भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल – Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi

3/5 - (10 votes)

Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi : भारत दुनिया के सबसे खुबसूरत देशो में से एक है, जो बिभिन्न विविधातायों और कलाकृतियों से परिपूर्ण है। दक्षिण एशिया में स्थित भारत एक गहरी सांस्कृतिक जड़ों और विशाल विरासत वाला देश है, जहाँ घूमने के लिए देश – विदेश से पर्यटक आते हैं। भारत कम बजट में अच्छी यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा देश है क्योंकि भारत के अलग-अलग राज्यों में कई पर्यटन स्थल काफी सस्ते और सुंदर हैं।

भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल अपने किलों, महलों, हिस्ट्रीकल प्लेसेस, और धार्मिक स्थलों के लिए बेहद लोकप्रिय है, जिसकी वजह से भारत दुनिया के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले देशों में से एक है। भारत 29 राज्यों से मिलकर बना हुआ है जिसमे भारत का प्रत्येक राज्य अपने पर्यटक स्थलों, परम्परायों, संस्कृति और भाषायों में एक दूसरे से भिन्न है।

भारत का प्रत्येक राज्य अपनी किसी ना किसी विष्टतायों के लिए प्रसिद्ध है, इसीलिए यदि आप भारत घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो अपनी डेस्टिनेशन पर जाने से पहले एक बार इस आर्टिकल को अवश्य पढ़े। जहाँ आप भारत के राज्यों के फेमस पर्यटक स्थलों के बारे में जान सकेगें, यकीन माने आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप अपने वेकेशन और पसंद के अनुसार अपनी डेस्टिनेशन का सिलेक्शन आसानी से कर सकेगें –

Table of Contents

भारत के राज्य और राज्यों में घूमने की प्रमुख जगहें – List of Tourist Places in india State Wise In Hindi

जम्मू और कश्मीर – Jammu and Kashmir In Hindi

जम्मू और कश्मीर – Jammu and Kashmir In Hindi

हिमालय की गोद में बसा जम्मू और कश्मीर भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश और दुनिया भर में जाना जाता है। यहां कई दर्शनीय स्थल, पर्यटन स्थल, मंदिर और मठ स्थित हैं। जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे लोकप्रिय हॉलीडे डेस्टिनेशन्स में से एक है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और साहसिक उत्साही लोगों को समान रूप से आकर्षित करता है।

बताया जाता है कि प्रसिद्ध मुगल सम्राट जहांगीर ने इस जगह की सुंदरता को देखने के बाद घोषणा की कि अगर धरती पर कोई स्वर्ग है, तो वह यहां है। शानदार पर्वत श्रृंखलाएं, मंदिर, ग्लेशियर और बगीचे इस जगह की भव्यता को और आकर्षक बनाते हैं।

जम्मू और कश्मीर के आकर्षणों को देखते हुआ कहा जा सकता है ये राज्य भारत के राज्यों में घूमने के लिए सबसे अच्छे पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) में से एक है।

जम्मू और कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल – famous  Tourist Places Of Jammu And Kashmir In Hindi

और पढ़े : जम्मू कश्मीर राज्य के बारे में पूरी जानकारी

हिमाचल प्रदेश – Himachal Pradesh In Hindi

हिमाचल प्रदेश - Himachal Pradesh In Hindi

हिमाचल प्रदेश पर्यटन के हिसाब से भारत का एक बहुत ही प्रमुख राज्य है, जो अपनी असीम सुंदरता, पर्यटन स्थल और अपनी आकर्षक जगहों के लिए जाना-जाता है। हिमाचल भारत में पर्यटकों के लिए खास राज्य है यहां की निर्मल झीलें, ऊंचे पहाड़ और प्राचीन मंदिर पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। अपनी ऊँची-ऊँची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले लोगो को शांति प्रदान करती है।

हिमाचल प्रदेश का अनुकूल वातावरण, सुरम्य प्राकृतिक दृश्य, रंगीन संस्कृति, एडवेंचर स्पोर्ट्स, दर्शनीय स्थल बेहद खास हैं जो इसे फॅमिली वेकेशन, हनीमून कपल्स और फ्रेंड्स ट्रिप के लिए भारत में राज्यों के पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) में एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते है।

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल – Popular Tourist Places Of Himachal Pradesh In Hindi

और पढ़े : हिमाचल प्रदेश में करने के लिए रोमांचक एक्टिविटिज 

पंजाब – Punjab In Hindi

पंजाब - Punjab In Hindi

पंजाब भारत का एक प्रमुख राज्य है, जिसे पांच नदियों की भूमि कहा जाता है। पंजाब अपनी धार्मिक विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि यहाँ कई धार्मिक आंदोलनों की शुरुआत हुई थी। यहां स्थित दर्शनीय स्थल, समृद्ध इतिहास और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। अपने कई स्थलों के अलावा पंजाब अपने भोजन, संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है।

जो भी पर्यटक संस्कृति, प्राचीन सभ्यता, आध्यात्मिकता और इतिहास का आनंद लेना चाहते हैं उन्हें भारत के प्रमुख राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) पंजाब के पर्यटक और धार्मिक स्थलों की यात्रा जरुर करना चाहिए।

पंजाब में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Tourist Places In Punjab In Hindi

और पढ़े : पंजाब पर्यटन में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह की जानकारी

उत्तराखंड – Uttarakhand In Hindi

उत्तराखंड - Uttarakhand In Hindi

उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं, जो देवभूमि या देवों की भूमि के रूप में भी प्रसिद्ध हैं। उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश राज्य से काट कर एक अलग राज्य बनाया गया हैं, जिसे पहले उत्तरांचल के रूप में भी जाना जाता था। उत्तराखंड भारत का एक ऐसा स्थान है जो न केवल हिमालय की खूबसूरती का दावा करता हैं, बल्कि एक सांस्कृतिक सभ्यता और लोकाचार की भावना को भी प्रकट करता हैं। उत्तराखंड की यात्रा में पर्यटक ओक, बिर्च, चांदी के फेयर और रोडोडेंड्रोन के साथ-साथ यहां की खड़ी पहाड़ी, ढलानों पर चढ़ने का खूबसूरत अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप अपनी फैमली, दोस्तों या अपनी वाइफ के साथ घूमने के लिए भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) के बारे में सर्च कर रहे है, तो हम आपकी इन्फोर्मेशन के लिए बता दे उत्तराखंड फैमली वेकेशन, हनीमून और फ्रेंड्स के साथ शोर्ट ट्रिप के लिए भारत की परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

उत्तराखंड में घूमने के लिए बेस्ट प्लेसेस – Best Places To Visit In Uttarakhand In Hindi

और पढ़े : उत्तराखंड के राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभयारण्यों की सूची

उत्तर प्रदेश – Uttar Pradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश - Uttar Pradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश भारत का एक और खूबसूरत राज्य हैं, जोकि उत्तर भारत में स्थित हैं। 18 मंडलों और 75 जिलों में विभाजित उत्तर प्रदेश राज्य अपने आकर्षित पर्यटन स्थल और प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यदि आप उत्तर भारत की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश राज्य का दौरा करना बाकई दिलचस्प हो सकता हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन में कई धार्मिक और दर्शनीय मंदिर हैं जोकि दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। यूपी को भगवान श्री कृष्ण, गौतम बुद्ध, अयोध्या पति श्री राम और ताज महल जैसे स्थानों की भूमि के रूप मे जाना जाता हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश अपनी सुन्दर वास्तुकला, प्राचीन संस्कृति, स्वादिष्ट व्यंजन, पीतल से निर्मित वर्तन और राजसी वास्तुकला के लिए भी बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। उत्तर प्रदेश भारत के एक ऐसा स्टेट है जहाँ पर्यटको के आकर्षण के लिए हिस्ट्रीकल प्लेसेस से लेकर धार्मिक स्थलों तक सभी विविधातायें मौजूद है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल और पर्यटक स्थल – Major Religious Places And Tourist Places Of Uttar Pradesh In Hindi

और पढ़े : उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल और मंदिर

बिहार – Bihar In Hindi

बिहार - Bihar In Hindi

पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, नेपाल और झारखंड से घिरा हुआ बिहार भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। बिहार की राजधानी पटना हैं जोकि पर्यटन के लिहाज से एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। बिहार राज्य गंगा और उसकी कुछ प्रमुख सहायक नदियों के उपजाऊ क्षेत्रो में बसा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार नाम की उत्पत्ति के पीछे का श्रेय यहाँ निवास करने वाले बौद्ध सन्यासियों को जाता हैं। बौद्ध धर्म सम्बंधित अनुयाइयों के लिए बिहार में कई मठ और तीर्थ स्थल मिलेंगे जोकि उनकी यात्रा को सफल और यादगार बना देंगे।

यदि आप अपनी यात्रा बौद्ध धर्म और उनकी संस्कृति को महसूस करना चाहते है तो निश्चित रूप से बिहार भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) में से एक है।

बिहार में घूमने के लिए लोकप्रिय पर्यटक स्थल – Popular Tourist Places To Visit In Bihar In Hindi

और पढ़े : बिहार राज्य का इतिहास और संस्कृति की जानकारी

मध्य प्रदेश – Madhya Pradesh In Hindi

मध्य प्रदेश - Madhya Pradesh In Hindi

मध्य प्रदेश भारत का एक बहुत प्रमुख राज्य है,जिसे भारत का दिल या ह्रदय प्रदेश के नाम से जाना जाता है। मध्यप्रदेश भारत में राज्यों के पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो कई ऐतिहासिक स्मारकों, मंदिरों, किले, महलों, नेशनल पार्को से परिपूर्ण है जो विश्व भर के यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मध्य प्रदेश भारत का एक आदर्श प्रतिबिंब है, क्योंकि यह शहरी और ऐतिहासिक दोनों पहलुओं का बहुत अच्छी तरह से मिश्रण करता है। मध्य प्रदेश भारत के उन कुछ राज्यों में से एक है जो चारों और से कई राज्यों से घिरा हुआ है, इस राज्य की एक अलग बात यह भी है कि यह अपनी सीमा किसी भी देश के साथ साझा नहीं करता है।

यदि आप मध्य भारत की नेचर ब्यूटी को करीब से फील करना चाहते है तो यकीन मानिए मध्य प्रदेश भारत में घूमने के लिए जगहें में एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

मध्य प्रदेश के टॉप पर्यटक स्थल –  Top Tourist Places in Madhya Pradesh In Hindi

और पढ़े : मध्य प्रदेश में एडवेंचर एक्टिविटीज की 5 खास जगह, जहा दूर दूर से सैलानी आते है मनोरंजन के लिए

उड़ीसा – Odisha In Hindi

उड़ीसा – Odisha In Hindi

उड़ीसा राज्य भारत के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है, यह राज्य अपने आकर्षित समुद्री तटो, दर्शनीय मंदिरों, खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए वर्ल्ड फेमस हैं। इनमे से जगन्नाथ पुरी मंदिर और कोणार्क का सूर्य मंदिर उड़ीसा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो भारत के साथ दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है। उड़ीसा की कला, संस्कृति, त्यौहार और संगीत इस राज्य को अपनी अलग ही पहचान दिलाते हैं, इनके अलावा उड़ीसा राज्य के नृत्य की जितनी तारीफ की जाए कम हैं।

यदि आप एक ऐसी यात्रा चाहते है जहाँ आप समुद्र तट की किनारे मस्ती करना चाहते है और अपनी यात्रा को आध्यातिमिक्ता और प्राकृतिक सुन्दरता के मध्य समय बिताते हुए खत्म करना चाहते है तो इसके लिए आपको भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले उड़ीसा की यात्रा जरुर करनी चाहिये।

उड़ीसा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Odisha In Hindi

और पढ़े : उड़ीसा राज्य के बारे में पूरी जानकारी

महाराष्ट्र – Maharashtra In Hindi

महाराष्ट्र – Maharashtra In Hindi

महाराष्ट्र भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक प्रमुख राज्य है,जिसको ‘गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। महाराष्ट्र देश के दूसरे कई राज्यों की तुलना में काफी बड़ा है। पश्चिमी घाट से निकटता के कारण यह एक तरफ पहाड़ों की सुरम्य पृष्ठभूमि से धन्य है और दूसरी तरफ सुंदर कोंकण तट है। महाराष्ट्र हर साल अपने असीमित आकर्षणों की वजह से देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आमंत्रित करता है।

भारत में दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य महाराष्ट्र भारत के दिल के मध्यप्रदेश के ठीक बगल में स्थित है, और कई प्राचीन किलों, महलों, गुफाओं, मंदिरों और कई प्राकृतिक पर्यटन स्थलों से भरपूर हैं जो इसे घूमने के लिए भारत के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक बनाते है।

महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Maharashtra In Hindi

और पढ़े : महाराष्ट्र के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानो के नाम और उनकी जानकारी

तेलंगाना – Telangana In Hindi

तेलंगाना - Telangana In Hindi

तेलंगाना राज्य भारत का 29 वा राज्य है, जिसकी उत्पत्ति आंध्र प्रदेश राज्य से हुई हैं। लम्बे समय से चले आ रहे आंदलन के बाद आखिरकार तेलंगाना के रूप में भारत के एक नए राज्य जन्म हुआ। आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद भी तेलंगाना में ऐतिहासिक ईमारते, प्रसिद्ध मंदिर, आकर्षित झरने जैसे एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है जो इसे घूमने के लिए भारत के प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप दावेदारी पेश करते है।

तेलंगाना के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places of Telangana In Hindi

और पढ़े : तेलंगाना के टॉप 15 पर्यटन स्थल की जानकारी 

झारखंड – Jharkhand In Hindi

झारखंड - Jharkhand In Hindi

झारखंड भारत का एक प्रमुख राज्य है जो अपनी सुन्दरता और आकर्षित घने जंगलो के लिए जाना जाता हैं। झारखंड को भारत के 28वें राज्य के रूप में पहचान मिली है और यह कई आकर्षित झरने, पहाड़ो, ऐतिहासक मंदिरों और पर्यटकों के घूमने लायक उद्यानों आदि का मालिक हैं। झारखंड को ‘वनों की भूमि’ के नाम से भी जाना जाता है और यहाँ की वनस्पति और जीव प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान होते हैं।

यदि आप फैमली वेकेशन या दोस्तों के साथ घूमने जाने से पहले भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) के बारे में सर्च कर रहे है, तो हम आपको बता दे झारखंड भारत का एक ऐसा राज्य है जिसे अक्सर फैमली वेकेशन या दोस्तों के साथ घूमने के लिए काफी पसंद किया जाता है।

झारखंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Jharkhand In Hindi

और पढ़े : झारखंड राज्य का इतिहास और अन्य जानकारी

छत्तीसगढ़ – Chhattisgarh In Hindi

छत्तीसगढ़ – Chhattisgarh In Hindi

छत्तीसगढ़ भारत का एक और प्रमुख पर्यटक राज्य है, जिसे भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ मध्य भारत का एक विशाल वनों से घिरा हुआ राज्य है जो अपने मंदिरों और झरनों के लिए जाना जाता है छत्तीसगढ़ भारत का 10 वां सबसे बड़ा और 16 वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
प्राकृतिक विविधतायों, सांस्कृतिक और पारंपरिक इतिहास के लिए प्रसिद्ध, छत्तीसगढ़ धीरे-धीरे भारत के सबसे लोकप्रिय हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हो रहा है। यह पर्यटन के लिए एक अपेक्षाकृत ऑफबीट गंतव्य है जो इसे यात्रा करने के लिए एक अद्भुत स्थान बनाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिल्कुल एकांत और कम भीड़ वाले स्थानों से प्यार करते हैं।

छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Chhattisgarh In Hindi

  • भिलाई
  • बिलासपुर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • चंपारण
  • चिरमिरी
  • खैरागढ़
  • सिरपुर
  • डोंगरगढ़
  • धमतरी
  • दंतेवाड़ा
  • सिटी वाटर एम्यूजमेंट पार्क
  • इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान
  • अचानकमार टाइगर रिजर्व
  • मैनपाट
  • कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
  • बर्नवापारा वन्यजीव अभयारण्य
  • तीरथगढ़ फॉल्स
  • मल्हार
  • कैलाश और कोटुसमर गुफा

और पढ़े : छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

तमिलनाडु – Tamil Nadu In Hindi

तमिलनाडु - Tamil Nadu In Hindi

सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की भूमि तमिलनाडु भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) में एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र है। मंदिरों और तीर्थ स्थलों की भूमि तमिलनाडु भारत के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है, जो हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। हिल स्टेशनों से लेकर समुद्र तटों तक और तीर्थ स्थलों से लेकर ऐतिहासिक स्थानों तक, यह अपनी सीमाओं के भीतर सब कुछ सबकुछ संजोए हुए है। इसलिए, अगर आपको लगता है कि आप तमिलनाडु की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस खूबसूरत राज्य की यात्रा अवश्य करनी चाहिये।

तमिलनाडु में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल – Major Tourist Places To Visit In Tamil Nadu In Hindi

और पढ़े : तमिलनाडु के 30 प्रसिद्ध मंदिर

केरल – Kerala In Hindi

केरल – Kerala In Hindi

केरल भारत का प्रमुख समुद्र तटीय राज्य है जो अपनी मोहित कर देने वाली सुन्दरता, बैकवॉटर और लैगून हर साल दस मिलियन से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करती है। इसके साथ नारियल और हाथियों से भरा यह राज्य एक समृद्ध जैव विविधता के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत भी प्रदान करता है जो इसे निश्चित रूप से घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाती है। केरल को भारत का सबसे अच्छा शहर माना जाता है जो खासतौर से फैमली वेकेशन, हनीमून और नेचर लवर के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

वायनाड और इडुक्की की हरी-भरी पहाडियां, कोवलम और वर्कला जैसे समुद्र तट, अल्लेप्पी और कुमारकोम जैसे बैकवॉटर केरल को भारत के राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल में एक परफेक्ट डेस्टीनेशन बनाती हैं।

केरल में घूमने के लिए सबसे जगहें – Most places to visit in Kerala In Hindi

और पढ़े : केरल का प्रसिद्ध खाना और व्यंजन जिनके बारे में जानकर आपके मुह में पानी आ जायेगा

गुजरात – Gujarat In Hindi

गुजरात – Gujarat In Hindi

गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक है। गुजरात कई स्थापत्य चमत्कारों का घर है जो अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत के अलावा, प्राकृतिक परिदृश्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। अपने आकर्षणों की वजह से गुजरात को ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ (The Land Of Legends) भी कहा जाता है। गुजरात कला, इतिहास, संगीत और संस्कृति का एक आदर्श मिश्रण प्रस्तुत करता है। इसके अलावा यह अपनी 1600 किलोमीटर से अधिक लंबी तटरेखा के साथ ही कुछ शानदार प्राचीन गुफा चित्रों, ऐतिहासिक भित्ति चित्रों, पवित्र मंदिरों, ऐतिहासिक राजधानियों, वन्यजीव अभयारण्यों, समुद्र तटों, पहाड़ी रिसॉर्ट्स और आकर्षक हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है।

यदि आप घूमने के लिए भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) के बारे में सर्च कर रहे है तो हम आपको बता दे गुजरात पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है। इस राज्य में घूमने के लिए असंख्य पर्यटन स्थल हैं जो इसे फैमली वेकेशन और फ्रेंड्स टूर के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते है।

गुजरात के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Famous Tourist Places in Gujarat In Hindi

और पढ़े : गुजरात में घूमने की 17 ऐसी जगह, जहां आपको जरुर जाना चाहिए

पश्चिम बंगाल – West Bengal In Hindi

पश्चिम बंगाल – West Bengal In Hindi

भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित पश्चिम बंगाल राज्य भारत का खूबसूरत राज्य है, जो उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। पश्चिम बंगाल, साहित्य, कला, संस्कृति और कई पूर्व शासक शक्तियों की विरासत से समृद्ध है, जो इसे घूमने के लिए भारत में शीर्ष पर्यटक स्थल में से एक बनाते है। पश्चिम बंगाल की यात्रा में पर्यटक कस्बों, गांवों और शहरों की खूबसूरत सड़कों से गुजर सकते हैं और राज्य के शाही अतीत के बारे में जान सकते हैं। जबकि कोलकाता, दार्जिलिंग, सुंदरवन आदि ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जो बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटकों और हनीमूनर्स को अपनी तरफ आकर्षित करते है।

जो भी पर्यटक भारत के प्रमुख पर्यटक स्थल को सर्च कर रहे है, हम उन्हें बता दे पश्चिम बंगाल फैमली/दोस्तों के साथ घूमने या फिर हनीमून मनाने के लिए इंडिया की परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जो निश्चित रूप से भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) में शीर्ष स्थान रखता है।

पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best places to visit in West Bengal In Hindi

और पढ़े : पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थलों की जानकारी 

राजस्थान – Rajasthan In Hindi

राजस्थान - Rajasthan In Hindi

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसे पूर्व के राजाओं की भूमि के रूप में जाना जाता है। राजस्थान देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है जो एक से बढ़कर एक लोकप्रिय और प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों से परिपूर्ण है। जो भी पर्यटक घूमने के लिए भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (List of Tourist Places in india State Wise In Hindi) की तलाश कर रहे है, उन्हें राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में अवश्य जानना चाहिये। क्योंकि राजस्थान भारत का एक बहुत ही खास पर्यटन राज्य है जो हर साल अपने आकर्षक पर्यटन स्थलों की वजह से दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places Of Rajasthan In Hindi

और पढ़े : राजस्थान की यात्रा के लिए टिप्स और ध्यान रखने योग्य बातें

हरियाणा – Haryana In Hindi

हरियाणा - Haryana In Hindi

हरियाणा भारत का एक और प्रमुख पर्यटक राज्य है, जिसे भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें के रूप में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। बता दे हरियाणा भारत का एक ऐसा प्रमुख राज्य है, जो कला और संस्कृति को बहुत पसंद करता है और अपने सभी त्योहारों को मनाता है। यह राज्य न सिर्फ अपने पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों की वजह से इतना जाना जाता है बल्कि यह अपनी सुखद  जलवायु और अपने विचित्र परिदृश्यों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है जो इसे भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) में एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाता है।

हरियाणा भारत का सांस्कृतिक वाला हिस्सा है जहां की आधुनिक इमारतें, हरे-भरे खेत, एक समृद्ध संस्कृति इसको एक खास जगह बनाते हैं।

हरियाणा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Haryana In Hindi

और पढ़े : हरियाणा घूमने की जानकारी और 10 पर्यटन स्थलों की सैर

अरुणाचल प्रदेश – Arunachal Pradesh In Hindi

अरुणाचल प्रदेश - Arunachal Pradesh In Hindi

अरुणाचल प्रदेश भारत के एक ऐसा सुंदर राज्य है, जो सुरम्य पहाड़ों, दर्रे, शांत झीलें और प्रसिद्ध मठों से भरा हुआ है। अगर आप छुट्टी मनाने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें की तलाश में हैं, तो आपको अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए जरुर जाना चाहिए। अरुणाचल प्रदेश दक्षिण में असम, भूटान के पश्चिम में, उत्तर और चीन द्वारा उत्तर-पूर्व में, और म्यांमार द्वारा पूर्व में “भारत के ऑर्किड राज्य” या “बोटनिस्ट्स का स्वर्ग” के रूप में जाना जाता है।

अरुणाचल प्रदेश में पक्षियों की 500 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से कई अत्यधिक लुप्तप्राय हैं। अरुणाचल प्रदेश निर्मल पहाड़ों से भरा हुआ है जो सर्दियों के दौरान पर्यटकों की यात्रा को यादगार बनाते हैं और लुहावने दृश्य प्रस्तुत करते हैं।

अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल – Popular Tourist places of Arunachal Pradesh In Hindi

  • ईटानगर
  • बोमडिला
  • तवांग
  • नामची
  • जीरो
  • शिलांग
  • जाइरो
  • पासीघाट
  • भालुकपोंग
  • रोइंग
  • यिंगकिओनग
  • मेचुका
  • सेला पास तेजपुर
  • दिरांग
  • परशुराम कुंड
  • तेजु
  • चांगलांग
  • मेचुका
  • पखुई वन्यजीव अभयारण्य
  • गोरीचेन पीक
  • सेला दर्रा
  • माधुरी झील

और पढ़े : अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

असम – Assam In Hindi

असम - Assam In Hindi

असम भारत का एक प्रमुख राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध इतिहास के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि असम देश में सबसे कम घूमें जाने वाले क्षेत्रों में से एक है जो जंगलों, नदियों, और चाय बागानों से भरा हुआ है। असम पूरी दुनिया में शीर्ष जैव विविधता वाले हॉटस्पॉट में से एक के रूप में जाना जाता है। यह राज्य बांग्लादेश और भूटान दोनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को साझा करता है और इसकी जीवंत संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।

असम ब्रह्मपुत्र नदी, शानदार पहाड़ियों, इसकी समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के साथ, प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है जिसे निश्चित रूप से भारत में  राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक माना जाता है।

असम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Assam In Hindi

और पढ़े : असम के पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

गोवा – Goa in Hindi

गोवा – Goa in Hindi

गोवा भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं, जो अपने समुद्र तट, रोमांचित कर देने वाली नाईटलाइफ, औपनिवेशिक वास्तुकला, जीवंत पिस्सू बाजार, और स्वादिष्ट समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है। गोवा भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है जो भारतीय पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों के घूमने के लिए भी काफी पसंदीदा जगह है।

यदि आप अपने दोस्तों के साथ घूमने या फिर हनीमून मानने के लिए भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) को सर्च कर रहे है तो आपको अपने फ्रेंड्स या अपनी वाइफ के साथ गोवा घूमने  अवश्य जाना चाहिये। बता दे गोवा में कई फेमस जगह हैं जहां आप अपने फ्रेंड, गर्लफ्रेंड या लाइफ पार्टनर के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

गोवा के लोकप्रिय समुद्र तट और पर्यटक स्थल – Popular Beaches And Tourist Destinations of goa in Hindi

और पढ़े : गोवा हनीमून ट्रिप पर जाने से पहले करें पूरी प्लानिंग

कर्नाटक – Karnataka in Hindi

कर्नाटक – Karnataka in Hindi

कर्नाटक राज्य भारत के राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल में एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है जिसे भारत के टॉप 4 पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। भारत के  प्रमुख पर्यटक स्थल में शुमार यह राज्य खूबसूरत परिदृश्य से लेकर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शांत समुद्र तट, शानदार भोजन और पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है और अपने इन्ही आकर्षणों से प्रतिबर्ष लाखो भारतीय और विदेशी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहता है।

यदि आप भारत में घूमने के लिए जगहें की तलाश में है तो आपको कर्नाटक की यात्रा जरूर करनी चाहिये। बता दे कर्नाटक भारत का एक ऐसा राज्य है जो पर्यटकों से लेकर श्रद्धालुयों तक, इतिहास प्रेमियों से लेकर कला प्रेमियों तक और फैमली वेकेशन से लेकर हनीमूनर्स सभी के लिए भारत की पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है।

कर्नाटक में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Karnataka in Hindi

और पढ़े : कर्नाटक में घूमने के लिए 15 प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और मंदिर

आंध्र प्रदेश – Andhra Pradesh in Hindi

आंध्र प्रदेश - Andhra Pradesh in Hindi

आंध्र प्रदेश राज्य दक्षिण भारत में कृष्णा और गोदावरी नदियों के निकट स्थित है। भारत का यह खूबसूरत राज्य अपने धार्मिक मंदिरों, ऐतिहासिक इमारतो, प्राकृतिक स्थानों और समुद्री बीचो के लिए बहुत फेमस हैं जो इसे भारत में घूमने के लिए पर्यटकों के बीच परफेक्ट हॉलिडे और धार्मिक डेस्टिनेशन बनाती है। यदि आप घूमने भारत में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन के बारे में सर्च कर रहे है तो आपको भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (List of Tourist Places in india State Wise In Hindi) में पसंदीदा राज्य आंध्र प्रदेश की यात्रा का प्लान तैयार करना चाहिये।

आंध्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल – Major Tourist Places In Andhra Pradesh in Hindi

और पढ़े : आन्ध्र प्रदेश राज्य का इतिहास और अन्य जानकारी

मणिपुर – Manipur in Hindi

मणिपुर – Manipur in Hindi

मणिपुर राज्य भारत के पड़ौसी देश म्यांमार की सीमा से लगा हुआ भारत का एक आकर्षित उत्तर-पूर्वी राज्य है। मणिपुर भारत का प्रमुख पर्यटक राज्य है जिसे भारत देश के सबसे खूबसूरत स्थानों के रूप में गिना जाता है और यह आकर्षित स्थान पर्यटकों को अपने यहाँ आने के लिए सदेव आमंत्रित करता हैं। मणिपुर का खाना, मणिपुर पहनावा और मणिपुर के दर्शिनीय स्थल यहाँ आने वाले पर्यटकों के दिलों को छू जाते हैं। यहाँ की शांत जलवायु, हरे भरे लहलहाते घने वन और यहाँ की सुन्दर झीलें इस पर्वतीय क्षेत्र की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते है।

मणिपुर की सुखद जलवायु, प्राकृतिक सुन्दरता और पर्यटक आकर्षणों को देखते हुए कहा जा सकता है यह राज्य यक़ीनन भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) में एक आदर्श गंतव्य है।

मणिपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Manipur in Hindi

  • इम्फाल
  • चंदेल
  • थौबल
  • तामेंगलांग
  • सेनापति जिला
  • एंड्रो
  • खोंगजोम
  • चुराचंदपुर
  • उखरुल
  • लोकतक झील
  • जिरीबाम

और पढ़े : मणिपुर में घूमने लायक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी

मेघालय – Meghalaya In Hindi

मेघालय – Meghalaya In Hindi

मेघालय भारत के एक खूबसूरत पूर्वी राज्य है जो अपनी सुंदर पर्वत मालाओं, भारी वर्षा, धूप, उच्च पठारों, लुभावने झरनों, नदियों और घास के आकर्षित मैदानों के लिए पर्यटकों की बीच लोकप्रिय है। पर्यटन के लिहाज से मेघालय टूरिस्ट प्लेस का बहुत अधिक महत्व है जो हर साल हजारों पर्यटकों की मेजबानी करता है और यहाँ दूर-दूर से आने वाले सैलानियों का जमघट लगा रहता है। मेघालय पर्यटन में अधिकांश उष्णकटिबंधीय वन पाए जाते है इसीलिए यहां के वनों में पक्षियों, स्तनधारियों, कीड़ो और सरीसृपों को देखा जा सकता है।

यदि आप अपनी फैमली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल की तलाश कर रहे है तो हम आपको मेघालय भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

मेघालय में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best places to visit in Meghalaya in Hindi

और पढ़े : मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

मिजोरम – Mizoram Tourism In Hindi

मिजोरम - Mizoram Tourism In Hindi

मिजोरम पर्यटन स्थल भारत के पूर्व–उत्तर में स्थित एक खूबसूरत राज्य है। मिजोरम भारत का सबसे छोटा राज्य है जिसका नाम अपने मूल जनजाति “मिजो” के नाम पर पड़ा हैं। मिजोरम पहाड़ों की भूमि होने के कारन बहुत ही आकर्षक राज्य है जो पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है। बता दे मिजोरम स्टेट में प्रवेश करने के लिए भारतीय पर्यटकों को इनर लाइन परमिट ( ILP) की जरुरत पड़ती है। बिना इनर लाइन परमिट के भारतियों की एंट्री नही हो पाती है।

मिजोरम राज्य पर्यटन की दृष्टि से काफी शानदार जगह है और यहाँ की कला और संस्कृति का सही नमूना यहाँ के दर्शनीय स्थलों पर घूमने के बाद ही पता चलता हैं।

मिजोरम में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल – famous Tourist Places To Visit In Mizoram in Hindi

  • आइजोल
  • वैंटावंग फॉल्स
  • रेइक आइजोल
  • सेरछिप
  • लुंगलेई शहर
  • चंपई
  • ममित जिला
  • साईहा
  • कोलासिब
  • ह्मुइफंग त्लांग
  • ब्लू माउंटेन नेशनल पार्क

और पढ़े : मिजोरम के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

नागालैंड – Nagaland in Hindi

नागालैंड - Nagaland in Hindi

नागालैंड भारत का एक और खूबसूरत राज्य हैं जोकि भारत की उत्तर-पूर्व सीमा पर स्थित हैं। नागालैंड को इसके उपनाम “लैंड ऑफ फेस्टिवल” के नाम से भी जाना जाता हैं और नागालैंड पर्यटकों द्वारा भारत की जमीन पर सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले हिल स्टेशनो में से एक हैं। नागालैंड की यात्रा न केवल प्रकृति प्रेमियों द्वारा पसंद की जाती हैं बल्कि उन तमाम समुदाओं के द्वारा भी नागालैंड स्टेट की यात्रा की जाती हैं, जोकि नागालैंड की संस्कृति, नागालैंड की वेशभूषा, नागालैंड के लोग और नागालैंड का खाना आदि में रूचि रखते हैं।

यदि आप भी भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) में ऐसी ही जगहों की सर्च कर रहे है तो बता दे नागालैंड भारत में घूमने के लिए एक बेस्ट विकल्प है।

नागालैंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Nagaland in Hindi

  • कोहिमा
  • मोकोकचुंग
  • दीमापुर
  • फेक
  • तुएनसांग
  • मोन
  • जुकू घाटी
  • तौफेमा गाँव
  • खोनोमा ग्राम
  • हेरिटेज विलेज कोहिमा
  • शीलोई झील

और पढ़े : नागालैंड और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

सिक्किम – Sikkim in Hindi

सिक्किम - Sikkim in Hindi

सिक्किम भारत का एक बहुत ही खूबसूरत और एक छोटा राज्य है जो अपने पौधों, जानवरों, नदियों, पहाड़ों, झीलों और झरनों के लिए जाना-जाता है। सिक्किम भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहाँ की चोटियाँ, पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग सिक्किम को परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं। यह राज्य अपनी उत्कृष्ट प्राकृतिक सुन्दरता साधनों, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और कुछ अद्भुत परिदृश्यों से भरपूर है।

अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं और सौंदर्य बोध से परिपूर्ण हैं तो यह राज्य भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक है।

सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Famous Tourist Places of Sikkim in Hindi

  • नाथू ला
  • त्सोमो झील
  • रूमटेक मठ
  • युमथांग घाटी
  • गुरुडोंगमार झील
  • ज़ेमू ग्लेशियर
  • गोइचा ला
  • ज़ीरो पॉइंट
  • सिंगलिला रिज
  • पांडिम
  • लाचेन गांव
  • चोपता वैली
  • सिंघिक
  • माउंट कटाओ
  • फेन्सांग मॉनेस्ट्री

और पढ़े : सिक्किम यात्रा की जानकारी

त्रिपुरा – Tripura in Hindi

त्रिपुरा - Tripura in Hindi

त्रिपुरा भारत का उत्तर-पूर्वी राज्य हैं जिसकी राजधानी अगरतला हैं। पहाडियो और प्राकृतिक सुन्दर परिवेश में स्थित प्राकृतिक आकर्षण का धनी राज्य है और अपने आकर्षणों से प्रतिबर्ष बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। त्रिपुरा राज्य का भव्य परिदृश्य, हरे-भरे घने जंगल, क्रिस्टलीय झरने, खूबसूरत पहाड़ और साथ ही साथ राज्य समृद्ध इतिहास वाकई शानदार हैं जो भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (List of Tourist Places in india State Wise In Hindi) में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करता है।

 त्रिपुरा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Tripura in Hindi

  • अम्बासा
  • अगरतला
  • कैलाशहर
  • उनाकोटि
  • बाइसन (राजबाड़ी) राष्ट्रीय उद्यान
  • रुद्रसागर झील
  • नीरमहल वाटर पैलेस
  • त्रिपुरा सुंदरी मंदिर
  • त्रिशना वन्यजीव अभयारण्य
  • गुनबाती ग्रुप ऑफ़ टेम्पल्स
  • नरसिंहगढ़
  • कुमारघाट
  • तेलियामुरा

और पढ़े : त्रिपुरा राज्य में घूमने लायक मशहूर जगहों की जानकारी

दिल्ली – Delhi in Hindi

दिल्ली - Delhi in Hindi

भारत की राजधानी दिल्ली हर प्रकार के पर्यटक और यात्रियों की जरूरत को पूरा करती है। इतिहास प्रेमियों से लेकर आर्किटेक्चर के शौकीनों, प्रकृतिप्रेमियों के साथ फोटोग्राफर्सं और पिकनिक मनाने वाले यात्रियों तक दिल्ली हर किसी को बेहद आकर्षित करती है। दुनिया के सबसे बड़े शहर होने के नाते यहां हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली न केवल भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है, बल्कि प्राचीनता और आधुनिकता का अद्भुत संयोजन है। भारत की राजधानी होने के कारण एनसीटी का हिस्सा होने के साथ मुंबई के बाद भारत का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली में एक या दो नहीं बल्कि कई दर्शनीय स्थल हैं, जो देश विदेश के पर्यटकों के किये आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें – Best places to visit in Delhi in Hindi

और पढ़े : दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में घूमने लायक 15 ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन जहा पर आपको जरुर जाना चाहिए

इस आर्टिकल में आपने भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi) के बारे में जाना है, तो आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बतायें।

और पढ़े :

1 thought on “भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल – Famous Tourist Places In India State Wise In Hindi”

Leave a Comment