पंचपुला के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी – Panchpula Tourism Information In Hindi

Rate this post

Best Places To Visit In Panchpula In Hindi :  पंचपुला हरे देवदार के पेड़ों के आवरण से घिरा एक झरना है जो हिमाचल प्रदेश के डलहौजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। पंचपुला वो जगह है जहां पर पाँच धाराएँ एक साथ बहती हैं। पंचपुला की मुख्य धारा डलहौजी के आसपास की विभिन्न जगहों में पानी की पूर्ति करती है। यह जगह ट्रेकिंग और अपने खूबसूरत दृश्यों की वजह से काफी प्रसिद्ध है। पंचपुला के पास एक महान क्रांतिकारी सरदार अजीत सिंह (शहीद भगत सिंह के चाचा) की याद में एक समाधि (स्मारक) बनाई गई है, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

मॉनसून के मौसम में इस जगह के प्राचीन पानी का सबसे अच्छा आनंद लिया जाता है, जब पानी गिरता तो यहां का वातावरण पर्यटकों को आनंदित कर देता है। अगर आप पंचपुला घूमने के बारे में अन्य जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें जिसमे हम आपको पंचकुला घूमने और इसके पास के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं।

1. पंचपुला में क्या क्या कर सकते है – Things To Do At Panchpula In Hindi

1.1 फ़ोटोग्राफ़ी – Photography In Hindi

फ़ोटोग्राफ़ी

पंचपुला एक ऐसी प्राकृतिक जगह है जहाँ पर फोटोग्राफर अपनी पसंद की विभिन्न तस्वीरों को क्लिक करते हुए मंत्रमुग्ध हो सकते हैं।

1.2 स्थानीय स्नैक्स – Local Snacks In Hindi

पंचपुला में पर्यटक कुछ स्थानीय स्नैक्स और चाय का आनंद लें, जो पास में स्टाल और रेस्तरां में उपलब्ध हैं।

1.3 ट्रेकिंग – Trekking In Hindi

ट्रेकिंग

पंचपुला डलहौजी और आसपास के अन्य स्थलों के लिए कई ट्रेकों का सुखद आधार है। सबसे लोकप्रिय ट्रेकिंग मार्ग पंचकुला से दिनकुंड चोटी तक है।

और पढ़े: कलातोप खजियार अभयारण्य घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

2. पंचपुला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Panchpula In Hindi

पंचपुला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Image Credit: Santosh Sahu

पंचपुला एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ पर साल में किसी भी समय जा सकते हैं। गर्मी हो या सर्दी या मानसून यह स्थान मंत्रमुग्ध करने वाला है और शांति से समय बिताने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है।

3. पंचपुला के आसपास के प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल – Panchpula Ke Pass Ghumne Ki Jagha In Hindi

पंचपुला डलहौजी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो शहर 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप इस पंचपुला के अलावा डलहौजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो यहाँ दी गई जानकारी को जरुर पढ़ें।

3.1 बकरोटा हिल्स – Bakrota Hills In Hindi

बकरोटा हिल्स
Image Credit: Anirban Sarkar

बकरोटा हिल्स जिसे अपर बकरोटा के नाम से भी जाना जाता है, यह डलहौज़ी का सबसे ऊँचा इलाका है और यह बकरोटा वॉक नाम की एक सड़क का सर्किल है, जो खजियार की ओर जाती है। भले ही इस जगह पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बहुत कुछ नहीं है लेकिन यहाँ टहलना और चारों तरफ के आकर्षक दृश्यों को देखना पर्यटकों की आँखों को बेहद आनंद देता है। आपको बता दें कि यह क्षेत्र चारों तरफ से देवदार के पेड़ों और हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

3.2 डैनकुंड पीक – Dainkund Peak In Hindi

डैनकुंड पीक
Image Credit: Soummo Bose

डैनकुंड पीक जिसे सिंगिंग हिल के नाम से भी जाना जाता है जो डलहौजी में समुद्र तल से 2755 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आपको बता दें कि यह डलहौज़ी में सबसे ऊँचा स्थान होने के कारण यहाँ से घाटियों और पहाड़ों के अद्भुत दृश्यों को देखा जा सकता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए शांत जगह स्वर्ग के सामान है। डलहौजी क्षेत्र में स्थित डैनकुंड सचमुच देखने लायक जगह है, जो अपनी खूबसूरत बर्फ से ढकी चोटियों और हरे-भरे वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। डैनकुंड पीक हर साल भारी संख्या में देश भर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

और पढ़े: डैनकुंड हिल घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

3.3 सच पास – Sach Pass In Hindi

सच पास
Image Credit: Tushar Rajput

सच दर्रा एक पहाड़ी दर्रा जो पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊपर 4500 मीटर की ऊँचाई से होकर जाता है और डलहौजी को चंबा और पांगी घाटियों से जोड़ता है। आपको बता दें कि डलहौजी से 150 किलोमीटर की दूरी पर यह मार्ग यह उत्तर भारत में पार करने के लिए सबसे कठिन मार्गों में से एक है। जो लोग एडवेंचर को पसंद करते हैं तो अक्सर सच पास (जब यह खुला होता है) का दौरा करते हैं और यहाँ से बाइक या कार चलाने का रोमांचक अनुभव लेते हैं। अगर आप इस मार्ग यात्रा करें तो जरा भी जोखिम न लें और अपने साथ एक अनुभवी ड्राईवर को लेकर जाएं। यह चंबा या पांगी घाटी तक पहुँचने के लिए लोगों का पसंदिता रास्ता है और डलहौजी से ट्रेकिंग के लिए एक प्रसिद्ध बिंदु है।

3.4 सुभाष बावली – Subhash Baoli In Hindi

सुभाष बावली

सुभाष बावली डलहौजी में गांधी चौक से 1 किमी दूर स्थित एक ऐसे जगह है जिसका नाम प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा गया। सुभाष बावली एको अपने खूबसूरत प्रकृतिक दृश्यों, दूर-दूर तक फैले बर्फ के पहाड़ों दृश्यों और सुंदरता के लिए जाना जाता है। सुभाष बावली वो जगह है जहाँ पर सुभाष चंद्र बोस 1937 में स्‍वास्‍थ्‍य की खराबी के चलते आये थे और वो इस जगह पर 7 महीने तक रहे थे। इस जगह पर रह कर वे बिलकुल ठीक हो गए थे।आपको बता दें कि यहाँ पर एक खूबसूरत झरना भी है जो हिमनदी धारा में बहता है।

3.5 गंजी पहाड़ी – Ganji Pahari In Hindi

गंजी पहाड़ी
Image Credit: Shaji V.K.

गंजी पहाड़ी पठानकोट रोड पर डलहौजी शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक सुंदर पहाड़ी है। इस पहाड़ का नाम गंजी पहाड़ी इसकी खास विशेषता से लिया गया था क्योंकि इस पहाड़ी पर वनस्पतियों की पूर्ण अनुपस्थिति है। गंजी का मतलब होता है गंजापन। डलहौजी के पास स्थित होने की वजह से यह पहाड़ी एक पसंदीदा पिकनिक स्थल स्थल है। सर्दियों के दौरान यह इलाका मोटी बर्फ से ढक जाता है जो मनोरम द्रिह्या प्रस्तुत करता है।

3.6 चामुंडा देवी मंदिर – Chamunda Devi Temple In Hindi

चंबा में प्रसिद्ध चामुंडा देवी मंदिर

चामुंडा देवी मंदिर देवी काली को समर्पित एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां पर देवी अंबिका ने मुंडा और चंदा नाम के राक्षसों का वध किया था। इस मंदिर में देवी को एक लाल कपड़े में लपेटकर रखा जाता है, यहां आने वाले पर्यटकों को देवी की मूर्ति को छूने नहीं दिया जाता। इस क्षेत्र में पर्यटकों को कई सुंदर दृश्य भी देखने को मिलते हैं।

और पढ़े: चामुंडा देवी मंदिर का इतिहास और कहानी

3.7 रॉक गार्डन – Rock Garden In Hindi

रॉक गार्डन
Image Credit: Amit Sharma

रॉक गार्डन डलहौजी में एक सुंदर उद्यान और एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। इस पार्क में पर्यटक आराम करने के अलावा, इस क्षेत्र में उपलब्ध कई साहसिक खेलों का भी मजा ले सकते हैं, जिनमें जिप लाइनिंग आदि शामिल हैं।

3.8 खजियार – Khajjiar In Hindi

खजियार

खजियार डलहौजी के पास स्थित एक छोटा सा शहर है जिसको ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ या ‘भारत का स्विटज़रलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है। इस स्थान की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। 6,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित खजियार अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुरम्य परिदृश्य की वजह से डलहौजी के पास घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। खजियार एक छोटी झील के साथ एक पठार है जो पर्यटकों की सबसे पसंदिता जगहों में से एक है। इस जगह होने वाले साहसिक खेल ज़ोरबिंग, ट्रेकिंग आदि पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

और पढ़े: खाज्जिअर के 5 प्रमुख पर्यटन स्थल

3.9 सतधारा झरना – Satdhara Falls In Hindi

सतधारा झरना

सतधारा झरना चंबा घाटी में स्थित है,जो बर्फ से ढके पहाड़ों और ताज़े देवदार के पेड़ों के शानदार दृश्यों से घिरा हुआ है। ‘सतधारा’ का मतलब होता है सात झरने, इस झरने का नाम सातधारा सात खूबसूरत झरनों के जल के एक साथ मिलने की वजह से रखा गया है। इन झरनों का पानी समुद्र से 2036 मीटर ऊपर एक बिंदु पर मिलता है। यह जगह उन लोगों के लिए एक खास है जो शहर की भीड़-भाड़ वाली जिंदगी से दूर जाकर शांति का अनुभव करना चाहते हैं। सतधारा फाल्स अपने औषधीय गुणों की वजह से भी जानी जाती है क्योंकि यहां के पानी में अभ्रक पाया जाता है, जिसमें त्वचा के रोग ठीक करने के गुण होते हैं। अगर आप डलहौजी के पास घूमने की अच्छी जगह तलाश रहे हैं तो सतधारा फाल्स आपके लिए एक अच्छी जगह है।

और पढ़े: डलहौज़ी के सतधारा झरना घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

4. पंचपुला कैसे पहुँचे – How To Reach Panchpula In Hindi

पंचपुला डलहौजी में गांधी चौक से 3.5 किमी दूर है। जहाँ पर्यटक बस की मदद से या फिर टैक्सी किराये पर लेकर पहुँच सकते हैं। अगर आप रास्ते में खूबसूरत परिवेश का आनंद लेना चाहते हैं तो पैदल यात्रा भी कर सकते हैं।

4.1 हवाई जहाज से पंचपुला कैसे पहुंचे – How To Reach Panchpula By Flight In Hindi

हवाई जहाज से पंचपुला कैसे पहुंचे

हवाई जहाज से डलहौजी पहुंचने के लिए कांगड़ा में गग्गल हवाई अड्डा इसका सबसे निकटतम घरेलू हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा शहर से 13 किमी दूर है और यहां से डलहौजी हिल स्टेशन तक पहुंचने के लिए टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप अन्य हवाई अड्डे चंडीगढ़ (255 किमी), अमृतसर (208 किमी) और जम्मू (200 किमी) के लिए भी उड़ान ले सकते हैं।

4.2 रेलगाड़ी से पंचपुला कैसे पहुँचे – How To Reach Panchpula By Train In Hindi

रेलगाड़ी से पंचपुला कैसे पहुँचे

डलहौजी का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट है जो इस पहाड़ी शहर से 80 किमी दूर स्थित है और भारत के विभिन्न शहरों, जैसे दिल्ली, मुंबई और अमृतसर से कई ट्रेनों के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। पठानकोट रेलवे स्टेशन से डलहौजी पहुंचने के लिए आपको बाहर से टैक्सियाँ मिल जायेंगी।

4.3 सड़क मार्ग से पंचपुला कैसे पहुंचे – How To Reach Panchpula By Road In Hindi

सड़क मार्ग से पंचपुला कैसे पहुंचे

डलहौजी सड़क मार्ग की मदद से आसपास के प्रमुख शहरों और जगहों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। राज्य बस सेवा और लक्जरी कोच डलहौजी को आसपास की सभी प्रमुख जगहों और शहरों से जोड़ते हैं। दिल्ली से डलहौजी के लिए रात भर लक्जरी बसें भी उपलब्ध हैं। इस मार्ग पर टैक्सी और निजी वाहन भी मिल जाते हैं।

और पढ़े: डलहौजी के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल 

इस आर्टिकल में आपने पंचपुला के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

5. पंचपुला का नक्शा – Panchpula Map

6. पंचपुला की फोटो गैलरी – Panchpula Images

https://www.instagram.com/p/By10X7gnMpL/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

https://www.instagram.com/p/BxZrp-qn0Sv/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment