धनोल्टी यात्रा की जानकारी और घूमने की 5 खास जगह- 5 Places To Visit In Dhanaulti In Hindi

2.3/5 - (3 votes)

Places To Visit In Dhanaulti In Hindi : धनोल्टी, मसूरी से 62 किमी की दूरी पर स्थित उत्तराखंड का यह छोटा सा शहर है जो समुद्र तल से लगभग 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक ऑफबीट पर्यटन स्थल है। धनोल्टी एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ आने के बाद लोगों को एक अलग ही शांति का अनुभव होता है और यह जगह भीड़-भाड़ वाली दुनिया से दूर लाकर लोगों को एक सुखद अनुभव देती है। उत्तराखंड में देखने के लिए बहुत कुछ है और भारत के गर्म स्थानों से आने वाले लोगों को यहां आकर बहुत शानदार एहसास होता। धनोल्टी पर्यटन स्थल धर्मों और पारंपरिक रूप से यहाँ के मंदिरों, झीलों और चट्टानों से सुंदर प्रकृति प्रदान करता है।

एक ऑफबीट एनकाउंटर विद नेचर धनोल्टी – An Offbeat Encounter With Nature Of Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी में घूमने की 5 खास जगह- 5 Places To Visit In Dhanaulti In Hindi

  1. धनोल्टी का दर्शनीय स्थल सुरखंडा देवी मंदिर- Dhanaulti Ka Darshniya Sthal Surkanda Devi Temple In Hindi
  2. धनोल्टी में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगह इको पार्क- Dhanaulti Me Ghumne Ki Sabse Acchi Jagha Eco Park In Hindi
  3. धनोल्टी में घूमने की जगह एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट – Dhanaulti Me Gumne Ki Jagha Apple Orchard Resort In Hindi
  4. धनोल्टी एडवेंचर पार्क – Dhanaulti Adventure Park In Hindi
  5. धनोल्टी की सबसे अच्छी जगह शिविर थंगधर – Dhanaulti Ki Sabse Acchi Jagha Camp Thangdhar In Hindi
  6. धनोल्टी में एक दिन का कार्यक्रम- Dhanaulti One Day Itinerary In Hindi

धनोल्टी की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय क्या है- Best Time To Visit Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी में रेस्तरां और स्थानीय भोजन- Restaurants And Local Food In Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी कैसे पहुंचे- How To Reach Dhanaulti In Hindi

  1. फ्लाइट से धनोल्टी कैसे पहुंचे- How To Reach Dhanaulti By Flight In Hindi
  2. सड़क मार्ग से धनोल्टी कैसे पहुंचे- How To Reach Dhanaulti By Road In Hindi
  3. ट्रेन से धनोल्टी कैसे पहुंचे- How To Reach Dhanaulti By Train In Hindi
  4. धनोल्टी में स्थानीय परिवहन- Local Transport In Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी की लोकेशन का मैप – Dhanaulti Location

धनोल्टी की फोटो गैलरी – Dhanaulti Images

1. एक ऑफबीट एनकाउंटर विद नेचर धनोल्टी – An Offbeat Encounter With Nature Of Dhanaulti In Hindi

एक ऑफबीट एनकाउंटर विद नेचर धनोल्टी - An Offbeat Encounter With Nature Of Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो यात्रियों को प्रकृति के पास होने का एहसास करवाता है। यह जगह 2286 मीटर की उंचाई पर स्थित है जहां से आपको हिमालय पर्वतमाला की शानदार सुंदरता देखने को मिलती है। उत्तराखंड का यह अछूता पर्यटन स्थल मसूरी और देहरादून जैसे व्यावसायिक पर्यटन स्थानों से दूर भागने वाले लोगों के लिए स्वर्ग के सामान है। धनोल्टी में इको पार्क घूमने की सबसे अच्छी जगह है जिसे वन विभाग के अधिकार के तहत अंबर और धरा दो भागों में विभाजित किया गया है। इस पार्क में देवदार और पाइंस की जंगल के बीच एक समृद्ध विविधता वाले पशु और पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। सीधे शब्दों में कहें तो धनोल्टी प्रकृति प्रेमियों को स्वर्ग में होने का एहसास करवाती है और इको पार्क से सूर्यास्त और सूर्योदय के समय शानदार नजारे देखने को मिलते हैं जो आपकी यात्रा को बेहद यादगार बना देंगे।

2. धनोल्टी में घूमने की 5 खास जगह- 5 Places To Visit In Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी उत्तराखंड राज्य का एक बहुत ही खास पर्यटन स्थल है जो यहाँ आने वाले यात्रियों को अपनी सुंदरता से एक खास एहसास करवाता है। वैसे तो धनोल्टी खुद अपने आप में एक परफेक्ट पर्यटन स्थल है लेकिन आप इसके अलावा यहां के इन 5 पर्यटन स्थलों को भी देख सकते हैं।

2.1 धनोल्टी का दर्शनीय स्थल सुरखंडा देवी मंदिर- Dhanaulti Ka Darshniya Sthal Surkanda Devi Temple In Hindi

धनोल्टी का दर्शनीय स्थल सुरखंडा देवी मंदिर- Dhanaulti Ka Darshniya Sthal Surkanda Devi Temple In Hindi
Image Source: Wikipedia

अगर आप अपनी धनोल्टी यात्रा में किसी धार्मिक स्थल पर भी जाना चाहते हैं तो बता दें कि धनोल्टी से करीब 8 किमी की दूरी पर सुरकंडा मंदिर स्थित है, जो ट्रैकर्स के लिए स्वर्ग के सामान है। बता दें कि इस मंदिर की चढ़ाई काफी कठिन हैं लेकिन यह जगह देखने लायक और शांति से भरपूर है। यह मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय शक्ति पीठ में से एक है। बता दें कि सुरकंडा देवी मंदिर को देवी पार्वती के समर्पण में बनवाया गया है।

और पढ़े: रानीखेत के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

2.2 धनोल्टी में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगह इको पार्क- Dhanaulti Me Ghumne Ki Sabse Acchi Jagha Eco Park In Hindi

धनोल्टी में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगह इको पार्क- Dhanaulti Me Ghumne Ki Sabse Acchi Jagha Eco Park In Hindi

देवदार और ओक के पेड़ों के साथ 13 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला इको पार्क धनोल्टी के सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। आपको बता दें कि इस आकर्षण पार्क का निर्माण डीएफओ और धनोल्टी के नागरिकों द्वारा गरीबी को कम करने और गरीब लोगों को रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए विकसित किया गया था। यह खूबसूरत पार्क समुद्र तल से 7800 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है जहां पूरे साल सुखद मौसम रहता है। इको पार्क में व्यवस्था काफी अच्छी है और यहां पर बच्चों के खेलने के लिए एक अलग मैदान भी हैं। इस पार्क में स्मृति पौधा रोपण के रूप में जानी जाने वाली परंपरा का पालन किया जाता है। जिसके अंतर्गत लोग अपने प्रियजनों की याद में पौधा लगाते हैं।

2.3 धनोल्टी में घूमने की जगह एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट – Dhanaulti Me Gumne Ki Jagha Apple Orchard Resort In Hindi

धनोल्टी में घूमने की जगह एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट – Dhanaulti Me Gumne Ki Jagha Apple Orchard Resort In Hindi

एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट अपने ताजे फलों के लिए जाना जाता है जहाँ पर विभिन्न प्रकार के सेब पाए जाते हैं। यहां पर सेवों की खेती और बिक्री दोनों ही की जाती है। अगर आप एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट घूमने के लिए जाते हैं तो यहां के सबसे रसीले सेवों सनबेरी और गोल्डन डिलीशियस किस्मों से लेकर रेड डिलीशियस और रॉयल डिलीशियस का स्वाद लेना न भूलें। बता दें कि यहां पर कई प्रोसेस्ड फ्रूट प्रोडक्ट्स जैम और जूस भी बनाये जाते हैं।

2.4 धनोल्टी एडवेंचर पार्क – Dhanaulti Adventure Park In Hindi

धनोल्टी एडवेंचर पार्क - Dhanaulti Adventure Park In Hindi

धनोल्टी एडवेंचर पार्क एक ऐसा स्थान है जो आपको वैली क्रॉसिंग, जिप स्विंग, स्काई वॉक, स्काई ब्रिज, जिप लाइन, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, गुफा एक्सप्लोरेशन रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग जैसे साहसिक खेलों का शानदार अनुभव करवाता है।

अगर आप धनोल्टी घूमने के लिए आये हैं तो इस एडवेंचर पार्क की यात्रा करना न भूलें। पहाड़ी के बीच स्थित यह पार्क बर्फ से ढके पहाड़ों और शानदार दृश्य के साथ आपकी यात्रा को रोमांच से भर देगा।

और पढ़े: उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन लैंसडाउन यात्रा की पूरी जानकारी

2.5 धनोल्टी की सबसे अच्छी जगह शिविर थंगधर – Dhanaulti Ki Sabse Acchi Jagha Camp Thangdhar In Hindi

धनोल्टी की सबसे अच्छी जगह शिविर थंगधर - Dhanaulti Ki Sabse Acchi Jagha Camp Thangdhar In Hindi

शिविर थंगधर धनोल्टी में मुख्य बाजार से लगभग 14 किमी दूर असपास के क्षेत्र में अब तक का सबसे अच्छा साहसिक शिविर है जो करीब 8300 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। शिविर थंगधर धनोल्टी के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है जो देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। इस शिविर में आप रॉक क्लाइम्बिंग, स्नो कैंपिंग, ट्रेकिंग या माउंटेन बाइकिंग जैसी आयोजित गतिविधियों का मजा ले सकते हैं।

2.6 धनोल्टी में एक दिन का कार्यक्रम- Dhanaulti One Day Itinerary In Hindi

दिन 1- धनोल्टी की यात्रा में आप पहले दिन देहरादून हवाई अड्डे या रेलवे स्टेशन आने के बाद देहरादून के प्रसिद्ध दर्शनीय और पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। इसके बाद आप शाम को धनोल्टी के लिए किसी कैब या टैक्सी से निकल सकते हैं।

दिन 2- दिन का नाश्ता करने के बाद आप धनोल्टी और इसके पास की जगहों की सैर कर सकते हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान आप यहां स्थित इको पार्क की यात्रा भी कर सकते है जिसमें वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता पाई जाती है। इसके बाद आप सुरकंडा देवी मंदिर और जोरांडा झरने को देखने के लिए जा सकते हैं।

दिन 3- धनोल्टी और इसके पास के पर्यटन स्थलों पर घूमने के बाद आप होटल से चेक आउट करके पास के दूसरे स्थानों की यात्रा कर सकते हैं या फिर अपनी यात्रा को समाप्त कर सकते हैं।

3. धनोल्टी की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय क्या है- Best Time To Visit Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय क्या है- Best Time To Visit Dhanaulti In Hindi

अगर आप धनोल्टी यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि यहां जाने का सबसे अच्छा समय सितंबर से जून के महीनों के बीच का है। देश के दूसरे हिल स्टेशन की तरह धनोल्टी में पूरे साल समशीतोष्ण जलवायु होती है। यहां पर मानसून और सर्दियाँ कठोर होती हैं, गर्मियों में यहां अधिकतम 31 डिग्री आरामदायक तापमान होता है जो इस स्थान को गर्मियों के समय एक बहुत ही खास छुट्टी स्थल बनता है। जुलाई-अगस्त के भारी मानसून के महीनों में यहां जाने से बचना चाहिए क्योंकि यहां की ढलाने काफी खतरनाक और इस मौसम में सड़क मार्ग से आना लगभग असंभव होता है।

4. धनोल्टी में रेस्टोरेंट और स्थानीय भोजन- Restaurants And Local Food In Dhanaulti In Hindi

भले ही धनोल्टी में खाने के सीमित विकल्प हैं लेकिन आपको एक अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिलता है, क्योंकि अधिकांश उपज क्षेत्र के आसपास ही उगाई जाती है। धनोल्टी में भारतीय भोजन के अलावा इतालवी, चीनी और कॉन्टिनेंटल जैसे कई तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप यहां सड़क के किनारे के ढाबों के भोजन को भी चख सकते हैं। जो यहां काफी मात्रा में उपलब्ध हैं।

5. धनोल्टी कैसे पहुंचे- How To Reach Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी उत्तराखंड का एक सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। इसकी आकर्षक सुंदरता के चलते यहां पर समय-समय पर आते रहते हैं। यदि आप धनोल्टी की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो धनोल्टी आपको कैसे पहुंचना है इसके बारे में आपको जरुर जान लेना चाहिए।

5.1 फ्लाइट से धनोल्टी कैसे पहुंचे- How To Reach Dhanaulti By Flight In Hindi

फ्लाइट से धनोल्टी कैसे पहुंचे- How To Reach Dhanaulti By Flight In Hindi

अगर आप धनोल्टी के लिए हवाई जहाज से यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि इसका निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है जो 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे के बाहर से आपको धनोल्टी के लिए आसानी से टैक्सी उपलब्ध हो जाएगी।

5.2 सड़क मार्ग से धनोल्टी कैसे पहुंचे- How To Reach Dhanaulti By Road In Hindi

सड़क मार्ग से धनोल्टी कैसे पहुंचे- How To Reach Dhanaulti By Road In Hindi

सड़क मार्ग स धनोल्टी पहुँचने के लिए आपको मसूरी के माध्यम से जाना सही रहेगा। बता दें कि धनोल्टी से मसूरी की दूरी लगभग 33 किमी है। अपनी इस यात्रा को आप टैक्सी, कैब या लक्जरी बसों की मदद से अंजाम दे सकते हैं।

5.3 ट्रेन से धनोल्टी कैसे पहुंचे- How To Reach Dhanaulti By Train In Hindi

ट्रेन से धनोल्टी कैसे पहुंचे- How To Reach Dhanaulti By Train In Hindi

अगर आप धनोल्टी के लिए ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो बता दें कि यहां से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देहरादून रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है। देहरादून रेलवे स्टेशन के लिए आपको भारत के प्रमुख शहरों से ट्रेन मिल जाएगी। बता दें कि अधिकतर ट्रेनों के लिए आम कनेक्टिंग सिटी दिल्ली है।

5.4 धनोल्टी में स्थानीय परिवहन- Local Transport In Dhanaulti In Hindi

धनोल्टी पहुंचने के बाद आपको शहर और आसपास की जगहों को घूमने लिए आसानी से टैक्सी और कैब मिल जाएगी। आप अपने सुविधा अनुसार टैक्सी या कैब बुक कर सकते हैं। लेकिन बुक करते समय सौदेबाजी करना न भूलें क्योंकि यहां ज्यादातर सेवा प्रीपेड है।

और पढ़े: कौसानी के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

6. धनोल्टी की लोकेशन का मैप – Dhanaulti Location

7. धनोल्टी की फोटो गैलरी – Dhanaulti Images

https://www.instagram.com/p/BuEZBDqAErW/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

View this post on Instagram

#dhanaulti

A post shared by Alok Singh Negi (@a_l_o_k_n_e_g_i) on

और पढ़े:

1 thought on “धनोल्टी यात्रा की जानकारी और घूमने की 5 खास जगह- 5 Places To Visit In Dhanaulti In Hindi”

Leave a Comment