दूधसागर जलप्रपात गोवा – Dudhsagar Waterfall Information In Hindi

3.2/5 - (26 votes)

Dudhsagar Falls In Hindi : दूधसागर जलप्रपात भारत के गोवा और कर्नाटक राज्य की सीमा पर पणजी से लगभग 60 कि.मी. की दूरी पर है स्थित एक खूबसूरत झरना हैं। दूधसागर वाटरफाल्स यहां के मोल्लेम नेशनल पार्क के अंदर स्थित हैं और इसके आसपास की भूमि हरे भरे जंगल से घिरी हुई  हैं जोकि पर्यटकों को काफी आकर्षित लगती हैं। दूधसागर जलप्रपात 310 मीटर (1017 फिट) की उंची पहाड़ी से नीचे गिरता हैं और जब इसका पानी ऊंचाई से चट्टानों से बहते हुए नीचे आता हैं तो बिल्कुल दूध की तरह सफेद दिखता हैं। दूधसागर जलप्रपात मानसून के मौसम में अपने चरम पर होता हैं और इस मौसम में दूर-दराज से पर्यटकों का जमावड़ा यहा लगा रहता हैं। दूधसागर जलप्रपात को भारत का चौथा सबसे ऊंचा जलप्रपात माना जाता हैं जबकि इसका नाम दुनिया के सौ सबसे उंचे झरनों में भी सुमार हैं।

दूधसागर जलप्रपात को फिल्म “चेन्नई एक्सप्रेस” में भी दिखाया गया हैं। इतनी ऊंचाई से गिरता हुआ पानी ऐसा प्रतीत होता हैं जैसे पहाड़ से दूध की नदी प्रवाहित हो रही हो और इसलिए इस झरने का नाम दूधसागर पड़ा हैं। यह अद्भुत स्थान भगवान महावीर अभ्यारण्य में स्थित हैं जो कि गोवा राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 60 कि.मी. की दूरी पर हैं। यह स्थान चारो तरफ से घने जंगल से घिरा हुआ हैं। इस मनमोहक स्थान पर आकर आपका दिल खुश हो जायेगा लेकिन आपको थोड़ा सावधान भी रहना चाहिए क्योंकि दूधसागर जलप्रपात के उबड़ खाबड़ पथरीली जगह पर आपके पैर फिसलने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।

दूधसागर वाटरफॉल कहां है – Where Is Dudhsagar Waterfall Located In Hindi

दूधसागर जलप्रपात किस नदी पर है – Dudhsagar Water Falls Kounsi Nadi Par Hai In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल क्यों प्रसिद्ध है – Why Is Dudhsagar Waterfall Famous In Hindi

दूधसागर जलप्रपात का प्रवेश शुल्क – Dudhsagar Water Falls Entry Fees In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल पर क्या क्या कर सकते – Things To Do Near Dudhsagar Water Falls In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल खुलने का समय – Dudhsagar Waterfall Opening Times In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Dudhsagar Water Falls In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल कैसे पहुंचे – How To Reach Dudhsagar Water Falls In Hindi

  1. फ्लाइट से दूधसागर वॉटरफॉल कैसे पहुंचे – How To Reach Dudhsagar Water Falls By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से दूधसागर वॉटरफॉल कैसे पहुंचे – How To Reach Dudhsagar Water Falls By Train In Hindi
  3. सड़क मार्ग से दूधसागर वॉटरफॉल कैसे पहुंचे – How To Reach Dudhsagar Water Falls By Bus In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल के नजदीकी होटल – Nearest Hotel To Dudhsagar Water Falls In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल की लोकेशन का मैप – Dudhsagar Water Falls Location

दूधसागर वॉटरफॉल की फोटो गैलरी – Dudhsagar Water Falls Images

1. दूधसागर वाटरफॉल कहां है – Where Is Dudhsagar Waterfall Located In Hindi

दूधसागर वाटरफॉल कहां है - Where Is Dudhsagar Waterfall Located In Hindi

दूधसागर जलप्रपात भारत के गोवा और कर्नाटक राज्य की सीमा पर स्थित एक आकर्षित झरना हैं जो यहां प्रवाहित होने वाली मांडवी नदी पर स्थित हैं।

2. दूधसागर जलप्रपात किस नदी पर है – Dudhsagar Water Falls Kounsi Nadi Par Hai In Hindi

दूधसागर जलप्रपात एक बहुत ही खूबसूरत झरना हैं जो यहां से गुजरने वाली मांडवी नदी के विराम का एक हिस्सा हैं। मांडवी नदी पश्चिमी घाट से पणजी की दिशा में बहती हैं।

3. दूधसागर वॉटरफॉल क्यों प्रसिद्ध है – Why Is Dudhsagar Waterfall Famous In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल अपने आकर्षित पानी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। पहाड़ की चोटी से गिरने वाला मांडवी नदी का पानी ऐसा प्रतीत होता हैं जैसे पानी नही बल्कि दूध की नदी चोटी से प्रवाहित हो रही हैं। सफेद फट दिखने वाले इसके पानी के दृश्य को पर्यटक घंटो तक निहारते रहते हैं। आप भी इस खूबसूरत पर्यटक स्थल पर आकर इसका लुत्फ जरूर उठायें।

4. दूधसागर जलप्रपात का प्रवेश शुल्क – Dudhsagar Water Falls Entry Fees In Hindi

आप कोलेम से जीप सफारी के माध्यम से दूधसागर तक का सफर तय कर सकते हैं। आपको इस सफर में कुछ छोटी-छोटी नदिया भी मिलेगी जिनमे से आपकी जिप्सी निकल कर जाएगी जोकि बहुत आनंद दायक होता हैं।

यदि आप कोलेम से जीप लेते हैं तो इसका चार्ज 2800 रूपये हैं और सात व्यक्ति इस जीप में सफर करने का आनंद उठा सकते हैं। गोवा वन विभाग के गेट पर ही आपको एक रसीद कटानी होती हैं, जोकि 50 रूपये प्रति व्यक्ति शुल्क होती हैं। कोलेम नामक स्थान से जीप के माध्यम से आपके पर्यटन स्थल की दूरी लगभग 40-45 मिनिट की हैं लेकिन जीप से उतरने के बाद लगभग 20 मिनिट का सफर आपको पैदल ही तय करना होता हैं।

दूधसागर जलप्रपात पर आपको लाइफ जैकेट भी मिल जाएगी जिसका चार्ज मात्र 30 रूपये प्रति व्यक्ति हैं। बिना लाइट जैकेट के पानी में उतरना थोड़ा खतरनाक हो सकता हैं और यदि आपको तैरना नही आता हैं तो आप ज्यादा गहराई में न जाएं।

5. दूधसागर वॉटरफॉल पर क्या क्या कर सकते – Things To Do Near Dudhsagar Water Falls In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल पर क्या क्या कर सकते - Things To Do Near Dudhsagar Water Falls In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल के ठन्डे और शीतल जल में आप घंटो तक स्नान कर सकते हैं, घने जंगल की सैर कर सकते हैं, चट्टानों और रंग-बिरंगी झाड़ियों में फोटो निकाल सकते हैं, पहाड़ियों पर चड़ने का अनुभव भी आप बेसक ले सकते हैं, दूधसागर वॉटरफॉल पर घने पेंड़ो के नीचे बैठकर पिकनिक मानाने का अपना ही एक अलग आनंद होता हैं जो आपको दूधसागर वॉटरफॉल के पास निसंदेह प्राप्त होगा।

दूधसागर वॉटरफॉल के ऊपर से गुजरने वाली ट्रेन का नजारा लोगो को बहुत लुभाता हैं और आकर्षित भी करता हैं। इन सभी प्रतिक्रियाओं के बाद आप कुछ अन्य स्थानों पर भी परिभ्रमण करके अपनी यात्रा को और अधिक आकर्षित और यादगार बना सकते हैं।

तो आइये हम आपको कुछ और आकर्षित स्थानों के नाम बताते हैं जो कि दूधसागर वॉटरफॉल के नजदीक हैं।

  • मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान
  • नेत्रावली जलप्रपात
  • तांबडी सुरला मन्दिर और वॉटरफॉल
  • भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य
  • सह्याद्री स्पाइस फार्म गोआ
  • दूधसागर वृक्षारोपण
  • फार्म स्टे गोवा
  • कलंगुट बीच
  • वाटर स्पोर्ट्स
  • गोवा क्रूज
  • बेसीलिका ऑफ बोम जीसस
  • बागा बीच
  • अंजुना बीच
  • स्कूबा डाइविंग
  • अगुआड़ा किला

और पढ़े: गोवा के पर्यटन स्थल जहां आपको जरूर घूमना चाहिए

5. दूधसागर वॉटरफॉल खुलने का समय – Dudhsagar Waterfall Opening Times In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल आने वाले पर्यटकों के लिए यह अद्भुत स्थान सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैं।

6. दूधसागर वॉटरफॉल जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Dudhsagar Water Falls In Hindi

यदि आप गोवा के आकर्षित पर्यटक स्थल दूधसागर वॉटरफॉल जाने की योजना बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि कौन से मौसम में इस स्थान पर जाना सबसे अच्छा रहेगा। तो आइये हम आपकी इस समस्या का समाधान कर देते हैं। दूधसागर वॉटरफॉल जाने के लिए सबसे अच्छा समय बारिश के मौसम का माना जाता हैं। क्योंकि इस समय के दौरान वर्षा के पानी की वजह से दूधसागर वॉटरफॉल अपने चरम पर होता हैं और इसकी खूबसूरती देखने लायक होती हैं। बारिस का मौसम भी पर्यटकों के लिए लुभावना होता हैं, जिससे मानसून के मौसम पर्यटकों का जमाबडा बहुत अधिक होता हैं। गर्मी के मौसम में भी आप यहां आ सकते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में दूधसागर वॉटरफॉल के आसपास आपको गर्म मौसम की थोड़ी मार झेलनी पड़ सकती हैं।

7. दूधसागर वॉटरफॉल कैसे पहुंचे – How To Reach Dudhsagar Water Falls In Hindi

 

यदि आप गोवा के पर्यटन स्थल दूधसागर वॉटरफॉल जा रहे है तो हम आपको बता दें कि दूधसागर वॉटरफॉल जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने नजदीकी साधन के माध्यम से अपने गंतव्य स्थान दूधसागर वॉटरफॉल बहुत ही आसानी से पहुंच जायेंगे।

7.1 फ्लाइट से दूधसागर वॉटरफॉल कैसे पहुंचे – How To Reach Dudhsagar Water Falls By Flight In Hindi

फ्लाइट से दूधसागर वॉटरफॉल कैसे पहुंचे - How To Reach Dudhsagar Water Falls By Flight In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल जाने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि डबोलिम हवाई अड्डा दूधसागर वॉटरफॉल का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है। डाबोलिम हवाई अड्डा गोवा के दूधसागर जलप्रपात से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है। डबोलिम हवाईअड्डे से आप टैक्सी या कैब किराए पर ले सकते हैं।

7.2 ट्रेन से दूधसागर वॉटरफॉल कैसे पहुंचे – How To Reach Dudhsagar Water Falls By Train In Hindi

ट्रेन से दूधसागर वॉटरफॉल कैसे पहुंचे - How To Reach Dudhsagar Water Falls By Train In Hindi

यदि आप ट्रेन के माध्यम से अपनी दूधसागर वॉटरफॉल की यात्रा करना चाहते है तो हम आपको बता दें कि दूधसागर रेल्वे स्टेशन पर ज्यादा ट्रेन नही रूकती हैं। लेकिन दूधसागर वॉटरफॉल से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर कुलेम या मोलेम नामक स्टेशन हैं।

7.3 सड़क मार्ग से दूधसागर वॉटरफॉल कैसे पहुंचे – How To Reach Dudhsagar Water Falls By Bus In Hindi

सड़क मार्ग से दूधसागर वॉटरफॉल कैसे पहुंचे - How To Reach Dudhsagar Water Falls By Bus In Hindi

यदि आपने सड़क मार्ग से दूधसागर जलप्रपात जा रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एन.एच. 4 ए राज्यमार्ग दूधसागर जलप्रपात की तरफ ही जाता हैं। गोवा पर्यटक विकास निगम की कई बस यहां चलती हैं, जिसमें सफर करके आप दूधसागर जलप्रपात पहुंच जायेंगे।

8. दूधसागर वॉटरफॉल के नजदीकी होटल – Nearest Hotel To Dudhsagar Water Falls In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल के नजदीकी होटल - Nearest Hotel To Dudhsagar Water Falls In Hindi

दूधसागर वॉटरफॉल और उसके नजदीकी स्थानों पर घूमने के बाद यदि आप यहां रुकना या आराम करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि नजदीकी में ही सोनालीम नामक स्थान पर आपको लो-बजट से लेकर हाई बजट तक के होटल मिल जायेंगे जहां आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं।

और पढ़े: गोवा के सबसे खुबसूरत बीच और समुद्र तटों की जानकारी

9. दूधसागर वॉटरफॉल की लोकेशन का मैप – Dudhsagar Water Falls Location

10. दूधसागर वॉटरफॉल की फोटो गैलरी – Dudhsagar Water Falls Images

और पढ़े:

Leave a Comment