कुन्नूर के 15 टॉप के पर्यटन स्थल – Best Places To Visit In Coonoor In Hindi

5/5 - (1 vote)

Coonoor In Hindi, कुन्नूर भारत के सबसे सुंदर और शांत हिल स्टेशनों में से एक है जो पश्चिमी घाट के नीलगिरी पहाड़ियों में दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। आपको बता दें कि यह हिल स्टेशन 1930 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कुन्नूर पर्यटन स्थल भारत के लोकप्रिय हिल स्टेशन ऊटी से सिर्फ 19 किमी दूर है। कुन्नूर नीलगिरी पहाड़ियों और कैथरीन फॉल्स के आकर्षक दृश्यों के साथ एक शानदार पर्यटन स्थल है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी शांत, सुंदर और प्राकृतिक जगह पर जाना चाहते हैं तो आपको कुन्नूर की यात्रा अवश्य करना चाहिए। कुन्नूर प्रकृति की शाश्वत सुंदरता में अपने आप को खो देने के लिए एक दम सही जगह है।

अगर आप कुन्नूर की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं या इसके पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें। जिसमे हम आपको कुन्नूर की छोटी सी यात्रा पर लेकर जा रहें हैं।

Table of Contents

कुन्नूर पर्यटन इतना प्रसिद्ध क्यों है ? – Why To Visit Coonoor Tourism In Hindi

कुन्नूर पर्यटन इतना प्रसिद्ध क्यों है ? – Why To Visit Coonoor Tourism In Hindi

कुन्नूर के चाय बागान – Tea Gardens Of Coonoor In Hindi

कुन्नूर नीलगिरी की पहाड़ियों में दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है, जो भारत के कुछ सबसे बड़े और सबसे अधिक आकर्षक चाय बागानों घर भी है। आप ऊटी में चाय बागान के टूर के बारे में तो शायद जानते ही होंगे लेकिन कुन्नूर अभी उटी की तरह आकर्षक पर्यटन हैं। इसके साथ ही यहां पर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ भी नहीं रहती।

कुन्नूर के चाय बागान शहर की भूमि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं। कुन्नूर के चाय के बागानसच में बेहद आकर्षक है जिनकी सैर करने के लिए आपको अवश्य जाना चाहिए। यहां बागानों में ऐसे ट्रेक भी हैं जो आपको ऐसी जगह पर ले जाते हैं जहां से आप विभिन्न झरनों को देख सकते हैं।

कुन्नूर में फ्लोरा और फौना – Flora And Fauna At Coonoor In Hindi

Flora And Fauna At Coonoor In Hindi

कुन्नूर उन लोगों के लिए स्वर्ग के समान है जो लोग हरे-भरे वनस्पति, प्रकृति और जीवों को देखना पसंद करते हैं। नीलगिरि पर्वत श्रृंखला की उपस्थिति में यहां पर पर्यटक कई तरह से वनस्पति और जीवों को देख सकते हैं जिनकी जानकारी नीचे दी है।

फ्लोरा

नीले आकाश के नीचे हर भरे चाय के बागों को देखना आपको एक शानदार अनुभव दे सकता है। यहां पर चाय के बागानों के अलावा सिम पार्क स्थित है जहां पर कई दुर्लभ विदेशी पेड़ और पौधों की किस्मों को देखा जा सकता है। यहां पाए जाने वाले पेड़- पौधों में नीलगिरी, बबूल, पिनस, दालचीनी, रुद्राक्ष, अरुक्रिया, क्वेरकस, फीनिक्स, मैगनोलिया, पाइन, टर्पेन्टाइन, ट्री फ़र्न और कैमेलिया (Camellia) के नाम शामिल हैं।

जीव

कुन्नूर बर्ड वॉचिंग के लिए एक शानदार जगह है। यहां कई तरह के पक्षियों जैसे कॉर्मोरेंट, पिपिट्स, थ्रश, पैराकेट्स, स्काईलार्क्स और नीलगिरि को देखा जा सकता है। इसके अलावा जंगली हाथी भी यहां आसपास के क्षेत्रों में भी देखे जाते हैं।

और पढ़े : तमिलनाडु राज्य के बारे में हिंदी में जानकारी

कुन्नूर के टॉप पर्यटन स्थल – Coonoor Tourist Places In Hindi

अगर आप कुन्नूर की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो यहां नीचे हमने कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में बताया है जहां आप अपनी कुन्नूर यात्रा के दौरान जा सकते हैं।

कुन्नूर का फेमस पिकनिक स्थल लॉज फॉल्स – Coonoor Famous Picnic Spot Law’s Falls In Hindi

कुन्नूर का फेमस पिकनिक स्थल लॉज फॉल्स - Coonoor Famous Picnic Spot Law's Falls In Hindi

लॉज फॉल्स, कुन्नूर शहर के बाहर लगभग 7 किमी पिकनिक मनाने और प्रकृति की गोद में समय बिताने के लिए एक दम परफेक्ट जगह है। लॉज फॉल्स मेट्टुपालयम-कुन्नूर-ऊटी मार्ग पर स्थित है, जहां पर 180 उंचाई से पानी गिरता है। यह जगह प्राकृतिक जंगलों से घिरी हुई है जो  प्रकृति प्रेमी व बच्चों के लिए एक दम सही जगह है।

कुन्नूर पर्यटन में घूमने की अच्छी जगह सिम्स पार्क – Coonoor Paryatan Me Ghumne Ki Achi Jagah Sim’s Park In Hindi

कुन्नूर पर्यटन में घूमने की अच्छी जगह सिम्स पार्क - Coonoor Paryatan Me Ghumne Ki Achi Jagah Sim's Park In Hindi
Image Credit : Rahul N P

सिम्स पार्क कुन्नूर में एक बहुत ही आकर्षक जगह है जहां पर पर्यटक प्रकृति की गोद में शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। सिम्स पार्क प्रकृति का खजाना है जहां पर कई प्रजातियों के पौधों को देखा जा सकता है। यह पार्क कुन्नूर का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है जो एक हजार से ज्यादा विभिन्न पेड़ों की प्रजातियों का घर है। सिम्स पार्क तमिलनाडु के नीलगिरी में स्थित है, जो कुन्नूर रेलवे स्टेशन के उत्तरी तरफ है। पर्यटक इस पार्क तक बड़ी ही आसानी से पहुंच सकते हैं। यह पार्क 12 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है, और अलग-अलग वर्गों में विभाजित है। यह आकर्षक पार्क दुनिया भर के वनस्पतिविदों को रोमांचित करता है। यह एक ऐसा पार्क है जहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यात्रा करते हैं। अगर आप किसी प्राकृतिक जगह पर शांति भरे कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आपको इस पार्क की यात्रा अवश्य करना चाहिए।

कुन्नूर का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल लैम्बस रॉक – Coonoor Ka Prasidh Darshaniya Sthal Lamb’s Rock In Hindi

कुन्नूर का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल लैम्बस रॉक - Coonoor Ka Prasidh Darshaniya Sthal Lamb's Rock In Hindi
Image Credit : Mir Tanwir

लैम्बस रॉक कुन्नूर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो शहर से सिर्फ 8 किमी की दूरी पर है। यह स्थान कोयम्बटूर के मैदानों और कुन्नूर पहाड़ियों के कुछ आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है।

और पढ़े : ऊटी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

कुन्नूर का सबसे फेमस पर्यटन स्थल डॉल्फिन नोज – Coonoor Ka Sabse Famous Parytan Sthal Dolphin’s Nose In Hindi

कुन्नूर का सबसे फेमस पर्यटन स्थल डॉल्फिन नोज - Coonoor Ka Sabse Famous Parytan Sthal Dolphin's Nose In Hindi
Image Credit : Karthik Keyan

डॉल्फिन नोज कुन्नूर की एक बेहद आकर्षक जगह है जो लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है। अगर आप कुन्नूर पर्यटन स्थल की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो आपको डॉल्फिन नोज (Dolphin’s Nose) का दौरा करने के लिए अवश्य जाना चाहिए। यह स्थान न केवल नीलगिरि पहाड़ियों, बल्कि कैथरीन फॉल्स का अद्भुत मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

कुन्नूर टूरिज्म में घूमने लायक जगह हाईफील्ड टी एस्टेट – Coonoor Tourism Me Ghumne Layak Jagah Highfield Tea Estate In Hindi

कुन्नूर टूरिज्म में घूमने लायक जगह हाईफील्ड टी एस्टेट - Coonoor Tourism Me Ghumne Layak Jagah Highfield Tea Estate In Hindi
Image Credit : Ameer Suhel Khan

हाईफील्ड टी एस्टेट एक टी फैक्ट्री है जो ताजी चाय की गंध के लिए जाना जाता है। हाईफील्ड टी एस्टेट को नीलगिरी पहाड़ियों के आसपास चाय बागानों के उपयोग के लिए स्थापित किया गया था जो एक उत्तम चाय का उत्पादन करता है। यह टी फैक्ट्री लगभग 50 साल पुरानी है, जहां चाय प्रेमियों के साथ-साथ वे लोग भी यात्रा करने आते हैं जो यह जानना चाहते हैं कि चाय कैसे संसाधित की जा रही है। यह फैक्ट्री एक प्राकृतिक जगह पर है जहां चाय की गंध के अलावा पहाड़ी पर प्रचुर मात्रा में नीलगिरी के पेड़ भी देखे जा सकते हैं। अगर आप एक चाय प्रेमी हैं तो आपको हाईफील्ड टी एस्टेट की यात्रा अवश्य करना चाहिए।

और पढ़े : कांचीपुरम में कैलाशनाथ मंदिर के दर्शन की पूरी जानकारी

कुन्नूर का ऐतिहासिक स्थान दरोग किला – Coonoor Ka Aetihasik Sthan Droog Fort In Hindi

दरोग किला कुन्नूर का एक ऐतिहासिक स्थान है जो नीलगिरी की तलहटी से 15 किमी दूर स्थित है। इस किले के बारे में कहा जाता है कि कई साल पहले किले में एक राक्षस रहता था जिसे बकासुर मलाई कहा जाता है। 18 वीं शताब्दी में टीपू सुल्तान ने किले को एक चौकी के रूप में इस्तेमाल किया जो अब एक दीवार के साथ एक खंडहर है। समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह किला पूरे देश के यात्रियों को आकर्षित करता है। यह स्थान ट्रेकर्स और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए एक एक अच्छी जगह है। अगर आप कुन्नूर यात्रा के दौरान किसी ऐतिहासिक स्थल की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको इस किले को अपनी लिस्ट में जरुर शामिल करना चाहिए।

कुन्नूर का आकर्षण स्थल हिडन वैली – Coonoor Ka Aakarshan Sthal Hidden Valley In Hindi

कुन्नूर का आकर्षण स्थल हिडन वैली - Coonoor Ka Aakarshan Sthal Hidden Valley In Hindi

हिडन वैली एक आकर्षक जगह है जो प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए एक दम परफेक्ट है। कुन्नूर के बाहरी इलाके में स्थित यह हरी भरी जगह साहसिक उत्साही लोगों के लिए एक उत्कृष्ट पलायन है। यहां पर पर्वतारोहण, रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का मजा लिया जा सकता है।

और पढ़े : बैंगलोर में घूमने वाली जगहें

कुन्नूर पर्यटन में घूमने के लिए खुबसूरत स्थान केटी वैली – Coonoor Paryatan Me Ghumne Ke Liye Khubsurat Sthan Ketti Valley In Hindi

कुन्नूर पर्यटन में घूमने के लिए खुबसूरत स्थान केटी वैली – Coonoor Paryatan Me Ghumne Ke Liye Khubsurat Sthan Ketti Valley In Hindi
Image Credit : Vaidyanathan R

केटी वैली, तमिलनाडु में कुन्नूर से ऊटी तक फैली खूबसूरत पहाड़ियों में स्थित खूबसूरत घाटी है। अगर आप केटी वैली की यात्रा करना चाहते हैं और इसकी सुंदरता को देखना चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका टॉय ट्रेन से सवारी करना है जिसमें 20-25 मिनट का समय लगता है। केटी घाटी पक्षी देखने और ट्रेकिंग के लिए बेहद प्रसिद्ध है। केटी घाटी एक प्राकृतिक जगह है जो सुंदर नीले पहाड़ों (नीलगिरी पहाड़ियों) से घिरी हुई है। यहां की यात्रा के दौरान आप शिव लिंगम मंदिर, चाय के बागानों और क्षेत्र में अद्भुत झरनों को देखना न भूलें।

कुन्नूर का पर्यटन स्थल सेंट जॉर्ज चर्च – Coonoor Ka Paryatan Sthal St George’s Church In Hindi

कुन्नूर का पर्यटन स्थल सेंट जॉर्ज चर्च - Coonoor Ka Paryatan Sthal St George's Church In Hindi
Image Credit : Beth Caldwell

सेंट जॉर्ज चर्च कुन्नूर का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। आपको बता दें कि इस चर्च का निर्माण वर्ष 1926 में किया गया था और यह चर्च ब्रिटिश काल की गॉथिक संरचना का एक सुंदर अवशेष है। चर्च की वास्तुकला की प्राचीन राज शैली की है जो दिखने में बेहद भव्य है। चर्च के अंदरूनी हिस्सों को देखने के लिए एक वेस्टिबुल से गुज़रना पड़ता है जहाँ छह स्तंभों वाली मेहराबदार छत चर्च को किनारे की ओर अलग करती है। इस चर्च की वेदी को पूरी तरह से सफेद संगमरमर से जड़ा गया है जो हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। अगर आप कुन्नूर की यात्रा के लिए जा रहें है तो सेंट जॉर्ज चर्च को देखने के लिए अवश्य जाना चाहिए।

कुन्नूर में देखने लायक प्राचीन जगह वेलिंगटन गोल्फ कोर्स – Coonoor Me Dekhne Layak Prachin Jagah Wellington Golf Course In Hindi

कुन्नूर में देखने लायक प्राचीन जगह वेलिंगटन गोल्फ कोर्स - Coonoor Me Dekhne Layak Prachin Jagah Wellington Golf Course In Hindi
Image Credit : Satnam Singh

वेलिंगटन का गोल्फ क्लब दक्षिण भारत के सबसे पुराने गोल्फ क्लबों में से एक है। सुंदर चाय के बागानों और मैदानी इलाकों की ढलानों के बीच स्थित यह गोल्फ कोर्स देखने में बेहद आकर्षक है। नीलगिरी की पहाड़ी ढलानों की पृष्ठभूमि के साथ इस स्थान यहां वाले पर्यटकों मंत्रमुग्ध कर देता है।

और पढ़े : कुद्रेमुख हिल स्टेशन की जानकारी और दर्शनीय स्थल

कुन्नूर में घूमने की अच्छी जगह ऑल सेंट्स चर्च कुन्नूर – Coonoor Me Ghumne Ki Achi Jagah All Saints Church, Coonoor In Hindi

कुन्नूर में घूमने की अच्छी जगह ऑल सेंट्स चर्च कुन्नूर - Coonoor Me Ghumne Ki Achi Jagah All Saints Church, Coonoor In Hindi
Image Credit : Haris Prem kumar

ऑल सेंट्स चर्च कुन्नूर के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। आपको बता दें कि इस चर्च का निर्माण 165 साल पहले का है। यह चर्च एक प्राचीन संरचना है जो देखने में बेहद आकर्षक है। इस चर्च के अंदरूनी हिस्से लकड़ी के और खिडकियां कांच की बनी है। ऑल सेंट्स चर्च, विशाल गुंबद जैसी संरचनाओं की एक इमारत के साथ एक विशिष्ट ब्रिटिश प्रभाव देता है।

कुन्नूर यात्रा की सबसे मशहूर जगह ताज गार्डन रिट्रीट कुन्नूर – The Taj Garden Retreat Popular Tourist Place In Coonoor In Hindi

कुन्नूर यात्रा की सबसे मशहूर जगह ताज गार्डन रिट्रीट कुन्नूर - The Taj Garden Retreat Popular Tourist Place In Coonoor In Hindi
Image Credit : Balram Menon

अगर आप अपनी कुन्नूर यात्रा के दौरान शाम के समय दोस्तों के साथ स्वादिष्ट भोजन और कॉकटेल का आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए ताज गार्डन रिट्रीट एक बहुत अच्छी जगह है। आपको बता दें कि इस जगह का माहौल बहुत ही अच्छा है लेकिन यह आपको बहुत महंगा पड़ सकता है। अगर आप एक बजट यात्रा कर रहें हैं तो इसे इग्नोर करें।

और पढ़े : कोडाइकनाल के पर्यटन स्थलों को घूमने की जानकारी

कुन्नूर का प्रमुख दर्शनीय स्थल रलिया बांध – Coonoor Ka Pramukh Darshaniya Sthal Rallia Dam In Hindi

कुन्नूर का प्रमुख दर्शनीय स्थल रलिया बांध - Coonoor Ka Pramukh Darshaniya Sthal Rallia Dam In Hindi
Image Credit : Suraj Mahbubani

रलिया डैम वेलिंगटन रोड पर कुन्नूर से लगभग 9 किमी की दूरी पर स्थित है। आपको बता दें कि यह डैम जंगल के बीच ट्रेकिंग के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। आपको बता दें कि यह बांध काफी पुराना है जो कुन्नूर के निवासियों को पानी उपलब्ध कराता है। रलिया आकर्षक और सुंदर बांधों में से एक है जहां की यात्रा करने के लिए आपको अवश्य आना चाहिए। इस बांध का दौरा करने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान होता है। बांध से 1.5 किमी की दूरी पर हाईफील्ड चाय कारखाना एक आकर्षण स्थल है जहां आप बांध घूमने दौरान जा सकते हैं।

कुन्नूर टूरिज्म में देखने वाली जगह कीस्टोन फाउंडेशन – Coonoor Tourism Me Dekhne Wali Jagah Keystone Foundation In Hindi

कुन्नूर टूरिज्म में देखने वाली जगह कीस्टोन फाउंडेशन - Coonoor Tourism Me Dekhne Wali Jagah Keystone Foundation In Hindi
Image Credit : Kollu Harsha Vardhan

कीस्टोन फाउंडेशन एक ऐसी जगह है जहां से आप मसाले और अच्छी क्वालिटी का स्वादिष्ट शहद के साथ यहां के स्थानीय हस्तशिल्प और कपड़े खरीद सकते हैं।

और पढ़े : बैंगलोर के पास सबसे खुबसूरत हिल स्टेशन नंदी हिल्स घूमने की जानकारी

कुन्नूर शहर से क्या खरीदारी करे – Shopping In Coonoor In Hindi

कुन्नूर शहर से क्या खरीदारी करे - Shopping In Coonoor In Hindi

कुन्नूर शहर में खरीदारी करना आपको एक शानदार अनुभव दे सकता है। यहां की यात्रा के दौरान आप बाजार में कई सुंदर कलाकृतियां, प्राचीन उत्पाद, सुंदर कढ़ाई वाले शॉल, परिधान, टोडा आभूषण (Toda Jewellery) और हस्तशिल्प वस्तुओं को खरीद सकते हैं। कुन्नूर अपनी सुगंधित चाय की कई किस्मों के लिए भी जाना जाता है जिसे आप खरीद सकते हैं। इसके अलवा यहां से आप शहद और कई तरह से फलों को भी ले सकते हैं। यहां की स्वादिष्ट होममेड चॉकलेट और ताजा बेक्ड केक का स्वाद आपको बेहद पसंद आयेगा। इन सभी चीज़ों के अलावा आप यहां कई हस्तनिर्मित प्राचीन, औषधि और चादरें खरीद सकते हैं।

कुन्नूर में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन – Famous Local Food Of Coonoor In Hindi

कुन्नूर में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन – Famous Local Food Of Coonoor In Hindi

कुन्नूर को पीच, शहतूत और पैशन फ्रूट जैसे असामान्य जैम के लिए जाना जाता है। कुन्नूर की यात्रा के दौरान आप कई तरह के ताजा फलों का स्वाद ले सकते हैं और अपने घर भी ले जा सकते हैं। कुन्नूर का सबसे लोकप्रिय स्थानीय व्यंजन राजमा और अवारे बीन्स है इसका स्वाद आपको अवश्य लेना चाहिए। सबसे अच्छी बात है कि यह आपको कई स्थानीय भोजनालयों में आसानी से मिल जायेगा। इसके अलावा आप यहां पर उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय दोनों व्यंजन प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर स्थित हैदराबादी बिरयानी हाउस में आप कम कीमतों में स्वादिष्ट भोजन प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़े : राजस्थान का प्रसिद्ध खाना जिनके बारे में जानकार ही आ जायेगा आपके मुह में पानी

कुन्नूर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Coonoor In Hindi

कुन्नूर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Coonoor In Hindi

भारत में दूसरे सबसे बड़े हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध कुन्नूर एक पर्यटन स्थल का स्वर्ग है जहां की यात्रा पर्यटक साल में कभी भी कर सकते हैं। हालांकि, इस हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च (सर्दियों का मौसम) के बीच होता है, जब जलवायु हल्की ठंड और सुखद रहती है। सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान लगभग 8 ° C तक गिर जाता है।

अगर आप कुन्नूर की प्राकृतिक सुंदरता का असली मजा लेना चाहते हैं तो आपको सर्दियों के मौसम में कुन्नूर की यात्रा करने के लिए जाना चाहिए कुन्नूर की यात्रा के लिए मानसून भी एक उत्कृष्ट समय माना जाता है जो कि जुलाई और सितंबर के बीच होता है। इस क्षेत्र में भारी वर्षा नहीं होती है, लेकिन अगर आप मानसून प्रेमी नहीं है तो थोड़ी बारिश भी आपकी यात्रा में बाधा उत्पन्न कर सकती है। यहां पर ग्रीष्मकाल मार्च और जून के बीच होता है और इस दौरान यहां का मौसम देश की अन्य जगहों के मुकाबले कम गर्म होता है।

और पढ़े : तमिलनाडु के पर्यटन स्थल की जानकारी

कुन्नूर कैसे पहुँचे- How To Reach Coonoor In Hindi

कुन्नूर कोच्चि, कोयम्बटूर और बैंगलोर के करीब स्थित है जहां पर आप परिवहन के किसी भी माध्यम सड़क, ट्रेन या हवाई जहाज द्वारा आसनी से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटतम हवाई अड्डा कोयम्बटूर है जो सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है और यह सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

फ्लाइट से कुन्नूर कैसे पहुंचे- How To Reach Coonoor By Flight In Hindi

फ्लाइट से कुन्नूर कैसे पहुंचे- How To Reach Coonoor By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज से कुन्नूर की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि इस शहर में अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है। कुन्नूर के लिए कोयम्बटूर हवाई अड्डा निकटतम घरेलू हवाई अड्डा है जो भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा बैंगलोर निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है। कोयम्बटूर से कुन्नूर पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग द्वारा या फिर टॉय ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से कुन्नूर कैसे पहुंचे- How To Reach Coonoor By Road In Hindi

सड़क मार्ग से कुन्नूर कैसे पहुंचे- How To Reach Coonoor By Road In Hindi

यहां के निकटतम हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशन से कुन्नूर की यात्रा के लिए सड़क परिवहन सबसे सुविधाजनक और सस्ता तरीका है। कुन्नूर एक पहाड़ी इलाका है इसलिए यहां पर ट्रेन की सुविधा उतनी अच्छी नहीं है।

ट्रेन से कुन्नूर कैसे पहुँचे- How To Reach Coonoor By Train In Hindi

ट्रेन से कुन्नूर कैसे पहुँचे- How To Reach Coonoor By Train In Hindi

अत्यधिक ऊंचाई और दुर्गम इलाके में स्थित होने की वजह से कुन्नूर में अपना कोई कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। यहां के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन मेट्टुपालयम है जो 45 किलोमीटर दूर है। कोयम्बटूर जंक्शन भारत के प्रमुख शहरों से ट्रेन द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और 75 किलोमीटर दूर है। कोयम्बटूर जंक्शन आप कुन्नूर के लिए टैक्सी या कैब ले सकते हैं।

और पढ़े : दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप “माजुली द्वीप” घूमने की पूरी जानकारी

कुन्नूर का नक्शा – Coonoor Map

कुन्नूर की फोटो गैलरी – Coonoor Images

https://www.instagram.com/p/BuellEkHnTU/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े :

Leave a Comment