भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन – Beautiful Hill Stations of India in HIndi

5/5 - (4 votes)

Hill Stations of India in HIndi: भारत प्राकृतिक अजूबों की भूमि है और इसमें कोई संदेह भी नहीं है, इसकी मनोरम पहाड़ियों, घाटियों, जंगलों, वन्य जीवन और पहाड़ों को ध्यान में रखते हुए, यह कहा जा सकता है भारत दुनिया के सबसे खूबसूरत क्षेत्रों में से एक है। भारत देश में प्रचुर मात्रा में हिल स्टेशन फैले हुए हैं जो पर्यटकों के लिए एक शांत और मनोरम गंतव्य प्रदान करते हैं। भारत ये खूबसूरत हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है जो फैमली वेकेशन या दोस्तों के साथ घूमने के लिए या फिर हनीमून मनाने के लिए भी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करते है। यदि आप अपनी फैमली या दोस्तों के साथ घूमने या अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून मानने के लिए भारत के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनो की तलाश में है तो आप हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े-

इस लेख में हमने भारत के सबसे प्रमुख हिल्स स्टेशनो की सूची तैयार की है जो वास्तव में किसी स्वर्ग से कम नही माने जाते है-

Table of Contents

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल्स स्टेशन – Hills Stations of Himachal Pradesh in Hindi

मनाली हिल स्टेशन – Manali Hill Station in Hindi

मनाली हिल स्टेशन – Manali Hill Station in Hindi

मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक खूबसूरत हिल्स स्टेशन है, जो देश भर में पर्यटन और हनीमून स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, फूलों के बागानों, बर्फ से ढके पहाड़ों और लाल और हरे सेब के बागों के लिए लोकप्रिय, मनाली घूमने के लिए भारत के सबसे अच्छे और सबसे ऊँचे हिल स्टेशनो में से एक है। मनाली की यात्रा में पर्यटक ट्रेकिंग, स्कीइंग,पैराग्लाइडिंग,राफ्टिंग और पर्वतारोहण जैसी रोमांचक गतिविधियों को एन्जॉय कर सकते है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर – फरबरी के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : मनाली की सुखद और रोमांचक यात्रा के लिए 4-5 दिन का समय अवश्य अपनी यात्रा को अवश्य प्रदान करें।

और पढ़े : मनाली शहर के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

खाज्जिअर हिल स्टेशन – Khajjiar Hill Station In Hindi

खाज्जिअर हिल स्टेशन - Khajjiar Hill Station In Hindi

हिमाचल प्रदेश में डलहौजी के पास स्थित खाज्जिअर भारत के सबसे पसंदीदा हिल्स स्टेशनों में से एक है, जिसे भारत के “मिनी स्विटजरलैंड” के रूप में भी जाना जाता है। यह छोटा सा शहर यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपने जंगलों, झीलों और चरागाहों से बेहद आनंदित करता है। 6,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित डलहौजी अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और लुभावने परिदृश्य के वजह से एक अलग छाप छोड़ता है  जो इसे हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशन में से एक बनाती है।

हरी घास के मैदानों और घने जंगलों से घिरा हुआ खाज्जिअर अपने आकर्षक मंदिरों की वजह से भी काफी प्रसिद्ध है। खाज्जिअर की यात्रा में आप यहाँ घूमने के साथ साथ कुछ साहसिक खेलों जैसे पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी, ट्रेकिंग का मजा लेकर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर – मार्च के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 3-4 दिन का समय खाज्जिअर हिल्स स्टेशन की सुखद यात्रा के लिए आवश्यक है।

और पढ़े : खाज्जिअर हिल स्टेशन घूमने की पूरी जानकारी 

कीलोंग हिल स्टेशन – Keylong Hill Station In Hindi

कीलोंग हिल स्टेशन - Keylong Hill Station In Hindi

लाहौल और स्पीति जिले के बीच स्थित कीलोंग फैमली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के सबसे पसंदीदा हिल्स स्टेशनों में से एक है। कीलोंग हिल्स स्टेशन शांत जगह पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए एक आदर्श जगह है। शुष्क ठंडे मौसम के कारण कीलोंग में बहुत ज्यादा हरियाली नहीं है लेकिन यहाँ के धुंध और बर्फ से ढके पहाड़ देखने लायक है। 3080 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कीलोंग में कई छिपे हुए मठ हैं जिन्हें आप यहाँ देख सकते है। इसके आलवा आप कीलोंग की यात्रा को रोमांचक बनाने के लिए पर्यटक ट्रेकिंग, केम्पिंग, और वर्ड वाचिंग जैसी आकर्षक गतिविधियों को भी एन्जॉय कर सकते है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : फरबरी से जून के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 3 – 4 दिन

और पढ़े : कीलोंग घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

बीर-बिलिंग हिल स्टेशन  – Bir-Billing Hill Station In Hindi

बीर-बिलिंग हिल स्टेशन  - Bir-Billing Hill Station In Hindi

भारतीय हिमालय की तलहटी में चाय के बागानों और जंगलों के बीच स्थित बीर-बिलिंग पैराग्लाइडिंग सहित साहसिक खेलों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। यह स्थान धीरे-धीरे भारत में प्रसिद्ध हिल स्टेशन के रूप में उभर रहा है जो प्रत्येक बर्ष कई हजारों पर्यटकों की मेजबानी करता है। यह हिल्स स्टेशन दोस्तों या कपल्स के घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल्स स्टेशन है जहाँ आप पैराग्लाइडिंग सहित बिभिन्न रोमांचक एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते है। इसके आलवा आप यहाँ हिरण पार्क और चाय के बागानों की सुखद यात्रा भी कर सकते है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अप्रैल से जून के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 3 से 4 दिन का समय

और पढ़े : बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग और घूमने की जानकारी

शिमला हिल स्टेशन – Shimla Hill Station In Hindi

शिमला हिल स्टेशन – Shimla Hill Station In Hindi

प्राकृतिक सुंदरता के साथ संयुक्त शिमला हिमाचल प्रदेश का एक ओर प्रमुख हिल्स स्टेशन है जो गर्मियों की छुट्टियों मनाने के लिए एक आदर्श स्थान है। शिमला अपने मॉल रोड, रिज, टॉय ट्रेन और औपनिवेशिक वास्तुकला, शिमला हनीमूनर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। बता दें कि 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, शिमला देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। ब्रिटिश भारत की पूर्ववर्ती ग्रीष्मकालीन राजधानी से प्रसिद्ध यह शहर अपनी  मनोरम प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण की वजह से किसी भी पर्यटक को दोबारा यहां आने पर मजबूर कर देगा। शिमला के ऐतिहासिक मंदिर के साथ-साथ यहां की औपनिवेशिक शैली की इमारतें दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को अपने आकर्षण से मंत्रमुग्ध कर देती है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : नवम्बर से फरबरी के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 3-4 दिन का समय

और पढ़े : शिमला में घूमने लायक 15 खूसूरत जगहों की जानकारी

मैकलोडगंज हिल स्टेशन – McLeodganj Hill Station In Hindi

मैकलोडगंज हिल स्टेशन - McLeodganj Hill Station In Hindi

धर्मशाला के पास स्थित मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जो ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़ियों और कई सुंदर मठों के साथ, यह एक शांत यात्रा के लिए आदर्श जगह है और अपनी बर्फबारी के साथ भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है।

मैकलोडगंज एक सुंदर शहर है जो तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के घर होने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। राजसी पहाड़ियों और हरियाली के बीच बसा मैकलोडगंज सांस्कृतिक रूप से एक प्रमुख तिब्बती प्रभाव से धन्य है जो हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा हिल्स स्टेशन में से एक है। यह हिल्स स्टेशन फैमली वेकेसन, वीकेंड और हनीमून मनाने के लिए कपल्स और बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से फरबरी के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि :  2-3 दिन का समय

और पढ़े : मैकलोडगंज हिल्स स्टेशन की यात्रा में घूमने की 5 सबसे खास जगह

चंबा हिल स्टेशन – Chamba Hill Station in HIndi

चंबा हिल स्टेशन – Chamba Hill Station in HIndi

हिमाचल प्रदेश में रावी नदी के किनारे 996 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंबा एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन अपनी दूध और शहद की घाटी, धाराओं, मंदिरों, घास के मैदानों, चित्रों और झीलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। बता दें कि चंबा 17 वीं और 19 वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में उत्पन्न हुआ था और इसमें हस्तशिल्प और वस्त्र क्षेत्र, पाँच झीलें, पाँच वन्यजीव अभयारण्य और कई मंदिर है। भारत के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशन में सूचीबद्ध होने के कारण चंबा हिल स्टेशन में सिर्फ भारत देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : मार्च से जून के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : चंबा हिल स्टेशन की सुखद यात्रा के लिए 1-2 का समय अवश्य निकालें।

और पढ़े : चंबा हिल स्टेशन के दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी

जम्मू और कश्मीर के खुबसूरत हिल्स स्टेशन – Beautiful Hills Station of Jammu and Kashmir in Hindi

श्रीनगर हिल्स स्टेशन – Srinagar Hill Station In Hindi

श्रीनगर हिल्स स्टेशन – Srinagar Hill Station In Hindi

शानदार प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक उद्यान और बर्फ से ढकी चोटियों के साथ श्रीनगर उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन में से एक है। झेलम नदी के मार्ग पर स्थित श्रीनगर जम्मू कश्मीर का बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जिसे  ‘पृथ्वी पर स्वर्ग’ के रूप में जाना जाता है।

प्राकृतिक उद्यानों, खूबसूरत झीलों और क्षेत्रीय हस्तशिल्प के लिए जाना जाने वाला श्रीनगर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बर्फ से ढकी चोटियों और भारी बर्फबारी के साथ, यह हिल्स स्टेशन सर्दियों की सफेद चमक के दौरान अद्भुत दिखता है। सर्दियों का मौसम उन लोगों के लिए आदर्श है जो ठंडी हवा और बर्फ के खेलो का आनंद लेना चाहते हैं। इसके अलावा पर्यटक गर्मियों के दौरान जम्मू कश्मीर के इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन में शिकारा सवारी और घुड़सवारी जैसी कई गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अप्रैल से अक्टूबर के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : श्रीनगर हिल्स स्टेशन की खुबसूरत यात्रा के लिए 4-5 दिन का समय निकालकर अपनी यात्रा की योजना बनायें।

और पढ़े : श्रीनगर शहर के दर्शनीय स्थल घूमने की जानकारी

पहलगाम हिल स्टेशन – Pahalgam Hill Station In Hindi

पहलगाम हिल स्टेशन - Pahalgam Hill Station In Hindi

पहलगाम जम्मू कश्मीर का एक बहुत ही आकर्षक पर्यटन स्थल और भारत के सबसे प्रमुख हिल स्टेशन से एक से एक है, जो अपने अछूते और भव्य प्राकृतिक सौंदर्य के साथ आपकी आंखों को एक आकर्षक दृश्य प्रदान करता है। जो पहलगाम घूमने के लिए आता है वो इसकी खूबसूरती को देखकर हैरान रह जाता है। अगर आप इस खूबसूरत जगह की सैर करने आते हैं तो यहां आप हरे-भरे बागान, केसर के खेत, हरी घटियाँ और यहां बने छोटे घरों को देखकर खुश हो जायेंगे। पहलगाम के पर्यटन स्थलों की सैर करने के अलावा यहां आप कई पहाड़ों में से एक पर ट्रेक कर सकते या फिर मछली पकड़ने जैसे काम कर सकते हैं।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – मार्च से जून के बीच का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 2-3 दिन का समय पहलगाम स्टेशन की पूर्ण यात्रा के लिए आवश्यक है।

और पढ़े : पहलगाम हिल स्टेशन घूमने की पूरी जानकारी 

गुलमर्ग हिल स्टेशन – Gulmarg Hill Station in Hindi

गुलमर्ग हिल स्टेशन – Gulmarg Hill Station in Hindi

भारत के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशन में से एक गुलमर्ग हिल स्टेशन भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित हैं। गुलमर्ग पर्यटन स्थल की सुन्दरता को बया करते हुए इसे धरती का स्वर्ग भी कहां जा सकता हैं। यह आकर्षक हिल्स स्टेशन समुद्र तल से लगभग 2730 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं और बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे घास के मैदान, गहरी खाई, सदाबहार वन, आकर्षित पर्वत, पहाड़िया और घाटियों से घिरा हुआ रमणीय स्थान है। गुलमर्ग कपल्स के लिए हनीमून मानने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक माना जाता हैं।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : मार्च से जून के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : गुलमर्ग की सुन्दरता को करीब से महसूस करने के लिए 2-3 दिन का समय अपनी यात्रा के लिए अवश्य निकालें।

और पढ़े : गुलमर्ग हिल स्टेशन की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी 

उत्तराखंड के पसंदीदा हिल्स स्टेशन – Favorite Hills Station of Uttarakhand in Hindi

नैनीताल हिल स्टेशन – Nainital Hill Station in Hindi

नैनीताल हिल स्टेशन - Nainital Hill Station in Hindi

नैनीताल उत्तराखंड राज्य के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में से एक हैं, जोकि कुमाऊं पहाड़ियों के बीच में स्थित एक विलक्षण पर्वतीय स्थल है, जिसे ‘नैनी झील’ के नाम से भी जाना जाता है। प्राकृतिक सुंदरता और झीलों की नगरी के रूप में प्रसिद्ध नैनीताल बर्फ से ढकी पहाड़ियों और शांत झीलों के लिए लोकप्रिय है जो अपनी अद्भुद सुन्दरता से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दे पर्यटक भारत के इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन की यात्रा में घूमने के साथ साथ बिभिन्न साहसिक गतिविधियों का मजा भी ले सकते हैं।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : मार्च से जून के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 2-3 दिन अपनी यात्रा को अवश्य प्रदान करें।

और पढ़े : नैनीताल हिल स्टेशन में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल की जानकारी

अल्मोड़ा हिल स्टेशन – Almora Hill Station in Hindi

अल्मोड़ा हिल स्टेशन - Almora Hill Station in Hindi

भारत के सबसे अधिक घूमे जाने वाले हिल्स स्टेशनों की सूची में शुमार अल्मोड़ा हिल स्टेशन हिमालय पर्वतमाला के जंगल में फैला हुआ एक विशाल शहर है जिसका आकार घोड़े के जूते की तरह हैं। अल्मोड़ा उत्तराखंड का खूबसूरत हिल-स्टेशन है जो पूर्व ब्रिटिश विरासत और एडिबल वाइब का दावा प्रस्तुत करता है। यह अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शानदार भोजन, शानदार वन्य जीवन के लिए प्रसिद्ध हैं। पर्यटक घूमने के साथ साथ यहाँ ट्रेकिंग करके भी अपनी यात्रा एन्जॉय कर सकते है। यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड में लोकप्रिय हिल्स स्टेशनों की तलाश में है तो आपको अल्मोड़ा हिल्स स्टेशन की यात्रा अवश्य करनी चाहिये।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : मार्च से जून के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : अल्मोड़ा हिल्स स्टेशन की रोमांचक यात्रा के लिए 3- 4 दिन का समय निकालकर योजना बनाये।

और पढ़े : अल्मोड़ा हिल स्टेशन की यात्रा पर इन 10 बेहद खूबसूरत जगहों पर घूमना न भूले

औली हिल स्टेशन – Auli Hill Station in Hindi

औली हिल स्टेशन - Auli Hill Station in Hindi

समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली उत्तराखंड के सबसे पसंदीदा हिल्स स्टेशनों में से एक है। सेब के बाग, पुराने ओक और देवदार के पेड़ों के साथ औली एक लोकप्रिय पहाड़ी शहर है जहां हिमालय की सीमा के बीच स्थित कई स्की रिसॉर्ट हैं। औली ढलानों और स्वच्छ वातावरण के कारण भारत में एक लोकप्रिय स्कीइंग डेस्टीनेशन भी है। स्कीइंग के अलावा आप गढ़वाल हिमालय की पहाड़ियों में कई ट्रेक के लिए जा सकते हैं और बर्फ से ढके पहाड़ों के मंत्रमुग्ध दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : नवम्बर से मार्च के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 4-5 दिन औली हिल्स स्टेशन की यात्रा के लिए अवश्य निकालें।

और पढ़े : औली हिल स्टेशन के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल

मसूरी हिल स्टेशन – Mussoorie Hill Station in Hindi

मसूरी हिल स्टेशन – Mussoorie Hill Station in Hindi

मसूरी उत्तराखंड के सबसे पॉपुलर रोमांटिक हिल स्टेशनों में से एक है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण जाना जाता है। यही वजह है कि गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी के बीच स्थित मसूरी को “क्वीन ऑफ हिल्स” भी कहा जाता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन ब्रिटिश काल के दौरान एक बहुत लोकप्रिय अवकाश स्थल था। यहां पर फैले ब्रिटिश अवशेषों को देखकर ब्रिटिश काल की वास्तुकला का अनुमान लगाया जा सकता है।

बता दे मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता इसे हनीमून कपल्स के लिए एक लोकप्रिय हिल्स स्टेशन बनाती है। यदि आप हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के साथ हरे भरे ढलानों के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो मसूरी हिल्स स्टेशन घूमने जाना सबसे अच्छा विकल्प है जहाँ आप ट्रेकिंग और पैराग्लाइडिंग करते हुए इस इसकी खूबसूरती को को महसूस कर सकते है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : सितंबर से जून के बीच का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : मसूरी हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए 3- 4 दिन समय आवश्यक है।

और पढ़े : मसूरी की यात्रा और घूमने के जगहें 

रानीखेत हिल स्टेशन – Ranikhet Hill Station in Hindi

रानीखेत हिल स्टेशन – Ranikhet Hill Station in Hindi

रानीखेत भारत के सबसे प्रसिद्ध और पसंदीदा हिल्स स्टेशनों में से एक है। रानीखेत हिल्स स्टेशन एक ऐसा हिल स्टेशन है जो हिमालय पर्वत की पहाड़ियों और जंगलों को जोड़ता है। रानी खेत की शांत जलवायु और सरल प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती हैं और उनके दिमाग को तरोताजा कर देती है। उत्तराखंड का यह खूबसूरत हिल्स स्टेशन फैमली वेकेशन और हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है जो हनीमून कपल्स को एक रोमांटिक माहौल की पेशकश करता है। इसके आलवा पर्यटक यहाँ ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, और गोल्फिंग जैसी गतिविधियों को एन्जॉय कर सकते है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से मार्च के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 2-3 दिन का समय अपनी रानीखेत हिल्स स्टेशन की यात्रा के लिए अवश्य निकालें।

और पढ़े : रानीखेत हिल स्टेशन के  5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

अरुणाचल प्रदेश के मशहूर हिल्स स्टेशन – Hills Station of Arunachal Pradesh in Hindi

तवांग हिल स्टेशन – Tawang Hill Station in Hindi

तवांग हिल स्टेशन – Tawang Hill Station in Hindi

तवांग अरुणाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। लगभग 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तवांग कई महत्वपूर्ण और सुंदर मठों के लिए जाना जाता है साथ ही  दलाई लामा के जन्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध है। तवांग एक ऐसी जगह है जो आध्यात्मिकता की खुशबू में लिपटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता से आपको रोमांचित करेगी। अरुणाचल प्रदेश के इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन की यात्रा में पर्यटक सुंदर आर्किड, मठ और टिपी ऑर्किड अभयारण्य घूम सकते है। इसके अलावा तवांग हिल्स स्टेशन की यात्रा के दौरान आप इस क्षेत्र के अनूठे व्यंजनों का लुत्फ उठाना न भूलें।

  • घूमने जाने  का सबसे अच्छा समय : सितम्बर, अक्टूबर और अप्रैल से मई के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : तवांग हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण के लिए 2-3 दिन का समय निकालकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाये।

और पढ़े : तवांग में घूमने के लिए आकर्षण स्थलो की जानकारी 

बोमडिला हिल स्टेशन – Bomdila Hill Station in Hindi

बोमडिला हिल स्टेशन - Bomdila Hill Station in Hindi

भारत के सबसे प्रमुख हिल्स स्टेशनों में से एक बोमडिला हिल्स स्टेशन अरुणाचल प्रदेश का एक सुंदर शहर है जो पर्यटकों के लिए हिमालय पर्वत के आकर्षक दृश्य प्रदान करता है। अरुणाचल प्रदेश का यह खूबसूरत शहर अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सुन्दरता के कारण पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह हिल्स स्टेशन कई प्रसिद्ध स्थानों जैसे मंदिरों और वन्यजीव अभयारण्यों से भरपूर है जो इसे एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते है। साथ ही पर्यटक यहाँ सेब के बगीचे और ईगल नेस्ट वाइल्डलाइफ अभयारण्य की सैर भी कर सकते हैं।

  • घूमने जाने  का सबसे अच्छा समय : अप्रैल से अक्टूबर के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 3-4 दिन का समय बोमडिला हिल्स स्टेशन की सुखद यात्रा के लिए आवश्यक है।

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Stations of West Bengal in Hindi

दार्जिलिंग हिल स्टेशन – Darjeeling Hill Station in Hindi

दार्जिलिंग हिल स्टेशन - Darjeeling Hill Station in Hindi

पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित दार्जिलिंग ईस्ट बंगाल का एक खुबसूरत हिल्स स्टेशन है। समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, दार्जिलिंग विभिन्न बौद्ध मठों और हिमालय की आकर्षित चोटियों से घिरा हुआ है। यहां की वादियां बेहद मनमोहक हैं जो एक हिल स्टेशन के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है। दार्जिलिंग सिर्फ चाय के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध नहीं है बल्कि अपनी सुंदरता के कारण भी यह शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पश्चिम बंगाल का यह हिल्स स्टेशन परिवार या दोस्तों के साथ घूमने और हनीमून मनाने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है।

  • घूमने जाने  का सबसे अच्छा समय : मार्च से मई के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 3-4 दिन का समय दार्जलिंग हिल्स स्टेशन की सुखद और रोमांचक यात्रा के लिए अवश्य दें।

और पढ़े : दार्जिलिंग हिल स्टेशन के टॉप पर्यटन और दर्शनीय स्थलों की जानकारी

कालिंपोंग हिल स्टेशन – Kalimpong Hill Station in Hindi

कालिंपोंग हिल स्टेशन – Kalimpong Hill Station in Hindi

कलिम्पोंग पश्चिम बंगाल का एक पसंदीदा हिल स्टेशन है जो अपनी मनोरम घाटी के दृश्यों, बौद्ध मठों, चर्चों और तिब्बती हस्तशिल्प आदि के लिए प्रसिद्ध है। कालिंपोंग 1250 मीटर की ऊंचाई पर शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है जो हर साल हजारों पर्यटकों की मेजबानी करता है। यदि आप अपनी फैमली या दोस्तों के साथ पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए एक खूबसूरत हिल्स स्टेशन की तलाश में है तो आपको भारत के सबसे लोकप्रिय हिल्स स्टेशनों में सूचीबद्ध कालिंपोंग हिल्स स्टेशन की यात्रा अवश्य करनी चाहिये।

  • घूमने जाने  का सबसे अच्छा समय : मार्च से मई के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कलिम्पोंग हिल्स की सुखद यात्रा के लिए कम से कम 2-3 दिन का समय निकालकर यात्रा की योजना बनाये।

कुरसेओंग हिल स्टेशन – Kurseong Hill Station in Hindi

कुरसेओंग हिल स्टेशन – Kurseong Hill Station in Hindi

भारत के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में शुमार कुरसेओंग हिल स्टेशन सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग राजमार्ग पर स्थित एक शांत हिल स्टेशन है। बता दे पश्चिम बंगाल के इस खूबसूरत हिल स्टेशन को व्हाइट ऑर्किड्स की भूमि’ के रूप में भी जाना जाता है। कुरसेओंग एक पहाड़ी स्थल है जो दार्जिलिंग के करीब स्थित है जो अपने झरनों, मंदिरों और बौद्ध धर्म के लिए प्रसिद्ध है। कुरसेओंग हिल स्टेशन की यात्रा में पर्यटक यहाँ के खूबसूरत दृश्यों जैसे बर्फ से ढंके पहाड़ों में चाय के बागानों, हरे भरे जंगलों के दृश्य देख सकते है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : मार्च से जून और सितंबर से दिसंबर के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 2-3 दिन

मिजोरम के प्रमुख हिल्स स्टेशन – Major Hills Stations of Mizoram in Hindi

चम्पई हिल स्टेशन – Champai Hill Station in Hindi

चम्पई हिल स्टेशन - Champai Hill Station in Hindi

मिजोरम राज्य के प्रमुख आकर्षण स्थलों में से एक चम्पई हिल्स स्टेशन बहुत फेमस है जिसे भारत के सबसे पसंदिदा हिल्स स्टेशनों में भी शामिल किया गया है। चम्पई मिजोरम का बहुत ही खूबसूरत शहर है जो सुन्दर पहाड़ियों और प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण है। चम्पई हिल्स स्टेशन की यात्रा में आप तियु लुइ नामक नदी, रिहदिल झील, लियोनिहारी लुन्गलेन तलांग, कुंग्रवी नाम की एक गुफा घूम सकते है साथ ही आप यहाँ ट्रेकिंग करके अपनी यात्रा को रोमांचक और यादगार बना सकते है।

  • चम्पई हिल्स स्टेशन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : जून से सितम्बर के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 2-3 दिन का समय हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवश्य प्रदान करें।

सिक्किम के सबसे खुबसूरत हिल्स स्टेशन – Beautiful Hills Station of Sikkim in Hindi

गंगटोक हिल स्टेशन – Gangtok Hill Station in Hindi

गंगटोक हिल स्टेशन – Gangtok Hill Station in Hindi

पूर्वी हिमालय पर्वत माला पर शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गंगटोक सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर और सबसे प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन है। गंगटोक प्राकृतिक सुन्दरता और बादलों में लिपटी हुई है जहाँ से कंचनजंगा का शानदार दृश्य देखा जा सकता है,जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के दिल-दिमाग को ताजा कर देती है। गंगटोक की यात्रा में आप इसके मुख्य आकर्षणों जैसे त्सोमो झील, बान झाकरी, ताशी व्यू पॉइंट घूमने जा सकते है इसके अलावा आप यहाँ वाटर राफ्टिंग को भी एन्जॉय कर सकते है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से दिसंबर के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : गंगटोक हिल्स की पूर्ण और सुखद यात्रा के लिए 3 – 4 दिन का समय अवश्य निकालें।

और पढ़े : गंगटोक हिल स्टेशन में घूमने की 15 खास जगह

मेघालय के प्रमुख हिल्स स्टेशन – Hills Stations of Meghalaya in Hindi

 शिलांग हिल स्टेशन – Shillong Hill Station in Hindi

 शिलांग हिल स्टेशन - Shillong Hill Station in Hindi

मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग भारत के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में से एक है। यह देश का ऐसा पहला ऐसा हिल स्टेशन हैं जहां चारों तरफ से पहुंचा जा सकता हैं। शिलांग हिल स्टेशन को बादलो का निवास स्थान कहां जाता है और अपनी रमणीय पहाड़ियों के कारण इसे “पूर्व का स्कॉटलेंड” भी कहां जाता हैं। मेघालय में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से शिलांग हिल्स स्टेशन फैमली वेकेशन, दोस्तों के साथ वीकेंड और हनीमून मानने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है यहाँ आपको हर बो चीज मिलेगी जिसकी हमेशा पर्यटकों की तलाश रहती है। यकीन मानिये मेघालय के इस खुबसूरत हिल्स स्टेशन की यात्रा आपके जिन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से एक होगी।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : सितंबर से मई के बीच का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 2-3 दिन का समय अपनी यात्रा को अवश्य दे

और पढ़े : शिलांग हिल स्टेशन घूमने की जानकारी

चेरापूंजी हिल स्टेशन – Cherrapunji Hill Station in Hindi

चेरापूंजी हिल स्टेशन - Cherrapunji Hill Station in Hindi

चेरापूंजी मेघालय का एक ओर सबसे अधिक घूमा जाने वाला हिल्स स्टेशन है। चेरापूंजी मेघालय का एक अद्भुत पर्यटन स्थल हैं जिसे पृथ्वी पर सबसे शानदार और विश्वविख्यात पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता हैं। यह स्थान अपने स्वच्छ और प्राचीन परिवेश के साथ उत्कृष्ट स्थान है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का विषय बनी हुई है। चेरापूंजी हिल्स स्टेशन की मदमस्त कर देने वाली जलवायु, सुन्दरता और यहां की ताजे पानी की बूंद एक अलग ही परिवेश का अनुभव दिलाती हैं। नोहकालिकई फॉल्स, थेलेन फॉल्स, नोहशंगथियांग फॉल्स और बरसाती धुंध वाली जगह पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनी हुई हैं।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर और मई
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 2-3 दिन का समय अवश्य निकालें

और पढ़े : चेरापूंजी हिल स्टेशन के पर्यटन स्थलों की जानकारी

महाराष्ट्र के खूबसूरत हिल्स स्टेशन – Beautiful Hills Station of Maharashtra in Hindi

पंचगनी हिल स्टेशन – Panchgani Hill Station in Hindi

पंचगनी हिल स्टेशन - Panchgani Hill Station in Hindi

पंचगनी महाराष्ट्र का एक प्रमुख हिल स्टेशन है जो 1334 मीटर की ऊंचाई स्थित है। पंचगनी का नाम महाराष्ट्र के सबसे ठंडे और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की लिस्ट में आता है। यह जगह अपने मनोरम दृश्यों की वजह से पर्यटकों के लिए लोकप्रिय बनी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे इस जगह का इस्तेमाल ब्रिटिश काल में ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट के रूप में उपयोग किया जाता था।

सह्याद्री पर्वत की पांच पहाड़ियों की वजह से महाराष्ट्र के इस हिल्स स्टेशन का नाम पंचगनी पड़ा है। पंचगनी की उंचाई से आप कमलगढ़ किले और धाम डैम झील के आकर्षक नजारों को देख सकते हैं। यदि आप महाराष्ट्र में घूमने के लिए खूबसूरत हिल्स स्टेशन की तलाश में है तो यकीन मानिए पंचगनी महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है जिसे भारत के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में गिना जाता है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से अप्रैल के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 2-3 दिन अपनी यात्रा को अवश्य दे

और पढ़े : पंचगनी के बारे में जानकारी और घूमने की टॉप 10 जगह

महाबलेश्वर हिल स्टेशन – Mahabaleshwar Hill Station in Hindi

महाबलेश्वर हिल स्टेशन - Mahabaleshwar Hill Station in Hindi

महाराष्ट्र के सतारा जिले में पश्चिमी घाट में स्थित महाबलेश्वर महाराष्ट्र का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। हमेशा से यह पहाड़ी शहर अपने दिलकश नजारों के कारण पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। यहां आने वाले पर्यटक पहाड़ घाटी और कल-कल करते झरनों के बीच शांति और सुकून का अनुभव करते हैं। महाबलेश्वर इसकी मनोरम सुंदरता, नदियों, शानदार झरनों, राजसी चोटियों और खूबसूरत स्ट्रॉबेरी फार्म के लिए जाना जाता है। इस शहर में प्राचीन मंदिर, बोर्डिंग स्कूल, हरे-भरे घने जंगल, झरने, पहाड़ियां, घाटियां शामिल हैं जो वर्तमान में देश के सबसे अधिक देखे जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से जून के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 2-3 दिन का समय निकालकर यात्रा करें।

और पढ़े : महाबलेश्वर हिल स्टेशन की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी 

लोनावाला हिल स्टेशन – Lonavala Hill Station in Hindi

लोनावाला हिल स्टेशन – Lonavala Hill Station in Hindi

लोनावाला महाराष्ट्र का एक ओर प्रमुख हिल्स स्टेशन है जो पुणे और मुंबई के करीब स्थित है। यह हिल्स स्टेशन अपने बहुत सारे झरनों, झीलों और पहाड़ियों से परिपूर्ण है जो इसे पर्यटकों के घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते है। बता दे यह हिल्स स्टेशन सह्याद्री पहाड़ियों का एक हिस्सा है जो पर्यटकों को प्रकृति का आकर्षक और मनमोहक अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा यह हिल्स स्टेशन ट्रेकर्स के लिए भी पसंदीदा जगहों के रूप में कार्य करता है। अगर आप लोनावाला हिल्स स्टेशन घूमने के लिए आते हैं तो यहां के रास्ते पर पड़ने वाले खंडाला और राजमाची की यात्रा भी कर सकते है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से मई के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 2-3 दिन का समय निकालकर यात्रा करें।

और पढ़े : लोनावला में घूमने की जानकारी और इसके दर्शनीय स्थल

माथेरान हिल स्टेशन – Matheran Hill Station in Hindi

माथेरान हिल स्टेशन – Matheran Hill Station in Hindi

महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी घाट पर सह्याद्रि श्रेणी के बीच स्थित माथेरान एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जो समुद्र तल से 2600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। माथेरान हिल्स स्टेशन मुंबई से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है जो वीकेंड पर आने वाले पर्यटकों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है जहाँ पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे माथेरान भारत का सबसे छोटा हिल्स स्टेशन है लेकिन उसके बाद भी इसे भारत के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में शामिल किया है। यह हिल्स स्टेशन उन पर्यटकों के लिए बेहद लोकप्रिय है जो शानदार वातावरण और शांति के बीच एक छोटी यात्रा की तलाश में रहते है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से मई के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 2 दिन की यात्रा की योजन बनाये।

मध्यप्रदेश के खूबसूरत हिल्स स्टेशन – Beautiful Hills Station of Madhya Pradesh in Hindi

पचमढ़ी हिल स्टेशन Pachmarhi Hill Station in Hindi

पचमढ़ी हिल स्टेशन - Pachmarhi Hill Station in Hindi

पचमढ़ी मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो हर साल देश विदेश से हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। आप जब भी इस खूबसूरत हिल स्टेशन की ट्रिप पर आयेगें तो यहाँ कई ऐतिहासिक स्मारक, झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफा, जंगल, और कई अन्य दर्शनीय स्थल देख सकेगें साथ जिप्सी राइड, हॉर्स राइड जैसी एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते है। पचमढ़ी की प्राकृतिक सुन्दरता और खूबसूरती ऐसी है जिसे शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल है। इसीलिए यदि आप पचमढ़ी की सुन्दरता से रूबरू होना चाहते है तो आपको एक बार पचमढ़ी घूमने जरूर आना चाहिए। यकीन माने एक बार यहाँ आने के बाद आप दोबारा यहाँ आने की विश जरूर करेगें।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से जून के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 2-3 दिन का समय

और पढ़े : पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा और अन्य जानकारी

अमरकंटक हिल स्टेशन – Amarkantak Hill Station in Hindi

अमरकंटक हिल स्टेशन – Amarkantak Hill Station in Hindi

अमरकंटक मध्य प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है जिसकी वजह से इसे “तीर्थराज” (तीर्थों का राजा) के रूप में भी जाना जाता है। बता दें कि अमरकंटक 1065 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मध्यप्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने कुछ अति सुंदर मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। मध्य प्रदेश की सबसे पवित्र और बड़ी नदी नर्मदा अमरकंटक से निकलती है जो इस स्थान को बेहद खास बनाती है। अमरकंटक के घने जंगलों में औषधीय गुणों से भरपूर पौधे हैं, जो इसे पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण बनाते हैं।

  • घूमनें जाने का सबसे अच्छा समय : बर्ष के किसी भी समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 2-3 दिन का समय

गुजरात के प्रमुख हिल्स स्टेशन – famous Hill Stations of Gujarat in Hindi

सापुतारा हिल स्टेशन – Saputara Hill Station in Hindi

सापुतारा हिल स्टेशन – Saputara Hill Station in Hindi

सह्याद्रि या पश्चिमी घाट में गुजरात के डांग जिले में स्थित सापुतारा गुजरात एक छोटा और लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो अपने खूबसूरत हरे भरे जंगलों, पहाड़ों और झरनों से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। सापुतारा शहर का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से 875 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल्स स्टेशन इको-प्रेमियों, वन्यजीव उत्साही और साहसिक खेलों को पसंद करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग के सामान है। यह जगह शानदार ट्रेकिंग मार्ग और हरियाली से भरी हुई है, जहां आकर पर्यटकों को एक अदभुद शांति की प्राप्ति होती है। यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए गुजरात के सबसे अच्छे हिल्स स्टेशनों की तलाश मे है तो आपको सापुतारा हिल्स स्टेशन की यात्रा जरुर करना चाहिए।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से फरवरी
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 2-3 दिन का समय अपनी यात्रा को अवश्य दें।

कर्नाटक के प्रमुख हिल्स स्टेशन – Popular Hills Stations of Karnataka in Hindi

कुद्रेमुख हिल स्टेशन –  Kudremukh Hill Station in Hindi

कुद्रेमुख हिल स्टेशन -  Kudremukh Hill Station in Hindi

कर्नाटक के चिकमंगलूर में स्थित कुद्रेमुख कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है, जो उडुपी और दक्षिण कन्नड़ की सीमाओं से सटा हुआ है। घोड़े के चेहरे के आकार में पहाड़ के सुरम्य दृश्य के साथ, कुद्रेमुख अपनी जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटकों के बीच मशहूर है। घास के मैदानों और घने जंगलों के साथ, यह स्थान एक जैव-विविधता वाला हॉटस्पॉट है। समुद्र तल से 1894 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, कुद्रेमुख चोटी अपने पहाड़ी रास्तो और विशाल विविधता के साथ, ट्रेकर्स और न्यूट्रिस्टों के लिए एक स्वर्ग के समान है। यहां कई दिलचस्प डेस्टीनेशन होने के कारण पर्यटकों का यह पसंदीदा हिल स्टेशन है जिसे भारत के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में से एक माना जाता है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : मार्च से मई के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कुद्रेमुख हिल्स स्टेशन की सुखद यात्रा के लिए कम से कम 1 दिन का समय अवश्य निकालें।

और पढ़े : कुद्रेमुख हिल स्टेशन की जानकारी और दर्शनीय स्थल

कुर्ग हिल स्टेशन – Coorg Hill Station in Hindi

कुर्ग हिल स्टेशन – Coorg Hill Station in Hindi

भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल्स स्टेशनों में से एक कुर्ग हिल्स स्टेशन भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है, जोकि अपने आकर्षित पर्यटन स्थल और खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध हैं। भारत के स्कॉटलैंड नाम से मशहूर कूर्ग प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही हैं जो अपने चाय, काफी, घने जंगलो के लिए प्रसिद्ध हैं। बता दें कि कूर्ग में कावेरी नदी का उद्गम स्थल भी है। कूर्ग पर्यटन स्थल हाईकिंग, क्रास कंट्री और ट्रेल लाइफ आदि के लिए पर्यटकों को लुभाता हैं और यहाँ का खूबसूरत नजारा पर्यटकों को यहाँ बार बार आने पर मजबूर कर देता है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : दिसंबर से फरवरी
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कूर्ग हिल स्टेशन वीकेंड के लिए रमणीय स्थान है जिसकी सुखद और रोमांचक यात्रा के लिए 1 पूरा दिन यहाँ अवश्य व्यतीत करें।

और पढ़े : कूर्ग हिल स्टेशन में घूमने लायक टॉप 25 पर्यटन स्थल

आंध प्रदेश के खूबसूरत हिल्स स्टेशन – Beautiful Hills Station of Andhra Pradesh in Hindi

लांबासिंगी हिल स्टेशन – Lambasingi Hill Station in Hindi

लांबासिंगी हिल स्टेशन – Lambasingi Hill Station in Hindi

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में स्थित लांबासिंगी आंध्रप्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में से एक है। यह जगह समुद्र तल से 1000 मीटर की दूरी पर स्थित है और यह क्षेत्र विशाखापत्तनम के अन्य मैदानों की तुलना में अत्यंत सुंदर है। लांबासिंगी अपने चाय और कॉफी बागानों के लिए प्रसिद्ध है जो बड़ी मात्रा में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। इसके अलावा, यह जगह विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों, वनस्पतियों और जीवों के साथ प्रचुर है। हर साल थोड़ी बर्फबारी के कारण लांबासिंगी को ‘आंध्र प्रदेश के कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है।

प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक सुंदरता और भव्य नज़ारों के अलावा, भारत का यह खूबसूरत हिल्स स्टेशन साहसिक गतिविधियों की अधिकता भी प्रदान करता है, जिन पर आप अपने हाथ आज़मा सकते हैं।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय :  नवंबर से जनवरी के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : आरामदायक यात्रा के लिए 3-4 दिन की यात्रा करें

और पढ़े : दक्षिण भारत का कश्मीर – लांबासिंगी घूमने की पूरी जानकारी

अनंतगिरी हिल स्टेशन – Anantagiri Hill Station in Hindi

अनंतगिरी हिल स्टेशन - Anantagiri Hill Station in Hindi

अनंतगिरी हिल्स स्टेशन हैदराबाद शहर से 90 किमी दूर पूर्वी घाट के बीच में स्थित है। अनंतगिरि हिल्स प्राचीन मानव निवास क्षेत्रों में से एक प्राचीन गुफाओं, मंदिरों, मध्ययुगीन किले और महलों का एक पहाड़ी शहर है जो क्षेत्र के इतिहास को प्रदर्शित करता है। यह स्थान कुछ बेहतरीन ट्रेकिंग ट्रेल्स प्रदान करता है और इस प्रकार ट्रेकर्स के लिए स्वर्ग के रूप में कार्य करता है। लुभावने रूप से भव्य और पूरी तरह से जगमगाहट शहर, सुगंधित और विदेशी वनस्पतियों की सुंदरता के साथ परिपूर्ण है, जो किसी भी का मन मोहने के लिए पर्याप्त है।

इस क्षेत्र की अद्भुद सुन्दरता के कारण यह जगह हनीमून के साथ-साथ पारिवारिक छुट्टियों के लिए भी एक आदर्श स्थान है। यदि आप भी हनीमून, फैमली वेकेशन या दोस्तों के साथ वीकेंड पर जाने के लिए आंध्रप्रदेश के खूबसूरत हिल्स स्टेशनों की तलाश में हैं तो आपको अनंतगिरी हिल्स स्टेशन की यात्रा अवश्य करनी चाहिये।

  •  घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से मार्च के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से 2 दिन

और पढ़े : अनंतगिरी हिल स्टेशन घूमने की पूरी जानकारी 

अराकू घाटी हिल स्टेशन – Araku Valley Hill Station in Hindi

अराकू घाटी हिल स्टेशन – Araku Valley Hill Station in Hindi

अराकू घाटी हिल्स स्टेशन आंध्रप्रदेश का एक छोटा लेकिन खूबसूरत हिल्स स्टेशन है जो ज्यादातर स्थानीय लोगों द्वारा सप्ताहांत में पलायन के रूप में देखा जाता है। अरकू वैली विशाखापत्तनम शहर से लगभग 111 किलोमीटर की दूरी पर में स्थित है जिसे को अक्सर आंध्र का ऊटी भी कहा जाता है। अराकू घाटी शहरों के भीड़ भाड़ और रोजमर्रा की जिन्दगी से दूर कुछ समय प्राकृतिक सुंदरता के मध्य व्यतीत करने के लिए आदर्श स्थान है। अराकू घाटी का रास्ता भी अत्यंत रोमांच और सुन्दरता से भरा हुआ है यहाँ पहुचने के लिए ट्रेन 58 सुरंगों और 84 पुलों के ऊपर से गुजरती है। यह गंतव्य अपनी उत्तम कॉफी के लिए काफी प्रसिद्ध है इसके अलावा पर्यटक यहाँ बिभिन्न रोमांचक गतिविधियों जैसे ट्रेकिंग, तैराकी को एन्जॉय कर सकते है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से मार्च महीने का
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम पूरा 1 दिन

और पढ़े : अरकू वैली में घूमने लायक आकर्षण स्थलो  की जानकारी 

केरल के प्रमुख हिल्स स्टेशन – Famous Hills Stations of Kerala in Hindi

मुन्नार हिल स्टेशन – Munnar Hill Station in Hindi

मुन्नार हिल स्टेशन – Munnar Hill Station in Hindi

दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित मुन्नार भारत के सबसे प्रसिद्ध और घूमने जाने हिल्स स्टेशनों में से एक है। मुन्नार में दक्षिण भारत के सबसे बड़े चाय के बागान है इन्ही चाय के बागानों के कारण मुन्नार भारत के टॉप 20 हिल स्टेशन में से एक बन गया है। एक छोटा हिल स्टेशन होने के बाबजूद मुन्नार ने काफी लोकप्रियता हाशिल की है जिसका बो हक़दार भी है। मुन्नार हिल्स स्टेशन फैमली वेकेशन, दोस्तों के साथ घूमने और हनीमून पर जाने के लिए एक आदर्श जगह है जहाँ साल भर पर्यटकों का जमघट लगा रहता है।

यदि आप भी घूमने के लिए भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन को सर्च कर रहे हैं तो मुन्नार हिल स्टेशन आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। मुन्नार की यात्रा अपने आप में एक अलग ही अनुभव लेकर आती है जो आपके जिन्दगी के सबसे हसीन और यादगार पलों में से एक हो सकती है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : जून से लेकर सितम्बर
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : 2-3 दिन

और पढ़े : केरल के मशहूर मुन्नार हिल स्टेशन के प्रमुख पर्यटक स्थल

वायनाड हिल स्टेशन – Wayanad Hill Station in Hindi

वायनाड हिल स्टेशन - Wayanad Hill Station in Hindi

वायनाड भारत के केरल राज्य में स्थित है जो एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता हैं। वायनाड के प्रमुख आकर्षण झरने, ऐतिहासिक गुफाए, दर्शनीय मंदिर और मस्जिद आदि हैं जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इनके अलावा वायनाड अपने मसाला बागानों और वन्य जीव अभ्यारण के लिए जाना जाता हैं साथ ही पर्यटक वायनाड में ट्रेकिंग का आनंद भी ले सकते है। प्रकृति प्रेमियों के लिए भी यह हिल स्टेशन किसी स्वर्ग से कम नही हैं जहाँ वायनाड की यात्रा में पर्यटक हाथी, तेंदुए और भालू आदि को देख सकते हैं। यदि आप दक्षिण भारत किसी शहर में साप्ताहिक छुट्टी मनाने की योजना बना रहे हैं तो वायनाड हिल्स स्टेशन एक आदर्श विकल्प साबित हो सकता हैं।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से मई के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 2-3 दिन का समय अवश्य निकालें

और पढ़े : वायनाड हिल्स स्टेशन में घूमने लायक पर्यटन स्थल

 इडुक्की हिल स्टेशन – Idukki Hill Station in Hindi

 इडुक्की हिल स्टेशन – Idukki Hill Station in Hindi

केरल के सबसे प्रमुख हिल्स स्टेशनों में से एक इडुक्की पहाड़ों से घिरे पश्चिमी घाटों के शीर्ष पर स्थित है। इडुक्की लोकप्रिय रूप से वन्यजीव अभयारण्यों, सुंदर बंगलों, चाय कारखानों, रबर बागानों और जंगलों के लिए जाना जाता है।  जबकि कुरावन कुराती पर्वत के पार बना आर्क बांध अविश्वसनीय है जो इडुक्की के आकर्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केरल का यह खूबसूरत उच्च श्रेणी का जिला भौगोलिक रूप से अपनी बीहड़ पहाड़ियों और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। साथ ही इस हिल स्टेशन को भारत के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनो की सूची में भी शामिल किया गया है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से मई के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 2-3 दिन का समय अपनी यात्रा को अवश्य दे

तमिलनाडु के प्रमुख हिल्स स्टेशन – Major Hills Stations of Tamil Nadu in Hindi

ऊटी हिल स्टेशन – Ooty Hill Station in Hindi

ऊटी हिल स्टेशन – Ooty Hill Station in Hindi

ऊटी दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा एक खूबसूरत हिल्स स्टेशन है। ऊटी पवर्त प्रेमियों के लिए अच्छी जगह है, जिसे “पहाडिय़ों की रानी” भी कहा जाता है। समुद्र तल से 2,240 मीटर की ऊँचाई पर नीलगिरी पहाड़ियों के बीच स्थित ऊटी कपल्स और हनीमून के लिए बहुत लोकप्रिय डेस्टिनेशन है जो बड़ी मात्रा में पर्यटकों और हनीमून कपल्स को अपनी ओर आकर्षित करती है। टॉय ट्रेन इस खूबसूरत हिल स्टेशन के मनोरम दृश्यों का आनंद लेने की सुविधा देती है। यदि आप भी अपने परिवार के साथ घूमने या हनीमून मनाने के लिए तमिलनाडु में अच्छी जगहों की तलाश है तो आपको ऊटी हिल्स स्टेशन की यात्रा अवश्य करनी चहिये।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर के बीच
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 3 दिन का समय निकालकर अपनी यात्रा की योजना बनाये।

और पढ़े : ऊटी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

कोडाइकनाल हिल स्टेशन – Kodaikanal Hills Station In Hindi

कोडाइकनाल हिल स्टेशन – Kodaikanal Hills Station In Hindi

7200 फिट की ऊंचाई पर स्थित कोडाइकनाल दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय हनीमून हिल स्टेशनों में से एक है जिसे हिल स्टेशनों की राजकुमारी के रूप में भी जाना जाता है। कोडाइकनाल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने वाला  स्थान है, जहाँ आप मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इसे अक्सर भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन कहा जाता है जिसमे कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कोडाइकनाल की मन्त्र-मुग्ध कर देने वाली जलवायु, कोहरे में ढंकी खूबसूरत पर्वत श्रंख्लाए, घाटियां और सुंदर झीले किसी का भी मन मोहने के लिए पर्याप्त है जिन्हें जिन्दगी में एक बार अवश्य देखना चाहिए।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अप्रैल से जून के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 3 दिन का समय कोडाइकनाल में अवश्य व्यतीत करें।

और पढ़े : कोडाइकनाल के पर्यटन स्थलों को घूमने की जानकारी

कुन्नूर हिल स्टेशन – Coonoor Hill Station in Hindi

कुन्नूर हिल स्टेशन - Coonoor Hill Station in Hindi

कुन्नूर भारत के सबसे सुंदर और शांत हिल स्टेशनों में से एक है जो पश्चिमी घाट के नीलगिरी पहाड़ियों में दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। आपको बता दें कि यह हिल स्टेशन 1930 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कुन्नूर नीलगिरी पहाड़ियों और कैथरीन फॉल्स के आकर्षक दृश्यों के साथ एक शानदार पर्यटन स्थल है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी शांत, सुंदर और प्राकृतिक जगह पर जाना चाहते हैं तो आपको कुन्नूर हिल्स स्टेशन की यात्रा अवश्य करना चाहिए। कुन्नूर प्रकृति की शाश्वत सुंदरता में अपने आप को खो देने के लिए एक दम सही जगह है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से मार्च के बीच का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : कम से कम 2 दिन

और पढ़े : कुन्नूर हिल स्केटेशन के  टॉप 15 के पर्यटन स्थल

यरकौड हिल स्टेशन – Yercaud Hill Station in Hindi

यरकौड हिल स्टेशन – Yercaud Hill Station in Hindi

यरकौड तमिलनाड़ु के सलेम जिले में स्थित एक छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे गरीब आदमी का ऊटी भी कहा जाता है। यरकौड हिल स्टेशन शेवरॉय पहाड़ियों की गोद में पूर्वी घाटों में बसा हुआ है, जिसमे झरने से लेकर झीलों, चर्चों से लेकर मंदिरों तक और ट्रेकिंग ट्रेल्स से लेकर व्यूप्वाइंट तक, बिभिन्न स्पॉट हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके आलवा यह हिल स्टेशन अपने सूर्यास्त और सूर्योदय के सर्वश्रेष्ठ नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यदि आप भी साउथ इंडिया में घूमने के लिए कुछ ऐसी ही जगह की तलाश मे है तो आपको यरकौड हिल स्टेशन घूमने अवश्य जाना चाहिए।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से जून के मध्य का समय
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : सुखद यात्रा के लिए कम से कम 2 दिन

कोटागिरी हिल स्टेशन – Kotagiri Hill Station in Hindi

कोटागिरी हिल स्टेशन – Kotagiri Hill Station in Hindi

तमिलनाडु राज्य में स्थित कोटागिरी तमिलनाडु के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में से एक है जिसे दुनिया की दूसरी सबसे अच्छी जलवायु वाली जगह माना जाता है। यह हिल्स स्टेशन गर्मियों को हराने के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। इसकी प्रचुर प्राकृतिक सुंदरता के कारण इसे भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनो में से एक माना गया है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : दिसंबर से मई के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : अच्छी यात्रा के लिए कम से कम 2 दिनों के लिए यहां अवश्य जाएं।

कोल्ली हिल्स स्टेशन –  Kolli Hills Station in Hindi

कोल्ली हिल्स स्टेशन -  Kolli Hills Station in Hindi

तमिलनाडु के नामक्कल जिले में स्थित कोल्ली हिल्स स्टेशन भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। यह वाणिज्यिक पर्यटन से अपेक्षाकृत अछूता है और इसलिए इसने अपनी प्राकृतिक विशालता को बरकरार रखा है। कोल्ली हिल्स स्टेशन न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि अर्पापलेश्वर मंदिर के कारण भी इसका धार्मिक महत्व है जो भगवान शिव को समर्पित है। कोल्ली हिल्स के शिखर पर घुमावदार सडक के माध्यम से पहुचा जा सकता है जो इसकी यात्रा को अधिक रोमांचक बना देता है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : दिसंबर से मई के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : अच्छी यात्रा के लिए कम से कम 2 दिनों के लिए यहां अवश्य जाएं।

येलागिरी हिल स्टेशन – Yelagiri Hill Station in Hindi

येलागिरी हिल स्टेशन - Yelagiri Hill Station in Hindi

तमिलनाडु के वेल्लोर में स्थित येलागिरी एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो 30 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित  येलागिरी हिल स्टेशन अपने पर्यटकों को कुछ खूबसूरत डेस्टीनेशन्स जैसे कि जलगामपरई फॉल्स, बागों और गुलाब के बगीचे आदि के खूबसूरत नजारों से रूबरू कराता है। मूल रूप से येलागिरी का संबंध जमींदार परिवार से था, हिल स्टेशन ने औपनिवेशिक शासन के बाद से लोकप्रियता हासिल करना शुरू कर दिया था। इसमें एक महान हिल स्टेशन की सभी विशेषताएं हैं, चाहे वह सूर्यास्त बिंदु हो या झीलें और पार्क।

तमिलनाडु में कम ज्ञात हिल-स्टेशनों में से एक होने के कारण इस जगह पर बहुत कम भीड़-भाड़ रहती है जहाँ आप अपनी यात्रा को आरामदायक और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कर सकते है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : अक्टूबर से मार्च के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : अपनी येलागिरी हिल स्टेशन की यात्रा के लिए कम से कम 1-2 दिन अवश्य प्रदान करें।

राजस्थान के प्रमुख हिल्स स्टेशन – Famous Hills Stations of Rajasthan in Hindi

माउंट आबू हिल स्टेशन – Mount Abu Hill Station in Hindi

माउंट आबू हिल स्टेशन - Mount Abu Hill Station in Hindi

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन और भारत के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में से एक है। यह हिल स्टेशन अपने शांत वातावरण और हरे-भरे माहोल की वजह से इस राज्य का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। माउंट आबू पर्यटन स्थल अरावली रेंज में एक उच्च पथरीले पठार पर स्थित है जो जंगल से घिरा हुआ है। इस जगह की शांत जलवायु और नीचे के मैदानों का दृश्य पर्यटकों को काफी उत्साहित करता है। माउंट आबू की नक्की झील नौका विहार के लिए एक बहुत फेमस जगह मानी जाती है। इस जगह पर दिलवाड़ा जैन मंदिर, हनीमून प्वाइंट, सनसेट पॉइंट जैसे कई लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। माउंट आबू हिल स्टेशन हरे भरे जंगलो से घिरा हुआ है जो एक रोमेंटिक और साधारण दोनों तरह के पर्यटकों के लिए काफी अच्छा है।

  • घूमने जाने का सबसे अच्छा समय : नवंबर से मार्च के मध्य
  • हिल्स स्टेशन की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए अवधि : अच्छी यात्रा के लिए कम से कम 3 दिनों के लिया यहाँ जायें।

और पढ़े :

Leave a Comment