केरल के मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार के पर्यटन स्थल – Munnar Hill Station Information In Hindi

2.7/5 - (15 votes)

Places To Visit In Munnar In Hindi, मुन्नार दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित एक खुबसूरत हिल्स स्टेशन है जो अपने चाय के बागानों और प्राकृतिक सुन्दरता के लिए प्रसिद्ध है। मुन्नार में दक्षिण भारत के सबसे बड़े चाय के बागान है इन्ही चाय के बागानों के कारण मुन्नार सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन बन गया है। यह छोटा सा हिल स्टेशन अन्य कई लुप्त प्रजातियों के जीवो का निवास स्थान भी हैं। मुन्नार की यात्रा अपने आप में एक अलग ही अनुभव लेकर आती है, छोटा हिल स्टेशन होने के वावजूद भी यहां आने वाले सैलानियों का जमघट वर्ष भर लगा रहता हैं।

मुन्नार में पर्यटको की सुविधा के लिए सूचना कार्यालय भी बना हुआ है जो हर जगह नही बना होता है। यदि आप मुन्नार हिल स्टेशन से जुडी जानकारी पाना चाहते है और इस सुन्दर जगह पर घूमने का आनंद प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को जरुर पढे –

1. मुन्नार पर्यटन में घूमने लायक आकर्षण स्थल – Tourist Attraction Of Munnar In Hindi

मुन्नार हिल स्टेशन घूमने के साथ–साथ आप यहां के कई आकर्षित पर्यटक स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं। जिनमे से कुछ पर्यटन और सुन्दर स्थानों के बारे में हम आपको इस लेख के माध्यम से अवगत करने जा रहे है। तो आप इन आकर्षक पर्यटक स्थानों पर एक बार जरुर जाए।

1.1 मुन्नार में देखने लायक जगह नीलकुरिंजी – Munnar Me Dekhne Layak Jagah Neelkurinji In Hindi

मुन्नार में देखने लायक जगह नीलकुरिंजी

मुन्नार यात्रा में देखने लायक स्थान नीलकुरिंजी बहुत ही सुन्दर स्थान है। यह स्थान अपने नीले फूलो के कारण जग प्रसिद्ध है। नीलकुरिंजी में 40 प्रकार के पुष्पों की जातियां है जिनमे से ज्यादातर नीले रंग के पुष्प है। नीले रंगों के पुष्पों के कारण नीलकुरिंजी के पहाड़ भी नीले प्रतीत होते हैं जोकि फोटोग्राफी के शौकीन पर्यटकों के दिल को छु जाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए तो मानो यह स्थान किसी जन्नत से कम नही हैं।

और पढ़े: कोयम्बटूर पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी 

1.2 मुन्नार में घूमने वाली जगह रोज गार्डन – Munnar Me Ghumne Wali Jagah Rose Garden In Hindi

मुन्नार में घूमने वाली जगह रोज गार्डन

मुन्नार की यात्रा में घूमने वाली खूबसूरत जगह रोज गार्डन मुन्नार शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर मट्टुपेट्टी में स्थित आकर्षित पर्यटन स्थल हैं। सुन्दर गुलाब के फूलों के कारण प्रसिद्ध रोज गार्डन के आसपास कई दर्शनीय स्थान हैं।

1.3 मुन्नार का आकर्षण स्थल इको पॉइंट – Munnar Ka Aakarshan Sthal Eco Point In Hindi

मुन्नार का आकर्षण स्थल इको पॉइंट
Image Credit: Sharat Kutty

मुन्नार की यात्रा पर यदि आप खूबसूरत और शांत वातावरण की तलाश कर रहे हैं तो इको पॉइंट आपके लिए सबसे खास साबित हो सकता हैं। शांत वातावरण और ठंडी हवा के साथ इस टूरिस्ट प्लेस पर पिकनिक मानाने का अपना ही एक अलग अनुभव हैं। यह स्थान एक सुन्दर झील के किनारे पर स्थित है। यहाँ आप झरने के भीतर भी अपनी आवाज क्लियर रूप से सुन सकते है। इको पॉइंट के आसपास चाय, कॉफ़ी तथा मसालों के बागान भी है। इन स्थानों पर घूमने के साथ-साथ पर्यटक ट्रेकिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

1.4 मुन्नार यात्रा में मशहूर दर्शनीय स्थल अनामुडी पीक – Munnar Famous Tourist Spot Anamudi Peak In Hindi

मुन्नार यात्रा में मशहूर दर्शनीय स्थल अनामुडी पीक

अनामुड़ी पीक दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटियों में से एक है। अनामुड़ी चोटी बिलकुल हाथी की आकृति की प्रतीत होती है और यही खास वजह है जिससे इसका नाम अनामुड़ी पड़ा हैं। क्योकि अनामुड़ी का मतलब ही हाथी का माथा होता है। सूर्य उदय के समय यह पर्यटन स्थान शानदार दिखाई देता हैं इसकी सुन्दरता शब्दों में बयान नही की जा सकती हैं। एक बार आप भी इस स्थान पर घूमने जरूर जाएं।

और पढ़े: जोग जलप्रपात शिमोगा कर्नाटक

1.5 मुन्नार में घूमने की जगह लक्कम वाटरफॉल – Munnar Mein Ghumne Ki Jagah Lakkam Water Fall In Hindi

मुन्नार में घूमने की जगह लक्कम वाटरफॉल

लक्कम वाटरफॉल वागवुरई स्टेट के पास स्थित एक सुन्दर जलप्रपात है। वागवुरई घाटी लक्कम वाटर फाल की सुन्दरता को बहुत ज्यादा बढा देती है। यह स्थान फोटोग्राफी के शौकीन पर्यटकों के लिए बहुत ही आकर्षक और अलौकिक सौन्दर्य से भरा हुआ टूरिस्ट प्लेस है।

1.6 मुन्नार का फेमस पर्यटन स्थल पुनर्जन्नी ट्रेडिशनल विलेज – Munnar Ka Famous Paryatan Sthal Punarjani Traditional Village In Hindi

मुन्नार का फेमस पर्यटन स्थल पुनर्जन्नी ट्रेडिशनल विलेज

पुनर्जनी केरल के मुन्नार शहर से 18 किलोमीटर की दूरी पर पल्लीवासल में स्थित है। यह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है, प्रतिदिन यहां एक घंटे के लिए कला से सम्बंधित शो आयोजित किया जाता हैं। आप मुन्नार के साथ–साथ इस सांस्कृतिक स्थल के दर्शन करके भी आनंद में खो जायेंगे।

1.7 मुन्नार में घूमने के लिए मशहूर टाटा टी म्यूजियम – Munnar Me Ghumne Ki Liye Tata Tea Museum In Hindi

मुन्नार में घूमने के लिए मशहूर टाटा टी म्यूजियम

टाटा टी म्यूजियम मुन्नार के नल्ल्थननी स्टेट में स्थित एक पर्यटक स्थल है। मुन्नार की यात्रा पर आने वाले पर्यटक इस स्थान पर घूमने जरूर आते हैं जोकि कई प्रकार की चाय की किस्मों के लिए जाना जाता हैं। मुन्नार में स्थित टाटा टी म्यूजियम टाटा द्वारा शुरू किया गया था। मुन्नार को चाय के बागानों का केंद्र माना जाता है।

1.8 मुन्नार में आकर्षण स्थल पॉवर हाउस फाल्स – Munnar Ke Aakarshan Sthal Powerhouse Falls In Hindi

मुन्नार में आकर्षण स्थल पॉवर हाउस फाल्स

पॉवर हाउस फाल्स बहुत ही प्रसिद्ध फॉल है ऐसा माना जाता है कि माता सीता ने इस झरने में स्नान किया था। यह झरना पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही सुहावना है। यह पहाड़ी रिसोर्ट में स्थित है जो की केरल के मुन्नार का मुख्य पर्यटन स्थल है।

और पढ़े: कुद्रेमुख हिल स्टेशन की जानकारी और दर्शनीय स्थल

1.9 मुन्नार की सुंदर जगह एराविकुलम नेशनल पार्क – Eravikulam National Park Munnar In Hindi

मुन्नार की सुंदर जगह एराविकुलम नेशनल पार्क

एराविकुलम नेशनल पार्क मुन्नार से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं और यह स्थान वनस्पति तथा दुर्लभ प्रजातियों के जीवो के के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटक दूर-दूर से  यहां इन्ही जीवो को देखने के लिए आते हैं जो उन्हें अन्य स्थान पर नही मिलते है।

1.10 मुन्नार में देखने लायक कुंडाला डेम एंड लेक – Munnar Me Dekhne Layak Kundala Dam And Lake In Hindi

मुन्नार में देखने लायक कुंडाला डेम एंड लेक

कुंडाला डेम एंड लेक बहुत ही आकर्षक जगह है यह समुद्र तल से लगभग 1700 मीटर की उंचाई पर स्थित है। यह स्थान मुन्नार से लगभग 27 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। कुंडाला बांध एशिया महाद्वीप का पहला आर्क बाँध है। पर्यटक इस झील तथा बांध को देखने के लिए दूर–दूर से आते है। यहां कश्मीरी–शिकारा की नाव चलने का अद्भुत आनंद भी टूरिस्ट लेते हैं।

1.11 मुन्नार में हाथी की सवारी के लिए एलिफेंट अराइवल स्पॉट – Munnar Famous Elephant Arrival Spot In Hindi

मुन्नार में हाथी की सवारी के लिए एलिफेंट अराइवल स्पॉट

मुन्नार की यात्रा पर घूमने  के लिए मुन्नार से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एलिफेंट अराईवल स्पॉट हाथी की सवारी के लिए फेमस है। जंगल घूमने के लिए आप यहां हाथी की सवारी कर सकते है जोकि एक अलग प्रकार के आनंद की अनुभूति है।

1.12 मुन्नार में ट्रेकिंग के लिए लॉक हार्ट गैप – Munnar Me Trekking Ke Liye Lockhart Gap In Hindi

मुन्नार में ट्रेकिंग के लिए लॉक हार्ट गैप

मुन्नार की यात्रा में लॉक हार्ट गैप ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध जगह है। यह स्थान बंद दिल की आकृति की तरह दिखाई देता है और यहां से आप मुन्नार के चाय के बागान और यहां की रमणीय पहाड़ियों का दृश्य देख सकते हैं।

और पढ़े: बैंगलोर में घूमने वाली जगहें

1.13 मुन्नार में घूमने की जगह इंडो स्विस डेरी फार्म – Munnar Me Ghumne Ki Jagha Indo Swiss Dairy Farm In Hindi

मुन्नार में घूमने की जगह इंडो स्विस डेरी फार्म

इंडो स्विस डेरी फार्म मवेशी विकास और अनुसंधान केंद्र के लिए फेमस है और विभिन्न प्रकार की मवेशियों का समावेश इस स्थान पर है। इस मवेशी ग्रह के ने अपने में 400 से अधिक मवेशी ग्रहो को नियंत्रित किए हुए हैं।

1.14 मुन्नार में खुबसूरत पर्यटन स्थल ब्लोसम पार्क – Munnar Ka Khubsurat Paryatan Sthal Blossom Park In Hindi

मुन्नार में खुबसूरत पर्यटन स्थल ब्लोसम पार्क

ब्लोसम पार्क वाटर साइकिलिंग, स्केटिंग तथा वोटिंग के लिए फेमस है। इसमें ट्री हाउस और रोपवे के छोटे – छोटे स्थान बहुत ही रोमांचक और आकर्षक है। यह भी मुन्नार का बहुत ही शानदार पर्यटक स्थल है।

1.15 मुन्नार के पर्यटन स्थल चिथिरापुरम – Munnar Ke Paryatan Sthal Chithirapuram Palace In Hindi

मुन्नार के पर्यटन स्थल चिथिरापुरम
Image Credit: Abhijit Pilwankar

मुन्नार पर्यटन स्थल में शामिल चिथिरापुरम स्थान छोटा सा गांव है जोकि अपने आप में भारत की बहुत प्राचीन संस्कृति का समावेश किए हुए है। यहां स्थित खेल के मैदान, पुराने बंगले और चाय के बगान आकर्षण का केंद्र बिंदु हैं। पर्यटक दूर-दूर से इस गांव में घूमने आते है और यहा की प्राचीन संस्कृति से अवगत होते है।

1.16 मुन्नार में देखने लायक जगह फ्लोरीकल्चर सेंटर – Munnar Me Dekhne Layak Jagha Floriculture Center In Hindi

मुन्नार में देखने लायक जगह फ्लोरीकल्चर सेंटर

मुन्नार यात्रा में यहां का फ्लोरीकल्चर सेंटर घूमने जरूर जाए जोकि अपने हर्वल पौधों के लिए बहुत अधिक फेमस है। यह मुन्नार की प्रमुख आकर्षित जगहों में से एक मानी जाती है।

1.17 मुन्नार में ऐतिहासिक जगह क्रिस्ट चर्च – Munnar Mein Atihashik Jagah Christ Church In Hindi

मुन्नार में ऐतिहासिक जगह क्रिस्ट चर्च
Image Credit: Lalit Dhuwe

द क्रिस्ट चर्च मुन्नार की यात्रा में एक दर्शनीय स्थल हैं, जोकि लगभग 110 साल पहले ब्रिटिश के टी प्लान्टर द्वारा बनाया गया था। यहां का दौरा करने वाले पर्यटक इस आकर्षक जगह को देखने के लिए आते है। यहा पर कई सारी अद्भुत पेंटिंग्स भी है जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित लगती है।

और पढ़े: ऊटी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

1.18 सलीम अली बर्ड सैंक्चुअरी मुन्नार – Salim Ali Bird Sanctuary Munnar Kerala In Hindi

सलीम अली बर्ड सैंक्चुअरी मुन्नार
Image Credit: Joji Nirappel

सलीम अली बर्ड सैंक्चुअरी मुन्नार का प्रमुख आकर्षण है यहाँ ऐसी प्रजातियों के पक्षी पाए जाते है जो अन्य कही नही देखना शायद ही नसीब हो। पक्षियों में तथा चिड़िया घरों में रूचि रखने वालों के लिए यह एक शानदार टूरिस्ट प्लेस हैं।

1.19 मुन्नार का खुबसूरत जलप्रपात वलरा फाल्स – Munnar Waterfall Valara/Cheeyappara Falls In Hindi

मुन्नार का खुबसूरत जलप्रपात वलरा फाल्स

मुन्नार पर्यटन से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर देवियानार नदी के तट पर स्थित वलरा फाल्स बहुत ही आकर्षक और आश्चर्यजनक सौन्दर्य से परिपूर्ण स्थान है यह पर्यटकों को सहज ही अपनी और आकर्षित करता है ।

1.20 मुन्नार के दर्शनीय स्थल कलारी क्षेत्र – Munnar Ke Darshaniya Sthal Kalari shethra Munnar In Hindi

मुन्नार के दर्शनीय स्थल कलारी क्षेत्र

कलारी क्षेत्र को मार्शल आर्ट की जननी माना जाता है यही से कुंगफू तथा कराटे का विकास हुआ था। आज भी मुन्नार में कलारी क्षेत्र में कला शालाओं और प्रदर्शन केन्द्रों का आयोजन किया जाता है। यह भी मन्नार के प्रमुख टूरिस्ट स्थानों में से एक हैं।

1.21 मुन्नार के आकर्षण स्थल ट्री हाउस – Munnar Ke Aakarshan Sthal Tree House In Hindi

मुन्नार के आकर्षण स्थल ट्री हाउस

ट्री हाउस मुन्नार की एक ऐसी जगह है जहां छुट्टियों में लोग रहना बहुत अधिक पसंद करते है। यहां के हरे-भरे चाय तथा मसालों के बागानों के बीच रहने का विचार ही पर्यटकों के मन को ख़ुशी से भर देता है। इस जगह को मुन्नार की सबसे अनोखी जगहों में से एक माना जाता है।

1.22 मुन्नार के दर्शनीय स्थल राजमलाई वाइल्डलाइफ सेंचुरी – Munnar Ke Darshaniya Sthal Rajamalai Wildlife Sanctuary In Hindi

मुन्नार के दर्शनीय स्थल राजमलाई वाइल्डलाइफ सेंचुरी

राज मलाई वाइल्डलाइफ सेंचुरी पहले सामान्य पार्क था परन्तु केरल सरकार ने 1975 में इसे वाइल्डलाइफ सेंचुरी के रूप में तब्दील कर दिया हैं। 1978 में इसे नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया। यह मुन्नार का बहुत ही सुन्दर तथा आकर्षक पार्क है। इस पार्क को तीन अलग–अलग भागों में बांटा गया है। पर्यटक केवल टूरिस्ट पार्ट में ही प्रवेश कर सकते है।

1.23 मुन्नार में घूमने के लिए हाई रेंज क्लब – Munnar Me Ghumne Ke Liye High Range Club In Hindi

मुन्नार में घूमने के लिए हाई रेंज क्लब
Image Credit: Padmanabhan Pa

मुन्नार पर्यटन की प्रमुख जगहों में से एक हाई रेंज क्लब एक प्रमुख टूरिस्ट प्लेस हैं। इस क्लब में दो विदेशी क्लब निहित हैं और इसमें कई प्रकार की मनोरंजक गतिविधियां भी होती है। यहां होने वाली गतिविधियों पर्यटकों के लिए आकर्षित और आश्चर्यजनक होती है।

और पढ़े: केरल में घूमने की जगह की जानकारी 

2. मुन्नार हिल स्टेशन का स्थानीय खाना – Famous Local Food In Munnar In Hindi

मुन्नार हिल स्टेशन का स्थानीय खाना

मुन्नार हिल स्टेशन केरल में आने वाले पर्यटकों का स्वागत स्वादिष्ट और शानदार भोजन के साथ करता हैं। यहां का स्थानीय भोजन चखने के बाद आप उंगलियां चाठते रह जाएंगे। यहां के स्थानीय भोजन में सबसे अधिक प्रसिद्ध इडली, बड़ा, सांभर तथा केले के चिप्स हैं। इसके साथ ही यहाँ की इलायची वाली चाय भी बहुत स्वादिष्ट होती है।

3. मुन्नार हिल स्टेशन की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Munnar In Hindi

मुन्नार हिल स्टेशन की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय

मुन्नार हिल स्टेशन की यात्रा पर जाने से पहले आपको यह जान लेना अतिआवश्यक हैं कि मुन्नार जाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा रहेगा। तो आइए हम आपको बता दें कि मुन्नार की यात्रा के सबसे अच्छा समय जून से लेकर सितम्बर का माना जाता हैं। भले ही आप मानसून के मौसम से बचना चाहते हैं लेकिन मुन्नार यात्रा का लुत्फ उठाने के लिए यह बेस्ट टाइम हैं।

4. मुन्नार यात्रा में कहाँ रुके – Where To Stay In Munnar Hill Station In Hindi

मुन्नार यात्रा में कहाँ रुके

मुन्नार हिल स्टेशन और यहां के आसपास के सभी पर्यटक स्थलों पर घूमने के दौरान आप यहाँ रुकना चाहते है, तो हम आपको बता दे कि मुन्नार में आपको हाई-बजट से लेकर लो-बजट तक की होटल मिल जाएंगी। जिनका आप अपनी सुविधानुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं।

  • क्लब महिंद्रा मुन्नार होटल
  • मैरी गोल्ड फार्म स्टे होटल
  • द सिल्वर टिप्स
  • फोर्ट मुन्नार
  • प्रक्कट नेचर रिसोर्ट

और पढ़े: भारत में गर्मियों में घूमने की 10 अच्छी जगह

5. मुन्नार कैसे पहुंचे – How To Reach Munnar Hill Staion In Hindi

यदि आपने मुन्नार यात्रा घूमने जाने की योजना बनाई है, तो हम आपको बता दे कि आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

5.1 फ्लाइट से मुन्नार कैसे जाएं – How To Reach Munnar Hill Station By Flight In Hindi

फ्लाइट से मुन्नार कैसे जाएं

यदि आपने मुन्नार हिल स्टेशन की यात्रा के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दे कि मुन्नार का अपना कोई हवाई अड्डा नही है। परन्तु अगर आप फ्लाइट से जाना चाहते है तो मुन्नार के सबसे निकट कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो मुन्नार से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर है। आप इसके माध्यम से कोचीन पहुँच कर फिर यहां के स्थानीय साधन या बस के माध्यम से मुन्नार आसानी से पहुँच सकते है।

5.2 रेल से मुन्नार कैसे पहुंचे – How To Reach Munnar Hill Station By Train In Hindi

रेल से मुन्नार कैसे पहुंचे

मुन्नार हिल स्टेशन की यात्रा के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दे की मुन्नार का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अलुवा रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन मुन्नार से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। रेलवे स्टेशन से मुन्नार जाने के लिए आप कार या बस के माध्यम से मुन्नार आसानी से पहुँच सकते हैं।

5.3 बस से मुन्नार कैसे जाएं – How To Reach Munnar Hill Station By Bus In Hindi

बस से मुन्नार कैसे जाएं

मुन्नार हिल स्टेशन की यात्रा के लिए यदि अपने सड़क मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दे कि सड़क मार्ग से मुन्नार केरल राज्य के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। आप आसानी से बस के माध्यम से मुन्नार पहुँच सकते हैं।

और पढ़े: तमिलनाडु के पर्यटन स्थल की जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने मुन्नार हिल स्टेशन की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. मुन्नार हिल स्टेशन का नक्शा – Munnar Map

7. मुन्नार हिल स्टेशन की फोटो गैलरी – Munnar Images

और पढ़े:

Leave a Comment