भारत में गर्मियों में घूमने की 10 अच्छी जगह- 10 Tourist Places In India For Summer In Hindi

4/5 - (5 votes)

Tourist Places In India For Summer In Hindi, भारत में गर्मियों में घूमने की जगह : गर्मियों के मौसम शुरू होते ही हर कोई इस मौसम में सूरज की चिलचिलाती धूप से परेशान होने लगता है। अगर आप भारत में ऐसी किसी जगह पर रहते हैं जहाँ पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है और आप देश में किसी ठंडी जगह पर घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर कई हिल स्टेशन है जो काफी ठंडे हैं। जो भारत में गर्मियों में घूमने के लिए बिलकुल सही प्लेस हैं, इन हिल स्टेशन की यात्रा करने आप गर्मियों में भी ठंडी का मजा ले सकते हैं।

अगर आप गर्मियों की छुट्टी में कही घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, इसमें हम आपको भारत की सबसे ठंडी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आप गर्मियों के मौसम में भी एन्जॉय कर सकते हैं –

  1. भारत में गर्मियों में घूमने की जगह मनाली- Summer Holiday Destinations In India Manali In Hindi
  2. भारत में गर्मियों में घूमने की जगह तवांग- Tourist Places In India For Summer Tawang In Hindi
  3. भारत में गर्मियों में घूमने की अच्छी जगह गंगटोक– Summer Holiday Destinations In India Gangtok In Hindi
  4. भारत में गर्मियों में घूमने की जगह ऊटी – Tourist Places In India For Summer Ooty In Hindi
  5. भारत में गर्मियों के पर्यटन स्थल रानी खेत-Summer Holiday Destinations In India Rani Khet In Hindi
  6. भारत में गर्मियों में घूमने की खास जगह दार्जिलिंग- Bharat Me Garmiyon Me Ghumne Ki Jagha Darjeeling In Hindi
  7. भारत में गर्मियों में घूमने के लिए जगह मैकलोडगंज -Garmiyon Me Ghumne Ki Jagha Mcleodganj In Hindi
  8. गर्मियों में घूमने के लिए जगह स्पीति घाटी-India me garmiyon me Ghumneki Jagha Spiti Valley In Hindi
  9. गर्मियों में घूमी जाने वाली जगह कौसानी- Garmiyon Me Ghumi Jane Wali Jagha In Kausani In Hindi
  10. भारत की गर्मियों में घूमने लायक जगह माउंट आबू –India Ki Garmiyon Me Ghumne Layak Jagha Mount Abu In Hindi
  11. गर्मियों में घूमने लायक जगह डलहौजी- Garmiyon Me Ghumne Layak Jagha Dalhousie In Hindi
  12. गर्मियों के लिए भारत में पर्यटन स्थल शिमला-Garmiyon Ke Liye Bharat Me Paryatan Sthal Shimla In Hindi

1. भारत में गर्मियों में घूमने की जगह मनाली- Summer Holiday Destinations In India Manali In Hindi

भारत में गर्मियों में घूमने की जगह मनाली- Summer Holiday Destinations In India Manali In Hindi

मनाली भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढकी ढलानों के बीच स्थित मनाली भारत में गर्मियों में सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगहों में से एक है। मनाली का प्राकृतिक वातावरण, हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदान, नीले रंग की धाराएं और ताज़ी हवाएं इसको गर्मियों के लिए भारत में खास पर्यटन स्थल बनाती है। मनाली में संग्रहालयों से लेकर मंदिर, छोटे हिप्पी गांव, ऊबड़-खाबड़ गलियों में घूमने के साथ आप गर्मियों में यहाँ कई तरफ के वाटर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग ट्रेल्स और पैराग्लाइडिंग का मजा भी ले सकते हैं। अगर आप गर्मियों में घूमने की कोई अच्छी जगह तलाश रहे हैं तो आपको मनाली की सैर जरुर करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में मनाली का तापमान 10°C से 25°C के बीच रहता है।

और पढ़े: कुल्लू मनाली के बारे में पूरी जानकारी

2. भारत में गर्मियों में घूमने की जगह तवांग- Tourist Places In India For Summer Tawang In Hindi

भारत में गर्मियों में घूमने की जगह तवांग- Tourist Places In India For Summer Tawang In Hindi

अरुणाचल प्रदेशमें लगभग 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तवांग, कई महत्वपूर्ण और सुंदर मठों के लिए जाना जाता है और दलाई लामा के जन्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध है। तवांग 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो अपने कई महत्वपूर्ण और सुंदर मठों के लिए जाना जाता है और दलाई नाम के जन्म स्थान के लिए भी लोकप्रिय है। तवांग भारत में गर्मियों में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। अगर आप सूरज की चिलचिलाती गर्मी से परेशान हो चुकें हैं तो आपको तवांग की यात्रा की यात्रा के लिए जरुर जाना चाहिए। तवांग एक ठंडा और खूबसूरत शहर है जो अपनी मठों के लिए जाना जाता है जिसमें से तवांग मठ सबसे ज्यादा खास है। अगर आप गर्मियों के मौसम में भी तवांग की यात्रा करते हैं तो यह आध्यात्मिकता की खुशबू में लिपटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता से आपकी यात्रा को बेहद सुखद बना देगा। गर्मियों में तवांग का तापमान 5°C से 21°C के बीच रहता है जो कि भारत के गर्म स्थलों की तुलना में काफी कम है।

3. भारत में गर्मियों में घूमने की अच्छी जगह गंगटोक– Summer Holiday Destinations In India Gangtok In Hindi

भारत में गर्मियों में घूमने की अच्छी जगह गंगटोक– Summer Holiday Destinations In India Gangtok In Hindi

गंगटोक भारत के सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर है जो देश में गर्मियों में घूमने की सबसे खास जगहों में से एक है। गंगटोक एक बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक, प्राकृतिक और बादलों में लिपटा हुआ पर्यटन स्थल है जहाँ की ठंडक यहाँ आने वाले पर्यटकों के दिल-दिमाग ताजा कर देती है। गंगटोक सिक्किम में पूर्वी हिमालय पर्वत माला पर शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई स्थित है। इसके साथ ही गंगटोक उत्तरी भारत में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए तीसरी सबसे अच्छी जगह है। गंगटोक गर्मियों में भारत का एक अच्छा पर्यटन स्थल है जो अपने कई आकर्षणों की वजह से पर्यटकों को यहाँ आने के लिए मजबूर करता है। गर्मी के मौसम में गंगटोक का तापमान लगभग 22° c तक रहता है।

और पढ़े: गंगटोक में घूमने की 15 खास जगह

4. भारत में गर्मियों में घूमने की जगह ऊटी – Tourist Places In India For Summer Ooty In Hindi

भारत में गर्मियों में घूमने की जगह ऊटी - Tourist Places In India For Summer Ooty In Hindi

ऊटी भारत में गर्मियों के मौसम में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह जगह कभी ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय भी हुआ करता था। ऊटी भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है जिसे पहाड़ियों की रानी के रूप में भी जाना जाता है। यह तमिलनाडु का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहाँ पर पूरे साल एक अनुकूल जलवायु मिलती है। समुद्र तल से 2,240 मीटर की ऊँचाई पर नीलगिरी पहाड़ियों के बीच स्थित ऊटी भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। ऊटी गर्मियों में यात्रा करने की बेस्ट जगह इसलिए है क्योंकि इस मौसम में यहां का तापमान 20°C से 30°C के बीच रहता है।

5. भारत में गर्मियों के पर्यटन स्थल रानी खेत – Summer Holiday Destinations In India Rani Khet In Hindi

भारत में गर्मियों के पर्यटन स्थल रानी खेत-Summer Holiday Destinations In India Rani Khet In Hindi

रानीखेत उत्तराखंड का एक बहुत ही ठंडा और प्रमुख हिल स्टेशन है, जिसको अंग्रेजो द्वारा विकसित किया गया था। रानीखेत हिमालय पर्वत की पहाड़ियों और जंगलों को जोड़ता है। रानी खेत की शांत जलवायु और सरल प्राकृतिक सुंदरता इसको गर्मियों का एक खास पर्यटन स्थल बनती है। रानीखेत अपने कई खास पर्यटन स्थलों से हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

अगर आप गर्मियों के मौसम में भारत में घूमने की कोई अच्छी जगह तलाश रहे हैं तो रानीखेत अपनी लिए एक आदर्श स्थान साबित हो सकता है। रानी खेत का गर्मियों के दौरान तापमान 8°C से 22°C के बीच रहता है।

और पढ़े: रानीखेत के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

6. भारत में गर्मियों में घूमने की खास जगह दार्जिलिंग- Bharat Me Garmiyon Me Ghumne Ki Jagha Darjeeling In Hindi

भारत में गर्मियों में घूमने की खास जगह दार्जिलिंग- Bharat Me Garmiyon Me Ghumne Ki Jagha Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित है। दार्जलिंग की सीमाएं बांग्लादेश, भूटान और नेपाल देशों के साथ लगी हुई है। दार्जिलिंग समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और भारत में गर्मियों में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। दार्जलिंग भारत का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो काफी ठंडा स्थान है। अपनी मनमोहक वादियों के साथ दार्जलिंग अपने चाय के बागानों के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। दार्जलिंग की प्राकर्तिक खूबसूरती की वजह से हर साल लाखों संख्या में पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते हैं। दार्जलिंग में गर्मियों के मौसम में अधिकतम तापमान 25°C के आसपास रहता है।

और पढ़े: दार्जिलिंग टूरिज्म के बारे में संपूर्ण जानकारी 

7. भारत में गर्मियों में घूमने के लिए जगह मैकलोडगंज -Garmiyon Me Ghumne Ki Jagha Mcleodganj In Hindi

भारत में गर्मियों में घूमने के लिए जगह मैकलोडगंज -Garmiyon Me Ghumne Ki Jagha Mcleodganj In Hindi

मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश राज्य में धर्मशाला के पास स्थित एक हिल स्टेशन है जो ब्रिटिश प्रभाव के साथ तिब्बती संस्कृति का सुंदर मिश्रण है। भारत में गर्मियों के मौसम में यात्रा करने के लिए मैकलोडगंज एक आदर्श पर्यटन स्थल है। अपनी मैकलोडगंज यात्रा के दौरान आप ट्रायंड और इंद्रहार पास कि सैर करने के साथ यहाँ के वनस्पतियों और जीवों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मैकलोडगंज में गर्मियों के दौरान अधिकतम तापमान 25°C तक रहता है।

और पढ़े: मैकलोडगंज का इतिहास और घूमने की 5 सबसे खास जगह

8. गर्मियों में घूमने के लिए जगह स्पीति घाटी-India Me Garmiyon Me Ghumneki Jagha Spiti Valley In Hindi

गर्मियों में घूमने के लिए जगह स्पीति घाटी-India Me Garmiyon Me Ghumneki Jagha Spiti Valley In Hindi

अगर आप भारत में गर्मियों में घूमने की जगह की तलाश में हैं तो हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी से अच्छी जगह आपके लिए और कोई नहीं हो सकती। स्पीति घाटी समुद्र तल से 12,500 फीट की उंचाई पर स्थित है और हर तरफ से हिमालय से घिरी हुई है। स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तान, सुरम्य घाटियाँ और वातावरण इसको भारत में गर्मियों का खास पर्यटन स्थल बनाते हैं। यह घाटी हिमाचल में एक ऐसी जगह है जहाँ वर्ष में सिर्फ 250 दिन धूप मिलती है, जिसकी वजह से यह देश के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है। यहां गर्मियों के दौरान तापमान लगभग 15°C के आसपास रहता है।

और पढ़े: सोलंग वैली घूमने के बारे में संपूर्ण जानकारी

9. गर्मियों में घूमी जाने वाली जगह कौसानी- Garmiyon Me Ghumi Jane Wali Jagha In Kausani In Hindi

गर्मियों में घूमी जाने वाली जगह कौसानी- Garmiyon Me Ghumi Jane Wali Jagha In Kausani In Hindi

कौसानी भारत के उत्तराखंड में बागेश्वर जिले में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भले ही कौसानी एक छोटा सा गाँव हैं लेकिन यहाँ की हरियाली, देवदार के वृक्ष और हिमालय की आकर्षक चोटियाँ इसको उत्तराखंड का एक खास पर्यटन स्थल बनाती हैं। कौसानी गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए भारत में एक आदर्श जगह है। कौसानी प्रकृति प्रेमियों, हनीमून मनाने वाले लोगों के लिए स्वर्ग के सामान है।

अगर आप भारत के गर्मियों में घूमने जाने वाले पर्यटन स्थलों की तलाश में हैं तो एक बार कौसानी की यात्रा जरुर करें। कौसानी गर्मियों में घूमने की एक आदर्श जगह इसलिए है क्योंकि इस दौरान यहां का तापमान 15°C से 27°C के बीच रहता है।

और पढ़े: कौसानी के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

10. भारत की गर्मियों में घूमने लायक जगह माउंट आबू –India Ki Garmiyon Me Ghumne Layak Jagha Mount Abu In Hindi

भारत की गर्मियों में घूमने लायक जगह माउंट आबू –India Ki Garmiyon Me Ghumne Layak Jagha Mount Abu In Hindi

माउंट आबू भारत के राजस्थान राज्य का एक हिल स्टेशन हैं जो अपने शांत और हरे-भरे वातावरण की वजह से पर्यटकों द्वारा गर्मियों में घूमी जाने वाली सबसे खास जगहों में से एक है। माउंट आबू रेंज में एक उच्च पथरीले पठार पर स्थित है। माउंट आबू की शांत जलवायु और नीचे के मैदानों का दृश्य पर्यटकों अपनी तरफ आकर्षित करता है। माउंट आबू की निकी झील में आप बोटिंग भी कर सकते हैं जो यहाँ काफी लोकप्रिय है। माउंट आबू की यात्रा के दौरान आप यहाँ के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे हनीमून प्वाइंट, सनसेट पॉइंट और दिलवाड़ा मंदिर की सैर भी कर सकते हैं। गर्मियों में माउंट आबू का अधिकतम तापमान 33°C तक रहता है।

और पढ़े: माउंट आबू घूमने की पूरी जानकारी और 11 खास जगह

11. गर्मियों में घूमने लायक जगह डलहौजी- Garmiyon Me Ghumne Layak Jagha Dalhousie In Hindi

गर्मियों में घूमने लायक जगह डलहौजी- Garmiyon Me Ghumne Layak Jagha Dalhousie In Hindi

डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है जो अपने प्राकृतिक परिदृश्यों, घाटियों, फूलों, घास के मैदान और तेज प्रवाह वाली नदियों की वजह से पर्यटकों के लिए स्वर्ग के सामान है। डलहौजी भारत के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है जिसकी वजह से यह यह हिल स्टेशन गर्मियों के समय अंग्रेजों के पसंदिदा स्थानों में से एक था। अगर आप गर्मियों में भारत में घूमने की अच्छी जगहों की तलाश में हैं तो आप डलहौजी के लिए जा सकते हैं। गर्मियों के दौरान डलहौजी का तापमान 15°C से 30°C के बीच रहता है। यह पर्यटन स्थल भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बिलकुल अलग एक एक प्रदूषण मुक्त प्रकृति की गोद में बसा है जहाँ आपको एक बार जरुर जाना चाहिए।

और पढ़े: डलहौजी के 5 प्रमुख पर्यटन स्थल

12. गर्मियों के लिए भारत में पर्यटन स्थल शिमला-Garmiyon Ke Liye Bharat Me Paryatan Sthal Shimla In Hindi

गर्मियों के लिए भारत में पर्यटन स्थल शिमला-Garmiyon Ke Liye Bharat Me Paryatan Sthal Shimla In Hindi

शिमला उत्तर भारत के एक प्रमुख पर्यटन और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और भारत में गर्मी के मौसम में घूमने की एक अच्छी जगह है। शिमला 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो ब्रिटिश भारत की पूर्ववर्ती ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। गर्मियों में शिमला का तापमान 15°C से 30°C के बीच रहता है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता वातावरण की वजह से हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। शिमला के ऐतिहासिक मंदिरों के साथ यहाँ की औपनिवेशिक शैली की इमारतें दुनिया भर के पर्यटकों को अपने आकर्षण से मंत्रमुग्ध कर देती हैं। अगर आप अपनी गर्मियों को एन्जॉय करना चाहते हैं तो आपके लिए भारत में शिमला से अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती।

और पढ़े: शिमला में घूमने की 15 जगह

इस आर्टिकल में आपने गर्मियों में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

2 thoughts on “भारत में गर्मियों में घूमने की 10 अच्छी जगह- 10 Tourist Places In India For Summer In Hindi”

Leave a Comment