अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा – Andaman And Nicobar Island In Hindi

4.1/5 - (41 votes)

Andaman And Nicobar Information In Hindi : भारत का केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप छुट्टियों में समय बिताने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आकर पर्यटक शांति और सुकून का अनुभव करते हैं। अंडमान निकोबार एक द्वीप समूह है जो 572 छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बना है, जिसमें सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित अंडमान निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। बता दें कि अंडमान शब्द मलय भाषा के शब्द “हांदुमान” से लिया गया है, इस भाषा में हनुमान को हांदुमान कहते हैं। जबकि निकोबार का मलय भाषा में अर्थ होता है “नग्र लोगों की जमीन”।

बहुत कम लोग जानते हैं कि अंडमान निकोबार द्वीप को “गार्डन ऑफ ईडन” भी कहा जाता है। यहां आपको जगह-जगह घने पेड़, जीव जन्तु और समुद्री जीवन की विविधता देखने का मौका मिलेगा। खासतौर पर समुद्री जीवन और वॉटर स्पोट्र्स में रूचि रखने वाले लोगों को यह द्वीप बहुत रास आता है। इस द्वीप पर 17वीं शताब्दी में मराठों ने राज किया था, फिर अंग्रेजों ने यहां अपना अधिकार जमा लिया। यहां मोती और सीशेल से बने उत्पाद पयर्टकों को आकर्षित करते हैं। बता दें कि यहां पहुंचने के लिए ट्रेन या बस नहीं बल्कि फ्लाइट या जहाज की सुविधा लेनी पड़ती है। तो चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिए यात्रा कराते हैं भारत के सुंदर द्वीपों में से एक “अंडमान और निकोबार द्वीप” की। हमारे इस आर्टिकल में आपको अंडमान-निकोबार की यात्रा से जुड़े हर जरूरी सवालों के जवाब आपको मिल जाएंगे।

  1. अंडमान निकोबार का इतिहास – Andaman And Nicobar Island History In Hindi
  2. अंडमान निकोबार द्वीप से जुड़े रोचक तथ्य – Interesting Facts About Andaman And Nicobar Island In Hindi
  3. अंडमान और निकोबार द्वीप के पर्यटन स्थल – Places Visit In Andaman And Nicobar Island In Hindi
  4. अंडमान निकोबार का मौसम – Andaman Nicobar Weather In Hindi
  5. छुट्टियों के लिए अंडमान और निकोबार जाने का सबसे अच्छा समय क्या है – Best Time To Go Andaman And Nicobar Island In Hindi
  6. अंडमान निकोबार कैसे जाये – How To Reach Andaman And Nicobar Island In Hindi
  7. अंडमान निकोबार आइलैंड पर आप क्या-क्या कर सकते हैं – What Can You Do On Andaman Nicobar Island In Hindi
  8. अंडमान जाने वाले टूरिस्टों के लिए गाइडलाइन – Guideline For Andaman Going Tourists In Hindi
  9. अंडमान और निकोबार द्वीप का पता – Andaman And Nicobar Island Location
  10. अंडमान और निकोबार द्वीप की फोटो – Beautiful Pictures Of Andaman And Nicobar

1. अंडमान निकोबार का इतिहास – Andaman And Nicobar Island History In Hindi

अंडमान निकोबार द्वीप का इतिहास आज तक भी एक रहस्य बना हुआ है। कोई नहीं जानता की द्वीप में पहले निवासी कब और कैसे आए। लेकिन बताया जाता है कि 1789 में अंग्रेजों ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अपनी कॉलोनी स्थापित की थी। 1796 में इस द्वीप को अंग्रेजों से छोड़ दिया। तब ब्रिटिशर्स ने 19वीं शताब्दी में फिर से अंडमान द्वीप पर नियंत्रण शुरू कर दिया। अंडमान निकोबार द्वीप समूह के इतिहास के अनुसार अंग्रेजों ने अंडमान निकोबार को एक दंड उपनिवेश के रूप में इस्तेमाल किया, जिसे “द सैल्यूलर जेल” नाम दिया गया।

इतिहास से यह पूरी तरह साबित होता है कि जिन लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई उन्हें दोषी मानकर कालापानी की उम्रकैद की सजा सुनाई गई। भारतीयों के लिए ये एक खतरनाक जेल थी, लेकिन स्वतंत्रता के बाद हालात बदले और कालापानी ने सुंदर द्वीपों के समूह का मार्ग प्रशस्त किया। 1947 में अंडमान निकोबार द्वीप समूह को भारत संघ का हिस्सा बनाया गया, जो आज भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है।

2. अंडमान निकोबार द्वीप से जुड़े रोचक तथ्य – Interesting Facts About Andaman And Nicobar Island In Hindi

अंडमान निकोबार द्वीप से जुड़े रोचक तथ्य - Interesting Facts About Andaman And Nicobar Island In Hindi

  • ब्रेन आइलैंड भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में अंडमान निकोबार में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। पोर्ट ब्लेयर से लगभग 135 किमी उत्तर पूर्व में स्थित, इस छोटे से द्वीप में 1.6 किमी चौड़ा गड्ढा आंशिक रूप से एक सिंडर शंकु या राख शंकु से भरा है जो 1787 में दर्ज होने के बाद से विस्फोटों का स्रोत रहा है।
  • 20 रूपए के नोट के पीछे वाले हिस्से पर दर्शायी गई खाड़ी की छवि अंडमान का नॉर्थ बे आइलैंड की है। माउंट हैरियट के रास्ते पर भी कुछ ऐसा ही दृश्य देखा जा सकता है। माउंट हैरियट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।
  • अंडमान में कमर्शियल फिशिंग बैन है। यह पृथ्वी की एक ऐसी जगह है जहां मछलियों को अपना जीवन पूरा करने का अवसर मिलता है।
  • अंडमान में तितलियां खूब दिखेंगी। अंडमान तितलियों के लिए ‘हैप्पी आईलैंड’ माना जाता है है। आसपास के आइलैंड से ढेरों तितलियां यहां पहुंचती हैं।
  • अंडमान में अपनी कॉलोनी बनाने वाला पहला यूरोपीय डेनिश था। यह 1755 में अंडमान पहुंचा था। अंग्रेज पहली बार 1789 में अंडमान पहुंचे थे, वह भी चाथम आइलैंड पर। अंग्रेजों ने यहां अपनी कॉलोनी और नेवल मिलिट्री बेस बनाया था ।
  • अंडमान में दो आइलैंड काफी मशहूर हैं। हेवलॉक और नील आइलैंड। इन दो आइलैंड्स का नाम ईस्ट इंडिया कंपनी के दो ऑफिसर्स के नाम पर रखा गया है।
  • भारत से ज्यादा अंडमान इंडोनेशिया और बर्मा के पास है। अंडमान की इंडोनेशिया से दूरी कुल 150 किलोमीटर है जबकि भारत की सीमा इससे 800 किलोमीटर दूर है।

3. अंडमान और निकोबार द्वीप के पर्यटन स्थल – Places Visit In Andaman And Nicobar Island In Hindi

3.1 अण्डमान और निकोबार में देखने की जगह राधानगर बीच – Radhanagar Beach In Andaman And Nicobar Island In Hindi

अण्डमान और निकोबार में देखने की जगह राधानगर बीच - Radhanagar Beach In Andaman And Nicobar Island In Hindi

अंडमान आइलैंड में राधानगर बीच सबसे रोमांटिक बीचों में से एक है। यहां अक्सर न्यूली मैरिड कपल्स हनीमून मनाने आते हैं। नेचर लवर और एडवेंचर्स के शौकीन लोग यहां प्राचीन लैंडस्केप का आनंद ले सकते हैं। इस बीच पर आपको कछुए, बड़ी मछलियां और डॉलफिन देखने को मिलेंगी।

3.2 अण्डमान और निकोबार में घूमने की जगह हैवलॉक द्वीप – Havelock Island In Andaman And Nicobar Island In Hindi

अण्डमान और निकोबार में घूमने की जगह हैवलॉक द्वीप - Havelock Island In Andaman And Nicobar Island In Hindi

अंडमान में हैवलॉक द्वीप स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे मशहूर स्थल है। यहां हैवलॉक पर दो डाइविंग ऑपरेटर्स हैंबेयरफुट स्कूबा और डाइव इंडिया। जो ट्रेन्ड और आवश्यक उपकरणों के साथ वानोबब गोताखोर प्रदान करते हैं।

3.3 अंडमान और निकोबार द्वीप में पर्यटन स्थल मैंग्रोव क्रीक, बाराटांग द्वीप – Mangrove Creek In Andaman And Nicobar Island In Hindi

बाराटांग द्वीप पोर्टब्लेयर से 100 किमी की दूरी पर स्थित है। यह आईलैंड घने मैंग्रोव प्लांटेशन की प्रकृति से बनी सुरंग के बीच नाव सफारी की सुविधा देता है। मैंग्रोव क्रीक में लाइम स्टोन की गुफाएं हैं, जहां जाने के लिए आपको टॉर्च साथ ले जाना होता है।

3.4 अंडमान और निकोबार द्वीप में देखने की जगह सैल्यूलर जेल – Cellular Jail In Andaman And Nicobar Island In Hindi

अंडमान और निकोबार द्वीप में देखने की जगह सैल्यूलर जेल - Cellular Jail In Andaman And Nicobar Island In Hindi

काला पानी” शब्द आप बचपन से सुनते आ रहे हैं। काला पानी अंडमान की वह पूर्व ब्रिटिश भयानक जेल है, जहां हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर बहादुरों को सजा दी गई। यह जेल 1897 में स्थापित की गई थी।, जिसमें 694 कोठरियां हैं। जेल की दीवारों पर आज भी वीर बहादुरों के नाम लिखे हैं और यहां म्यूजियम में उन शस्त्रों को भी देखा जा सकता है, जिससे स्वतंत्रता सेनानियों पर अत्याचार किए गए थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानियों ने सैल्यूजर जेल के कई हिस्सों को नष्ट कर दिया था, लेकिन यह जेल अभी भी हमारे पुरखों और वीरों की याद दिलाती है। यह जेल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पयर्टकों के देखने के लिए खुलती है। बता दें कि सोमवार को जेल बंद रहती है।

3.5 अंडमान निकोबार में घूमने की जगह माउंट हैरियट और मधुबन – Mount Harriet And Madhuban In Andaman And Nicobar Island In Hindi

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह माउंट हैरियट और मधुबन - Mount Harriet And Madhuban In Andaman And Nicobar Island In Hindi

अगर आप दोस्तों के साथ अंडमान की यात्रा कर रहे हैं तो माउंट हैरियट में ट्रेकिंग बहुत पॉपुलर है। माउंट हैरियट से मधुबन के बीच आपको 16 किमी तक ट्रेक मिलेगा। यह एक शानदार मार्ग है जहां आपको विदेशी वनस्पतियों के साथ जीव देखने को मिलेंगे। माउंट हैरियट के जंगलों में आप हाथी सफारी का भी मजा ले सकते हैं।

3.6 राजीव गांधी वॉटर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स – Rajiv Gandhi Water Sports Complex In Andaman And Nicobar Island In Hindi

राजीव गांधी वॉटर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स - Rajiv Gandhi Water Sports Complex In Andaman And Nicobar Island In Hindi

बनाना राइड, पैरासिलिंग, जेट स्कीइंग, रोबोट पैडलिंग, स्पीड बोट की सवारी आदि वॉटर स्पोट्र्स का आप राजीव गांधी वॉटर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में जाकर लुत्फ उठा सकते हैं। यहां हर वॉटर स्पोट्र्स एक्टिविटी की फीस 300 रूपए से शुरू होकर 5000 तक होती है।

3.7 महात्मा गांधी मैरिन नेशनल पार्क – Mahatma Gandhi Marine National Park In Andaman And Nicobar Island In Hindi

महात्मा गांधी मैरिन नेशनल पार्क में आप स्नोर्कलिंग, ग्लास बॉटाम बोट राइड और स्कूबा डाइविंग का अच्छा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। इस 281.5 वर्ग किमी में फैले नेशनल पार्क में 15 आइलैंड हैं।

3.8 अंडमान निकोबार में पर्यटन स्थल दिगलीपुर – Diglipur  In Andaman And Nicobar Island In Hindi

प्रकृति से बेहद प्यार करने वाले पयर्टकों के लिए अंडमान का दिगलीपुर बहुत अच्छी जगह है। यह जगह अंडमान की सबसे ऊंची चोटी है, जहां आपको मगरमच्छ अभ्यारण और गुफाएं देखने को मिलेंगी।

3.9 अंडमान निकोबार में देखने की जगह है चिड़िया टापू – Bird Island In Andaman And Nicobar Island In Hindi

चिड़िया टापू पक्षियों के लिए एक शांत जगह है। यहां आपको प्रकृति की महिमा के बीच पक्षियों के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यहां का सनसेट मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। यह जगह पोर्ट ब्लेयर से कुल 25 किमी की दूरी पर है, जहां रोड द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

3.10 अंडमान निकोबार में घूमने की जगह रॉस आइलैंड – Ross Island In Andaman And Nicobar Island In Hindi

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह रॉस आइलैंड - Ross Island In Andaman And Nicobar Island In Hindi

रॉस आइलैंड को पूर्व का पेरिस भी कहा जाता है। बताया जाता है कि 1941 में आए भूकंप और जापानी आक्रमण के बाद रॉस द्वीप को खाली करा लिया गया था। इसके बाद रॉस आइलैंड की सुंदरता पूरी तरह से बबार्द हो गई थी। यहां पर इंग्लिश आर्किटेक्चर और मशीन गन नेस्ट के साथ आप काफी एन्जॉय कर सकते हैं।

और पढ़े : पोर्ट ब्लेयर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी

3.11 अंडमान और निकोबार द्वीप कैसे बने – How Did Andaman And Nicobar Island Formed In Hindi

भारतीय प्लेट और बर्मा माइनर प्लेट के बीच टकराव के कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का गठन हुआ था। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अराकान योमा रेंज (Arakan Yoma) (म्यांमार) दक्षिण का विस्तार है।

3.12 अंडमान और निकोबार में कितने द्वीप हैं – How Many Islands Are In Andaman And Nicobar In Hindi

अंडमान और निकोबार में 8,249 किमी क्षेत्र में 572 द्वीप हैं। इनमें से लगभग 38 स्थायी रूप से बसे हुए हैं।

3.13 अंडमान में क्या प्रसिद्ध है – What’s Famous In Andaman In Hindi

अंडमान द्वीपों का सबसे प्रसिद्ध बाजार एबरडीन बाजार है, जहां आपको स्मृति चिन्ह, सीशेल उत्पाद, मोती के आभूषण और यहां तक कि फल और सब्जियां और इस द्वीप की पेशकश की जाने वाली सभी चीजें मिलती हैं। यह अंडमान का सबसे प्रसिद्ध बाजार है।

3.14 अंडमान में कौन सी भाषा बोलते हैं – Which Language Do You Speak In Andaman In Hindi

द्वीपों पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बंगाली है जिसके बाद हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम हैं। अंडमान द्वीप में अंडमान क्रियोल हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।

4. अंडमान निकोबार का मौसम – Andaman Nicobar Weather In Hindi

अंडमान निकोबार का मौसम - Andaman Nicobar Weather In Hindi

वर्ष भर अंडमान निकोबार का मौसम अच्छा रहता है और ग्रीष्मकाल में 35 डिग्री तक और सर्दियों में 15 डिग्री तक कम हो जाता है। हालांकि, मध्यम जलवायु परिस्थितियों के साथ यात्रा करने के लिए अक्टूबर से मई अधिक सुखद है।

अंडमान और निकोबार गर्मियों में (अप्रैल – जुलाई) – ग्रीष्मकालीन में तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस समय सभी वॉटर स्पोट्र्स पयर्टकों के लिए खुले रहते हैं।

अंडमान और निकोबार मानसून में (जुलाई – सितंबर) -इस समय के दौरान तापमान 22 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। लोग इन महीनों में सबसे ज्यादा अंडमान निकोबार की यात्रा करते हैं, लेकिन तब यहां वॉटर स्पोट्र्स उपलब्ध नहीं होते।

सर्दियों के मौसम में अंडमान और निकोबार (अक्टूबर – मार्च)- सर्दियों में मौसम सौम्य और सुखद रहता है। तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

5. छुट्टियों के लिए अंडमान और निकोबार जाने का सबसे अच्छा समय क्या है – Best Time To Go Andaman And Nicobar Island In Hindi

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा के लिए वर्ष का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मई के बीच है। यह “वार्षिक पर्यटन उत्सव” का समय भी है। मानसून के बाद स्नोर्कलर्स और तैराकों के लिए अंडमान और निकोबार जाना एकदम सही समय है। द्वीपों में ट्रॉपिकल क्लाइमेट होता है, जिसमें तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव (23-30 डिग्री सेल्सियस) और पूरे वर्ष में 80% आर्द्रता होती है। मई से लेकर मध्य सितंबर और नवंबर से मध्य दिसंबर तक साल में दो बार मानसून के दौरान मध्यम से भारी बारिश होती है। पोर्ट ब्लेयर में औसत वार्षिक वर्षा लगभग 3000 मिमी है।

5.1 क्या हम सितंबर में अंडमान जा सकते हैं – Can We Go To Andaman In September In Hindi

मई,जून,जुलाई,अगस्त और सितंबर के महीने में द्वीपों की यात्रा करना बिल्कुल ठीक है। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने में भी भारी बारिश होती है। इसलिए अंडमान निकोबार यात्रा के लिए मई से सितंबर तक का समय अच्छा रहता है।

6. अंडमान निकोबार कैसे जाये – How To Reach Andaman And Nicobar Island In Hindi

अंडमान निकोबार कैसे जाये - How To Reach Andaman And Nicobar Island In Hindi

कई लोगों का सवाल होता है कि अंडमान निकोबार की यात्रा कैसे करें या वहां कैसे पहुंचे। तो बता दें कि अंडमान ट्रेन से नहीं जाया जा सकता। यहां कोई स्टेशन नहीं है। न ही यहां के लिए कोई बस सेवा है। अंडमान आप केवल फ्लाइट या फिर जहाज से जा सकते हैं। अंडमान आयलैंड के लिए कई फ्लाइट प्रमुख शहरों से उपलब्ध है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलोर, कोलकाता और चेन्नई से अंडमान के लिए फ्लाइट्स मिल जाती हैं। केवल डॉमेस्टिक फ्लाइट्स ही यहां के लिए चलती हैं। हालांकि आप चाहें तो अपनी यात्रा में थोड़ा और ट्विस्ट व मजा लेने के लिए जहाज से अंडमान पहुंच सकते हैं। जहाज से जाने के लिए पहले आपको चेन्नई, कोलकाता या विजाग बंदरगाह पहुंचना होगा। इन शहरों से हर महीने दो से तीन जहाज अंडमान जाते हैं, जिनके नाम हैं चेन्नई से एमवी नानकौरी, एमवी कैंपबेल वे और एमवी स्वराजवीप, कोलकाता से एमवी निकोबार जहाज हैं।

6.1अंडमान घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं – How Many Days Are Enough For The Andaman In Hindi

यदि आपके पास पर्याप्त दिन हैं तो 10 दिनों के लिए अंडमान की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

6.2 अंडमान जाने के लिए बैग में क्या-क्या सामान होना जरूरी है  – What Luggage Must Be In The Bag To Go To Andaman In Hindi

  • धूप का चश्मा, टोपी।
  • हल्के सूती कपड़े, धूप के कपड़े, हल्के शॉर्ट्स या पैंट, हल्के शर्ट।
  • बोर्ड शॉर्ट्स,बिकनी आदि।
  • चप्पल और आरामदायक खुले जूते।
  • शाम के भोजन के लिए स्मार्ट कैज़ुअल।
  • नाइट ड्रेस।
  • रेनकोट / पोंचो।

7. अंडमान निकोबार आइलैंड पर आप क्या-क्या कर सकते हैं – What Can You Do On Andaman Nicobar Island In Hindi

अंडमान निकोबार आइलैंड पर आप क्या-क्या कर सकते हैं - What Can You Do On Andaman Nicobar Island In Hindi

अंडमान द्वीप पर स्नोर्कलिंग, नॉर्थ बीच और एलिफेंट बीच के किनारे धूप सेंकना, स्कूबा डाइविंग, मायाबंदर में कयाकिंग, समुद्र के किनारे पर चलना, बंजर द्वीप में ज्वालामुखी का दौरा, पैरासेलिंग और जेट स्कीइंग का मजा ले सकते हैं।

7.1 अंडमान में क्या देखना मिस नहीं करना चाहिए – Do Not Miss What To See In Andaman In Hindi

  1.  सैल्यूलर जेल में लाइट शो।
  2.  जॉली बुय आइलैंड पर ग्लास बोट की सवारी।
  3.  चिडिया टापू पर शानदार सूर्यास्त।
  4.  हैवलॉक द्वीप में स्कूबा डाइविंग।
  5.  राधानगर बीच पर हाथी के साथ तैराकी।
  6.  नील द्वीप पर प्राकृतिक पुल।

7.2 क्या अंडमान हनीमून के लिए अच्छा है – Is Andaman Good For Honeymoon In Hindi

अंडमान हनीमून पैकेज में कुछ डेस्टीनेशन्स होना जरूरी है। आपके अंडमान निकोबार हनीमून पैकेज में हैवलॉक द्वीप में 2 रातें, नील द्वीप में 1 रात और पोर्ट ब्लेयर में 3 रातें हों तो अंडमान हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टीनेशन है।

7.3 अंडमान जाने में कितना खर्च होता है – How Much Does It Cost To Go To Andaman In Hindi

अगर आप अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं तो औसतन 4 रातों और उससे अधिक के पैकेज के लिए आपको 9000 रूपए से 50,000 रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च करना पड़ सकता है।

7.4 अंडमान में किस मुद्रा का उपयोग किया जाता है – What Currency Is Used In Andaman In Hindi

भारतीय रुपया का उपयोग अंडमान द्वीप समूह में किया जाता है। आप हवाई अड्डे पर बैंकों या मुद्रा डीलरों से मुद्रा विनिमय कर सकते हैं। साथ ही, आप वहां के एटीएम से भारतीय रुपए निकाल सकते हैं।

और पढ़े : भारत में हनीमून मनाने के लिए 15 सस्ती और खुबसूरत जगह

7.5 क्या अंडमान के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है – Is Passport Mandatory For Andaman In Hindi

क्या अंडमान के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है - Is Passport Mandatory For Andaman In Hindi

पासपोर्ट की आवश्यकता तभी होती है जब आप किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को पार करते हैं। अंडमान द्वीप समूह भारत का हिस्सा है, इस प्रकार पासपोर्ट अनिवार्य नहीं है। हालाँकि, आप चाहें तो ले जा सकते हैं। अंडमान द्वीप पर जाने वाले विदेशी यात्रियों के पास वैध वीजा होना चाहिए और उन्हें अपने प्रतिबंधित क्षेत्रों के परमिट प्राप्त करने चाहिए।

7.6 क्या अंडमान के लिए वीजा आवश्यक है – Does Visa Required For Andaman In Hindi

नेपाल और भूटान के नागरिकों को भारत में प्रवेश करने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है और इसलिए बिना वीजा के अंडमान द्वीप पर जा सकते हैं। सभी विदेशी नागरिकों को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में जाने और रहने के लिए आरएपी (Restricted Area Permit) की आवश्यकता होती है।

7.7 क्या अंडमान में शराब की अनुमति है – Is Alcohol Allowed In Andaman In Hindi

अंडमान और निकोबार द्वीप में शराब की अनुमति है। अंडमान और निकोबार में सरकारी स्वामित्व वाली शराब की दुकानें हैं जो शराब बेचती हैं। कुछ हिस्सों में कुछ प्रतिबंध हैं लेकिन अधिकांश द्वीपों में सरकारी लाइसेंस प्राप्त दुकानों पर शराब उपलब्ध है।

7.8 क्या अंडमान द्वीप में शाकाहारी भोजन आसानी से उपलब्ध है – Is Vegeterian Food Easily Available In Andaman Islands In Hindi

पोर्ट ब्लेयर में और उसके आसपास शाकाहारी भोजन आसानी से उपलब्ध है। यहाँ लगभग सभी रेस्तरां शाकाहारी भोजन परोसते हैं। कुछ शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां भी हैं। शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां “अन्नपूर्णा”, “बर्फीले मसालेदार” और पोर्ट ब्लेयर में “पंजाबी ढाबा” और हैवलॉक में “शकर” प्रसिद्ध हैं।

8. अंडमान जाने वाले टूरिस्टों के लिए गाइडलाइन – Guideline For Andaman Going Tourists In Hindi

अंडमान जाने वाले टूरिस्टों के लिए गाइडलाइन - Guideline For Andaman Going Tourists In Hindi

  • प्राचीन स्मारक और राष्ट्रीय उद्यान भारतीय विरासत का हिस्सा हैं। मौके पर दिए गए विशिष्ट निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा पर वाहन किराए पर उपलब्ध हैं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों को संभाल कर रखा जाना चाहिए।
  • हवाई अड्डों, सरकारी डॉकयार्ड, रक्षा प्रतिष्ठानों, नौसेना घाटों, धनखरी बांध की फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। ट्राइबल रिजर्व क्षेत्रों या देसी जनजातियों के अंदर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की कोशिश न करें।
  • सावधान रहें! स्वदेशी जनजातियां आपके कैमरे छीन भी सकती हैं और जंगल में गायब हो सकती हैं (खासकर यदि आप मध्य अंडमान की ओर यात्रा कर रहे हैं)। उन्हें सिखाया गया है कि उन्हें फिल्माना गैरकानूनी है।
  • अपनी अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा के दौरान समुद्र में प्रवेश करने से पहले लाइफ गार्ड से सलाह लें।
  • अंडमान भारत के सबसे स्वच्छ पर्यटन स्थलों में से एक है। कूड़े और प्लास्टिक को उचित स्थानों / डस्टबिन पर फेंक दें। प्लास्टिक और गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को समुद्र में फेंकने से जुर्माना लग सकता है।
  • कोरल रीफ का ध्यान रखें, स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, स्विमिंग करते समय कोरल रीफ पर न खड़े हों। कोरल का मृत या जीवित होना कानूनी अपराध है।
  • समुद्र तटों और सार्वजनिक स्थानों पर नग्नता और शराब का सेवन वर्जित है।

8.1 अंडमान में वॉयस कॉलिंग और इंटरनेट के लिए कौन सी कंपनी का नेटवर्क उपलब्ध है Which Company Sim Network Is Available In Andaman For Voice Calling And The Internet In Hindi

अंडमान में तीन सिम काम करती हैं। एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन। यहां एयरटेल और वोडाफोन के पास 3जी सर्विस नहीं है, जबकि Bsnl में 3जी सेवाएं हैं। इसलिए अंडमान में Bsnl की सिम अच्छा काम करती है, इसका नेटवर्क कॉलिंग भी बेहतर है।

8.2 पोर्ट ब्लेयर में कौन सा सिम नेटवर्क उपलब्ध है – Which Sim Network Is Available In Port Blair In Hindi

अगर पोर्टब्लेयर की बात करें तो स्थितियां काफी बेहतर हैं। वहां वोडाफोन, एयरटेल, बीएसएनएल पूरी तरह से (केवल वॉयस कॉल के लिए) काम करेंगे। यदि आप अंडमान में 4 जी की तलाश कर रहे हैं, तो यह 3-4 साल के बाद ही संभव हो पाएगा। अब अगर आप अंडमान में पोर्टब्लेयर से बाहर की जगहों पर जाते हैं तो वॉयस कॉल के लिए भी स्थिति बहुत खराब है। Reliance Jio बहुत जल्द द्वीपों में अपना परिचालन शुरू कर रहा है, इसलिए यह द्वीपवासियों और यात्रियों दोनों के लिए वरदान होगा।

और पढ़े: लोटस टेंपल दिल्ली की जानकरी 

9. अंडमान और निकोबार द्वीप का पता – Andaman And Nicobar Island Location

10. अंडमान और निकोबार द्वीप की फोटो – Beautiful Pictures Of Andaman And Nicobar

https://www.instagram.com/p/BsdV4lrlWCs/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

https://www.instagram.com/p/BsajJMtFlLK/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

https://www.instagram.com/p/BsVlZVbl4IK/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment