पोर्ट ब्लेयर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी – Port Blair In Hindi

4.2/5 - (4 votes)

Port Blair In Hindi, पोर्ट ब्लेयर पर्यटन स्थल भारत की मुख्य भूमि से दूर स्थित हैं जिसे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी के रूप में जाना जाता है। बता दें कि पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसेना का अड्डा होने के साथ साथ दक्षिण अंडमान का मुख्यालय भी है। पोर्ट ब्लेयर को भारतीय नौसेना के आईएनएस जारवा और भारत के सशस्त्र बलों की पहली त्रिकोणीय कमान के लिए पहचान मिली हैं। पोर्ट ब्लेयर में एक प्राचीन ऐतिहासिक सेल्युलर जेल भी है। इसके अलावा  यहाँ के प्रमुख आकर्षण में रॉस द्वीप, रटलैंड द्वीप, कॉर्बिन के कोव, नील द्वीप, बंजर द्वीप, जॉली ब्यूय द्वीप और वाइपर द्वीप आदि शामिल हैं।

बता दें कि पोर्ट ब्लेयर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करने का मुख्य द्वार हैं। पोर्ट ब्लेयर अपने आकर्षित पर्यटन स्थलों और प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यदि आप पोर्ट ब्लेयर और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े।

Table of Contents

पोर्ट ब्लेयर के टॉप पर्यटन स्थल – Tourist Places In Port Blair In Hindi

Tourist Places In Port Blair In Hindi

पोर्ट ब्लेयर की यात्रा में आप कई आकर्षित पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए जा सकते हैं और दिल खोलकर लुत्फ़ उठा सकते हैं। पोर्ट ब्लेयर में ऐतिहासिक, स्मरणीय, प्राकृतिक और कई घूमने वाली जगह शामिल है। इन स्थलों पर घूमकर आप एक अलग ही अनुभव प्राप्त करेंगे।

पोर्ट ब्लेयर का प्रमुख आकर्षण स्थल सेल्लुलर जेल – Port Blair Ka Pramukh Aakarshan Sthal Cellular Jail In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का प्रमुख आकर्षण स्थल सेल्लुलर जेल - Port Blair Ka Pramukh Aakarshan Sthal Cellular Jail In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का ऐतिहासिक काला पानी जेल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित एक पुरानी औपनिवेशिक जेल है। जिसे अंग्रेजी में ‘सेलुलर जेल’ के नाम से भी जाना जाता है। इस जेल का निर्माण अंग्रेजों द्वारा करवाया गया था जिसका उपयोग विशेष रूप से राजनीतिक कैदियों को निर्वासित करने के लिए किया जाता था। आपको बता दें कि इस जेल में अंग्रेजों द्वारा कैदियों पर कई अत्याचारों किये जाते थे। सेलुलर जेल का निर्माण वर्ष 1896 में शुरू हुआ और 1906 में पूरा हुआ था।

इसके बाद इस जेल का इस्तेमाल बटुकेश्वर दत्त, योगेंद्र शुक्ला और विनायक दामोदर सावरकर जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों के लिए किया गया था। काला पानी जेल परिसर अब भारत सरकार के स्वामित्व में है। यह एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में बदल दिया गया है जो ब्रिटिश काल के दौरान कैदियों के जीवन को प्रदर्शित करता है।

पोर्ट ब्लेयर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रॉस द्वीप – Port Blair Ka Prasidh Paryatan Sthal Ross Island In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रॉस द्वीप - Port Blair Ka Prasidh Paryatan Sthal Ross Island In Hindi

पोर्ट ब्लेयर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल रॉस द्वीप पोर्ट ब्लेयर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व में स्थित हैं। बता दें कि रॉस द्वीप अंग्रेजों का प्रशासनिक मुख्यालय था लेकिन वर्तमान समय के दौरान यह एक निर्जन द्वीप है। रॉस द्वीप की सुंदरता और प्राकृतिक दृश्य किसी को भी मोहित कर सकते हैं। हालाकि वर्ष 1941 में आए भूकंप के बाद अंग्रेजों ने रॉस द्वीप को छोड़ दिया था। रॉस द्वीप घने जंगल, एक चर्च, स्टोर, बेकरी, एक जल उपचार संयंत्र, टेनिस कोर्ट, अस्पताल, कब्रिस्तान, प्रिंटिंग प्रेस, सचिवालय आदि देखे जा सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर का दर्शनीय स्थल कॉर्बिन कोव बीच – Port Blair Ka Darshaniya Sthal Corbyn’s Cove Beach In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का दर्शनीय स्थल कॉर्बिन कोव बीच - Port Blair Ka Darshaniya Sthal Corbyn's Cove Beach In Hindi

कॉर्बिन कोव बीच पोर्ट ब्लेयर के प्रमुख आकर्षण में से एक हैं और यह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। कॉर्बिन कोव बीच समुद्र तट के निकट स्थित हैं और यहाँ आपको स्थानीय स्नैक्स, पेय पदार्थ और नारियल पानी की भरमार मिलेगी। बता दें कि कॉर्बिन कोव बीच पर लोग पानी में उतरने से कतराते है क्योंकि यहाँ कचरा कूड़ा देखा जा सकता हैं। साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अन्य समुद्री तटों की भाती यहाँ भी वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं इतनी अधिक प्रभावशाली नही हैं। यदि आप पानी की गतिविधियों के शौकीन हैं तो जेट स्कीइंग या समुद्र में एक छोटी नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं।

और पढ़े : मंड्रेम बीच गोवा और नाईटलाइफ की जानकारी

पोर्ट ब्लेयर पर्यटन में देखने लायक जगह वाइपर द्वीप – Port Blair Paryatan Me Dekhne Layak Jagah Viper Island In Hindi

पोर्ट ब्लेयर पर्यटन में देखने लायक जगह वाइपर द्वीप - Port Blair Paryatan Me Dekhne Layak Jagah Viper Island In Hindi
Image Credit: Nilesh Nirgude

पोर्ट ब्लेयर की यात्रा में देखने वाली प्रमुख जगहों में शामिल वाइपर द्वीप पोर्ट ब्लेयर से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि सेल्लुलर जेल (काला पानी जेल) के निर्माण से पहले स्वतंत्रता सेनानियों को निर्वासन के दौरान ब्रिटिशो द्वारा वाइपर द्वीप पर रखा जाता था। वाईपर द्वीप पर आज अब भी उस जेल के अवशेषो को देखा जा सकता हैं। यह द्वीप लगभग 69 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। वाईपर द्वीप पर अपने ऐतिहासिक तत्वों और प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती हैं। बता दें कि जेट्टी से वाईपर द्वीप तक पहुंचने में लगभग 10 मिनट का समय लगता हैं।

पोर्ट ब्लेयर टूरिज्म में घूमने की अच्छी जगह वन्दूर बीच – Port Blair Tourism Mein Ghumne Ki Achi Jagah Wandoor Beach In Hindi

पोर्ट ब्लेयर टूरिज्म में घूमने की अच्छी जगह वन्दूर बीच - Port Blair Tourism Mein Ghumne Ki Achi Jagah Wandoor Beach In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का मशहूर वन्दूर बीच दक्षिणी अंडमान के दक्षिणी भाग में स्थित एक छोटा सा गाँव हैं। बता दें कि वंदूर गाँव अपने आकर्षित समुद्री बीच और महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क के लिए जाना जाता हैं। वन्दूर बीच पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले बीचो में से एक हैं। वन्दूर बीच के निकट एलेक्जेंड्रा द्वीप और रेड स्किन आइलैंड नामक दो खूबसूरत द्वीप भी स्थित हैं। साहसी गतिविधियों के लिए आप नाव का उपयोग कर सकते है। पर्यटक इस बीच पर घूमने के लिए आते हैं और लुत्फ़ उठाते हैं।

और पढ़े : दुनिया के 10 न्यूड बीच, जहां बिना कपड़ों के नहाते हैं लोग

पोर्ट ब्लेयर का फेमस टूरिस्ट प्लेस महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क – Port Blair Ka Famous Tourist Place Mahatma Gandhi Marine National Park In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का फेमस टूरिस्ट प्लेस महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क - Port Blair Ka Famous Tourist Place Mahatma Gandhi Marine National Park In Hindi
Image Credit: Anup Choudhry

पोर्ट ब्लेयर के खूबसूरत स्थानों में शामिल महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क यहाँ का प्रमुख आकर्षण हैं। यह पार्क अंडमान द्वीप समूह के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित हैं जोकि पर्यटकों को आकर्षित करता हैं। बता दें कि महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क (वंदूर नेशनल पार्क) समुद्री जीव के संरक्षण हेतु बनाया गया हैं और यह वन्यजीव अभ्यारण 12 आकर्षित द्वीपों का समूह हैं। पार्क में कोरल और अन्य प्रजातियों के समुद्री कछुए शामिल हैं। वर्ष 1983 में महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क की स्थापना की गई थी और यह 220 वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ हैं।

पोर्ट ब्लेयर का मशहूर आकर्षण स्थल चिडिया टापू – Port Blair Ka Mashoor Aakarshan Sthal Chidiya Tapu In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का मशहूर आकर्षण स्थल चिडिया टापू - Port Blair Ka Mashoor Aakarshan Sthal Chidiya Tapu In Hindi

पोर्ट ब्लेयर के आकर्षण में शामिल चिड़िया टापू एक छोटा लेकिन आकर्षित द्वीप हैं। बता दें कि इसे पक्षी द्वीप के नाम से भी जाना जाता हैं। चिडिया टापू अंडमान में स्थित एक प्राकृतिक और सुंदर द्वीप हैं जोकि रंग-बिरंगे पक्षियों और सनराइज-सनसेट के भव्य दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। चिड़िया टापू हरे-भरे घास के मैदान और भूमध्य-रेखीय जंगलों, बर्डवॉचिंग, स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, गहरे समुद्र में चलना और नौका विहार जैसे गतिविधियों के लिए जाना जाता हैं। चिड़िया टापू पोर्ट ब्लेयर द्वीप से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

पोर्ट ब्लेयर का पर्यटन स्थल समुंद्रिका नवल मरीन संग्रहालय – Port Blair Ka Paryatan Sthal Samudrika Naval Marine Museum In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का पर्यटन स्थल समुंद्रिका नवल मरीन संग्रहालय - Port Blair Ka Paryatan Sthal Samudrika Naval Marine Museum In Hindi

पोर्ट ब्लेयर के आकर्षण में समुद्रिका नवल संग्रहालय अहम स्थान रखता हैं जोकि पोर्ट ब्लेयर के राजधानी शहर में दक्षिण अंडमान द्वीप पर स्थित है। बता दें कि समुंद्रिका नवल मरीन संग्रहालय समुद्री पर्यावरण, पारिस्थितिकी तंत्र, भारतीय नौसेना की परियोजना के अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को उजागर करता हैं। समुंद्रिका नवल मरीन संग्रहालय समुद्री मछलियों की लगभग 350 किस्मों के लिए जाना जाता हैं। साथ ही दुनिया के सबसे बड़े स्तनपायी ब्लू व्हेल के विशाल कंकाल भी संग्रहालय में देखे जा सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर का दर्शनीय स्थल मानव विज्ञान संग्रहालय – Port Blair Ka Darshaniya Sthal Anthropological Museum In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का दर्शनीय स्थल मानव विज्ञान संग्रहालय - Port Blair Ka Darshaniya Sthal Anthropological Museum In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का मशहूर एंथ्रोपोलॉजिकल म्यूजियम पोर्ट ब्लेयर के बीच में स्थित हैं और यह एक नृवंशविज्ञान संग्रहालय के रूप में जाना जाता है।बता दें कि मानव विज्ञान संग्रहालय अंडमान द्वीप की विभिन्न जनजातियों, उनकी जीवन शैली और संस्कृति को विस्तार से प्रस्तुत करता हैं। एंथ्रोपोलॉजिकल संग्रहालय में आपको जारवास, ओनगेस, शेम्पेन, प्रहरी और निकोबारी से सम्बंधित इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा। दो मंजिला संग्रहालय के प्रमुख आकर्षण में प्राचीन कपड़े, नाव, पत्ती की टोकरी, कलाकृतियाँ, उपकरण और हथियार आदि शामिल हैं।

पोर्ट ब्लेयर का फेमस टूरिस्ट प्लेस चाथम सॉ मिल – Chatham Saw Mill Famous Tourist Place In Port Blair In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का फेमस टूरिस्ट प्लेस चाथम सॉ मिल - Chatham Saw Mill Famous Tourist Place In Port Blair In Hindi
Image Credit: Lalit Aaditya

चाथम सॉ मिल पोर्ट ब्लेयर के प्रमुख आकर्षण में से एक हैं जोकि 19 वीं शताब्दी के दौरान का है। बता दें कि चाथम सॉ मिल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का सबसे बड़ा और पुराना चीरघर है। चाथम सॉ मिल लकड़ियों के निर्यात के लिए जाना जाता हैं। पोर्ट ब्लेयर की यात्रा पर आने वाले पर्यटक चाथम सॉ मिल का भ्रमण करते हैं। चाथम सॉ मिल के अंदर एक संग्रहालय बना हुआ हैं जोकि चैथम द्वीप के इतिहास की झलक प्रस्तुत करता हैं और भूविज्ञान, भूगोल और द्वीप से सम्बंधित जैव विविधता की विस्तृत जानकारी प्रदान करता हैं।

पोर्ट ब्लेयर पर्यटन के खुबसूरत आकर्षण स्थल रटलैण्ड द्वीप – Port Blair Ke Aakarshan Sthan Rutland Island In Hindi

पोर्ट ब्लेयर पर्यटन के खुबसूरत आकर्षण स्थल रटलैण्ड द्वीप - Port Blair Ke Aakarshan Sthan Rutland Island In Hindi

पोर्ट ब्लेयर के प्रमुख आकर्षण स्थलों में शामिल रटलैण्ड द्वीप पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता हैं। रटलैण्ड द्वीप के प्रमुख आकर्षण में प्राचीन समुद्र तट, घास के हरे भरे मैदान, प्राकृतिक जंगल और प्रवाल भित्तियों का दृश्य आनंदविभोर कर देता हैं।

पोर्ट ब्लेयर में घूमने लायक जगह नील द्वीप – Port Blair Me Ghumne Layak Jagah Neil Island In Hindi

पोर्ट ब्लेयर में घूमने लायक जगह नील द्वीप - Port Blair Me Ghumne Layak Jagah Neil Island In Hindi

पोर्ट ब्लेयर का मशहूर नील द्वीप दक्षिण अंडमान प्रशासनिक जिले का एक प्रमुख हिस्सा है जोकि बंगाल की खाड़ी में रिची के द्वीपसमूह के निकट स्थित हैं। हालाकि विशाल महासागर के एक हिस्से की वजह से यह रॉस द्वीप और हैवलॉक द्वीप से अलग होता हैं। बता दें कि हैवलॉक द्वीप पर घूमने वाले पर्यटक अक्सर नीली द्वीप पर भी एक दिन का समय बिताना पसंद करते हैं। नील द्वीप के तीन रेतीले समुद्र तट भरतपुर, सीतापुर और लक्ष्मणपुर इसके सबसे प्रमुख आकर्षण हैं।

और पढ़े : कनाडा में घूमने लायक प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी

पोर्ट ब्लेयर में देखने वाली जगह जॉली बॉय द्वीप – Port Blair Me Dekhne Wali Jagah Jolly Buoy Island In Hindi

पोर्ट ब्लेयर में देखने वाली जगह जॉली बॉय द्वीप - Port Blair Me Dekhne Wali Jagah Jolly Buoy Island In Hindi

जॉली बॉय द्वीप पोर्ट ब्लेयर की यात्रा पर घूमने वाली एक प्रमुख जगहों हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बता दें कि जॉली बॉय महात्मा गांधी राष्ट्रीय उद्यान का एक अहम हिस्सा है। समुद्री तट पर स्थित सफेद मखमली रेत और स्वच्छ समुद्री पानी मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता हैं जोकि छुट्टी मनाने के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता हैं।

पोर्ट ब्लेयर में घूमने का अच्छा स्थान सैंडबार बीच – Port Blair Me Ghumne Ka Acha Sthan Sandbar Beach In Hindi

पोर्ट ब्लेयर में घूमने का अच्छा स्थान सैंडबार बीच - Port Blair Me Ghumne Ka Acha Sthan Sandbar Beach In Hindi

पोर्ट ब्लेयर की यात्रा पर आप सैंडबार बीच घूमने के लिए भी जा सकते हैं। सैंडबार बीच दो द्वीपों रॉस और स्मिथ से मिलकर बना है, बता दें कि यह रेत से संपन्न एक लम्बा द्वीप हैं। सैंडबार बीच पर आप स्नॉर्केलिंग और तैराकी का आनंद ले सकते हैं। द्वीप से लगे हरे भरे प्राकृतिक जंगल इसकी सुन्दरता को बढ़ा देते हैं।

और पढ़े :  दुनिया के 7 सबसे खतरनाक बीच

पोर्ट ब्लेयर में क्या खरीदारी करे – Shopping In Port Blair Tourism In Hindi

पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) की यात्रा पर आने वाले पर्यटक यहाँ से खरीदारी करना पसंद करते हैं। शॉपिंग करने के लिए आपको यहाँ कोने कोने छोटी छोटी दुकाने देखने को मिल जाएगी। आप यहाँ के शॉपिंग सेंटर, हस्तशिल्प एम्पोरियम, समुद्र बीच के बाजार, एबरडीन मार्केट, सरकारी एम्पोरियम, अनूप इको आर्ट्स, गोलघर, जंगलीघाट, प्रेम नगर और दलेनीपुर जैसे स्थान से आप दिल खोलकर खरीदारी कर सकते हैं। बता दें कि पोर्ट ब्लेयर सबसे व्यस्त शहर हैं जहां से आप खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। आप यहाँ से शेल से बने आभूषण, बांस की चटाई, स्मृति चिन्ह, लकड़ी के बर्तन और शोपीस, घर की सजावट के सामान, कंगन, अंगूठी, हार, मोती, सीप, बेंत की राखियाँ आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर घूमने जाने का सही समय – Best Time To Visit Port Blair In Hindi

पोर्ट ब्लेयर घूमने जाने का सही समय - Best Time To Visit Port Blair In Hindi

पोर्ट ब्लेयर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जून महीने के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि जून के बाद मानसून के मौसम की शुरुआत हो जाती हैं और मानसून के मौसम में पोर्ट ब्लेयर की यात्रा से जितना अधिक परहेज करेंगे उतना अच्छा रहेगा।

और पढ़े : अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा की पूरी जानकारी

पोर्ट ब्लेयर की यात्रा में कहां रुके – Where To Stay In Port Blair In Hindi

पोर्ट ब्लेयर की यात्रा में कहां रुके – Where To Stay In Port Blair In Hindi

पोर्ट ब्लेयर और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक होटल मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं।

  • लेमन ग्रास (Lemon Grass)
  • द पोर्ट विस्टा (The Port Vista)
  • द लैगून शेड (The Lagoon Shade)
  • सनीवेल अंडमान (Sunnyvale Andaman)
  • केविंस होमस्टे (Kevins Homestay)

पोर्ट ब्लेयर में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Food Of Port Blair In Hindi

पोर्ट ब्लेयर में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन - Famous Food Of Port Blair In Hindi

पोर्ट ब्लेयर अपने खूबसूरत द्वीपों और समुद्री तटो के साथ साथ समुद्री भोजन के लिए भी जाना जाता है। पोर्ट ब्लेयर के समुद्री भोजन को चखने के बाद आप उंगलिया चाटते रह जाएंगे। बता दें कि पोर्ट ब्लेयर के स्थानीय व्यंजनों में आपको शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजन मिल जाएंगे। पोर्ट ब्लेयर के रिसोर्ट आपको भारतीय, चीनी और कुछ अन्य व्यंजनों के विकल्प प्रदान करते हैं। पोर्ट ब्लेयर के आम, केले, अनानास, अमरूद और नारियल के फल पर्यटकों द्वारा बहुत पसंद किए जाते हैं। यहाँ आने वाले पर्यटकों सबसे अधिक समुद्री मछली खाना पसंद हैं।

फ्लाइट से पोर्ट ब्लेयर कैसे जाए – How To Reach Port Blair By Flight In Hindi

फ्लाइट से पोर्ट ब्लेयर कैसे जाए - How To Reach Port Blair By Flight In Hindi

पोर्ट ब्लेयर जाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हवाई मार्ग है। पोर्ट ब्लेयर में स्थित वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Veer Savarkar International Airport) भारत के कोलकाता और चेन्नई शहर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। पोर्ट ब्लेयर जाने के लिए आप इस हवाई अड्डे का चुनाव कर सकते हैं। हवाई अड्डे से आप यहाँ चलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से पोर्ट ब्लेयर शहर घूम सकते हैं।

और पढ़े : फैमली और बच्चो के साथ गर्मियों में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें

इस लेख में आपने पोर्ट ब्लेयर के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेसको जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर का नक्शा – Port Blair Map

पोर्ट ब्लेयर की फोटो गैलरी – Port Blair Images

View this post on Instagram

Andaman diaries….

A post shared by Khushboo Singh (@khush.mit) on

View this post on Instagram

The road less taken! ?

A post shared by vijaaaaaaaaaay (@general.aladeeen) on

और पढ़े :

Leave a Comment