यह हैं दुनिया के 7 सबसे खतरनाक बीच – Most Dangerous Beaches In The World In Hindi

4/5 - (1 vote)

Most Dangerous Beaches In The World In Hindi, दुनिया में कई ऐसी बीच हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। वैसे तो दुनिया भर में कई सुंदर बीच हैं जहां पर हर कोई जाना चाहता है और धूप सेंकना और मस्ती करना पसंद करता है। लेकिन दुनिया के इन सुंदर बीचों में से कुछ बीच ऐसे भी हैं जहां जाना पर्यटकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

तो आइये आज जानते है दुनिया के 7 ऐसे खतरनाक बीच के बारे में जहां जाना किसी के लिए भी मुश्किल से भरा साबित हो सकता है।

1. पहेला दुनिया का सबसे खतरनाक बीच न्यू स्मिर्ना बीच फ्लोरिडा यूएस – New Smyrna Beach Florida Usa Most Dangerous Beaches In The World In Hindi

पहेला दुनिया का सबसे खतरनाक बीच न्यू स्मिर्ना बीच फ्लोरिडा यूएस

फ्लोरिडा में स्थित न्यू स्मिर्ना बीच दुनिया के 10 सबसे खतरनाक समुद्र तटों में से एक है। आपको बता दें कि 2007 में दुनिया भर में 112 शार्क हमले दर्ज किए गए थे, जिसमें से 17 और दुनिया के लगभग 15 प्रतिशत हमले न्यू स्मिर्ना बीच पर हुआ है। इस समुद्र तट के पानी में काली नोक, स्पिनर और बैल शार्क पाई जाती हैं। कई वर्षों में इस समुद्र तट पर दर्ज किये गए 238 हमलों में से कोई भी अभी तक घातक साबित नहीं हुआ है। न्यू स्मिर्ना बीच को “गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड” में “द शार्क कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड” के रूप में जगह मिली है।

और पढ़े: अमेरिका के 20 प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल

2. दूसरा दुनिया का सबसे खतरनाक बीच केप Tribulation ऑस्ट्रेलिया – Cape Tribulation Australia Most Dangerous Beaches In The World In Hindi

दूसरा दुनिया का सबसे खतरनाक बीच केप Tribulation ऑस्ट्रेलिया

केप Tribulation एक बहुत ही खूबसूरत तट है जिसका नाम दुनिया के सबसे खतरनाक बीच की लिस्ट में शामिल है। बता दें कि इस समुद्र तट पर कई तरह के जहरीले जानवर पाए जाते हैं जिसमें मगरमच्छ, शुतुरमुर्ग और सांप शामिल हैं। इस समुद्र तट पर सिर्फ जानवरों का खतरा ही नहीं रहता बल्कि बारिश के मौसम में यहां कई हजारों जेलीफ़िश मौजूद रहती हैं जिनका डंक इतना खतरनाक होता है कि इंसान मर भी सकता है।

3. दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक बीच प्रिया दे बोआ वियाजम ब्रासील – Praia De Boa Viagem Brasil Most Dangerous Beaches In The World In Hindi

दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक बीच प्रिया दे बोआ वियाजम ब्रासील

प्रिया दे बोआ ब्रासील का एक प्रसिद समुद्र तट है जहां पर शार्क हमलों का होना सामान्य बात है। पिछले 25 सालों में इस समुद्र तट पर लगभग 50 हमलें हो चुकें हैं, जिनमें से 19 बेहद खतरनाक थे। लेकिन इन सभी चीजों के लिए मछली पकड़ने वाली बोट दोषी हैं क्योंकि इसके मछली पकड़ने की वजह से ही यहां का पारिस्थितिक तंत्र नष्ट होता है।

4. चौथा दुनिया का सबसे खतरनाक बीच शेनझेन चीन – Shenzhen China Most Dangerous Beaches In The World In Hindi

चौथा दुनिया का सबसे खतरनाक बीच शेनझेन चीन

शेनझेन हांगकांग के करीब स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। आपको बता दें यह समुद्र तट बेहद खतरनाक है और यहां होने वाली दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। पर्यटन सीजन के दौरान यहां पर काफी भीड़-भाड़ होती है जिसकी वजह से इस जगह पर दुर्घटनाएं काफी बढ़ जाती है।

और पढ़े: यह हैं भारत 10 के प्रसिद्ध झरने जो प्रकृति के रोमांच से भर देंगे आपको

5. पांचवा दुनिया का सबसे खतरनाक बीच प्लाया जिपोलाइट मेक्सिको – Playa Zipolite Mexico Most Dangerous Beaches In The World In Hindi

पांचवा दुनिया का सबसे खतरनाक बीच प्लाया जिपोलाइट मेक्सिको

प्लाया जिपोलाइट एक खूबसूरत समुद्र तट है जो मेक्सिको में स्थित है। इस समुद्र तट को “मृतकों का समुद्र तट” के रूप में जाना जाता है। भले ही इस बीच (तट) अपने नाम की वजह से प्रसिद्ध नहीं है लेकिन यह स्वर्ग जैसी दिखने वाली जगह भरी मात्रा में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। बता दें कि इस समुद्र तट के किनारे पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन यहां का पानी बेहद खतरनाक है और इसकी बड़ी लहरें कई बार खतरनाक साबित हो सकती हैं।

6. दुनिया का छठा सबसे खतरनाक बीच स्टैथे बीच यॉर्कशायर – Staithe Beach Yorkshire Most Dangerous Beaches In The World In Hindi

दुनिया का छठा सबसे खतरनाक बीच स्टैथे बीच यॉर्कशायर

स्टैथे बीच ब्रिटेन में स्थित एक बीच है जो ज्यादा फेमस नहीं है लेकिन यह अपने कुछ सर्फिंग के अवसरों के लिए जानी जाती है। आपको बता दें कि इस बीच का पानी बहुत ही प्रदूषित हैं और यह यूरोप के सबसे खराब समुद्र तटों में से एक है। इस समुद्र तट पर किसी तैराक को देखना बहुत ही दुर्लभ है लेकिन यह बीच सर्फर और पैडल खेल के लिए जानी जाती है।

7. सातवां दुनिया का सबसे खतरनाक बीच हनकापिया बीच हवाई – Hanakapiai Beach Hawaii Most Dangerous Beaches In The World In Hindi

सातवां दुनिया का सबसे खतरनाक बीच हनकापिया बीच हवाई

हनकापिया एक बहुत ही शानदार बीच है। आपको बता दें कि इस समुद्र तट तक पहुंचना इतना आसान नहीं है। यहां तक पहुँचने के लिए कलालौ ट्रेल के साथ दो मील की दूरी तय करनी पड़ती है। भले ही यह तट दूर है लेकिन यह बहुत ही सुंदर है। इस समुद्र तट के पास कोई लाइफगार्ड स्टेशन नहीं है। पहली नजर में आपको इस तट का पानी साफ और शांत नजर आ सकता है लेकिन यहां का पानी अपनी बड़ी धाराओं के साथ तैराकों को समुद्र तट में खीचे जाने के लिए जाना जाता है। कई सालों के दौरान इस बीच पर कम से कम 83 लोग डूब चुकें हैं। यह एक खूबसूरत बीच होते हुए भी दुनिया के सबसे खतरनाक बीच के रूप में जाना जाता है।

और पढ़े : दुनिया की 20 सबसे खतरनाक सड़कें

इस आर्टिकल में आपने दुनिया के सबसे खतरनाक बीचो को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment