अमेरिका के 20 प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल- America Tourist Places In Hindi

3.9/5 - (7 votes)

Tourist Places Of America In Hindi : दुनिया में कई ऐसे देश है जहाँ पर लोग घूमने जाने का सपना देखते हैं, लेकिन इन देशों में से अमेरिका एक ऐसा देश हैं जहां हर कोई अपनी जिंदगी में एक बार जरुर जाना चाहता है। अमेरिका एक ऐसा देश है जहाँ पर पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है, यहाँ कई ऐसे दर्शनीय स्थल जिनकी अपनी अलग ही खासियत है। बता दें कि अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है यहां के भीड़-भाड़ वाले मेगा-शहरों से लेकर छोटे-छोटे शहर, प्राकृतिक सुंदरता, खास पर्यटन स्थल, बड़ी-बड़ी इमारतें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

अमेरिका के 20 पर्यटन स्थल- America Me Ghumne Ki 20 Jagha In Hindi

  1. अमेरिका में सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगह न्यूयॉर्क – America Me Sabse Jyada Ghumi Jane Wali Jagha New York In Hindi
  2. अमेरिका का मुख्य पर्यटन स्थल लास वेगास- America Ka Mukhya Prayatan Sthal Las Vegas In Hindi
  3. अमेरिका का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल फोर्ट लॉडरडेल- Fort Lauderdale America Ka Sabse Accha Paryatan Sthal In Hindi
  4. अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा शहर ह्यूस्टन – Houston America Ka Chautha Sabse Bada Shhr In Hindi
  5. अमेरिका का एक पुराना शहर नेवार्क पर्यटन- Newark America Ki Ek Purani City In Hindi
  6. अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर लॉस एंजिल्स – Los Angeles America Ka Dusra Sabse Bada Shhr In Hindi
  7. अमेरिका का मुख्य पर्यटन स्थल सैन फ्रांसिस्को- America Ka Mukhya Paryatan Sthal San Francisco In Hindi
  8. विश्व की क्रूज राजधानी मियामी- Miami Vishv Ki Cruz Rajdhani In Hindi
  9. अमेरिका का सबसे अच्छा शहर सैन डिएगो – America Ka Sabse Accha Shhr San Diego In Hindi
  10. अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन- America Ki Rajdhani Washington In Hindi
  11. यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान- Yellowstone National Park Unesco Visvh Dharohar Sthal In Hindi
  12. अमेरिका का प्रमुख शहर सिएटल – America Ka Pramukh Shhr Seattle In Hindi
  13. अमेरिका का प्रमुख पर्यटन स्थल प्यूर्टो रिको- Puerto Rico America Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi
  14. अमेरिका का बड़ा शहर शिकागो- Chicago America Ka Teesra Bada Shhr In Hindi
  15. अमेरिका की हवाई राजधानी होनोलुलु- Honolulu America Ki Hawai Rajdhani In Hindi
  16. अमेरिका का मुख्य शहर बोस्टन- America Ka Mukhya Shhr Boston In Hindi
  17. अमेरिका में अधिक आबादी वाला शहर डलास- America Me Adhik Abadi Wala Shhr Dallas In Hindi
  18. अमेरिका का खास पर्यटन स्थल चार्ल्सटन-America Ka Khass Paryatan Sthal Charleston In Hindi
  19. अमेरिका का सबसे खास पर्यटन शहर ऑरलैंडो- America Ka Pramukh Praytan Sthal Orlando In Hindi
  20. अमेरिका का एक ऐतिहासिक स्थल बाल्टीमोर- America Ka Ek Aetihasik Sthal Baltimore In Hindi

संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय- Best Time To Visit United States Of America In Hindi

संयुक्त राज्य अमेरिका का भोजन- Food Of United States Of America In Hindi

अमेरिका की लोकेशन का मैप – United States Of America Location

अमेरिका की फोटो गैलरी – United States Of America Images

1. अमेरिका के 20 पर्यटन स्थल- America Me Ghumne Ki 20 Jagha In Hindi

अमेरिका एक बहुत बड़ा देश है जहां पर घूमने की एक से बढ़कर एक जगह है। जो भी लोग अमेरिका घूमने के बारे में विचार बनाते हैं तो उनके दिमाग में यह बात जरुर आती होती कि अमेरिका में घूमने की अच्छी जगह कौन सी है और वो जानना चाहते है कि अमेरिका में ऐसी कौन सी जगह हैं जहां पर वो घूम सकते हैं।

इस आर्टिकल में हमने अमेरिका में घूमने की 20 ऐसी जगहों के बारे में बताया है जिन्हें आप अपनी यात्रा में शामिल कर सकते हैं।

1.1 अमेरिका में सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगह न्यूयॉर्क – America Me Sabse Jyada Ghumi Jane Wali Jagha New York In Hindi

अमेरिका में सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगह न्यूयॉर्क – America Me Sabse Jyada Ghumi Jane Wali Jagha New York In Hindi

न्यूयॉर्क दुनिया का एक प्रतिष्ठित वैश्विक केंद्र जो अपनी शानदार वास्तुकला, फिल्मों और कला से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। न्यूयॉर्क अमेरिका में घूमी जाने वाले सबसे अच्छी जगहों में से एक है जिसको “बिग ऐप्पल” के रूप में भी जाना जाता है। न्यूयॉर्क अपनी बड़ी-बड़ी इमारतों ब्रॉडवे शो और सुंदर स्थलों के कारण दुनिया भर में जाना जाता है, इसलिए यह दुनिया भर के पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा पर्यटन स्थल है। यहां पर विश्व स्तरीय प्रदर्शनी हॉल जैसे एमओएमए और स्टैचू ऑफ लिबर्टी जैसे विश्व विरासत स्थल मुख्य आकर्षण है।

अगर आप अमेरिका की यात्रा करने जा रहे हैं तो न्यूयॉर्क के बिना आपकी यात्रा बिलकुल अधूरी होगी।

1.2 अमेरिका का मुख्य पर्यटन स्थल लास वेगास- America Ka Mukhya Prayatan Sthal Las Vegas In Hindi

अमेरिका का मुख्य पर्यटन स्थल लास वेगास- America Ka Mukhya Prayatan Sthal Las Vegas In Hindi

लास वेगास अमेरिका की एक ऐसी जगह है जिसका परिचय देने के लिए इसका नाम ही काफी है। लास वेगास अमेरिका के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसको दुनिया की मनोरंजन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। अमेरिका घूमने आने वाला हर यात्री लोस बेगास घूमना जरुर चाहता है क्योंकि यहां की खूबसूरती शहर के उज्ज्वल क्षितिज, सुपर लक्जरी होटल, रिसॉर्ट्स, विश्व प्रसिद्ध कैसीनो और नाइटक्लब पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं।

1.3 अमेरिका का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल फोर्ट लॉडरडेल- Fort Lauderdale America Ka Sabse Accha Paryatan Sthal In Hindi

अमेरिका का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल फोर्ट लॉडरडेल- Fort Lauderdale America Ka Sabse Accha Paryatan Sthal In Hindi

फोर्ट लॉडरडेल अमेरिका का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो अपने समुद्र तटों, क्लबों, बार, रेस्तरां और सभी प्रकार की मनोरंजक सुविधाओं से भरपूर है। फोर्ट लॉडरडेल फ्लोरिडा का एक दक्षिण-पूर्वी तटीय शहर है जो यहां आने वाले लोगों के लिए एक सपने के समान है। यह शहर दुनिया भर में अपनी आकर्षक नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है इसके अलावा यहां शहर जलमार्ग, संग्रहालयों और ऐतिहासिक जगहों के लिए भी लोकप्रिय है।

1.4 अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा शहर ह्यूस्टन – Houston America Ka Chautha Sabse Bada Shhr In Hindi

अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा शहर ह्यूस्टन – Houston America Ka Chautha Sabse Bada Shhr In Hindi

ह्यूस्टन अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा शहर है और यहां सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगहों में से एक है। यह दुनिया भर में स्पेस सेंटर ह्यूस्टन के लिए भी जाना जाता है। इस शहर में स्थित ह्यूस्टन चिड़ियाघर, 6,000 से अधिक प्रजातियों के साथ अमेरिका का दूसरा सबसे लोकप्रिय चिड़ियाघर है। आपको बता दें कि ह्यूस्टन के संग्रहालयों और 300 से अधिक पार्कों का भी घर होने की वजह से यह अमेरिका का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है।

1.5 अमेरिका का एक पुराना शहर नेवार्क पर्यटन- Newark America Ki Ek Purani City In Hindi

अमेरिका का एक पुराना शहर नेवार्क पर्यटन- Newark America Ki Ek Purani City In Hindi

न्यूर्क न्यू जर्सी राज्य का एक प्रमुख शहर है और जो अमेरिका का तीसरा सबसे पुराना शहर है। बता दें कि यह जगह सांस्कृतिक वंडरलैंड, न्यू जर्सी परफॉर्मिंग आर्ट्स सेंटर का घर है जो देश के कुछ महानतम थिएटर को भी होस्ट करता है।

1.6 अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर लॉस एंजिल्स – Los Angeles America Ka Dusra Sabse Bada Shhr In Hindi

अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर लॉस एंजिल्स - Los Angeles America Ka Dusra Sabse Bada Shhr In Hindi

लॉस एंजिल्स अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर और एक बहुत बड़ा पर्यटन स्थल है जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का घर है। लॉस एंजिल्स काउंटी एक बहुत बड़ा क्षेत्र है जो अपनी कुछ शानदार गतिविधियों के लिए यहां आने वाले यात्रियों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह शहर कई दर्शनीय स्थलों से भरा हुआ है जहां यात्री एक सप्ताह से भी ज्यादा समय घूम कर निकाल सकते हैं। यहां के शॉपिंग मॉल, दुकाने, तरह-तरह के व्यंजन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

अगर आप अमेरिका के इस शहर में घूमने के लिए आते हैं तो आप यहां के अनुभव को जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

1.7 अमेरिका का मुख्य पर्यटन स्थल सैन फ्रांसिस्को- America Ka Mukhya Paryatan Sthal San Francisco In Hindi

अमेरिका का मुख्य पर्यटन स्थल सैन फ्रांसिस्को- America Ka Mukhya Paryatan Sthal San Francisco In Hindi

सैन फ्रांसिस्को वेस्ट कोस्ट और संयुक्त राज्य अमेरिका का एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है जो साल के दशक के बाद से एक प्रमुख पर्यटन स्थल रहा है। सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के शानदार दृश्य और गर्मियों के शानदार मौसम इसे बेहद खास बनता है। सैन फ्रांसिस्को घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा शहर है जो अपने अंदर ढेर सारी उर्जा और आकर्षण को समेटे हुए है। अगर आप यहां घूमने आते हैं तो यह शहर आपको पूरी यात्रा के दौरान अपनी आकर्षक जगहों से व्यस्त रखेगा। सैन फ्रांसिस्को में सबसे खास चीज गोल्डन गेट ब्रिज है, जो खाड़ी की चौड़ाई को कवर करता है और एक बहुत ही शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। इस शहर में संग्रहालयों का एक विविध संग्रह है, जिसमें कई कला संग्रहालयों से लेकर और वॉल्ट डिजनी संग्रहालय और एक्सप्लोरटोरियम शामिल हैं।

1.8 विश्व की क्रूज राजधानी मियामी- Miami Vishv Ki Cruz Rajdhani In Hindi

विश्व की क्रूज राजधानी मियामी- Miami Vishv Ki Cruz Rajdhani In Hindi

मियामी अमेरिका का एक समुद्री शहर है जो अपने समुद्र तटों और नाइटलाइफ के लिए दुनिया भर के पर्यटकों का लोकप्रिय स्थान है। यह शहर दक्षिण फ्लोरिडा में अटलांटिक महासागर की तरफ स्थित है, जहां कई बड़ी कंपनियों और कॉर्पोरेट मुख्यालय है क्योंकि यह देश का वित्तीय, मनोरंजन, कला और मीडिया का मुख्य हब है। मियामी को अपने डॉकिंग करने वाले क्रूज जहाजों के चलते विश्व की क्रूज राजधानी भी कहा जाता है। मियामी एक ऐसा शहर है जहां पर घूमने और मौज मस्ती के विकल्प कभी न खत्म होने वाले हैं।

1.9 अमेरिका का सबसे अच्छा शहर सैन डिएगो – America Ka Sabse Accha Shhr San Diego In Hindi

अमेरिका का सबसे अच्छा शहर सैन डिएगो - America Ka Sabse Accha Shhr San Diego In Hindi

सैन डिएगो अमेरिका के खास पर्यटन स्थलों में से एक है। जिसको अमेरिका का सबसे शानदार शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपने शांत सफेद रेत वाले समुद्र तटों की वजह से दुनिया भर में जाना-जाता है। सैन डिएगो कैलिफोर्निया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है लेकिन इसके बाद भी इसका नाम अमेरिका के बड़े शहरों की लिस्ट में 8 नंबर पर है। समुद्र तट के दृश्यों को अलावा यहां के कई ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल, संग्रहालय, थीम पार्क, ऐतिहासिक पार्क और स्मारक इसक अमेरिका का एक खास पर्यटन शटल बनाते हैं। इस शहर के मुख्य आकर्षणों में बाल्बोआ पार्क, सैन डिएगो चिड़ियाघर, सी वर्ल्ड, कैब्रिलो राष्ट्रीय स्मारक और गैसलैम्प क्वार्टर का नाम शामिल है।

और पढ़े: भारत में घूमने की 50 खूबसूरत जगह

1.10 अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन- America Ki Rajdhani Washington In Hindi

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन- America Ki Rajdhani Washington In Hindi

संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी नियोक्लासिकिक सौंदर्य की विरासत है। यह शहर अपने संग्रहालयों और स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है और सांस्कृतिक शैली के साथ अपनी नाइटलाइफ के साथ कलाकृतियों और फैशनेबल दुकानों के लिए जाना-जाता है। आप बता दें कि वाशिंगटन अपने इतिहास, संस्कृति और कला के अलावा व्हाइट हाउस और कैपिटल भवन के लिए जाना-जाता है।

1.11 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान- Yellowstone National Park Unesco Visvh Dharohar Sthal In Hindi

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान- Yellowstone National Park Unesco Visvh Dharohar Sthal In Hindi

अमेरिका के 3 राज्यों में स्थित फैला हुआ येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान एक बहुत ही लोकप्रिय क्षेत्र है जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए भी जाना-जाता है। यह पार्क कई वनस्पतियों और जीवों का घर है। अगर आप अमेरिका की यात्रा करने जा रहे हैं और एक प्रकृति प्रेमी है तो आपको येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा जरुर करना चाहिए।

1.12 अमेरिका का प्रमुख शहर सिएटल – America Ka Pramukh Shhr Seattle In Hindi

अमेरिका का प्रमुख शहर सिएटल – America Ka Pramukh Shhr Seattle In Hindi

सिएटल उत्तरी अमेरिका के प्रमुख शहरों में से एक है जो एशिया के साथ व्यापार के लिए एक मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में जाना-जाता है। सिएटल कंटेनर हैंडलिंग के मामले में उत्तरी अमेरिका में तीसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है।

1.13 अमेरिका का प्रमुख पर्यटन स्थल प्यूर्टो रिको- Puerto Rico America Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

अमेरिका का प्रमुख पर्यटन स्थल प्यूर्टो रिको- Puerto Rico America Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

प्यूर्टो रिको अमेरिका के सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है इसलिए आपको इसे अपनी अमेरिका की लिस्ट में जरुर शामिल करना चाहिए। अपने सुंदर कैरिबियन समुद्र तट, अद्भुद नजारों, पानी के नीचे के अनुभव और समृद्ध कैरिबियन संस्कृति इसे अमेरिका का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनती है।

1.14 अमेरिका का बड़ा शहर शिकागो- Chicago America Ka Teesra Bada Shhr In Hindi

अमेरिका का बड़ा शहर शिकागो- Chicago America Ka Teesra Bada Shhr In Hindi

राज्य इलिनोइस में स्थित शिकागो संयुक्त राज्य अमेरिका में तीसरा सबसे बड़ा शहर और एक महानगर है। 3 मिलियन से अधिक लोगों की आबादी के साथ यह शहर मीठे पानी की झील मिशिगन के अलावा संगीत, कला, कॉमेडी, या वास्तुकला की वजह से जाना-जाता है। रेतीले समुद्र तट, संग्रहालय, असाधारण पार्क और आसपास के आकर्षणों की वजह से शिकागो अमेरिका का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

1.15 अमेरिका की हवाई राजधानी होनोलुलु- Honolulu America Ki Hawai Rajdhani In Hindi

अमेरिका की हवाई राजधानी होनोलुलु- Honolulu America Ki Hawai Rajdhani In Hindi

अमेरिका की हवाई राजधानी होनोलूलू ओहू का सबसे जीवंत शहर है, जहां पर राज्य की सबसे ज्यादा आबादी रहती है। यह शहर अपने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, खरीदारी केंद्रों, कला और संस्कृतियों के दृश्यों की वजह से जाना-जाता है। इसके साथ ही यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और सैन्य रक्षा के लिए प्रमुख केंद्र भी है।

1.16 अमेरिका का मुख्य शहर बोस्टन- America Ka Mukhya Shhr Boston In Hindi

अमेरिका का मुख्य शहर बोस्टन- America Ka Mukhya Shhr Boston In Hindi

बोस्टन मैसाचुसेट्स का सबसे बड़े शहर है जो अमेरिकी क्रांति का गवाह और शिक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र भी है। यह शहर अपने समृद्ध इतिहास का प्रतीक है और इसका नाम अमेरिका के सबसे पुराने शहरों में आता है। अगर आप अमेरिका के इस शहर में घूमने के लिए आ रहे हैं तो आप यहाँ की कई ऐतिहासिक जगहों, पब्लिक गार्डन, पब्लिक गार्डन, न्यू इंग्लैंड एक्वेरियम जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

1.17 अमेरिका में अधिक आबादी वाला शहर डलास- America Me Adhik Abadi Wala Shhr Dallas In Hindi

अमेरिका में अधिक आबादी वाला शहर डलास- America Me Adhik Abadi Wala Shhr Dallas In Hindi

डलास उत्तरी टेक्सास में स्थित है। यह मेट्रोप्लेक्स टेक्सास में सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है जो तेल और कपास उद्योगों के लिए एक केंद्र के रूप में जाना जाता है और यह अमेरिका के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले महानगरीय क्षेत्र का सबसे बड़ा शहरी केंद्र है।

1.18 अमेरिका का खास पर्यटन स्थल चार्ल्सटन-America Ka Khass Paryatan Sthal Charleston In Hindi

अमेरिका का खास पर्यटन स्थल चार्ल्सटन-America Ka Khass Paryatan Sthal Charleston In Hindi

चार्ल्सटन अमेरिका का एक खास पर्यटक स्थल है जहां की कॉबलस्टोन की सड़कें, घोड़ा गाड़ियां और सदियों पुरानी हवेली बेहद आकर्षक है। इस बंदरगाह शहर की सुंदरता पूरे साल अलग-अलग रंगों में दिखाई देती है, जो यहां आने पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

1.19 अमेरिका का सबसे खास पर्यटन शहर ऑरलैंडो- America Ka Pramukh Praytan Sthal Orlando In Hindi

अमेरिका का सबसे खास पर्यटन शहर ऑरलैंडो- America Ka Pramukh Praytan Sthal Orlando In Hindi

ऑरलैंडो अमेरिका के एक प्रमुख पर्यटन है जो हर साल दुनिया भर से करीब साल 52 मिलियन से अधिक पर्यटकों का स्वागत करता है। ऑरलैंडो को ‘द थीम पार्क कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ के रूप में जाना जाता है। इस शहर को विश्व-मान्यता प्राप्त होने का श्रेय वॉल्ट डिज़नी वर्ल्ड को जाता है।

1.20 अमेरिका का एक ऐतिहासिक स्थल बाल्टीमोर- America Ka Ek Aetihasik Sthal Baltimore In Hindi

अमेरिका का एक ऐतिहासिक स्थल बाल्टीमोर- America Ka Ek Aetihasik Sthal Baltimore In Hindi

पहले अमेरिका के सबसे ज्यादा अपराध दर वाले शहरों में से एक था लेकिन अब यह शहर इतिहास और संस्कृति में समृद्ध शहर के रूप में उभरा है। अगर आप अमेरिका के इस पर्यटन स्थल की यात्रा करते हैं तो आप यहाँ पर कई संग्रहालयों और ऐतिहासिक स्थलों से लेकर शॉपिंग जिलों में घूम सकते हैं।

3. संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय- Best Time To Visit United States Of America In Hindi

संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय- Best Time To Visit United States Of America In Hindi

संयुक्त राज्य अमेरिका ऐसे विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है जहां पर साल भर जलवायु और मौसम में भारी विविधता पाई पाती है। इसलिए यहां कि यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मुख्य रूप आपकी यात्रा पर निर्भर करता है। मई से सितंबर तक अमेरिका में पर्यटकों की सबसे अधिक भीड़ देखी जाती है। नवम्बर से फरवरी तक अमेरिका के उत्तरी हिस्से में पहली बर्फबारी और फिर ठंड पड़ने लगती है। दक्षिणी राज्यों में, बारिश से मौसम सुहाना होता है। डीप साउथ और फ्लोरिडा में, तापमान सुखद इस महीने में तापमान सुखद होता है। न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी बर्फ के के नीचे ढक जाता है। मार्च से लेकर मई तक अमेरिका में बसंत ऋतू का मौसम होता है। यह मौसम हरे-भरे राष्ट्रीय उद्यानों, वेटलैंड्स और जंगलों के में हरि हाली लाता है। यह समय इस देश की यात्रा करने और बाहरी गतिविधियों में भाग लेने का अच्छा समय है।

4. संयुक्त राज्य अमेरिका का भोजन- Food Of United States Of America In Hindi

अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण भोजन में इसकी प्रसिद्ध तली हुई चिकन, बारबेक्यू, हैमबर्गर और फ्राइज़ है जिन्हें अक्सर फास्ट फूड के में खाया जाता है। केंटकी फ्राइड चिकन, मैकडॉनल्ड्स, बर्गर किंग यहां के सबसे फेमस फास्ट फूड ब्रांडों में से एक हैं। इसके अलावा, जर्मन, इथियोपियाई, भारतीय, , कोरियाई, चीनी, वियतनामी, फ्रेंच, भारतीय और कई अन्य तरह के भोजन उपलब्ध हैं। कोका-कोला, वाइन, कॉफी और बीयर यहां के प्रमुख पेय हैं।

और पढ़े: नेपाल के दर्शनीय स्थल और घूमने की 10 खास जगह

5. अमेरिका की लोकेशन का मैप – United States Of America Location

6. अमेरिका की फोटो गैलरी – United States Of America Images

https://www.instagram.com/p/BuDosMlH9Y9/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

View this post on Instagram

Washington monument ?

A post shared by ♡ RoannaDuki ♡ (@roanna.a.d) on

और पढ़े:

Leave a Comment