न्यूयॉर्क नगर के प्रमुख दर्शनीय स्थल की जानकारी – Best Places To Visit In New York City In Hindi

3.3/5 - (3 votes)

New York City In Hindi, न्यूयॉर्क अमेरिका का सबसे बड़ा शहर है जोकि अपने आकर्षित पर्यटन स्थलों कि वजह से दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। दुनिया का एक प्रतिष्ठित वैश्विक केंद्र होने के साथ साथ न्यूयॉर्क अपनी शानदार वास्तुकला, फिल्मों और कला संस्कृति के लिए जाना जाता हैं। न्यूयॉर्क में स्थित ऊंची ऊंची ईमारते, ब्रॉडवे शो और म्यूजियम इसके प्रमुक आकर्षण हैं। बता दें की न्यूयॉर्क को “बिग ऐप्पल” के नाम से भी जाना जाता है।

न्यूयॉर्क शहर कि चमकदार रोशनी और टाइम्स स्क्वायर की हलचल के अलावा वॉल स्ट्रीट में घूमने का अनुभव बाकई दिलचस्प होता हैं। न्यूयॉर्क कि नाईट लाइफ में रात भर होने वाली मस्ती कि वजह से इस शहर को कभी न सोने वाले शहर के नाम से भी जाता हैं। यदि आप भी न्यूयॉर्क शहर और इसके पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

न्यूयॉर्क शहर का इतिहास – New York City History In Hindi

New York City History In Hindi

न्यूयॉर्क शहर का इतिहास यूरोपीय और विशेष रूप से डच द्वारा संरचित था। वर्ष 1783 में अंग्रेजों द्वारा किए गए उपनिवेश और नियंत्रण की  वजह से न्यूयॉर्क एक आकर्षित पर्यटन स्थल के रूप में उभर कर सामने आया। बता दें कि न्यूयॉर्क शहर अपने आकर्षित समुद्री बंदरगाह के कारण सन 1778-1785 तक संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय राजधानी के रूप में जाना जाता था। न्यूयॉर्क शहर कि आबादी 18 वीं शताब्दी में बहुत तेजी से बढ़ी और 19 वीं शताब्दी में शहर ने विकाश की पटरी पर तेजी से दौड़ा शुरू किया।

और पढ़े: अमेरिका का सबसे मशहूर रिहायशी शहर लास वेगास घूमने की पूरी जानकारी

न्यूयॉर्क नगर के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About New York City In Hindi

न्यूयॉर्क नगर के बारे में रोचक तथ्य

  • अमेरिकन सतरंज टूरनामेंट का पहला संस्करण न्यूयॉर्क शहर में ही आयोजित किया गया था।
  • वुडस्टॉक संगीत और कला मेला के आयोजन न्यूयॉर्क शहर में किया जाता हैं।

न्यूयॉर्क सिटी के टॉप 10 पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Places In New York City In Hindi

अगर आप न्यू यॉर्क जाने की सोच रहे है तो, नीचे दिए न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध दर्शनीय और पर्यटन स्थलों पर जरुर घूमे।

न्यूयॉर्क का मशहूर दर्शनीय स्थल सेंट्रल पार्क – Central Park Famous Tourist Place In New York City In Hindi

Central Park Famous Tourist Place In New York City In Hindi

न्यूयॉर्क में खेल के लिए मशहूर सेंट्रल पार्क शहर के बीचो बीच स्थित हैं। यह स्थान बच्चो, बुजुर्गो और युवानाओं के लिए कुछ समय आराम से बिताने के लिए आदर्श स्थान साबित होता हैं। न्यूयॉर्क सेन्ट्रल पार्क में स्केटिंग, साइकिल के अलावा अन्य खेलो को लुत्फ़ भी पर्यटक उठाते हैं। पार्क में झील के आकर्षित नज़ारे, नौका बिहार, पक्षियों और जानवरों को देखना अलग ही अनुभव होता हैं।

न्यूयॉर्क नगर के आकर्षण स्थल स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी – New York City Ka Aakarshan Sthal Statue Of Liberty In Hindi

New York City Ka Aakarshan Sthal Statue Of Liberty In Hindi

न्यूयॉर्क शहर के हार्बर में लिबर्टी द्वीप पर स्थित स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह एक खूबसूरत प्रतिमा है जोकि तांबे से बनी हुई हैं। बता दें कि इस मूर्ती को ‘लिबर्टी इनलाइटनिंग द वर्ल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है। इस मूर्ति को रोमन देवी लिबर्ट्स के रूप में बनाया गया है जोकि स्वतंत्रता की देवी है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण फ्रांस और अमेरिका के संयुक्त प्रयासों का परिणाम हैं। बता दें की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को यूनेस्को कि विश्व धरोहर स्थलों कि सूची में भी शामिल किया गया है।

और पढ़े: न्यूयॉर्क शहर के सबसे आकर्षित स्थल स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में पूरी जानकारी

न्यूयॉर्क सिटी का प्रमुख दर्शनीय स्थल टाइम्स स्क्वायर न्यू यॉर्क – Times Square New York Ka Pramukh Darshaniya Sthal In Hindi

न्यूयॉर्क सिटी का प्रमुख दर्शनीय स्थल टाइम्स स्क्वायर न्यू यॉर्क

न्यूयॉर्क शहर में घूमने वाली जगहों में शामिल टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। इसे ‘द चौराहा ऑफ़ द वर्ल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। टाइम्स स्क्वायर में पर्यटकों को वोग बार और बिस्ट्रोस से बने संगीत का आनंद लेने का मौका मिलेगा। न्यूयॉर्क के प्रमुख पर्यटन स्थानों में टाइम्स स्क्वायर एक मात्र ऐसी जगह है जहां पर स्टोर्स 2 बजे रात तक खुली रहती है, इसी बजह से यहाँ रात में भी दिन जैसी भीड़ का अनुभव होता है। इसके अलावा यहाँ का प्रसिद्ध स्टूडियो एनबीसी (NBC) है जो बहुत आकर्षक है। नए साल के समय जाने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान बहुत ही रोमांचक है। क्योंकि न्यू ईयर के टाइम यहाँ बहुत रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। जिनका हिस्सा बनने के लिए हरेक पर्यटक आतुर रहता हैं।

न्यूयॉर्क नगर में देखने लायक जगह ब्रुकलिन ब्रिज – Brooklyn Bridge New York City Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

न्यूयॉर्क नगर में देखने लायक जगह ब्रुकलिन ब्रिज

न्यू यॉर्क का प्रसिद्ध ब्रिज मैनहट्टन और ब्रुकलिन को जोड़ने का काम करता हैं। बता दें कि ब्रुकलिन ब्रिज संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे लम्बा और सबसे प्राचीन ब्रिज हैं। ब्रुकलिन ब्रिज कि संरचना मजबूत खंभे चूना पत्थर, ग्रेनाइट और सीमेंट से निर्मित कि गई हैं जोकि वर्ष 1883 में बनाया गया था।

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग न्यूयॉर्क में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल – Empire State Building New York Me Ghumne Ke Liye Aetihasik Sthal In Hindi

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग न्यूयॉर्क में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल

न्यू यॉर्क के ऐतिहासिक स्थलों में शामिल एम्पायर स्टेट बिल्डिंग शहर का प्रमुख आकर्षण है जो कि बहुत ऊँची इमारत है। सन 1930 में इस इमारत का निर्माण किया गया था। यह इमारत 102 मंजिल के बराबर ऊँची है। इसी बजह से इसे गगंचुम्भी इमारत के नाम से भी जाना जाता है। यह इमारत न्यूयॉर्क के मिटडाउन के मेगनहट में स्थित है। इस इमारत के निर्माण में चूना पत्थर का उपयोग किया गया है। न्यू यॉर्क की इस इमारत को दुनिया का 8वा अजूबा बनाने का बिचार किया गया था परन्तु बनाया नही गया।

मेट्रोपॉलिमेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट न्यूयॉर्क का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – The Metropolitan Museum Of Art New York Ka Prasidh Paryatan Sthal In Hindi

मेट्रोपॉलिमेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट न्यूयॉर्क का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट न्यूयॉर्क की फेमस जगहों में से एक है। न्यू यॉर्क में स्थित हैं यह एक संग्रहालय है, जिसका निर्माण सन 1870 में किया गया था। बता दें कि यह संग्रहालय दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले संग्रहालयों में से एक हैं। इस संग्रहालय में पांच ह़जार साल से भी ज्यादा पुराने विश्व इतिहास और कला के अवशेष मिलते है। यह अमेरिका का सबसे बड़ा संग्रहालय है। इस संग्रहालय में पर्यटकों को 5 हजार साल पुरानी कला प्रदर्शनी और इतिहास कि जानकारी मिलती हैं।

ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क शहर में घूमने लायक जगह – Grand Central Terminal New York City Me Ghumne Layak Jagah In Hindi

ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क शहर में घूमने लायक जगह

न्यूयॉर्क की फेमस जगहों में से एक न्यूयॉर्क का एक मात्र ऐसा स्टेशन जहां से सभी मेट्रो ट्रेन्स चलती है। इस स्टेशन का नाम ग्रांड सेन्ट्रल टर्मिनल है। इस स्टेशन में लगभग 44 प्लेटफॉर्म्स है। इसके साथ ही यहाँ बहुत सारी कलाकृतियाँ है जो पर्यटकों को अपनी और खीचने में पीछे नही हटती है।

और पढ़े: अमेरिका का सबसे मशहूर रिहायशी शहर लास वेगास घूमने की पूरी जानकारी

न्यूयॉर्क का प्रमुख पर्यटन स्थल रॉकफेलर सेंटर – New York Ka Pramukh Paryatan Sthal Rockefeller Center In Hindi

न्यूयॉर्क का प्रमुख पर्यटन स्थल रॉकफेलर सेंटर

न्यू यॉर्क के रॉकफेलर सेंटर का दौरा करना बिल्कुल जादुई माना जाता है। यह मैनहट्टन का प्रमुख आकर्षण बिंदु है। रॉकफेलर सेंटर को शहर के अंदर एक अन्य शहर के लिए जाना जाता हैं। बता दें कि 19 इमारतें बनी हुई हैं जोकी 89,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। न्यूयॉर्क सिटी में सबसे बड़ी ट्री-लाइटिंग समारोह के लिए रॉकफेलर सेंटर को जाना जाता हैं।

सेंट पैट्रिक कैथेड्रल न्यूयॉर्क सिटी का दर्शनीय स्थल – St. Patrick’s Cathedral New York City Darshaniya Sthal In Hindi

सेंट पैट्रिक कैथेड्रल न्यूयॉर्क सिटी का दर्शनीय स्थल

न्यूयॉर्क नगर के दर्शनीय स्थलों में शामिल सेंट पैट्रिक कैथेड्रल न्यूयॉर्क शहर का प्रमुख आकर्षण हैं। यह एक रोमन कैथोलिक कैथेड्रल चर्च है जोकि बहुत अधिक संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यह स्थान बहुत ही शांत है जहां गॉड के सामने लोग प्रार्थना करते है, मोमबत्तियां जलाते है।

पब्लिक लाइब्रेरी न्यूयॉर्क नगर की आकर्षण स्थल – Public Library New York City Ka Aakarshan Sthal In Hindi

पब्लिक लाइब्रेरी न्यूयॉर्क नगर की आकर्षण स्थल

न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी शहर का प्रमुख आकर्षण है। न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पुस्तकालय है। न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी कि सबसे ख़ास बता यह कि इसके सभी लेखको कि पांडुलिपि एक ही है।

वॉल स्ट्रीट न्यूयॉर्क शहर का पर्यटन स्थल – Wall Street New York City Ka Paryatan Sthal In Hindi

Wall Street New York City Ka Paryatan Sthal In Hindi

न्यूयॉर्क के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल वाल स्ट्रीट शहर में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक है। वॉल स्ट्रीट को फाइनेंसियल लोगो के लिए जाना जाता हैं। ऐसे पर्यटक जो वित्त विभाग में रूचि रखते है यह उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छा पर्यटन साबित हो सकता है। यहाँ विश्व की बहुत फेमस फाइनेंस इमारत बनी हुई है और एक बैल की मूर्ति है जोकि चार्ज होती है।

न्यूयॉर्क पर्यटन में घूमने लायक अच्छी जगह एमओएमए – New York Tourism Me Ghumne Layak Achi Jagah Moma In Hindi

न्यूयॉर्क पर्यटन में घूमने लायक अच्छी जगह एमओएमए

न्यूयॉर्क शहर के आकर्षण में शामिल एमओएमए कला संग्रहालय मिडटाउन, मैनहट्टन में स्थित है। इस संग्रहालय में कई आकर्षित कला प्रदर्श्नियों को देखा जा सकता हैं। एमओएमए कला संग्रहालय एक छः मंजिला ईमारत हैं जोकि दुनिया के सबसे अच्छे संग्रहालय के रूप में कला सस्कृति कि मेजबानी करता हैं। संग्रहालय में सुन्दर चित्र, तस्वीरें, मूर्तियां, कैफे आदि हैं।

और पढ़े: बैंकॉक के बारे में जानकारी 

न्यूयॉर्क नगर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit New York City In Hindi

न्यूयॉर्क नगर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

न्यूयॉर्क शहर कि यात्रा के लिए आप साल में किसी भी समय का चुनाव कर सकते हैं। लेकिन दिसम्बर से फरवरी के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता हैं। क्योंकि इस समय के दौरान नए वर्ष के आगमन और क्रिसमस का जश्न न्यूयॉर्क में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता हैं।

न्यूयॉर्क यात्रा पर खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – New York City Famous Food In Hindi

न्यूयॉर्क यात्रा पर खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

न्यूयॉर्क शहर कि यात्रा के दौरान आप यहाँ के स्वादिष्ट भोजन लुत्फ़ उठा सकते हैं। न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध भोजन में पर्यटकों और यहाँ के स्थनीय लोगों को हॉट डॉग बेक किये गए प्रेटजेल, चीजकेक और पिज़्ज़ा बहुत पसंद आते है। इसके अलावा ब्रेड्स, केक, एग्स वेनेडिक्ट और फ्राई चिकन भी बहुत पसंद किया जाता है। बता दें कि न्यूयॉर्क में भारतीयों के लिए भी कुछ खास व्यंजन उपलब्ध है। कई ऐसे होटल्स है जहां भारतियों की पसंद का खाना मिलता है। इसमें शाकाहारी स्पाइस सिम्फनी, अम्मा और मिर्च मसाले बहुत ज्यादा फेमस है।

न्यूयॉर्क नगर में कहाँ रुके – Where To Stay In New York In Hindi

Where To Stay In New York In Hindi

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर कि यात्रा के दौरान यदि आप किसी आवास स्थान कि तलाश कर रहे है। तो बता दें कि न्यूयॉर्क में आपको सस्ते और महंगे सभी प्रकार के होटल मिल जायेंगे। आप जरूरत के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते है।

  • हिल्टन गार्डन इन टाइम्स स्क्वायर (Hilton Garden Inn Times Square)
  • स्टीवर्ट होटल (Stewart Hotel)
  • पॉड टाइम्स स्क्वायर (Pod Times Square)
  • द प्लाजा (The Plaza)

और पढ़े: मियामी पर्यटन में घूमने लायक जगह की जानकारी

भारत से न्यूयॉर्क कैसे जाए – How To Reach New York From India In Hindi

भारत से न्यूयॉर्क कैसे जाए

भारत से अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क जाने के लिए दिल्ली से सीधी उडान उपलब्ध हैं। न्यूयॉर्क में तीन प्रमुख हवाई अड्डे हैं। इनमे सबसे खास और सबसे व्यस्त जॉन एफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (John F. Kennedy International Airport) है जोकि दुनिया के सभी देशो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं और न्यू यार्क का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा हैं। इसके अलावा दो अन्य हवाई अड्डों में लागार्डिया हवाई अड्डा (Laguardia Airport) और नेवार्क लिबर्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Newark Liberty International Airport) हैं।

भारतीयों के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क की वीज़ा नीति – New York Visa Policy For Indians In Hindi

भारतीयों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाने के लिए वीजा की जरुरत होती है। बिना वीजा के कोई भी भारतीय अमेरिका में प्रवेश नही कर सकता है। वीजा बनबाने के लिए आपको अपने नजदीकी एम्बेसी में जाकर आवेदन करना होता है। आप एम्बेसी की ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। इस आवेदन के लिए आपके पास आधार कार्ड, परिचय पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो इन सभी दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है। आपका यह वीजा इस बात का सबूत है की आप कुछ दिनों के लिए ही अमेरिका में रह रहे है और आपको अमेरिका के प्रमुख स्थानों पर घूमने की अनुमति दी जाती हैं।

और पढ़े: क्यों न इस बार की गर्मियों की छुटी में सिडनी के पर्यटन स्थल घूमने जाया जाये?

इस आर्टिकल में आपने न्यूयॉर्क सिटी के टॉप टूरिस्ट प्लेसेस (Best Places To Visit In New York City In Hindi) के बारे में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

न्यूयॉर्क का नक्शा – New York Map

न्यूयॉर्क की फोटो गैलरी – New York Images

 

View this post on Instagram

???

A post shared by •Totò Sidoti• (@totosidoti) on

और पढ़े:

Leave a Comment