न्यूयॉर्क शहर के सबसे आकर्षित स्थल स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में पूरी जानकारी

4.5/5 - (2 votes)

Statue Of Liberty In Hindi ; “स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी” अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के हार्बर में लिबर्टी द्वीप में स्थित एक आकर्षित प्रतिमा हैं जोकि पर्यटकों के  लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। तांबे से बनी इस मूर्ती को ‘लिबर्टी इनलाइटनिंग द वर्ल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। आप इसके नाम से ही इस मूर्ति का वास्तविक अर्थ निकाल सकते है। स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है। इस मूर्ति को रोमन देवी लिबर्ट्स के रूप में बनाया गया है जोकि स्वतंत्रता की देवी है। लेकिन जिस मूर्तिकार ने इसका निर्माण किया उसने अपनी मां के चेहरे पर यह अनौखी मूर्ति को बनाया है। यूनेस्को द्वारा इस शानदार मूर्ति को विश्व धरोहर के नाम से सम्मानित किया गया है। इस मूर्ति का चित्र एक देवी के रूप में बनाया गया है जोकि एक हाथ में जलती हुई मशाल और दूसरे हाथ में एक किताब लेकर खडी है।
इस किताब में अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की तारिख 4 जुलाई सन 1776 अंकित है। यह मूर्ति अमेरिका को दुनिया में बहुत गौरांवित महसूस कराती है। हर साल लाखों की संख्या में दुनिया भर से लोग इस मूर्ति के दर्शन के लिए आते है। स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी मूर्ति के चरण से शीर्ष तक पहुंचने के लिए 354 सीढियों की चढ़ाई करनी पड़ती है जोकि बहुत घुमावदार है। मूर्ति के शीर्ष पर मुकुट में 7 कीले बनाई गई है यह कीले 7 महाद्वीपों को समर्पित है। इस शानदार मूर्ति के मुकुट में 25 खिड़कियाँ बनी हुई है जिनसे आप मूर्ति के अन्दर से नीचे देख सकते है। इस विशाल मूर्ति का बजन 225 टन है। इस आर्टिकल में आगे हम स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे बात करने वाले है इसीलिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

1. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का इतिहास – Statue Of Liberty History In Hindi

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का इतिहास

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का निर्माण सन 1867 में एक मशहूर मूर्तिकार फ्रेडरिक ऑगस्ट बर्थोल्डी द्वारा किया गया था। इस महान मूर्तिकार ने इस मूर्ति का निर्माण अपनी मां के चहरे पर किया था। स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को बनाने में 9 साल का समय लगा। इस मूर्ति का इतिहास बताता है की यह मूर्ति अमेरिका और फ्रांस की दोस्ती के 100 साल पूरे होने पर फ़्रांस ने अमेरिका को गिफ्ट के रूप में दे दी थी। परन्तु इस मूर्ति के निर्माण में फ़्रांस और अमेरिका दोनों देशों की जनता ने दान दिया था, इसी दान के कारण इस खूबसूरत मूर्ति का निर्माण किया गया। द स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी अमेरिका की ऐतिहासिक धरोहर है।

वर्ष 2010 में पहली बार इस मूर्ति पर गिरती हुई बिजली की तस्वीर ली गई थी माना जाता हैं कि इस मूर्ती की ऊंचाई की वजह से प्रतेक वर्ष इस पर बिजली गिरती हैं। जब प्रथम विश्व युद्ध हुआ था तब जर्मन सैनिकों द्वारा किये गए बम के हमले से इस मूर्ति के हाथ में राखी मशाल टूट कर गिर गई थी। फिर दुबारा से इस मूर्ति की मशाल को बनाया गया।

और पढ़े: अमेरिका के 20 प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल

2. स्टैचू ऑफ लिबर्टी के बारे में रोचक तथ्य – Statue Of Liberty Facts In Hindi

  • स्टैचू ऑफ लिबर्टी वर्ष 1886 में फ़्रांस ने अमेरिका को दी थी।
  • स्टैचू ऑफ लिबर्टी की मशाल में अमेरिका की स्वतंत्रता दिवस की तारीख (4 जुलाई 1776) अंकित है।
  • स्टेचू ऑफ लिबर्टी के मुकुट तक जाने के लिए पर्यटकों को 354 सीढ़ियों का सफ़र तय करना होता।
  • स्टेचू ऑफ लिबर्टी के निर्माण में 300 अलग अलग तरह के हथोड़े का उपयोग किया गया था।

3. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी कहाँ स्थित है – Statue Of Liberty Kaha Sthit Hai In Hindi

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी कहाँ स्थित है

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी अमेरिका के खूबसूरत शहर न्यूयॉर्क में स्थित है एक ऐतिहासिक प्रतिमा हैं।

4. स्टेचू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई कितनी है – The Statue Of Liberty Height In Hindi

स्टेचू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई कितनी है

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी की उंचाई जमीन से लेकर मशाल के शीर्ष तक 93 मीटर है। यह मूर्ति लगभग 22 मंजिला इमारात के बराबर है। सिर्फ मूर्ति की लम्बाई 151 फुट है, लेकिन जमीन से लेकर मशाल तक की उंचाई 305 फुट है।

5. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को किसने डिजाइन किया था – Statue Of Liberty Ko Kisne Design Kiya Tha In Hindi

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को डिजाइन करने का श्रेय प्रसिद्ध वास्तुकार फ्रेडरिक ऑगस्ट बर्थोल्डी को जाता हैं।

और पढ़े: वियतनाम पर्यटन के रात के जीवन की कुछ रोचक जानकारी

6. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के आसपास में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और आकर्षण स्थल – Best Places To Visit Near Statue Of Liberty New York In Hindi

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के अलावा भी न्यूयॉर्क में कई आकर्षित और दर्शनीय पर्यटन स्थल मौजूद हैं जिनकी यात्रा आप कर सकते हैं और इन स्थानों पर घूम कर आप अपनी यात्रा को बहुत यादगार बना सकते है। अगर आप द स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी घूमने आए हैं तो हम आपको बता दे कि आप कुछ समय निकाल कर इस अनौखी मूर्ति के अलावा भी न्यूयॉर्क में आसपास के खूबसूरत नजारों को निहारने के लिए जरूर जाए।

6.1 टाइम्स स्क्वायर न्यू यॉर्क – Times Square New York In Hindi

टाइम्स स्क्वायर न्यू यॉर्क

टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। इसे ‘द चौराहा ऑफ़ द वर्ल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। टाइम्स स्क्वायर में पर्यटकों को वोग बार और बिस्ट्रोस से बने संगीत का आनंद लेने का मौका मिलेगा। न्यूयॉर्क के प्रमुख पर्यटक स्थानों में टाइम्स स्क्वायर एक मात्र ऐसी जगह है जहां पर स्टोर्स 2 बजे रात तक खुली रहती है, इसी बजह से यहाँ रात में भी दिन जैसी भीड़ का अनुभव होता है। इसके अलावा यहाँ का प्रसिद्ध स्टूडियो एनबीसी (NBC) है जो बहुत आकर्षक है। नए साल के समय जाने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान बहुत ही रोमांचक है। क्योंकि न्यू ईयर के टाइम यहाँ बहुत रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। जिनका हिस्सा बनने के लिए हरेक पर्यटक आतुर रहता हैं।

6.2 एम्पायर स्टेट बिल्डिंग न्यू यॉर्क – Empire State Building New York In Hindi

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग न्यू यॉर्क

न्यूयॉर्क के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक एम्पायर स्टेट बिल्डिंग है जो कि बहुत ऊँची इमारत है। सन 1930 में इस इमारत का निर्माण किया गया था। यह इमारत 102 मंजिल के बराबर ऊँची है। इसी बजह से इसे गगंचुम्भी इमारत के नाम से भी जाना जाता है। यह इमारत न्यूयॉर्क के मिटडाउन के मेगनहट में स्थित है। इस इमारत के निर्माण में चूना पत्थर का उपयोग किया गया है। पर्यटकों के लिए यह बहुत ही खास जगहों में से एक है। न्यूयॉर्क की इस इमारत को दुनिया का 8वा अजूबा बनाने का बिचार किया गया था परन्तु बनाया नही गया। न्यूयॉर्क की इस अद्वितीय कला को देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते है। आप भी एक बार इस शानदार इमारत के दर्शन करने जरूर आये।

6.3 मेट्रोपॉलिमेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट न्यू यॉर्क – The Metropolitan Museum Of Art New York In Hindi

मेट्रोपॉलिमेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट न्यू यॉर्क

मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट न्यू यॉर्क की फेमस जगहों में से एक है। यह एक संग्रहालय है जिसका निर्माण सन 1870 में किया गया था। यह दुनिया का सबसे ज्यादा पसंदीदा संग्रहालय है इसी कारण यहाँ पर्यटक आते है। इस संग्रहालय में पांच ह़जार साल से भी ज्यादा पुराने विश्व इतिहास और कला के अवशेष मिलते है। यह अमेरिका का सबसे बड़ा संग्रहालय है। इस संग्रहालय में पर्यटकों को 5 हजार साल पहले की इतिहास की तथा कला की फेमस प्रदर्शनी देखने को मिलती है।

6.4 सेन्ट्रल पार्क न्यूयॉर्क – Central Park New York In Hindi

सेन्ट्रल पार्क न्यूयॉर्क

न्यूयॉर्क की खूबसूरत जगहों में से एक सेन्ट्रल पार्क है जो खेल के लिए फेमस है। यह पार्क ट्रेकिंग के लिए न्यूयॉर्क को सबसे अच्छा पर्यटन स्थल बनाता है। इस पार्क की हरियाली मन को सुकून प्रदान करने वाली है। इस आकर्षक पार्क में कई झील है और सुन्दर चिड़िया घर है जोकि पर्यटकों के मन को लुभाते हैं। इस पार्क में कोई भी व्यक्ति सिर्फ शाम तक रुक सकता है यहाँ शाम होने के बाद बापस लौटने की अनुमति दी जाती है। इस सुन्दर पार्क में कई टीवी शो और फिल्मे भी बनाई गई है।

6.5 ब्रुकलिन ब्रिज न्यू यॉर्क – Brooklyn Bridge New York In Hindi

ब्रुकलिन ब्रिज न्यू यॉर्क

ब्रुकलिन ब्रिज न्यूयॉर्क सिटी में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है जिसका निर्माण सन 1883 में हुआ था। ब्रुकलिन ब्रिज अमेरिका का सबसे पुराना और पैदल चलने वाले पुलों में से एक है। इस ब्रिज का निर्माण चूना पत्थर, सीमेंट तथा ग्रेनाइट से मिलकर हुआ है। रात के समय में यह पुल बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है। कई फिल्मों में भी इस ब्रिज को लिया गया है। यह ब्रिज मेनहट्टन और ब्रुकलिन के बीच में है इसलिए यह इन दोनों क्षेत्रों को जोड़ता है। यह पर्यटकों के लिए बहुत ही आकर्षित पुल है।

और पढ़े: दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पुल 

6.6 न्यू यॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी – The New York Public Library In Hindi

न्यू यॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी

न्यूयॉर्क के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से न्यूयॉर्क की पब्लिक लाइब्रेरी बहुत फेमस है। यह लाइब्रेरी अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी है तथा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। इस लाइब्रेरी का निर्माण संगमरमर के पत्थरों से हुआ है जो कि देखने में बहुत ही आकर्षक लगती है। यह लाइब्रेरी पूरी तरह से निशुल्क है, इसमें बैठ के किताबे पढने का आपको कोई चार्ज नही देना पड़ता है। इस शानदार पुस्तकालय में हर एक लेखक की केवल एक ही बुक मिलेगी। परन्तु इस लाइब्रेरी में आपको हर प्रकार की किताबे मिलेंगी, जिनसे आप अपने ज्ञान को और भी ज्यादा बढ़ा सकते है।

6.7 सेंट पैट्रिक कैथेड्रल न्यू यॉर्क – St. Patrick’s Cathedral New York In Hindi

सेंट पैट्रिक कैथेड्रल न्यू यॉर्क

न्यूयॉर्क के प्रमुख चर्चित स्थानों में से एक न्यूयॉर्क का सेंट पैट्रिक कैथेड्रल चर्च है। यह एक रोमन कैथोलिक कैथेड्रल चर्च है जहां बहुत बड़ी संख्या में लोग आते है। यह स्थान बहुत ही शांत है और गॉड के सामने लोग प्रार्थना करते है, मोमबत्तियां जलाते है तथा बहुत समय तक ध्यान में खोये हुए बैठे रहते है। इस चर्च में आने से व्यक्तियों के मन की नकारात्मक सोच निकल जाती है और उनमे नई प्रेरणा का विकास होता है।

6.8 वॉल स्ट्रीट न्यू यॉर्क – Wall Street New York In Hindi

वॉल स्ट्रीट न्यू यॉर्क

न्यूयॉर्क के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक वाल स्ट्रीट है जोकि फाइनेंसियल लोगो के लिए जानी जाती है। जो लोग वित्त विभाग में रूचि रखते है यह उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थान है। यहाँ विश्व की बहुत फेमस फाइनेंस इमारत बनी हुई है और एक बैल की मूर्ति है जोकि चार्ज होती है। इस जगह पर एक स्टॉक एक्सचेंज है जिसकी यात्रा करना भी बहुत अद्भुत है।

6.9 ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यू यॉर्क – Grand Central Terminal New York In Hindi

ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यू यॉर्क

न्यूयॉर्क की फेमस जगहों में से एक न्यूयॉर्क का एक मात्र ऐसा स्टेशन जहां से सभी मेट्रो ट्रेन्स चलती है। इस स्टेशन का नाम ग्रांड सेन्ट्रल टर्मिनल है। इस स्टेशन में लगभग 44 प्लेटफॉर्म्स है। इसके साथ ही यहाँ बहुत सारी कलाकृतियाँ है जो पर्यटकों को अपनी और खीचने में पीछे नही हटती है।

6.10 रॉकफेलर सेंटर न्यू यॉर्क – Rockefeller Center New York In Hindi

रॉकफेलर सेंटर न्यू यॉर्क

न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध स्थानों में से एक रॉकफेलर सेंटर है जोकि एक शहर के अंदरूनी हिस्से में होने की वजह से पर्यटक की सहज पहुंच के अन्दर हैं और बहुत प्रसिद्ध हैं। यह ऐतिहासिक दृष्टि से भी पर्यटकों को लुभाता है क्योंकि इसमें 19 बहुत फेमस इमारते है। इसके साथ ही यह स्थान न्यूयॉर्क शहर के सबसे बड़े ट्री-लाइटिंग के लिए भी जाना जाता है। यहाँ पर एक रेडिओ सिटी संगीत हॉल है जहां पर पर्यटक संगीत सुनने का आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़े: नयाग्रा फॉल्स कनाडा की जानकारी 

7. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit The Statue Of Liberty In Hindi

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आपने अमेरिका की प्रसिद्ध मूर्ति स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी घूमने जाने की योजना बनाई है, तो हम आपको बता दे की आप साल की किसी भी महीने में किसी भी दिन इस यूनिक मूर्ति के दर्शन करने जा सकते है। पूरे साल यहाँ पर्यटकों की भीड़ रहती है और जुलाई के महीने में अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आप इस समय इस खूबसूरत मूर्ति के दर्शन करने जायेंगे तो यह बहुत ही रोमांचक नजारा रहेगा।

8. न्यूयॉर्क सिटी में खाने के लिए मशहूर स्थानीय भोजन – Popular Food Of New York City In Hindi

न्यूयॉर्क सिटी में खाने के लिए मशहूर स्थानीय भोजन

न्यूयॉर्क शहर अमेरिका में स्थित है और द स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी न्यू यॉर्क में स्थित है। इसलिए आप अपनी यात्रा के दौरान यहाँ के प्रसिद्ध होटल्स में अपनी पसंद का भोजन प्राप्त कर सकते है। साथ ही अमेरिका के फेमस फ़ूड का स्वाद चखने का आनंद ले सकते है। न्यूयॉर्क में बहुत अधिक संख्या में लोग निवास करते हैं और यहाँ के लोगों को हॉट डॉग बेक किये गए प्रेटजेल, चीजकेक और पिज़्ज़ा बहुत पसंद करते है। इसके साथ ही ब्रेड्स, केक, एग्स वेनेडिक्ट और फ्राई चिकन भी बहुत पसंद किया जाता है। न्यूयॉर्क में भारतीयों के लिए भी कुछ खास व्यंजन उपलब्ध है। कई ऐसे होटल्स है जहां भारतियों की पसंद का खाना मिलता है। इसमें शाकाहारी स्पाइस सिम्फनी, अम्मा और मिर्च मसाले बहुत ज्यादा फेमस है।

और पढ़े: एफिल टॉवर घूमने और इसके आसपास के पर्यटन स्थल की जानकारी 

9. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी न्यूयॉर्क देखने के लिए शहर में कहाँ रुके – Where To Stay Near The Statue Of Liberty In Hindi

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी न्यूयॉर्क देखने के लिए शहर में कहाँ रुके

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के हार्बर बीच पर स्थित हैं। आप स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी देखने और इसके आसपास के आकर्षित स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि यहाँ रुकना चाहते है। तो हम आपको बता दे कि स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के आसपास आपको लो बजट से लेकर हाई बजट तक कई होटल्स मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार होटल का चयन कर सकते है।

  • ह्यात्त हाउस जर्सी सिटी (Hyatt House Jersey City)
  • द वेगनर होटल (The Wagner Hotel)
  • शेराटनलिंकन हार्बर होटल (Sheraton Lincolnharbor Hotel )
  • हॉलैंड होटल जर्सी सिटी (Holland Hotel Jersey City)
  • अका वाल स्ट्रीट (Aka wall Street)
  • एम्बेसी सुईट्स (Embassy Suites)

10. भारत से स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी न्यूयार्क घूमने कैसे जाए – How To Reach New York From India In Hindi

भारत से स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी न्यू यार्क घूमने कैसे जाए

अगर आप भारत से अमेरिका के शहर न्यू यॉर्क जाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि दिल्ली से न्यू यार्क के लिए सीधी उडान भरी जा सकती हैं। न्यू यॉर्क में तीन प्रमुख हवाई अड्डे हैं। इनमे सबसे खास और सबसे व्यस्त जॉन एफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (John F. Kennedy International Airport) है जोकि दुनिया के सभी देशो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं और न्यू यार्क का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा हैं। इसके अलावा दो अन्य हवाई अड्डों में लागार्डिया हवाई अड्डा (Laguardia Airport) और नेवार्क लिबर्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Newark Liberty International Airport) हैं।

और पढ़े: सिंगापुर के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी  के बारे में विस्तार से जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

11. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी न्यू यार्क का नक्शा – Statue Of Liberty Map

12. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी की फोटो गैलरी – Statue Of Liberty Images

और पढ़े:

Leave a Comment