वियतनाम पर्यटन के रात के जीवन की कुछ रोचक जानकारी

2.7/5 - (3 votes)

Vietnam Tourism In Hindi, वियतनाम पर्यटन स्थल पूर्वी एशिया के दक्षिणी हिस्से स्थित एक शांति प्रिय देश हैं। वियतनाम टूरिस्ट प्लेस प्राकृतिक आकर्षण और सांस्कृतिक विविधताओं का एक अधभुत मिश्रण हैं। वियतनाम की घुमावदार पहाड़ियां, हरे-भरे घने जंगल और धान के खेत पर्यटकों को बहुत अधिक लुभाते हैं। वियतनाम जैसे आकर्षित देश की यात्रा हर पर्यटक करना चाहता हैं। वियतनाम देश की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारतीय सैलानियों की संख्या बहुत अधिक होती हैं। इसका एक प्रमुख कारण यह भी हैं कि वियतनाम देश की यात्रा अन्य देशो की तुलना में बहुत अधिक सस्ती होना भी हैं। वियतनाम की कुछ वस्तुओं का मूल्य बहुत कम होता हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

यदि आप भी वियतनाम की यात्रा करना चाहते हैं या इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी पाना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

1. वियतनाम का इतिहास – Vietnam History In Hindi

वियतनाम का इतिहास

वियतनाम के इतिहास से हमें पता चलता हैं कि यह पर्यटन स्थल अपने सबसे पुराने राजवंश के साथ एक आकर्षित इतिहास से भरा हुआ हैं। जोकि त्रिशंकु राजा के नाम से जाना जाता हैं। माना जाता हैं कि इस राजा ने कांस्य युग के दौरान इस क्षेत्र पर अपना परचम लहराया था और शासन किया था। लेकिन कुछ समय के उपरांत चीनी हान साम्राज्य ने पहली शताब्दी ई.पू. के दौरान वियतनाम देश पर अपना कब्ज़ा जमा लिया था। फ्रांसीसी और स्पेनिश राजाओं के आक्रमण लगातार होते रहे। वियतनाम देश ने कई विद्रोह और संघर्ष की आग को झेला हैं। वर्ष 1945  में वियतनाम देश की आजादी के बाद से देश एक शांतिपूर्ण वातावरण का गवाह बना हैं।

2. वियतनाम पर्यटन में घूमने के लिए रात का जीवन – Vietnam Nightlife In Hindi

वियतनाम पर्यटन में घूमने के लिए रात का जीवन

वियतनाम पर्यटन स्थल की यात्रा के दौरान यदि आप नाईटलाइफ की तलाश में हैं तो हम आपको बता दें कि वियतनाम में नाइटलाइफ़ मुख्य रूप से हनोई और हो ची मिन्ह सिटी जैसे प्रमुख शहरों में आपकी तलाश को ख़त्म कर देंगे। हनोई में रात का जीवन शाम के 10 बजे के बाद थोडा शांत हो जाता हैं जबकि हो ची मिन्ह सिटी बार, क्लब, पब के अलावा भी कुछ अन्य स्थान आपको नाईटलाइफ की पूरी सुविधा प्रदान करते हैं। वियतनाम में लाइटलाइफ का मजा पर्यटक छोटे कैफे, छोटे बार और होटलों में ले सकते हैं।

और पढ़े: एशिया के 10 सबसे सस्ते देश जहा आप Low (लो) बजट में भी घूमने जा सकते है

3. वियतनाम के रोचक तथ्य और जानकारी – Vietnam Interesting Facts In Hindi

वियतनाम के रोचक तथ्य और जानकारी

  • वियतनाम की राजधानी हनोई हैं।
  • वियतनाम देश की मुद्रा वियतनामी डोंग हैं।
  • वियतनामी भाषा वियतनाम की राज्य भाषा है।

4. दिल्ली से वियतनाम का किराया – Delhi To Vietnam Price In Hindi

दिल्ली से वियतनाम जाने का किराया 25,000 से 35,000 तक लगता हैं।

5. वियतनाम में मनाये जाने वाले प्रसिद्ध त्यौहार – Vietnam Famous Festivals In Hindi

वियतनाम में मनाये जाने वाले प्रसिद्ध त्यौहार

वियतनाम पर्यटन स्थल में सभी त्योहारों को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। यहाँ तक कि वियतनाम को त्योहारों का देश भी कहां जाता हैं। वियतनाम की संस्कृति और जीवंत शैली इसके त्योहारों से देखने में मिलती हैं। टेट फेस्टिवल वियतनाम देश का सबसे लौकप्रिय त्योहार हैं जोकि पूरे देश में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। नूई बा त्यौहार, इत्र पगोडा महोत्सव, द मेम नग कुआ, काऊ न्गू त्यौहार और डू सोन भैंस फाइटिंग फेस्टिवल देश के अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं।

और पढ़े: नेपाल के दर्शनीय स्थल और घूमने की 10 खास जगह 

6. वियतनाम में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Vietnam Tourism In Hindi

वियतनाम पर्यटन स्थल की यात्रा के दौरान आप इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करना न भूले जिनकी जानकरी हम आपको नीचे देने जा रहे हैं। वियतनाम एक आकर्षित टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

6.1 वियतनाम में छुट्टियां बिताने की खूबसूरत जगह हालोंग बे – Vietnam Me Holiday Enjoy Karne Ki Khubsurat Jagah Halong Bay In Hindi

वियतनाम में छुट्टियां बिताने की खूबसूरत जगह हालोंग बे

वियतनाम में घूमने वाली जगहों में शामिल हालोंग बे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं जोकि “बे ऑफ डिसकडिंग ड्रैगन्स” के रूप में जाना जाता है। हालोंग की एक रोचक कहानी हैं जोकि इसे आकर्षित पर्यटन स्थलों में शुमार करती है। शानदार परीदृश्यों से सम्पन हालोंग बे को वर्ष 1994 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया जा चुका हैं। पर्यटकों द्वारा हालोंग बे में करने के लिए बहुत कुछ हैं। आप जब भी वियतनाम की यात्रा पर जाए तो हालोंग बे टूरिस्ट प्लेस का दौरा जरूर करे।

6.2 वियतनाम के प्रमुख पर्यटन स्थल हनोई – Vietnam Ke Pramukh Paryatan Sthal Hanoi In Hindi

वियतनाम के प्रमुख पर्यटन स्थल हनोई

वियतनाम का हनोई पर्यटन स्थल एक शानदार इतिहास की कहानी को बयां करता हैं और यह शहर लोगो की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ हैं। हनोई वियतनाम की राजधानी भी हैं और दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों को आमंत्रित करती हैं। हनोई नॉस्टेल्जिया हार्ड-टू-डेस्टिक्ट नॉस्टैल्जिया की एक खास शैली है। हनोई में रात के वक्त शांति का माहौल देखने को मिलता हैं जबकि दिन वक्त शहर की हलचल मन को मोह लेती हैं। आपका मन करेगा की आप हनोई में ही रह जाए। हनोई पर्यटन स्थल अपनी संस्कृति, परंपरा और लोगों के प्रति अद्वितीय प्रेम को भी दर्शाता हैं।

6.3 वियतनाम में घूमने लायक जगह हा गियांग – Vietnam Me Ghumne Layak Jagha Ha Giang In Hindi

वियतनाम में घूमने लायक जगह हा गियांग

हा गियांग पर्यटन स्थल वियतनाम के सबसे उत्तरी शहर के रूप में जाना जाता हैं। कहते हैं कि ऐसा कोई भी शब्द नही हैं जोकि हा गियांग पर्यटन स्थल की सुंदरता को शब्दों में बयां कर सके। हा गियांग शहर की ताज़ी हवा और पर्वत माला सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं और पर्यटकों द्वारा हा गियांग पर्यटन स्थल को बहुत अधिक पसंद किया जाता हैं। हा गियांग पर्यटन स्थल में लम्बे समय से अल्पसंख्यकों जातीय के समुदाय रहते है और वह अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक निवास करते हैं।

6.4 वियतनाम टूरिज्म के आकर्षण स्थल सापा – Vietnam Tourism Ke Aakarshan Sthal Sapa In Hindi

वियतनाम टूरिज्म के आकर्षण स्थल सापा

वियतनाम के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सापा एक आकर्षित स्थल है जोकि बदलो के स्वर्ग के नाम से जाना जाता हैं। सापा की यात्रा के दौरान प्रकृति की सुंदरता आपके दिल को छू लेगी। यहाँ कई रोमांचक स्थानों के अलावा यहां की जलवायु पर्यटकों को आनंदित कर देती हैं। इस सब के उपरांत इंडोचीन की सबसे ऊंची चोटी के रूप में फांसिपान की शानदार ट्रेकिंग का अनुभव भी लिया जा सकता हैं। आप जब भी वियतनाम की यात्रा पर जाए तो सापा पर्यटन स्थल घूमने के लिए जरूर जाए।

और पढ़े: कोलोसियम का इतिहास और इसके 25 के रोचक तथ्य

6.5 वियतनाम में देखने वाली प्राचीन जगह ह्यू – Vietnam Mein Dekhne Wali Prachin Jagah Hue In Hindi

वियतनाम में देखने वाली प्राचीन जगह ह्यू

ह्यू पर्यटन स्थल वियतनाम की प्राचीन राजधानी के रूप में जाना जाता हैं और वियतनाम में पर्यटकों की सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले टूरिस्ट प्लेसो में से एक हैं। वियतनाम गुयेन राजवंश के लिए जाना जाता हैं। ह्यू की यात्रा के दौरान आप ऐतिहासिक कब्रों और मकबरों को भी देख सकते हैं। परफ्यूम नदी के किनारे पर स्थित ह्यू पुरानी राजधानी होने के साथ-साथ गुयेन राजवंश के अनुसार वियतनाम की संस्कृति, राजनीति और धर्म के केंद्र के रूप में भी जाना जाता हैं। आप यहाँ के भोजन संस्कृति के साथ-साथ परंपराओं को भी अच्छी तरह से समझ सकते हैं। ह्यू को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया जा चुका हैं।

6.6 वियतनाम के मशहूर दर्शनीय स्थल होई एन – Vietnam Ke Mashhur Darshaniya Sthal Hoi An In Hindi

वियतनाम के मशहूर दर्शनीय स्थल होई एन

होई एन शहर वियतनाम का एक आकर्षित पर्यटन स्थल है जोकि पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित करता हैं। होई एन को वियतनाम के पीले शहर के नाम से भी जाना जाता हैं। होई एन वियतनाम का एक सुरम्य शहर है जोकि अपनी पुरानी घुमावदार गलियों, चीनी शैली की सुंदर दुकानों और आकर्षित टूरिस्ट प्लेसो के लिए बहुत अधिक फेमस हैं। दक्षिण चीनी समुद्र तट पर स्थित वियतनाम अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए बहुत लौकप्रिय हैं। होई एन को वियतनाम का वेनिश भी कहते हैं।

6.7 वियतनाम टूरिज्म में घूमने लायक जगह क्वांग विन्ह – Vietnam Tourism Me Ghumne Layak Jagah Quang Binh In Hindi

वियतनाम टूरिज्म में घूमने लायक जगह क्वांग विन्ह

क्वांग विन्ह वियतनाम के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक हैं और यह दुनिया की सबसे बड़ी गुफाओं के शहर नाम से भी जाना जाता है। क्वांग विन्ह पर्यटन स्थल जंगलों, द्वीपों, पहाड़ों, तराई, समुद्री तटो और नदियों कई आकर्षण से भरा हुआ स्थल हैं। क्वांग विन्ह पर्यटन स्थल की रह रहस्यमयी सुंदरता का पता लगाने के लिए वर्ष भर लाखो की संख्या में पर्यटन इस स्थान का दौरा करते हैं।

6.8 वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल न्हा ट्रांग वियतनाम – Vietnam Ke Prasidh Paryatan Sthal Nha Trang In Hindi

वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल न्हा ट्रांग वियतनाम

वियतनाम पर्यटन स्थल की यात्रा में न्हा ट्रांग एक अद्भुत शहर हैं जोकि अपने सफेद रेत के समुद्री तटो के लिए जाना जाता हैं। आपके मन में जब भी न्हा ट्रांग का ख्याल आता हैं तो इससे जुडी कई यादे आपके जेहन में चलने लगती हैं। यहां का खूबसूरत क्रिस्टल नीले पानी के साथ-साथ लंबे-लंबे सफेद रेतीले समुद्र तटों की खूबसूरती बयां करने लायक होती है। यदि हम सीधे शब्दों में कहे तो वियतनाम के पर्यटन स्थल न्हा ट्रांग में आपको बेतहाशा खूबसूरती का खजाना देखने को मिलेगा।

6.9 वियतनाम पर्यटन में देखने के लिए रोचक जगह मेकांग डेल्टा वियतनाम – Vietnam Tourist Attraction Mekong Delta In Hindi

वियतनाम पर्यटन में देखने के लिए रोचक जगह मेकांग डेल्टा वियतनाम

वियतनाम पर्यटन स्थल की यात्रा मेकांग डेल्टा की यात्रा किए बिने अधूरी मानी जाती हैं। वियतनाम में स्थित यह एक अनोखे फ्लोटिंग मार्केट के रूप में जाना जाता हैं। यदि हम मेकांग डेल्टा के आकर्षण की बात करे तो इसमें नदिया, नहरे और असंख्य सब्जियों, फलों, धान के खेत आदि शामिल हैं। जोकि इसकी खूबसूरती को ओर अधिक बढ़ाते हुए नजर आते हैं। प्राचीन और आधुनिक संस्कृतियों के संयोजन पैदा की गई फसल अपने दानो में स्वाद भर देती हैं। यदि आप कभी वियतनाम पर्यटन की यात्रा पर जाते तो मेकांग डेल्टा की यात्रा करना न भूले।

और पढ़े: बैंकॉक के बारे में जानकारी 

7.  वियतनाम घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Vietnam Tourism In Hindi

वियतनाम घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

वियतनाम पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय फरवरी से मार्च और अगस्त से अक्टूबर का माना जाता है। हालाकि आप वर्ष में किसी भी समय वियतनाम का दौरा कर सकते हैं।

8. वियतनाम में खाने के लिए स्थानीय भोजन – Vietnam Local Food In Hindi

वियतनाम में खाने के लिया स्थानीय भोजन

वियतनाम पर्यटन स्थल की यात्रा आने के बाद आप जब यहाँ का स्वादिष्ट भोजन को चखते हैं तो आप इसकी तारीफ किए बिना रह नही पाएंगे। दरअसल वियतनामी भोजन में शामिल दक्षिण वियतनामी भोजन तीखा और मसालेदार होता है।  यहां के व्यंजनों में कम तेल और ताजी सब्जियां आदि शामिल हैं। आमतौर पर वियतनामी भोजन में चावल, नूडल्स और सोया सॉस के आधार पर भोजन का स्वाद बनाया जाता हैं। यहाँ आने वाले पर्यटक मछली और मांस से भी वंचित नही रहते हैं। लेमन ग्रास, अदरक, तुलसी, पुदीना, सेरानो मिर्च, नीबू, चीनी, इमली, फिश सॉस, धनिया, डिल, लेमन ग्रास आदि इसका स्वाद बनाने के लिए उपयोग किए जाते है। मैंगोस्टीन, ग्रीन ड्रैगन फ्रूट, पोमेलो और थ्री सीड चेरी जैसे तरह-तरह के फल आपको यहां खाने के लिए मिल जाते हैं।

9. वियतनाम में कहाँ रुके – Where To Stay In Vietnam In Hindi

वियतनाम में कहाँ रुके

वियतनाम और इसके पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद आप इसके आसपास किसी होटल की तलाश में हैं। तो हम आपको बता दें कि वियतनाम में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज में कई होटल मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार सिलेक्ट कर सकते हैं।

  • हनोई ला सिएस्टा होटल और स्पा (Hanoi La Siesta Hotel & Spa)
  • डक वुआंग होटल (Duc Vuong Hotel)
  • होटल निक्को साइगॉन (Hotel Nikko Saigon)
  • एडमो होटल (Adamo Hotel)
  • पुलमन डानांग बीच रिज़ॉर्ट (Pullman Danang Beach Resort)

और पढ़े: दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल 

10. वियतनाम घूमने जाने के लिए भारतीयों के लिए टूरिस्ट वीजा नियम – Vietnam Ke Visa Policy For Indians In Hindi

वियतनाम दुनिया के सबसे खास पर्यटन देशों में से एक है और भारत से भी कई यात्रियों का समूह इस देश की यात्रा करने के लिए जाता है। जो भी भारतीय इस देश की यात्रा करना चाहते हैं तो वो इस देश में जाने के लिए वीजा ऑन अराइवल प्रक्रिया से वीजा(visa on arrival ) प्राप्त किया जा सकता है नहीं तो आप इ-वीसा(E-Visa) के लिए भी आवेदन कर सकते है। भारतीय पासपोर्ट धारक को वियतनाम में अधिकतम 30 दिनों तक रहने की अनुमति है। टूरिस्ट वीज़ा में पर्यटकों को वियतनाम में नौकरी करने की अनुमति नहीं दी जाती।

भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वियतनाम के इ-वीसा(E-Visa) की प्रोसेसिंग फीस

30 दिनों के लिए सिंगल एंट्री के साथ वियतनाम पर्यटक वीजा 20-25 अमरीकी डालर होती है।

और पढ़े: भारतीयों के लिए वियतनाम वीजा ऑन अराइवल

11. भारत से वियतनाम कैसे जाए – How To Reach Vietnam From India In Hindi

भारत से वियतनाम कैसे जाए

भारत से वियतनाम जाने के लिए आप हवाई मार्ग का चुनाव करना होगा। प्रति वर्ष भारत से कई पर्यटक वियतनाम की यात्रा करते है। वियतनाम के दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डो शामिल है, हो ची मिन्ह (Tan Son Nhat International Airport) और हनोई-डानांग (Hoi Dong Airport) प्रमुख हवाई अड्डा में आते है।

और पढ़े: चीन के बारे में जानकारी 

इस लेख में आपने वियतनाम के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

12. वियतनाम का नक्शा – Vietnam Map

वियतनाम की फोटो गैलरी – Vietnam Images

https://www.instagram.com/p/B2YiLzTnqsg/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment