एशिया के 10 सबसे सस्ते देश जहा आप Low (लो) बजट में भी घूमने जा सकते है

5/5 - (1 vote)

Cheapest Asian Countries To Visit In Hindi, एशिया महाद्वीप विश्व के सात महाद्वीपो में से सबसे अधिक जनसंख्या और भू-भाग वाला महाद्वीप हैं। एशिया महाद्वीप में 45 से भी अधिक देश और उनकी संस्कृति का समायोजन हैं। एशिया महाद्वीप विशाल पहाड़ो, जंगलो, रेगिस्तान, समुद्र तटो, झीलों, स्वादिष्ट व्यंजनों और विभिन्न भाषाओँ का द्वीप माना जाता हैं। अगर हम बात करे सबसे सस्ते पर्यटन के बारे में, तो बता दें कि सभी कभी न कभी विदेश की यात्रा करना चाहते हैं। लेकिन जो सबसे बड़ी समस्या सामने आती हैं वह पैसो की हैं।

क्योंकि विदेश की यात्रा करने के लिए एक मोटी रकम पास होना बहुत जरूरी होता हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से एशिया महाद्वीप के सबसे सस्ते देशो के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इन देशो की यात्रा बहुत कम बजट में पूरी कर सकते हैं, साथ ही साथ विदेश यात्रा का अपना सपना भी साकार कर सकते हैं। अगर आप विदेश की सबसे सस्ती यात्रा करना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. एशिया में कम बजट में घूमने के लिए वियतनाम पर्यटन – Asia Ki Cheap Budget Me Ghumne Ke Liye Vietnam Tourism In Hindi

एशिया में कम बजट में घूमने के लिए वियतनाम पर्यटन

एशिया के सबसे सस्ते देशो की यात्रा में वियतनाम एक प्रमुख देश हैं। वियतनाम पिछले कुछ सालो से भारत के युवाओं के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय हुआ हैं। इसका सबसे प्रमुख कारण वियतनाम देश का सस्ता होना है जोकि पर्यटकों द्वारा घूमने के लिए सबसे अहम होता हैं। वियतनाम देश ने लंबे समय से बजट यात्रियों को आकर्षित करने कामयाबी और उपलब्धि हासिल की हैं। वियतनाम में रहने की व्यवस्था, यात्रा की सुविधा से लेकर खाने-पीने जैसी सारी चीजे सस्ती हैं। इसके अलावा वियतनाम कंट्री आकर्षित पहाड़ियों और आदिवासी गांवों के साथ प्राकृतिक सुंदरता और इसके आधुनिक शहरों की मेहमाननवाजी, संस्कृति और परम्पराए पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। वियतनाम में सबसे चोका देने वाली बात यह हैं कि आपको कुछ स्थानों पर रहे के लिए फ्री व्यवस्था जैसी सुविधा भी उपलब्ध हैं।

2. एशिया में घूमने के सस्ती जगह मलेशिया – Asia Me Ghumne Ki Sasti Jagha Malaysia Tourism In Hindi

एशिया में घूमने के सस्ती जगह मलेशिया

मलेशिया देश एशिया के दक्षिण पूर्व में स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल हैं जहां कम बजट में छुट्टीयां बताने का आनंद लिया जा सकता हैं। मलेशिया देश की यात्रा आश्चर्यजनक रूप से सस्ती है और पर्यटकों द्वारा बहुत अधिक घूमी जाने वाली डेस्टिनेशन के रूप में जानी जाती हैं। हर चीज की लागत कम होने की वजह से मलेशिया देश घूमना बहुत आसान हो जाता हैं। यहाँ के राष्ट्रीय उद्यान, खूबसूरत पहाड़, आश्चर्यजनक रेतीले तट, ऐतिहासिक शहरो के साथ-साथ आधुनिक शहरो में स्थित खूबसूरत स्थानों पर घूमने का शुल्क भी बहुत कम होता हैं। मलेशिया के कुछ द्वीप टैक्स फ्री भी हैं। मलेशिया घूमना वास्तव में सस्ता हैं। अगर आप भी विदेशी यात्रा के शौकीन हैं तो मलेशिया की यात्रा आपके बजट के अनुरूप फिट बैठेगी।

और पढ़े: मलेशिया के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

3. एशिया में कम बजट में देखने लायक पर्यटन स्थल नेपाल – Asia Mein Sabse Cheap Nepal Tourism In Hindi

एशिया में कम बजट में देखने लायक पर्यटन स्थल नेपाल

एशिया में घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में शामिल नेपाल की यात्रा के दौरान बजट यात्रियों को मुस्कुराने का अच्छा मौका मिलता हैं। नेपाल की यात्रा में पर्यटकों को ठहरने के लिए होटल अन्य देशो की तुलना में बहुत सस्ती कीमतों पर मिल जाते हैं। नेपाल के स्वादिष्ट खाने का लुत्फ पर्यटक सस्ते दामो पर उठा सकते हैं। हालाकि नेपाल की यात्रा में कुछ गतिविधियों पर खर्च अधिक हो जाता हैं लेकिन फिर भी नेपाल की यात्रा लो-बजट यात्रा हैं। नेपाल में कई आकर्षित पर्यटक स्थल मौजूद हैं जिनकी यात्रा करना देश-विदेश के सैलानियों को बहुत अधिक रास आता हैं।

और पढ़े: नेपाल के दर्शनीय स्थल और घूमने की 10 खास जगह

4. एशिया में लो बजट के पर्यटन देश भारत – Asia Mein Low Budget Tourism Ke Liye India Tourism In Hindi

एशिया में लो बजट के पर्यटन देश भारत

एशिया के सबसे सस्ते देशो की लिस्ट में इंडिया का नाम भी शामिल हैं। भारत देश एक शांति प्रिय देश हैं जोकि पर्यटन के लिहाज से दुनिया की टॉप पर्यटन कंट्री के रूप में जाना जाता हैं। भारत की संस्कृति, कला, खूबसरत प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थल दूर-दूर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। भारत पर्यटन लो-बजट यात्रा के रूप में आप प्लान कर सकते हैं क्योंकि भारत खाना, होटल और ट्रासपोर्ट की सुविधा सस्ती हैं। इसके अलावा जब आप भारत के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए जाएंगे तो एंट्री फीस भी बहुत कम लगेगी और अधिकतर टूरिस्ट प्लेस तो बिलकुल फ्री हैं। भारत में ताज महल, लाल किला और बुलंद दरवाजा जैसे ऐतिहासक स्थलों पर आप घूमने जा सकते है। सस्ते देशो की विदेशी यात्रा करना बकिए दिलचस्प साबित होता हैं।

और पढ़े: भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए लोकप्रिय स्थान 

5. एशिया में कम खर्चे में घूमने की अच्छी जगह श्रीलंका – Asia Me Kam Kharch Me Ghumne Ki Achi Jagah Sri Lanka Tourism In Hindi

एशिया में कम खर्चे में घूमने की अच्छी जगह श्रीलंका

एशिया महाद्वीप के सबसे सस्ते देशो में शामिल श्रीलंका एक द्वीप देश हैं। जोकि प्राकृतिक खजाने, खूबसूरत रेतीले समुद्र तट और संस्कृति के महत्व को उजागर करता हुआ प्रतीत होता हैं। श्रीलंका का नाम भारत देश के साथ हमेशा से जोड़ा जाता रहा हैं, क्योंकि श्रीलंका रामायण काल के समय से भारत से जुड़ा हुआ हैं। भारत के अलावा अन्य देशो से श्रीलंका जाने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती हैं। इसका सबसे खास कारण श्रीलंका में घूमने फिरने की जगहों का सस्ता होना और खूबसूरत पर्यटन स्थलों का होना हैं। श्रीलंका में होटल, श्रीलंका का भोजन और यातायात की सुविधा सस्ती होती हैं। हालाकि की श्रीलंका में घूमने के दौरान कुछ स्थान और गतिविधियों के लिए कुछ अधिक कीमत चुकानी पड़ जाती हैं।

6. एशिया में कम बजट में घूमने लायक पर्यटन स्थल थाईलैंड – Asia Me Kam Budget Ka Paryatan Thailand Tourism In Hindi

एशिया में कम बजट में घूमने लायक पर्यटन स्थल थाईलैंड

थाईलैंड पर्यटन एक अन्य लोकप्रिय और सस्ता दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश हैं। थाईलैंड काफी लंबे समय से लो-बजट यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और यह अपने आकर्षित समुद्र तटों, द्वीपों, जंगलों और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। थाईलैंड देश की यात्रा एशिया के सबसे सस्ते देशो की यात्रा में शुमार हैं। थाईलैंड में होने वाली थाई मसाज बहुत फेमस हैं जोकि हरे पर्यटक एक बार जरूर करवाना चाहेगा। अगर आपको कभी मौका मिले तो एक बार एशिया के सस्ते देश थाईलैंड की यात्रा पर जरूर जाए।

और पढ़े: थाईलैंड पर्यटन में घुमने लायक जगह के बारे में जानकारी

7. एशिया में बेहद सस्ते में घूमने लायक जगह इंडोनेशिया – Asia Me Low Budget Tourism Ke Best Indonesia Tourism In Hindi

एशिया में बेहद सस्ते में घूमने लायक जगह इंडोनेशिया

एशिया के सबसे सस्ते देशो की यात्रा में इंडोनेशिया का अपना अलग ही स्थान हैं। इंडोनेशिया देश के कई द्वीप उत्सुक यात्रियों की महमान नवाजी के लिए तत्पर रहते हैं और देश के अन्य हिस्सों से सस्ते भी होते हैं। इंडोनेशिया की चमक-दमक देखकर यह कहना बहुत मुस्किल होता हैं कि यह देश अन्य देशो की तुलना में इतना सस्ता हैं। इंडोनेशिया की प्रकृति सुंदरता, संस्कृति, इतिहास, नाइटलाइफ़ जैसी गतविधि हर किसी का मनमोह लेती हैं। इंडोनेशिया के बाली, जावा और सुमात्रा नामक द्वीपों की कीमत बहुत कम हैं आप इनका चुनाव कर सकते हैं। इंडोनेशिया जैसे एशियाई देशो की यात्रा का चुनाव करके आप अपनी विदेश यात्रा का सपना लो-बजट में भी साकार कर सकते हैं।

8. एशिया में घूमने के सस्ते देश चीन – Asia Ke Ghumne Ki Sasti Jagah China Tourism In Hindi

एशिया में घूमने के सस्ते देश चीन

एशिया महाद्वीप के सबसे सस्ते देशो में सुमार होने वाला देश चीन बहुत ही खूबसूरत हैं। अगर आप चीन की यात्रा को कम बजट तक ही सीमित रखना चाहते हैं तो इसके कुछ प्रमुख शहर जैसे शंघाई और शेन्ज़ेन जैसे महंगे शहरो से दर किनार करना होगा। चीन देश में सबसे कम कीमत में घूमने स्थानों में शीआन, हार्बिन, चेंग्दू और हुआंगशान आदि शामिल हैं। इनके अलाव भी चीन की यात्रा को सस्ता बनाने के लिए कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

और पढ़े: चीन में घुमने लायक पर्यटन स्थल की जानकारी 

9. एशिया के सबसे सस्ता पर्यटन स्थल भूटान – Asia Ke Sabse Saste Tourism Ke Desh Bhutan In Hindi

एशिया के सबसे सस्ता पर्यटन स्थल भूटान

एशिया में कम बजट में घूमने वाली जगहों में भूटान एक ऐसा देश जो विश्व खुशहाली सूचकांक में उच्च पायदान पर स्थित है। भूटान डेस्टिनेशन भारतीय युवाओं के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय है। भूटान एक हिमालय राज्य है ट्रेकिंग से लेकर चित्रकला, मूर्तिकला और तीरंदाजी जैसे पारंपरिक गतिविधियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता हैं। भूटान पर्यटन स्थल की यात्रा अत्यधिक होने की वजह इसका कम किफायती होना हैं। हिमालय की ऊंचाई के साथ बादलो का नजारा बकिए दिलचस्प होता हैं। अगर आप लो-बजट विदेशी यात्रा करना चाहते हैं तो इन देशो में से किसी का भी चुनाव अपनी सुविधा और जानकारी के अनुसार कर सकते हैं।

10. एशिया में कम बजट में घुमने लायक जगह बांग्लादेश – Asia Me Kam Budget Me Ghumne Layak Jagha Bangladesh In Hindi

एशिया में कम बजट में घुमने लायक जगह बांग्लादेश

एशिया के सबसे सस्ते देशो की यात्रा के लिए आप बांग्लादेश का चुनाव भी कर सकते हैं। बांग्लादेश की यात्रा ऐसे पर्यटकों के लिए बिल्कुल अनुकूल हैं जोकि सस्ती विदेशी यात्रा की चाह रखते हैं और कम खर्च में विदेश घूमने का सपना पूरा करना चाहते हैं। बांग्लादेश में आकर्षित पर्यटन स्थलों पर घूमना, होटल में ठहरना और खाने पीने के सामान से लेकर कई वस्तुए बहुत सस्ती हैं। हालाकि कुछ वस्तुओं के दाम ऊंचाई को भी छूते हैं आप इनसे बचते हुए एक सस्ती विदेशी यात्रा का कर सकते हैं। आप बांग्लादेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी घूमने जा सकते हैं जिनमे से कुछ बिल्कुल फ्री हैं लेकिन कुछ स्थानों पर आपको कुछ कीमत अदा करनी होती हैं।

इस लेख में आपने यात्रा के लिए एशिया के 10 सबसे सस्ते देश को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment