भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए लोकप्रिय स्थान – Best Places For Short Trips In India In Hindi

Rate this post

Short Trips In India In Hindi : लंबी छुट्टियों के बजाए शॉर्ट ट्रिप पर जाना ज्यादा बेहतर है। शॉर्ट ट्रिप्स समय की कमी को देखते हुए अच्छा ऑप्शन है, जिसमें समय भी कम लगता है और आप जीभर के एन्जॉय भी कर सकते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो शॉर्ट ट्रिप के लिए मशहूर हैं। लेकिन लोगों को इनके बारे में कम जानकारी है। जो लोग शॉर्ट ट्रिप पसंद करते हैं, उन्हें इन डेस्टीनेशन्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

शॉर्ट ट्रिप लांग ट्रिप के बजाए ज्यादा बेस्ट होते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात ये है कि आप एक या दो दिन में भी इन जगहों का मजा ले सकते हैं। अगर आप ट्रेन या प्लाइट से भी जाते हैं तो इन जगहों पर घूमने के लिए आपको रेंट पर कार लेने की जरूरत पड़ेगी। इन डेस्टिनेशनन्स तक पहुंचने में आपको कई ढाबे और रेस्टोरेंट भी मिलेंगे, जहां रूककर आप खाने-पीने के साथ कुछ समय आराम भी कर सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए आप किन-किन जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

भारत में शोर्ट ट्रिप के लिए सबसे अच्छी जगह – Top Places For A Short Trip In India In Hindi

  1. शॉर्ट ट्रिप के लिए मशहूर गोकर्ण कर्नाटक – Short Trip Ke Liye Mashur Gokarna Karnataka In Hindi
  2. शॉर्ट ट्रिप के लिए अच्छी जगह ओरछा मध्य प्रदेश – Short Trip Ke Liye Achi Jagah Orchha In Hindi
  3. भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट प्लेस सांची मध्य प्रदेश – Bharat Mein Short Trip Ke Liye Best Place Sanchi Madhya Pradesh In Hindi
  4. शॉर्ट ट्रिप के लिए फेमस मुरुडेश्वर कर्नाटक – Short Trip Ke Liye Famous Murudeshwar Karnataka In Hindi
  5. शॉर्ट ट्रिप के लिए भारत के पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर उत्तराखंड – Short Trip Ke Liye Bharat Ke Paryatan Sthal Mukteshwar Uttarakhand In Hindi
  6. इंडिया में शॉर्ट ट्रिप के लिए धनाचूली उत्तराखंड – India Me Short Trip Ke Liye Dhanachuli Uttarakhand In Hindi
  7. भारत में शार्ट ट्रिप के दर्शनीय स्थल औली उत्तराखंड – Bharat Mein Short Trip Ke Darshaniya Sthal Auli Uttarakhand In Hindi
  8. हिन्दुस्थान में शॉर्ट ट्रिप के लिए बीर-बिलिंग हिमाचल प्रदेश – Hindusthan Mein Short Trip Ke Liye Bir Billing Popular Himachal Pradesh In Hindi
  9. पोपुलर शॉर्ट ट्रिप की जगह इन इंडिया बिष्णुपुर पश्चिम बंगाल – Popular Short Trip Ke Jagah In India Bishnupur West Bengal In Hindi
  10. शॉर्ट ट्रिप पर पैराग्लाइडिंग एडवेंचर के लिए कामशेत महाराष्ट्र – Short Trip Par Paragliding Adventure Ke Liye Kamshet Maharashtra In Hindi
  11. शॉर्ट ट्रिप पर भारत की ऐतिहासिक जगह अजंता एलोरा केव्ज – Short Trip Me Ghume Bharat Ki Historical Place Ajanta And Ellora Caves In Hindi
  12. भारत की शॉर्ट ट्रिप में घूमे कोटा राजस्थान – Bharat Ki Short Trip Me Ghume Kota Rajasthan In Hindi
  13. शॉर्ट ट्रिप के लिए राजस्थान का बूंदी शहर – Short Trip Ke Liye Rajasthan Ka Bundi Seher In Hindi
  14. इंडिया में शॉर्ट ट्रिप के लिए ऊटी है बेस्ट टूरिस्ट प्लेस – India Me Short Trip Ke Liye Ooty Hai Best Tourist Place In Hindi
  15. दक्षिण भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए कुन्नूर तमिल नाडू – South India Me Short Trip Ke Liye Coonoor Tamil Nadu In Hindi
  16. हिन्दुस्थान में शॉर्ट ट्रिप के लिए चिलिका झील ओडिशा – Hindusthan Mein Short Trip Ke Liye Chilika Lake Odisha In Hindi
  17. भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर ओडिशा – Bharat Me Short Trip Ke Liye Prasidh Paryatan Sthal Gopalpur Odisha In Hindi
  18. इंडिया में शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट है मुकुटमणिपुर पश्चिम बंगाल – India Mein Short Trip Ke Liye Best Hai Mukutmanipur West Bengal In Hindi

भारत में शोर्ट ट्रिप के लिए सबसे अच्छी जगह – Top Places For Short Trips In India In Hindi

घूमने-फ़िरने के लिए दो चीज़ें सबसे ज़रूरी होती हैं, एक तो पैसा और दूसरा समय यदि आपके पास समय कम है तो आप भारत में शोर्ट ट्रिप के लिए जा सकते हैं आइए हम आपको बताते है भारत की ऐसी खास जगहों के बारे में जहां आप अकेले या अपने हमसफर के साथ शोर्ट ट्रिप के लिए जा सकते हैं ।

1. शॉर्ट ट्रिप के लिए मशहूर गोकर्ण कर्नाटक – Short Trip Ke Liye Mashur Gokarna Karnataka In Hindi

शॉर्ट ट्रिप के लिए मशहूर गोकर्ण कर्नाटक - Short Trip Ke Liye Mashur Gokarna Karnataka In Hindi
Image Credit: Saurabh Bhargande

प्राचीन समुद्र तटों और लुभावनी परिदृश्यों के साथ, गोकर्ण कर्नाटक में एक हिंदू तीर्थ शहर है। कारवार के तट पर स्थित, गोकर्ण कर्नाटक में एक छोटा सा शहर है। यहां का पाम क्लैड बीच शॉर्ट ट्रिप के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहां अक्सर विदेशी पर्यटकों को ज्यादा और भारतीय पर्यटकों को कम देखा जाता है। हालांकि पारंपरिक रूप से यह पूरी तरह से पर्यटन स्थल तो नहीं है, लेकिन शॉर्ट ट्रिप के लिए यहां जाना एकदम बेस्ट है।

2. शॉर्ट ट्रिप के लिए अच्छी जगह ओरछा मध्य प्रदेश – Short Trip Ke Liye Achi Jagah Orchha In Hindi

ओरछा अपने जटिल नक्काशीदार मंदिर, किलो और भव्य महलों के लिए जाना जाता है। बेतवा नदी के तट पर स्थित ओरछा ऐतिहासिक महत्व और फोटोग्राफरों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ओरछा आप एक दिन में भी घूम सकते हैं। महलों और मंदिरों की मध्यकालीन वास्तुकला इस शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की कहानी बताती है। ओरछा भारत में बुंदेलों पर शासन करने वाले सबसे शक्तिशाली राजवंशों में से एक था। हवेलियों और मंदिरों की भव्यता पर्यटकों को बेहद लुभाती है। ओरछा क्लासिक म्यूरल पेंटिंग्स और फ्रेस्कोस के लिए विश्व प्रसिद्ध है। दाऊजी की हवेली, छत्रियाँ और लक्ष्मी मंदिर कुछ अन्य स्थान हैं जो यहां आने वाले पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। यकीनन ये जगह आपकी शॉर्ट ट्रिप के लिए अच्छा विकल्प है।

और पढ़े: झाँसी का किला घूमने की जानकारी 

3. भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट प्लेस सांची मध्य प्रदेश – Bharat Mein Short Trip Ke Liye Best Place Sanchi Madhya Pradesh In Hindi

भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट प्लेस सांची मध्य प्रदेश – Bharat Mein Short Trip Ke Liye Best Place Sanchi Madhya Pradesh In Hindi
Image Credit: Sh Lee

अगर आप शॉर्ट ट्रिप के लिए कोई जगह तलाश रहे हैं, तो सांची जरूर जाएं। सांची के बौद्ध स्मारक भारत में सबसे पुराने पत्थर की संरचनाओं में से एक हैं। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल नामित, मौर्य वंश के सम्राट अशोक द्वारा तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में महान स्तूप स्थापित किया गया था। स्थल पर मौजूद मूर्तियां और स्मारक बौद्ध कला और वास्तुकला के विकास का एक अच्छा उदाहरण हैं। साँची एक छोटा सा गाँव है जो एक पहाड़ी की तलहटी में स्थित भोपाल के बहुत करीब है। आश्चर्य की बात है कि भगवान बुद्ध खुद कभी इस जगह पर नहीं आए हैं। गुप्तों के शासनकाल के दौरान, यहां मंदिर बनाए गए थे, जो हिंदू और बौद्ध धर्मों के अस्तित्व का एक शानदार उदाहरण हैं।

और पढ़े: साँची स्तूप घूमने की जानकारी 

4. शॉर्ट ट्रिप के लिए फेमस मुरुडेश्वर कर्नाटक – Short Trip Ke Liye Famous Murudeshwar Karnataka In Hindi

शॉर्ट ट्रिप के लिए फेमस मुरुडेश्वर कर्नाटक - Short Trip Ke Liye Famous Murudeshwar Karnataka In Hindi
Image Credit: Kapil

विशाल शिव मंदिर के रूप में अपने प्रमुख आकर्षण के साथ, मुरुडेश्वर एक धार्मिक स्थल है जो स्कूबा डाइविंग के लिए लोकप्रिय है। मुरुदेश्वर में भगवान शिव की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। तीन तरफ अरब सागर और शानदार पश्चिमी घाट के साथ, यह केरल और कर्नाटक के लोगों के लिए एक पसंदीदा पिकनिक स्थल है। नेतरानी द्वीप के चारों ओर समुद्र तट और एडवेंचर एक्टिविटीज पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं। यहां पर आप मंदिर और किला भी देख सकते हैं। पास में नेतरानी द्वीप भी पर्यटकों के लिए एक बहुत लोकप्रिय स्थान है क्योंकि यह स्नोर्केलिंग और स्कूबा डाइविंग करने का मौका देती है। अक्टूबर से मई का समय मुरुडेश्वर जाने का सबसे अच्छा समय है। महाशिवरात्रि यहां एक महत्वपूर्ण त्योहार है जिसे बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह आमतौर पर फरवरी या मार्च के महीने में होता है। यदि आप विशेष रूप से स्कूबा डाइविंग के लिए मुरुडेश्वर की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो नवंबर – जनवरी से यात्रा एक अच्छा समय होता है।

5. शॉर्ट ट्रिप के लिए भारत के पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर उत्तराखंड – Short Trip Ke Liye Bharat Ke Paryatan Sthal Mukteshwar Uttarakhand In Hindi

अगर आप अपनी शॉर्ट ट्रिप पर कुछ एडवेंचर का लुत्फ लेना चाहते हैं तो शॉर्ट ट्रिप के लिए मुक्तेश्वर से अच्छी जगह कोई नहीं। क्योंकि यहां आप एक या दो दिन भी ठहरकर सभी एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। मुक्तेश्वर एक छोटा सा पहाड़ी शहर है, जो ज्यादातर साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, रैपेलिंग आदि के लिए जाना जाता है। बता दें कि मुक्तेश्वर भगवान शिव का ही एक नाम है। उत्तरांचल के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक, मुक्तेश्वर में छोटे से कॉटेज और घर आपको विचित्र औपनिवेशिक शैली में बने मिलेंगे। जिम कॉर्बेट ने उपन्यास “द मैन ईटर्स ऑफ कुमाऊँ” को यहाँ लिखा था।

और पढ़े: उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

6. इंडिया में शॉर्ट ट्रिप के लिए धनाचूली उत्तराखंड – India Me Short Trip Ke Liye Dhanachuli Uttarakhand In Hindi

इंडिया में शॉर्ट ट्रिप के लिए धनाचूली उत्तराखंड – India Me Short Trip Ke Liye Dhanachuli Uttarakhand In Hindi
Image Credit: Jeetendra Kumar Arya

समुद्र के ऊपर 7000 फीट की ऊँचाई पर स्थित, धनाचूली – प्रकृति की गोद के बीच एक हरे-भरे गाँव से घिरा हुआ है। आप चारों ओर उपोष्णकटिबंधीय जंगलों और शंकुधारी पेड़ों को देख सकते हैं। धनाचूली, एक हिल डेस्टीनेशन है, जो नैनीताल के धारी तहसील में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से 14 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां खुद के व्हीकल से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। धनौली में एक प्राकृतिक आकर्षण है जो पर्यटकों को बेहद लुभाता है।

और पढ़े : दोस्तों के साथ भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहें

7. भारत में शार्ट ट्रिप के दर्शनीय स्थल औली उत्तराखंड – Bharat Mein Short Trip Ke Darshaniya Sthal Auli Uttarakhand In Hindi

भारत में शार्ट ट्रिप के दर्शनीय स्थल औली उत्तराखंड – Bharat Mein Short Trip Ke Darshaniya Sthal Auli Uttarakhand In Hindi
Image Credit: Rabindra N Das

भारत में शॉर्ट ट्रिप पर जाने के लिए एक बार औली के बारे में जरूर विचार करें। सेब के बाग, पुराने ओक और देवदार के पेड़ों के साथ औली में प्राकृतिक सुंदरता में कोई कमी नहीं है। स्कीइंग के अलावा आप गढ़वाल हिमालय की पहाड़ियों में कई ट्रेक के लिए जा सकते हैं और बर्फ से ढके पहाड़ों के मंत्रमुग्ध दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। 8 वीं शताब्दी ई. पूर्व में हिमालय पर्वतमाला में औली एक लोकप्रिय पहाड़ी स्थल है। औली के आसपास कई धार्मिक स्थल भी हैं। यह माना जाता है कि शंकराचार्य ने अपनी यात्रा के साथ औली को आशीर्वाद दिया था। इसलिए अगर आपके पास कम छुट्टी हैं तो शॉर्ट ट्रिप के तौर पर आप औली की भी यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े: औली के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल

8. हिन्दुस्थान में शॉर्ट ट्रिप के लिए बीर-बिलिंग हिमाचल प्रदेश – Hindusthan Mein Short Trip Ke Liye Bir Billing Popular Himachal Pradesh In Hindi

बीर बिलिंग उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक छोटा सा शहर है। बीर बिलिंग साहसिक खेलों जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेक के लिए लोकप्रिय है। बीर को पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है और यह हर साल वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी करता है। बीर शहर आध्यात्मिक अध्ययन और ध्यान का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। हिमांचल प्रदेश के सबसे मनोरम मार्गों में से एक में लोग ट्रेकिंग के लिए भी जा सकते हैं। इसके अलावा हिरण पार्क और बीर चाय फैक्ट्री की भी यात्रा आप शॉर्ट ट्रिप के दौरान आराम से कर सकते हैं।

और पढ़े:   हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे खास पर्यटन स्थल

9. पोपुलर शॉर्ट ट्रिप की जगह इन इंडिया बिष्णुपुर पश्चिम बंगाल – Popular Short Trip Ke Jagah In India Bishnupur West Bengal In Hindi

पोपुलर शॉर्ट ट्रिप की जगह इन इंडिया बिष्णुपुर पश्चिम बंगाल – Popular Short Trip Ke Jagah In India Bishnupur West Bengal In Hindi
Image Credit: Bhaskar Majumdar

पश्चिम बंगाल का एक छोटा शहर, बिष्णुपुर पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। ये शहर अपने टेराकोटा मंदिरों के लिए जाना जाता है। बिष्णुपुर एक समृद्ध विरासत वाला शहर है और संस्कृति, कला और वास्तुकला में समृद्ध है। जिन मंदिरों के लिए यह क्षेत्र जाना जाता है उनमें जोरबंगला मंदिर, रसमांचा मंदिर, श्यामराय मंदिर और कई अन्य शामिल हैं।

10. शॉर्ट ट्रिप पर पैराग्लाइडिंग एडवेंचर के लिए कामशेत महाराष्ट्र – Short Trip Par Paragliding Adventure Ke Liye Kamshet Maharashtra In Hindi

शॉर्ट ट्रिप पर पैराग्लाइडिंग एडवेंचर के लिए कामशेत महाराष्ट्र - Short Trip Par Paragliding Adventure Ke Liye Kamshet Maharashtra In Hindi
Image Credit: Rachita Saxena

अगर आप एडवेंचर के शौकीन है और शॉर्ट ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कामशेत में आपका सपना पूरा हो सकता है। ये ऐसी जगह है जहां आप पैराग्लाइडिंग और पैरासिलिंग का अच्छा अनुभव कर सकते हैं। रॉक क्लाइम्बिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी कुछ अन्य साहसिक गतिविधियाँ हैं जो यहाँ आयोजित की जाती हैं। शिंदे वाडी हिल्स, कोंडेश्वर क्लिफ, टॉवर हिल और शेलार सहित यहां कुछ पैराग्लाइडिंग स्पॉट हैं।

और पढ़े: महाराष्ट्र के 15 पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

11. शॉर्ट ट्रिप पर भारत की ऐतिहासिक जगह अजंता एलोरा केव्ज – Short Trip Me Ghume Bharat Ki Historical Place Ajanta And Ellora Caves In Hindi

शॉर्ट ट्रिप पर भारत की ऐतिहासिक जगह अजंता एलोरा केव्ज - Short Trip Me Ghume Bharat Ki Historical Place Ajanta And Ellora Caves In Hindi
Image Credit: Nilesh Bamne

अजंता और एलोरा की गुफाएं, भारत के महाराष्ट्र राज्य में औरंगाबाद के पास स्थित हैं। ये गुफाएं प्राचीन रॉक-कट गुफाओं में से एक बेहतरीन उदाहरण मानी जाती हैं, सुंदर मूर्तियों, चित्रों और भित्तिचित्रों से सुसज्जित, अजंता और एलोरा की गुफाएं बौद्ध, जैन और हिंदू स्मारकों का एक समामेलन हैं क्योंकि इस परिसर में बौद्ध मठों के साथ-साथ हिंदू और जैन मंदिर भी शामिल हैं। अजंता की गुफाएँ 29 की संख्या में हैं और दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व और छठी शताब्दी ईस्वी सन् की अवधि में बनाई गई थीं, जबकि एलोरा की गुफाएँ अधिक फैली हुई हैं।

अजंता और एलोरा की गुफाएँ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों के रूप में नामित हैं और दुनिया भर के यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

और पढ़े: अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी

12. भारत की शॉर्ट ट्रिप में घूमे कोटा राजस्थान – Bharat Ki Short Trip Me Ghume Kota Rajasthan In Hindi

भारत की शॉर्ट ट्रिप में घूमे कोटा राजस्थान – Bharat Ki Short Trip Me Ghume Kota Rajasthan In Hindi

यूं तो पूरा राजस्थान ही छुट्टियों में घूमने के लिए अच्छा पर्यटन स्थल है, लेकिन बात अगर शॉर्ट ट्रिप की हो तो राजस्थान का कोटा शहर घूमने के लिए अच्छा माना जाता है। चंबल नदी के किनारे स्थित कोटा, राजस्थान का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है, जो इसकी सुंदरता के साथ-साथ पानी की आपूर्ति का स्रोत है। स्थानीय लोग और पर्यटक समान रूप से मगरमच्छों को देखने, पक्षियों को देखने और सामान्य रूप से नाव की सवारी के लिए नदी के तट पर जाते हैं। कोटा अपनी संपन्न कोचिंग संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है और हर साल चार लाख से अधिक छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए शहर में आते हैं और रहते हैं। इसने शहर को कई नाम दिए हैं जैसे कि एजुकेशन सिटी ऑफ इंडिया और कोचिंग कैपिटल ऑफ इंडिया। यह जयपुर के बाद राजस्थान में दूसरा सबसे अधिक रहने योग्य शहर माना जाता है। कोटा ने अपने ट्रेडमार्क कोटा डोरिया (जहां डोरा का अर्थ है धागा) कपड़े के साथ भारत की समृद्ध कपड़े विरासत में भी योगदान दिया है।

और पढ़े: कोटा घूमने की सम्पूर्ण जानकारी

13. शॉर्ट ट्रिप के लिए राजस्थान का बूंदी शहर – Short Trip Ke Liye Rajasthan Ka Bundi Seher In Hindi

शॉर्ट ट्रिप के लिए राजस्थान का बूंदी शहर - Short Trip Ke Liye Rajasthan Ka Bundi Seher In Hindi
Image Credit: Venkatesh Bhat

शॉर्ट ट्रिप के लिए राजस्थान का बूंदी सबसे अच्छा पर्यटन स्थल है। जयपुर से 210 किमी की दूरी पर और कोटा से 35 किमी की दूरी पर अरावली रेंज से तीन तरफ से घिरा हुआ है, यह शहर एक घाट के पास स्थित है। प्राचीन समय में, बूंदी के आसपास का क्षेत्र स्पष्ट रूप से विभिन्न स्थानीय जनजातियों द्वारा बसा हुआ था। बूंदी को पहले बूंदा-का-नाल ’कहा जाता था; नाल का अर्थ ‘संकीर्ण तरीके’। यह कहा जाता है कि इसका नाम बूना मीणा नामक एक पूर्व मीणा जनजाति के व्यक्ति से लिया गया था।

बाद में इस क्षेत्र का शासन राव देव हाड़ा ने किया, जो बूंदी से आए थे। 1342 में जैता मीणा और एक रियासत की स्थापना की जिसमें बूंदी के आसपास के क्षेत्र का नामकरण किया गया, जिसे हाडोटी कहा जाता है, जो महान हाड़ा राजपूतों की भूमि है। बूंदी सबसे शानदार महलों, राजसी किलों, मंदिर और नक्काशीदार स्तंभों के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आप इतिहास प्रेमी है तो एक या दो दिन के लिए इस जगह पर जरूर हो आइए।

14. इंडिया में शॉर्ट ट्रिप के लिए ऊटी है बेस्ट टूरिस्ट प्लेस – India Me Short Trip Ke Liye Ooty Hai Best Tourist Place In Hindi

इंडिया में शॉर्ट ट्रिप के लिए ऊटी है बेस्ट टूरिस्ट प्लेस – India Me Short Trip Ke Liye Ooty Hai Best Tourist Place In Hindi
Image Credit: Guru K

ऊटी हिल स्टेशन के बारे में कौन नहीं जानता। ऊटी एक बहुत ही खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है, जहां आप एक या दो दिन की शॉर्ट ट्रिप आराम से कर सकते हैं। समुद्र तल से 2,240 मीटर की ऊँचाई पर नीलगिरी पहाड़ियों के बीच बसा ऊटी चाय के बागानों के लिए भी काफी मशहूर है। ऊटी की घुमावदार देसी गलियों में आप घंटों बस घूमने में बिता सकते हैं ऊटी हनीमून के लिए एक बहुत लोकप्रिय गंतव्य है, नीलगिरि माउंटेन रेलवे के पास पूरे एशिया में सबसे लंबा ट्रैक है और यह सबसे अच्छी ट्रेन राइड्स में से एक है जिसका आपको भी अनुभव करने का मौका मिलेगा।

और पढ़े: ऊटी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

15. दक्षिण भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए कुन्नूर तमिल नाडू – South India Me Short Trip Ke Liye Coonoor Tamil Nadu In Hindi

दक्षिण भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए कुन्नूर तमिल नाडू – South India Me Short Trip Ke Liye Coonoor Tamil Nadu In Hindi
Image Credit: Ravi Kant

शॉर्ट ट्रिप के लिए अगर कोई हिल स्टेशन सर्च कर रहे हैं तो बिना सोचे समझे कुन्नूर चले जाइए। कुन्नूर पश्चिमी घाट के अद्भुत नीलगिरी पहाड़ियों में दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। यह 1930 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और ऊटी से सिर्फ 19 किमी दूर है। कुन्नूर नीलगिरी पहाड़ियों और कैथरीन फॉल्स के मनोरम दृश्य के लिए मन को लुभाने वाला स्थान है। कुन्नूर में रहते हुए आप प्रकृति और इसकी सुंदरता का पूरी तरह से आनंद ले सकते हैं।

16. हिन्दुस्थान में शॉर्ट ट्रिप के लिए चिलिका झील ओडिशा – Hindusthan Mein Short Trip Ke Liye Chilika Lake Odisha In Hindi

हिन्दुस्थान में शॉर्ट ट्रिप के लिए चिलिका झील ओडिशा – Hindusthan Mein Short Trip Ke Liye Chilika Lake Odisha In Hindi
Image Credit: Debabrata Ghosh

चिल्का झील, पक्षी और प्रकृति प्रेमियों के लिए पृथ्वी पर एक स्वर्ग है, सबसे बड़ा आंतरिक खारे पानी का तालाब है जो एशिया में है। नाशपाती के आकार की झील कुछ छोटे द्वीपों से युक्त है। यह द्वीप तटीय ओडिशा के केंद्र में स्थित है। झील सूर्योदय और सूर्यास्त के समय बहुत खूबसूरत दिखती है। यहां आप मीलों तक नाव की शानदार सवारी का आनंद ले सकते हैं। इस बीच पानी में आपको कई पक्षी और डॉलफिन भी नजर आएंगी। चिलिका झील घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए बर्ड आइलैंड, ब्रेकफास्ट आइलैंड और हनीमून आइलैंड जैसे आकर्षण भी हैं।

और पढ़े: चिल्का झील घूमने की पूरी जानकारी

17. भारत में शॉर्ट ट्रिप के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर ओडिशा – Bharat Me Short Trip Ke Liye Prasidh Paryatan Sthal Gopalpur Odisha In Hindi

ओडिशा में एक ऐसी जगह है जो शॉर्ट ट्रिप के लिए काफी प्रसिद्ध है। वो है ओडिशा के दक्षिणी समुद्र तट में, गोपालपुर एक छोटा शहर है जो औपनिवेशिक युग में व्यापार और वाणिज्य से जुड़ा एक समुद्री बंदरगाह था। गोपालपुर आज देश के पूर्वी समुद्र तट में सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक है। यह एक ऑफबीट डेस्टीनेशन है जहां जाकर आप सुकून और शांति पा सकते हैं। समुद्र तट के अलावा, शहर में भोजन बहुत शानदार है। गोपालपुर तेजी से देश में सबसे अधिक मांग वाले समुद्र तटों में से एक बन रहा है।

18. इंडिया में शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट है मुकुटमणिपुर पश्चिम बंगाल – India Mein Short Trip Ke Liye Best Hai Mukutmanipur West Bengal In Hindi

इंडिया में शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट है मुकुटमणिपुर पश्चिम बंगाल – India Mein Short Trip Ke Liye Best Hai Mukutmanipur West Bengal In Hindi
Image Credit: S Kundu

अगर आप कोलकाता के पास कोई शॉर्ट ट्रिप करना चाहते हैं तो बांकुरा जिले में मुकुटमणिपुर, हरे भरे जंगलों, नीले पानी और हरी पहाड़ियों के साथ एक शांत शहर है। मुकुटमणिपुर मुकुतांपुर कुमारी और कांग्सबाती के संगम पर स्थित है। एक छोटा सा शहर कई पर्यटकों को आकर्षित करता है जो शांति की तलाश में यहां आते हैं। मुकुटमणिपुर बांध को देश का दूसरा सबसे बड़ा बांध कहा जाता है।

और पढ़े: विंटर हनीमून डेस्टिनेशन इन इंडिया

इस आर्टिकल में आपने शॉर्ट ट्रिप के लिए इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment