इंडोनेशिया पर्यटन स्थल घूमने जाने की जानकारी – Top Tourist Places In Indonesia Tourism In Hindi

5/5 - (2 votes)

Indonesia In Hindi, इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो भारतीय और प्रशांत महासागर के बीच स्थित है। यह देश दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप देश है जो जमीन के हिसाब से 14 वां सबसे बड़ा और संयुक्त समुद्र और भूमि क्षेत्र में 7 वां सबसे बड़ा द्वीप है। इसके साथ ही इस देश में तेल और प्राकृतिक गैस, सोना, टिन और तांबे जैसे प्रचुर प्राकृतिक संसाधन भरपूर मात्र में हैं। इंडोनेशिया प्राकृतिक सुंदरता और यहां के कुछ खास आकर्षणों की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। अपने जीवन काल में प्रत्येक पर्यटक कम से कम एक बार इंडोनेशिया कि यात्रा करने का सपने जरूर देखता हैं। यह देश एक बहुत बड़ा पर्यटन द्वीप हैजिसके 8 स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं और 19 अन्य अस्थायी सूची में हैं।

इंडोनेशिया प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत ही आकर्षक स्थल है और हनीमून पर जाने वाले कपल्स के लिए इंडोनेशिया बेहद ही ख़ास साबित होता है। इंडोनेशिया के सुन्दर सफ़ेद रेत के समुद्री तट, वन्य जीव अभ्यारण्य और संतरे के बाग़ यहाँ के आकर्षण के प्रमुख केंद्र बिंदु बने हुए है। यदि आप इंडोनेशिया और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

1. इंडोनेशिया का इतिहास – Indonesia History In Hindi

 इंडोनेशिया का इतिहास

इंडोनेशिया का इतिहास बहुत प्राचीन हैं। इंडोनेशिया की खोज किसने की इस बात के बारे में हर कोई जानने के लिए इक्षुक रहता है। सर्वप्रथम पुर्तगाली मार्को पोलो और कुछ यूरोपीय पुर्तगाली यात्रियों द्वारा इंडोनेशिया की खोज की गई थी। यह मलूक मसाला द्वीपों में मूल्यवान मसालों की खोज के लिए निकले थे। इंडोनेशिया को पहले डच ईस्ट इंडीज कहा जाता था। चौथी शताब्दी से ही इंडोनेशिया मसालों का मुख्य व्यापारिक केंद्र माना जाता है। इंडोनेशिया की सबसे प्राचीन सभ्यता बुनी सभ्यता थी। इसके साथ ही इंडोनेशिया में हिन्दू और बौद्ध धर्म को माना जाता था। इंडोनेशिया में कई हिन्दू राजाओं ने राज किया था।

इसके बाद इंडोनेशिया के व्यापार से प्रभावित होकर यहाँ मुस्लिमों का आगमन हुआ जिनके कारण इंडोनेशिया से हिन्दू और बौद्ध धर्म का निशान मिटता गया और इंडोनेशिया में इस्लाम धर्म बढ़ गया। आज भी इंडोनेशिया में हिन्दू धर्म देखने को मिलता है। इंडोनेशिया में कुरान संस्कृत में पढ़ाई जाती है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानीयों द्वारा सन 1942-45 तक इंडोनेशिया को अपने कब्जे में रखा। इसके बाद सन 1945 में नीदरलैंड से अलग होकर इंडोनेशिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। स्वतंत्रता के लिए इसका संघर्ष 1949 तक जारी रहा जब डच ने इंडोनेशियाई संप्रभुता को आधिकारिक रूप से मान्यता दी।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी

2. इंडोनेशिया की राजधानी – Capital Of Indonesia In Hindi

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है जोकि इंडोनेशिया का बहुत ही आकर्षक शहर है।

3. इंडोनेशिया की मुद्रा – Indonesia Currency In Hindi

इंडोनेशिया की मुद्रा इंडोनेशियाई रुपिया है।

4. इंडोनेशिया की भाषा – Language Of Indonesia In Hindi

इंडोनेशिया की भाषा

इंडोनेशिया की मुख्य भाषा इंडोनेशियन बहासा है जिसे इंडोनेशिया की अधिकारिक भाषा का दर्जा मिला है। इंडोनेशिया एक बहुभाषी देश है जिसमे अनेकों भाषा बोलने वाले लोग रहते है। अन्य भाषाओं में जावा, बाली, भाषा सुंडा, भाषा मदुरा आदि भी हैं। प्राचीन भाषा का नाम कावी था जिसमें देश के प्रमुख साहित्यिक ग्रंथ हैं। अंग्रेजी एवं अरबी भाषा का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है।

और पढ़े: मलेशिया के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

5. इंडोनेशिया के टॉप 30 पर्यटन स्थल – Best Places To Visit In Indonesia In Hindi

इंडोनेशिया में बहुत सारे आकर्षक स्थान है जहाँ पर्यटक बार-बार आना पसंद करते है। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उन सभी दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने जा रहे हैं।

5. 1 इंडोनेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाली पर्यटन – Indonesia Ke Prasidh Paryatan Sthal Bali In Hindi

इंडोनेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाली पर्यटन

इंडोनेशिया में घूमने लायक जगहों में सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल बाली है। यह द्वीप सुंडा द्वीप समूह में जावा के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। बाली द्वीप में चावल की छत, सुगन्धित व्यंजन और यहाँ के आकर्षक समुद्र तट इसकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण है। अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपरा से पूरी दुनिया के पर्यटकों का मन जीत लेने वाला स्थान बाली एक द्वीप है जोकि पानी से सम्बंधित गतिविधियों के लिए पर्यटकों के बीच लौकप्रिय हैं।

5.2 इंडोनेशिया का आकर्षण स्थल जकार्ता पर्यटन – Jakarta Tourism Indonesia Ka Aakarshan Sthal In Hindi

 इंडोनेशिया का आकर्षण स्थल जकार्ता पर्यटन

इंडोनेशिया के आकर्षक स्थानों में शामिल जकार्ता एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जोकि इंडोनेशिया की राजधानी भी है। जकार्ता इंडोनेशिया का सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक केंद्र है। जकार्ता की स्थापना 14 वीं शताब्दी में मेटामोर्फोसिस शहर के रूप में हुई थी। जकार्ता ऐतिहासिक दृष्टि से भी बहुत लोकप्रिय स्थान है। जकार्ता में इंडोनेशिया की बहुत बड़ी संख्या निवास करती है। इसलिए यह शहर बहुत ही हलचल भरा हुआ है।

5.3 उबड पर्यटन इंडोनेशिया में घूमने लायक जगह – Ubud Tourism Indonesia Me Ghumne Layak Jagah In Hindi

उबड पर्यटन इंडोनेशिया में घूमने लायक जगह

उबड़ इंडोनेशिया में घूमने के लिए कलाकारों के गाँव के रूप में जाना जाने वाला लोकप्रिय गंतव्य है। यह शहर बाली का अध्यात्मिक शहर भी कहलाता है। प्रसिद्ध फिल्म जूलिया रोबर्ट्स की “ईट, प्रेयर, लव” से लोग उबड़ शहर के बारे में जानने लगे है। उबड़ में पर्यटकों को यहाँ के कलाकारों की कार्यशालाओं के साथ-साथ प्राकृतिक दृश्य भी देखने को मिलेंगे।

5.4 इंडोनेशिया का प्रमुख दर्शनीय स्थल बाटम पर्यटन – Batam Tourism Indonesia Ka Pramukh Darshaniya Sthal In Hindi

इंडोनेशिया का प्रमुख दर्शनीय स्थल बाटम पर्यटन

बाटम इंडोनेशिया के आकर्षक द्वीप समूहों में सबसे खूबसूरत द्वीप है। यह शानदार द्वीप सिंगापूर के तट के निकट स्थित है। बाटम अपने समुद्री तटों के साथ यहाँ के सस्ते खाने के होटल, रेस्तरां और मनोरंजन के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है।

5.5 इंडोनेशिया में देखने लायक जगह गिली एयर द्वीप पर्यटन – Indonesia Mein Dekhne Layak Jagah Gili Air Island In Hindi

इंडोनेशिया में देखने लायक जगह गिली एयर द्वीप पर्यटन

गिली एयरआइलैंड इंडोनेशिया में तीन गिल्ली द्वीपों में से एक लोम्बोक के निकटतम द्वीप है और यह द्वीप समूह का सबसे युवा द्वीप माना जाता है। इस द्वीप पर कई मंदिर है और यहाँ के झरने इस समुद्र तट के आकर्षण का केंद्र बने हुए है। युवा लोग यहाँ नाइटलाइफ़ एन्जॉय करने लिए भी आते है।

और पढ़े: ओपेरा हाउस सिडनी ऑस्ट्रेलिया घूमने की जानकारी

5.6 इंडोनेशिया में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल सुरबाया पर्यटन – Indonesia Me Ghumne Ke Liye Aetihasik Sthal Surabaya Tourism In Hindi

इंडोनेशिया में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल सुरबाया पर्यटन

सुरबाया इंडोनेशिया के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में एक ऐतिहासिक शहर के रूप में जाना जाता है। इंडोनेशिया के स्वतंत्रता संग्राम में द सिटी और हीरोज की भूमिका पाने वाला यह शानदार शहर कई प्राचीन ईमारतों का घर भी कहलाता है।

5.7 इंडोनेशिया का फेमस टूरिस्ट प्लेस सेमरंग पर्यटन – Indonesia Famous Tourist Place Semarang Tourism In Hindi

इंडोनेशिया का फेमस टूरिस्ट प्लेस सेमरंग पर्यटन

सेमरंग पर्यटन इंडोनेशिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्थानों में से एक है। इसे सेन्ट्रल जावा की सांस्कृतिक राजधानी भी माना जाता है। सेमरंग जावा के उत्तरी तट पर स्थित है और सेन्ट्रल जावा का मुख्य बंदरगाह भी है। यहाँ के प्रमुख मंदिर, इमारते और मस्जिदे सेमरंग का प्रमुख आकर्षण के केंद्र बने हुए है।

5.8 इंडोनेशिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल डींग पठार – Indonesia Ka Lokpriya Paryatan Sthal Dieng Plateau In Hindi

इंडोनेशिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल डींग पठार

डींग पठार पर्यटन इंडोनेशिया के ट्रैकिंग के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहाँ कलिंग साम्राज्य के प्राचीन मंदिर भी स्थापित है जोकि हिन्दू सभ्यता को उजागर करते है। दिएंग में केले की मिठाई बहुत लिकप्रिय व्यंजन है जोकि अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों को बहुत पसंद आती है।

5.9 इंडोनेशिया टूरिज्म में घूमने के लिए अच्छी जगह मेडन – Indonesia Tourism Me Ghumne Ke Liye Achi Jagah Medan In Hindi

इंडोनेशिया टूरिज्म में घूमने के लिए अच्छी जगह मेडन

मेडन पर्यटन इंडोनेशिया के शानदार शहरों में से एक है जोकि इंडोनेशिया का चौथा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर में पुरानी इमारते, मॉल और लॉन मेडन के आकर्षण का केंद्र बने हुए है। मेडन घूमने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं।

5.10 इंडोनेशिया पर्यटन में घूमने के लिए आकर्षक स्थल गिली ट्रेवांगन – Gili Trawangan Indonesia Paryatan Ke Aakarshak Sthal In Hindi

 इंडोनेशिया पर्यटन में घूमने के लिए आकर्षक स्थल गिली ट्रेवांगन

गिलि ट्रावंगन इंडोनेशिया के आकर्षक स्थलों शामिल है जो अपनी छोटी झोपड़ियों और पूल के लिए जाना जाता है। यह द्वीप तीन गिली द्वीपों में सबसे छोटा द्वीप है। हनीमून मनाने के लिए आये पर्यटकों के लिए यह स्थान बहुत ही रोमांचक है।

और पढ़े: इटली देश के बारे में जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

5.11 इंडोनेशिया का प्रसिद्ध मंदिर बोरोबुदुर मंदिर – Indonesia Famous Temple Borobudur Temple In Hindi

इंडोनेशिया का प्रसिद्ध मंदिर बोरोबुदुर मंदिर

बोरोबुदुर मंदिर विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर है जोकि यूनेस्को की विश्व धरोहर भी है। इंडोनेशिया के दर्शनीय स्थलों में शामिल बोरोबुदुर मंदिर कि स्थापना 8 वीं शताब्दी में की गई थी। बता दें कि यह मंदिर भगवान बुद्ध की मूर्ती से सजा हुआ है।

5.12 इंडोनेशिया का धार्मिक स्थल योग्याकार्ता पर्यटन – Indonesia Ka Dharmik Sthal Yogya Karta In Hindi

इंडोनेशिया का धार्मिक स्थल योग्याकार्ता पर्यटन

योग्याकर्ता पर्यटन इंडोनेशिया के सबसे खास स्थानों में से एक है। यह जावा के बीच में स्थित इंडोनेशिया का सांस्कृतिक, बौद्धिक और साहित्यिक केंद्र है। योग्याकर्ता में प्रम्बानन नामक सबसे बड़े हिन्दू मंदिरों का क्षेत्र भी है जोकि पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

5.13 इंडोनेशिया की मशहूर जगह नुसा लेंबोंगन पर्यटन – Indonesia Ki Famous Jagha Nusa Lembongan Tourism In Hindi

इंडोनेशिया की मशहूर जगह नुसा लेंबोंगन पर्यटन

नुसा लेम्बोंगन द्वीप इंडोनेशिया का मशहूर पर्यटन स्थल है। यह स्थान बाली के दक्षिण-पुर्वी तट पर स्थित है जोकि अपने लोकप्रिय स्टॉप ओवर और वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटक यहाँ पानी से सम्बंधित गतिविधियों का आनंद लेते हैं।

5.14 बैंटन इंडोनेशिया का प्रमुख दर्शनीय स्थल – Banten Tourism Indonesia Ka Pramukh Darshaniya Sthan In Hindi

बैंटन इंडोनेशिया का प्रमुख दर्शनीय स्थल

बैंटन पर्यटन इंडोनेशिया के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है जोकि अपनी अनेकों जाती और भाषाओँ वाले क्षेत्र के लिए पहचाना जाता है। बैंटन एक प्रान्त के रूप में इंडोनेशिया का हिस्सा बना हुआ है।

5.15 इंडोनेशिया का आकर्षक स्थान कोमोडो द्वीप पर्यटन – Indonesia Ka Aakarshan Sthan Komodo Island In Hindi

 इंडोनेशिया का आकर्षक स्थान कोमोडो द्वीप पर्यटन

कोमोडो द्वीप दुनिया का एक मात्र ऐसा पर्यटक स्थल है जहाँ दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली या ड्रेगन का घर है। इस आकर्षक स्थान पर पर्यटकों की बढती भीड़ के कारण इंडोनेशिया की सरकार ने इस स्थान पर पर्यटकों के आने पर पाबन्दी लगा दी है।

और पढ़े: वेनिस सिटी इटली घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

5.16 इंडोनेशिया टूरिज्म में घूमने के लिए लोकप्रिय जगह लोम्बोक – Indonesia Tourism Me Ghumne Ke Liye Lokpriya Jagah Lombok In Hindi

 इंडोनेशिया टूरिज्म में घूमने के लिए लोकप्रिय जगह लोम्बोक

लोम्बोक इंडोनेशिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। हालाकि यहाँ पर इंडोनेशिया के बाकी शहरों से कम भीड़ लगती है परन्तु सुंडा द्वीप समूह का हिस्सा होने के साथ-साथ यह स्थान अपने समुद्री तटों के लिए बहुत आकर्षक बन गया है।

5.17 इंडोनेशिया टूरिस्ट प्लेस बांडुंग पर्यटन – Bandung Indonesia Tourist Place In Hindi

इंडोनेशिया टूरिस्ट प्लेस बांडुंग पर्यटन

बांडुंग पर्यटन इंडोनेशिया के जकार्ता से लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह शहर इंडोनेशिया के सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में से एक है। बांडुंग को जावा का पेरिस नाम की उपाधि से भी नवाजा गया है।

5.18 इंडोनेशिया में घूमने की लोकप्रिय जगह नुसा पेनिडा पर्यटन – Indonesia Me Ghumne Ki Lokpriya Jagah Nusa Penida In Hindi

इंडोनेशिया में घूमने की लोकप्रिय जगह नुसा पेनिडा पर्यटन

नुसा पेनिडा इंडोनेशिया के तीन प्रमुख द्वीप समूहों में दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह आकर्षक स्थान अपनी प्रसिद्ध चट्टानों के कारण लोकप्रिय गंतव्य बन गया है। इसे बीहड़ समुद्र तट के नाम से भी जाना जाता है।

5.19 इंडोनेशिया का पर्यटन स्थल पादार द्वीप पर्यटन – Indonesia Ka Paryatan Sthal Padar Island In Hindi

इंडोनेशिया का पर्यटन स्थल पादार द्वीप पर्यटन

पादार द्वीप पर्यटन अपने ऊँचे पहाड़ों के कारण इंडोनेशिया का लोकप्रिय गंतव्य माना जाता है। जहाँ पर्यटक ट्रैकिंग के लिए आना पसंद करते है। यह द्वीप कोमोडो नेशनल पार्क का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है।

5.20 इंडोनेशिया का दर्शनीय स्थल किंतामानी पर्यटन – Kintamani Indonesia Ka Darshaniya Sthal In Hindi

 इंडोनेशिया का दर्शनीय स्थल किंतामानी पर्यटन

किंतामानी इंडोनेशिया के बाहरी दर्शनीय स्थलों में शामिल है। यह स्थान सक्रीय ज्वालामुखी और मंदिरों के लिए लोकप्रिय है। राजसी पर्वत बाटूर और बाटूर झील के बीच स्थित किंतामानी बाली शहर के उत्तर-पूर्व में स्थित एक शानदार गाँव है और पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक घूमे जाने वालो स्थानों में शामिल हैं।

और पढ़े: दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

5.21 इंडोनेशिया का आकर्षक स्थान मकसर पर्यटन – Indonesia Ka Aakarshak Sthan Makassar In Hindi

इंडोनेशिया का आकर्षक स्थान मकसर पर्यटन

इंडोनेशिया के आधुनिक बंदरगाह के रूप में मकसर शहर को जाना जाता हैं। मकसर इंडोनेशिया के बहुत बड़े क्षेत्रफल वाला नगर है इसकी इसी विशिष्टता के कारण यह आकर्षक शहर बन गया है। यहाँ पर डच परम्पराएँ देखने को मिलती है।

5.22 इंडोनेशिया में परिवार के साथ घूमने लायक जगह पडंग पर्यटन – Padang Tourism Place To Visit With Family In Indonesia In Hindi

इंडोनेशिया में परिवार के साथ घूमने लायक जगह पडंग पर्यटन

इंडोनेशिया में घूमने वाले स्थानों में पडंग बहुत खूबसूरत शहर है जोकि वेस्ट सुमात्रा की प्रांतीय राजधानी है। पडंग में मिनांगकाबाउ जनजाति देखने को मिलती है जोकि अन्य कही नही मिलती है। पर्यटकों को यह स्थान बहुत सुकून भरा लगेगा और यहाँ आराम करने के लिए भी कई विकल्प मिलेंगे।

5.23 इंडोनेशिया में देखने वाली जगह बंदर लैम्पुंग पर्यटन – Indonesia Me Dekhne Wali Jagah Bandar Lampung Tourism In Hindi

इंडोनेशिया में देखने वाली जगह बंदर लैम्पुंग पर्यटन

बंदर लैम्पुंग इंडोनेशिया में पर्वतारोहण के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत ही अच्छा शहर है। यह इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के दक्षिण में स्थित है। यह प्रान्त लैम्पुंग का सबसे बड़ा शहर है जोकि अपने समुद्री तटों और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है।

5.24 इंडोनेशिया में देखने के लिए खूबसूरत जगह डेपोक पर्यटन – Indonesia Me Dekhne Ke Liye Khubsurat Jagah Depok Tourism In Hindi

डेपोक पर्यटन जकार्ता और बोगोर के बीच स्थित जावा का पश्चिमी प्रांत है। इस शहर का पूरा नाम डी ईरेस्ट प्रोटेस्टेंट ऑर्गनाइज़ेटी वैन क्रिस्टीन है जिसका अर्थ होता है एकांत में रहने वाले व्यक्ति का निवास। यह शहर इंडोनेशिया के सबसे विकसित शहरों में से एक है।

5.25 इंडोनेशिया का फेमस पर्यटन स्थल मानादो पर्यटन – Indonesia Ka Famous Paryatan Place Manado Tourism In Hindi

इंडोनेशिया का फेमस पर्यटन स्थल मानादो पर्यटन

मानदो इंडोनेशिया के प्रसिद्ध बान हिन काइग मंदिर के लिए फेमस है जोकि इंडोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसके अलावा यह सुलावेसी की राजधानी भी है। यह स्थान पर्यटकों के लिए आश्चर्य जनक समुद्री जीवों की जानकारी और स्पाइस व्यापार रूबरू कराता है।

और पढ़े: नेपाल के दर्शनीय स्थल और घूमने की 10 खास जगह

5.26 इंडोनेशिया में घूमने के लिए प्राचीन जगह पालेमबांग पर्यटन – Palembang Tourism Indonesia Me Ghumne Ke Liye Prachin Jagah In Hindi

इंडोनेशिया में घूमने के लिए प्राचीन जगह पालेमबांग पर्यटन

पालेमबांग इंडोनेशिया के सबसे पुराने शहर के रूप में जाना जाता है यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल 400 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। पालेम्बाग का एक अन्य नाम कोटा पेम्पेक भी है। यह शहर ऐतिहासिक दृष्टि से भी बहुत महत्त्व रखता है। वर्तमान समय में ईको-पर्यटन को बढ़ाबा देने के लिए कई आकर्षण भी मौजूद है।

5.27 इंडोनेशिया टूरिज्म का आकर्षण स्थल साइरबन पर्यटन – Cirebon Tourism Indonesia Tourism Ka Aakarshan Sthal In Hindi

इंडोनेशिया टूरिज्म का आकर्षण स्थल साइरबन पर्यटन

साइरबन इंडोनेशिया में सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में शामिल है। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। साईरबन इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित है। जावा के पश्चिम प्रांत वाला यह शहर पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

5.28 इंडोनेशिया के दर्शनीय स्थल रिंका द्वीप पर्यटन – Indonesia Ke Darshaniya Sthal Rinca Island Tourism In Hindi

इंडोनेशिया के दर्शनीय स्थल रिंका द्वीप पर्यटन

रिंका द्वीप इंडोनेशिया का अन्य आकर्षण हैं जोकि कोमोडो ड्रेगन का एक मात्र आवास स्थान है। सन 1991 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है। पर्यटक यहाँ ट्रैकिंग के लिए आना बहुत पसंद करते है।

5.29 इंडोनेशिया में घूमने के लिए पसंदीदा जगह गिल्ली गेदे पर्यटन – Indonesia Tourist Attractions Giligede Tourism In Hindi

इंडोनेशिया में घूमने के लिए पसंदीदा जगह गिल्ली गेदे पर्यटन

गिल्ली गेदे को लार्ज आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह इंडोनेशिया के बड़े भागों जैसा नही है परन्तु अपने उबड़-खाबड़ हिस्सों के कारण लोकप्रिय है। गिल्ली गेदे लोम्बोक के दक्षिण-पश्चिम तट पर स्थित है। पर्यटकों को यहाँ एक बार जरूर आना चाहिए।

5.30 इंडोनेशिया में बच्चो के साथ घूमने की जगह कोमोडो राष्ट्रीय उद्यान – Indonesia Best Places To Visit With Kids Komodo National Park In Hindi

इंडोनेशिया में बच्चो के साथ घूमने की जगह कोमोडो राष्ट्रीय उद्यान

कोमोडो राष्ट्रीय उद्यान इंडोनेशिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह वन्यजीवों और समुद्री जीवों के बारे में जानकारी देने वाला इंडोनेशिया का सबसे लोकप्रिय नेशनल पार्क है। यहाँ कोमोडो ड्रेगन की प्रजातियाँ देखने को मिलती है। विशाल छिपकली की प्रजाति भी यहाँ पाई जाती है जिसे देखने दुनिया भर से पर्यटक आते है।

और पढ़े: सहारा मरुस्थल के बारे में रोचक तथ्य और अन्य जानकारी

6. इंडोनेशिया की नाइटलाइफ़ – Indonesia Nightlife In Hindi

इंडोनेशिया की नाइटलाइफ़

इंडोनेशिया की नाइटलाइफ़ के लिए बाली और जकार्ता बहुत ही लोकप्रिय स्थान है। यहाँ के हार्ड रॉक कैफ़े जैसे प्रसिद्ध नाइटलाइफ़ के स्थान है। इनके अलावा जकार्ता में जेनजा, आप्रवासी, ड्रैगनफली, एम्पिरिका कुछ सबसे प्रसिद्ध नाइट क्लब हैं। इंडोनेशिया अपनी नाइटलाइफ़ के लिए प्रसिद्ध देश है जहाँ आप दिन से ज्यादा रात में एन्जॉय कर सकते है।

और पढ़े : अपनी ग्लैमरस नाइटलाइफ़ के लिए मशहूर भारत के ये प्रमुख शहर

7. इंडोनेशिया का खरीदारी – Indonesia Shopping In Hindi

इंडोनेशिया का खरीदारी

इंडोनेशिया कि यात्रा के दौरान आप शोपिंग न करे ऐसा हो नहीं सकता। तो आइयें हम आपको बता दे कि इंडोनेशिया में शॉपिंग के लिए बहुत सारे मार्केट उपलब्ध है। बाली और जकार्ता खरीदारी के लिए लोकप्रिय स्थान है। इंडोनेशिया में सुकवती आर्ट मार्केट, बेरिंगहरजो मार्केट, पसार तेरापुंग लोक बैटन मार्केट, पसार त्रिविंदु मार्केट, पसार गेदे सोलो मार्केट, पसार बरू मार्केट, पसार सिबदुयुत मार्केट और पसार क्लेवर मार्केट सबसे पसंदीदा शॉपिंग स्थल है। आप इन स्थानों से ढेर सारी खरीदारी कर सकते हैं।

8. इंडोनेशिया पर्यटन में कहाँ रुके – Where To Stay In Indonesia In Hindi

इंडोनेशिया पर्यटन में कहाँ रुके

इंडोनेशिया की खूबसूरत वादियों और समुद्री तटों पर घूमने के बाद यदि आप यहाँ किसी आवास स्थान की तलाश में है, तो हम आपको बता दे कि इंडोनेशिया बहुत बड़ा देश है जहाँ हर शहर में आपको ठहरने के लिए अच्छे विकल्प मिलेंगे। आप अपनी सुविधा और डेस्टिनेशन के अनुसार किसी भी होटल का चुनाव कर सकते है।

  • मर्लिन पार्क होटल जकार्ता (Merlynn Park Hotel Jakarta)
  • ग्रैंडमास प्लस होटल सेमिन्यक (Grandmas Plus Hotel Seminyak)
  • कैप्सूल होटल ओल्ड बटाविया (Capsule Hotel Old Batavia)
  • अल्मिरा होमस्टे (Almira Homestay)
  • डेफा होमस्टे (Defa Homestay)

9. इंडोनेशिया का प्रसिद्ध भोजन – Indonesia Famous Food In Hindi

 इंडोनेशिया का प्रसिद्ध भोजन

इंडोनेशियाई व्यंजनों में सबसे प्रसिद्ध नसी गोरेंग (तले हुए चावल), सोटो बेटावी (गाय के दूध के साथ बीफ का सूप), रेंडेंग (सूखी करी), सत्तू (मूंगफली की चटनी के साथ तिरछा और ग्रिल्ड चिकन), गुदेग (जैक) ताड़ के फल के साथ फल, नारियल का दूध, मांस, लहसुन और बहुत सारे मसाले आदि शामिल है। इण्डोनेशियाई पकवान को एक बार चखने के बाद इसका स्वाद आप पूरी जिन्दगी नही भूल पाएंगे।

10. इंडोनेशिया घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Indonesia In Hindi

 इंडोनेशिया घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

इंडोनेशिया की यात्रा पर जाने के लिए सबसे अच्छा समय मई से सितम्बर के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि इस समय के दौरान यहाँ का मौसम बहुत अच्छा होता है और सूखे में आप आसानी से बिना किसी परेशानी के इंडोनेशिया के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की यात्रा अच्छे से कर सकते है।

11. भारत से इंडोनेशिया जाने का खर्च – Bharat Se Indonesia Jane Ka Karch

अगर आप भारत से इंडोनेशिया घूमने का खर्च के बारे में सोच रहे है तो हम आपको बात दे की यह यात्रा आपको अन्य किसी भी विदेश यात्रा से सस्ती पढेगी। एक भारतीय मुद्रा की कीमत 196 इंडोनेशिया रुपया है। एक अच्छी इंडोनेशिया टूर के लिए आपके पास कम से कम 80,000 INR से होने चाहिये।

12. भारतीयों के लिए इंडोनेशिया की वीजा नीति – Indonesia Visa Policy For Indians In Hindi

बाली इंडोनेशिया घूमने जाने के लिए भारतीय को 30 दिन का वीजा मिलता है, वीजा प्राप्त करने के लिए यात्रियों को 1800 INR फीस देनी होती है। अगर आप 30 दिन से कम के लिए इंडोनेशिया घूमने जा रहे है तो आपको वीजा लेने की कोई आवश्यकता नही है लेकिन यह सुविधा का लाभ आप इंडोनेशिया के कुछ चुने हुए एयरपोर्ट से एंट्री लेकर ही कर सकते है।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय

13. भारत से इंडोनेशिया कैसे जाये – How To Reach Indonesia From India In Hindi

भारत से इंडोनेशिया कैसे जाये

इंडोनेशिया जाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हवाई मार्ग हैं। भारत के प्रमुखों शहरो मुंबई, दिल्ली, आप भारत के प्रमुखों शहरो मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु इंडोनेसिया के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। इंडोनेसिया का नगुराह राय अंतर्राष्ट्रीय हवाई (Ngurah Rai International Airport) । भारत से अच्छी तरह से जुड़ा हैं। इसके अलावा बाली (डीपीएस) में डेन्पासर हवाई अड्डा और सोकार्नो-हट्टा जकार्ता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इंडोनेशिया में प्रमुख हवाई अड्डे हैं। जो कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू एयरलाइंस कि सुविधा उपलब्ध कराते है।

और पढ़े: नयाग्रा फॉल्स कनाडा की जानकारी

इस लेख में आपने इंडोनेशिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस और उनकी ट्रिप ले बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

14. इंडोनेशिया का नक्शा – Indonesia Map

15. इंडोनेशिया की फोटो गैलरी – Indonesia Images

और पढ़े:

Leave a Comment