टोरंटो के टॉप पर्यटन स्थल – Best Places To Visit In Toronto Tourism In Hindi

2.5/5 - (2 votes)

Toronto In Hindi, टोरंटो कनाडा की सबसे अधिक आबादी वाला शहर हैं और ओंटारियो की राजधानी के रूप में जाना जाता हैं। टोरंटो को उत्तरी अमेरिका के पांचवे सबसे बड़े शहर के रूप में पहचान मिली हैं। टोरंटो पर्यटन स्थल की यात्रा पर हर साल लगभग 25000 से भी अधिक पर्यटक आते हैं। टोरंटो की बात की जाए तो यह कनाडा में पारस्परिक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर हैं। ओंटारियो के तट पर स्थित आकर्षित झील पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। इसके अलावा टोरंटो शहर को थिएटर, संगीत, गगनचुंबी इमारतों, संग्रहालयों और त्योहारों के लिए भी जाना जाता हैं। टोरंटो में पर्यटकों को स्वादिष्ट व्यंजन की पेशकश की जाती हैं जोकि पर्यटकों का दिल गदगद कर देता हैं। टोरंटो को “साँस लेने वाली स्काईलाइन और गगनचुंबी ईमारतों” का शहर भी कहा जाता है।

इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ़ ऑथर्स एंड कनाडा के वॉक ऑफ़ फ़ेम त्योहारों की शैली में शामिल है। इसके अलावा भी टोरंटो में कई ऐसे आकर्षक और दिल को छू लेने वाले दर्शनीय स्थल है जिनके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़े –

1. टोरंटो शहर का इतिहास – Toronto History In Hindi

टोरंटो शहर का इतिहास

कनाडा में बसे टोरंटो शहर का इतिहास बहुत व्यापक है। टोरंटो में बहुत सारे युद्ध हुए जिनके कारण ही टोरंटो का अस्तित्व सामने आया। टोरंटो शहर का प्राचीन नाम यॉर्क फोर्ट था जिसे अमेरिकी सैनिकों द्वारा यूनाइटेड स्टेट और ब्रिटिश साम्राज्य के बीच हुए युद्ध में लूट लिया गया। इस युद्ध के बाद सन 1834 में इसे टोरंटो के मूल नाम पर स्थापित किया गया। कनाडा का सबसे बड़ा शहर आज विश्व का सबसे प्रसिद्ध लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है। धीरे-धीरे टोरंटो का इतना विकास हुआ कि यह कनाडा का वित्तीय केंद्र बनके सामने आया। कहा जाता हैं कि कनाडा व्यापार टोरंटो पर निर्भर करता हैं टोरंटो में 8000 से भी अधिक रेस्टोरेंट व होटल उपलब्ध हैं।

और पढ़े: कनाडा में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी

2. टोरंटो का असली नाम क्या है – What Is The Real Name Of Toronto In Hindi

टोरंटो का असली नाम क्या है

टोरंटो का नाम 26 अगस्त सन 1793 में बदलकर “यॉर्क” कर दिया गया था। क्योकि सिमकोय ने यॉर्क के ड्यूक प्रिंस फ्रेडरिक के सम्मान में अंग्रेजी को यहाँ की प्रथम राष्ट्र भाषा बनाया था। इसके बाद सन 1834 में टोरंटो के निवासियों ने वापस से इस शहर का नाम टोरंटो रखने के लिए आवेदन दे दिया और आज तक इस शहर का मूल नाम टोरंटो ही है।

3. टोरंटो की स्थानीय भाषा – Toronto Language In Hindi

टोरंटो की स्थानीय भाषा

टोरंटो की स्थानीय भाषा अंग्रेजी और फ्रेंच है। इनके अलावा टोरंटो में 160 से भी अधिक भाषाएँ बोली जाती है जिनमे चीनी, इतालवी, तमिल और स्पैनिश शामिल है।

4. टोरंटो की यात्रा में घूमने लायक दर्शनीय स्थल – Top Tourist Attractions In Toronto In Hindi

टोरंटो शहर की यात्रा पर जाने वाले पर्यटक यहाँ के खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर घूमने जरूर जाते हैं। टोरंटो एक आकर्षित टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जोकि भारतीय सेलानियों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाती हैं। खासकर टोरंटो जाने वाली टूरिस्टो में पंजाब से जाने वाले पर्यटको की संख्या बहुत अधिक होती हैं।

4.1 टोरंटो का सबसे आकर्षक स्थल सीएन टावर – Toronto Ka Sabse Aakarshak Sthal CN Tower In Hindi

टोरंटो का सबसे आकर्षक स्थल सीएन टावर

सीएन टॉवर टोरंटो के सबसे ज्यादा आकर्षक स्थानों में से एक है जोकि कनाडा का प्रतीक और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा टावर है। सीएन टावर का निर्माण सन 1976 में हुआ था। सन 2010 तक सीएन टावर दुनिया की सबसे ऊँची मुक्त संरचना थी। इसका रिकॉर्ड बुर्ज खलीफा टावर ने तोड़ दिया। सीएन टावर में 350 से भी अधिक रेस्टोरेंट है जोकि पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है। टोरंटो आने वाले पर्यटक सीएन टावर घूमने जरूर आते है।

4.2 टोरंटो पर्यटन में देखने लायक जगह टोरंटो आइलैंड – Toronto Paryatan Me Dekhne Layak Jagah Toronto Island In Hindi

टोरंटो पर्यटन में देखने लायक जगह टोरंटो आइलैंड

टोरंटो आइलैंड 15 द्वीपों का समूह है जोकि टोरंटो के बाहर ओंटारियो में स्थित है। टोरंटो आइलैंड बहुत ही आकर्षक दर्शनीय स्थल है जहां बहुत सारे पार्क देखने के लिए मिलते है। यह शांत जगह पर्यटकों के मन को बहुत सुकून प्रदान करती है। पर्यटक इस स्थान पर शानदार छुट्टिया और पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

4.3 टोरंटो में देखने लायक जगह हॉकी हॉल ऑफ फेम – Toronto Me Dekhne Layak Jagah Hockey Hall Of Fame In Hindi

टोरंटो में देखने लायक जगह हॉकी हॉल ऑफ फेम

टोरंटो के प्रमुख प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में टोरंटो का हॉकी हॉल ऑफ़ फेम बहुत ही प्राचीन और लोकप्रिय संग्राहलय है जोकि आइस हॉकी के इतिहास को समेटे हुए है। इस संग्रहालय में आने वाला हर पर्यटक हॉकी के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही संग्रहालय के अन्दर इंटरैक्टिव गेम और थ्री डी सिमुलेशन हर किसी को अपनी और आकर्षित करके रखता है। जो भी हॉकी के खेल में रूचि रखते है यह स्थान उन पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

4.4 टोरंटो में घूमने के लिए सबसे बड़ा बाज़ार सेंट लॉरेंस मार्केट टोरंटो – Toronto Me Ghumne Ke Liye Sabse Bada Bazaar St Lawrence Market In Hindi

टोरंटो में घूमने के लिए सबसे बड़ा बाज़ार सेंट लॉरेंस मार्केट टोरंटो

सेंट लॉरेंस मार्केट टोरंटो के ऐतिहासिक स्थानों में शामिल है। यह विश्व बाजार का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है जिसमे ताजे फल, सब्जी, मांस, मछली, पनीर और पेटू उत्पादों की पेशकश की जाती है। सेंट लॉरेंस मार्केट में तीन इमारतें है जिनका अपना अलग महत्त्व है। रविवार के दिन टोरंटो के इस मार्केट में लोग प्राचीन वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए आते है।

4.5 टोरंटो का दर्शनीय स्थल रॉयल ओंटारियो संग्रहालय – Toronto Ka Darshaniya Sthal Royal Ontario Museum In Hindi

टोरंटो का दर्शनीय स्थल रॉयल ओंटारियो संग्रहालय

रॉयल ओंटारियो म्यूजियम का नाम रोम भी है जोकि टोरंटो का बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक संग्रहालय है। इस संग्रहालय को सन 1914 में खोला गया था। अगर आप टोरंटो घूमने आये है और इस संग्रहालय में नही गए तो आपका सफ़र अधूरा माना जाता है। यह ऐतिहासिक संग्रहालय कला और संस्कृति के साथ-साथ विज्ञान में रूचि रखने वालों के लिए खगोलीय जानकारी प्रदान करता है। इस संग्रहालय में कई शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है और हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इस संग्रहालय में घूमने आते है।

और पढ़े: नयाग्रा फॉल्स कनाडा की जानकारी

4.6 टोरंटो का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रिप्ले एक्वेरियम – Toronto Ka Prasidh Paryatan Sthal Ripley’s Aquarium In Hindi

टोरंटो का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रिप्ले एक्वेरियम

रिप्ले कनाडा के एक्वेरियम टोरंटो का ऐसा आकर्षक स्थल है जहाँ पर पानी से सम्बंधित गतिविधियों का लुत्फ़ उठा सकते है। रिप्ले एक्वेरियम कनाडा को सन 2013 में मनोरंजन के साथ-साथ संग्रहालय के रूप में खोला गया था। इस एक्वेरियम में विभिन्न समुद्री जीवों की प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी जो पानी के अन्दर गतिविधियों से पर्यटकों को बहुत मनोरंजित करती है। इस रिप्ले एक्वेरियम में 12,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में मछली घर है जिनमे बहुत सारे समुद्री जीव पाए जाते है।

4.7 टोरंटो में बच्चो के साथ घूमने की खास जगह टोरंटो चिड़ियाघर – Toronto Zoo Best Places To Visit In Toronto With Kids In Hindi

टोरंटो में बच्चो के साथ घूमने की खास जगह टोरंटो चिड़ियाघर

टोरंटो जू कनाडा का सबसे बड़ा जू है जोकि टोरंटो के आकर्षक और दर्शनीय स्थलों में से एक है। जानवरों और प्रकृति से प्यार करने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान बहुत ही लोकप्रिय है। टोरंटो जू में आपको पांडा, गोरिल्ला और ऐसे ही कई अद्वितीय प्रजाति के जानवर देखने को मिलेंगे जोकि अन्य कहीं नहीं मिलेंगे। इस जू में बच्चो के लिए किड्स ज़ोन भी है जहाँ बहुत सारे शो होते है जिनका मजा आप अपनी फेमिली के साथ ले सकते है।

4.8 टोरंटो टूरिज्म में घूमने लायक अच्छी जगह कासा लोमा टोरंटो – Toronto Tourism Me Ghumne Layak Achi Jagah Casa Loma In Hindi

टोरंटो टूरिज्म में घूमने लायक अच्छी जगह कासा लोमा टोरंटो

कासा लोमा महल टोरंटो के सबसे अधिक लोकप्रिय स्थानों में से एक है जहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते है। कासा लोमा को हिल हाउस गोथिक रिवाइवल लैंडमार्क के नाम से भी जाना जाता है। कासा लोमा का निर्माण सन 1914 में कनाडा के फाइनेंसर सर हेनरी पेलेट ने करवाया था। सर हेनरी पेलेट ने अपने लिए यह महल बनबाया था परन्तु उनके निधन के बाद इसे दार्शनिक स्थल बना दिया गया है।

4.9 टोरंटो का सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थल डिस्टलरी डिस्ट्रिक्ट – Toronto Ka Sabse Khubsurat Darshaniya Sthal Distillery District In Hindi

टोरंटो का सबसे खुबसूरत दर्शनीय स्थल डिस्टलरी डिस्ट्रिक्ट

टोरंटो का डिस्टिलरी जिला बहुत ही फेमस टूरिज्म प्लेस है जहां पर बहुत सारे मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिसमे देश-विदेश के पर्यटक भाग लेते है। यह ऐतिहासिक क्षेत्र मनोरंजन के साथ-साथ खरीदारी के लिए भी लोकप्रिय स्थान बन गया है। कला प्रदर्शन और स्कूल के घर के रूप में जाना जाने वाला डिस्टिलरी डिस्ट्रिक्ट  बहुत ही दिलचस्प शहर है।

4.10 टोरंटो का प्रमुख दर्शनीय स्थल हाई पार्क – Toronto Ka Pramukh Darshaniya Sthal High Park In Hindi

टोरंटो का प्रमुख दर्शनीय स्थल हाई पार्क

टोरंटो का हाई पार्क सन 1873 में हावर्ड्स के द्वारा बनाया गया था जोकि टोरंटो के नागरिकों के लिए फ्री में उपयोग करने के लिए बनाया गया था। इस पार्क में बहुत सारे बागान है जो अलग-अलग समूहों में विभाजित है। यहाँ की हरियाली पर्यटकों को मन्त्र मुग्ध कर देती है और हाई पार्क में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती हैं।

और पढ़े: पोलैंड को वो कौन से आकर्षण स्थल है जो पोलैंड टूरिज्म को इतना खुबसूरत बनाते है

5. टोरंटो की नाइटलाइफ़ – Toronto Nightlife In Hindi

टोरंटो का रात का जीवन

टोरंटो शहर नाइटलाइफ़ के लिए बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। यहाँ पर आपको स्पिन टोरंटो (Spin Toronto), डेक टेरेस एंड लंग्स (Deq Terrace And Loungs), द पोर्च (The Porch), टिफ वेळ लाइट बॉक्स (Tiff Bell Lightbox), रियल स्पोर्ट्स बार (Real Sports Bar) जैसे कई बार और नाइट क्लब मिलेंगे। बता दें कि इनमे देर रात की पार्टियां, ड्रिंक, डांस, म्यूटली के व्यंजन, हिप-हॉप और मैशप संगीत की पेशकश की जाती है। टोरंटो की नाइटलाइफ़ हर पर्यटक को यहाँ बार-बार आने के लिए मजबूर कर ही देती है।

6. टोरंटो घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Toronto In Hindi

टोरंटो घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

टोरंटो की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से मई के बीच और मध्य सितंबर से मध्य अक्टूबर तक का माना जाता है। इस समय टोरंटो में भीड़ कम होती है और मौसम बहुत ही सुहावना होता है। आप इन महीनो में टोरंटो के प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग भी ले सकते है।

और पढ़े: स्विट्ज़रलैंड पर्यटन में घूमने लायक जगह की जानकारी 

7. टोरंटो का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Local Food Of Toronto In Hindi

टोरंटो का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

कनाडा का टोरंटो शहर सिर्फ घूमने के लिए ही प्रसिद्ध नही है बल्कि यहाँ पर विशेष प्रकार के पकवानों से पर्यटकों का स्वागत किया जाता है। टोरंटो के प्रसिद्ध व्यंजनों में फ्राइड चिकन, बान मि बॉयज़ काफी लोकप्रिय और स्थानीय भोजन बन गया है। फुद थाई को आमतौर पर फड थाई कहा जाता है यह सबसे लोकप्रिय और प्रिय थाई डिश में से एक है। इसके अलावा टोरंटो में चीज़बर्गर के साथ-साथ बटरमिल्क चिकन फिंगर्स और मिसों सूप भी काफी प्रसिद्ध व्यंजन है। यहाँ के स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद आप जिन्दगी भर नही भूल पाएंगे।

8. टोरंटो में भारतीयों के खाने के लिए भोजन – Food For Indians In Toronto In Hindi

 टोरंटो में भारतीयों के खाने के लिए भोजन

टोरंटो में जापानी, चीनी, इटालियन और कोरियन आदि पकवानों के साथ-साथ भारतीयों के लिए भी बहुत होटल है। जहाँ पर मुगलइ, पंजाबी, उत्तर-भारतीय और दक्षिण-भारतीय भोजन उपलब्ध है। टोरंटो में भी शाकाहारी व्यंजन का स्वाद चखने का अपना अलग ही मजा है।

9. टोरंटो में कहाँ रुके – Where To Stay Toronto In Hindi

 टोरंटो में कहाँ रुके

अगर आप कनाडा के आकर्षक शहर टोरंटो और इसके आस-पास के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद किसी आवास स्थान की तलाश में है। तो हम आपको बता दे कि टोरंटो में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक होटल उपलब्ध है। आप अपनी सुविधा के अनुसार होटल का चयन कर सकते है।

  • हॉलिडे इन्न टोरंटो डाउनटाउन होटल (Holiday Inn Toronto Downtown Center)
  • द स्ट्रेथकोना होटल (The Strathcona Hotel)
  • ग़ालिब होमस्टे (Ghalib Homestay)
  • ड्रीम कैचर ट्रेवल हाउस (Dream Catcher Travel House)
  • शंगरी-ला होटल (Shangri-La Hotel)

10. भारत से टोरंटो कैसे पहुँचे – How To Reach Toronto From India In Hindi

भारत से टोरंटो कैसे पहुँचे

अगर आपने भारत से टोरंटो घूमने जाने की योजना बनाई है तो हम आपको बता दे कि भारत से केवल फ्लाइट के माध्यम से कनाडा के खूबसूरत शहर टोरंटो आसानी से पहुंचा जा सकता है। भारत के प्रमुख शहर नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद से टोरंटो के पियरसन हवाई अड्डे (Toronto Pearson International Airport) के लिए फ्लाइट उपलब्ध है। आप भारत के इन शहरों से सीधे टोरंटो पहुँच सकते है।

11. भारतीयों के लिए कनाडा की वीज़ा नीति – Canada Visa Policy For Indians In Hindi

भारतीयों के लिए टोरंटो की यात्रा करने के लिए वीजा होना बहुत जरूरी है। वीजा बनबाने के लिए पर्यटक दो प्रकार से आवेदन कर सकते है। पर्यटक टोरंटो के वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है या फिर वीजा एप्लीकेशन सेंटर पर जाकर फॉर्म भरकर भी आवेदन कर सकते है। यह वीजा भारतीय पर्यटकों के लिए टोरंटो और कनाडा के प्रमुख स्थल घूमने के लिए 6 महीने तक मान्य रहेगा।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय 

इस आर्टिकल में आपने टोरंटो और इसके प्रमुख पर्यटक स्थलों को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

12. टोरंटो कनाडा का नक्शा – Toronto Canada Map

13. टोरंटो की फोटो गैलरी – Toronto Images

View this post on Instagram

Toronto! . #canada #toronto #city #center #holidays #visiting

A post shared by Matteo Colombo ☕ (@matteo_colombo_flemish) on

View this post on Instagram

#castle #casaloma #canada??

A post shared by Jenny M' Diaz (@jenny_smd) on

और पढ़े:

Leave a Comment