इटली देश के बारे में जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Places To Visit In Italy In Hindi

4.5/5 - (2 votes)

Tourist Attractions Of Italy In Hindi : इटली देश यूरोप महाद्वीप में स्थित एक आकर्षित देश है जिसकी राजधानी रोम हैं। यूरोप का भारत कहा जाने वाला यह देश यूरोप में स्थित कुल 20 देशों में से एक आकर्षित देश हैं। इटली देश को 9 वी शताब्दी में ग्रीक वासियों द्वारा अस्तित्व में लाया गया। यदि जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो यह दुनिया का 23 वा सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश है तथा यूरोप का चौथा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश इटली है। यदि क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो इटली का कुल क्षेत्रफल लगभग 301,338 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है।

इटली को ज्ञान-विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान और कला एवं संस्कृति का केंद्र माना जाता है। पर्यटन के लिहाज से इटली टूरिस्ट प्लेस का बहुत अधिक महत्व है। इटली की यात्रा पर देश-विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते है और बहुत ही ज्यादा आनंद की अनुभूति करते है। अगर आप भी इटली देश और इसके महत्त्व के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

1. इटली का इतिहास – History Of Italy In Hindi

इटली का इतिहास

इटली देश के इतिहास के बारे में पौराणिक कथाओं और प्राचीन तथ्यों से ऐसा पता चलता है कि इटली का निर्माण नेपोलियन द्वारा किया गया था। ऑस्ट्रियाई के साथ इटली के कई युद्ध हुए जिसमे फ़्रांस और इंग्लैण्ड ने इटली के युद्ध में भागीदारी निभाई। 1870 ईस्बी में इटली की राजधानी रोम ने इटली का निर्माण पूरा किया। इस समय विक्टर इमैनुएल द्वितीय इटली के राजा बने परन्तु इटली के वासियों को ये राजशाही अच्छी नही लगी तो उन्होंने 1943 में राजा को फांसी होने के बाद 1946 में राजशाही को भी समाप्त कर दिया। इसके बाद इटली गणतंत्र के रूप में एक स्वतंत्र देश बन गया।

2. इटली की राजधानी – Italy Capital In Hindi

इटली की राजधानी क्या हैं यह बात अक्सर पूछी जाती हैं तो आज आप जान लीजिए की इटली की राजधानी रोम है।

3. इटली की मुद्रा – Italy Currency In Hindi

इटली की मुद्रा यूरो है।

4. इटली की भाषा – Italy Language In Hindi

इटली में बोले जाने वाली राज्यभाषा इतालवी है।

और पढ़े: पोखरा नेपाल में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगह 

5. इटली के मनाये जाने वाले उत्सव – Festivals Of Italy In Hindi

इटली के मनाये जाने वाले उत्सव

इटली के प्रमुख त्यौहारों में सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार क्रिसमस और ईस्टर है। क्रिसमस को पूरे इटली में बहुत ही धूम–धाम से मनाया जाता है, क्रिसमस के दिन इटली में ज्यादातर दुकाने बंद रहती है और आने–जाने वाले वाहनों पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया जाता है। ताकि सब लोग साथ मिलकर सावधानी पूर्वक अपना यह पवित्र त्यौहार धूम–धाम से मना सके। कई जगहों पर क्रिसमस के बाजार भी लगे होते है। बच्चे क्रिसमस को बहुत पसंद करते हैं। इटली में एक त्यौहार संत दिवस भी मनाया जाता है, इस त्यौहार में लोगों द्वारा अपने पूर्वजों की कब्रों को सजाने का रिवाज हैं।

6. इटली का मशहूर खाना – Italy Famous Food In Hindi

इटली का मशहूर खाना

इटली एक ऐसा देश है जहां आपको कई प्रकार के अनोखे व्यंजन खाने को मिल सकते है। इटली के स्वादिष्ट भोजन को चखने के बाद आप बार–बार यहाँ आना पसंद करेंगे। इटली के खाने में सबसे ज्यादा पसंद किए व्यंजन पिज्ज़ा, बॉटर्गा, लासागना, फियोरेंटिना स्टेक, रिबोलिटा, पोलेंटा, ओसोबुको, रिसोट्टो, कार्बोनारा और ट्रूफ़ल्स  आदि हैं।

7. इटली घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Italy In Hindi

इटली घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

इटली घूमने जाने के लिए अप्रैल से जून और सितम्बर से अक्टूबर का महिना सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय भीड़ भी काफी कम होती है और मौसम बहुत ही सुखद होता है। ऐसे में इटली की यात्रा का बहुत आनंद आयेगा। अनुकूल मौसम के कारण आपको किसी भी प्रकार का कोई कष्ट नही होगा।

8. इटली के प्रमुख पर्यटन और आकर्षक स्थल – Best Tourist Places To Visit In Italy In Hindi

इटली के प्रमुख पर्यटन और आकर्षक स्थल

इटली देश पर्यटन स्थानों से भरा हुआ देश है टूरिज्म की दृष्टि से देखा जाए तो यहाँ कई ऐसी जगह है कई ऐसे शहर है जिनकी यात्रा करके आप अद्भुत आनंद की अनुभूति करेंगे तथा इस देश से जुड़े हर शहर के इतिहास, संस्कृति और परम्पराओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

8.1 इटली का पर्यटन स्थल कोलोसियम रोम – Italy Ke Paryatan Sthal Colosseum Rome In Hindi

इटली का पर्यटन स्थल कोलोसियम रोम

रोम में कोलोसियम रोमन अखाड़ा दुनिया का सबसे बड़ा अखाड़ा है और इटली के प्रसिद्ध अखाड़ो में से एक हैं। कोलोसियम रोमन अखाड़े का निर्माण फ्लेवियन के राजा वेस्पसीयन द्वारा 72 वीं ईस्वी में शुरू किया गया था और उनके पुत्र टाइटस द्वारा 80 वीं ईस्वी में समाप्त किया गया था। यह अखाड़ा बहुत बड़ी इमारत के रूप में निर्मित किया गया था। कोलोसियम अखाड़े में 50,000 से अधिक दर्शक एक साथ प्रदर्शन देख सकते हैं। इस ईमारत में प्रवेश करने के लिए 80 प्रवेश द्वार हैं।

और पढ़े: कोलोसियम का इतिहास और इसके 25 के रोचक तथ्य

8.2 इटली का आकर्षण स्थल ग्रांड कैनाल वेनिस – Italy Ka Aakarshan Sthal Grand Canal Venice In Hindi

इटली का आकर्षण स्थल ग्रांड कैनाल वेनिस

इटली के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से वेनिस बहुत ही रोमांटिक तथा आकर्षित जगह है। वेनिस शहर में ग्रैंड कैनाल नाम का जलमार्ग है जो की शहर का केंद्रीय जलमार्ग है। इस जलमार्ग को “द सिटी ऑफ़ वाटर” के नाम से जाना जाता है और यह जलमार्ग वेनिस शहर के सहारे से लैगून और सेंट मार्किन के बीच अपना रास्ता बनाता है। वेनिस शहर की यात्रा करते हुए आपको कई ऐसी आकर्षित जगह मिलेंगी जहाँ से आप इस अद्भुत जलमार्ग को भी देख सकते है। वेनिस शहर में रहने वाले लोग यहां चलने वाली बाष्पपट्टी नाम की बस से इस जलमार्ग की यात्रा करते है। यदि आप एक रोमांटिक माहोल को चाहते हैं तो टैक्सी सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता हैं।

और पढ़े: वेनिस सिटी इटली घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

8.3 इटली का दर्शनीय स्थल सांता मारिया डेल फियोर फ्लोरेंस – Italy Ka Darshaniya Sthal Santa Maria Del Fiore Florence In Hindi

इटली का दर्शनीय स्थल सांता मारिया डेल फियोर फ्लोरेंस

इटली के पर्यटन स्थलों में शामिल फ्लोरेंस शहर बहुत ही आकर्षक शहर है और इटली की यात्रा पर आए पर्यटकों के लिए घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। सांता मरिया डेल फियोर इस शहर का सबसे खुबशुरत गिरिजा घर है और यह इस शहर के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वेसिलिका चर्च इटली के सबसे बड़े चर्चों में से एक है जोकि संगमरमर के पैनलो से निर्मित है। यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा ईंट का गुंबद है।

8.4 इटली में देखने लायक जगह पियाजा डेल केम्पो सिएना – Italy Me Dekhne Layak Jagah Piazza Del Campo Siena In Hindi

इटली में देखने लायक जगह पियाजा डेल केम्पो सिएना

इटली के प्रमुख आकर्षण में सिएना का पियाजा डेल केम्पो बहुत ही सुन्दर स्थान है। यह अपनी सुन्दरता के कारण ही दुनिया में प्रसिद्द है और यह स्थान टक्सनी का सार्वजानिक एतिहासिक केंद्र माना जाता है। इसकी अखंडता और भव्यता के कारण पर्यटकों को बहुत अधिक आकर्षित करता हैं। इस स्थान का प्रमुख आकर्षण यहां होने वाली घोड़े की दौड़ है जो वर्ष में दो बार आयोजित की जाती हैं।

8.5 इटली में घूमने लायक जगह पॉम्पी शहर – Italy Me Ghumne Layak Jagah Pompeii In Hindi

इटली में घूमने लायक जगह पॉम्पी शहर

इटली में घूमने वाली जगह पॉम्पी शहर इटली के दक्षिण पूर्व में स्थित ऐसा शहर है, जो इटली के प्रमुख आकर्षण स्थलों में से एक है। यह शहर कई सालो पहले हुए ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से एक खंडहर के रूप में तब्दील हो गया था। इस विस्फोट में पूरा शहर राख से दब गया था। 1200 साल तक ऐसे ही दबे रहने के बाद इस शहर की खुदाई की गई। जिससे यहाँ के लोगो के जीवन के बारे में जानकारी मिली इस शहर में हर साल 25 लाख से भी ज्यादा पर्यटक घूमने आते है।

और पढ़े: दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

8.6 इटली टूरिज्म की मशहूर जगह पासिटानो शहर – Italy Tourism Ki Mashur Jagha Positano In Hindi

इटली टूरिज्म की मशहूर जगह पासिटानो शहर

इटली में घूमने लायक पासिटानो शहर इटली का एक छोटा सा शहर है और यह पहाड़ी क्षेत्र में अमाल्फी तट पर स्थित है। यह शहर बहुत आकर्षित है और इसके बारे में प्रसिद्ध लेखक जॉन स्टीनबेक ने अपने एक लेख में वर्णन किया हैं।

8.7 इटली पर्यटन में घूमने वाली जगह कोमो झील – Italy Paryatan Me Ghumne Wali Jagah Como Lake In Hindi

इटली पर्यटन में घूमने वाली जगह कोमो झील

कोमो झील इटली की बहुत ही आकर्षक जगह है कोमो झील की आकृति उल्टे Y की तरह प्रतीत होती है। रोमन काल में बनाये गए विला के कारण यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। यह झील ताज़ी हवा, पानी और पहाड़ों के कारण बहुत फेमस है।

8.8 इटली का आकर्षक स्थान पीसा की मीनार – Italy Ke Aakarshan Sthan Leaning Tower Of Pisa In Hindi

इटली का आकर्षक स्थान पीसा की मीनार

इटली में स्थित दुनिया की सबसे प्रसिद्ध टावर में से एक पीसा का टावर है। जिसका निर्माण 177 वर्षो में हुआ था यह मीनार 296 चरणों में निर्मित हुआ है जो भी पर्यटक ऊँची इमारत पर चढ़ने में रूचि रखते है। उनके लिए यह स्थान बहुत की आकर्षक है।

8.9 इटली पर्यटन में देखने लायक जगह सेन जिमिग्नानो – Italy Paryatan Me Dekhne Layak Jagah San Gimignano In Hindi

इटली पर्यटन में देखने लायक जगह सेन जिमिग्नानो

इटली के पर्यटन स्थल में शामिल सेन जिमिग्नानो इटली में टस्कनी का छोटा सा गाँव है। यह अपने 14 पत्थरों वाले टावर के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह पर्यटन के लिए बहुत ही आकर्षक जगह है और यहां आने वाले टूरिस्ट को यहाँ कई सालो पुरानी लड़ाइयों की जानकारी भी मिल सकती है।

और पढ़े: बुर्ज खलीफा घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

8.10 इटली पर्यटन में प्रसिद्ध मंदिरों की घाटी – Italy Paryatan Me Prasidh Valley Of The Temple In Hindi

इटली पर्यटन में प्रसिद्ध मंदिरों की घाटी

इटली की प्रसिद्ध जगहों में शामिल मंदिरों की घाटी सिसिली में स्थित बहुत ही प्राचीन तथा पुरातात्विक स्थान के रूप में जाना जाता हैं। सिसिली में कई ग्रीक मंदिर है और यह सभी मंदिर लगभग 2400 साल से भी अधिक पुराने हैं। यह पर्यटन स्थल पर्यटकों को यहां की संस्कृति से रूवरू कराते है।

8.11 इटली का दर्शनीय स्थल पोर्टोफिनो शहर – Italy Ka Darshaniya Sthal Portofino In Hindi

इटली का दर्शनीय स्थल पोर्टोफिनो शहर

इटली के पर्यटन में शामिल समुद्री तट पर वासा पोर्टोफिनो नामक शहर इतालवी रिवेरा के सबसे सुन्दर शहरों में से एक माना जाता है। यहां पर टूरिस्ट समुद्र तट पर घूमने के लिए आते है और आनन्द की अनुभूति करते हैं। यह स्थान सदियों में डे-ट्रिप डेस्टिनेशन के नाम से जाना जाता है।

8.12 इटली में घूमने वाली जगह केपरी – Italy Me Ghumne Wali Jagah Capri In Hindi

इटली में घूमने वाली जगह केपरी

इटली में घूमने वाली जगहों में केपरी बहुत ही आकर्षक और अद्भुत जगह है जिसे रोमन काल में निर्मित किया गया था। यहां एक ब्लू ग्रोटो नाम की गुफा है जो बहुत ही आकर्षक है अक्सर लोग घूमने आते है।

8.13 इटली के दर्शनीय स्थान सेंट मार्क बेसिलिका वेनिस – Italy Ke Darshaniya Sthan St. Mark’s Basilica Venice In Hindi

इटली के दर्शनीय स्थान सेंट मार्क बेसिलिका वेनिस

इटली का दर्शनीय स्थान सेंट मार्क बेसिलिका चर्च का निर्माण 11वी शताब्दी में हुआ था। वेनिस शहर इटली बहुत ही आकर्षक शहर है और इस स्थान पर पियाजा सैन मार्को का मुकुट रखा हुआ है। यहाँ रहने वाले लोग बेलिसिका डी सैन मार्को के नाम से इस जगह को जानते है। यहाँ टूरिस्ट को कई प्राचीन रत्नों की जानकारी प्राप्त होगी जो इस चर्च में रखे हुए है।

8.14 इटली पर्यटन की प्रसिद्ध जगह पिज़्ज़ा नेपोलिटानो – Italy Paryatan Ki Prasidh Jagah Pizza Napoletana In Hindi

इटली पर्यटन की प्रसिद्ध जगह पिज़्ज़ा नेपोलिटानो

इटली के आकर्षक जगहों में से एक जगह है जहां नेपल्स विश्व का सबसे अच्छा पिज़्ज़ा मिलता है। क्योकिं पिज़्ज़ा की शुरुआत इसी जगह से हुई है। आप इटली की यात्रा के दौरान इस स्थान पर जरुर आना पसंद करेंगे ।

और पढ़े: नयाग्रा फॉल्स कनाडा की जानकारी

8.15 इटली टूरिज्म में घूमे ऑरविएटो के डुओमो- Italy Tourism Me Ghume Duomo Of Orvieto In Hindi

इटली टूरिज्म में घूमे ऑरविएटो के डुओमो

इटली के सभी पर्यटन स्थान घूमते हुए जब आप ऑरविएटो आएंगे तो आपको यहाँ पर सात अलग और अजीब प्रकार की कहानियों की जानकारी प्राप्त होगी। यह स्थान वास्तु कला का केंद्र माना जाता है।

8.16 इटली में घूमने की जगह माउंट एटना – Italy Me Ghumne Ki Jagah Mount Etna In Hindi

इटली में घूमने की जगह माउंट एटना

इटली में घूमने वाली जगहों में शामिल सिसली द्वीप में स्थित माउन्ट एटना की चोटी विश्व की सबसे ऊँची ज्वालामुखी की चोटी है। इस स्थान पर अक्सर ज्वालामुखी फटते हैं। इसी ज्वालामुखी के आसपास एक बहुत ही सुन्दर बगीचा है जिसे पार्को डेलीटन के नाम से जाना जाता है। यह क्रेकर्स तथा फिशर में रूचि रखने वालो के लिए बहुत ही आकर्षक जगह है।

8.17 इटली का दर्शनीय स्थल सस्सी दी मटेरा – Italy Ke Darshaniya Sthal Sassi Di Matera In Hindi

इटली का दर्शनीय स्थल सस्सी दी मटेरा

इटली के प्रमुख पर्यटन स्थल में मटेरा शहर में कई गुफाएं है। ऐसा माना जाता है कि जब इटली में सबसे पहले इंसान ने निवास करना शुरू किया था तब वो इन्ही गुफाओं में रहते थे। इन गुफाओं के समूह को सस्सी द मटेरा के नाम से भी जाना जाता है। इन गुफाओं में मदिरा पीने का अनुभव बहुत ही आश्चर्य जनक माना जाता है।

8.18 इटली की ऐतिहासिक जगह बेसिलिका डि सैन फ्रांसेस्को अस्सी – Basilica Di San Francesco Assisi Historical Places In Italy In Hindi

इटली की ऐतिहासिक जगह बेसिलिका डि सैन फ्रांसेस्को अस्सी

इटली के अस्सी में स्थित बेसिलिका डी शेन फ्रांसेस्को का निर्माण स्वम संत फ्रांसिस के सम्मान में 13वीं शताब्दी में किया गया था। बेसिलिका डी फ्रांसेस्को इटली के बहुत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है।

और पढ़े: मलेशिया के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

8.19 इटली का टूरिस्ट प्लेस डोलोमाइट्स – Italy Ki Famous Tourist Place Dolomites In Hindi

इटली का टूरिस्ट प्लेस डोलोमाइट्स

इटली में स्थित डोलोमाइट्स एक पर्वत श्रृंखला है जो बहुत ही आकर्षक है। शाम के समय इस श्रृंखला की चोटियाँ गुलाबी या बैंगनी रंग की दिखाई देती है जो बहुत ही सुन्दर लगती है यह जगह शीतकालीन खेलो के लिए प्रसिद्ध है।

8.20 इटली की मशहूर जगह सैन विटाले की बेसिलिका रावेना – Italy Ki Mashur Jagah Basilica Of San Vitale Ravenna In Hindi

इटली की मशहूर जगह सैन विटाले की बेसिलिका रावेना

इटली के उतरी क्षेत्र में स्थित रावेना शहर कला और सस्कृति में रूचि रखने वालों के लिए बहुत ही लोकप्रिय स्थान है। आप यहां के अद्भुत सौंदर्य तथा कलाकृतियों के दर्शन कर सकते है।

8.21 इटली का आकर्षण स्थान ला पेलोसा- Italy Ke Aakarshan Sthan La Pelosa In Hindi

इटली का आकर्षण स्थान ला पेलोसा

ला पलोसा एक समुद्री तट है यह तट रेतीला है। इसके उथले पानी के कारण यह बहुत ही शानदार दिखाई देता है और पर्यटकों के लिए बहुत अधिक आकर्षित करता हैं।

8.22 इटली में घूमने लायक जगह सांता मारिया डेल्ले ग्राज़ी मिलान – Italy Mein Ghumne Layak Jagah Santa Maria Delle Grazie Milan In Hindi

इटली में घूमने लायक जगह सांता मारिया डेल्ले ग्राज़ी मिलान

मिलान में सांता मारिया चर्च बहुत ही प्रसिद्ध चर्च है यह वास्तुकला का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। इसमें सजावटी नाव के कारण यह बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है। इस चर्च में पर्यटक मुख्य रूप से इसमें बनी हुई सुन्दर तथा आकर्षित पेंटिंग देखने के लिए आते है।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी

8.23 इटली के पर्यटन स्थल ट्रेवी फाउंटेन रोम – Italy Ke Paryatan Sthal Trevi Fountain Rome In Hindi

इटली के पर्यटन स्थल ट्रेवी फाउंटेन रोम

इटली के दर्शनीय स्थलों में से एक इटली की राजधानी रोम में ट्रेवी फाउन्टेन का निर्माण 1762 ईस्वी में किया गया था। यह एक फब्बारा है जो की बहुत ही आकर्षक हैं। ट्रेवी फब्बारे में भगवान् नेपच्यून की प्रतिमा के दर्शन किए जा सकते हैं।

8.24 इटली देश के आकर्षण स्थल एल्बा – Italy Desh Ke Aakarshak Sthan Elba In Hindi

इटली देश के आकर्षण स्थल एल्बा

इटली का प्रसिद्ध द्वीप एल्बा का सबसे प्रसिद्ध निवासी नेपोलियन था परन्तु नेपोलियन को इस देश से निष्कासित कर दिया गया था। लेकिन आज भी यहाँ नेपोलियंस द्वारा बसाए हुए घर है। इसलिए यह स्थान पर्यटकों के लिए घूमने की जगह बन गया है।

8.25 इटली में घूमने वाली जगह वेरोना एरिना – Italy Me Ghumne Wali Jagah Verona Arena In Hindi

इटली में घूमने वाली जगह वेरोना एरिना

वेरोना शहर रोमियो और जूलियट के लिए फेमस शहर है, यह अनोखा शहर रोमन द्वारा निर्मित अखाड़े के रूप में जाना जाता है। इस शहर का निर्माण 2000 साल पहले हुआ था। यह पर्यटन के लिए बहुत ही अच्छी जगह है।

8.26 इटली टूरिज्म में घूमने लायक जगह हरकुलेनियम शहर – Italy Tourism Me Ghumne Layak Jagah Herculaneum In Hindi

इटली टूरिज्म में घूमने लायक जगह हरकुलेनियम शहर

इटली का हरकुलेनियम शहर लगभग 2000 साल पहले ज्वालामुखी बिस्फोट से पूरी तरह नष्ट हो चुका था। परन्तु आज भी इसके अवशेष को बहुत अच्छे से संरक्षित करके रखा गया है और इटली की यात्रा पर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैं।

और पढ़े: पेरिस में घूमने लायक पर्यटन स्थल

9. इटली की यात्रा में कहाँ रुके – Where To Stay In Italy In Hindi

इटली की यात्रा में कहाँ रुके

इटली के सभी पर्यटन स्थल घूमने के बाद यदि आप यहाँ रुकना चाहते हैं, तो हम आपको बता दे कि इटली में लो-बजट से लेकर हाई-बजट के होटल उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं।

  • होटल बरना – Hotel Berna
  • होटल आर्टमिड – Hotel Artemide
  • होटल दवंज़ती – Hotel Davanzati
  • होटल डेविड – Hotel Devid
  • आईक्यू होटल रोमा – IQ Hotel Roma

10. इटली कैसे पहुंचे – How To Reach Italy In Hindi

इटली पर्यटन स्थल घूमने जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस,  कार या फिर शिप में से किसी का भी चयन कर सकते हैं।

10.1 इटली फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Italy By Flight In Hindi

इटली फ्लाइट से कैसे पहुंचे

अगर आपने इटली के ट्रिप के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दे कि फ्लाइट से आप इटली आसानी से पहुँच जाएंगे। इटली में रोम, फ्लोरेंस, पीसा, मिलान और सिसिली जैसे प्रमुख शहरों में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।

और पढ़े: चिचेन इट्ज़ा के बारे में जानकारी और इसके 30 रोचक तथ्य

इस आर्टिकल में आपने इटली के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस (Tourist Attractions Of Italy In Hindi) को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

11. इटली का नक्शा – Italy Map

12. इटली की फोटो गैलरी – Italy Images

View this post on Instagram

? ???????

A post shared by ?????? • ????? ???????? ??? • (@enrico__assirelli) on

और पढ़े:

Leave a Comment