बुर्ज खलीफा घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल – Burj Khalifa Dubai Information In Hindi

3.4/5 - (8 votes)

Burj Khalifa In Hindi : बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत हैं जोकि दुबई शहर में स्थित है। बुर्ज खलीफा 163 मंजिला आकाश को छूती हुई ईमारत हैं। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई इतनी अधिक हैं कि आप इसे नब्बे किलोमीटर की दूरी से भी देख सकते है। बुर्ज खलीफा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ और इसका इंटीरियर पार्ट में 24 केरेट के गोल्ड का उपयोग किया गया हैं। दुबई के सबसे प्रिय आकर्षण में बुर्ज खलीफा का नाम सबसे पहले आता हैं।

जब पर्यटक दुबई की इस ईमारत को नीचे से देखते हैं तो यह एक विशाल आकार की दिखाई देती और इसकी चोटी तक नजर पहुंचाते हुए आप गिर भी सकते हैं। जब आप बुर्ज खलीफा बिल्डिंग की ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं, तो पूरी दुबई का नजारा देख सकते है। यदि आप रात के अंधेर में इस बिल्डिंग पर जाते है तो पूरा दुबई शहर रंग-बिरंगी रौशनी से जगमगाता हुआ दिखाई देता हैं। यदि आप भी बुर्ज खलीफा और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. दुनिया की सबसे बड़ी इमारत कहाँ है – Tallest Building In The World In Hindi

दुनिया की सबसे बड़ी इमारत कहाँ है

बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बड़ी इमारत हैं जोकि दुबई में स्थित हैं।

2. बुर्ज खलीफा की संरचना – Burj Khalifa Architect In Hindi

बुर्ज खलीफा वास्तुकला में ट्रिपल-लोब्ड फुटप्रिंट, हाइमेनोकैलिस फूल का एक सुंदर चित्रण है। दुनिया का सबसे ऊँचा यह टॉवर एक केंद्रीय कोर के आसपास व्यवस्थित तीन तत्वों से निर्मित है। टॉवर की वाई आकार की संरचना हैं। बुर्ज खलीफा इस्लामी वास्तुकला का एक शानदार उदहारण हैं। बुर्ज खलीफा से सम्बंधित स्टैक प्रभाव या चिमनी प्रभाव एक ऐसी घटना है जो बुर्ज खलीफा की संरचना को प्रभावित करती हैं।

3. बुर्ज खलीफा का निर्माण – Burj Khalifa Construction In Hindi

बुर्ज खलीफा का निर्माण

बुर्ज खलीफा के उत्खनन का काम 6 जनवरी 2004 में शुरू हुआ था और कार्य के पूरा होने के बाद बुर्ज खलीफा ने दुनिया की सबसे ऊँची मानव निर्मित कला का दर्जा प्राप्त किया। खुदाई कार्य शुरू होने से लेकर निर्माण काल में 1325 दिन का समय लगा। बुर्ज खलीफा के निर्माण कार्य में 380 अधिक इंजीनियर और ऑन-साइट तकनीशियन ने मिलकर काम किया। बुर्ज खलीफा की बाहरी क्लेडिंग मई 2007 में शुरू हुई और सितम्बर 2009 पूरी हुई।

और पढ़े: अमेरिका के 20 प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल

4. बुर्ज खलीफा के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Burj Khalifa In Hindi

  • बुर्ज खलीफा में 58 लिफ्ट लगी हुई हैं।
  • बुर्ज खलीफा में 2957 पार्किंग स्थान हैं और 900 आपार्टमेंट और 304 होटल हैं।
  • शुरूआती दौर में बुर्ज खलीफा को बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता था।
  • बुर्ज खलीफा भवन 2003 में प्रस्तावित था लेकिन इसका कार्य 2004 में शुरू हुआ जोकि 2010 में खत्म हुआ।
  • बुर्ज खलीफा बिल्डिंग में जमीन के नीचे एक और जेमीन के ऊपर 163 बिल्डिंग बनी हुई हैं।
  • बुर्ज खलीफा में पीक कंस्ट्रक्सन के दौरान प्रति दिन 12,000 कर्मचारी काम करते थे।
  • बुर्ज खलीफा के निर्माण जितना रीबार लगाया गया था यदि उसे एंड टू एंड रख दिया जाएं तो दुनिया की सडकों का एक चौथाई भाग कवर करता हैं।
  • 300 चीनी क्लैडिंग विशेषज्ञों ने एक साथ मिलकर टॉवर के लिए एक क्लैडिंग सिस्टम को डिजाइन किया था।
  • बुर्ज खलीफा में उपयोग किया जाने वाला प्रति दिन का पानी 250,000 गैलन होता हैं।

5. बुर्ज खलीफा की प्रवेश शुल्क – Burj Khalifa Ticket Price In Hindi

बुर्ज खलीफा की प्रवेश शुल्क

बुर्ज खलीफा को अन्दर से घूमने के लिए आपको एंट्री फीस देनी होती हैं। बुर्ज खलीफा घूमने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन भी बुकिंग कर सकते है। अगर हम बात करे टिकेट की कीमत की तो यह आप के घूमने के समय और कितने मंजिल तक आप घूमना चाहते है उस पर निर्धारित किया जाता है। जो की लगभग 1900रुपय से 7500रुपय के बीच होता है।

6. बुर्ज खलीफा को अन्दर से घूमने जाने का समय – Opening And Closing Time Of Burj Khalifa In Hindi

बुर्ज खलीफा घूमने के लिए आप पूरे वर्ष भर सूर्यउदय से लेकर सूर्यास्त तक कभी भी जा सकते हैं।

7. बुर्ज खलीफा के आस पास के पर्यटन और आकर्षण स्थल – Tourist Attraction Near Burj Khalifa Dubai In Hindi

बुर्ज खलीफा दुनिया की खूबसूरत जगहों में से एक दुबई में स्थित हैं और टूरिस्ट के लिहाज से दुबई दुनिया भर में फेमस हैं। दुबई में आप बुर्ज खलीफा की यात्रा के दौरान अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी घूमने जा सकते हैं। जिसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

7.1 दुबई डेजर्ट सफारी – Dubai Desert Safari In Hindi

दुबई डेजर्ट सफारी

बुर्ज खलीफा के प्रमुख आकर्षण में शामिल यहां की डेजर्ट सफारी पर्यटकों को बहुत अधिक लुभाती हैं। खासतौर पर यह अपने बुनियादी ढांचे के लिए जानी जाती हैं। अपनी स्थापत्य कलाकृतियों, सौंदर्यपूर्ण परिवेश और अति शानदार समुद्र तटों के लिए छुट्टी मानाने के लिए जाना जाता है। दुबई शहर शानदर  ‘डेजर्ट सफारी’ की पेशकश करता हैं।

7.2 मिरेकल गार्डन दुबई – Miracle Garden Dubai In Hindi

मिरेकल गार्डन दुबई

दुबई में घूमने वाली जगहों में मिरेकल गार्डन दुनिया के सबसे सुंदर और सबसे बड़े प्राकृतिक फूलों के बागानों के लिए जाना जाता हैं। पर्यटकों के मन को लुभाने वाला यह मिरेकल गार्डन दुबई एक सुंदर फूल उद्यान है, जो संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में डबैलैंड जिले में स्थित है। दुबई के मिरेकल गार्डन को 2013 में वेलेंटाइन डे पर लॉन्च किया गया था। 72,000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में यह उद्यान फैला हुआ हैं।

और पढ़े: क्राइस्ट द रिडीमर की जानकारी और इतिहास

7.3 मरीना वाटरफ्रंट दुबई – Marina Waterfront Dubai In Hindi

मरीना वाटरफ्रंट दुबई

बुर्ज खलीफा का पर्यटन स्थल दुबई मरीना वर्तमान में कलात्मक सेटिंग में निवास प्रदान करने वाले ईएमएएआर द्वारा दुबई क्षेत्र में स्थित अपनी तरह का एक मात्र तटवर्ती विकास है। यह एक नहर शहर है। जहां होटल, आधुनिक शॉपिंग और अन्य अवकाश केंद्र बने हुए हैं।

7.4 बुर्ज अल अरब दुबई – Burj Al Arab Dubai In Hindi

बुर्ज अल अरब दुबई

दुबई के ऐतिहासिक और भव्य बुर्ज अल अरब कि स्थापना वर्ष 1999 में की गई थी। बुर्ज खलीफा का शानदार पर्यटन स्थल बुर्ज अल अरब दुबई के एक प्रीमियम होटल में से है और जुमेराह रोड अपनी उपस्थित दर्ज कराती हैं। इसका निर्माण धुआं के पाल के आकार में बनाया गया हैं। यह स्थान 180 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं।

7.5 दुबई फाउंटेन – The Dubai Fountain In Hindi

दुबई फाउंटेन

दुबई फाउंटेन दुनिया की सबसे बड़ी कोरियोग्राफ्ड वाटर फाउंटेन में एक शानदार शाम बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है। दुबई फाउंटेन 24 एकड़ के क्षेत्र में बुर्ज झील के बीच में बसा हुआ हैं और यह बुर्ज खलीफा के ओपोजिट हैं। पर्यटन के लिहाज से इस स्थान का अपना अलग ही महत्व हैं। अरबी और बाबा यटू सहित अन्य विश्व संगीत का लुत्फ़ यहां उठाया जा सकता हैं।

7.6 दुबई क्रीक – Dubai Creek In Hindi

दुबई क्रीक

दुबई शहर का आकर्षण दुबई क्रीक खारे पानी का एक प्रमुख बंदरगाह है और यूएई के शहर दुबई को दो भागों में डिवाइड करता है और व्यापारिक बंदरगाह को रेगिस्तान के साथ जोड़ता है। दुबई क्रीक फारस की खाड़ी और वन्यजीव अभयारण्य तक विस्तारित हैं। यह जलमार्ग एक वाणिज्यिक जीवनरेखा की भाती अपना कार्य करता हैं।

7.7 दुबई की ग्रैंड मस्जिद – Grand Mosque Dubai In Hindi

दुबई की ग्रैंड मस्जिद

दुबई के दर्शनीय स्थलों में राजसी शेख जायद ग्रैंड मस्जिद अबू धाबी में स्थित है। यह मस्जिद संयुक्त अरब अमीरात में इस्लामी वास्तुकला का एक अच्छा उदहारण देखने को मिलता है। ग्रैंड मस्जिद का नाम यूएई में सबसे अधिक देखी जाने वाली ईमारतो में शामिल हैं। वर्तमान समय के दौरान यह पूजा स्थल और शुक्रवार की सभा के लिए जाना जाता हैं।

और पढ़े: पेरिस में घूमने लायक पर्यटन स्थल 

7.8 दुबई ओपेरा – Dubai Opera In Hindi

दुबई ओपेरा

ओपेरा दुबई के डाउनटाउन में स्थित हैं जिसे वर्ष 2016 में स्थापित किया था। ओपेरा शानदार उज्ज्वल सांस्कृतिक और कला केंद्रों में से एक है। ओपेरा में लगभग 2000 व्यक्तियों के ठहरने की जगह हैं। दुबई ओपेरा में कला और संस्कृति एक अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है।

7.9 ग्लोबल विलेज दुबई – Global Village Dubai In Hindi

ग्लोबल विलेज दुबई

ग्लोबल विलेज को दुबई में छुट्टी मानाने के लिए महत्वूर्ण स्थान माना जाता हैं। यूएई में यह सबसे बड़ा पर्यटन स्थल के रूप में भी उभरा हैं। ग्लोबल विलेज पहला सांस्कृतिक, मनोरंजन, परिवार और खरीदारी के लिए जाना जाता हैं। प्रतिवर्ष 17,200,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले दुबई के इस पर्यटन स्थल पर लगभग 5 मिलियन से अधिक पर्यटन घूमने आते हैं।

7.10 दुबई मॉल – Dubai Mall In Hindi

दुबई मॉल

दुबई मॉल बुर्ज खलीफा के बगल में डाउनटाउन दुबई में स्थित है। बुर्ज खलीफा की यात्रा में दुबई में घूमने वाली जगहों में दुबई मॉल एक शानदार जगह हैं। जिसे दुबई शॉपिंग फेस्टिवल का घर भी कहा जाता हैं। यह यूएई में दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक है। दुबई मॉल शहर के प्रमुख मॉल में से एक है, जो मनोरंजन की दुनिया में प्रवेश करने वालो के लिए उभर के सामने आता हैं। 300 से अधिक मछलियों की प्रजातियों के अलावा आप यहां की कई आकर्षित चीजो को देख सकते हैं।

7.11 काइट बीच दुबई – Kite Beach Dubai In Hindi

काइट बीच दुबई

दुबई के पर्यटन स्थलों में काइट बीच प्रमुख स्थान हैं जोकि पर्यटकों की महमान नवाजी के लिए हमेशा तत्पर रहता हैं। दुबई क्रिस्टल और बेदाग साफ समुद्र तटों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यह बीच दुबई के नवीनतम बीचो में से एक है और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी 

7.12 जुमेरा मस्जिद दुबई – Jumeirah Mosque Dubai In Hindi

जुमेरा मस्जिद दुबई

बुर्ज खलीफा पर्यटन में दुबई के दर्शनीय स्थलों में जुमेराह मस्जिद दुबई की एक ऐतिहासिक मस्जिद है। इस मस्जिद में सांस्कृतिक परिवेश को बढ़ावा देने के लिए गैर-मुस्लिमों को निर्देशित पर्यटन की पेशकश की जाती है। जुमेराह मस्जिद को दुबई शहर की सबसे भव्य और आकर्षित मस्जिदों में गिना जाता हैं। काहिरा के अल-अजहर मस्जिद की तुलना में इसका आकार आठ गुना हैं।

7.13 दुबई का बॉलीवुड पार्क – Bollywood Park Dubai In Hindi

दुबई का बॉलीवुड पार्क

बुर्ज खलीफा के आकर्षण में दुबई में देखने वाली जगह बॉलीवुड पार्क यहां का प्रमुख आकर्षण हैं। बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा का जादू दुनिया भर में सिर चढ़ कर बोलता हैं। दुबई का बॉलीवुड पार्क दुनिया में बी-टाउन को समर्पित ’पहला थीम पार्क है। दुबई का बॉलीवुड पार्क ऐसे लोगो के लिए खास हैं, जो एडवेंचर, रोमांस, कॉमेडी, मिस्ट्री, थ्रिल और एक्शन के शौकीन हैं।

7.14 गुरु नानक दरबार दुबई – Guru Nanak Darbar Dubai In Hindi

गुरु नानक दरबार दुबई

दुबई के दर्शनीय स्थलों में गुरु नानक दरबार साहिब खाड़ी में पहला आधिकारिक सिख मंदिर है। इस गुरु द्वारे का निर्माण 50,000 से अधिक सिखों को दुबई में पूजा करने के लिए किया गया था। गुरु नानक गुरुद्वारा शांति, आस्था, प्रेम और एकांत का प्रतीक माना जाता है। यदि आप दुबई की यात्रा पर है तो इस पवित्र गुरूद्वारे में जाकर जरूर माथा टेके।

7.15 एतिहाद संग्रहालय दुबई – Etihad Museum Dubai In Hindi

एतिहाद संग्रहालय दुबई

दुबई के ऐतिहासिक स्थलों में जुमेराह रोड पर स्थित एतिहाद संग्रहालय एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं इस संग्रहालय में रखे हुए तथ्य प्राचीन और पुराने हैं। एतिहाद संग्रहालय को यूनियन हाउस भी कहा जाता है। यह स्थान ऐसे जगह पर स्थित हैं जो यूएई की उत्पत्ति की कहानी वयां करता है।

7.16 स्की दुबई – Ski Dubai In Hindi

स्की दुबई

दुबई में स्की 22,500 वर्ग मीटर का इनडोर स्की क्षेत्र है। स्की दुबई शहर के रेगिस्तानी क्षेत्र के मध्य में स्थित हैं। स्की की शुरुआत दुबई में दिसंबर 2005 में हुई थी। यह केंद्र दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है और कुछ शानदार सुविधाओ के साथ बेहतरीन चीजो की पेशकश करता हैं। 2,42,187 वर्ग फुट के क्षेत्र विस्तृत इसमें वंडरलैंड में पाँच ढलान, एक चौराहा और वास्तविक पेंगुइन आदि शामिल है।

और पढ़े: मलेशिया के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

7.17 डॉल्फिनारियम दुबई – Dolphinarium Dubai In Hindi

डॉल्फिनारियम दुबई

दुबई में डॉल्फिनारियम स्थानीय लोगों और दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक लौकप्रिय आकर्षण के रूप में जाना जाता हैं। 45 मिनिट के समय में आप यहां घूम सकते है और इस पर्यटन स्थल का लुत्फ़ उठा सकते हैं। तैरने का मजा भी पर्यटक ले सकते हैं।

7.18 सईद अल मकतूम हाउस दुबई – Saeed Al Maktoum House Dubai In Hindi

सईद अल मकतूम हाउस दुबई

दुबई के आकर्षण में अल मकतूम हाउस एक ऐतिहासिक ईमारत है, जो शहर के अल शिंदगहा क्षेत्र में स्थित है। सन 1896 में दुबई के तत्कालीन शासक सईद बिन मकतूम अल मकतूम के निवास स्थान के रूप में इसे बनाया गया था। इस प्राचीन संग्रहाल में दस्तावेज, टिकट, पुराने चित्र, सिक्के, आभूषण और सजावटी सामान आपको यहां मिल जाएंगे। पर्यटक इस स्थान पर घूमना पसंद करते हैं।

7.19 रास अल खोर वन्यजीव अभयारण्य दुबई – Ras Al Khor Wildlife Sanctuary Dubai In Hindi

रास अल खोर वन्यजीव अभयारण्य दुबई

रास अल खोर वन्यजीव अभयारण्य दुबई का एक शानदार पर्यटन डेस्टिनेशन हैं जोकि लगभग 500 से अधिक राजहंसों, पक्षियों और मछलियों की कई प्रजातियों को अपने यहां रखता हैं। रास अल खोर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एक आर्द्रभूमि आरक्षित क्षेत्र है। जोकि पर्यावरणविदों, फोटोग्राफरों, पर्यटकों और वनस्पति विज्ञानियों के लिए बिल्कुल आदर्श है।

इन तमाम पर्यटन स्थलों के अलावा भी आप यहां कुछ अन्य टूरिस्ट प्लेस पर भी घूमने जा सकते हैं।

  • एक्वावेंचर वाटरपार्क
  • अलसरकल एवेन्यू
  • लेगोलैंड दुबई
  • डॉल्फिन बे
  • दुबई गोल्ड सूक
  • बुर दुबई गाँव
  • सफा पार्क
  • डेरा क्लॉकटॉवर
  • सनसेट बीच
  • बुर्ज अल अरब बीच

और पढ़े: चीन के बारे में जानकारी

8. बुर्ज खलीफा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Burj Khalifa In Hindi

बुर्ज खलीफा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

बुर्ज खलीफा की खूबसूरत यात्रा पर जाने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के महीनों के दौरान का माना जाता है। नवंबर से अप्रैल का समय दुबई घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। क्योंकि जनवरी और फरवरी माह में होने वाले दुबई शॉपिंग फेस्टिवल की वजह से यहां पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती हैं।

9. दुबई का मशहूर स्थानीय भोजन – Local Food Of Dubai In Hindi

दुबई का मशहूर स्थानीय भोजन

दुबई एक आकर्षित टूरिस्ट प्लेस है और अपने यहां आने वाले पर्यटकों को स्वादिष्ट भोजन की पेशकश करता है। आप जब भी बुर्ज खलीफा की यात्रा पर जाए तो दुबई का स्थानीय भोजन चखना न भूले। आइए हम आपको दुबई के स्वादिष्ट व्यंजनों के नाम बता देते है। जैसे – मंसूही (Manousheh), ईरानी संगक(Iranian Sangak), चेलो कबाब(Chelo Kebab), अल हेरेस (Al Harees), अल माचोबोस ( Al Machboos), तब्बूलेह (Tabbouleh), कूस महिषी (Kousa Mahshi), शिरीन पोलो (Shirin Polo), बाबा गानूस ( Baba Ganoush), फातेह (Fatteh) आदि हैं।

10. बुर्ज खलीफा के आसपास कहाँ रुके – Where To Stay In Dubai In Hindi

बुर्ज खलीफा के आसपास कहाँ रुके

बुर्ज खलीफा और इसके पर्यटन स्थल घूमने के बाद यदि अब आप यहां रुकना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि दुबई में लो-बजट से लेकर लक्ज़री होटल आपको मिल जाएंगी। आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं। कुछ होटल के नाम हम आपको नीचे देने जा रहे हैं।

  • प्रीमियर इन दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट होटल
  • दुबई इंटरनेशनल होटल
  • अटलांटिस द पाम
  • ले मेरिडियन दुबई होटल और कांफ्रेंस सेंटर
  • फाइव पाम जुमेराह दुबई
  • मिलेनियम एयरपोर्ट होटल दुबई

11. भारत से बुर्ज खलीफा कैसे पहुंचे – How To Reach Burj Khalifa From India In Hindi

भारत से बुर्ज खलीफा कैसे पहुंचे

भारत से दुबई के बुर्ज खलीफा घूमने जाने के लिए आप, भारत से दुबई के लिए अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट ले सकते है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Dubai International Airport) इस महानगर का एकमात्र हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा यूएई का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। दुबई हवाई अड्डे से बुर्ज खलीफा के लिए आप टैक्सी या कोई भी स्थनीय परिवहन की मदद ले सकते हैं।

और पढ़े: सिंगापुर के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने बुर्ज खलीफा और दुबई के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

12. बुर्ज खलीफा की लोकेशन – Burj Khalifa Location

13. बुर्ज खलीफा की फोटो गैलरी – Burj Khalifa Images

और पढ़े:

Leave a Comment