रावन के देश श्रीलंका में घूमने के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी

3.4/5 - (5 votes)

Sri Lanka Tourism In Hindi ; श्रीलंका दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में समुद्री द्वीप पर स्थित एक स्वतंत्र गणराज्य है। श्रीलंका पर्यटन स्थल 25 राज्य और 9 प्रशासनिक क्षेत्रो की भूमि हैं। श्रीलंका प्राचीन खंडहरों और धार्मिक अवशेषों का एक खूबसूरत उदहारण प्रस्तुत करता है। श्रीलंका हर तरह की गतिविधियों से भरा हुआ पर्यटन स्थल है।

धार्मिक प्रवति के पर्यटकों के लिए श्रीलंका में कई धार्मिक स्थल बने हुए जबकि एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए श्रीलंका में कई आकर्षण हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए श्रीलंका में खोजने के लिए बहुत कुछ हैं। ट्रेकिंग जैसी गतिविधि श्रीलंका में बहुत अधिक की जाती हैं। श्रीलंका भारत के महाकाव्य रामायण से सम्बंधित हैं। यदि आप श्रीलंका और इसके प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में अधिक जानकारी पाना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

1. श्रीलंका का इतिहास – Sri Lanka History In Hindi

श्रीलंका का इतिहास

श्रीलंका देश का इतिहास बहुत ही पुराना और प्राचीन कथाओं से जुड़ा है। 2550 वर्षो से भी अधिक पुराने इसके इतिहास में कई रहस्य दवे हुए हैं। श्रीलंका का इतिहास रामायण काल से बहुत अधिक जुड़ा हुआ हैं, जब लंका पति रावण का साम्राज्य इस स्थान पर था। श्रीलंका का पुराना नाम लंका था। भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाला एडम ब्रिज (राम सेतु) भी भगवान राम के समय के दौरान ही बनाया गया था। सन 1802 में श्रीलंका को एक ब्रिटिश उपनिवेश के रूप में जाना गया। 26 वर्षो से चले आ रहे युद्ध पर सन 1983 में विराम लगा और श्रीलंका के लिए एक नए अध्याय का प्रारंभ हुआ।

2. श्रीलंका के बारे में कुछ रोचक तथ्य – Sri Lanka Interesting Facts In Hindi

श्रीलंका के बारे में कुछ रोचक तथ्य

श्रीलंका का पुराना नाम सीलोन था जिसे बाद में लंका नाम दिया लेकिन कुछ समय के उपरांत इस नाम को सम्मान देने के लिए श्री शब्द जोड़ दिया गया और उसके बाद यह देश श्रीलंका नाम से जाना गया। हालाकि यह स्थान रामायण काल के अपने नाम लंका के लिए भी जाना जाता है।

  • श्रीलंका की राजधानी श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी हैं और वाणिज्यिक राजधानी(Commercial Capital) कोलंबो है।
  • श्रीलंका की करेंसी श्रीलंकाई रूपी हैं।

और पढ़े: भारत की ही तरह पाकिस्तान भी है बेहद खूबसूरत, घूमने के लिए हैं ये सबसे अच्छी जगहें

3. श्रीलंका टूरिज्म में घूमने लायक प्रमुख दर्शनीय स्थल – Best Tourist Places In Sri Lanka Tourism In Hindi

श्रीलंका एक ऐसा देश हैं जो चारो तरफ से समुद्र के पानी से घिरा हुआ हैं। श्रीलंका में कई धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। जिनकी यात्रा पर पर्यटक देश-विदेश से घूमने के लिए आते हैं। हम आपको नीच श्रीलंका टूरिस्ट प्लेस की जानकारी देने जा रहे हैं जहाँ-जहाँ आप घूमने जा सकते हैं।

3.1 श्रीलंका में देखने लायक खूबसूरत जगह नाइन आर्च ब्रिज – Sri Lanka Me Dekhne Layak Khubsurat Jagah Nine Arch Bridge In Hindi

श्रीलंका में देखने लायक खूबसूरत जगह नाइन आर्च ब्रिज

श्रीलंका में देखने वाली जगहों में नाइन आर्च ब्रिज एक शानदार आकर्षण हैं जोकि श्रीलंका के एक छोटे से शहर एला में स्थित हैं। पर्यटक ब्रिज से आसपास का खूबसूरत प्राकृतिक नजारा देख सकते हैं जोकि पर्यटकों को बहुत अधिक लुभाता हैं। इस पुल की खास विशेषता यह है कि इसके निर्माण में स्टील का उपयोग नही किया गया हैं बल्कि रेत, इंट और सीमेंट से तैयार किया गया हैं।

3.2 श्रीलंका का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मिनटेल – Sri Lanka Ka Prasidh Paryatan Sthal Mihintale In Hindi

श्रीलंका का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मिनटेल
Image Credit: Martin Mueller

श्रीलंका के पर्यटन स्थलो में शामिल मिनटेल एक आकर्षित पर्यटन स्थल है जोकि पर्वत माला के रूप में जाना जाता हैं। यह स्थान अपने शिखर बौद्ध समुदाए के लिए आध्यात्मिक महत्व रखता हैं। माना जाता हैं कि यह वही पर्वतमाला हैं जिसपर बौद्ध भिक्षु महिंदा राजा देवनमप्यतिसा से मिले थे। राजा उस भिक्षु के शांत स्वाभाव से बहुत अधिक प्रभावित हुए थे। कहते हैं उनसे मिलने के बाद राजा ने युद्ध को त्याग दिया और पूरे राष्ट्र में शांति का प्रचार किया।

3.3 श्रीलंका के दर्शनीय स्थल उनावातुना – Sri Lanka Ke Darshaniya Sthal Unawatuna In Hindi

श्रीलंका के दर्शनीय स्थल उनावातु

श्रीलंका के आकर्षित स्थलों में उनावातुना एक प्रमुख स्थान हैं। जोकि उनावटा का एक छोटा समुद्रीय तटीय क्षेत्र हैं और यह अपनी सफ़ेद रेत के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। इस शांति प्रिय स्थान पर पिकनिक मनाने के लिए भी पर्यटक आते हैं। इसके अलावा इस तट पर रंगीन मछली और कछुए कछुए देखने को मिलते हैं। समुद्र के अलावा यहाँ मिलने वाला स्वादिष्ट भोजन भी पर्यटकों को अपनी और लुभाता हैं।

और पढ़े: पेरिस में घूमने लायक पर्यटन स्थल 

3.4 श्रीलंका में घूमने लायक जगह गल विहार – Sri Lanka Me Ghumne Layak Jagah Gal Vihara In Hindi

श्रीलंका में घूमने लायक जगह गल विहार

श्रीलंका के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गल विहार की यात्रा भी कर सकते हैं। श्रीलंका का यह दर्शनीय स्थल प्राचीन शहर पोलोन्नारुवा में स्थित हैं। गल विहार बौद्ध धर्म से सम्बंधित एक प्रसिद्ध स्थल हैं और बौद्ध धर्म से संबधित कई मूर्तीयां यहाँ देखने के लिए मिल जाएगी। यहाँ स्थित कई गुफाएं पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित करती हैं। गल विहार्या श्रीलंका के सबसे अच्छे दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। यदि आप श्रीलंका की यात्रा पर जाते हैं तो इस स्थान का चुनाव भी कर सकते हैं।

3.5 श्रीलंका में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहार कतारागामा त्यौहार – Sri Lanka Ka Famous Festivals Kataragama Festival In Hindi

श्रीलंका में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहार कतारागामा त्यौहार

कतारागामा श्रीलंका के प्रमुख त्यौहारो में से एक हैं जिसे बहुत ही । कतारागामा त्यौहार हिन्दू धर्मं से सम्बंधित देवता के लिए मनाया जाता हैं और यह प्रत्येक वर्ष जुलाई से अगस्त माह के दौरान मनाया जाता हैं। श्रीलंका पर्यटन की यात्रा पर आने वाले सैलानीयों को यह त्यौहार बहुत अधिक रास आता हैं। त्यौहार के अवसर पर श्रीलंका का पारंपारिक लौक नृत्य, संगीत, हाथी की परेड और रंग बिरंगे परिधानों के साथ आयोजित किया जाता हैं।

3.6 श्रीलंका में एडवेंचर करने की जगह उदावलावे नेशनल पार्क – Sri Lanka Mein Adventure Karne Ki Jagah Udawalawe National Park In Hindi

श्रीलंका में एडवेंचर करने की जगह उदावलावे नेशनल पार्क

श्रीलंका में घूमने वाली जगहों में शामिल उदावलावे नेशनल पार्क एक खूबसूरत जगह हैं जोकि ऐसे स्थानों में शामिल जहाँ हाथी को भी देखा जा सकता है। हालाकि हाथी के अलावा भी यहाँ कई अन्य जानवर सियार, भैंस, मोर, मगरमच्छ, बंदर और हिरण आदि शामिल हैं जिनको देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। इस स्थान पर सफारी करने के लिए सुबह का समय अच्छा माना जाता हैं क्योंकि इस समय के दौरान आप अधिक से अधिक जानवरों को घुमते हुए देख पाएंगे।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी

3.7 श्रीलंका के आकर्षण स्थल रावण वॉटरफॉल – Sri Lanka Ke Aakarshan Sthal Ravana Falls In Hindi

 श्रीलंका के आकर्षण स्थल रावण वॉटरफॉल

श्रीलंका के खूबसूरत स्थानों में शामिल रावण जलप्रपात गर्मियों के सीजन में स्नान करने के लिए एक शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। रावण झरने का नजारा खूबसूरत होता हैं और खासकर बारिश के मौसम के दौरान इसका प्रवाह अतितीव्र होता हैं। रावण फॉल्स एला वन्यजीव अभयारण्य का एक अहम हिस्सा हैं और निकट के गुफा परिसर से जुडी कहानीयों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। झरने के निकट हरे-भरे खूबसूरत पेड़ पौधे और चीकू बंदर की मौजूदगी इस स्थान को अधिक आकर्षित कर देती है।

3.8 श्रीलंका में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दांबुला गुफा मंदिर परिसर – Sri Lanka Me Prasidh Dharmik Sthal Dambulla Cave Temple In Hindi

श्रीलंका में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दांबुला गुफा मंदिर परिसर

श्रीलंका के दर्शनीय स्थलों में शामिल दांबुला गुफा मंदिर बौद्ध धर्म से सम्बंधित एक पवित्र स्थल है। यह मंदिर पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से इस चंद्र चरण के धार्मिक महत्व की वजह से बहुत अधिक व्यस्त रहता हैं। दुनिया भर से आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या इस गुफा मंदिर में बहुत अधिक देखी जाती हैं। गुफाओं के लिए प्रचलित इस क्षेत्र में 80 से अधिक गुफाएं बनी हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

3.9 श्रीलंका में छुट्टियां बिताने की खूबसूरत जगह मिरिसा बीच – Sri Lanka Mein Holidays Enjoy Karne Ki Khubsurat Jagah Mirissa Beach In Hindi

श्रीलंका में चुटिया बिताने की खूबसूरत जगह मिरिसा बीच

श्रीलंका में मस्ती करने लिए मिरिसा बीच एक शानदार स्थान है जोकि पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय हैं। बीच के निकट आकर्षित ऊंचे-ऊंचे ताड़ के पेड़, आधुनिक रेस्तरां और होटले इसे पर्यटकों के बीच और अधिक लौकप्रिय बना देते हैं। मिरीसा बीच की यात्रा के दौरान व्हेल देखना, स्नोर्कलिंग और सर्फिंग जैसी रोचक गतिविधियाँ पर्यटकों को आनंदित कर देती हैं।

और पढ़े: मलेशिया के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

3.10 श्रीलंका टूरिज्म में फेमस बीच अरुगम वे बीच – Sri Lanka Tourism Me Famous Beach Arugam Bay In Hindi

श्रीलंका टूरिज्म में फेमस बीच अरुगम वे बीच

अरुगम वे श्रीलंका के पूर्वी तट पर स्थित एक खूबसूरत बीच है जोकि सर्फिंग के लिए जाना जाता हैं। यहाँ पर व्हिस्की प्वाइंट या मूंगफली फार्म इसके नजदीक के दो प्रमुख बीच हैं। यहां के आकर्षण में छोटे टुक-टुक की सवारी पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय हैं। इस शहर के निकट हाथी और मोरों को भारी संख्या में देखा जा सकता हैं। यदि आप श्रीलंका की यात्रा पर जाते हैं तो अरुगम वे बीच की मस्ती का लुत्फ़ उठाना न भूले।

3.11 श्रीलंका के दर्शनीय स्थल टूथ का मंदिर – Sri Lanka Ke Darshaniya Sthal Temple Of The Tooth In Hindi

श्रीलंका के दर्शनीय स्थल टूथ का मंदिर

श्रीलंका के दर्शनीय स्थलों में शामिल टूथ का मंदिर एक अत्यधिक और पवित्र पर्यटन स्थल हैं। माना जाता हैं कि भारत से श्रीलंका की यात्रा पर गए एक बौद्ध भिक्षु की मृत्यु के उपरांत उनसे एक दांत लेने के बाद बनाया गया था। हालाकि दांत को चुराने की कई नाकाम कोसिस की गई हैं। मंदिर में आने वाले पर्यटकों को दांत की एक झलक दिखाई जाती हैं। श्रीलंका की यात्रा टूथ मंदिर की यात्रा के बिना अधूरी मानी जाती हैं।

3.12 श्रीलंका में घूमने की अच्छी जगह एडम चोटी – Sri Lanka Me Ghumne Ki Achi Jagah Adam’s Peak Sri Lanka In Hindi

श्रीलंका में घूमने की अच्छी जगह एडम चोटी

एडम चोटी या एडम पीक श्रीलंका के आकर्षण में एक नायाब हीरा हैं जोकि श्रीलंका दर्शन के महत्व को और अधिक बढ़ा देता हैं। एडम पीसक के शिखर पर एक पत्थर में एक पदचिह्न है। जोकि अलग-अलग धर्म के लोगो के लिए अध्यात्मिक महत्व रखता हैं और वर्तमान समय में शिखर पर एक बौद्ध मठ बना हुआ है। एडम चोटी पर बौद्ध धर्म से सम्बंधित लोगो के बौद्ध के पदचिन्हो, ईसाइयों के लिए एडम के पद चिन्ह और हिंदुओं के लिए भगवान शिव के पद चिन्हों को रखा गया हैं। एडम चोटी से नीचे का नजारा बकिए देखने लायक और खूबसूरत होता हैं।

और पढ़े: क्या सच में राम सेतु में घुमने लायक पर्यटन स्थल है? क्या है राम सेतु का इतिहास?

3.13 श्रीलंका में देखने के लिए ऐतिहासिक जगह गाले का किला – Sri Lanka Me Dekhne Ke Liye Historical Place Galle Fort In Hindi

श्रीलंका में देखने के लिए ऐतिहासिक जगह गाले का किला

श्रीलंका के ऐतिहासिक इमारतो में गाले फोर्ट एक शानदार पर्यटन स्थल हैं जोकि श्रीलंका की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। गाले फोर्ट के अन्दर की कोब्लेस्टोनड गलीयों में भूल भुलैया आपको अचंभित कर सकती हैं। श्रीलंका का यह स्थान वर्तमान समय में आधुनिक होटल, कपड़े, रेस्तरां और स्मारिका की शानदार दुकानों से भरा हुआ है। इस मजबूत किले का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा किया गया था। सन 1505 में जब पुर्तगाली पहली बार इस द्वीप पर आए थे तब इस किले का निर्माण किया गया था।

3.14 श्रीलंका पर्यटन में घूमने की सबसे अच्छी जगह याला नेशनल पार्क – Sri Lanka Paryatan Me Ghumne Ki Sabse Achi Jagah Yala National Park In Hindi

श्रीलंका पर्यटन में घूमने की सबसे अच्छी जगह याला नेशनल पार्क

श्रीलंका में देखने वाली जगहों में शामिल याला नेशनल पार्क एक खूबसूरत जगह हैं जोकि विभिन्न जातियों के जीव-जंतुओं को समेटे हुए हैं और पर्यटकों के लिए शानदार नजारा प्रस्तुत करता हैं। इस वन्यजीव अभ्यारण में पाएं जाने वाले जानवरों में तेंदुओं की संख्या सबसे अधिक हैं। इसके अलावा हाथी, स्लोथ भालू और मगरमच्छ इस अभ्यारण का प्रमुख आकर्षण हैं।

3.15 श्रीलंका में देखने वाली जगह सिगिरिया रॉक किला – Sri Lanka Mein Dekhne Wali Jagah Sigiriya Rock Fort In Hindi

श्रीलंका में देखने वाली जगह सिगिरिया रॉक किला

सिगिरिया रॉक किला श्रीलंका का एक अन्य पर्यटन स्थल हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता हैं। किले में ऊपर जाने के लिए आपको खड़ी सीढ़ी नजर आएंगी। इस स्थान पर आप प्राचीन सभ्यता से अच्छी तरह से रूबरू हो सकते हैं। श्रीलंका की यात्रा के दौरान आप इस किलो में घूमने भी जा सकते हैं।

और पढ़े: सिंगापुर के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

4. श्रीलंका घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Sri Lanka Tourism In Hindi

श्रीलंका घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

श्रीलंका पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों (अक्टूबर से मार्च) का माना जाता है। सर्दियों के मौसम के दौरान आप यहाँ के खूबसूरत बीचों पर भी लम्बा समय बिता सकते हैं और अन्य पर्यटक स्थलों के सैर भी सुविधाजनक ढंग से कर सकते हैं। हालाकि आप वर्ष में किसी भी समय श्रीलंका का दौरा कर सकते हैं।

5. श्रीलंका में खाने के लिए मशहूर स्थानीय व्यंजन एवं भोजन – Local Food Of Sri Lanka In Hindi

श्रीलंका में खाने के लिए मशहूर स्थानीय व्यंजन एवं भोजन

श्रीलंका के मुख्य भोजन में आपको कई तरह के श्रीलंकाई व्यंजन मिल जाएंगे जोकि एक शानदार पर्यटन स्थल पर होने चाहिए। श्रीलंका के मुख्य भोजन में मछली एम्बुल थियाल (Fish Ambul Thiya), कोट्टू रोटी, कुकुल मस करी (Chicken Curry), पारिपु (ढाल करी), हॉपर, हरी कटहल की सब्जी, वम्बतु मज्जु के अलावा भी आपको कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन चखने को मिल जाएंगे।

6. श्रीलंका में कहाँ रुके – Where To Stay In Sri Lanka In Hindi

श्रीलंका में कहाँ रुके

श्रीलंका और इसके दर्शनीय पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद आप श्रीलंका में किसी होटल की तलाश में हैं। तो हम आपको बता दें कि श्रीलंका में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज में कई होटल मिल जाएंगे। जिसका चुनाव आप अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं।

  • सिन्नामोन रेड कोलम्बो
  • सेवन सिटी होटल
  • गेल फेस होटल कोलंबो
  • होटल सिगिरिया
  • मंदारिना कोलंबो

7. श्रीलंका घूमने जाने के लिए भारतीयों के लिए टूरिस्ट वीजा नियम – Sri Lanka Ke Visa Policy For Indians In Hindi

श्रीलंका घूमने जाने के लिए भारतीयों के लिए टूरिस्ट वीजा नियम

श्रीलंका घूमने जाने के लिए पर्यटक वीजा और व्यावसायिक वीजा प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की अनुमति है। भारतीय पासपोर्ट धारक श्रीलंका आने से पहले ईटी(ETA)ए के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस वीजा केटेगरी में धारकों को श्रीलंका में अधिकतम 30 दिनों तक रहने की अनुमति है। टूरिस्ट वीज़ा में पर्यटकों को श्रीलंका में नौकरी करने की अनुमति नहीं दी जाती।

7.1 भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ईटीए(ETA) प्रोसेसिंग फीस

  • 30 दिनों के लिए डबल एंट्री के साथ श्रीलंका पर्यटक वीजा 15 अमरीकी डालर।
  • 30 दिनों के लिए डबल एंट्री के साथ पर्यटक वीजा (आगमन पर) 20 अमरीकी डालर।
  • सिंगल एंट्री के साथ 2 दिनों के लिए ट्रांजिट वीजा कोई फीस नहीं।
  • 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी।

और पढ़े: भारतीयों के लिए श्रीलंका वीजा

8. भारत से श्रीलंका कैसे जाए हिंदी में – How To Reach Sri Lanka From India In Hindi

श्रीलंका पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के लिए आप फ्लाइट और समुद्री मार्ग का चुनाव कर सकते हैं।

8.1 भारत से फ्लाइट द्वारा श्रीलंका कैसे पहुंचे – How To Reach Sri Lanka By Flight From India In Hindi

भारत से फ्लाइट से श्रीलंका कैसे पहुंचे

श्रीलंका की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि श्रीलंका जाने के लिए फ्लाइट से डायरेक्ट कनेक्टिविटी बनी हुई हैं। श्रीलंका के कोलम्बो शहर में बंदरानाइक इंटरनेशनल हवाई अड्डा(Bandaranaike International Airport) जोकि श्रीलंका सभी देशो से हवाई मार्ग के जरिए जोड़ता हैं। भारत से श्रीलंका जाने के लिए आप दिल्ली हवाई अड्डे या अन्य एयरपोर्ट से श्रीलंका के बंदरानाइक हवाई अड्डे के लिए उडान भर सकते हैं।

8.2 भारत से श्रीलंका रेल मार्ग से कैसे पहुंचे – How To Reach Sri Lanka From India By Train In Hindi

अगर आप श्रीलंका की यात्रा करना चाहते है तो हम आपको बाते कि श्रीलंका के लिए ट्रेन से जाना संभव नही हैं।

8.3 भारत से कैसे पहुंचे श्रीलंका बस से – How To Reach Sri Lanka By Bus In Hindi

भारत के पडोसी देश श्रीलंका जाने के लिए ट्रेन की तरह सड़क मार्ग (बस) से भी नही पहुँच सकते हैं।

8.4 भारत से श्रीलंका समुद्री मार्ग से कैसे पहुंचे – How To Reach Sri Lanka By Sea In Hindi

भारत से श्रीलंका समुद्री मार्ग से कैसे पहुंचे

समुद्री मार्ग से श्रीलंका जाने के लिए पहले चेन्नई से कोलंबो तक नौकाओं के माध्यम से यात्रा की जाती थी। लेकिन वर्ष 2011 से किन्ही कारणों से इन सेवाओं को बंद कर दिया गया हैं। हालाकि मुंबई बंदरगाह क्रूज के माध्यम से आपको कोलम्बो तक पहुंचा दिया जाता हैं।

और पढ़े: वेनिस सिटी इटली घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

इस आर्टिकल में आपने श्रीलंका के प्रमुख पर्यटक स्थलों को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. श्रीलंका का नक्शा – Sri Lanka Map

10. श्रीलंका की फोटो गैलरी – Sri Lanka Images

View this post on Instagram

Sri Lanka, what a place ??

A post shared by Danny Gough (@dannnygough) on

View this post on Instagram

Casually saying hi ?? Sri Lanka has been nothing but amazing and I’m so grateful I made it to this beautiful, beautiful country in this lifetime. Elephants, rocks, mountains, national parks, beaches, tea plantations, you name it. This place is rich in culture, nature, wildlife, and friendly smiling faces literally everywhere you go. Throughout our journey we’ve stayed with the locals and were showered with the greatest hospitality. Food is great and we love it. Rice and curry all day everyday ?. Yummy! Cheers to @carlson.how_ for joining me on this crazy trip and thank you for all the great photographs. I guess I’ll take a little break from the Sri Lanka series for now. And I’ve been doing a little special project which I’m so excited to share you guys. Stay tune peeps! . . . #travelwithdan #dan_in_srilanka #backpacking #backpacker_photography #hello #goodbye #sigiriyalionrock #sigiriya #sigiriyarock #sigiriyasrilanka #sigiriyarockfortress #sigiriyavillage #srilanka #srilankatrip #srilankanfood #srilankadaily #srilankatoday #srilankadiaries #srilankatourism #srilankatravel #srilankalife #travelgram #travelphotography #instatravel #travelblogger #travelholic #travelguide #asiantravel #asiantraveller #asianboy

A post shared by Dan Foong (@dan_foong) on

और पढ़े:

Leave a Comment