50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय  –  50 Visa Free Country For Indians In Hindi

3/5 - (2 votes)

Visa Free Country For Indians In Hindi : जब भी कोई विदेश घूमने के लिए जाता है तो उनको वहां जाने से पहले उस देश के लिए वीजा का इन्तेजाम करना पड़ता है। आपको बता दें कि वीजा को लेकर हर देश के अपने नियम और कानून होते हैं। कई बार लोग वीजा के लिए दूतावास के चक्कर लगाते-लगाते थक जाते हैं और इस दौरान उन्हें वीजा के लिए पूछे जाने वाले कई सवालों का जवाब देना पड़ता है। किसी भी देश में जाने से पहले वहां के लिए वीजा प्राप्त करना किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ भारत के पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी देते हैं। लेकिन इसके लिए धारकों को कुछ नियम पूरे करने होते हैं और एक छोटी सी फीस चुकानी पड़ती है।

आइये पहले आपको बताते है कि वीजा ऑन अराइवल होता क्या है ?

वीजा ऑन अराइवल क्या है – Visa On Arrival (VOA) In Hindi

वीजा फ्री कन्ट्रीज फॉर इंडिया – Visa Free Country For India In Hindi

    1. कंबोडिया में वीजा ऑन अराइवल – Cambodia Visa On Arrival In Hindi
    2. जॉर्डन में वीजा ऑन अराइवल – Jordan Visa On Arrival In Hindi
    3. इंडोनेशिया में वीजा ऑन अराइवल – Indonesia Visa On Arrival In Hindi
    4. मालदीव में वीजा ऑन अराइवल – Maldives Visa On Arrival In Hindi
    5. मॉरीशस वीजा ऑन अराइवल – Mauritius Visa On Arrival In Hindi
    6. नेपाल में वीजा ऑन अराइवल – Nepal Visa On Arrival In Hindi
    7. थाईलैंड में वीजा ऑन अराइवल – Thailand Visa On Arrival In Hindi
    8. फिजी में वीजा ऑन अराइवल – Fiji Me Visa On Arrival In Hindi
    9. श्रीलंका में वीजा ऑन अराइवल – Sri Lanka Visa On Arrival In Hindi
    10. डोमिनिका उत्तरी अमेरिका में वीजा ऑन अराइवल – Dominica North America Visa On Arrival In Hindi
    11. लाओस एशिया में वीजा ऑन अराइवल – Laos Asia Visa On Arrival In Hindi
    12. इंडोनेशिया एशिया में वीजा ऑन अराइवल – Indonesia Visa On Arrival In Hindi
    13. भूटान वीजा ऑन अराइवल – Bhutan Visa On Arrival In Hindi
    14. सेंट लूसिया वीजा ऑन अराइवल – Saint Lucia Visa On Arrival In Hindi
    15. गिनी-बिसाऊ वीजा ऑन अराइवल- Bissau Visa On Arrival In Hindi

वीजा ऑन अराइवल के नियम – Visa On Arrival Rules In Hindi

वीजा ऑन अराइवल से जुड़ी खास बातें- Important Things Related To Visa On Arrival In Hindi

1. वीजा ऑन अराइवल क्या है – Visa On Arrival (VOA) In Hindi

वीजा ऑन अराइवल क्या है - Visa On Arrival (VOA) In Hindi

वीजा ऑन अराइवल एक ऐसी सुविधा है जिसमें जब कोई भी यात्री किसी दूसरे देश में जाता है तो उसको वहां पहुंचने पर तुरंत वीजा दिया जाता है, लेकिन इसके लिए धारकों को फीस चुकानी पड़ती है और कुछ नियमों का पालन भी करना होता है। लेकिन वीजा ऑन अराइवल के लिए सबसे जरुरी बात यह होती है कि इसके लिए आपके पास एक वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए। आपको बता दें कि ई-टूरिस्ट वीजा के नाम से भी जाना जाता है।

2. वीजा फ्री कन्ट्रीज फॉर इंडिया – Visa Free Country For Indians In Hindi

अगर आप भारत से बाहर किसी दूसरे देश छुट्टी मानाने के लिए जा रहे हैं और आप वीजा की झंझटों से बचना कहते हैं तो आपको बता दें कि दुनिया में करीब 50 देश हैं जो भारत के लोगों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं। आइये इस लेख में जानते है दुनिया के कुछ ऐसे प्रमुख देशों के बारे में जो भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं।

2.1 कंबोडिया में वीजा ऑन अराइवल – Cambodia Visa On Arrival In Hindi

कंबोडिया में वीजा ऑन अराइवल – Cambodia Visa On Arrival In Hindi

कंबोडिया एक ऐसा देश है जहाँ पर भारतीय आगमन पर वीजा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए धारकों को $ 20 रूपये शुल्क देना होता है जिसमें यात्री अधिकतम 30 दिनों तक देश में रह सकता है। अगर आप कंबोडिया घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि वीजा ऑन अराइवल के लिए आपके पास एक पासपोर्ट, फीस, वीजा एप्लीकेशन फॉर्म होता चाहिए। इस बात का जरुर ध्यान रखें कि आपका पासपोर्ट आगमन की तारीख से कम से कम 6 महीने तक वैध होना चाहिए।

और पढ़े: थाईलैंड वीजा ऑन अराइवल की जानकारी

2.2 जॉर्डन में वीजा ऑन अराइवल – Jordan Visa On Arrival In Hindi

जॉर्डन में वीजा ऑन अराइवल – Jordan Visa On Arrival In Hindi

जो भी भारतीय जॉर्डन जाना चाहते हैं तो उनको यहां पर वीजा ऑन अराइवल के लिए लगभग $ 30 रूपये शुल्क देना होता है जिसमें उन्हें यहां 2 हफ़्तों तक रहने के लिए वीजा मिल जाता है। लेकिन आपको यहां ठहरने, खाने और वापसी के टिकट के लिए कम से कम 1000 $ अपने साथ लेकर जरुर आना चाहिए।

2.3 इंडोनेशिया में वीजा ऑन अराइवल – Indonesia Visa On Arrival In Hindi

इंडोनेशिया में वीजा ऑन अराइवल - Indonesia Visa On Arrival In Hindi

इंडोनेशिया जाने वाले भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल पर अधिकतम 30 दिन रहने को मिलता है जिसके लिए उन्हें 25 $ रूपये देने होते हैं। अगर आप इस देश की यात्रा के लिए आ रहे हैं तो आपको अपनी वापसी या अन्य किसी यात्रा की टिकट कन्फर्म कर लेना चाहिए। इसके अलावा इंडोनेशिया में घूमने, खाने और रहने के लिए पर्याप्त पैसे अपने साथ में लेकर आयें जिससे कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस बात का जरुर ध्यान रखें कि इंडोनेशिया आने की तारीख से कम से कम 6 महीने तक आपका पासपोर्ट वैध होना चाहिए।

2.4 मालदीव में वीजा ऑन अराइवल – Maldives Visa On Arrival In Hindi

मालदीव में वीजा ऑन अराइवल – Maldives Visa On Arrival In Hindi

मालदीव दुनिया का एक ऐसा देश है जहां पर भारतियों को अधिकतम 90 दिनों के लिए मुफ्त में वीजा ऑन अराइवल दिया जाता है। अगर आप मालदीव की यात्रा कर रहे हैं तो अपने साथ अपनी अगली यात्रा की टिकट या वापसी उड़ान के टिकट जरुर साथ ले जायें। इसके अलावा मालदीव में अपने प्रवास के लिए प्रति व्यक्ति प्रति दिन कम से कम $ 30 ले जाना चाहिए।

2.5 मॉरीशस वीजा ऑन अराइवल – Mauritius Visa On Arrival In Hindi

मॉरीशस वीजा ऑन अराइवल – Mauritius Visa On Arrival In Hindi

जो भी लोग मॉरीशस जाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम उन्हें बता दें कि यहां पर भी भारतियों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें आपको अधिकतम 60 दिनों के लिए वीजा दिया जाता है। मॉरीशस पहुंचते समय आपके पास वापसी की कन्फर्म टिकट, रहने का खर्च, और एक प्रायोजन पत्र होना चाहिए।

और पढ़े: पासपोर्ट कैसे बनवाएं, पासपोर्ट के बारे में पूरी जानकारी

2.6 नेपाल में वीजा ऑन अराइवल – Nepal Visa On Arrival In Hindi

नेपाल में वीजा ऑन अराइवल – Nepal Visa On Arrival In Hindi

नेपाल दुनिया एक ऐसा देश है जहां जाने के लिए भारत के लोगों को पासपोर्ट की जरूरत भी नहीं पड़ती। भारतीयों के लिए अधिकतम 150 दिनों के लिए एक सिंगल एंट्री वीजा ऑन अराइवल दिया जाता है। लेकिन आपको वीजा प्राप्त करने के लिए अपना एक पहचान पत्र जैसे फोटो के साथ पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड जरुर होना चाहिए।

2.7 थाईलैंड में वीजा ऑन अराइवल – Thailand Visa On Arrival In Hindi

थाईलैंड में वीजा ऑन अराइवल – Thailand Visa On Arrival In Hindi

थाईलैंड भारतियों द्वारा सबसे ज्यादा घूमें जाने वाले देशों में से एक है। इस देश में आगमन पर भारतीय को 35 $ रुपए देकर वीजा ऑन अराइवल मिल जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि यहां आपका प्रवास 15-30 दिनों से ज्यादा का नहीं होना चाहिए। अपनी थाईलैंड-के दौरान आपके पास प्रति व्यक्ति के हिसाब से 10,000 से अधिक थाई बात और वापसी की फ्लाइट टिकट जरुर होना चाहिए।

2.8 फिजी में वीजा ऑन अराइवल – Fiji Me Visa On Arrival In Hindi

फिजी में वीजा ऑन अराइवल - Fiji Me Visa On Arrival In Hindi

फिजी एक ऐसा देश है जो भारतीय पर्यटकों वीजा ऑन अराइवल पर घूमने की अनुमति देता है। फिजी आने वाले भारतियों को एक विजिटर परमिट देता है जिसकी वैधता 4 महीनों की होती है। लेकिन अवेदन शुल्क के साथ वीजा को अगले 2 महीनों के लिए बड़ा दिया जाता है।

2.9 श्रीलंका में वीजा ऑन अराइवल – Sri Lanka Visa On Arrival In Hindi

श्रीलंका में वीजा ऑन अराइवल - Sri Lanka Visa On Arrival In Hindi

श्रीलंका एक द्वीप राष्ट्र है जो शानदार उष्णकटिबंधीय वन, शुष्क मैदानों, राजसी समुद्र तटों के लिए जाना-जाता है। इस देश सबसे खास बात यह है कि ये पर्यटकों से पूर्व प्रवेश वीजा नहीं मांगता है लेकिन आपको श्रीलंका आने पर आपको इलेक्ट्रॉनिक ट्रेवल प्राधिकरण (ईटीए) वीजा प्राप्त करना होता है जो 30 दिनों के लिए वैध रहता है।

2.10 डोमिनिका उत्तरी अमेरिका में वीजा ऑन अराइवल – Dominica North America Visa On Arrival In Hindi

डोमिनिका उत्तरी अमेरिका में वीजा ऑन अराइवल - Dominica North America Visa On Arrival In Hindi

डोमिनिका पहाड़ी कैरिबियन द्वीप राष्ट्र है जो भारतियों को 6 महीने तक की वैधता के साथ वीजा ऑन अराइवल देता है।

2.11 लाओस एशिया में वीजा ऑन अराइवल – Laos Asia Visa On Arrival In Hindi

लाओस एशिया में वीजा ऑन अराइवल - Laos Asia Visa On Arrival In Hindi

लाओस का एक ऐसा देश है जो अपनी प्रचुर सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर भारतीय वीजा ऑन अराइवल में 30 दिनों की यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।

और पढ़े: वीजा के बारे में जानकारी

2.12 इंडोनेशिया एशिया में वीजा ऑन अराइवल – Indonesia Visa On Arrival In Hindi

इंडोनेशिया एशिया में वीजा ऑन अराइवल - Indonesia Visa On Arrival In Hindi

इंडोनेशिया हनीमून मनाने और घूमने के लिए एक बहुत अच्छा देश है। आप यहां अधिकतम 30 दिनों का वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते हैं।

2.13 भूटान वीजा ऑन अराइवल – Bhutan Visa On Arrival In Hindi

भूटान वीजा ऑन अराइवल - Bhutan Visa On Arrival In Hindi

भूटान भारतीयों द्वारा घूमी जाने वाले देशों में से एक है। इस देश की यात्रा करने के लिए आपके पासपोर्ट की न्यूनतम वैधता 6 महीने होनी चाहिए। भारतीय नागरिक 14 दिनों के लिए भूटान वीजा प्राप्त कर सकते हैं।

2.14 सेंट लूसिया वीजा ऑन अराइवल – Saint Lucia Visa On Arrival In Hindi

सेंट लूसिया वीजा ऑन अराइवल - Saint Lucia Visa On Arrival In Hindi

भारत से सेंट लूसिया आने वाले लोगों के लिए 6 सप्ताह के लिए वैध होना वाला वीजा प्रदान किया जाता है। इस देश की यात्रा करके आप विश्व प्रसिद्ध रीफ डाइविंग साइटों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

2.15 गिनी-बिसाऊ वीजा ऑन अराइवल- Bissau Visa On Arrival In Hindi

यह देश अपनी प्रकृतिक सुन्दरता की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहाँ पर भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध है जो 90 दिनों के लिए वैध है।

इन सभी खूबसूरत देशों के अलावा नीचे दिए गये देशों में इंडियंस के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध है।

उत्तरी अमेरिका

हैती, सेंट लूसिया, ब्रिटिश विर्जिन आईलैंड, जमैका, सेंट किट्स एंड नेविस, मोंटेसेराट, ग्रेनेडा, त्रिनिदाद एंड टोबेगो, निकारागुआ और तुर्क और केकोस

दक्षिण अमेरिका

इक्वाडोर, बोलीविया, गुयाना

अफ्रीका

गिनी बिसाऊ, टोगो, केन्या, तंजानिया, मेडागास्कर, मोजांबिक, यूगांडा, केप वर्डे, कोमरोस आईलैंड, इथोपिया, मॉरिशस, सेशेल्स

ओशिनिया

अल सल्वाडोर, माइक्रोनेशिया, वानुअतु, सामोआ, तुवालु, नीयु, पालऊ , कुक आईलैंड्स, फिजी,

एशिया

थाईलैंड, भूटान, नेपाल, कंबोडिया, मालदीव, मकाऊ, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन और तिमोर

यूरोप

सभी यूरोपीय देशों में प्री-एप्रूव्ड वीजा की आवश्यकता है।

3. वीजा ऑन अराइवल के नियम – Visa On Arrival Rules In Hindi

वीजा ऑन अराइवल के नियम - Visa On Arrival Rules In Hindi

अगर आप वीजा ऑन अराइवल के बारे में और जानकारी चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसको लेकर हर देश के नियम और कानून अलग-अलग होते हैं। इसलिए जब भी आप किसी देश की यात्रा करने तो वहां के ताजा नियमों के बारे में पहले जानकारी प्राप्त कर लें क्योंकि कुछ देशों में वीजा ऑन अराइवल के नियम बदलते रहते हैं। आप जिस भी देश की यात्रा कर रहे हों लेकिन वीजा ऑन अराइवल के लिए आपके वापसी या अपनी अन्य किसी यात्रा का कन्फर्म टिकट होना जरुरी है।

4. वीजा ऑन अराइवल से जुड़ी खास बातें- Important Things Related To Visa On Arrival In Hindi

अगर आप किसी देश की यात्रा कर रहे हैं और वहां पहुंचने के बाद अगर आपके पास कोई जरुरी डॉक्यूमेंट नहीं पाया गया तो आपको एयरपोर्ट से भी वापस लौटना पड़ सकता है। इसलिए कोई भी यात्रा करने से पहले वीजा ऑन अराइवल प्राप्त करने के लिए सभी जरुरी काम घर से करके निकलें। वीजा पाने के लिए आपको होटल बुकिंग के साथ, कन्फर्म रिटर्न फ्लाइट, रुकने के लिए पर्याप्त पैसे, पासपोर्ट साइज फोटो और वैलिड वीजा होना जरुरी है।

और पढ़े:

1 thought on “50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय  –  50 Visa Free Country For Indians In Hindi”

  1. आपकी और से दी गई बहुत शानदार और ज़रूरी जानकारी से हम जैसे हिंदी भाषी भारतीयों को बहुत मदद मिलती हैं।
    आपका हृदय से आभार।

    Reply

Leave a Comment