मॉरीशस के टॉप 10 दर्शनीय स्थल की जानकारी – Mauritius Tourism Information In Hindi

Rate this post

Mauritius In Hindi, मॉरीशस हिन्द महासागर के तट पर अफ्रीका महाद्वीप में बसा हुआ एक खूबसूरत देश है जोकि चारों और से समुद्र से घिरा हुआ है। मॉरीशस की सुन्दरता और यहाँ के अनमोल वातावरण के कारण यह हनीमून मनाने के लिए सबसे आकर्षक देश है। मॉरीशस के हरे-भरे जंगल और ऐतिहासिक स्थान आपकी यात्रा को बहुत रोचक बना देंगे। मॉरीशस के जंगलो में आप यहाँ के फेमस मोरिशियन ट्रेक का आनंद ले सकते है। 19वी शताब्दी के क्रेओल घर को मॉरीशस में संग्रहालय के रूप में संरक्षित करके रखा हुआ है जोकि मॉरीशस के पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान है।

इसके साथ ही आप मॉरीशस की नाईट लाइफ का भी भरपूर आनंद ले सकते है। मॉरीशस का प्राकृतिक वातावरण, ऐतिहासिक इमारतें, दर्शनीय स्थल और झील-झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। यदि आप मॉरीशस के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. मॉरीशस का इतिहास – Mauritius History In Hindi

मॉरीशस का इतिहास

मॉरिशस का इतिहास 10 वी शताब्दी की शुरुआत से सन 1598 के दौरान अस्तित्व में आया। जब नासाओं के राजा मॉरिस होलैंड में रुके थे और उनके ही नाम पर इस खूबसूरत देश का नाम मॉरिशस पड़ा। सन 1638 में डचों ने इस मॉरिशस में पहली बस्ती का निर्माण किया था परन्तु कुछ समय के बाद डचों ने भी मॉरिशस को छोड़ दिया। मॉरिशस देश में डच, फ़्रांसिसी और यूरोपियन लोगो ने शासन किया था। अनेकों युद्धों के बाद मॉरिशस ने सन 1968 में स्वतंत्रता प्राप्त की और इसके बाद सन 1992 में मॉरिशस का गणतंत्र बन गया।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी 

2. मॉरीशस की राजधानी – Capital Of Mauritius In Hindi

मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस है जोकि मॉरीशस का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ सबसे बड़ा बंदरगाह भी है।

3. मॉरीशस की मुद्रा – Currency Of Mauritius In Hindi

मॉरीशस की मुद्रा

मॉरीशस की मुद्रा मॉरीशस रुपया है जोकि सन 1876 में मॉरीशस की मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया था। मॉरीशस का केन्द्रीय बैंक ‘बैंक ऑफ़ मॉरीशस’ है। मॉरिशस का 1 रुपया 1.94 भारतीय रुपया के बराबर होता है।

4. मॉरीशस की भाषा – Language Of Mauritius In Hindi

मॉरीशस की मुख्य भाषा इंग्लिश है और इसके साथ ही मॉरीशस में बहुत बड़ी जनसँख्या के लोग हिंदी बोलना भी जानते है।

5. मॉरिशस के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Mauritius In Hindi

मॉरिशस के बारे में रोचक तथ्य

  • मॉरिशस में 50% हिन्दू और बाकी के 50% मुस्लिम और क्रिश्चन रहते है।
  • मॉरिशस में डोडो नाम का पक्षी पाया जाता था जो 40 लाख साल पुराना माना जाता है यह अब विलुप्त हो गया है।
  • पूरे मॉरिशस में अधिकतर पैसा टूरिज्म से आता है फिर भी यह दुनिया के सबसे धनी देशों में गिना जाता है।
  • मॉरीशस का राष्ट्रगान ‘The Motherland ‘ है जिसकी रचना Jean George Prosper ने सन 1968 में की थी।
  • मॉरीशस में एक पीले रंग का पक्षी पाया जाता है जोकि दुनिया में और कही नही पाया जाता है।
  • मॉरीशस का रंगीन राष्ट्रीय ध्वज को ‘चार बैंड’ के रूप में भी जाना जाता है जिसे मॉरीशस ने 1968 में स्वतंत्रता के बाद अपनाया था।

और पढ़े: कनाडा में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी 

6. मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल – Top 10 Places To Visit In Mauritius In Hindi

मॉरीशस अफ्रीका महाद्वीप का बहुत खूबसूरत देश है और हर साल बहुत बड़ी संख्या में दुनिया भर से लोग यहाँ घूमने आते है। अब हम आपको इस लेख के माध्यम से मॉरीशस के प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी देने जा रहे है इसीलिए आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़े –

6.1 मॉरीशस में देखने लायक जगह ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क – Mauritius Me Dekhne Layak Jagah Black River Gorges National Park In Hindi

मॉरीशस में देखने लायक जगह ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क

सन 1994 तक मॉरीशस के ब्लैक रिवर गोर्गेस नेशनल पार्क को सिर्फ जंगली जानवरों के शिकार के लिए जाना जाता था परन्तु मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा इस पार्क को नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया। यह शानदार पार्क वन्य जीव अभ्यारण है जोकि चारों ओर से पहाड़ों और झीलों से घिरा हुआ है। यह सहज ही पर्यटन के लिए आकर्षित स्थान बन गया है।

6.2 मॉरीशस में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह बेल्ले मेयर प्लेज बीच – Mauritius Me Ghumne Ke Liye Sabse Achi Jagha Belle Mare Plage Beach In Hindi

मॉरीशस में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह बेल्ले मेयर प्लेज बीच

मॉरीशस के प्रसिद्ध स्थानों में से एक मॉरीशस का बेल्ले मेयर प्लेज बीच है जोकि बहुत ही खूबसूरत समुद्र तट है। ताड़ के पेड़ों से सुशोभित यह बीच पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। इस बीच में सफ़ेद रेत के साथ समय बिताना मन को बहुत सुकून देता है।

6.3 मॉरीशस के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सर सीवूसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन – Mauritius Ke Prasidh Paryatan Sthal Sir Seewoosagur Ramgoolam Botanical Garden In Hindi

मॉरीशस के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सर सीवूसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन

सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन का एक प्रसिद्ध नाम पोम्प सस बोटैनिकल गार्डन भी है जोकि मॉरिशस के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। पर्यटकों के लिए इस विशाल गार्डन में बहुत सारे ऐसे जीव-जंतुओं की प्रजाति देखने के लिए मिलेंगी जो अन्य कही नही है। इसके अलावा यह अपने खूबसूरत गार्डन और आकर्षित पेड पौधों के लिए भी जाना जाता हैं। यह मॉरिशस का बहुत बड़ा और प्रसिद्ध गार्डन है। मॉरिशस आने वाले पर्यटक इस खूबसूरत स्थान पर घूमने जरूर जाते हैं।

6.4 मॉरीशस के आकर्षण स्थल चामरेल – Mauritius Ke Aakarshan Sthal Chamarel In Hindi

मॉरीशस के आकर्षण स्थल चामरेल

चारमेल को मॉरिशस की सात रंगों की धरती के रूप में जाना जाता है। यहाँ पर सात रंगों की रेत है जो बहुत ही आकर्षक दिखाई देती है। ऐसा माना जाता है कि कई सालों पहले यहाँ ज्वालामुखी भी फटा था। धरती पर ही दूसरे गृह जैसा अनुभव कराने वाला यह स्थान बहुत ही आश्चर्यचकित करने वाला है।

6.5 मॉरीशस के दर्शनीय स्थल ट्रू ऑक्स बीचेस – Mauritius Ke Darshaniya Sthal Trou Aux Biches In Hindi

मॉरीशस के दर्शनीय स्थल ट्रू ऑक्स बीचेस

मॉरिशस के दर्शनीय स्थानों में ट्रू ऑक्स बीच मॉरिशस की सबसे अच्छी जगह है। कई सालों पहले यह स्थान मात्र एक मछली पकड़ने वाला गाँव था परन्तु आज यह विशाल समुद्र तट के किनारे बसा हुआ बहुत खूशूरत शहर है। ट्रू ऑक्स बीच में शाम का समय बिताना सबसे ज्यादा मनमोहक होता है जब सूर्यास्त होता है तो यहाँ का नजारा देखने लायक होता है। यह बीच सबसे कम भीड़ वाला मॉरिशस का सबसे शानदार बीच है।

और पढ़े: पोलैंड को वो कौन से आकर्षण स्थल है जो पोलैंड टूरिज्म को इतना खुबसूरत बनाते है

6.6 मॉरीशस टूरिज्म में घूमने की खूबसूरत जगह ले मोर्ने ब्रेंट – Mauritius Tourism Me Ghumne Ki Khubsurat Jagah Le Morne Brabant In Hindi

मॉरीशस टूरिज्म में घूमने की खूबसूरत जगह ले मोर्ने ब्रेंट

ले मोर्ने ब्रेंट मॉरीशस का आकर्षण है जोकि अनेकों होटलों से घिरा हुआ स्थान है। ले मोर्ने पहाड़ मॉरिशस के दक्षिण में स्थित एक मात्र पहाड़ है और यह पहाड़ अपनी विशालता के लिए पर्यटक के बीच अधिक लौकप्रिय है। यह पहाड़ ऐतिहासिक है और विश्व विरासत के रूप में जाना जाता है।

6.7 मॉरीशस पर्यटन में घूमने लायक जगह ग्रांड बेसिन – Mauritius Paryatan Mein Ghumne Layak Jagah Grand Bassin In Hindi

मॉरीशस पर्यटन में घूमने लायक जगह ग्रांड बेसिन

ग्रांड बेसिन समुद्र तल से 1800 फीट ऊपर पहाड़ों के बीच एक सुन्दर झील जो मॉरिशस का प्रसिद्ध हिन्दू धार्मिक स्थान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्थान पर भोलेनाथ का दर्शनीय स्थान भी हैं। इस मंदिर में शिवजी की 108 फीट की मूर्ति है जो इस जगह को बहुत ही दर्शनीय बनाती है। महाशिवरात्रि के समय इस स्थान को गंगा नदी के पवित्र जल से भर दिया जाता है और कावड़ यात्री अपने घर से इस सुन्दर झील तक पैदल दर्शन के लिए आते है।

6.8 मॉरीशस में देखने लायक ऐतिहासिक जगह चेम्प दे मार्स पोर्ट लुइस – Mauritius Me Dekhne Layak Aetihasik Jagah Champ De Mars Port Louis In Hindi

मॉरीशस में देखने लायक ऐतिहासिक जगह चेम्प दे मार्स पोर्ट लुइस

चेम्प दे मार्स पोर्ट लुईस का रेस कोर्स है जोकि दुनिया का दूसरा सबसे पुराना रेस कोर्स है। वह पर्यटक जो घोड़ों की दौड़ में रूचि रखते है यह स्थान ऐसे पर्यटकों के लिए दिलचस्प जगह साबित होती हैं और यह दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। पर्यटक यहाँ आकर घोड़ों की दौड़ के साथ-साथ यहाँ के कुछ फेमस ड्रिंक्स का भी आनंद उठा सकते है।

6.9 मॉरीशस में बच्चो को घूमाने लायक जगह ला वननिल्ले क्रोकोडाइल पार्क मॉरीशस – Mauritius Mein Bacho Ke Sath Ghumne Layak Jagah La Vanille Crocodile Park In Hindi

मॉरीशस में बच्चो को घूमाने लायक जगह ला वननिल्ले

ला वननिल्ले क्रोकोडाइल पार्क मॉरीशस का बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध स्थान हैं जोकि कछुओं के संग्रहालय लिए प्रसिद्ध है। कछुओं के साथ-साथ यहाँ अन्य जीव भी देखने को मिलते है। ला वननिल्ले क्रोकोडाइल पार्क में पर्यटकों के लिए कछुए की करी को फेमस डिश के रूप में उपयोग किया जाता है। यह जंगल बहुत ही आकर्षक है आप यहा पर कई सारे जीव-जंतुओं को देख सकते हैं।

6.10 मॉरीशस का प्राचीन दर्शनीय स्थान सिटाडेल फोर्ट एडिलेड मॉरीशस – Mauritius Ka Prachin Darshaniya Sthan Citadel Fort Adelaide In Hindi

मॉरीशस का प्राचीन दर्शनीय स्थान सिटाडेल फोर्ट एडिलेड मॉरीशस

मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल यहाँ का एक प्राचीन किला सिटाडेल फोर्ट एडिलेड भी शामिल है। जोकि ऐतिहासिक दृष्टि से अपने आप काफी कुछ समेटे हुए है। इस किले में पर्यटकों के लिए भी प्राचीन जीवन शैली से जुडी बहुत सारी बाते जानने का अवसर मिलेगा। इस किले में बहुत सालों पुरानी इमारते और श्रृंखलाएं है जो मॉरिशस को औपनिवेश से जोडती है।

और पढ़े: पाकिस्तान में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों की जानकारी 

7. मॉरीशस की यात्रा में कहाँ रुके – Where To Stay In Mauritius In Hindi

मॉरीशस की यात्रा में कहाँ रुके

मॉरीशस तथा यहाँ के आकर्षक स्थानों को घूमने के बाद यदि आप यहाँ रुकना चाहते है। तो हम आपको बता दे कि मॉरीशस में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के होटल व्यवस्था आपको मिल जाएगी है। जिनको आप अपने बजट और चॉइस के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है।

  • ट्रॉपिकल कोकोनट होटल (Tropical Coconut Hotel)
  • ग्रांड बोइस (Grand Bois)
  • लेक्लेजियो स्ट्रीट अपार्टमेंट (Leclezio Street Apartment)
  • स्वीट आइलैंड (Sweet Island)
  • सी पॉइंट बुटिक होटल (Sea Point Boutique Hotel)

8. मॉरीशस का स्थानीय भोजन – Famous Food In Mauritius In Hindi

मॉरीशस का स्थानीय भोजन

मॉरीशस में पर्यटकों के लिए बहुत ही अच्छे होटल उपलब्ध है जिनमे फ्रेंच, चाइनीस और इंडियन खाना आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसके साथ ही मॉरीशस में ढोल पुरी, समोसे और तले हुए नूडल्स बहुत ही ज्यादा फेमस भोजन है।

9. मॉरीशस घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Mauritius In Hindi

मॉरीशस घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आपने मॉरीशस की यात्रा का प्लान बनाया है तो हम आपको बता दे कि जुलाई से अक्टूबर के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता हैं। इस समय मॉरीशस की जलवायु बहुत ही अच्छी होती है जोकि आपको पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए मददगार साबित होती हैं।

10. भारत से मॉरीशस कैसे पहुँचे – How To Reach Mauritius From India In Hindi

भारत से मॉरीशस कैसे पहुँचे

यदि आपने भारत से मॉरीशस जाने की योजना बनाई है तो हम आपको बता दे कि नई दिल्ली में स्थित प्रसिद्ध आई जी आई एयरपोर्ट (IGI Airport) से मॉरीशस के पोर्ट लुईस के लिए नियमित रूप से फ्लाइट्स उपलब्ध है जिसके माध्यम से आप आसानी से मॉरीशस पहुँच सकते है।

11. भारतीयों के लिए मॉरीशस वीजा नीति – Mauritius Visa Policy For Indians In Hindi

मॉरीशस की यात्रा के लिए भारतीयों को पहले से वीजा बनबाने के लिए आवेदन करने की जरूरत नही क्योंकि मॉरीशस एयरपोर्ट पर आप अपना पासपोर्ट दिखाकर वीजा प्राप्त कर सकते है जिसको वीजा ऑन अराइवल बोलते हैं। पर्यटकों को पासपोर्ट के रूप में ही 60 दिनों के लिए वीजा मिलता है। पर्यटकों को अगले 6 महीने बाद अपनी मॉरीशस यात्रा की जानकारी और पासपोर्ट लौटाना होता है।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय 

इस आर्टिकल में आपने मॉरीशस और मॉरीशस के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

12. मॉरीशस का नक्शा – Mauritius Map

13. मॉरीशस की फोटो गैलरी – Mauritius Images

View this post on Instagram

???

A post shared by Hala (@halaellaithy) on

और पढ़े:

Leave a Comment