मिस्र के महान गिजा पिरामिड की जानकारी और इसके रहस्य – Pyramid Of Giza Information In Hindi

4.7/5 - (3 votes)

Giza Pyramid In Hindi, गिजा के पिरामिड मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित है और यह पर्यटकों को अपनी ओर बहुत अधिक लुभाता हैं। मिस्र का यह शक्तिशाली तथा प्राचीन स्मारक नील नदी के किनारे पर बसा हुआ है। गिजा का महान पिरामिड बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासक स्मारक होने के साथ-साथ दुनिया के सात अजूबों में से एक है। वैसे तो मिस्र में कई अन्य पिरामिड और रहस्यमयी स्थान है परन्तु गिजा का पिरामिड यहाँ का सबसे बड़ा और दर्शनीय पिरामिड है। इस पिरामिड को ‘खुफु का पिरामिड’ और ‘महान पिरामिड ऑफ़ गिजा’ के नाम से भी जाना जाता है। यह पिरामिड ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही आश्चर्यजनक पिरामिड है। गीज़ा पिरामिड परिसर दुनिया के सात अजूबों से एक मात्र ऐसा हैं जोकि आज भी उसी स्थित में जैसा की इसे बनाया गया था। मिस्र के माहान राजा खुफु की म्रत्यु के बाद उनके शव को इसी पिरामिड में दफनाया गया था और उनके बाद प्रत्येक राजाओं के शवो, उनके साथ उनके आभूषण तथा अन्य सामग्री भी इस पिरामिड में दफनाई जाती थी।

यदि आप मिश्र देश के इस रहस्यमयी पिरमिड के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. मिस्र के पिरामिड की संरचना – Giza Pyramid Architecture In Hindi

मिस्र के पिरामिड की संरचना

मिस्र के पिरामिड को बनाने के लिए मोर्टार पत्थरों का उपयोग किया गया था जोकि आम पत्थरो से बहुत मजबूत होते है। इस महान पिरामिड को बनाने में 23 लाख पत्थरों के टुकड़ों का उपयोग किया गया था। पिरामिड की संरचना निचे से चौकोर और ऊपर से त्रिकोण होती है। यह पिरामिड काहिरा के उपनगर गिजा में 14 एकड़ की भूमि में बनाया गया है। पिरामिड को आसमान से देखने पर इसकी 8 साइड दिखती है। इस पिरामिड के छौर तक पहुचने के लिए 203 सीढिया चढ़नी पड़ती है।

2. मिस्र के पिरामिड का इतिहास – Giza Pyramid History In Hindi

मिस्र के पिरामिड का इतिहास

मिस्र के गिजा पिरामिड का इतिहास मिस्र के चौथे राजवंश के शासन काल में ले जाता है जब 2600-2500 के दौरान दुनिया के इस खूबसूरत अजूबों का निर्माण किया गया था। यह अजूबा आज भी अपनी खूबसूरती से दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

और पढ़े: मक्का मदीना के बारे में सच्ची और झूठी बातो की पूरी जानकारी

3. गीज़ा पिरामिड खुलने और बंद होने का समय – Giza Pyramids Timing In Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गीज़ा पिरामिड अक्टूबर से मार्च के दौरान पयर्टकों के लिए सुबह 8 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैं। जबकि अप्रैल से सितम्बर के दौरान यह सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता हैं।

4. गीजा पिरामिड को अंदर से देखने का प्रवेश शुल्क – Giza Pyramids Entry Fees In Hindi

गीजा पिरामिड को अंदर से देखने का प्रवेश शुल्क

मिश्र के गीजा पिरामिड में प्रवेश करने पर आपको अलग-अलग एंट्री फीस देनी होती हैं। यदि व्यस्क हैं तो 80 मिश्र पाउंड देने होते हैं जबकि एक छात्र जिसके पास आईडी प्रूफ हैं उसे 40 मिश्र पाउंड देने होते हैं। इसके अलावा यदि आप वीडियो बनाना चाहते हैं तो आपको 300 मिश्र पाउंड का भुगतान करना होगा जबकि फोटोग्राफी के लिए 50 मिश्र पाउंड देने होंगे।

5. गिजा के पिरामिड के अंदर क्या है – Pyramid Ke Andar Kya Hai In Hindi

गिजा के पिरामिड अन्दर से इतना बड़ा है कि यदि कोई व्यक्ति पहली बार इसके अन्दर जाता है या इसके बारे में नही जनता हैं तो वह इसके अन्दर की भूलभुलैया में फस सकता हैं।

6. मिस्र के पिरामिड की ऊंचाई कितनी है – Egypt Ke Prasidh Giza Pyramid Ki Height In Hindi

Egypt Ke Prasidh Giza Pyramid Ki Height In Hindi

गिजा के महान पिरामिड की उंचाई 450 फीट है और यह ऐतिहासिक पिरामिड सन 1311 तक दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत रहा। लेकिन सन 1311 के दौरान इंग्लैंड में 524 फीट ऊँचा एक आकर्षित चर्च बनाया गया जिसने गिजा के पिरामिड का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

और पढ़े: ओपेरा हाउस सिडनी ऑस्ट्रेलिया घूमने की जानकारी 

7. गिजा के पिरामिड का बजन कितना है – Egypt Ke Giza Pyramid Ka Weight In Hindi

विशेष प्रकार के चूना पत्थरों से बने हुए इस ग्रेट पिरामिड का वजन लगभग 5.5 अरब किलो है।

8. मिस्र के पिरामिड का निर्माण कब हुआ – Egypt Pyramid Kab Banaya Gaya In Hindi

मिस्र के पिरामिड का निर्माण कब हुआ

मिस्र के महान पिरामिड ‘पिरामिड ऑफ़ गिजा’ का निर्माण 2560 वर्ष ईसा पूर्व का माना जाता है। यह पिरामिड महान शासक खुफु के चौथे बंश के द्वारा बनाया गया था।

9. गीजा का पिरामिड किस देश में स्थित है – Gija Pyramid Kis Desh Mein Hai In Hindi

गीजा का पिरामिड मिश्र(Egypt) देश में स्थित हैं।

10. गिजा के महान पिरामिड कितने समय में बना था – Giza Pyramid Banne Me Kitna Samay Laga In Hindi

गिजा के महान पिरामिड कितने समय में बना था

गिजा के महान पिरामिड को बनाने में 23 वर्षों का समय लगा था। इस महान पिरामिड को बनाने में 1 लाख मजदूरों ने काम किया।

11. गिजा का पिरामिड किसने बनवाया – Gija Ka Pyramid Kisne Banvaya In Hindi

गिजा के महान पिरामिड का निर्माण महान वास्तुकार हेमिनु द्वारा किया गया था। हेमिनु का मकबरा भी गिजा के फेमस पिरामिड के पास में ही स्थित है।

और पढ़े: न्यूयॉर्क शहर के सबसे आकर्षित स्थल स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में पूरी जानकारी

12. गीज़ा पिरामिड परिसर के आसपास में घूमने लायक प्रमुक पर्यटन और आकर्षण स्थल – Best Places To Visit Near Pyramid Of Giza In Hindi

मिस्र के पिरामिड ऐतिहासिक टूरिस्ट प्लेस हैं जहां दूर-दूर से सैलानियाँ खिचे चले आते हैं। लेकिन मिस्र के शहर काहिरा में गिजा के महान पिरामिड के अलावा भी बहुत सारे टूरिस्ट पर्यटन स्थल मौजूद हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं। तो आइए हम आपको यहाँ के कुछ खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर अपने इस लेख के माध्यम से कराते हैं।

12.1 सोलर बोट म्यूजियम काहिरा – Solar Boat Museum Cairo In Hindi

सोलर बोट म्यूजियम काहिरा

मिस्र के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक सोलर बोट म्यूजियम है जोकि मिस्र के फेमस गिजा पिरामिड के पास स्थित है। वर्ष 1954 में जब गिजा के पिरामिड के आसपास खुदाई की गई थी तब यह बोट टूट गई थी। फिर इसका दुबारा से निर्माण करके इसे एक म्यूजियम में स्थापित किया गया जोकि पर्यटन स्थान बनके सामने आया। देवदार की लकड़ी से बनी इस नाव को देखना अपने आप में अनौखा अनुभव है।

12.2 पिरामिड ऑफ़ खाफरे इन गिजा – Pyramid Of Khafre In Giza In Hindi

पिरामिड ऑफ़ खाफरे इन गिजा

मिस्र के प्रमुख पिरामिड में एक शानदार पिरामिड खाफरे पिरामिड है जोकि ‘चीफ्रेन का पिरामिड’ के नाम से भी जाना जाता है। ग्रेट गिजा पिरामिड से लगभग 160 मीटर की दूरी पर स्थित यह पिरामिड 135 मीटर ऊँचा है। इस पिरामिड का निर्माण खुफु के बेटे खाफरे द्वारा किया गया था। चूना पत्थर से बनाया गया यह बहुत ही शानदार पिरामिड है, जो पर्यटकों के लिए के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

12.3 पिरामिड ऑफ़ मेनकौरे – Pyramid Of Menkaure In Hindi

पिरामिड ऑफ़ मेनकौरे

गीजा के प्रमुख तीन पिरामिडों में से सबसे छोटा पिरामिड मेनकौरे का पिरामिड है। जिसे ‘माइसेरिनस का पिरामिड’ भी कहते है और यह पिरामिड भी पर्यटकों को अपनी ओर सहज ही आकर्षित करता है। यह पर्यटकों के लिए बहुत ही शानदार पिरामिड है। यदि काहिरा की यात्रा पर हैं तो इस पिरामिड को घूमना न भूले।

12.4 इस्लामिक काहिरा – Islamic Cairo In Hindi

इस्लामिक काहिरा

मिस्र की राजधानी काहिरा में बहुत सारे पर्यटक स्थान है और यह खूबसूरत शहर मस्जिदों तथा चर्च से भरा हुआ है। अल-अजहर मस्जिद और सुलतानहसन मस्जिद काहिरा की सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है। इस्लामिक साम्राज्य की सबसे एतिहासिक जगह में से यह सबसे अच्छी जगह है। कारीगरों के इस शानदार शहर में पर्यटकों को इत्र से बनी हुई चीजे, विभिन्न प्रकार के शानदार वस्त्र और सुन्दर वास्तुकला के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

12.5 आस्वान डैम – Aswan Dam In Hindi

आस्वान डैम

मिस्र की फेमस नील नदी के किनारे पर बना हुआ आस्वान डैम बहुत ही खूबसूरत और शांत जगह है जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इस स्थान से नील नदी का नजारा देखने का अपना अलग ही मजा है और यहाँ रुक कर आप रेगिस्तान के ऊँटों की सवारी का आनंद भी ले सकते है। संतरे के टीले इस स्थान की खूबसूरती को ओर अधिक बढ़ा देते हैं।

12.6 वाइट डेजर्ट काहिरा – White Desert Cairo In Hindi

वाइट डेजर्ट काहिरा

मिस्र के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल वाइट डेजर्ट बहुत ही आकर्षक जगह है। यह स्थान वर्फ की पहाड़ियों से सजा हुआ है और यहाँ पहाड़ों के आसपास शुष्क रेत का सुन्दर आवरण है। इन पहाड़ियों का अकार सर्पिलाकार होता है। वाइट डेजर्ट में जिस तरफ भी देखे सफ़ेद बर्फ का नजारा देखने को मिलता है। रेगिस्तान के बीच इस सुन्दर दृश्य का नजारा पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

12.7 नील नदी – Nile River In Hindi

नील नदी

मिस्र के फेमस पर्यटन स्थलों में से नील नदी बहुत ही आकर्षक जगह है जोकि रेत के टीलों और खूबसूरत पानी से सजी हुई है। मिस्र की यह खूबसूरत नदी बहुत ही प्रसिद्ध जलमार्ग है जो हजारो सालो पहले राजाओं को एक जगह से दुसरे जगह जाने के लिए एक प्रमुख रास्ता था। अगर आप मिस्र में किसी शांत स्थान की तलाश कर रहे है तो यह नील नदी आपके लिए सबसे शांतिपूर्ण पर्यटन स्थल है। नदी के किनारे पर बसे मंदिरों का आकर्षण और दृश्य बकाई खूबसूरत अनुभव साबित होता हैं।

और पढ़े: एफिल टॉवर घूमने और इसके आसपास के पर्यटन स्थल की जानकारी

13. गीज़ा पिरामिड की यात्रा में कहाँ रुके – Where To Stay Near Gija Pyramid Cairo In Hindi

गीज़ा पिरामिड की यात्रा में काहिरा में कहाँ रुके

मिस्र के खूबसूरत पर्यटक स्थल गिजा के महान पिरामिड के साथ-साथ मिस्र की राजधानी काहिरा के अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप किसी आवास स्थान की तलाश में हैं। तो हम आपको बता दें कि काहिरा में कई होटल उपलब्ध हैं। जोकि आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज में मिल जायेंगे।

  • काहिरा पिरामिड होटल
  • मार्वल स्टोन होटल
  • हयात पिरामिड व्यू होटल
  • साफिर होटल काहिरा
  • पैनोरमा पिरामिड इन्न होटल
  • ग्रांड पिरामिड होटल

14. मिस्र के पिरामिड घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Giza Pyramid In Hindi

मिस्र के पिरामिड घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

यदि आप गिजा का पिरामिड घूमने जा रहे हैं और मौसम आपकी प्राथमिक चिंता है तो हम आपको बता दें कि मिस्र का दौरा करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों (अक्टूबर से अप्रैल) के दौरान का माना जाता हैं। यदि आप गीज़ा, लक्सर और अबू सिंबल के पिरामिड की यात्रा के दौरान भीडभाड से बचना चाहते हैं तो दिसंबर से जनवरी के बीच की यात्रा सबसे अच्छी साबित होगी।

15. काहिरा में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन – Cairo Egypt Famous Food In Hindi

काहिरा में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन

गिजा पिरामिड की यात्रा के दौरान आप मिस्र के काहिरा शहर का स्वादिष्ट व्यंजन को चख सकते हैं। काहिरा के स्वादिष्ट व्यंजन में आपको सिमिति (Simit), हवाव्शी (Hawawshi), पिटा रोटी के साथ फुल (Ful With Pita Bread), कोश्हरी (Koshary), हमम महिषी (Hamam Mahshi), चिकन शवरमा (Chicken Shawarma), फलाफेल और हम्मस (Falafel And Hummus) आदि मिल जाएंगे।

16. भारतीयों के लिए मिश्र जाने की वीजा नीति – Egypt Visa Policy For Indians In Hindi

किसी भी देश की यात्रा करने के लिए विदेशी नागरिको को वीजा की आवश्यकता होती हैं क्योंकि वीजा के बिना विदेशी यात्रा करना न मुमकिन हैं। यदि आप गिज़ा पिरामिड जाने का सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें की यह पिरामिड मिश्र (इजिप्ट) देश में स्थित हैं इसलिए आपको मिश्र का वीजा लगवाना पड़ेगा। मिश्र का वीजा लगवाने के लिए आपके पास पासपोर्ट होना जरूरी हैं इसके बाद वीजा के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको सारी जानकारी एक फॉर्म में भरनी होती है साथ ही बताना होता हैं कि आप कहा के लिए वीजा चाहते है और कितने दिन के लिए। आप चाहे तो 30 दिन या फिर 90 दिन का वीजा भी ले सकते हैं। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस काम से विदेश जा रहे हैं। वीजा लगवाने के लिए कुछ अहम दस्तवेज जैसे पहचान पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट की फोटोकॉपी आदि।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय  

17. भारत से गिजा के पिरामिड काहिरा को देखने कैसे पहुंचे – How To Reach Cairo From India In Hindi

भारत से गिजा के पिरामिड काहिरा को देखने कैसे पहुंचे

भारत से काहिरा की यात्रा के लिए आप भारत के प्रमुख शहरों जैसे – बैंगलोर, मुंबई, अहमदाबाद और नई दिल्ली जैसे शहरो से सीधी उडान भर सकते हैं। क्योंकि मिस्र का काहिरा शहर हवाई मार्ग के माध्यम से भारत से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। एयर इंडिया, कुवैत एयरवेज, अमीरात सहित कई उड़ने संचालित की जाती हैं। काहिरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश और विदेश से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। तो आप सीधे काहिरा के लिए उडान भर सकते है और एअरपोर्ट से काहिरा में चलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से अपने गंतव्य स्थान तक पहुँच सकते हैं।

और पढ़े: बुर्ज खलीफा घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

इस आर्टिकल में आपने मिस्र के महान गिजा पिरामिड के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

18. गिजा के पिरामिड काहिरा का नक्शा – Giza Pyramid Egypt Map

19. मिस्र के पिरामिड की फोटो गैलरी – Giza Pyramid Images

View this post on Instagram

I thought visiting this location was pretty cool.

A post shared by james ahoy (@jamesahoy8) on

और पढ़े:

Leave a Comment