एफिल टॉवर घूमने और इसके आसपास के पर्यटन स्थल की जानकारी – Eiffel Tower Information In Hindi

2.7/5 - (3 votes)

Eiffel Tower In Hindi, एफिल टॉवर फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एक खूबसूरत मानव निर्मित संरचना हैं जोकि पर्यटकों को भारी संख्या में अपनी ओर आकर्षित करती हैं। एफिल टॉवर फ्रांस की आन-वान-शान का जीता जागता प्रतीक हैं। एफिल टॉवर को एक समय दुनिया की सबसे ऊँची संरचना के रूप में जाना जाता था। जिस तरह भारत का ताज महल उसी तरह फ्रांस का एफिल टॉवर दुनियाभर में एक प्रसिद्ध स्मारक के रूप में जाना जाता हैं। एफिल टॉवर टिकेट लेकर दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले खूबसूरत स्थलों में शमिल हैं। एफिल टॉवर की वास्तुकला देखते ही बनती हैं, जिस तरह से एफिल टॉवर निर्माण किया गया हैं इसके बारे में जानना बकाई दिलचस्प हैं।

एफिल टॉवर की तीन मंजिला में से पहली जमीन से 58 मीटर, दूसरी 115 मीटर और तीसरी 275 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। एफिल टॉवर की लम्बाई जमीन से 324 मीटर हैं। यदि आप एफिल टॉवर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

1. एफिल टॉवर का इतिहास – Eiffel Tower History In Hindi

एफिल टॉवर का इतिहास

एफिल टॉवर का इतिहास राष्ट्रीय विरासत के एक हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आता है। एफिल टॉवर का निर्माण वर्ष 1889 में फ्रांस की क्रांति से सम्बंधित हैं। फ्रांस की क्रांति के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस आकर्षित संरचना का निर्माण किया गया था। एफिल टॉवर का निर्माण गुस्ताव एफिल के द्वारा किया गया था। एफिल टॉवर का निर्माण मेटल से किया गया  हैं जिसकी वजह से सर्दियों के मौसम यह खूबसूरत संरचना लगभग छ इंच सिकुड़ जाती हैं।

एफिल टॉवर के निर्माण के समय समय फ्रांस की सरकार ने कुछ शर्तो का पालन करने के लिए भी कहा। शर्तो के अनुसार एफिल टॉवर के निर्माण में लोहे का इस्तेमाल किया जाना था। एफिल टॉवर के सभी चार स्तंभों के बीच की दूरी को 125 निश्चित किया गया था जबकि एफिले टॉवर की ऊंचाई को लगभग 300 मीटर तक तय किया गया था।

2. एफिल टॉवर के बारे में रोचक तथ्य – Eiffel Tower Interesting Facts In Hindi

एफिल टॉवर के बारे में रोचक तथ्य

  • एफिल टॉवर फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित हैं।
  • एफिल टॉवर का निर्माण वर्ष 1887 से 1889 के दौरान लगभग दो साल में पूरा हुआ था।
  • एफिल टॉवर की डिजाईन गुस्ताव एफिल ने बनाई थी और उन्ही के नाम पर इस आकर्षित संरचना का नाम एफिल टॉवर रखा गया हैं।
  • एफिल टॉवर की (Eiffel Tower Height) ऊंचाई 324 मीटर हैं।
  • एफिल टॉवर में किए जाने वाले पेंट का वजन लगभग 10 हाथियों के वजन के बराबर बताया जाता है।
  • एफिल टॉवर से सम्बंधित एक शर्त यह थी कि इस संरचना के निर्माण के बीस साल बाद इसे नष्ट कर दिया जाएगा।
  • एफिल टॉवर को (Eiffel Tower At Night) रात में 1-2 बजे तक खूबसूरत रोशनी से रोशन किया जाता हैं ताकि इसकी चमक दूर-दूर तक दिखाई दे।

और पढ़े: पेरिस में घूमने लायक पर्यटन स्थल

3. एफिल टावर किस देश में है – Eiffel Tower Kis Desh Mein Hai In Hindi

एफिल टॉवर फ्रांस देश के पेरिस शहर में स्थित हैं।

4. एफिल टॉवर घूमने जाने का प्रवेश शुल्क – Eiffel Tower Entry Fee In Hindi

एफिल टॉवर एक तीन मंजिला खूबसूरत संरचना हैं जिस पर अलग तरह से प्रवेश शुल्क लगता हैं। जिसकी जानकारी हम आपको नीचे इस टेबल के माध्यम से देने जा रहे है।

उम्र 0-45-1112-24व्यस्क (Adult)
दूसरी मंजिल (लिफ्ट)फ्री4.10 यूरो8.10 यूरो16.30 यूरो
दूसरी मंजिल (सीढ़ी)फ्री2.50 यूरो5.10 यूरो10.20 यूरो
तीसरी मंजिल (लिफ्ट)फ्री6.40 यूरो12.70 यूरो25.50 यूरो
तीसरी मंजिल (सीढ़ी + लिफ्ट)फ्री4.90 यूरो9.70 यूरो19.40 यूरो

5. एफिल टॉवर मंजिल – Eiffel Tower Floor In Hindi

 एफिल टॉवर पर 3 मंजिल बनी हुई हैं।

5.1 एफिल टॉवर के पहली मंजिल – Eiffel Tower First Floor In Hindi

एफिल टॉवर की पहली मंजिल 57 मीटर की ऊंचाई पर हैं और यह पयर्टको आने के लिए आमंत्रित करती हैं। इस मंजिल पर एक साथ लगभग तीन हजार पर्यटक घूमने के लिए आ सकते हैं। इस मंजिल पर पर्यटकों के लिए पैनोरमिक टेबल ओर दूरबीन स्थित हैं जिसे पर्यटक शहर के अन्य नजारों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ के रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट खाना भी खा सकते हैं।

5.2 एफिल टॉवर की दूसरी मंज़िल – Eiffel Tower Second Floor In Hindi

एफिल की दूसरी मंजिल की ऊंचाई जमीन से 115 मीटर हैं और इसका क्षेत्रफल 1650 वर्ग मीटर हैं। दूसरी मंजिल से पेरिस का खूबसूरत नजारा देखना बकाई दिलचस्प और सुहावना होता हैं। कैफ़ेटेरिया और सोविनियर खरीदारी के लिए अच्छा विकल्प हैं।

5.3 एफिल टॉवर की तीसरा मंजिल –  Eiffel Tower Top Floor In Hindi

एफिल टॉवर की तीसरी मंजिल जमीन के तल से 275 मीटर की ऊँचाई पर हैं और यह एक साथ 400 पर्यटकों की क्षमता रखती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तीसरी मंजिल चारो तरफ से कांच से बंद हैं। तीसरी मंजिल पर राखी दूरबीन से आप पेरिस की सुन्दरता को निहार सकते हैं।

6. एफिल टावर कब बना – How Old Is The Eiffel Tower In Hindi

एफिल टावर कब बना

एफिल टॉवर सन 1889 में बन कर तैयार हो गया था और 31 मार्च 1889 में इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था।

7. पेरिस के एफिल टॉवर खुलने और बंद होने का समय – Eiffel Tower Timing In Hindi

पैरिस की खूबसूरत संरचना एफिल टॉवर पर्यटकों के लिए पूरे दिन खुला रहता है। इसके विभिन्न स्तरों तक पहुँचने के लिए पर्यटक लिफ्ट या सीढ़ी का उपयोग कर सकते हैं।

और पढ़े: अमेरिका के 20 प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल

8. एफिल टॉवर के आसपास में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और आकर्षण स्थल – Tourist Attractions Near Eiffel Tower Paris In Hindi

एफिल टॉवर संरचना देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक फ्रांस के पैरिस शहर का दौरान करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैरिस में एफिल टॉवर के अलावा भी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप घूमने जा सकते है। तो आइए हम आपको पैरिस के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देते हैं।

8.1 नोट्रे डेम कैथेड्रल पेरिस – Notre Dame Cathedral Paris In Hindi

नोट्रे डेम कैथेड्रल पेरिस

पेरिस के प्रमुख आकर्षण में शामिल नोट्रे डेम कैथेड्रल एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। पेरिस के सबसे स्थायी प्रतीकों में से एक नोट्रे डेम कैथेड्रल फ्रांस और यूरोप में फ्रेंच गोथिक वास्तुकला का एक शानदार उदहारण हैं। नोट्रे डेम कैथेड्रल में कई खूबसूरत मूर्तियों और गार्गोयल्स से घिरे अपने पोर्टलों के लिए जाना जाता हैं। नोट्रे डेम कैथेड्रल में 387 सीढियां बनी हुई हैं। पैरिस पर्यटन के दौरान आप इस खूबसूरत पर्यटन स्थल का दौरा जरूर करे।

8.2 लूव्र संग्रहालय फ्रांस – Louvre Museum Paris In Hindi

लूव्र संग्रहालय फ्रांस

एफिल टॉवर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल लूव्र संग्रहालय एक शानदार पर्यटन स्थल हैं। लूव्र संग्रहालय दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले कला संग्रहालय में शामिल है। फ्रांस के खूबसूरत शहर पेरिस के केंद्र में स्थित और एफिल टॉवर से नजदीकी की वजह से यह पर्यटकों की पहली पसंद के रूप में जाना जाता हैं। लूव्र संग्रहालय एक ऐतिहासिक इमारत हैं और एक पूर्व शाही महल के रूप पहचान रखता है। लूव्र संग्रहालय संग्रह को पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए आठ विभागों में विभाजित किया गया है।

8.3 चैंप्स एलीज़ – Champs Elysees Paris In Hindi

 चैंप्स एलीज़

एफिल टॉवर के आसपास देखने वाली जगहों में चैंप्स एलीज़ एक प्राचीन रोमन वास्तुकला का उदहारण हैं। नेपोलियन ने जीन चाल्रगिन को शाही सेनाओं के गौरव को समर्पित एक विजय स्मारक के रूप में बनबाया था। चैंप्स एलीज़ 19 वीं शताब्दी के दौरान निर्मित करबाया गया यह अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा स्मारक था। इस खूबसूरत आर्क के ऊपर 558 जनरलों के नाम लिखे हुए हैं। पेरिस की यात्रा पर आने वाले पर्यटक चैंप्स एलीज़ की ओर भी रुख करते हैं।

8.4 मोंत्मात्रे पेरिस – Montmartre Hill In Paris In Hindi

मोंत्मात्रे पेरिस

एफिल टॉवर की यात्रा आए पर्यटक पेरिस की खूबसूरत मोंत्मात्रे हिल का दौरा अवश्य करते है। पेरिस के उत्तरी भाग में स्थित यह पहाड़ी समुद्र तल से लगभग 130 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। यह पहाड़ी अपनी सबसे ऊपर के पवित्र हृदय के सफेद गुंबददार बेसिलिका के लिए प्रसिद्ध हैं। जोकि सन 1919 में पूरा हुआ और 1870 के फ्रेंको-प्रूसियाँ युद्ध के फ्रांसीसी पीड़ितों का सम्मान करता है।

8.5 पैलेस ऑफ़ वर्सेलिस पेरिस – Palace Of Versailles Paris In Hindi

पैलेस ऑफ़ वर्सेलिस पेरिस

एफिल टॉवर के आकर्षित पर्यटक स्थलों में द चेटाऊ डे वर्सेलिस पैलेस फ्रांस का सबसे प्रसिद्ध महल है। यह महल 17 वीं शताब्दी के दौरान फ्रांस की सैन्य शक्ति के प्रतीक के रूप में जाना जाता था। यह ऐतिहासिक ईमारत उद्यानों और छतों के रूप में अपनी विशालता को उजागर करती हैं। इसकी खूबसूरती को देखकर पर्यटक मन्त्र मुग्ध हो जाते है। पैलेस ऑफ़ वर्सेलिस की असाधारण आवास, पुनर्जागरण कला, भव्य सजावट और फर्नीचर देखने लायक हैं। पर्यटकों के बीच यह स्थान आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।

और पढ़े: बैंकॉक के बारे में जानकारी 

8.6 डिज़्नीलैंड पेरिस – Disneyland Paris In Hindi

डिज़्नीलैंड पेरिस

डिज़्नीलैंड पेरिस का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जोकि एफिल टॉवर के आकर्षित पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हैं। यूरो डिज़नी रिज़ॉर्ट के रूप में जाना जाने वाला यह डिज़्नीलैंड लगभग 4800 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। यदि हम डिज़्नीलैंड के रोमांच गतिविधियों की बात करे तो एक विशाल गोल्फ कोर्स, खरीदारी, भोजन, रोमांचक सवारी और रिसॉर्ट्स आदि के लिए यह बहुत फेमस हैं। पर्यटक इस स्थान का दौरा करना पसंद करते हैं।

8.7 पैंथियन पेरिस – Pantheon Paris In Hindi

 Pantheon Paris In Hindi

पैंथियन पर्यटन स्थल नव शास्त्रीय वास्तुकला का एक प्रतिनिधित्व करता हैं और यह पंथियन लैटिन क्वार्टर में स्थित है। पैंथियन का निर्माण रोम के पैनथियन पर आधारित एक चर्च के रूप में किया गया था जोकि सेंट जेनेवीव को समर्पित किया था। चर्च के नीचे एक तहखाना विख्यात कवियों, वैज्ञानिकों, लेखकों और दार्शनिकों का अंतिम विश्राम स्थल है। इनके अलवा इसमें मैरी क्यूरी, अलेक्जेंडर डुमास और विक्टर ह्यूगो आदि भी शामिल हैं।

8.8 सेंट चैपल पेरिस – Sainte Chapelle Paris In Hindi

Sainte Chapelle Paris In Hindi

पेरिस के पर्यटन स्थल में सेंट-चैपल या पवित्र चैपल एक शाही चैपल है। जोकि फ्रांस के पेरिस में पैलैस डी ला केइट के अन्दर स्थित हैं। इसका निर्माण 1238 के उपरांत किया गया था। इसका प्रमुख उद्देश्य ईशा मसीह के अंतिम समय तक के सारे अवशेषों को एक स्थान पर एकत्रित करना था। हालाकि इनमे सबसे खास अवशेष क्राइस्ट का क्राउन ऑफ थ्रोन्स था। जिसे बाद में नोट्रे डेम कैथेड्रल द्वारा होस्ट कर लिया गया था।

8.9 मूसी रोडिन पेरिस – Musee Rodin Paris In Hindi

मूसी रोडिन पेरिस

फ्रांस के पेरिस में स्थित मुसी रोडिन एक संग्रहालय है जोकि वर्ष 1919 में खोला गया था। मूसी रोडिन प्रसिद्ध फ्रांसीसी मूर्तिकार ऑगस्ट रोडिन को समर्पित किया गया है। इस संग्रहालय को दो भागो में विभाजित किया गया हैं। पहला Hotel Biron और दूसरा Villa des Brillants जोकि रॉडिन का पुराना निवास स्थान हैं। पैरिस की यात्रा पर आने वाले पर्यटक इस दर्शनीय स्थान पर घूमने आते हैं।

8.10 सीन नदी में क्रूज पेरिस – Cruise On Seine River Paris In Hindi

सीन नदी में क्रूज पेरिस

सीन नदी पेरिस में क्रूज का आनंद लेने के लिए बहुत अधिक जानी जाती हैं। पर्यटक इसमें क्रूज का आनंद लेने से नही कतराते हैं। सीन नदी पेरिस पर्यटन स्थल एफिल टॉवर से लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित हैं। पेरिस की यात्रा में सीन नदी एक अनमोल हीरा हैं जोकि पर्यटकों को अतिरास आता हैं।

और पढ़े: बुर्ज खलीफा घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

9. एफिल टॉवर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Eiffel Tower In Hindi

एफिल टॉवर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

एफिल टॉवर घूमने का सही मजा रात के दौरान आता हैं। खासकर 10 बजे के आसपास जब यह शानदार रौशनी के साथ अपनी खूबसूरती को बिखेरता हैं। दिन की अपेक्षा एफिल टॉवर रात में घूमना ज्यादा आकर्षित लगता हैं। आप जब भी पैरिस की यात्रा पर जाए तो रात के दौरान एफिल टॉवर की खूबसूरती देखने जरूर जाए।

10. पेरिस में कहाँ रुके – Where To Stay In Paris In Hindi

पेरिस में कहाँ रुके

एफिल टॉवर और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप यहाँ कुछ दिन रुकना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि फ्रांस के पेरिस शहर में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की होटल की भरमार मिलेगी। आप अपनी जरुरातानुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं।

  • होटल डारसेट (Hotel Darcet)
  • होटल सेसिलिया पेरिस (Hotel Cecilia Paris)
  • होटल डु प्रिंटेमप्स (Hotel Du Printemps)
  • अटलांटिक होटल (Atlantic Hotel)
  • होटल वर्जिना (Hotel Virgina)

11. पेरिस में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन – Famous Food In Paris In Hindi

पेरिस में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन

पेरिस में स्वादिष्ट भोजन की भरमार हैं यहाँ मिलने वाला भोजन फ्रांस की संस्कृति, परम्परों और रीति-रिवाजो से अवगत कराता हैं। पेरिस के लोकल में फ़ूड में बगुएत्टेस (Baguettes), करौसेंट्स (Croissants), मकारोनस (Macarons), एक्लैयर्स (Eclairs), फ्रेंच पनीर और फलाफिल आदि यहाँ के प्रमुख भोज्य पदार्थ हैं।

और पढ़े: कोलोसियम का इतिहास और इसके 25 के रोचक तथ्य

12. पेरिस कैसे जाए – How To Reach Paris In Hindi

यदि आप पेरिस जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि पेरिस हवाई मार्ग के माध्यम से दुनिया के सभी प्रमुख देश से संपर्क में हैं। इसलिए आप हवाई मार्ग के माध्यम से फ्रांस के खूबसूरत शहर पेरिस आसानी से पहुँच जाएंगे। पेरिस चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट (Paris Charles De Gaulle Airport) पेरिस का प्रमुख हवाई अड्डा हैं।

13. भारत से पेरिस कैसे जाए – How To Go Paris From India In Hindi

भारत से पेरिस कैसे जाए

भारत से पेरिस की यात्रा के लिए आप मुंबई, नई दिल्ली, बंगलौर से सीधी उडान भर सकते हैं। क्योंकि भारत से पेरिस के लिए कई उड़ाने संचालित की जाती है। एयर फ्रांस और जेट एयरवेज मुंबई से पेरिस तक सीधे उडान संचालित करता हैं।

और पढ़े: वेनिस सिटी इटली घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

इस आर्टिकल में एफिल टॉवर की यात्रा और इससे जुड़ीं रोचक जानकारी के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

14. एफिल टॉवर पेरिस का नक्शा – Eiffel Tower Paris Map

15. एफिल टॉवर की फोटो गैलरी – Eiffel Tower Images

और पढ़े :

Leave a Comment