पोलैंड में वो कौन से आकर्षण स्थल है जो पोलैंड टूरिज्म को इतना खुबसूरत बनाते है

Rate this post

Poland In Hindi, पोलैंड यूरोप महाद्वीप के बीच में बसा हुआ एक बहुत ही आकर्षक देश है जोकि यूरोप का 9 वा सबसे बड़ा देश भी माना जाता है जबकि पर्यटन की दृष्टि से पोलैंड का नाम पूरी दुनिया में 16 वे स्थान पर आता है। पोलैंड अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और ऐतिहासिक स्थलों के कारण पर्यटकों अपने यहाँ ओर बहुत अधिक आकर्षित करता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोलैंड की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती है। पोलैंड में बहुत पुराने महल तथा स्मारक है जोकि पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है। पोलैंड की यात्रा पर आने वाले सैलानी ट्रेकिंग, बोटिंग और फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों का जमकर मजा लेते हैं।

इसके अलावा पोलैंड में कई दर्शनीय स्थान जहां पूर घूमना बकाई दिलचस्प होता हैं। पोलैंड में ऊँची-ऊँची पर्वत श्रृंखलाएं कई सारे फेमस रिसॉर्ट्स और बाल्टिक सागर जैसे दर्शनीय स्थल है। यदि आप एक शानदार छुट्टी का आनंद लेना चाहते है तो पोलैंड देश की यात्रा एक सही चुनाव हो सकता हैं। यदि आप पोलैंड पर्यटन स्थल और इसके प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. पोलैंड का इतिहास – Poland History In Hindi

पोलैंड का इतिहास

पोलैंड का इतिहास 966 ईस्वी से माना जाता है जोकि इसाई धर्म के साथ अस्तित्व में आया और पोलैंड कई वर्षों से क्रिश्चन लोगों का निवास स्थान के रूप में जाना जाता है। सन 1241 में मंगोल की सेना ने पोलैंड पर आक्रमण करके पोलैंड को अपने अधीन कर लिया था। इसके बाद सन 1388 में पोलैंड की रानी ने लिथुआनिया के राजा के साथ विवाह कर लिया और तब से पोलैंड और लिथुआनिया एक हो गए हैं जिसके परिणामस्वरुप पोलैंड यूरोप के बड़े शहरों में से एक बन गया। पोलैंड का संविधान सन 1791 में बनाया गया। सन 1918 में प्रथम विश्व युद्ध के बाद पोलैंड को पूरी तरह से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

2. पोलैंड के बारे में रोचक तथ्य – Poland Interesting Facts In Hindi

पोलैंड के बारे में रोचक तथ्य

  • पोलैंड यूरोप का 9 वां सबसे बड़ा देश हैं।
  • पोलैंड के नाम का अर्थ पोलस्का है।
  • यदि संरक्षण की बात करे तो पोलैंड का स्थान दूसरा हैं।
  • पोलैंड का शहर वॉरसॉ दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लगभग नष्ट हो गया था लेकिन इसका फिर से निर्माण किया गया हैं।
  • पोलैंड में कई खूबसूरत समुद्री तट, पर्वत, वन, रेगिस्तान और झीलें हैं।

3. पोलैंड देश के बारे में अन्य जानकारी – Other Information About Poland In Hindi

पोलैंड देश के बारे मैं अन्य जानकारी

  • पोलैंड की राजधानी वारसॉ है।
  • पोलैंड देश की मुद्रा पोलिश ज़्लॉटी है जिसे पोलिश मार्क को ख़त्म करने के लिए सन 1919 में बनाया गया था। पोलैंड को प्रस्ताव मिला था कि यूरो को पोलैंड देश की मुद्रा बनाई जाए परन्तु पोलैंड देश ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नही किया।
  • पोलैंड की राष्ट्रीय भाषा पोलिश है जोकि दुनिया के और भी देशों में बोली जाने वाली भाषा है। पोलैंड के लोग पोलिश भाषा बोलते है।

और पढ़े: सिडनी के पर्यटन स्थल घूमने की जानकरी

4. पोलैंड पर्यटन में घूमने लायक जगह – Best Tourist Attraction In Poland Tourism In Hindi

यदि आपने पोलैंड की यात्रा का विचार बनाया है तो हम आपको बता दे कि पोलैंड का हर शहर किसी न किसी खास वजह से फेमस है और आप पोलैंड के सभी शहरो की यात्रा करना पसंद करेंगे। पोलैंड के कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से देना चाहते है जोकि नीचे हैं –

4.1 पोलैंड में देखने लायक जगह वारसॉ पर्यटन – Poland Me Dekhne Layak Jagah Warsaw Tourism In Hindi

पोलैंड में देखने लायक जगह वारसॉ पर्यटन

पोलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की शुरुआत आपको पोलैंड की राजधानी वारसॉ से करनी चाहिए। वारसॉ बहुत ही आकर्षक शहर है। वारसॉ में बहुत ऊँची-ऊँची इमारते है जोकि आसमान को छूती हुई प्रतीत होती है। वारसॉ शहर सांस्कृतिक शहर के रूप में भी जाना जाता है क्योकि यहाँ वर्ष भर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते है। जिनमे दुनिया भर से आये हुए पर्यटक भी भाग लेते है और आनंद पाते है। वारसॉ शहर का गौरव यहाँ की ‘द वारसॉ मरमेड स्मारक’ है जोकि पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आती है।

4.2 पोलैंड में घूमने लायक सबसे खुबसूरत जगह क्राको पर्यटन – Poland Me Ghumne Ki Sabse Khubsurat Jagah Krakow Tourism In Hindi

पोलैंड में घूमने लायक सबसे खुबसूरत जगह क्राको पर्यटन

पोलैंड देश के खूबसूरत शहरों में से एक क्राको शहर है जोकि पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत शानदार शहर है। क्राको शहर पोलैंड का सबसे बड़ा और सबसे पुराना शहर है। क्राको शहर में पोलिश राजघराने के पुराने राजकीय कमरे देखने को मिल सकते है। पर्यटकों को क्राको शहर पोलिश के इतिहास से अवगत कराने में बहुत मदद करेगा। इसके साथ ही क्राको में वावेल शाही महल, ,रेनक ग्लानी, विलिजक्का नामक खदान भी देखने लायक जगह है।

4.3 पोलैंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऑशविट्ज़ – Poland Ka Prasidh Paryatan Sthal Auschwitz In Hindi

पोलैंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऑशविट्ज़

ऑशविट्ज़ पोलैंड का एक छोटा सा शहर है जोकि एकाग्रता शिविर के लिए फेमस है। यह शिविर जर्मनियों द्वारा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लगाए गए थे। माना जाता हैं कि इन शिविरों में जर्मनी लोग युद्ध के लिए एक चित होने का प्रयास करते थे। यह शहर पर्यटकों को द्वितीय विश्व युद्ध से जुडी बातों के बारे में अवगत कराएगा। इस आकर्षक स्थान पर आप पैदल यात्रा करके यहाँ के सारे दर्शनीय स्थलों पर घूम सकते है।

4.4 पोलैंड में देखने वाली ऐतिहासिक जगह वावेल महल – Poland Me Dekhne Wali Aitihasik Jagah Wawel Castle In Hindi

पोलैंड में देखने वाली ऐतिहासिक जगह वावेल महल

वावेल कैसल महल पोलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है जोकि 14वी शताब्दी में पोलिश के सम्राट कासिमिर द्वारा बनाया गया था। इस महल में बहुत ही फेमस तलवार रखी हुई है जिसका नाम द जग्ड स्वॉर्ड है। यह गोथिक महल क्राउन पोलिश का एक ही संग्राहल है जहां यह प्रसिद्ध तलवार रखी हुई है। यह तलवार ज्वेल्स की सबसे अच्छी कलाकारी है। पर्यटकों के लिए यह ऐतिहासिक महल बहुत ही आकर्षक लगेगा।

और पढ़े: इटली देश के बारे में जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

4.5 पोलैंड के मशहूर आकर्षण स्थल मसूरिया लेकलैंड – Poland Ke Mashur Aakarshan Sthal Masurian Lakeland In Hindi

पोलैंड के मशहूर आकर्षण स्थल मसूरिया लेकलैंड

मसूरिया लेकलैंड बहुत सारी झीलों का शहर है जो पर्यटकों को नाव से इस शानदार शहर को घूमने की अनुमति देता है। क्योकि शहर में बहुत सारी झीले और झरने हैं जिनके आकर्षण का पूरा लाभ उठाना है तो नाव से ही यात्रा करना बेस्ट चॉइस रहेगी। मसूरियन लेकलैंड को यूरोप महाद्वीप के झील जिले के नाम से भी जाना जाता है। इस शानदार शहर शहर में आपको बहुत सारे होटल मिल जाएंगे जहां रुक कर आप इन सारी झीलों का नजारा देख सकेंगे।

4.6 पोलैंड के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल स्लोविंस्की सैंड ड्यून्स – Poland Ke Prasidh Darshaniya Sthal Slowinski Sand Dunes In Hindi

पोलैंड के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल स्लोविंस्की सैंड ड्यून्स

पोलैंड के उत्तर में स्थित क्लूकी शहर में स्लोविन्सकी सैंड नेशनल पार्क है यह पार्क रेत से बने हुए टीलों के कारण फेमस है। इन रेत से बने हुए टीलों को टिब्बा कहते है। स्लोविन्सकी सैंड पार्क का नाम क्लूकी शहर के महान कलाकार स्लोविनीशियंस के नाम पर रखा गया था। इस पार्क के आसपास स्लोविनीशियंस की कलाकृतियाँ देखने को मिलेंगी। पर्यटन की दृष्टि से यह बहुत ही आकर्षक स्थान है।

4.7 पोलैंड टूरिज्म में घूमने की प्राचीन जगह मालबोर्क कैसल – Poland Tourism Me Ghumne Ki Prachin Jagha Malbork Castle In Hindi

पोलैंड टूरिज्म में घूमने की प्राचीन जगह मालबोर्क कैसल

मालबोर्क कैसल शूरवीरों द्वारा सन 1274 में स्थापित किया गया था। यह महल शूरवीरों का मुख्यालय था जोकि पोलिश के दुश्मनों से लड़ने में शूरवीरों का आश्रय स्थल था। मालबोर्क महल पोलैंड के प्रमुख ऐतिहासिक दार्शनिक स्थलों में से एक है।

4.8 पोलैंड में देखने लायक जगह विल्लिज़्का नमक की खान – Poland Me Dekhne Layak Jagah Wieliczka Salt Mine In Hindi

पोलैंड में देखने लायक जगह विल्लिज़्का नमक की खान

पोलैंड के क्राको शहर में बहरी क्षेत्र में स्थित विल्लिज्का नामक की खान दुनिया की सबसे पुरानी नमक की खान है। 13वी शताब्दी से इस खदान से नमक का व्यापार किया जा रहा है। नमक की खदान के साथ ही यहाँ नमक से निर्मित मूर्तियाँ भी है जो संग्रहालय में स्थित है। दुनिया भर से लोग इन मूर्तियों की सुन्दरता देखने आते है।

और पढ़े: दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

4.9 पोलैंड देश का प्रमुख पर्यटन स्थल लोड्ज – Poland Ka Pramukh Paryatan Sthal Lodz In Hindi

पोलैंड देश का प्रमुख पर्यटन स्थल लोड्ज

लोड्ज पोलैंड का तीसरा सबसे बड़ा शहर है जोकि लाल-ईंट के शहर के नाम से भी जाना जाता है। 19बी शताब्दी में लोड्ज शहर में बहुत बड़ा कपडे का उद्योग था जिसके कारण लोड्ज बहुत फेमस शहर बन गया परन्तु फिर बाद में इस उद्योग में गिरावट आ गई। अब पुनः लोड्ज अपने व्यापर को बढ़ा रहा है। दुनिया भर से कई पर्यटक यहाँ शोपिंग के लिए आते है और लाल-ईंट के इस शानदार शहर को देखकर आश्चर्य में खो जाते है।

4.10 पोलैंड के आकर्षण स्थल तोरण – Poland Ke Aakarshak Sthal Torun In Hindi

पोलैंड के आकर्षण स्थल तोरण

पोलैंड में विस्तुला के तट पर स्थित गोथिक तोरण बहुत ही शानदार दीवारों वाला शहर है। व्यापार और प्रशासनिक केंद्र के रूप में जाना जाने वाला यह शहर पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा लुभाता है। पोलैंड के तोरण शहर को यूनेस्को की विश्व विरासत की सूचि में रखा गया है।

4.11 पोलैंड के प्रसिद्ध बाज़ार मैन मार्केट स्क्वायर – Poland Me Shopping Ke Liye Main Market Square In Hindi

पोलैंड के प्रसिद्ध बाज़ार मैन मार्केट स्क्वायर

पोलैंड में मैन मार्केट स्क्वायरएक ऐतिहासिक स्थान है जोकि वर्गाकार स्थान पर बसा हुआ है। मैन मार्केट स्क्वायर 13वी शताब्दी में बना हुआ यूरोप का बहुत बड़ा शहर है। मैन मार्केट स्क्वायर में ऐतिहासिक गोदाम, महल और बहुत सारे चर्च है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बिंदु बने हुए है।

4.12 पोलैंड पर्यटन में घूमने की अच्छी जगह काज़िमिरेज़ – Poland Ke Famous Tourist Place Kazimierz In Hindi

पोलैंड पर्यटन में घूमने की अच्छी जगह काज़िमिरेज़

काजिम रेज पोलैंड का बहुत पुराना और स्वतंत्र शहर है जोकि क्रिश्चन द्वारा बसाया गया था। यह पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही आकर्षक शहर है। पर्यटकों को यहाँ कई क्लब, रेस्टोरेंट और कैफ़े भी उपलब्ध है। लगभग 700 साल पुराना यह शहर अपने आप में बहुत सारी ऐतिहासिक संरचनाओं को समेटे हुए है।

4.13  पोलैंड में परिवार के साथ घूमने की जगह व्रोकला – Poland Me Pariwar Ke Sathn Ghumne Ki Jagah Wroclaw In Hindi

पोलैंड में परिवार के साथ घूमने की जगह व्रोकला

पोलैंड में ओड्रा नदी के किनारे बसा हुआ शहर व्रोकला बहुत ही अच्छा शहर है। 12 द्वीप और 130 पुलों से सजा हुआ यह स्थान अपनी ख़ूबसूरती से पर्यटकों के मन को आनंद से भर देता है। यहाँ पर सुन्दर पार्क भी है जहां समय बिता के आप सुकून की अनुभूति कर सकेंगे।

4.14 पोलैंड में घूमने की आकर्षक जगह टाट्रा – Poland Mein Ghumne Ki Aakarshak Jagah Tatras In Hindi

पोलैंड में घूमने की आकर्षक जगह टाट्रा

पोलैंड के आकर्षक स्थानों में से एक टाट्रा पर्वत शिखर है जोकि स्लोवाकिया में फैला हुआ है। यह कारपेथियन की सबसे ऊँची श्रृंखला है। इस स्थान पर साल भर बर्फ के ढेर बने रहते है जोकि पर्यटकों को बहुत ही आकर्षक लगते है।

और पढ़े: सिंगापुर के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

5. पोलैंड घूमने जाये तो कहाँ रुके – Where To Stay In Poland In Hindi

पोलैंड घूमने जाये तो कहाँ रुके

पोलैंड बहुत ही खूबसूरत देश है और यहाँ हर साल दुनिया भर से पर्यटक घूमने आते है। पर्यटकों के लिए पोलैंड के हर शहर में बहुत ही शानदार होटल है जिनमे टूरिस्ट के ठहरने की अच्छी व्यवस्था की गई है। आप पोलैंड घूमने तथा यहाँ के शानदार पर्यटन स्थल की यात्रा के बाद पोलैंड में रुकना चाहते है तो हम आपको बता दे आपको पोलैंड के विभिन्न शहरो में आसानी से हाई-बजट से लेकर लो-बजट तक होटल्स उपलब्ध है। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी होटल्स का चुनाव कर सकते है।

  • क्वीनबुटिक होटल (Queen Boutique Hotel)
  • मेट्रोपोलिटन बुटिक होटल (Metropolitan Boutique Hotel)
  • होटल इंडिगो क्राको (Hotel Indigo Crakow)
  • पोलोनियापैलेश होटल (Polonia Palace Hotel)
  • हिल्टन गार्डन इन क्राको (Hilton Garden Inn Crakow)

6. पोलैंड का प्रसिद्ध व्यंजन एवं भोजन –Poland Famous Food In Hindi

पोलैंड का प्रसिद्ध व्यंजन एवं भोजन

पोलैंड घूमने तथा यहाँ के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ-साथ आप पोलैंड के फेमस खाने का स्वाद चखने का आनंद भी प्राप्त कर सकते है। पोलैंड में मांसाहारी व्यंजन बहुत पसंद किया जाता है। पोलैंड के कुछ प्रसिद्ध भोजन इस प्रकार है बिगोस, पिएरोगी, चीस, पोलिश ब्रेड आदि। खाने के साथ पोलैंड के लोग वाइन के भी शौकीन होते है। भारतीयों के लिए पोलैंड में कई रेस्टोरेंट है जहां पोलैंड के खाने के साथ साथ भारतीय खाने का आनंद भी पर्यटकों को मिल जाता है।

7. पोलैंड की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Poland In Hindi

पोलैंड की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय

पोलैंड यात्रा के लिए पर्यटक वैसे तो साल के किसी भी महीने का चुनाव कर सकते हैं लेकिन मार्च से मई के बीच का समय आदर्श माना जाता है। जब आप पोलैंड की यात्रा का आनंद ले पायेंगे और यहाँ होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा बन पाएंगे। सितम्बर से नबम्बर माह में भी इस आकर्षक देश को घूमना बहुत ही आनंदमय होने वाला है क्योकि ठण्ड में यहाँ कम भीड़ होती है।

और पढ़े: मलेशिया के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

8. भारत से पोलैंड कैसे पहुँचे – How To Reach Poland From India In Hindi

भारत से पोलैंड कैसे पहुँचे

यदि आपने भारत से पोलैंड घूमने जाने का प्लान बनाया है तो हम आपको बता दे कि भारत से पोलैंड जाने का एक मात्र रास्ता हवाई मार्ग का है जिससे आप आसानी से पोलैंड पहुच सकते हो। पोलैंड घूमने जाने के लिए भारत के विभिन्न शहरों जैसे नई दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, बंगलौर, कोच्चि आदि से आसानी से आपको नियमित रूप से फ्लाइट मिल जाएँगी। आप डायरेक्ट पोलैंड के प्रमुख हवाई अड्डे वॉरसॉ फ्रेडरिक चोपिन एयरपोर्ट (Warsaw Frederic Chopin Airport), कटोविस एअरपोर्ट और जॉन-पॉल प्रमुख इंटरनेशनल हवाई अड्डो में से किसी पर भी पहुँच कर पोलैंड जैसे खूबसूरत देश की यात्रा कर सकते है।

9. भारतीय के लिए पोलैंड की वीजा नीति – Poland Visa Policy For Indians In Hindi

पोलैंड देश जाने के लिए भारतीयों को वीजा की आवश्यकता होती है और वीजा बनवाने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज लगते है।

  • पासपोर्ट साइज़ फोटो,
  • परिचय पहचान पत्र,
  • पासपोर्ट,
  • वीजा का आवेदन पत्र जोकि पूरा सही भरा होना चाहिए।
  • वीजा के लिए जो भी पैसे दिए है उनका प्रमाण और आपके बैंक अकाउंट की पासबुक की फोटोकॉपी इत्यादि दस्तावेजों से आपका वीजा बन कर तैयार हो जायेगा।

यह वीजा अधिकतम 90 दिनों तक मान्य रहेगा आप इसके उपयोग से 90 दिन तक पोलैंड में यात्रा कर सकते है।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय 

इस आर्टिकल में आपने पोलैंड के फेमस  टूरिस्ट प्लेसेस को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

10. पोलैंड का नक्शा – Poland Map

11. पोलैंड की फोटो गैलरी – Poland Images

View this post on Instagram

?? ~ #minieredisale #saltmine #cracow #poland #trip

A post shared by Rebecca Tassinari (@rebeccatassinari) on

और पढ़े:

Leave a Comment