कम्बोडिया के टॉप 10 पर्यटन स्थल की जानकारी – Cambodia Tourist Places Information In Hindi

5/5 - (1 vote)

Cambodia In Hindi, कम्बोडिया देश एशिया महाद्वीप के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में मेकांग नदी के डेल्टा और पहाड़ों से लेकर थाइलैंड की खाड़ी तक फैला हुआ है। मेकांग नदी कम्बोडिया में बहने वाली प्रमुख जलधारा है। कम्बोडिया को कई नामो से जाना जाता है जिनमे से कम्बोडिया का प्राचीन नाम कंबुज या कंबोज है जोकि इसका संस्कृत नाम भी है। कम्बोज से ही कम्बोडिया नाम की उत्पत्ति भी हुई है। कम्बोडिया को वर्तमान में रॉयल किंगडम ऑफ़ कम्बोडिया के नाम से जाना जाता है। कम्बोडिया को एशिया महाद्वीप के सबसे लोकप्रिय और आकर्षक पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। कम्बोडिया जैसे शानदार देश में रेशम के कपड़े, कंबोडियन शिल्प कौशल जैसे कि पत्थर की नक्काशी, चांदी के बर्तन, चीनी मिट्टी की चीज़ें बनाई जाती है जोकि कम्बोडिया को व्यवसाय के लिए बढ़ाबा देती है।

कम्बोडिया देश के उत्तर पश्चिम में खमेर साम्राज्य के दौरान बनाया गया एक विशाल पत्थर मंदिर परिसर और अंगकोर वाट के खंडहर हैं जो कम्बोडिया के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इनके अलावा सिएम रीप में बेयॉन टेम्पल, नोम पेन्ह में रॉयल पैलेस, नोम पेन्ह और टोल स्लेंग नरसंहार संग्रहालय के बाहर हत्या क्षेत्र और कम्बोडिया के बहुत ही आकर्षक समुद्र तट पर्यटकों का इन्तजार कर रहे है। कम्बोडिया घूमने की इक्षा हर किसी के मन में होती है अगर आप भी इस खूबसूरत देश की यात्रा करने के लिए कम्बोडिया के बारे में अधिक जानना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. कम्बोडिया का इतिहास – Cambodia History In Hindi

कम्बोडिया का इतिहास

कम्बोडिया के इतिहास के बारे में प्राचीन इतिहासकारों ने बताया है कि कम्बोडिया देश के निर्माण का श्रेय ‘आर्येदेश’ के राजा कंबु स्वयंभुव को दिया जाता हैं। वह भगवान् शिव की प्रेरणा से कंबोज देश में आये थे। कम्बोडिया में लगभग 27 शासकों ने शासन किया था। कम्बोडिया में कई युद्ध हुए जिनमे से वियतनाम युद्ध के दौरान यू. एस. ए ने भी सन 1963 से सन 1973 के बीच कम्बोडिया पर कई हमले किये। इन युद्धों की वजह से कम्बोडिया के राजा ने फ़्रांस से सुरक्षा की मांग की तो फ़्रांस ने कुछ सहायता प्रदान कर दी। इसके बाद जापानी ने इस पर आक्रमण किया, अमेरिकियों ने इस पर बमबारी की और फिर इसे खमेर रूज के पोल पॉट द्वारा कब्जा कर लिया गया। सन 1998 में पोल पॉट की मृत्यु हो गई तो कंबोडिया मुक्त हो गया और विकसित होना शुरू हो गया।

और पढ़े: दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल 

2. कम्बोडिया की राजधानी – Cambodia Capital In Hindi

कम्बोडिया की राजधानी नोम पेन्ह (Phnom Penh) है जोकि कम्बोडिया का सबसे बड़ा शहर है।

3. कम्बोडिया की भाषा –Language Of Cambodia In Hindi

कम्बोडिया की स्थानीय भाषा खमेर है जोकि कम्बोडिया के 90 प्रतिशत लोगों द्वारा बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। खमेर के अलावा अंग्रेजी भाषा का उपयोग भी कम्बोडिया के लोगों द्वारा किया जाता है।

4. कम्बोडिया की मुद्रा – Cambodia Currency In Hindi

कम्बोडिया की मुद्रा कम्बोडियन रिअल है।

5. कम्बोडिया में हिन्दू जनसंख्या – Hindu Population In Cambodia In Hindi

कम्बोडिया में हिन्दू जनसंख्या

कम्बोडिया में हिन्दू धर्म से सम्बंधित जनसंख्या का एक अहम हिस्सा निवास करता हैं माना जाता है कि कंबोडिया में पहले फानन साम्राज्य के शुरूआती दौर से ही हिन्दू धर्म का प्रभाव था।  हिंदू धर्म खमेर साम्राज्य से सम्बंधित आधिकारिक धर्म होने की पुष्ठी होती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिन्दू धर्म से सम्बंधित दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर अंगकोर वाट कम्बोडिया की कम्बोडिया और हिन्दू समुदाए की आस्था का प्रतीक है।

6. कम्बोडिया के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Cambodia In Hindi

कम्बोडिया के बारे में रोचक तथ्य

  • कम्बोडिया का मुख्य धर्म बौद्ध धर्म है।
  • कम्बोडिया देश की उत्पत्ति भारत से ही मानी जाती है।
  • कम्बोडिया देश का क्षेत्रफल 181,034 वर्ग किलोमीटर है।
  • कम्बोडियन ध्वज दुनिया का एकमात्र ध्वज है जिसमें एक इमारत है।
  • अंगकोर वाट दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है जोकि लगभग 162 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है।

और पढ़े: पाकिस्तान में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों की जानकारी 

7. कम्बोडिया में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और आकर्षक स्थल – Tourist Places To Visit In Cambodia In Hindi

कम्बोडिया दक्षिण-पूर्वी एशिया महाद्वीप के बहुत ही कम विकसित देशों में से एक है। परन्तु फिर भी बहुत कम समय में ही कम्बोडिया में पर्यटकों की संख्या बहुत बढती जा रही है। कम्बोडिया के प्रसिद्धि के अनेक कारण है जिनमे सबसे ज्यादा प्रसिद्ध खमेर द्वारा बनबाया गया अंगकोर वाट मंदिर है जोकि एक खंडहर जैसा लगता है। अगर आप भी कम्बोडिया की यात्रा की योजना बना रहे है तो हम आपको बता दे कि कम्बोडिया में बहुत सारे लोकप्रिय और आकर्षक पर्यटन स्थल है। जहाँ घूमने के बाद बहुत ही ज्यादा आनंद की अनुभूति करेंगे।

7.1 कम्बोडिया का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अंगकोर वाट टेम्पल – Cambodia Ka Prasidh Paryatan Sthal Angkor Wat Temple In Hindi

कम्बोडिया का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अंगकोर वाट टेम्पल

अंगकोर वाट का मंदिर कम्बोडिया के सबसे ज्यादा दर्शनीय स्थलों में से एक है। अंगकोर वाट के मंदिर का निर्माण 802 से 1432 ईसा पूर्व में खमेर राजाओं द्वारा बनबाया गया था। अंगकोर वाट का मंदिर दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक इमारत है जोकि बहुत ही आकर्षक खंडहर के रूप में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है।

और पढ़े: अंगकोर वाट कंबोडिया घूमने की पूरी जानकारी

7.2 कम्बोडिया में घूमने लायक जगह नोम पेन्ह – Cambodia Me Ghumne Layak Jagah Phnompenh In Hindi

कम्बोडिया में घूमने लायक जगह नोम पेन्ह

नोम पेन्ह कम्बोडिया की राजधानी और कम्बोडिया का सबसे बड़ा शहर है। नोम पेन्ह एशिया महाद्वीप के सबसे गतीशीलों में से एक होने के कारण दुनिया भर में लोकप्रिय गंतव्य है। नोम पेन्ह कम्बोडिया के प्राचीन और आधुनिक इतिहास को समेटे हुए है। नोम पेन्ह में मुख्य आकर्षण के रूप में नेशनल म्यूजियम कैफे और विभिन्न रेस्तरां शामिल है। नोम पेन्ह को रॉयल पैलेस के नाम से भी जाना जाता है जोकि अंगकोर के देव-राजाओं की अद्भुत महिमा के गवाह के रूप में आज भी प्रसिद्ध है।

7.3 कम्बोडिया का खुबसूरत बीच सिहानोक वाले बीच – Sihanoukville Beaches Best Place To Visit In Cambodia In Hindi

कम्बोडिया का खुबसूरत बीच सिहानोक वाले बीच

सिहानोक विले बीच कम्बोडिया के कोम्पोंग सोम जिले में स्थित बहुत ही आकर्षक स्थानों में से एक है। सिहानोकविले बीच अपने रेतीले स्ट्रिप्स ओए बैक पैकर पार्टी क्षेत्रों के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है। सिहानोक विले बीच के रेतीले समुद्र तट पर्यटकों को सहज ही अपनी और आकर्षित करते है।

7.4 कम्बोडिया का प्रमुख दर्शनीय स्थल बट्टामबांग – Cambodia Ka Pramukh Darshaniya Sthal Battambang In Hindi

कम्बोडिया का प्रमुख दर्शनीय स्थल बट्टामबांग

बट्टामबांग कम्बोडिया के सबसे शांत ग्रामीण वातावरण में उत्तर-पश्चिमी शहर के आस-पास स्थित है। बट्टामबांग चावल की खेती के लिए प्रसिद्ध स्थान बन गया है। बट्टामबांग में पर्यटकों को दुनिया की चहल-पहल से दूर मन को सुकून पहुँचाने के लिए बहुत ही शानदार स्थान है।

7.5 कम्बोडिया में देखने लायक जगह प्रात प्रेय विहियर – Cambodia Mein Dekhne Layak Jagah Prasat Preah Vihear In Hindi

कम्बोडिया में देखने लायक जगह प्रात प्रेय विहियर

प्रात प्रिय विहियर कम्बोडिया के कला प्रदर्शन वाले स्थानों में से एक है। प्रात प्रिय विहियर दुनिया के सबसे ज्यादा नाटकीय स्थानों में पुरुष्कार प्राप्त करने वाला शहर है। यहाँ भगवान शिव को समर्पित जटिल नक्काशीदार मंडपों का स्मारक मंदिर है। यह मंदिर थाइलैंड और कम्बोडिया के बीच विवाद का विषय है। यह यूनेस्को विश्व विरासत की धरोहर है जोकि पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है।

और पढ़े: पेरिस में घूमने लायक पर्यटन स्थल 

7.6 कम्बोडिया में एडवेंचर के लिए घूमे रतनकिरी पर्यटन – Cambodia Me Adventure Ke Liye Ghume Ratanakiri Tourism In Hindi

कम्बोडिया में एडवेंचर के लिए घुमे रतनकिरी पर्यटन

रतनकिरी प्रान्त कम्बोडिया के बाहर स्थित आकर्षित स्थानों में शामिल है जोकि विराची राष्ट्रीय उद्यान, हाथियों, बाघों और भालू के घर के लिए प्रसिद्ध है। रतनकिरी मंदिर में पर्यटक आराम भी कर सकते है। अपने पैदल मार्ग की ट्रेकिंग के लिए यह स्थान पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

7.7 कम्बोडिया में घूमने के लिए ऐतिहासिक जगह कम्पोत – Cambodia Mein Ghumne Ke Liye Aetihasik Jagha Kampot In Hindi

कम्बोडिया में घूमने के लिए ऐतिहासिक जगह कम्पोत

कम्पोत कम्बोडिया के कैटरबैक नदी के किनारे पर स्थित एक खूबसूरत शहर जोकि प्राचीन समय का एहसास कराता हैं। अपने बहुत ही ठन्डे वातावरण के कारण यह स्थान पर्यटकों को बहुत पसंद आता है और पर्यटक यहाँ कुछ दिन रुकना पसंद करते है। यदि आप कम्बोडिया की यात्रा पर आते हैं तो कम्पोत नामक पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए अवश्य आए।

7.8 कम्बोडिया के सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेस कोह रोंग – Cambodia Ka Famous Tourist Place Koh Rong In Hindi

कम्बोडिया के सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेस कोह रोंग

कोह रोंग सेमलोएम कम्बोडिया के प्रमुख द्वीपों में से एक है। कोह रोंग में एक दर्जन झोपडी और रिसॉर्ट्स है जो बहुत ही सुन्दर दुनिया का नजारा पेश करते है। कोह रोंग अपने स्कूबा डाइविंग के लिए बहुत ही प्रचलित स्थान है जोकि पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है।

7.9 कम्बोडिया का आकर्षण स्थल टोनले सैप लेक – Cambodia Ka Aakarshan Sthal Tonlé Sap Lake In Hindi

कम्बोडिया का आकर्षण स्थल टोनले सैप लेक

टोनले सैप लेक कम्बोडिया का जलमार्ग है जोकि पूर्व एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है। टोनले सैप लेक से कम्बोडिया की खेती में सिचाई का बहुत बड़ा संसाधन है। यहाँ आस-पास के गाँव में लोग मछली का व्यापार करते है जोकि इसी लेक से संचालित होता है।

7.10 कम्बोडिया टूरिज्म में घूमने लायक जगह कृती – Cambodia Tourism Me Ghumne Layak Jagah Kratie In Hindi

कम्बोडिया टूरिज्म में घुमने लायक जगह कृती

कम्बोडिया में मेकांग के किनारे पर फैला हुआ कृति पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही लोकप्रिय गंतव्य है। कृति एक डोल्फिन है जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक आते है। मछली पकड़ने के लिए वैकल्पिक अर्थव्यवस्था की पेशकश करके डॉल्फ़िन की रक्षा करने की कोशिश में पर्यटन ने एक अच्छी भूमिका निभाई है। नाव से यात्रा करते हुए इस डॉलफिन का सर देखने का मौका मिलता है।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी 

8. कम्बोडिया की नाइटलाइफ़ – Cambodia Night Life In Hindi

 कम्बोडिया का रात का जीवन

कम्बोडिया में कई बार और क्लब है जोकि कम्बोडिया की नाईट लाइफ के लिए जाने जाते है। पर्यटक कम्बोडिया में घूमने के साथ-साथ यहाँ की नाईट लाइफ का भी भरपूर आनंद ले सकते है। हम आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते है कि सिएम रीप और नोम पेन्ह में कम्बोडिया की नाइट लाइफ के लिए सबसे अच्छे नाईट लाइफ स्पॉट है। जहाँ पर आपको बहुत सारे कैसिनो और क्लब उपलब्ध है जोकि बहुत ही शानदार है। इन नाईट क्लबों में आप पार्टी करके अपनी यात्रा को और भी ज्यादा यादगार बना सकते है।

9. कम्बोडिया घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Cambodia In Hindi

कम्बोडिया घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप कम्बोडिया की सैर करने का सबसे अच्छा समय जानना चाहते है तो हम आपको बता दे कि नवम्बर से मार्च के बीच का समय कम्बोडिया की यात्रा का सबसे अच्छा समय होता है। क्योंकि इन महीनों में कम्बोडिया में भीड़ बहुत कम होती है। अगर आपको कम्बोडिया की यात्रा को यादगार बनाना है तो आप कम्बोडिया घूमने जाने के लिए इन महीनों में से किसी का भी चुनाव कर सकते है।

10. कम्बोडिया की यात्रा में कहाँ रुके – Where To Stay In Cambodia In Hindi

कम्बोडिया की यात्रा में कहाँ रुके

अगर आप कम्बोडिया में घूमने और यहाँ के प्रमुख आकर्षक स्थानों की यात्रा के बाद यहाँ रुकना चाहते है। तो हम आपको बता दे कि कम्बोडिया में  हाई-बजट से लेकर लो-बजट तक होटल तथा रिसोर्ट उपलब्ध है। आप अपनी चॉइस और बजट के अनुसार कम्बोडिया में ठहरने के लिए होटल या रिसोर्ट का चुनाव कर सकते है।

  • अरेका स्टे (Areca Stay)
  • अंगकोर हार्ट बंगला (Angkor Heart Bungalow)
  • नेस्ट बीच क्लब (Nest Beach Club)
  • बट्टामबांग रिसोर्ट (Battambang Resort)
  • कोकोनट बीच (Coconut Beach)

11. कम्बोडिया में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन – Famous Foods Of Cambodia In Hindi

 कम्बोडिया में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन

कम्बोडिया एशिया महाद्वीप के आकर्षक देशों में गिना जाता है जोकि अपने लजीज कम्बोडियन व्यंजनों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। कम्बोडिया के प्रसिद्ध पकवानों में फिश अमोक, बीफ लोक लाक, फ़्राईड क्रिकेट्स, खमेर करी, खमेर आम और अंगकोर बियर बहुत ज्यादा लोकप्रिय है।

12. कम्बोडिया में भारतीयों के लिए भोजन – Food For Indians In Cambodia In Hindi

 कम्बोडिया में भारतीयों के लिए भोजन

कम्बोडिया देश एशिया महाद्वीप में स्थित होने के कारण कम्बोडिया में भारतीयों के लिए भी अनेकों होटल उपलब्ध है जिनमे शाकाहारी व्यंजन परोशा जाता है। नमस्ते इंडिया (Namaste India), अंगकोर इंडिया (Angkor India), बेस्टो शाकाहारी रेस्तरां (Besto Vegetarian Restaurant) और नोम पेन्ह इंडिया (Phnom Penh India) जैसे भारतीय रेस्टोरेंट में आपको प्याज कचोरी, फ्राईस कॉर्न बॉल्स, आलू पुड़ी और काली मिर्च पकौड़े जैसे स्वादिष्ट व्यंजन चखने का मौका मिलेगा।

13. भारत से कम्बोडिया कैसे पहुँचे – How To Reach Cambodia From India In Hindi

भारत से कम्बोडिया कैसे पहुँचे

भारत से कम्बोडिया जाने का सबसे अच्छा माध्यम हवाई मार्ग है। अगर आपने भारत से कम्बोडिया जाने की योजना बनाई है तो हम आपको बता दे कि मलेशियाई एयरलाइन्स ने भारत और कम्बोडिया को जोड़ के रखा है। यह उड़ान आपको कम्बोडिया के नोम पेन्ह हवाई अड्डे (Phnom Penh International Airport Cambodia) तक आसानी से पहुंचा सकती है।

14. भारतीयों के लिए कम्बोडिया की वीजा नीति – Cambodia Visa Policy For Indians In Hindi

भारतीयों के लिए कम्बोडिया जाने के लिए वीजा की जरुरत होती है। भारतीय के लिए कम्बोडिया में प्रवेश करने के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा का लाभ उठा सकते है। यह वीजा पर्यटकों को अधिकतम 30 दिनों के लिए मिलता है। यह एक सिंगल एंट्री पर्यटक वीजा होता है। आपका यह वीजा इस बात का सबूत है की आप कुछ दिनों के लिए ही कम्बोडिया में रह रहे है और आपको कम्बोडिया के प्रमुख स्थानों पर घूमने की अनुमति दी जाती हैं।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय  

इस आर्टिकल में आपने कम्बोडिया और इसके टूरिस्ट प्लेसेस को जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

15. कम्बोडिया का नक्शा – Cambodia Map

16. कम्बोडिया की फोटो गैलरी – Cambodia Images

और पढ़े:

Leave a Comment