भारत का सबसे बड़ा सर्कस कौन सा है और इसकी विशेषता क्या हैं – Biggest Circus In India In Hindi

3.3/5 - (6 votes)

Great Circus In India In Hindi, भारत में सर्कस का दौर बहुत पुराना हैं। भारत में सर्कस दिखाना और देखना लोगो को बहुत रास आता हैं। सर्कस एक ऐसा मंच हैं जहां देश दुनिया के कलाकार अपनी जान हथेली पर रखकर एक से एक नायाब कर्तव्य दर्शको के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। सर्कस के इस मनरंजक दौर में जानवरों के योगदान को कदापि नकारा नही जा सकता है। सर्कस में शामिल किए जानवरो को बहुत अच्छे से प्रशिक्षित करके सर्कस की दुनिया में उतारा जाता हैं। सर्कस के मंच पर दर्शको को शेर, जीता, भालू, बन्दर, कुत्ता और घोड़े के अलावा कई अन्य जानवरों की कलाकारी देखने को मिल जाती हैं।

हालाकि बदलते दौर में कई बड़े-बड़े सर्कस बंद हो चुके है लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको भारत के सबसे बड़े कुछ सर्कसो की जानकारी देने जा रहे हैं, इसलिए आप इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े –

1. भारत का सबसे खतरनाक सर्कस रैंबो सर्कस – Rambo Circus Biggest Circus In India In Hindi

भारत का सबसे खतरनाक सर्कस रैंबो सर्कस

रैंबो सर्कस की स्थापना भारत के महाराष्ट्र राज्य में श्री पी टी दिलीप ने 26 जनवरी 1991 की थी। जोकि वर्ष 1989 के दौरान एरीना सर्कस के मालिक हुआ करते थे। साथ ही साथ वह ग्रेट ओरिएंटल सर्कस और विक्टोरिया सर्कस से सम्बंधित थे। इन तीनो सर्कसो के संयोजन से मिलाकर पी टी दिलीप ने एक बड़े सर्कस का निर्माण किया जिसका नाम रखा रैंबो सर्कस। मनोरंजन और बदलती दुनिया में रैंबो सर्कस ने अपना एक शानदार मुकाम बनाया और आकर्षित कारीगरी, खेल, म्यूजिक, डांस और हैरतंगेज कर देने वालो दृश्यों को की प्रस्तुति से लोगो के दिलो पर राज किया। रैंबो सर्कस में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की उपस्थित भी दर्शको को अपनी ओर खीचते हैं। रैंबो सर्कस ने पूरे भारत और विदेश में अपनी शानदार प्रस्तुति दी और भारत के सबसे बड़े सर्कस के रूप में पहचान हासिल की। रेनबो सर्कस की सबसे खास बात यह हैं कि यह हमेशा कुछ अलग करके दिखाती हैं।

रैंबो सर्कस में अलग अलग तरह के विचारों के साथ कार्य किया जाता रहा हैं। जैसे – कस्टम मेड फायर, अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की उपस्थित, अनाथ बच्चों के लिए निशुल्क शो दिखाना, वाटरप्रूफ इटैलियन टेंट, पहली बार इनडोर सर्कस की प्रस्तुति देना, अंतर्राष्ट्रीय सर्कस समारोह के उत्सव का आयोजन करना इसके अलावा टेलीविजन शो, फिल्मे दिखाना भी खास रहा। रैंबो सर्कस को 20 अक्टूबर 2010 में अपनी शानदार कलाकारी के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रस्तुति देने के लिए “जुबली कॉमेडी सर्कस” के ओपनिंग एपिसोड में आमंत्रित किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह शो सोनी टेलीविजन का सबसे पसंदीदा शो बनकर सामने आया था।

रैंबो सर्कस में होने वाले शो का समय – Rambo Circus Show Timings In Hindi

  • सोमवार से शुक्रवार 2 शो आयोजित किए जाते हैं।
  • शाम 4:30 और शाम 7:30 बजे से।
  • शनिवार, रविवार और छुट्टियाँ के दिन 3 शो आयोजित किए जाते हैं।
  • दोपहर 1:30, शाम 4:30 और शाम 7:30 बजे से।

रैंबो शो में लगने वाली एंट्री फीस – Rambo Circus Show Ticket Price In Hindi

रैंबो सर्कस में अलग अलग टिकिट लगती हैं आप इनमे से किसी भी टिकिट का चुनाव कर सकते हैं।

  • 500 रूपये प्रति व्यक्ति।
  • 350 रूपए प्रति व्यक्ति।
  • 200 रूपए प्रति व्यक्ति।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चे निशुल्क सर्कस देखने के लिए जा सकते हैं।

नोट : टिकिट ऑनलाइन भी बुक की जा सकती हैं।

2. भारत का सबसे बड़ा सर्कस बॉम्बे सर्कस – Bharat Ka Sabse Bada Circus Bombay Circus In Hindi

भारत का सबसे बड़ा सर्कस बॉम्बे सर्कस

ग्रेट बॉम्बे सर्कस की स्थापना बाबूराव कदम ने वर्ष 1920 में की और यह सर्कस शुरूआती दौर में सिंध और पंजाब प्रान्त पाकिस्तान में अपनी प्रस्तुति देता था। ग्रेट बॉम्बे सर्कस भारत के सबसे बड़े सर्कसो की सूची में शामिल हैं और लोगो के बीच बहुत अधिक लोंकप्रिय हैं। बाम्बे सर्कस मनोरंजन की दुनिया का एक बहुत पुराना नाम हैं जोकि मनोरंजन की प्रस्तुति और लोगो को हँसाने के लिए पूरे देश भर में भ्रमण करता हैं। बाम्बे सर्कस 9 दशक से भी अधिक समय से एशिया के सबसे बड़े सर्कस की सूची में शामिल हैं। बाम्बे सर्कस में किया जाना वाला डांस, कलाकारी, फिल्म प्रदर्शन, नाटक और जानवरों की प्रस्तुति दर्शको का भरपूर मनोरंजन करती हैं।

बॉम्बे सर्कस में शो का समय – Bombay Circus Show Timings In Hindi

बॉम्बे सर्कस में तीन शो का आयोजन किया जाता हैं।

  • दोपहर 1 बजे से।
  • दोपहर 4 बजे से।
  • शाम 7 बजे से।

बॉम्बे सर्कस में लगने वाली एंट्री फीस – Bombay Circus Ticket Price In Hindi

  • 100 रुपए प्रति व्यक्ति।
  • 200 रुपए प्रति व्यक्ति।
  • 300 रुपए प्रति व्यक्ति।

और पढ़े: भारत में लगने वाले सबसे बड़े और प्रसिद्ध मेलो की जानकारी

3. हिंदुस्तान का सबसे बड़ा सर्कस जंबो सर्कस – Jumbo Circus Great Indian Circus In Hindi

हिंदुस्तान का सबसे बड़ा सर्कस जंबो सर्कस

भारत के सबसे बड़े सर्कस की सूची में शामिल जंबो सर्कस का अपना अलग ही स्थान हैं। एम वी शंकरन की देख रेख में 350 से भी अधिक कर्मचारियों वाले जंबो सर्कस भारत में लोगे के बीच बहुत अधिक मशहूर हुआ हैं। यह सर्कस दर्शको को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा हैं। जंबो सर्कस (द प्राइड ऑफ इंडिया) को शुरू करने का श्रेय एम वी शंकरन को जाता हैं जिन्होंने 2 अक्टूबर 1977 को बिहार राज्य के धानापुर में इसकी शुरआत की थी। हाल ही के सालो में रूसी कलाकारों को भी जंबो सर्कस का हिस्सा बनाया गया हैं। जम्बो सर्कस में कई आकर्षित जानवर, नजरबंद खेल के अलावा रोमांचित कर देने वाली गतिविधियों को देखा जा सकता हैं।

जंबो सर्कस शो का समय – Jumbo Circus Show Timings In Hindi

  • दोपहर 1 बजे से।
  • दोपहर 4 बजे से।
  • शाम 7 बजे से।

जंबो सर्कस में लगने वाला प्रवेश शुल्क – Jumbo Circus Show Ticket Price In Hindi

  • 100 रुपए प्रति व्यक्ति।
  • 200 रुपए प्रति व्यक्ति।
  • 300 रुपए प्रति व्यक्ति।

अग्रिम बुकिंग (Advance Booking) 300 रूपए प्रति व्यक्ति।

नोट : जंबो सर्कस में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध हैं।

4. इंडिया का सबसे बड़ा सर्कस जेमिनी सर्कस – India Ka Sabse Bada Circus Gemini Circus In Hindi

इंडिया का सबसे बड़ा सर्कस जेमिनी सर्कस

जेमिनी सर्कस भारत में मनोरंजन के खजाने के रूप में जानी जाती हैं और इसका इतिहास (Gemini Circus History In Hindi) बहुत पुराना और दिलचस्प हैं। जेमिनी सर्कस ने बहुत तेजी से अपने दर्शको की संख्या, अपने आकर्षित कलाकारों और उनके द्वारा दिखाए गए हैरतंगेज कारनामो के बलबूते हासिल किए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेमिनी सर्कस में अफ़्रीकी, नेपाली और मंगोलियाई कलाकारों की मौजूदगी इसे भारत में एक ऊंचे मुकाम तक पहुँचाने में अहम कड़ी साबित हुए है। जेमिनी सर्कस को एम वी शंकरन के नेतृत्व में फलते-फूलते देखा गया हैं। जेमिनी सर्कस भारत के सबसे बड़े सर्कसो की सूची में अपनी एक अलग ही पहचान रखता हैं।

जेमिनी सर्कस में शो टाइम – Gemini Circus Show Timing In Hindi

जेमिनी सर्कस में भारत के अलग-अलग शहरो में आपको अलग-अलग शो टाइम देखने को मिलेगा। आप अपनी नजदीकी शहर में जेमिनी सर्कस में के शो टाइम का पता करने के बाद ही आपना कार्यक्रम तय करे।

जेमिनी सर्कस की टिकेट – Gemini Circus Ticket Price In Hindi

जेमिनी सर्कस में दर्शको को 100 रुपए प्रति व्यक्ति से लेकर 300 रुपए प्रति व्यक्ति तक की टिकेट मिल जाती हैं।

5. भारत का सबसे बड़ा खतरनाक सर्कस रेमन सर्कस – Rayman Circus Famous Circus In India In Hindi

भारत का सबसे बड़ा खतरनाक सर्कस रेमन सर्कस

ग्रेट रेमन सर्कस (रहमान सर्कस) की जितनी तारीफ की जाए कम हैं यह सर्कस अपनी करिश्माई कलाकारी की वजह से लोगो के  दिलो पर राज करती हैं। ग्रेट रेमन सर्कस भारत के बड़े-बड़े शहरों में अपने शो का प्रदर्शन करते हुए कामयाबी की बुलंदियों तक पहुँच चुकी हैं और भारत के सबसे बड़े सर्कसो में अपना नाम दर्ज किया हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्में जैसे “मेरा नाम जोकर” और “शिकारी” आदि में रेमन सर्कस की कलाकारी को प्रस्तुत किया जा चुका हैं। यदि रेमन सर्कस आपके नजदीकी किसी स्थान पर अपनी कलाकारी के जलबे बिखेर रही हैं तो उसका लुत्फ़ उठाना न भूले। ग्रेट रेमन सर्कस वर्ष 2019 में इन्द्रपुरम रामलीला का हिस्सा है और इसकी सबसे खास बात यह की देश-विदेश के तमाम कलाकार ग्रेट रेमन सर्कस का हिस्सा हैं।

रेमन सर्कस में होने वाले शो – Rayman Circus Show Timings In Hindi

ग्रेट रेमन सर्कस में इंडिया के अलग-अलग शहरो में आपको अलग-अलग शो टाइम देखने को मिलेगा। आप अपनी नजदीकी शहर में ग्रेट रेमन सर्कस में के शो टाइम का पता करने के बाद ही आपना कार्यक्रम तय करे।

रेमन सर्कस में लगने वाला प्रवेश शुल्क – Rayman Circus Ticket Price In Hindi

रेमन सर्कस में 200 रूपए प्रति व्यक्ति से 300 रुपए प्रति व्यक्ति तक प्रवेश शुल्क लगता हैं।

इस लेख में आपने भारत में लगने सबसे सर्कसो के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment