भारत की 20 सबसे रहस्यमयी जगहें – 20 Mysterious Places In India In Hindi

3.3/5 - (12 votes)

India’s Mysterious Places In Hindi, रहस्य- शब्द ही एक ऐसा शब्द जिसे सुनकर आप उसके बारे सोचने पर मजबूर हो जाते है। इस बात से कोई इंकार नही कर सकता है कि आप किसी रहस्यमयी जगह के बारे में सुनते है तो आप उस स्थान के रहस्य के बारे में जानने या वहां घूमने के लिए और अधिक उत्साहित हो जाते हैं और आप उन स्थानों के बारे खोज करने लगते है। प्रकृति के कुछ इन रहस्यमयी स्थानों ने मानव को अचंभित कर दिया है, कि यह क्यों और केसे हो सकता है। वैज्ञानिक लगातार इन रहस्यमयी स्थानों के बारे में खोज करने का काम कर रहे है। देखा जाये तो भारत में कई ऐसे रहस्यमयी जगहे भी है, जो वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली बनी हुई है। जहां अधिक से अधिक लोग जाकर उन रहस्यमयी स्थानों को घूमना व उन जगह के बारे में जानना चाहते है।

भारत की कुछ ऐसी रहस्यमयी स्थान भी है जो आपको बिलकुल ही अचंभित करने वाली हो सकती है। इस लेख में हम आपको भारत के 20 प्रमुख रहस्यमयी स्थानों के बारे में बताने जा रहे है जो आपके लिए किसी पहेली से कम नहीं होगें –

1. भारत की प्रसिद्ध रहस्यमय जगह कंकाल झील उत्तराखंड – Skeleton Lake Bharat Ki Prasidh Rahasyamay Jagah In Hindi

भारत की प्रसिद्ध रहस्यमय जगह कंकाल झील उत्तराखंड

उत्तराखंड के रूपकुंड शहर में स्थित कंकाल झील भारत के रहस्यमयी स्थनों में से एक है। कहा जाता है की कुछ निर्धारित समय में रूपकुंड झील का बर्फीला पानी पिघलने से 200 मनुष्यों के छिपे हुए कंकाल के अवशेष देखने को मिलते हैं। वैज्ञानिको द्वारा किये गये शोधों के अनुसार यह कंकाल लगभग 1200 साल पहले के माने जाते हैं। इस क्षेत्र की प्रसिद्ध लोक कथाओं के अनुसार यह कंकाल राजा जसधावा और उनके सहयोगियों के माने जाते है जो नंदा देवी को श्रद्धांजलि देने गए थे। अभिषेक के लिए संगीत बजाते और नृत्य करते समय देवता उनसे क्रोधित हो गए और भूस्खलन की वजह से उनकी मृत्यु हो गयी थी। रूपकुंड का ट्रेक अभी भी उत्तराखंड में प्रसिद्ध ट्रेकिंग मार्गों में से एक है।

2. इंडिया की रहस्यमय जगह करणी माता मंदिर – Karni Mata Mandir India Ki Rahasyamay Jagah In Hindi

इंडिया की रहस्यमय जगह करणी माता मंदिर

राजस्थान की रीगल भूमि के देशनोक टाउन में स्थित करणी माता के मंदिर चूहे की आबादी के बजह से रहस्यमयी माना जाता है। यह पहलु इस मंदिर को असामान्य बनाता है कि इस मंदिर में 20,000 से अधिक चूहे है, और चूहों का झूठा भोजन बेहद पवित्र माना जाता है जिसे वहा प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। और इसके अलावा यह माना जाता है कि अगर एक चूहा मारा जाता है, तो उसके स्थान पर सोने से बने चूहे को इस्तेमाल किया जाता है।

और पढ़े: बीकानेर के करणी माता मंदिर के दर्शन की जानकारी और पर्यटन स्थल 

3. भारत में देखने के लिए रहस्यमय जगह रेड रेन इडुक्की – Red Rain Idukki Bharat Mein Dekhne Layak Rahasyamay Jagha In Hindi

भारत में देखने के लिए रहस्यमय जगह रेड रेन इडुक्की

केरल के इडुक्की और कोट्टायम जिले में लाल रंग कि बारिश जेसी एक अजीब घटना देखी गई। जो आपको अचंभित करने वाली हो सकती है। यहाँ लाल रंग कि बारिश सन 1986 के बाद कई बार देखी गई है, और यह घटना पिछली बार 2012 देखी गई थी। यह लाल रंग कि बर्षा पानी से निकाले गए ठोस वर्णक जैविक कोशिकाओं के समान थी।

4. भारत में रहस्यमय घटना की जगह मास बर्ड सुसाइड, जतिंगा – Bharat Me Rahasyamay Ghatna Ki Jagah Mass Bird Suicide Jatinga In Hindi

भारत में रहस्यमय घटना की जगह मास बर्ड सुसाइड, जटिंगा

असम के दीमा हसाओ में स्थित जतिंगा गाँव पक्षीयो की आत्महत्याओं के कारण लोगो के साथ-साथ खोजकर्ताओं और वैज्ञानिकों के बीच रहस्यमय बना हुआ है। कहा जाता है प्रवासीय पक्षियों का झुंड शाम को यहाँ आता है, तो वह जिन्दा नही बचते हैं। पक्षियों का यहाँ आना आत्महत्या करना माना जाता है। खासकर सितंबर और अक्टूबर के महीने में यह घटनाये और अधिक देखने को मिलती है। जो किसी रहस्य से कम नही है, वैज्ञानिको ने भी जतिंगा के रहस्य को सुलझाने के लिए कई प्रयास किए है।

और पढ़े: असम के पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी 

5. भारत में रहस्य से भरी जगह लोकतक का फ्लोटिंग द्वीप मणिपुर – Bharat Me Rahasya Se Bhari Jagah Floating Island Of Loktak Manipur In Hindi

भारत में रहस्य से भरी जगह लोकतक का फ्लोटिंग द्वीप मणिपुर

मणिपुर के फ्लोटिंग द्वीप पर आपको एक रहस्यमयी नजारा देखने को मिलता है लोकतक झील की सतह पर तैरते हुआ फ्लोटिंग द्वीप, आपको आश्चर्यजकित करने के लिए प्रयाप्त होगा। ये द्वीप फुमदी के रूप में जाने जाते है जो वनस्पतियों, मिट्टी और कई अन्य कार्बनिक पदार्थों के समूह हैं और कुछ तैरते हुए  ’द्वीप’  समूह इतने बड़े ही कि उन पर कई रिसॉर्ट बनाए गए हैं।

और पढ़े: मणिपुर घूमने में लायक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी 

6. भारत में रहस्यमय जगह ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया, कुंभलगढ़ किला – Bharat Ki Rahasyamay Jagha Great Wall Of India, Kumbhalgarh Fort In Hindi

भारत में रहस्यमय जगह ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया, कुंभलगढ़ किला

आपने चीन की महान दीवार के बारे में सुना होगा, वैसे ही आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुंभलगढ़ किला भी एक विशाल दीवार को समेटे हुए है, जो कुंभलगढ़ किले की परिधि के आसपास बनी है; जो 36 किलोमीटर की दूरी पर बनी हुई है। आपको यह जानकर भी हैरानी हो सकती है कि इसकी चोड़ाई इतनी है कि आठ घोड़े एक साथ दोड़ सकते हैं। यह दीवार भारत में संरक्षित विरासत स्थलों में से एक है। यह चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी दीवार है। इसके अलावा, यह अभी भी अधिकांश खोजकर्ताओं के रहस्मय बनी हुई है। किंवदंतियों के अनुसार, इस दीवार को किले के अंदर स्थित 3000 प्रधान मंदिरों की रक्षा के लिए बनाया गया था।

और पढ़े: कुंभलगढ़ किले का इतिहास और इसके पास प्रमुख पर्यटन स्थल 

7. इंडिया में घूमने के लिए रहस्यमय जगह मलाणा – Malana India Me Ghumne Ke Liye Rahasyamay Jagah In Hindi

इंडिया में घूमने के लिए रहस्यमय जगह मलाणा

हिमाचल प्रदेश का मलाणा गांव खुद एक रहस्य बना हुआ है यहाँ के निवासी खुद को भारतीय शासन से नहीं जोड़ते हैं। इस गाँव के निवासी खुद को अलेक्जेंडर द ग्रेट और उसकी सेना के वंशज मानते है। इस तरह वह खुद को दूसरो से बेहतर मानते है और वह आमतौर पर अन्य लोगों द्वारा छुये जाने से बचते हैं। जो किसी रहस्य से कम नहीं है।

और पढ़े: मलाणा का इतिहास और आस-पास के प्रमुख पर्यटन स्थल 

8. भारत में देखने लायक रहस्यमयी ग्रेट बरगद का पेड़, कोलकाता – Bharat Me Dekhne Layak Rahasyamay Great Banyan Tree, Kolkata In Hindi

भारत में देखने लायक रहस्यमयी ग्रेट बरगद का पेड़, कोलकाता

कोलकाता में आचार्य जगदीश चंद्र बोस इंडियन बॉटनिकल गार्डन में स्थित ग्रेट बरगद का पेड़ आपको एक रहस्य से कम प्रतीत नहीं होगा। यह बरगद का पेड़ आपके लिए कल्पना से परे है जो लगभग 250 साल पुराना माना जाता है। इस बरगद के पेड़ को, दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ भी माना जाता है। इस बरगद के पेड़ की जड़े हवाई जंगल की तरह दिखाई देती हैं। यहाँ यह भी दिलचस्प है कि इस पेड़ कि जड़ें सतह से 25 मीटर ऊपर हैं!

9. भारत का रहस्यमयी स्थान चुंबकीय पहाड़ी – Bharat Ka Rahasyamay Sthan Magnetic Hill In Hindi

भारत का रहस्यमयी स्थान चुंबकीय पहाड़ी

लद्दाख की मैग्नेटिक हिल किसी रहस्य से कम नही है, इस पहाड़ी पर कार अपने दम पर या बंद अवस्था में लुढ़कती हुई दिखती है। इन कारो का आकर्षण चुंबकीय बल के कारण माना जाता है, वास्तव में यह चुम्बकीय कारण ही है ये पहाड़ियां चुम्बकीय अवधारणा से संबंधित है। फिर भी यह रहस्यमयी जगह लद्दाख की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों का ध्यान प्रभावी रूप से अपनी और आकर्षित करती है।

और पढ़े: लेह लद्दाख में घूमने लायक टॉप 15 पर्यटन स्थल की जानकारी 

10. भारत का प्रसिद्ध रहस्यमयी स्थल जुड़वाँ, केरल का कोडिन्ही गाँव – Kodinhi Village Of Twins Bharat Ka Prasidh Rahasyamay Sthal In Hindi

भारत का प्रसिद्ध रहस्यमयी स्थल जुड़वाँ, केरल का कोडिन्ही गाँव

केरल का कोडिन्ही गाँव भारत के प्रमुख रहस्यमयी स्थानों में से एक है। आपने सीता –गीता और जुड़वाँ जेसी फिल्मो के सीन देखे होगे। ठीक उसी प्रकार आपको केरल के कोडिन्ही गाँव में जुड़वाँ जोड़े देखने को मिलते है जो इस जगह को रहस्यमयी बनाती है यहाँ 2000 जनसंख्या में से लगभग 350 जुड़वाँ जोड़े है जो किसी रहस्य से कम नही है।

और पढ़े: केरल में घूमने की जगह की जानकारी 

11. भारत में रहस्य के लिए जाने वाली जगह लोनार क्रेटर झील – Lonar Crater Lake Bharat Ki Mysterious Place In Hindi

भारत में रहस्य के लिए जाने वाली जगह लोनार क्रेटर झील

महाराष्ट्र में स्थित इस अद्भुत झील को रहस्यमयी झील भी कहा जाता है। माना जाता है लोनार क्रेटर झील का निर्माण उल्कापिंड के भूमि की सतह पर पर टकराने से एक गड्ढा बन गया जो इस झील के नाम से जाना जाता है। इस झील का उल्लेख स्कंद पुराण जैसे प्राचीन साहित्य में भी  मिलता है। इस झील की एक विशिष्ट विशेषता यह है, कि इसका पानी खारा और क्षारीय दोनों है जो किसी रहस्य से कम नहीं है।

12. भारत की मिस्टीरियस जगह फ्लोटिंग स्टोन्स, रामेश्वरम – Floating Stones Bharat Ki Mysterious Jagah In Hindi

भारत की मिस्टीरियस जगह फ्लोटिंग स्टोन्स, रामेश्वरम

आपने रामायण की कहानी में लंका तक पहुंचने के लिए समुद्र पर बनाये गयेपत्थरों के तैरते हुए पुल के बारे में तो सुना ही होगा। जो भी किसी रहस्य से कम नही है, ठीक उसी प्रकार ऐसे पत्थरों के अवशेष आज भी रामेश्वरम में पाए जाते हैं। इन पत्थरों पर भगवान राम का नाम अभी भी लिखा हुआ है और ये पत्थर पानी से भरे बर्तन में रखे जाने पर तैरते हैं। जो किसी रहस्य से कम नही है, जो आपको अचंभित करने के लिए प्रयाप्त होगा।

और पढ़े: क्या सच में राम सेतु में घुमने लायक पर्यटन स्थल है? क्या है राम सेतु का इतिहास?

13. इंडिया की मिस्टीरियस प्लेस लिविंग ट्री ब्रिज – Living Tree Bridges India Ki Mysterious Place In Hindi

इंडिया की मिस्टीरियस प्लेस लिविंग ट्री ब्रिज

मेघालय के चेरापूंजी में खासी और जयंतिया जनजाति के लोगो के द्वारा पेड़ों से पुल (सेतु) का निर्माण किया जाता है। यहाँ के लोग पेड़ो की मोटी जड़ो और शाखायो को नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे पर जोड़कर पुल का निर्माण करते है यह पेड़ एक दूसरे से चिपके हुए होते है। जिससे नदी कि बीच एक प्राकृतिक पुल का निर्माण होता है। यह जगह पर्यटकों को बहुत ही आकर्षक लगती है,जो उनके लिए किसी रहस्य से कम नही है।

और पढ़े: मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

14. भारत में रहस्यमय घटना की जगह शिवपुर के लेविटेटिंग स्टोन – Levitating Stone Of Shivapur Bharat Me Rahasyamay Ghatno Ki Jagah In Hindi

भारत की वाणिज्यिक राजधानी- मुंबई के पास शिवपुर शहर की घटना वास्तव में किसी रहस्य से कम नही है। यहाँ शिवपुर कि अचंभित करने वाली बात यह है कि यहाँ क़मर अली दरवेश की दरगाह में 200 किलो वजन का एक पत्थर है और इस पत्थर को तभी उठाया जा सकता है जब ग्यारह आदमी मिलकर इसे अपनी उंगली से उठाते हैं। इसके अलावा, एक शर्त यह भी होती है कि पत्थर को उठाते समय संत के नाम का जप किया जाना चाहिए अन्यथा प्रयास असफल हो जाता है। जो किसी रहस्य से कम नही है।

15. इंडिया में घूमने लायक प्रमुख रहस्यमयी जगह फुकताल मठ – Phuktal Monastery India Me Ghumne Layak Pramukh Rahasyamay Jagah In Hindi

इंडिया में घूमने लायक प्रमुख रहस्यमयी जगह फुकताल मठ

लद्दाख कि बर्फीली पहाडियों पर बना हुआ फुकताल मठ कि संरचना मधुमखियो के छत्ते के सामान है एक गुफा के अंदर बना हुआ यह मठ 2500 साल पुराना माना जाता है। उस गुफा में बने मठ के सामने एक गहरी खाई है, इस मठ तक पहुचना बहुत मुश्किल माना जाता है, यह कल्पना करना भी किसी रहस्य से कम नही नही है कि 12 वी शताब्दी में इस मठ का निर्माण कैसे किया गया होगा क्योंकि यह रास्ता लद्दाख के सबसे कठिन रास्तो में से एक है।

और पढ़े: लेह लद्दाख ट्रिप के बारे में संपूर्ण जानकारी 

16. भारत की सबसे मशहूर रहस्यमयी स्थल शनि शिंगनापुर के दरवाजे रहित मकान – Bharat Ki Sabse Mashoor Rahasyamay Sthal Door-Less Houses Of Shani Shignapur In Hindi

महाराष्ट्र का शनि शिगनापुर गाँव एक अनोखा गाँव किसी रहस्य से कम नही है। यहाँ के किसी भी घर में दरवाजे नहीं हैं। इसके अलावा, वे अपनी कीमती चीजों को बंद नहीं करते हैं। यह शनि शिंगनापुर में यह माना जाता है कि भगवान शनि गांव की रक्षा करते हैं और वह उस व्यक्ति को दंडित करते है, जो यहां किसी भी तरह का अपराध करने की कोशिश करता है। वास्तव में यह गाँव किसी रहस्य से कम नही है।

और पढ़े: शनि शिंगणापुर मंदिर के दर्शन और यात्रा की पूरी जानकारी

17. भारत की रहस्य से भरी जगह उड़ीसा का समुद्र तट – Bharat Ke Rahasya Se Bhari Jagah Hide-And-Seek Beach Odisha In Hindi

भारत की रहस्य से भरी जगह उड़ीसा का समुद्र तट

आपने एक शांत और शानदार समुद्र तट की हमेशा ही कल्पना कि होगी लेकिन उड़ीसा का यह समुद्री तट आपको किसी रहस्य के कम नही लगेगा। यह समुद्री तट जो उच्च ज्वार के कारण गायब हो जाता और ज्वार कम होने के बाद यह फिर से दिखने लगता है। उड़ीसा का यह तट हाईड एन सीक बीच (Hide N Seek Beach) के नाम से भी जाना जाता है।

और पढ़े: उड़ीसा में घूमने लायक 10 खूबसूरत जगहों की जानकारी 

18. भारत में प्रसिद्ध रहस्यमयी स्थान लेपाक्षी का हैंगिंग पिलर – Hanging Pillar Of Lepakshi Bharat Ki Prasidh Rahasyamay Sthan In Hindi

भारत में प्रसिद्ध रहस्यमयी स्थान लेपाक्षी का हैंगिंग पिलर

आंध्र प्रदेश में स्थित लेपाक्षी मंदिर, निस्संदेह प्राचीन वास्तुकला का चमत्कार है। और वास्तव में यह किसी रहस्य से कम नही है। माना जाता है कि इस मंदिर में कुल 70 खंभे हैं जिनमें से एक खंभा बिना किसी सहारे के लटका हुआ है, जिससे पृथ्वी को कोई भी भाग नहीं छूता है! दावे सही हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए पर्यटक इसके नीचे से पतली वस्तुयें निकालते हैं। स्थानीय लोगो की आस्था के अनुसार, इस स्तंभ के नीचे से गुजरने वाली वस्तुएँ से आपके जीवन में खुशियाँ आती हैं।

19. इंडिया की सबसे फेमस मिस्टीरियस जगह बैलेंसिंग रॉक – Balancing Rock India Ki Sabse Famous Mysterious Place In Hindi

इंडिया की सबसे फेमस मिस्टीरियस जगह बैलेंसिंग रॉक

महाबलिपुरम कि एक विशाल चट्टान भी किसी रहस्य से कम नही है। यहाँ 250 टन व 5 मीटर व्यास कि यह चट्टान एक चिकनी ढलान पर बिना हिले-डुले रखी हुई है। जिसके कारण यह महाबलिपुरम में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण स्थान बना हुआ है। इसे कृष्ण की बटर बॉल (Butter Ball) के रूप में भी जाना जाता है, इस बिशाल चट्टान के नीचे बेठना बहुत ही हिम्मत कि बात माना जाता है।

और पढ़े: महाबलीपुरम मंदिर घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

20. भारत का अजीब रहस्य गंगा और ब्रह्मपुत्र डेल्टा में रहस्यमयी ध्वनियाँ – Bharat Me Weird Mysterious Sounds In Ganga And Brahmaputra Delta In Hindi

भारत का अजीब रहस्य गंगा और ब्रह्मपुत्र डेल्टा में रहस्यमयी ध्वनियाँ

गंगा और ब्रह्मपुत्र डेल्टा में एक हवाई जहाज के जैसी आवाजे अक्सर सुनी जाती रही हैं। इन ध्वनियों में रहस्यमय बात यह है कि यह ध्वनियां हवाई जहाज का आविष्कार से पहले भी सुनी गई है। जो किसी रहस्य से कम नही माना जाता है। इन ध्वनियों ने हमेशा विशेषज्ञों को हैरान किया है।

इन रहस्यमय स्थानों से जुड़ी असामान्य घटनाओं के पीछे जो भी कारण हो, इन रहस्यमय स्थानों से जुड़ी असामान्य घटनाओं ने वास्तव में सभी को अचंभित किया है। और लोगों को भारत के इन रहस्यमय स्थानों की यात्रा करने के लिए आकर्षित किया है। यह रहस्यमयी जगहें यहां आने वाले लोगों के लिए एक अलग रोमंचक किस्से पेश करतीं है। निश्चित रूप से ये उन पारंपरिक यात्राओं की तरह नहीं है जो लगभग हर पर्यटक पसंद करता है!

इस लेख में आपने भारत के 20 सबसे रहस्यमयी स्थानों के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment