जाने 200 किलोमीटर के भीतर में बैंगलोर शहर के पास के पर्यटन स्थल की जानकारी

4.5/5 - (2 votes)

Places To Visit Near Bangalore In Hindi, बैंगलोर (बेंगलुरु) कर्नाटक राज्य की राजधानी होने के साथ ही एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। भारत की सिलिकॉन वैली में विकसित होने के बाद बैंगलोर भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर बन चुका है। बैंगलोर अपने शानदार मौसम, खूबसूरत पार्कों और झीलों के लिए पूरे शहर में पसंद किया जाता है। वैसे तो बैंगलोर में घूमने के लिए बहुत कुछ है लेकिन फिर भी यहां के स्थानीय लोग और यात्रा करने वाले पर्यटक बैंगलोर के पास घूमने की अच्छी जगह और पर्यटन स्थल के बारे इंटरनेट पर सर्च करते हैं।

अगर आप बैंगलोर की यात्रा करने जा रहें हैं या फिर इसके पास के पर्यटन स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको बैंगलोर के आस पास घूमने की जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं –

200 किलोमीटर के भीतर में बैंगलोर के पास घूमने लायक पर्यटन स्थल – Within 200kms Best Places To Visit Near Bangalore In Hindi

वैसे तो बैंगलोर के पास घूमने की कई जगह है लेकिन यहां हम आपको इसके पास के 12 ऐसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दे रहें हैं जहाँ आपको जरुर जाना चाहिए।

50 किलोमीटर के अंदर में बैंगलोर के पास के तीर्थस्थल रामानगरम – Ramanagaram Tourist Places Near Bangalore Within 50 Kms In Hindi

50 किलोमीटर के अंदर में बैंगलोर के पास के तीर्थस्थल रामानगरम

अगर आप बैंगलोर के पास घूमने की अच्छी जगह तलाश रहें हैं तो आपको रामानगरम की यात्रा जरुर करना चाहिए। आपको बता दें कि रामानगरम एक पर्यटन स्थल है जो चट्टानी पहाड़ियों और हरे भरे वातावरण के बीच स्थित हैं जहां की यात्रा आप बैंगलोर शहर से एक दिन में भी कर सकते हैं। रामनगरम एक ऐसा स्थल है जो अपने हरे भरे परिवेश और ऊंची ग्रेनाइट पहाड़ियों के साथ बेहद आकर्षक जगह है। आपको बता दें कि रामानगरम को सिल्क टाउन और सिल्क सिटी के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह रेशम के उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इसके अलावा रामानगरम की घूमने लायक जगहों में रामदेवरबेट्टा गिद्ध अभयारण्य भी शामिल है, जहाँ पर पर्यटक लुप्तप्राय गिद्धों को प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं।

बैंगलोर से रामानगरम की दुरी : 47 कि.मी
रामानगरम घूमने जाने का अच्छा समय : मार्च से जून के बीच का समय बहुत अच्छा समय है घूमने और प्राकृतिक सौन्दर्य को देखने के लिए।

100 कि.मी के दायरे में बैंगलोर के पास घूमने की खुबुसुरत जगह नंदी हिल्स – 100 Km Ke Daayre Mein Bangalore Ke Pass Ghumne Ki Khubsurat Jagah Nandi Hills In Hindi

100 कि.मी के दायरे में बैंगलोर के पास घूमने की खुबुसुरत जगह नंदी हिल्स

नंदी हिल्स बैंगलोर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। नंदी हिल्स बैंगलोर के पास एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो धीरे-धीरे पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध हो गया है। यह जगह समुद्र तल से 4851 फीट की ऊंचाई पर स्थित, जहां आप सूर्योदय के शानदार दृश्य को देख सकते हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ नंदी हिल्स काफी मंदिरों का घर है जिन्हें देखने के लिए आपको एक बार जरुर जाना चाहिए। यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में नंदेश्वर मंदिर का नाम भी शामिल है, जो भगवान शिव उनकी पत्नी पार्वती और नंदी को समर्पित है। नंदेश्वर मंदिर काफी प्राचीन है और इसकी वास्तुकला काफी प्राचीन है। नंदी हिल्स साइकिल चालकों के लिए एक खास जगह है इसके साथ ही आप यहां पर कई साहसिक कार्य कर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग नंदी हिल्स में भी एक बहुत प्रसिद्ध गतिविधि है, यहां हरे भरे वातावरण में पैराग्लाइडिंग करना आपको एक शानदार अनुभव देगा।

बैंगलोर से नंदी हिल्स की दुरी : 61 km
नंदी हिल्स घूमने जाने का अच्छा समय : वैसे तो यह स्थल साल भर में कभी भी घूमा जा सकता है लेकिन गर्मी और सर्दियों के मौसम के सुबहे के 5:30 बजे का सूर्योदय देखने लायक होता है।

और पढ़े: बैंगलोर में घूमने वाली जगहें 

100 किलोमीटर के भीतर में बैंगलोर के पास दर्शनीय स्थल अन्तर गंगे – Anthargange 100km Me Bangalore ke Pass Darshaniya Sthal In Hindi

अन्तर गंगे कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित है, जो बंगलौर से लगभग 70 किमी दूर है। चट्टानी शिलाखंडों, छोटी गुफाओं और घने वृक्षारोपण के साथ समुद्र तल से 1712 मीटर की ऊँचाई पर स्थित अन्तर गंगे ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और गुफा अन्वेषण के शौकीनों के लिए बहुत अच्छी जगह है। अन्तर गंगे में एक काशी विश्वेश्वर मंदिर भी है जो भक्तों को आकर्षित करता है।

बैंगलोर से अन्तर गंगे की दुरी : 67km
अन्तर गंगे घूमने जाने का अच्छा समय : अक्टूबर से मार्च

50 कि.मी के भीतर में बैंगलोर के पास पर्यटन स्थल मंचनबेल बांध – Manchanabele Dam Under 50 Kilometers Bangalore Ke pass Paryatan Sthal In Hindi

50 कि.मी के भीतर में बैंगलोर के पास पर्यटन स्थल मंचनबेल बांध

मंचनबेल बांध बैंगलोर शहर से 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिसे अरकवती नदी के पानी पर बनाया गया है। कर्नाटक राज्य में स्थित यह बाँध भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आप शहर की भीड़ से दूर प्रकृति के बीच शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आपको मंचनबेल बांध घूमने के लिए जरुर जाना चाहिए। यह बाँध पहाड़ियों में हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ है, जो इस जगह को और भी शानदार बनाते हैं। सूर्योदय या सूर्यास्त के दौरान यहां का वातावरण बेहद आकर्षण नजर आता है। बता दें कि इस जगह पर आप कई तरह के आकर्षक पक्षियों को देख सकते हैं। इसके साथ ही यह जगह पानी के साँपों के लिए भी प्रसिद्ध है जिन्हें आप यहां स्वतंत्र रूप से घूमते हुए देख सकते हैं।

बैंगलोर से मंचनबेल बांध की दूरी : 36km
मंचनबेल बांध घूमने जाने का सही समय : अक्टूबर से मार्च

150 Km के अंदर में बैंगलोर के पास घूमने लायक जगह होजनक्कल – Within 150 Km Bangalore Tourist Place Hogenakkal In Hindi

150 km के अंदर में बैंगलोर के पास घूमने लायक जगह होजनक्कल

होजनक्कल तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में स्थित एक आकर्षक झरना है जहाँ कावेरी नदी झरनों के कई धाराओं में विभाजित हो जाती है। होजनक्कल झरना बैंगलोर से 180 किमी की दूरी पर स्थित है जहां पर पूरे साल पानी रहता है। कार्बोनाइट चट्टानें, बास्केट बोट सवारी, मछलियाँ, स्थानीय लोगों द्वारा तेल की मालिश इस जगह को और भी ज्यादा खास बनाते हैं। होजनक्कल झरने को कभी-कभी “नियाग्रा फॉल्स ऑफ इंडिया” के रूप में जाना जाता है, इसके साथ ही इसे औषधीय स्नान के लिए भी जाना जाता है। अगर आप वीकेंड के दौरान बैंगलोर के पास घूमने की किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आपको होजनक्कल की यात्रा जरुर करना चाहिए।

बैंगलोर से होजनक्कल की दूरी : 125km
होजनक्कल घूमने जाने का अच्छा समय : मानसून मौसम के बाद अक्टूबर से मार्च के बीच यह जगह और भी ज्यादा घूमने लायक हो जाती है।

बैंगलोर के पास फेमस झरने शिवासमूद्रम जलप्रपात – Shivanasamundram Falls Mashoor Waterfall Near Bangalore In Hindi

बैंगलोर के पास फेमस झरने शिवासमूद्रम जलप्रपात

शिवासमूद्रम जलप्रपात (Falls) कावेरी नदी के तट पर स्थित एक जल विद्युत परियोजना का स्थान है, जो आमतौर पर अपने झरनों के लिए जाना जाता है। शिवासमूद्रम का अर्थ होता है शिव का सागर।शिवासमूद्रम जलप्रपात एक बहुत ही आकर्षक पर्यटन स्थल है जहां पर आपको अपनी बैंगलोर यात्रा के दौरान जरुर आना चाहिए। यहां की यात्रा के दौरान पर्यटक अध्यात्मिका का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। शिवासमूद्रम फाल्स के पास स्थित रंगनाथ मंदिर तीर्थयात्रियों को बेहद आकर्षित करता है। इसे अलावा आप यहां स्थित कावेरी वन्यजीव अभयारण्य केवल मछली पकड़ने और ट्रेकिंग के साथ अपनी यात्रा में और अधिक उत्साह भर सकते हैं।

बैंगलोर से शिवासमूद्रम जलप्रपात की दूरी : 132km
शिवासमूद्रम जलप्रपात घूमने जाने का सही समय : वैसे तो यह स्थान साल भर घूमने लायक रहता है लेकिन बारिश के मौसम के बाद और भी सुन्दर हो जाता हैं।

और पढ़े: जोग जलप्रपात शिमोगा कर्नाटक 

100 Km के दायरे में बैंगलोर के पास दर्शनीय स्थल स्कंदगिरी – Skandagiri Under 100km Bangalore Ke pass Darshaniya Sthal In Hindi

100 Km के दायरे में बैंगलोर के पास दर्शनीय स्थल स्कंदगिरी

स्कंदगिरी बैंगलोर शहर से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित घूमने की बहुत अच्छी जगहों पर एक है। बता दें कि यह एक ऐसी जगह है कि जिसे आप रात में पहाड़ियों को ट्रैक करने और एक्सप्लोर कर सकते हैं। स्कंदगिरि, जिसे कलावरा दुर्गा के नाम से भी जाना जाता है, जो नंदी पहाड़ियों से घिरा 1450 मीटर की ऊँचाई पर है। यहां पर पहाड़ी के रास्ते में एक खंडहर किला है जो आपकी रात की ट्रेकिंग में भव्यता जोड़ देता है। ट्रेकर्स यहां रात में समय आग जलाकर इसके पास बैठकर गर्मी का मजा ले सकते हैं।

बैंगलोर से स्कंदगिरी की दूरी : 60km
स्कंदगिरी घूमने जाने का सही समय : नवम्बर से जनवरी

बैंगलोर के पास घूमने लायक आकर्षण स्थल भीमेश्वरी – Bangalore Ke Aakarshan Sthal Bheemeshwari In Hindi

बैंगलोर के पास घूमने लायक आकर्षण स्थल भीमेश्वरी

भीमेश्वरी कर्नाटक के मांड्या जिले का एक छोटा सा शहर है जो मछली पकड़ने के शौकीनों के लिए एक स्वर्ग के सामान है। आपको बता दें यह महसीर मछलियों का घर है जो दुनिया की बेहतरीन खेल मछलियों में से एक है। यह एक शांत जगह है जहां आप बैंगलोर से छोटी यात्रा के लिए जा सकते हैं। कावेरी नदी के पास इस जगह पर आप कई तरह के वनस्पतियों, जीवों को देख सकते हैं और इसके साथ ही बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।

बैंगलोर से भीमेश्वरी की दूरी : 8.3km
भीमेश्वरी घूमने जाने का अच्छा समय : नवम्बर से फरवरी

50 किलोमीटर के भीतर में बैंगलोर के पास घूमने की ऐतिहासिक जगह सावनदुर्ग – Savandurga Within 50 Km Places To Visit Near Bangalore In Hindi

50 किलोमीटर के भीतर में बैंगलोर के पास घूमने की ऐतिहासिक जगह सावनदुर्ग

सावनदुर्ग पर्यटन स्थल बैंगलोर के पश्चिम में 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो पूरे एशिया में सबसे बड़ी एकल रॉक संरचनाओं में से एक माना जाता है। सावनदुर्ग में दो पहाड़ियाँ शामिल हैं, बिलिगुड़ा (सफेद पहाड़ी) और करीगुड्डा (काली पहाड़ी) है। सावनदुर्ग में एक मंदिर भी स्थित है। सावनदुर्ग की पहाड़ियाँ आपको ट्रेकिंग का शानदार अनुभव प्रदान करती हैं और यहां आप सुंदर तालाब को भी देख सकते हैं। सावनदुर्ग बैंगलोर के पास घूमने की सबसे अच्छी जगहों पर है जहां पर्यटक ट्रेकिंग, कैंपिंग और रॉक क्लाइम्बिंग का मजा ले सकते हैं।

बैंगलोर से सावनदुर्ग की दूरी : 48km
सावनदुर्ग घूमने जाने का अच्छा समय : मार्च से मई

बैंगलोर शहर के पास मशहूर वॉटरफॉल चुनची जलप्रपात – Famous Waterfall Near Bangalore City Chunchi Falls In Hindi

बैंगलोर शहर के पास मशहूर वॉटरफॉल चुनची जलप्रपात

चुनची जलप्रपात 50 फीट ऊंचा झरना है, जो अर्कवती नदी द्वारा भरा जाता है। चुंची फॉल्स कर्नाटक के मेकेदातु और संगम के रस्ते में स्थित है। मेकाडतु एक चट्टानी घाटी है, जहां तीन नदियों का मिलन स्थल है। चुनची जलप्रपात को बैंगलोर के पास सबसे खूबसूरत झरनों में से एक माना जाता है। यह स्थान बैंगलोर से लगभग 83 किमी की दूरी पर स्थित है और अपने हरे भरे वातावरण के साथ एक पिकनिक स्थल के रूप में भी काम करता है। पर्यटन चुनची जलप्रपात की यात्रा बारिश और सर्दियों के मौसम के दौरान कर सकते हैं। अगर आप बैंगलोर के पास घूमने की कोई अच्छी जगह तलाश रहें हैं तो आपको चुनची फाल्स का दौरान करने अवश्य जाना चाहिए।

बैंगलोर से चुनची जलप्रपात की दूरी : 90km
चुनची जलप्रपात घूमने जाने का सही समय : अगस्त से फरवरी के बीच में मानसून के बाद यह और भी खुबसूरत हो जाता है।

और पढ़े: दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में घूमने लायक 15 खूबसूरत हिल स्टेशन 

100 किलोमीटर के दायरे में बैंगलोर के पास पर्यटन स्थल देवनारायदुर्ग – 100Km Ke Daayre Me Bangalore Ke Pass Ke Paryatan Sthal Devarayanadurga In Hindi

100 किलोमीटर के दायरे में बैंगलोर के पास पर्यटन स्थल देवनारायदुर्ग
Image Credit: Adithya Kumar

देवनारायदुर्ग बैंगलोर के पास घूमने की अच्छी जगहों में से एक है। बता दें देवनारायदुर्ग का मतलब फोर्ट ऑफ़ गॉड होता है। जो एक हिल स्टेशन है और पर्यटकों के लिए वीकेंड पर घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। 4000 फीट की ऊँचाई पर स्थित देवनारायणदुर्ग हरे-भरे पेड़ों शांति के कुछ पल बिताने और पहाड़ी इलाकों को एक्स्प्लोर करने के लिए एक अच्छी जगह है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ देवनारायदुर्ग का एक समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी है। यहाँ पर कई आकर्षक मंदिर भी स्थित हैं जो आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। अगर आप शहर के प्रदूषण वाली जगह और भीड़ भाड़ से दूर शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आपको देवनारायदुर्ग घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए।

बैंगलोर से देवनारायदुर्ग की दूरी : 73km
देवनारायदुर्ग घूमने जाने का अच्छा समय : नवम्बर से फरवरी

50 Km के अंदर में बैंगलोर के पास घूमने की अच्छी जगह मुथ्याला मदुवु – 50 Km Ke Bitar Me Bangalore Ke Pass Ghumne Ki Achi Jagah Muthyala Maduvu In Hindi

50 Km के अंदर में बैंगलोर के पास घूमने की अच्छी जगह मुथ्याला मदुवु

मुथ्याला मदुवु बैंगलोर के पास एक बेहद आकर्षक जगह है जो प्रकृति की गोद में कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां के घने जंगल, आकर्षक झरने, विविध वनस्पतियां और जीव आपको इस जगह से प्यार करने पर मजबूर कर देंगे। यह जगह इतिहास और सुंदरता का एक दम परफेक्ट मेल है जो पर्यटकों के लिए स्वर्ग के सामान है। अगर आप बैंगलोर से घूमने की अच्छी जगह तलाश करें हैं तो आपको मुथ्याला मदुवु घूमने के लिए जरुर जाना चाहिए।

बैंगलोर से मुथ्याला मदुवु की दूरी : 40km
मुथ्याला मदुवु घूमने जाने का अच्छा समय : अगस्त से नवम्बर

इस लेख में आपने बैंगलोर के आसपास घूमने की जगहें के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment