अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी – Travel Guide To Antarctica Tourism In Hindi

5/5 - (1 vote)

Antarctica In Hindi, अन्टार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानने की इक्षा हर पर्यटक के मन में होती है। अंटार्कटिका ग्रीक शब्द ‘एंटार्कटाइक’ के रोमन संस्करण से लिया गया है। अंटार्कटिका का अर्थ है “आर्कटिक दूरी के विपरीत”। अन्टार्कटिका महाद्वीप को दो अलग-अलग अकार के भागों में बांटा गया है जिसमे बड़े वाले भाग को पूर्वी अन्टार्कटिका के नाम से जाना जाता है और छोटे वाले भाग को पश्चिमी अन्टार्कटिका के नाम से जाना जाता है। इन सातों महाद्वीपों में अंटार्टिका महाद्वीप सबसे ठंडा महाद्वीप है। अंटार्टिका महाद्वीप एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बाद पृथ्वी का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है। अंटार्टिका का 98 प्रतिशत भाग बर्फ से ढंका हुआ है और यह लगभग 2 किलोमीटर की मोटी परत के रूप में अंटार्टिका की धरती पर फैला हुआ है।

दक्षिणी महासागर से घिरे हुए इस महाद्वीप को एक बर्फीली भूमि के रूप में जाना जाता है। ठंडा रेगिस्तान कहा जाने वाला यह आकर्षक महाद्वीप विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों का घर माना जाता है। यहाँ पर कोई भी स्थाई रूप से निवास नही कर सकता है परन्तु हर साल लगभग 5000 से अधिक व्यक्तियों का आवागमन इस महाद्वीप पर अनुसंधान केन्द्रों पर रहता है। यहाँ केवल पेंगुइन, सील, निमेटोड, टार्डीग्रेड, पिस्सू, विभिन्न प्रकार के शैवाल और सूक्ष्मजीव के अलावा टुंड्रा वनस्पति भी पायी जाती है। दक्षिणी ध्रुव पर स्थित इस महाद्वीप में बहुत ही ठंडी, शुष्क और सबसे ज्यादा तेज हवाएं चलती है। यदि आप भी अन्टार्कटिका महाद्वीप के बारे में अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

1. अंटार्कटिका महाद्वीप का इतिहास – Antarctica History In Hindi

अंटार्कटिका महाद्वीप का इतिहास

अंटार्कटिका महाद्वीप का इतिहास सन 1773 में सामने आया जब जेम्स कुक ने देखा कि यह कैसी जगह है जहाँ दूर-दूर तक भूमि नही है। अंटार्कटिका महाद्वीप में सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दी थी। जेम्स कुक ने बताया कि हिमखंडों पर चट्टान के जमाव होने की वजह से यह एक महाद्वीप है। इनके बाद सन 1820 में थाडडियस बेलिंगहॉज़ेन ने अंटार्कटिक सर्कल को पार किया था। अंटार्कटिका को दुनिया का आख़िरी छोर कहा जाता है। अंटार्कटिका पर लिविंगस्टन नामक द्वीप है। अंटार्कटिका महाद्वीप पर अकेला पहुँचने वाला पहला व्यक्ति न्यूजीलैंड के डेविड हेनरी लुईस थे उन्होंने यहाँ पहुँचने के लिए 10 मीटर लम्बी इस्पात की छोटी नाव आइस बर्ड का प्रयोग किया था।

2. अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में रोचक तथ्य – Antarctica Interesting Facts In Hindi

  • अंटार्कटिका महाद्वीप बहुत ही ठंडा महाद्वीप है यहाँ का तापमान हमेशा 4 डिग्री से कम ही रहता है।
  • गोवा के वास्कोडिगामा में अंटार्कटिक और समुद्र अनुसंधान (एनसीएओआर) संस्थान ने आइसोट्रेस लेबोरेटरी का उद्घाटन किया है।
  • शीत ऋतु और गर्मी इन दोनों ऋतुओं में महाद्वीप का अलग-अलग आकार होने के कारण ही इसे ’गतिशील महाद्वीप’ भी कहते हैं।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में बर्फ की परत के नीचे विदा नामक अत्यधिक खारे पानी की झील मिली है।
  • वेडेल सागर व रॉस सागर अंटार्कटिका महाद्वीप के ही भाग है।
  • यहां अनेक प्रकार के खनिज हैं। जैसे- सोना, चांदी, तांबा, कोयला, मैंगनीज, यूरेनियम, प्लैटिनम, क्रोमियम खनिज एवं प्राकृतिक गैस आदि की जानकारी मिल चुकी है।
  • लाइकेन और मानस यहाँ की मुख्य वनस्पति है।
  • अल्बाटरोस व पेटरल नामक उड़ने वाले समुद्री पक्षी तटीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
  • पेंग्विन नामक चिड़िया जोकि उड़ नही पाती अंटार्कटिका महाद्वीप का प्रसिद्ध पक्षी है।
  • यह प्रायद्वीप दक्षिणी अमेरिका के हॉर्न अंतरीप (Cape Horn) की ओर बढ़ा हुआ है।

3. अन्टार्कटिका महाद्वीप की खोज कब और किसने की थी – Antarctica Mahadeep Ki Khoj Kab Or Kisne Ki In Hindi

अन्टार्कटिका महाद्वीप की खोज कब और किसने की थी

अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज किसने की इसके बारे में जानने के लिए हर कोई इक्षुक है। अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज का श्रेय सर्वप्रथम जेम्स कुक को जाता हैं जिन्होंने ने सन 1773 में इस आकर्षित महाद्वीप को खोज निकाला था। परन्तु मौसम खराब हो जाने के कारण वह इस द्वीप से कुछ किलोमीटर दूर से ही लोट के आ गए थे। इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज करने वाला व्यक्ति वेलिंग शॉसेन थे जोकि रुसी शाही नौसेना के कप्तान थे। उन्होंने सन 1820 में इस बर्फीले रेगिस्तान को तलाश लिया था। अंग्रेज नाविक विलियम्स स्मिथ ने भी अंटार्कटिका महाद्वीप को देख कर इस पर लेख लिखा था। सन 1840 में अमेरिकी खोज के अभियान दल के नेता चार्ल्स सकीस ने अंटार्कटिका के समुद्र तट में सक्रिय बर्फ की तह भी देखी। उन्होंने ही बताया था कि यह एक प्रायद्वीप है।

4. अंटार्कटिका महाद्वीप का क्षेत्रफल – Antarctica Continent Area In Hindi

अंटार्कटिका महाद्वीप का क्षेत्रफल 140 लाख वर्ग किलोमीटर (54 लाख वर्ग मील) है। यह एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बाद पृथ्वी का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है।

5. अंटार्कटिका महाद्वीप के देश और राजधानी के नाम – Antarctica Mahadeep Ke Desh Aur Rajdhani Ke Naam In Hindi

अंटार्कटिका महाद्वीप के देश और राजधानी के नाम

अंटार्कटिका महाद्वीप में कितने देश है यह सवाल सभी के लिए आश्चर्यजनक है और इस प्रश्न की ख़ोज बहुत अधिक की जाती हैं। हम अपनी शौध के अनुसार आपको बता दें कि अंटार्कटिका महाद्वीप इतना ठंडा है कि यहाँ कोई भी स्थाई रूप से नही रह सकता है और इसलिए अंटार्कटिका महाद्वीप में एक भी देश नही है। परन्तु बिना देश वाले इस महाद्वीप में सन 1959 में एक संधि हुई थी जोकि अंटार्कटिका महाद्वीप के रिसर्च सेंटर में अनुसंधान करने वाले विभिन्न देशों के बीच हुई थी। इस संधि में अलग-अलग जगहों पर प्रयोग करने के लिए 7 देश अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, चिली, फ्रांस, चीन, और यूनाइटेड किंगडम ने संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिका में अपना अधिकार जमा लिया और बाद में अमेरिका और रूस को मिलाकर अब अंटार्कटिका महाद्वीप में कुल 46 देश शामिल हो गए है।

और पढ़े: स्विट्ज़रलैंड पर्यटन में घूमने लायक जगह की जानकारी 

6. अंटार्कटिका में भारत के शोध केंद्र – Indian Research Stations In Antarctica In Hindi

अंटार्कटिका महाद्वीप में अनेकों शोध अनुसंधान केंद्र है। भारत द्वारा अमेरिका में तीन अनुसंधान केंद्र स्थापित किये गए जोकि मैत्री, गंगोत्री और भारती नाम से जाने जाते है। बर्फ की अधिकता के कारण गंगोत्री अनुसंधान केंद्र बर्फ में ढंक गया था जिसकी वजह से बाद में इसे बंद कर दिया गया। लेकिन मैत्री और भारती रिसर्च स्टेशन अभी तक कार्य कर रहे है।

7. अंटार्कटिका में दिन और रात की जानकारी – Day And Night In Antarctica In Hindi

अंटार्कटिका महाद्वीप एक मात्र ऐसी जगह है जहाँ 6 महीने दिन और 6 महीने तक रात रहती है। अंटार्कटिका में सिर्फ दो मौसम होते है शर्दियों का मौसम और गर्मी का मौसम। गर्मियों के दिनों में 6 महीने तक उजाला रहता और सर्दियों के मौसम में 6 महीने अँधेरा होता है।

8. अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी – Highest Mountain Peak In Antarctica In Hindi

अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी

अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी का नाम विन्सन पर्वत है जोकि 4892 मीटर ऊँची चोटी है। विन्सन पर्वत माला अंटार्कटिका महाद्वीप के मैसिफ के पातर के उत्तरी भाग में स्थित है। अंटार्कटिका महाद्वीप की यह आकर्षक चोटी पर्यटकों के लिए बहुत ही शानदार स्थान है।

9. अंटार्कटिका का दौरा करने वाले पहले भारतीय व्यक्ति कौन थे – Who Was The First Indian Person To Visit Antarctica In Hindi

अंटार्कटिका महाद्वीप का दौरा करने वाले पहले भारतीय व्यक्ति भारतीय नौसेना के मौसम विज्ञानी लेफ्टिनेंट राम चरण थे। 9 जनवरी सन 1982 में सैयद जहूर क़ासिम के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट राम चरण अंटार्कटिका महाद्वीप का दौरा करने वाले पहले भारतीय बन गए है।

10. अंटार्कटिका जाने वाले प्रथम भारतीय दल के प्रभारी कौन थे – Who Was The Leader Of The First Indian Antarctic Expedition In Hindi

अंटार्कटिका जाने वाले प्रथम भारतीय दल के प्रभारी पर्यावरण विभाग के सचिव और एनआईओ (NIO) के पूर्व निदेशक डॉ एस जेड कासिम थे।

और पढ़े: ओपेरा हाउस सिडनी ऑस्ट्रेलिया घूमने की जानकारी 

11. अंटार्कटिका संधि क्या है – What Is Antarctic Treaty In Hindi

अंटार्कटिका संधि क्या है

अंटार्कटिका संधि के बारे में शायद आपने सुना होना होगा। यह संधि अंटार्कटिका महाद्वीप और दुनिया के कुछ देशों ने मिलकर सामान्यतः मुख्य उद्देश्यों के लिए की थी। अंटार्कटिका का अपना कोई देश नही है। 1 दिसंबर सन 1959 को अमेरिका के वाशिंगटन डी सी में “वाशिंगटन” नामक एक संधि पर कई देशों ने मिलकर हस्ताक्षर किए। यह संधि 23 जून सन 1961 में लागू हो गई थी। इस संधि के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार से है-

  • इस संधि का पहला उद्देश्य यह था कि अंटार्कटिका महाद्वीप को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए ही उपयोग किया जाएगा।
  • इस संधि का दूसरा उद्देश्य यह था कि अंटार्कटिका महाद्वीप के विभिन्न शोध केन्द्रों पर वैज्ञानिक जांच की स्वतंत्रता रहेगी।
  • इस संधि का तीसरा मुख्य उद्देश्य यह था कि अंटार्कटिका महाद्वीप से वैज्ञानिक बाहर भी अपने अंटार्कटिका के ज्ञान को स्वतंत्रता पूर्वक फैला सकते है।

12. अंटार्कटिका महाद्वीप में घूमने और देखने लायक पर्यटन स्थल – Best Places To Visit Antarctica In Hindi

अंटार्कटिका महाद्वीप पर्यटन के लिए बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है अंटार्कटिका में पर्यटन की शुरुआत सन 1960 से हुई थी। इसके बाद सन 1970 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लोगों ने हवाई जहाज द्वारा इस स्थान का दौरा किया था। सन 1999-2000 के बीच अंटार्कटिका महाद्वीप पर लगभग 15000 यात्रियों ने समुद्री यात्रा जहाज के माध्यम से की थी। आज तक लाखों पर्यटकों ने इस विशाल और ठण्डे महाद्वीप की समुद्री यात्रा की है। अंटार्कटिका महाद्वीप में भले ही कोई स्थाई रूप से नही रहता हो परन्तु यहाँ अस्थाई रूप से रहने वालों और शोध कार्यों के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या 5 हजार से भी अधिक है। अंटार्कटिका महाद्वीप में कई ऐसी स्थान भी है जहाँ आप घूम कर आप इस विशाल बर्फीले प्रायदीप की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

12.1 अंटार्कटिका का प्रसिद्ध आकर्षण स्थल अंटार्कटिक प्रायद्वीप – Antarctica Ka Prasidh Aakarshan Sthal Antarctic Peninsula In Hindi

अंटार्कटिका का प्रसिद्ध आकर्षण स्थल अंटार्कटिक प्रायद्वीप

अंटार्कटिका प्रायद्वीप यहाँ घूमने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं जोकि अंटार्कटिका के उत्तरी भाग में स्थित है। इस स्थान को बर्फ के जंगलों का घर भी कहा जाता है। अंटार्कटिका प्रायद्वीप की पर्वत चोटियों, विशाल ग्लेशियरों और विशाल आसमान के कारण अंटार्कटिका प्रायद्वीप बहुत ही लोकप्रिय स्थान है। यहाँ पर पर्यटक कई अभियान दल के साथ इस शानदार नज़ारे का आनंद लेने आते है। अंटार्कटिका प्रायद्वीप में पेंगुइन रौकरी और कॉर्मोरियल कालोनियों की बहुतायत भी मिलेगी। प्रवास के मौसम के दौरान मिंक, किलर (ओर्का) और हंपबैक व्हेल्स को करीब से देखने के कई अवसर मिलेंगे।

12.2 अंटार्कटिका में देखने लायक खुबसूरत जगह दक्षिण शेटलैंड द्वीप – Antarctica Mein Dekhne Layak Khubsurat Jagha South Shetland Islands In Hindi

अंटार्कटिका में देखने लायक खुबसूरत जगह दक्षिण शेटलैंड द्वीप

दक्षिण शेटलैंड द्वीप अंटार्कटिक प्रायद्वीप के लोकप्रिय और सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थानों में से एक है। दक्षिण शेटलैंड द्वीप अंटार्कटिक प्रायद्वीप से 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। विभिन्न देशों से पर्यटक यहाँ अनुसंधान केन्द्रों में शोध करने के लिए आते है। पूरी तरह से बर्फ से ढंके हुए इस स्थान को अंटार्कटिका महाद्वीप की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।

और पढ़े: पोलैंड को वो कौन से आकर्षण स्थल है जो पोलैंड टूरिज्म को इतना खुबसूरत बनाते है

12.3 अंटार्कटिका का लोकप्रिय पर्यटन स्थल ड्रेक पैसेज – Antarctica Ka Famous Paryatan Sthal Drake Passage In Hindi

अंटार्कटिका का लोकप्रिय पर्यटन स्थल ड्रेक पैसेज

ड्रेक पैसेज अंटार्कटिका महाद्वीप में अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाला ऐतिहासिक मार्ग है जोकि अर्जेंटीना के दक्षिणी बिंदु पर स्थित है। 600 किलोमीटर चौड़ा मार्ग होने के साथ-साथ यह रोलिंग लहरों के लिए प्रसिद्ध है।

12.4 अंटार्कटिका का प्रमुख दर्शनीय स्थल फ़ॉकलैंड आइलैंड – Antarctica Ka Pramukh Darshaniya Sthal Falkland Islands In Hindi

अंटार्कटिका का प्रमुख दर्शनीय स्थल फ़ॉकलैंड आइलैंड

फ़ॉकलैंड आइलैंड अंटार्कटिका महाद्वीप के आस-पास के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। इस आइलैंड में अनेकों प्रकार के वन्यजीव की घनी आबादी देखने को मिलती है जोकि हर पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करती है। खास कर बर्फ में रहने वाले जीव-जंतु यहाँ देखे जा सकते हैं।

12.5 अंटार्कटिका की फेमस टूरिस्ट प्लेस दक्षिण जॉर्जिया – Antarctica Ki Famous Tourist Place South Georgia In Hindi

अंटार्कटिका की फेमस टूरिस्ट प्लेस दक्षिण जॉर्जिया

दक्षिण जॉर्जिया अंटार्कटिका महाद्वीप में “आल्प्स इन द मिड-ओशन” के नाम से प्रसिद्ध है। दक्षिण जॉर्जिया के सुरम्य भाग और लम्बे तथा संकरे द्वीप इस स्थान के आकर्षण का केंद्र बिंदु बने हुए है। दक्षिण जॉर्जिया अभियान टीमों के साथ अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय बन गया है।

13. अंटार्कटिका महाद्वीप घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Antarctica In Hindi

अंटार्कटिका महाद्वीप घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अंटार्कटिका महाद्वीप की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय गर्मियों का है जोकि यहाँ जाने के लिए एक मात्र बेस्ट टाइम हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम के दौरान भी आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होता हैं कि आप अंटार्कटिका क्रूज से साहसिक रूप से बाहर निकलने की क्षमता रखते हैं।

और पढ़े:  अमेरिका का सबसे मशहूर रिहायशी शहर लास वेगास घूमने की पूरी जानकारी

14. अंटार्कटिका में खाने के लिए भोजन – What To Eat In Antarctica In Hindi

अंटार्कटिका महाद्वीप में खाने विकल्प कम ही हैं। क्योंकि यहाँ खाना बनाना मुश्किल हो जाता हैं। यहाँ तक की आप सुरक्षित रखे हुए खाने को अच्छे से पैकिंग के साथ रखना होता हैं। यह पर आप को बन्नोच्क(Bannock), पेमिकन(Pemmican), हूश(Hoosh), और  चॉकलेट(Chocolate) जैसी चीजों को खाने में मिलेगी।

15. अंटार्कटिका में कहाँ रुके – Where To Stay In Antarctica Khand In Hindi

अंटार्कटिका में कहाँ रुके

अंटार्कटिका महाद्वीप की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को विश्व स्तरीय होटल या होमस्टे की व्यवस्था नही मिलेगी। पर्यटकों को अभियान जहाज में ही रुकना होता हैं। हालाकि पर्यटकों को शिविर लगाने की अनुमति मिल सकती हैं। यदि आप चाहे तो यात्रा पर निकलने से पहले उशुआइया में रुक सकते हैं जहां आपको कुछ होटल की व्यवस्था मिल जाएगी।

16. अंटार्कटिका महाद्वीप कैसे जाए – How To Reach Antarctica In Hindi

अंटार्कटिका महाद्वीप कैसे जाए

अंटार्कटिका बर्फ का एक विशाल क्षेत्र हैं और यहाँ की यात्रा करना बाकई एक साहसिक कार्य हैं। इसीलिए अंटार्कटिका के लिए कोई वाणिज्यिक उड़ाने पर्यटकों को नही मिलती हैं। यदि आप भारत से अंटार्कटिका जाना चाहते हैं तो आपको न्यूजीलैंड में इंवर्कारगिल और ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में होबार्ट पहुंचना होगा। यहाँ से आप क्रूज के माध्यम से अंटार्कटिका पहुँच जाएंगे या फिर अर्जेंटीना के उशुआइया से अंटार्कटिका की यात्रा भी कर सकते हैं।शेटलैंड द्वीप के लिए भी उड़ान भरी जा सकती हैं और वहां से आप क्रूज के माध्यम से पहुँच जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयर इंडिया, ब्रिटिश एयरवेज और कतर एयरवेज के माध्यम से भारत के प्रमुख शहरों से उशुआइया के लिए उडान भरी जा सकती हैं।

और पढ़े: भारत की 20 सबसे रहस्यमयी जगहें 

इस आर्टिकल में आपने अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

17. अंटार्कटिका महाद्वीप का नक्शा – Antarctica Map

18. अंटार्कटिका महाद्वीप की फोटो गैलरी – Antarctica Images

View this post on Instagram

Time for the weekend to come.

A post shared by Louisa Páez Michelin (@louisapaezmichelin) on

और पढ़े:

Leave a Comment