भारत के टॉप 10 वोडका ब्रांड की जानकारी – Top 10 Vodka Brands In India In Hindi

2.7/5 - (6 votes)

Best Vodka Brands In Hindi : वोडका (Vodka) न केवल सबसे अच्छी ड्रिंक है बल्कि इसका अद्वितीय स्वाद और इसके औषधीय लाभ इसे पसंद करने पर मजबूर करता है। भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर कई लोग ऐसे हैं जो अपने ड्रिंक करने को गुप्त रखना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए वोडका एक अच्छा विकल्प है। आपको बता दें कि अन्य अल्कोहलिक ड्रिंक की अपेक्षा वोडका का स्वाद काफी हल्का स्वाद होता है। जो वोडका अच्छी क्वालिटी की होती है उसमे अक्सर नींबू या जामुन की हल्की गंध आती है। वोडका को आलू और स्टार्च अनाज से तैयार किया जाता है, जिसकी वजह से इसका कोई रंग नहीं होगा। आपको जानकार हैरानी होगी कि कई पुरुषों के साथ ही वोडका महिलाओं की भी पहली पसंद है। बहुत महिला ऐसी होती है जो ड्रिंक करती हैं और इसकी गंध को छुपाना चाहती हैं, तो उनके लिए वोडका एक अच्छी ड्रिंक है। हमारे देश भारत में वोडका के कई शानदार ब्रांड उपलब्ध हैं।

अगर आप भी वोडका का स्वाद चखना चाहते हैं या भारत के टॉप वोडका ब्रांड के बारे में जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें, यहां हम आपको भारत के टॉप 10 वोदका ब्रांड्स के बारे में बताने जा रहें हैं।

1. भारत की सबसे फेमस वोडका ब्रांड रोमानोव्ह – Bharat Ka Sabse Famous Vodka Brand Romanov In Hindi

भारत की सबसे फेमस वोडका ब्रांड रोमानोव्ह
Image Credit: bottleshop.co.za

रोमानोव वोदका रोमानोव भारत का एक प्रमुख वोडका ब्रांड है। आपको बता दें कि साल 2018 के पहले छह महीनों में 1.4 मिलियन से अधिक रोमनोव वोदका पूरे भारत में बेचे गए थे और यह ब्रांड यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड(United Spirits Ltd) द्वारा बेचा जाता है। यह ब्रांड रूस के पूर्व Czarist राजवंश से अपना नाम प्राप्त करता है। यह वोदकापूरी तरह से अनाज से बना होता है और इसका स्वाद काफी हल्का होता है। रोमानोव वोदका में अल्कोहल की मात्र 42.8% होती है। बता दें कि यह वोदका बहुत लाइट होती है जिसकी वजह से कोई भी इसे पानी के साथ या फिर बिना कुछ मिलाये पी सकता है।

इंडिया में रोमानोव वोडका की कीमत : 700 रूपये / 750 मि ली

और पढ़े: भारत की 15 सबसे अच्छी बीयर ब्रांड और कम्पनियां 

2. इंडिया में पी जाने वाली सबसे लोकप्रिय वोदका ब्रांड वाइट मिस्चीफ वोदका – White Mischief Vodka India Famous Vodka Brand In Hindi

इंडिया में पी जाने वाली सबसे लोकप्रिय वोदका ब्रांड वाइट मिस्चीफ वोदका
Image Credit: liquorbaba.com

व्हाइट मिसचीफ वोडका का नाम भारत के सबसे अच्छे वोदका ब्रांडों में शामिल है। आपको बता दें कि यह ब्रांड यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड(United Spirits Ltd) द्वारा बेचा जाता है। यह ब्रांड मुख्य रूप में महिलाओं को टारगेट करता है, क्योंकि इस ड्रिंक को पीने के बाद मुंह से गंध नहीं आती। बता दें कि ये वोडका का स्वाद बिलकुल हल्का होता है। अगर कोई भी इसे पियेगा तो यह बिलकुल बेस्वाद लगेगा।

भारत में व्हाइट मिसचीफ वोडका की कीमत : 700 रूपये / 750 मि ली

3. भारत की टॉप वोडका ब्रांड स्मिरनॉफ़ – Smirnoff Bharat Ka Top Vodka Brand In Hindi

भारत की टॉप वोडका ब्रांड स्मिरनॉफ़
Image Credit: crownwineandspirits.com

स्मिरनॉफ़ वोडका दुनिया का एक प्रसिद्ध ब्रांड है। आपको बता दें कि यह ब्रांड 1800 के दशक के मध्य में पहली बार बाजार में आया था और यह ब्रांड डियाजियो इंडिया (Diageo India) द्वारा बेचा जाता है। इस ब्रांड ने भारत में अपनी शुरुआत करने के बाद ही देश के शराब बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। मार्च 2016 में डियाजियो यूएसए ने यह ऐलान किया था कि स्मिरनॉफ़ वोडका दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाला शराब ब्रांड था। अगर आप इस वोडका को टेस्ट करना चाहते हैं तो आप इसे किसी भी अच्छी शराब की दुकान से खरीद सकते हैं। स्मरनॉफ वोडका का लाभ यह है कि वे अलग-अलग एबीवी में उपलब्द हैं। आप स्मरनॉफ 20% एबीवी (Abvs) के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा यह 50 % अल्कोहल वाले वेरिएंट के साथ भी उपलब्ध है।

इंडिया में स्मिरनॉफ़ वोडका की कीमत : 1500 रूपये / 750 मि ली

4. भारत की सबसे बेस्ट वोडका ब्रांड एब्सोल्यूट – Bharat Ki Sabse Best Vodka Brand Absolut In Hindi

भारत की सबसे बेस्ट वोडका ब्रांड एब्सोल्यूट
Image Credit: urban-drinks.de

एब्सोल्यूट एक विशिष्ट स्कैंडिनेवियाई वोदका है जो स्वीडन का एक ब्रांड है। एब्सोल्यूट वोदका का नाम दुनिया के शीर्ष 10 शराब ब्रांडों में शामिल है। इस ब्रांड की ऑफिसियल वेबसाइट का यह दावा है कि इसे दक्षिण स्वीडन के गेहूं की अजीब किस्म का उपयोग कर तैयार किया जाता है। वोडका का यह उत्कृष्ट ब्रांड भारतीय बाजार में विभिन्न स्वादों में उपलब्ध है। एब्सोल्यूट पीपर इस ब्रांड का सबसे अच्छा वैरिएंट है जो मिर्च का स्वाद देता है।

भारत में एब्सोल्यूट वोदका की कीमत: 1800 रूपये / 750 मि ली

और पढ़े: भारत के टॉप 10 व्हिस्की ब्रांड

5. भारत में सबसे पोपुलर वोडका ब्रांड मैजिक मोमेंट्स – Magic Moments Bharat Ki Sabse Popular Vodka Brand In Hindi

भारत में सबसे पोपुलर वोडका ब्रांड मैजिक मोमेंट्स
Image Credit: civilatwork.blogspot.com

मैजिक मोमेंट्स एक भारतीय वोडका ब्रांड है जो फेमस शराब कंपनी रेडिको-खेतान लिमिटेड(Radico-Khaitan Ltd) द्वारा तैयार किया जाता है। मैजिक मोमेंट्स(Magic Moments) वोडका अच्छी तरह के भारतीय अनाज का उपयोग करके बनाया जाता है। मैजिक मोमेंट्स को तैयार करने के लिए एक अनोखी प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है। बता दें कि यह अपने कुरकुरे स्वाद और लगभग शुन्य स्वाद के लिए जानी जाती है। मैजिक मोमेंट्स को पीने के बाद यह रेशम जैसा चिकना लगता है। भारतीय महिलाओं को ध्यान में रखते हुए मैजिक मोमेंट्स वोदका आधा दर्जन से अधिक स्वादों के शानदार रेंज में आता है। अपनी कीमत की वजह से मैजिक मोमेंट्स भारतीयों में पसंद का वोडका है और यह भारतीय युवाओं की पहली पसंद भी है।

भारत में मैजिक मोमेंट्स वोडका की कीमत : 600 रूपये

6. भारत की सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रीमियम वोडका ब्रांड फ्यूल – India Ki Sabse Achi Premium Vodka Brand Fuel In Hindi

भारत की सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रीमियम वोडका ब्रांड फ्यूल
Image Credit: magicpin.in

फ्यूल(Fuel) भारत में उपलब्ध एक प्रीमियम वोडका ब्रांड है। यह ब्रांड एक आकर्षक फ्लास्क के साथ आता है। यह अपनी रेंज के ब्रांड में भारत का दूसरा सबसे पॉपुलर ब्रांड हैं। यह इतना पॉपुलर इसलिए है क्योंकि यह विभिन्न स्वाद में उपलब्ध है। आपको बता दें कि यह वोडका अच्छी क्वालिटी के अनाज के साथ ट्रिपल फ़िल्टर्ड द्वारा तैयार किया जाता है। अगर आप किसी प्रीमियम वोदका का स्वाद चखना चाहते हैं तो फ्यूल आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

इंडिया में फ्यूल वोडका की कीमत: 800 रूपये/ 750 मि ली से शुरू

7. इंडिया का टॉप वोदका ब्रांड वायबोरोवा – India Ki Top Vodka Brand Wyborowa In Hindi

इंडिया का टॉप वोदका ब्रांड वायबोरोवा
Image Credit: thewhiskyexchange.com

वायबोरोवा भारत में उपलब्ध सबसे अच्छे वोडका ब्रांड में से एक है। आपको बता दें कि वायबोरोवा पोलैंड का एक ब्रांड है। जिसे भारत में पेरनोड रिकार्ड (Pernod Ricard) द्वारा बेंचा जाता है। वायबोरोवा भारत के अलावा 70 अन्य देशों में उपलब्ध वोदका ब्रांड है, जिसे मुख्य रूप से पोलैंड में उगने वाले राई से बनाया जाता है। इस वोडका ने कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। यूरोप और अमेरिका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शराब प्रतियोगिताओं में भी इस ब्रांड ने जीत हासिल की है।

इंडिया में वायबोरोवा वोडका की कीमत: 3000 रूपये/ 750 मि ली

और पढ़े: ये हैं भारत के 10 सबसे लोकप्रिय रम ब्रांड 

8. भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली वोडका ब्रांड स्टोलीचनाया – Stolichnaya Bharat Me Sabse Jyada Bikne Wali Vodka Brand In Hindi

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली वोडका ब्रांड स्टोलीचनाया
Image Credit: thewhiskyexchange.com

स्टोलिचनया वोडका ऐतिहासिक ब्रांड रूसी सरकार के स्वामित्व वाले एक कंपनी द्वारा बनाया जाता है। Stolichnaya शायद भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचा जाने वाला रूसी वोदका का सबसे प्राचीन ब्रांड है। बता दें कि इसे पहली बार 1901 में बनाया गया था। इस ब्रांड का बाजार में प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है। स्टोलीचनाया तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। ऐसा हो सकता है कि यह ब्रांड आपके क्षेत्र में उपलब्ध न हो। इसे आप केवल शराब की दुकानों से ही खरीद सकते हैं। स्टोलिचनया एक रूसी वोदका है इसलिए इसे पीने के बाद मामूली गंध आ सकती है। सीधे शब्दों में कहें तो ब्रांड अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे अच्छा वोदका है।

भारत में स्टोलिचनया वोदका की कीमत : 3000 रूपये/ 750 मि ली

9. भारत की सबसे अच्छी वोडका ब्रांड व्लादिवर – Vladivar Bharat Ki Sabse Achi Vodka Brand In Hindi

भारत की सबसे अच्छी वोडका ब्रांड व्लादिवर
Image Credit: bbfoodservice.co.uk

व्लादिवर एक बहुत ही अच्छा वोदका ब्रांड है जो भारत में चुनिंदा दुकानों पर उपलब्ध है। यह एक ऐसा वोदका जिसमें किसी तरह का खास स्वाद और गंध नहीं होती। व्लादिवर( Vladivar) वोडका का केवल क्लासिक संस्करण ही भारत में उपलब्ध है और Whyte & Mackay कंपनी द्वारा बेचा जाती है। इस ब्रांड को को महिलाओं के लिए असाधारण रूप से तैयार किया गया है। आप व्लादिवर वोदका का स्वाद भारत के कुछ बड़े रेस्तरां में ले सकते हैं।

भारत में व्लादिवर वोडका की कीमत : 2800 रूपये से शुरू / 750 मि ली

10. इंडिया में फेमस वोडका ब्रांड ग्रे गूज़ – India Ki Famous Vodka Brand Gray Goose In Hindi

इंडिया में फेमस वोडका ब्रांड ग्रे गूज़
Image Credit: urban-drinks.de

ग्रे गूज़ वोडका भारत में सबसे ज्यादा आयात होने वाले वोदका ब्रांडों में से एक है। आपको बता दें कि यह फ्रांस का एक ब्रांड है जिसे 1990 में सिडनी फ्रैंक द्वारा बनाया गया और यह बकार्डी (Bacardi) कंपनी द्वारा बेचा जाता है। भारत में आप ग्रे गूस वोदका को कई तरह से स्वादों में खरीद सकते हैं। अगर आप किसी अच्छे वोडका का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको ग्रे गूज़ के लिए जरुर जाना चाहिए।

भारत में ग्रे गूज़ वोडका की कीमत: 2800 रूपये / 750 मि ली

इस आर्टिकल में आपने भारत के टॉप 10 वोडका ब्रांड के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment