बॉलीवुड के फिल्मी सितारों के प्रिय पर्यटन स्थल – Favourite Travel Destination Of Bollywood Celebrities In Hindi

5/5 - (1 vote)

Bollywood Celebrities And Their Favourite Holiday Destinations In Hindi, बॉलीवुड के महान और प्रसिद्ध कलाकारों के बारे में आप सभी भली-भांति जानते है। ये फ़िल्मी सितारे भी फ़िल्मी दुनिया से दूर अपनी छुट्टियों के दिन बिताने के लिए कुछ खास जगह चुनते है। क्योकि आज की भाग दौड़ भरी जिन्दगी में हर कोई कुछ पल शान्ति से बिताना चाहता है। अपनी रोज की दिनचर्या और काम में लोग थक जाते है तो वो ऐसी जगह जाना चाहते है जहां वो अपने मन को सुकून दे सके और कुछ पल शांति के साथ बिता सके। हर फ़िल्मी सितारों के अपने ड्रीम हॉलिडे डेस्टिनेशन है जहाँ वे समय बिताना पसंद करते है।

फ़िल्मी सितारों के प्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में जानने के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

1. बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का प्रिय पर्यटन स्थल है गोवा – Bollywood Ke Famous Superstar Amitabh Bachchan Ka Priya Paryatan Sthal Goa In Hindi

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के बारे में कौन नही जानता है। बिग बी के नाम ने से प्रसिद्ध अमिताभ बच्चन के प्रिय पर्यटन स्थलों में गोवा सबसे ऊपर है। अमिताभ बच्चन अपनी छुट्टियाँ गोवा में बिताना पसंद करते है। गोवा के आकर्षक समुद्री तट और यहाँ की स्थानीय संस्कृति अमिताभ बच्चन को बहुत पसंद है। गोवा के समुद्र तट पर समय बिताने से अमिताभ बच्चन को बहुत सुकून मिलता है। इसके अलावा लन्दन भी अमिताभ जी के हॉलिडे डेस्टिनेशन में शामिल है।

2. मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का पसंदीदा घूमने की जगह है लंदन – Mashoor Shahrukh Khan Ka Pasandida Ghumne Ki Jagah London In Hindi

फ़िल्मी सितारों में किंग खान के नाम से विख्यात शाहरुख खान के प्रिय पर्यटन स्थलों में लन्दन सबसे खास जगह है। जहां शाहरुख़ खान जाना पसंद करते हैं और अपना समय बिताते हैं। शाहरुख़ खान अपनी फैमिली के साथ गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने हर साल लन्दन जाते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लन्दन में शाहरुख़ खान का अपना निवास स्थान भी है। लन्दन में कई ब्रिटिश संग्रहालय और टावर ब्रिज है जो लन्दन को बहुत आकर्षक स्थान बनाते है। लन्दन में कई शोपिंग मॉल भी है जहां खरीदारी करना भी किंग खान को पसंद हैं।

3. फिल्मी सितारे सलमान खान की घूमने की पसंदीदा स्थान है दुबई – Bollywood Celeb. Salman Khan Ki Favourite Ghumne Ki Jagah Dubai In Hindi

View this post on Instagram

Work in progress…

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान खान के प्रिय पर्यटन स्थानों में दुबई सबसे ज्यादा आकर्षक स्थान है। सलमान खान दुबई के शानदार क्लबों में अपने परिवार के साथ पार्टी करने जाते है। इसके अलावा सलमान खान पनवेल में रहना बहुत पसंद करते है जहां उनका अपना फार्म हाउस है। दुबई मौज मस्ती के लिए बहुत ही लोकप्रिय स्थान है, जहाँ लोग खाना-पीना और शोपिंग करना बहुत पसंद करते है।

और पढ़े: दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल 

4. अक्षय कुमार का सबसे प्रिय हॉलिडे डेस्टिनेशन कनाडा – Akshay Kumar Ka Sabse Favourite Holiday Destination Canada In Hindi

View this post on Instagram

#MidWeekBlues anyone, after a mid-week holiday? ?

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

अक्षय कुमार की सबसे पसंदीदा जगहों में कनाडा सबसे ऊपर हैं। अक्षय कुमार के पास कनाडा जैसे देश की नागरिकता है वह अपने परिवार के साथ इस आकर्षक शहर में रहना बहुत पसंद करते है। कनाडा का टोरंटो और वैंकोवर बहुत ही खूबसूरत शहर है जोकि बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार के प्रिय पर्यटक स्थल है।

और पढ़े: कनाडा में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी 

5. भारतीय सितारा ऋतिक रोशन के प्रिय पर्यटन स्थल स्विट्जरलैंड – Indian Superstar Hrithik Roshan Ka Fav. Travel Spot Switzerland In Hindi

फ़िल्मी सितारों में मशहूर डांसर और अभिनेता ऋतिक रोशन के प्रिय पर्यटक स्थलों में स्विट्ज़रलैंड सबसे पसंदीदा जगह है। स्विट्ज़रलैंड में ऋतिक रोशन अपने बेटों के साथ छुट्टियाँ मनाना और मौज मस्ती करना बहुत पसंद करते है। स्विट्ज़रलैंड के अलावा ऋतिक रोशन भारत के गोवा को भी बहुत पसंद करते है।

6. रणबीर कपूर के छुट्टियों में घूमने की सबसे प्रिय स्थान न्यूयॉर्क और इटली – Ranbir Kapoor Ka Sabse Priya Holiday Destination New York And Italy In Hindi

View this post on Instagram

back

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirkapoor) on

न्यूयॉर्क और इटली फ़िल्मी दुनिया के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर के प्रिय पर्यटन स्थलों में आते है। न्यूयॉर्क एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, ब्रॉडवे थिएटर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और टाइम स्क्वायर के लिए प्रसिद्ध है। न्यूयॉर्क में रणबीर कपूर ने पढाई की थी इसलिए यहाँ उनके बहुत सारे दोस्त भी है जिनके साथ रणबीर कपूर छुट्टियों के दिन बिताना बहुत पसंद करते है। इटली के वेनिस और पुगलिया में घूमना भी रणबीर कपूर को बहुत पसंद है।

7. अभिनेता बॉबी देओल का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन गोवा – Bobby Deol Ko Ghumne Ki Sabse Pasandida Jagah Goa In Hindi

View this post on Instagram

Happy go lucky in #Goa

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

मशहूर अभिनेता धर्मेन्द्र के बेटे बॉबी देओल भी फ़िल्मी दुनिया में अपनी बहुत अद्भुत छवि बना चुके है। बॉबी देओल के प्रिय पर्यटक स्थलों में गोवा का नाम सबसे ऊपर है। जहाँ वह अपनी छुट्टियों के दिन बिताना पसंद करते है। गोवा के अलावा सिंगापूर, लन्दन और दुबई भी बॉबी देओल के पसंदीदा गंतव्य में शामिल है।

और पढ़े: गोवा के पर्यटन स्थल जहां आपको जरूर घूमना चाहिए

8. आमिर खान के छुट्टियों मनाने की सबसे प्रिय जगह लंदन – Aamir Khan Vacations Ke Liye Favourite Spot London In Hindi

आमिर खान बॉलीवुड के बहुत ही लोकप्रिय अभिनेता है और आमिर खान को विदेशो की यात्रा करना और नई-नई जगहों पर घूमना बहुत पसंद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमीर खान का सबसे प्रिय पर्यटन स्थल लन्दन हैं जहां उन्हें घूमना बहुत पसंद हैं। इसके अलावा आमिर खान अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए भी लन्दन जाते है।

9. बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह का सबसे प्रिय पर्यटन स्थल स्विट्जरलैंड – Bollywood Celebrity Ranveer Singh Ke Ghumne Ki Sabse Fav. Jagah Switzerland In Hindi

रणवीर सिंह को स्विट्ज़रलैंड बहुत पसंद है। स्विट्ज़रलैंड में भारत की तरफ से ब्रांड एम्बेसडर बनकर भी रणवीर सिंह स्विट्ज़रलैंड जा चुके है। इस मशहूर अभिनेता को स्विट्ज़रलैंड इतना पसंद आया कि उन्होंने यहाँ की चॉकलेट बनाने की गतिविधियों में भी भाग लिया और उनका कहना है कि वो बार-बार इस स्थान पर आना चाहते है।

10. करण जौहर हॉलीडेज में घूमने का सबसे पसंदीदा जगह न्यूयॉर्क – Karan Johar Holidays Mein Ghumne Ki Sabse Pasandida Jagah New York In Hindi

बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर के पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन न्यूयॉर्क है। करन जोहर इस स्थान पर अपना जन्म दिवस मनाना बहुत पसंद करते है। न्यूयॉर्क बहुत ही आकर्षक शहर है जो पर्यटकों को अपनी ओर बहुत आकर्षित करता है।

11. बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के घूमने जाने का सबसे प्रिय पर्यटन स्थल न्यू यॉर्क – Aishwarya Rai Bachchan Ki Favourite Travel Destination New York In Hindi

View this post on Instagram

✨Doha☀️?

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

विश्व सुन्दरी का खिताब जीतने वाली बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के आकर्षक टूरिस्ट प्लेस में न्यूयॉर्क का नाम सबसे पहले आता है। वह अभिषेक बच्चन के साथ कई बार इस आकर्षक और सुन्दर जगह पर घूमने जा चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसवार्या मशहूर फिल्म अदाकारा हैं जोकि अब बच्चन परिवार की बहु है।

12. अनुष्का शर्मा की पसंदीदा ट्रेवल डेस्टिनेशन है द हिमालय – Anushka Sharma Ki Fav. Ghumne Ki Jagah The Himalayas In Hindi

बॉलीवुड की अभिनेत्री और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बहुत कम समय में ही बहुत सफलता हासिल की है। अनुष्का शर्मा को नई-नई जगहों पर घूमना बहुत पसंद है। अनुष्का शर्मा के पसंदीदा गंतव्य में हिमालय सबसे ज्यादा प्रिय पर्यटक स्थल है। हिमालय की पहाड़ियों में चुलबुली अनुष्का के मन को बहुत शांति मिलती है।

13. मशहूर प्रियंका चोपड़ा की फवौरिते हॉलिडे डेस्टिनेशन हैं थाईलैंड – Priyanka Chopra Ki Pasandida Paryatan Sthal Thailand In Hindi

View this post on Instagram

? ? ? @akarikalai

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री है जोकि देशी गर्ल के नाम से फेमस है। प्रियंका चोपड़ा को समुद्री तट बहुत पसंद है इसलिए वह अपने छुट्टियों के दिनों को थाइलैंड के आइलैंड और समुद्री बीच पर मनाना बहुत पसंद करती है। थाईलैंड एक ऐसी जगह है जो अपने प्राचीन समुद्र तटों और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी 

14. कैटरीना कैफ का प्रिय पर्यटन स्थल है लंदन – Katrina Kaif Ka Priya Paryatan Sthal London In Hindi

View this post on Instagram

?? @rezaparkview

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

भारत में लाखो दिलो की धड़कन कैटरीना कैफ का प्रिय पर्यटन स्थल लन्दन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ हर साल दिसंबर के महीने में एक हफ्ते की छुट्टी बिताने के लिए यहाँ आती है। कैटरीना कैफ धार्मिक रूप से भी अपने परिवार के साथ समय बिताने और खुद को आराम देने के लिए लन्दन आती है।

15. दीपिका पादुकोण छुट्टियों में घूमने की पसंदीदा जगह है फ्रेंच रिवेरा – Deepika Padukone Love To Travel To French Riviera In Hindi

दीपिका पादुकोण बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री है और उनकी हाइट उनकी खूबसूरती की सबसे ख़ास वजह है। दीपिका पादुकोण के अपने प्रिय पर्यटन स्थल फ्रेंच रिवेरा के समुद्र तट पर अक्सर छुट्टियाँ मनाने जाती है। दीपिका को समुद्री तट बहुत पसंद है और अपने दोस्तों के साथ वो इन आकर्षक समुद्री तटों पर बहुत एन्जॉय करती है। फ्रेंच रिवेरा में कई और अन्य आकर्षक पर्यटन स्थल कोर्ट्स सेल्या बाजार, विला एफ्रुसि डे रोथ्सचाइल्ड है जोकि फ्रेंच की खूबसूरती में चार चाँद लगाते है।

16. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हॉलीडेज में घूमने के लिए पेरिस पसंद करती है – Kangana Ranaut Holidays Me Ghumne Ke Liye Favourite Jagah Paris In Hindi

कंगना रनौत बॉलीवुड की रोमांटिक क्वीन कहलाती है। खूबसूरत अभिनेत्री कंगना रनौत को पेरिस बहुत पसंद है जोकि इनके प्रिय पर्यटन स्थलों में सबसे ऊपर है। पेरिस के एफिल टॉवर, नोट्रे डेम कैथेड्रल और संग्रहालय पेरिस के आकर्षण का केंद्र बने हुए है जोकि पर्यटकों को अपनी और बहुत आकर्षित करते है। पेरिस के अलावा इटली भी कंगना को बहुत पसंद है जहाँ वह अपनों से दूर सिर्फ मौज मस्ती के लिए आती है।

और पढ़े: पेरिस में घूमने लायक पर्यटन स्थल 

17. करीना कपूर वेकेशन में घूमने के लिए पसंद करती है स्विट्जरलैंड – Kareena Kapoor Most Liked Holidays Destination Switzerland In Hindi

View this post on Instagram

#famjam❤️ #londondiaries??

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

करीना कपूर बॉलीवुड में बेबो के नाम से भी जानी जाती है। करीना कपूर के आकर्षक पर्यटन स्थल की बात की जाए तो करीना कपूर को स्विट्जरलैंड का खूबसूरत बर्फ से ढंका परिदृश्य पसंद है। करीना कपूर ने अपना हनीमून सैफ अली खान के साथ स्विट्जरलैंड की सुन्दर वादियों में ही मनाया था। स्विट्जरलैंड एक सुन्दर और आकर्षक स्विस दृश्यों से भरा हुआ है और बर्फ से ढका यह पहाड़ी देश अपने लंबी पैदल यात्रा के ट्रेल्स और स्की रिसॉर्ट के लिए जाना जाता है।

और पढ़े: स्विट्ज़रलैंड पर्यटन में घूमने लायक जगह की जानकारी 

18. बिपाशा बसु के घूमने जाने की पसंदीदा डेस्टिनेशन गोवा – Bipasha Basu Ke Ghumne Jane Ka Favourite Destination Goa In Hindi

View this post on Instagram

❤️ #loveyourself

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

फ़िल्मी सितारों में बिपाशा बसु को कौन नही जानता है। इस मशहूर अभिनेत्री ने गोवा में अनेकों फिल्म की शूटिंग की है इसी कारण गोवा बिपाशा बसु के सबसे ज्यादा पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल है। बिपाशा अपनी छुट्टियों के दिनों को गोवा के शानदार बीचों के बीच मनाना पसंद करती है।

19. मशहूर अभिनेत्री सनी लियोन का प्रिय पर्यटन स्थल है मैक्सिको – Famous Sunny Leon Ka Favourite Travel Spot Mexico In Hindi

View this post on Instagram

Just 2more min of quiet before work!!! 🙂

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सनी लियोन का सबसे पसंदीदा गंतव्य मेक्सिको है। मेक्सिको में सनी लियोन समुद्र के किनारे शाम से समय डूबते सूरज को देखते हुए बहुत ही सुकून महशूस करती है। सनी लियोन अपनी छुट्टियाँ बिताने के लिए मेक्सिको के अलावा और किसी स्थान के बारे में नही सोचती है। पोर्न स्टार से बॉलीवुड स्टार तक का सफ़र तय करने वाली सनी लियोन कैरियर उतार चढाव से भरा रहा हैं।

और पढ़े: मेक्सिको टूरिज्म में घूमने लायक जगह की पूरी जानकारी 

20. अजय देवगन और काजोल हॉलीडेज में ट्रेवल करने की पसंदीदा जगह लंदन – Ajay Devgn And Kajol Holidays Me Travel Karne Ki Pasandida Jagah London In Hindi

View this post on Instagram

Smiling again looking at this…

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

अजय देवगन और काजोल दोनों को लंदन बहुत पसंद है। इंग्लैंड में अजय देवगन और काजोल का अपना घर है। कोई भी नई फिल्म शुरू करने से पहले अजय और काजोल अपने परिवार के साथ लन्दन में घूमने आते है और कुछ दिन रुकते है।

और पढ़े:

Leave a Comment