लो बजट में गर्लफ्रेंड के साथ एन्जॉय करने के भारत की 10 खूबसूरत रोमांटिक जगह

5/5 - (1 vote)

Budget-Friendly Girlfriend Getaways In Hindi : अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन आपके पास ज्यादा पैसे नही है तो आप परेशान हो जाते है और सोचने लगते है कि भारत में ऐसी कौनसी जगह हैं। जहां अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाए लेकिन पैसे कम खर्च हो और आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल भी बिता सके। तो परेशान होने की कोई जरुरत नही है हम आपको बता दे कि भारत देश बहुत ही खूबसूरत है जहां पर आपको कई ऐसी जगह मिल जायेंगी जहां आप दिल खोलकर एन्जॉय भी कर सके और खर्चा भी आपके बजट में हो। हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जानकारी देना चाहते है जहाँ घूमकर आप उन पलों को कभी भी नही भूल पाएंगे।

ऐसी जगहों पर घूमने के बाद आपकी प्रेमिका आपको बेइंतहा मोहब्बत करने लगेगी। इन खूबसूरत जगहों पर जानने के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

1. गर्लफ्रेंड के साथ कम खर्च में घूमने लायक जगह दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल – Girlfriend Ke Sath Low Budget Mein Ghumne Layak Jagah Darjeeling West Bengal In Hindi

गर्लफ्रेंड के साथ कम खर्च में घूमने लायक जगह दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का बहुत ही खूबसूरत शहर है जो गर्लफ्रेंड के साथ कम बजट में घूमने वाली जगहों में शामिल हैं। दार्जिलिंग चाय के बागानों के लिए अधिक प्रसिद्ध हैं और दार्जिलिंग में बारिश के मौसम में घूमने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती हैं। दार्जिलिंग को पश्चिम बंगाल का स्वर्ग माना जाता है। यहाँ की बादियाँ और चाय के बागान इतने सुशोभित है कि आप यहाँ एक बार आकार दुबारा जरुर आना चाहेंगे। आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दार्जिलिंग में कम पैसों में ही बहुत अच्छी होटल्स में रुक सकते है और यहाँ के सुन्दर नजारों तथा आस-पास के अन्य पर्यटक स्थलों पर अपनी प्रेमिका को घूमाने के लिए भी ले जा सकते हैं।

और पढ़े: दार्जिलिंग के टॉप पर्यटन और दर्शनीय स्थल की जानकारी 

2. कम पैसों में प्रेमिका के साथ घूमने की अच्छी जगह शिलांग मेघालय – Premika Ke Sath Ghumne Ki Cheap Jagha Shillong Meghalaya In Hindi

कम पैसों में प्रेमिका के साथ घूमने की अच्छी जगह शिलांग मेघालय

शिलांग पर्यटन स्थल मेघालय की राजधानी है और भारत में गर्लफ्रेंड के साथ कम पैसे में घूमने वाली खूबसूरत जगहों में से एक हैं। शिलांग को पूरब के स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है। शिलांग मेघालय का बहुत सुन्दर और बहुत ही मन-भावन आकर्षक स्थल है। पहाड़ियों पर बसा होने के कारण शिलांग पर्यटन की दृष्टि से बहुत दिलचस्प स्थल बन चुका हैं। बारिश के मौसम में इस शहर का नजारा देखना बाकई दिलचस्प होता हैं और फिर साथ आपकी प्रेमिका हो तो इसका मजा चार गुना बढ़ जाता हैं। मेघालय के शिलांग में कई और भी जगह है जहां आप अपनी गर्लफ्रेंड को घूमने के लिए ले जा सकते हैं और अपनी ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं। जिनमे से शिलांग पीक, लेडी हैदर गार्भीडन तथा डॉन बास्को म्यूजियम बहुत ही ज्यादा फेमस है। आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बहुत ही कम पैसों में यहाँ बहुत ज्यादा एन्जॉय कर पाएंगे।

और पढ़े: शिलांग यात्रा की जानकारी 

3. लो बजट रोमांटिक ट्रिप पर गर्लफ्रेंड के साथ घूमे हॉर्सले हिल्स आंध्र प्रदेश – Low Cost Romantic Trip Par GF Ke Sath Ghume Horsley Hills Andhra Pradesh In Hindi

लो बजट रोमांटिक ट्रिप पर गर्लफ्रेंड के साथ घूमे हॉर्सले हिल्स आंध्र प्रदेश

हॉर्सले हिल्स आंध्रप्रदेश राज्य की बहुत ही खूबसूरत जगह है। समुद्र तल से 1265 मीटर की उंचाई पर यह जगह प्राकृतिक बादियों से भरी हुई है। हॉर्सले हिल्स में कई जगह घूमने लायक है और अपनी प्रेमिका को घुमाने लायक भी। इन स्थानों पर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके साथ ही यहाँ गंगोत्री झील और गली बंगा हिल्स जैसे कई स्थान घूमने लायक है। यकीन माने यहाँ आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस खूबसूरत जगह पर बहुत ख़ुशी महशूस करेंगे। यहाँ आपको कई प्रकार के जंगली जानवर भी देखने को मिलेंगे जिन्हें देखकर आपकी प्रेमिका खुश हो जाएगी और आपको कम बजट में अपनी मनमुताबिक ट्रिप का भी मजा आ जायेगा। इसके अलाव अपने मन को शांति प्राप्त करने वाले पर्यटक भी इस एकांत और दिलचस्प स्थान पर घूमने के लिए आते हैं।

4. लड़की के साथ घूमने की सस्ती जगह मैक्लोडगंज हिमाचल प्रदेश – Ladki Ke Sath Ghumne Ki Sasti Jagha Mcleodganj Himachal Pradesh In Hindi

लड़की के साथ घूमने की सस्ती जगह मैक्लोडगंज हिमाचल प्रदेश

मैक्लोडगंज भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा जिले में स्थित है। तिब्बतियों और बौद्ध लोगो की अधिकता के कारण यह बहुत ही प्रसिद्ध जगह है जोकि धर्मशाला के नजदीक स्थित हैं। तिब्बतियों की ज्यादा संख्या होने के कारण इस जगह का नाम “छोटा ल्हासा “ रखा गया है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कही घूमने जाने का मन बना रहे है तो आपको मैक्लोडगंज से अच्छी जगह कही नही मिलेगी। पहाड़ों की चोटी पर बसा यह खूबसूरत शहर अपनी सुंदरता के साथ-साथ कम खर्चीला होने के लिए भी बहुत जाना जाता हैं।

यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड को कम खर्च में घुमाने ले जाना चाहते हैं तो मैक्लोडगंज शानदार स्थान हैं। मैक्लोडगंज की सुन्दर वादियां आपके मन को बहुत सुकून देने वाली है। मैक्लोडगंज में कई और ऐसी जगहों में शामिल भागशू वाटर फाल, कालचक्र मंदिर तथा तिब्बत म्यूजियम बहुत ही फेमस है|

इस रोमांटिक जगह पर आपको कई स्पेशल कॉटेज भी उपलब्ध है जहां आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर सकते है। इतना ही नही मैक्लोडगंज की खूबसूरत वादियों का नजारा इतना शानदार है कि आप एक बार यहाँ आने के बाद बार–बार आना पसंद करेंगे। कम पैसों में इतना आनंद शायद ही आप और कही प्राप्त कर पाए। आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक बार हिमाचल प्रदेश की इन खूबसूरत वादियों की सैर पर जरूर आए।

और पढ़े: मैकलोडगंज का इतिहास और घूमने की 5 सबसे खास जगह 

5. गर्लफ्रेंड के साथ कम बजट में घूमने लायक जगह ऋषिकेश उत्तराखंड – Girlfriend Ke Sath Low Price Me Ghumne Layak Jagah Rishikesh Uttarakhand In Hindi

गर्लफ्रेंड के साथ कम बजट में घूमने लायक जगह ऋषिकेश उत्तराखंड

ऋषिकेश उत्तराखंड में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन डेस्टिनेशन हैं। यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते है, तो पर्वत के ऊपर बसी इस सुन्दर जगह के दर्शन करना ना भूले। धार्मिक रूप से भी ऋषिकेश बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है। यह तीर्थ स्थलों के रूप में भी जाना जाता है। इसके साथ ही यह पर्यटकों के लिए भी बहुत अच्छी जगह है। ऋषिकेश ट्रेकिंग के लिए बहुत ही शानदार जगह है और गर्लफ्रेंड या किसी अन्य व्यक्ति के साथ यदि कम पैसो में आप घूमना चाहते हैं तो ऋषिकेश एक शानदार स्थान हैं। इसके अलावा इसके नजदीक आकर्षित स्थान हैं जो एकान्त में कपल्स के घूमने के लिए आदर्श हैं। जिनमे से कुछ प्रसिद्ध है स्थान जैसे लक्ष्मण झूला और जूट से बना हुआ एक पुल।

और पढ़े: ऋषिकेश में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल 

6. प्रेमिका के साथ यादगार सस्ती ट्रिप के लिए बेस्ट जगह तवांग अरुणाचल प्रदेश – Premika Ke Sath Budget-Friendly Trip Ke Liye Best Jagah Tawang Arunachal Pradesh In Hindi

प्रेमिका के साथ यादगार सस्ती ट्रिप के लिए बेस्ट जगह तवांग अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश की बहुत ही खूबसूरत जगह तवांग है जो गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के लिए कम पैसो में घूमने के लिए जानी जाती हैं। यह जगह तवांग घाटी और तवांग चू नदी के कारण बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके साथ ही तवांग में कई अन्य स्थान घूमने लायक है। जिनमे से क्राफ्ट सेंटर,  गोरीचेन पीक, बाप तेंग्कांग वॉटरफॉल बहुत ही ज्यादा ख़ास है। तवांग समुद्र तल से लगभग 3500 मीटर की उंचाई पर स्थित है। यह आकर्षक स्थान आपको और आपकी गर्लफ्रेंड को बहुत सुकून महसूस कराएगा।

और पढ़े: अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी 

7. कम खर्च में गर्लफ्रेंड के साथ ट्रेवल करे जयपुर राजस्थान – Kam Karch Me Girlfriend Ke Sath Travel Kare Jaipur Rajasthan In Hindi

कम खर्च में गर्लफ्रेंड के साथ ट्रेवल करे जयपुर राजस्थान

जयपुर राजस्थान का बहुत खूबसूरत शहर हैं और प्रेमिका के साथ घूमने के लिए भारत की सबसे सस्ती जगहों में भी शामिल हैं। जयपुर में आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बहुत कम पैसों में बहुत अच्छी जगह घूम पाएंगे और साथ ही साथ बहुत एन्जॉय भी कर पाएंगे। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो जयपुर पुराने किलो और कई एतिहासिक धरोहरों का संग्रह किये हुए है। गुलाबी शहर (पिंक सिटी) के रूप में प्रसिद्ध यह शहर अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। राजस्थान से इतिहास के बारे में जानने के लिए कई पर्यटक हर साल इस शानदार जगह पर घूमने आते है।

और पढ़े: जयपुर शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थल 

8. कम पैसो में गर्लफ्रेंड के साथ एन्जॉय करे उदयपुर राजस्थान – Kam Paiso Me Gf Ko Sath Enjoy Kare Udaipur Rajasthan In Hindi

कम पैसो में गर्लफ्रेंड के साथ एन्जॉय करे उदयपुर राजस्थान

गर्लफ्रेंड के साथ कम पैसो घूमने वाली जगहों में शामिल राजस्थान स्टेट का उदयपुर शहर बकाई सुंदरता का धनी स्थान हैं। उदयपुर की खोज महाराणा उदय प्रताप जी द्वारा सन 1559 में की गई थी। उदयपुर झीलों के शहर के रूप में जाना जाता है। पिछोला झील उदयपुर की फेमस झील है और उदयपुर मेवाड़ की ऐतिहासिक राजधानी है। पिछोला झील के अलावा उदयपुर में कई घूमने लायक जगह है जहां आप अपनी प्रेमिका को घुमाने ले जा सकते हैं। पर्यटकों को सहज ही अपनी और आकर्षित करने वाला उदयपुर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को बहुत कम खर्च में एक साथ सुनहरे पल बिताने के लिए आमंत्रित करता हैं।

और पढ़े: उदयपुर घूमने की जानकारी और इसके 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

9. लड़की के साथ घूमने के लिए सस्ती जगह ऊटी तमिलनाडु – Ladki Ke Sath Ghumne Ke Liye Sasti Jagah Ooty Tamil Nadu In Hindi

लड़की के साथ घूमने के लिए सस्ती जगह ऊटी तमिलनाडु

ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है और आकर्षित पर्यटन स्थल होने के अलावा गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच बहुत लौकप्रिय स्थान हैं। तमिलनाडु तथा कर्नाटक की सीमा पर स्थित यह सुन्दर शहर बहुत ही रोमांटिक है। ऊटी के पहाड़ इतने शानदार है की इन पहाड़ों के कारण ऊटी को “पहाड़ों की रानी” कहा जाता है। रोमांस की दृष्टि से देखा जाए तो ऊटी से ज्यादा अच्छी जगह कपल्स को कही नही मिलेगी। ऊटी फोटोग्राफी के लिए भी बहुत फेमस है। फिल्म इंडस्ट्री से यहाँ लोग फोटो शूट करने आते है। ऊटी के बार में एक खास बात कि यहाँ साल भर मुफ्त में चोकोलेट मिलती है। आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस शानदार जगह पर घूमने जरुर आये।

और पढ़े: ऊटी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

10. गर्लफ्रेंड को घूमने के लिए सस्ती रोमांटिक जगह गोवा सिटी – Girlfriend Ko Ghumne Ke Liye Sasti Jagah Goa City In Hindi

गर्लफ्रेंड को घूमने के लिए सस्ती रोमांटिक जगह गोवा सिटी

गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य है लेकिन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सबसे ज्यादा सफल रहा हैं। यदि आप कम खर्च में अपनी गर्लफ्रेंड को एक शानदार ट्रिप पर ले जाना चाहते हैं तो गोवा एक शानदार विकल्प हैं। गोवा के खूबसूरत बीचों पर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं। गोवा पर्यटन अपने चारों तरफ समुद्र बीचों को समेटे हुए हैं और एक शानदार पर्यटन स्थल होने का दावा करता हैं। गोवा ऐसी जगह है जहां नाम सुनते ही हर कोई घूमने की इक्षा जाहिर करने लगता है। अपने समुद्र तटो के कारण गोवा एक रोमांटिक टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता हैं और देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी प्रेमिका, गर्लफ्रेंड और पत्नियों के साथ यहाँ घुमते हुए देखा गया हैं।

हमें अपने इस लेख में हमने आपको गर्लफ्रेंड के साथ घूमने वाली भारत की सबसे सस्ती जगहों के बारे जानकारी देने की कोशिश की हैं।आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment