शिलांग यात्रा की जानकारी  – Information About Shillong Tourism In Hindi

2.2/5 - (5 votes)

Shillong Tourism In Hindi : समुद्र तल से 1,491 मीटर की उचाई पर स्थित शिलांग मेघालय की राजधानी और एक फेमस हिल्स स्टेशन स्टेशन है। यह देश का ऐसा पहला ऐसा हिल स्टेशन हैं जहां चारों तरफ से जा सकते हैं। शिलांग का नाम एक शक्तिशाली देवता U-Shyllong के नाम पर रखा गया हैं। शिलांग हिल स्टेशन को बादलो का निवास और अपनी रमणीय पहाड़ियों के कारण इसे “पूर्व का स्कॉटलेंड” भी कहां जाता हैं। इसका सबसे उच्तम बिंदु 6,449 फीट उंचा हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार शिलांग भारत में सबसे अधिक आबादी वाला 330 वां शहर था।

यदि आप शिलांग के पर्यटन स्थल घूमने की ख्वाइश रखते हैं और इसके बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल – Top Tourist Attraction Of Shillong In Hindi

  1. शिलांग में घूमने की जगह उमियम झील – Shillong Me Ghumne Ki Jagah Umiam Lake In Hindi
  2. शिलांग में पर्यटन स्थल शिलांग पीक – Shillong Ke Paryatan Sthal Shillong Peak In Hindi
  3. शिलांग में मस्ती करने के लिए हाथी झरना – Shillong Tourism Me Famous Waterfall Elephant Falls In Hindi
  4. शिलांग पर्यटन में घूमने वाली जगहें मावलिननांग गांव – Shillong Paryatan Me Ghumne Wali Jagah Mawlynnong Village In Hindi
  5. शिलांग में करने के लिए डेविड स्कॉट ट्रेल – Things To Do On Shillong Trip David Scott Trail In Hindi
  6. शिलांग के दर्शनीय स्थल वार्ड की झील – Shillong Ke Darshaniya Sthal Ward’s Lake In Hindi
  7. शिलांग में घूमने लायक जगह मौसिनराम – Shillong Me Ghumne Layak Jagah Mawsynram In Hindi
  8. शिलांग यात्रा में देखने के लिए डॉन बॉस्को संग्रहालय – Shillong Tour Mein Dekhe Don Bosco Museum In Hindi
  9. शिलांग में आकर्षण स्थान लेडी हैदरी पार्क – Shillong Me Aakarshan Sthal Lady Hydari Park In Hindi
  10. शिलांग टूरिज्म में घूमे स्वीट फॉल्स – Shillong Tourism Me Ghume Sweet Falls In Hindi
  11. शिलांग की फेमस टूरिस्ट प्लेस नोहसिंगिथियांग फॉल्स – Shillong Ke Famous Tourist Place Nohsngithiang Falls In Hindi
  12. शिलांग में घूमने का स्थान स्प्रेड ईगल फॉल्स – Shillong Point Of Interest Spread Eagle Falls Meghalaya In Hindi
  13. शिलांग में देखने लायक जगह मावफलांग – Shillong Me Dekhne Layak Jagah Mawphlang In Hindi
  14. शिलांग शहर में वॉटरफॉल जकार्म फाल्स – Shillong Seher Me Waterfall Jakrem Falls In Hindi
  15. शिल्लोंग में स्थित मेघालय राज्य संग्रहालय – Place To Visit In Shillong Tourism State Museum In Hindi
  16. शिलांग पर्यटन स्थलों के भ्रमण में खासी हिल्स – Shillong Tourist Attractions Khasi Hills In Hindi
  17. शिलांग टूरिज्म में देखने वाली जगह संग्रहालय – Shillong Tourism Me Dekhne Wali Jagah Museums In Hindi
  18. शिलांग का आकर्षण स्थल सोहपेटबिनेंग – Shillong Ka Aakarshan Sthal Sohpetbneng Peak In Hindi
  19. शिलांग में टूरिस्ट स्पॉट कैलांग रॉक – Kyllang Rock Shillong Tourist Place In Hindi
  20. शिलांग में पिकनिक की जगह डेंगी पीक – Shillong Picnik Spot Diengiei Peak In Hindi

शिलांग की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Shilong In Hindi

शिलांग के मशहूर स्थानीय भोजन – Famous Local Food In Shillong In Hindi

शिलांग में कहां रुके इन हिंदी – Where To Stay In Shillong In Hindi

शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong In Hindi

  1. फ्लाइट से शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong By Train In Hindi
  3. रोड मार्ग से शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong By Bus In Hindi

शिलांग का नक्शा – Shillong Map

शिलांग की फोटो गैलरी – Shillong Images

1. शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल – Top Tourist Attraction Of Shillong In Hindi

शिलांग शहर कई पर्यटन स्थलों से सुसज्जित हैं जिस वजह से शिलांग घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती हैं। तो क्यों न आप भी एक बार इस प्राकृतिक प्रदेश की यात्रा के लिए निकले और इसकी सुन्दरता का लुत्फ़ उठाएं।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको शिलांग के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने जा रहे है इसलिए इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़े –

1.1 शिलांग में घूमने की जगह उमियम झील – Shillong Me Ghumne Ki Jagah Umiam Lake In Hindi

शिलांग में घूमने की जगह उमियम झील - Shillong Me Ghumne Ki Jagah Umiam Lake In Hindi
Image Credit: Malay Milan Choudhury

शिलांग में घूमने वाली जगह में उमियम झील एक मानव निर्मित झील है। यह झील भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय कि राजधानी शिलांग से 15 किलोमीटर कि दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित हैं। यह झील उन लोगो के लिए स्वर्ग कि तरह हैं जो प्रकृति कि खूबसूरती में दिलचस्पी रखते हैं।

और पढ़े: दार्जिलिंग टूरिज्म के बारे में संपूर्ण जानकारी 

1.2 शिलांग में पर्यटन स्थल शिलांग पीक – Shillong Ke Paryatan Sthal Shillong Peak In Hindi

शिलांग में पर्यटन स्थल शिलांग पीक - Shillong Ke Paryatan Sthal Shillong Peak In Hindi
Image Credit: Samyamoy Dutta

शिलांग के पर्यटन स्थल में शामिल शिलांग पीक समुद्र तल से 6449 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिलांग का सबसे उच्चतम बिंदु हैं। यहाँ पीक झरने के साथ-साथ पर्यटकों को शानदार और मनोरम दृश्य को प्रस्तुत करता हैं। सैलानिया दूरबीन के माध्यम से पक्षियों का आकर्षित दृश्य देख सकते हैं। यह स्थान कोहरे से घिरा हुआ रहता हैं।

1.3 शिलांग में मस्ती करने के लिए हाथी झरना – Shillong Tourism Me Famous Waterfall Elephant Falls In Hindi

शिलांग में मस्ती करने के लिए हाथी झरना – Shillong Tourism Me Famous Waterfall Elephant Falls In Hindi

शिलांग के पर्यटन स्थलों में हाथी फाल्स एक प्रमुख स्थल है और यह उत्तर पूर्व राज्य में सबसे लोकप्रिय फॉल्स में से एक हैं। हाथी का झरना पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग के सामान है। अंग्रेजों ने इस जलाशय को हाथी के आकार के कारण हाथी झरना या एलीफैंट फाल्स नाम दिया था। हलाकि 1897 में आएं भूकंप के चलते यह पत्थर क्षतिग्रस्त हो गया है।

1.4 शिलांग पर्यटन में घूमने वाली जगहें मावलिननांग गांव – Shillong Paryatan Me Ghumne Wali Jagah Mawlynnong Village In Hindi

शिलांग पर्यटन में घूमने वाली जगहें मावलिननांग गांव – Shillong Paryatan Me Ghumne Wali Jagah Mawlynnong Village In Hindi
Image Credit: Subhojit Bhowmik

शिलांग में देखने के लिए यहां का मावलिननांग गांव पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन हुआ हैं। मेघालय राज्य के मावलिननांग गांव को ‘गॉड्स ओन गार्डन’ के रूप में भी जाना जाता है। वर्ष 2003 में इस गांव ने एशिया के सबसे स्वच्छ गांव होने का दर्जा प्राप्त किया हैं। वर्ष 2014 के सर्वेक्षण के अनुसार इस गांव में लगभग 95 मकान, कृषि पर निर्भर लोगो के बीच साक्षरता दर 100% और मुख्य कृषि सुपारी थी। शिलांग का मावलिननांग गांव क्लीनेस्ट विलेज इन इंडिया के रूप में भी जाना जाता हैं।

1.5 शिलांग में करने के लिए डेविड स्कॉट ट्रेल – Things To Do On Shillong Trip David Scott Trail In Hindi

शिलांग में करने के लिए डेविड स्कॉट ट्रेल – Things To Do On Shillong Trip David Scott Trail In Hindi
Image Credit: Anurag Deka

डेविड स्कॉट ट्रेल मेघालय राज्य में सबसे लोकप्रिय ट्रेकिंग मार्ग हैं। इस मार्ग का नाम 1800 के दशक में एक ब्रिटिश अधिकारी डेविड स्कॉट द्वारा रखा गया था। इस मार्ग का उपयोग बांग्लादेश और असम के बीच किया जाता हैं। इस स्थान पर ट्रैक के लिए अक्टूबर और नवम्बर महिना सबसे अच्छा रहता हैं।

और पढ़े: काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी

1.6 शिलांग के दर्शनीय स्थल वार्ड की झील – Shillong Ke Darshaniya Sthal Ward’s Lake In Hindi

शिलांग शहर के मध्य में स्थित वार्ड की झील हैं शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और शिलांग यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए यह झील बहुत खास हैं। यह हरे-भरे बगीचे से घिरी हुई एक कृत्रिम झील हैं। इस झील को पोलक की झील के नाम से भी जाना जाता हैं और यह एक शानदार पिकनिक स्पॉट हैं।

1.7 शिलांग में घूमने लायक जगह मौसिनराम – Shillong Me Ghumne Layak Jagah Mawsynram In Hindi

 

 

 शिलांग में घूमने लायक जगह मौसिनराम – Shillong Me Ghumne Layak Jagah Mawsynram In Hindi

मौसिनराम दुनिया के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में से एक हैं। बारिश का लुत्फ़ उठाने वाले और प्रकृति प्रमियों के लिए स्थान एक स्वर्ग के सामान हैं। मासिनराम और चेरापूंजी एक दूसरे के नजदीक हैं। मासिनराम का अर्थ “माव” खासी शब्द से लिया गया हैं जिसका अर्थ पत्थर है। इस गांव का आकार शिवलिंगम की भाती हैं और यह गांव स्टैलाग्माइट को एकत्रित करने के लिए जाना जाता हैं।

1.8 शिलांग यात्रा में देखने के लिए डॉन बॉस्को संग्रहालय – Shillong Tour Mein Dekhe Don Bosco Museum In Hindi

शिलांग यात्रा में देखने के लिए डॉन बॉस्को संग्रहालय – Shillong Tour Mein Dekhe Don Bosco Museum In Hindi
Image Credit: Satyam Shreewastav

शिलांग में घूमने के लिए डॉन बॉस्को संग्रहालय पूरे उत्तर पूर्वी भारत के बारे में सामूहिक जानकारी को एक स्थान पर एकत्रित करके रखने वाला स्थान हैं। इसमें एक थीम संग्रहालय, पोशाक, हस्तशिल्प, संग्रहालय में क्षेत्रीय कलाकृति, अलंकरण, तस्वीरों और हथियारों को एकत्रित करके रखा गया हैं। यह संग्रहालय एक सात मंजिला ईमारत हैं।

1.9 शिलांग में आकर्षण स्थान लेडी हैदरी पार्क – Shillong Me Aakarshan Sthal Lady Hydari Park In Hindi

शिलांग में आकर्षण स्थान लेडी हैदरी पार्क – Shillong Me Aakarshan Sthal Lady Hydari Park In Hindi
Image Credit: Purna Sharma

शिलांग के पर्यटन स्थल लेडी हैदरी पार्क यहां आने वाले प्रत्येक टूरिस्ट की पसंदीदा जगह हैं। इस पार्क प्रांत की पहली महिला “लेडी हैदरी” को समर्पित किया गया है। इस विशाल पार्क को एक सुंदर मिनी चिड़ियाघर के रूप में भी जाना जाता है। लेडी हैदरी पार्क में 73 पक्षियों की प्रजाति और 100 से अधिक सरीसृपों को एक साथ देखा जा सकता हैं।

1.10 शिलांग टूरिज्म में घूमे स्वीट फॉल्स – Shillong Tourism Me Ghume Sweet Falls In Hindi

शिलांग टूरिज्म में घूमे स्वीट फॉल्स – Shillong Tourism Me Ghume Sweet Falls In Hindi

शिलांग घूमने वाली जगहों में स्वीट फाल्स देश के सबसे विशाल और सबसे शानदार झरनों में से एक हैं। हैप्पी वैली से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह आकर्षित स्वीट फाल्स पर्यटकों के बीच लौकप्रिय पिकनिक स्पॉट हैं। स्वीट फाल्स कि ऊंचाई 96 मीटर हैं। इस झरने का सफर थोडा मुस्किलो से भरा हुआ होता हैं।

और पढ़े: सात बहनों के राज्य (सेवन सिस्टर्स) के बारे में जानकारी

1.11 शिलांग की फेमस टूरिस्ट प्लेस नोहसिंगिथियांग फॉल्स – Shillong Ke Famous Tourist Place Nohsngithiang Falls In Hindi

शिलांग की फेमस टूरिस्ट प्लेस नोहसिंगिथियांग फॉल्स – Shillong Ke Famous Tourist Place Nohsngithiang Falls In Hindi

शिलांग के पर्यटन स्थलो नोहशंगथियांग फॉल्स चेरापूंजी से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह झरना चेरापूंजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों शामिल हैं। यह झरना भारत के सबसे उंचे झरनों में से एक हैं और लगभग 1033 फीट ऊंचाई से गिरता हैं। नोहसिंगिथियांग फॉल्स मेघालय के मव्समाई गांव में स्थित हैं।

1.12 शिलांग में घूमने का स्थान स्प्रेड ईगल फॉल्स – Shillong Point Of Interest Spread Eagle Falls Meghalaya In Hindi

शिलांग में घूमने वाली जगहों में यहां का स्प्रेड ईगल फॉल्स एक शानदार पर्यटन स्थल है। स्प्रेड ईगल झरना शिलांग के खासी जिले में छावनी से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं यह झरना शिलांग के सबसे चौड़े झरनों में से एक माना जाता हैं। शिलांग यात्रा के दौरान सती जलप्रपात या उर्कलियार के नाम से फेमस इस झरने को घूमने जरूर जाएं।

1.13 शिलांग में देखने लायक जगह मावफलांग – Shillong Me Dekhne Layak Jagah Mawphlang In Hindi

शिलांग में देखने लायक जगह मावफलांग - Shillong Me Dekhne Layak Jagah Mawphlang In Hindi
Image Credit: Amitesh Purwar

शिलांग के प्रमुख पर्यटक स्थलों में घूमने वाली जगहों में यहां का मावफलांग गांव एक प्रमुख स्थान हैं। यह भारत के उत्तर-पूर्व राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह स्थान पवित्र वन के बीच में स्थित हैं। पवित्र वन क्या हैं यदि यह जानना हैं इस स्थान का दौरा करना चाहिए।

1.14 शिलांग शहर में वॉटरफॉल जकार्म फाल्स – Shillong Seher Me Waterfall Jakrem Falls In Hindi

शिलांग शहर में वॉटरफॉल जकार्म फाल्स – Shillong Seher Me Waterfall Jakrem Falls In Hindi

शिलांग में घूमने की जगह जकार्म सल्फर का एक प्रसिद्ध गर्म पानी का झरना है। शिलांग शहर से लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान यहां के स्थानीय लोगों के बीच हॉट स्प्रिंग्स के रूप में लोकप्रिय है।

1.15 शिल्लोंग में स्थित मेघालय राज्य संग्रहालय – Place To Visit In Shillong Tourism State Museum In Hindi

शिल्लोंग में स्थित मेघालय राज्य संग्रहालय – Place To Visit In Shillong Tourism State Museum In Hindi
Image Credit: Heprit Khasi

मेघालय राज्य संग्रहालय सैलानियों के लिए एक आकर्षण पर्यटन स्थल है। जिसमे आदिवासी के समय की कलाकृतियों और प्राचीन शास्त्रों का संग्रह करके रखा गया हैं। यह खूबसूरत संग्रहालय स्टेट सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में लाइचुमियर में स्थित है और इसका रखरखाव मेघालय राज्य सरकार द्वारा किया जाता हैं।

और पढ़े: कामाख्या देवी मंदिर के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास

1.16 शिलांग पर्यटन स्थलों के भ्रमण में खासी हिल्स – Shillong Tourist Attractions Khasi Hills In Hindi

शिलांग पर्यटन स्थलों के भ्रमण में खासी हिल्स – Shillong Tourist Attractions Khasi Hills In Hindi
Image Credit: Saikat Saha

शिलांग के पर्यटन स्थलों में शामिल खासी हिल्स मेघालय की खासी जनजाति के नाम पर बनाई गई हैं। खासी पहाड़ी गारो-खासी रेंज का एक हिस्सा हैं और बड़ी पटकाई पहाड़ी की श्रृंखला के एक हिस्से के रूप में जाना जाती हैं। जोकि उत्तर-पूर्व क्षेत्र में भारत और म्यांमार की सीमा पर पहाड़ी की एक श्रंखला हैं। एशिया का दूसरा सबसे बड़ा नदी द्वीप “नोंगखुम द्वीप” भी इस आकर्षित स्थान पर हैं।

1.17 शिलांग टूरिज्म में देखने वाली जगह संग्रहालय – Shillong Tourism Me Dekhne Wali Jagah Museums In Hindi

 शिलांग टूरिज्म में देखने वाली जगह संग्रहालय – Shillong Tourism Me Dekhne Wali Jagah Museums In Hindi
Image Credit: Priyashikha Rai

शिलांग में घूमने के लिए असंख्य संग्रहालय हैं। वानखर एंटोमोलॉजी संग्रहालय, बटरफ्लाई संग्रहालय, अरुणाचल राज्य संग्रहालय, मेघालय राज्य संग्रहालय और राइनो संग्रहालय शिलांग यात्रा के दौरान आप देख सकते हैं।

1.18 शिलांग का आकर्षण स्थल सोहपेटबिनेंग – Shillong Ka Aakarshan Sthal Sohpetbneng Peak In Hindi

शिलांग का आकर्षण स्थल सोहपेटबिनेंग – Shillong Ka Aakarshan Sthal Sohpetbneng Peak In Hindi
Image Credit: George Garry Nongkhlaw

शिलांग के पर्यटन स्थलों में शामिल सोहपेटबिनेंग समुद्र तल से 1343 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक प्राकृतिक स्थान हैं। सोहपेटबिनेंग शब्द का स्थानीय भाषा में अर्थ ‘स्वर्ग की नाभि’ और वास्तव में स्वर्ग होता है।

1.19 शिलांग में टूरिस्ट स्पॉट कैलांग रॉक – Kyllang Rock Shillong Tourist Place In Hindi

शिलांग के आकर्षित पर्यटन स्थलों में से एक कैलांग रॉक लाल ग्रेनाइट से बनी एक खूबसूरत और अनोखी विशालकाय चट्टान हैं। जोकि मेघालय राज्य के पश्चिम खासी हिल्स में रखा गया एक विशाल गुंबद है। समुद्र तल से इस चट्टान की ऊंचाई  लगभग 5400 फीट है और इसकी चौड़ाई लगभग 1000 फीट है। ग्रेनाइट का यह विशाल खंड लौक कथाओं का हिस्सा भी माना जाता हैं।

1.20 शिलांग में पिकनिक की जगह डेंगी पीक – Shillong Picnik Spot Diengiei Peak In Hindi

शिलांग में पिकनिक की जगह डेंगी पीक – Shillong Picnik Spot Diengiei Peak In Hindi

शिलांग का पर्यटन स्थल डेंगी चोटी शिलांग के पश्चिमी किनारे पर स्थित हैं। 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पीक शिलांग की सबसे ऊंची चोटी शिलांग से सिर्फ 200 फीट छोटी है। इस चोटी की लगभग 1000 ऊंचाई बहुत अधिक सीधी (खड़ी ) हैं। यहां होने वाले साहसिक खेलों में रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग शामिल हैं।

इन सभी स्थानों पर घूमने के अलावा भी आप कुछ अन्य स्थानों पर भी घूमने जा सकते हैं। जैसे –

  • जयंतिया हिल्स
  • मज्जिमुबिन गुफा
  • लेटलम कैन्यनस
  • गारो हिल्स
  • ऑल सेंट्स चर्च
  • पुलिस बाजार
  • वायु सेना संग्रहालय
  • तितली संग्रहालय, शिलांग
  • राइनो हेरिटेज म्यूजियम

और पढ़े: मानस राष्ट्रीय उद्यान घूमने की जानकारी

2. शिलांग की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Shilong In Hindi

शिलांग की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Shilong In Hindi
Image Credit: Parag Aggarwal

शिलांग घूमने जाने के लिए अप्रैल से जून (ग्रीष्मकाल) सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय के दौरान यहां का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया हैं।

और पढ़े : फरवरी में घूमने के लिए इंडिया की बेस्ट जगहें 

3. शिलांग के मशहूर स्थानीय भोजन – Famous Local Food In Shillong In Hindi

शिलांग के मशहूर स्थानीय भोजन - Famous Local Food In Shillong In Hindi

शिलांग पर्यटन स्थल अपने यहां अति स्वादिष्ट भोजन की पेशकश करता हैं। यदि आप शिलांग की यात्रा पर आएं हुए हैं तो यहां के भोजन का आनंद लेना न भूले। शिलांग में मिलने वाले लोकल फूड में मोमोज, जलेबी, तुंगरीम्बाई, जादो, डोनिंग, चाउमीन, पाइनएप्पल, स्मोक्ड मीट, दोह खलीह, पुखलीन, चिल्ली पोर्क आदि के अलावा भी आपको कई आइटम आपके मूह का टेस्ट सुधारने और पेट की भूख शांत करने के लिए मिल जाएंगे।

4. शिलांग में कहां रुके इन हिंदी – Where To Stay In Shillong In Hindi

शिलांग में कहां रुके इन हिंदी – Where To Stay In Shillong In Hindi

शिलांग और इसके प्रमुख पर्यटक स्थल घूमने के बाद यदि आप रुकना चाहते हैं। तो आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि शिलांग में लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के आवास स्थान आपको मिल जाएंगे। जोकि आप अपनी सुविधानुसार ले सकते हैं। तो आइए हम आपको कुछ होटल के बारे में बताते है।

  • होटल पोलो टावर्स
  • होटल बारबेरेक इन
  • हॉली लॉज गेस्ट हाउस
  • होमस्टेड बी एंड बी
  • केजुन बेड और नाश्ता

और पढ़े: गुवाहाटी के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

5. शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong In Hindi

शिलांग यात्रा पर जाने के लिए आप हवाई मार्ग, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। शिलांग सभी तरह के यातायात साधनो से संपन्न हैं।

5.1 फ्लाइट से शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong By Flight In Hindi

फ्लाइट से शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong By Flight In Hindi

शिलांग शहर के पास अपना कोई एयरपोर्ट नही हैं लेकिन सबसे करीबी एयरपोर्ट 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बारापानी के पास उमरोई हवाई अड्डा है। अन्य शहरों के साथ इस एयरपोर्ट की सीमित कनेक्टिविटी है। भारत के सभी प्रमुख शहरो से अच्छी तरह से कनेक्टिविटी के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डा सबसे अच्छा विकल्प हैं (शिलांग भारत जाने के लिए फ़्लाइट)। गुवाहाटी से शिलांग की दूरी लगभग 100 किलोमीटर हैं।

5.2 ट्रेन से शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong By Train In Hindi

ट्रेन से शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong By Train In Hindi

शिलांग के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन गुवाहाटी में है। गुवाहाटी से शिलांग की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। स्टेशन से शिलांग जाने के लिए आप टैक्सी ले सकते हैं। गुवाहाटी न्यू दिल्ली और देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से बहुत एकचित तरह से जुड़ा हुआ हैं।

5.3 रोड मार्ग से शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong By Bus In Hindi

रोड मार्ग से शिलांग कैसे पहुंचे – How To Reach Shillong By Bus In Hindi

शिलांग सडक मार्ग के जरिए राज्य के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ हैं। गुवाहाटी से भी आप शिलांग के लिए बस ले सकते हैं लेकिन टैक्सी किराए पर लेना भी एक अच्छा बिचार है। सडक मार्ग के जरिए आप आसानी से शिलांग की यात्रा पर जा सकते हैं।

और पढ़े:  पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी 

इस आर्टिकल में अपने शिलांग की यात्रा और शिलांग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. शिलांग का नक्शा – Shillong Map

7. शिलांग की फोटो गैलरी – Shillong Images

View this post on Instagram

Police bazer shillong

A post shared by Manaranjan Singha (@manaranjansingha) on

https://www.instagram.com/p/BxM7qyygF31/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े :

Leave a Comment