गुवाहाटी के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी – Guwahati Tourism In Hindi

4.7/5 - (3 votes)

Guwahati Tourist places In Hindi ; गुवाहाटी विशाल ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर बसा हुआ पूर्व-उत्तर भारत में असम का सबसे बड़ा नगर हैं। प्राचीन समय में गुवाहाटी को प्रागज्योतिस्वर नाम से जाना जाता था। गुवाहाटी दो शब्दों गुवा और हाट से मिलकर बना हैं, जिसमे गुवा का अर्थ है सुपारी और हाट का अर्थ बाजार। गुवाहाटी शहर को “नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सेवन सिस्टर्स” का प्रवेश द्वार भी कहते हैं। गुवाहाटी में प्राचीन मंदिर की संख्या बहुत अधिक हैं और प्रत्येक मंदिर की कोई न कोई दिलचस्प कहानी सुनने को मिलती हैं जोकि आपको इतिहास के पन्ने पलटने पर मजबूर कर देती हैं।

यहां के प्रमुख मंदिरों में कामाख्या देवी के मंदिर में आने वाले भक्तगणों की संख्या बहुत अधिक होती हैं। गुवाहटी शहर में शहरीकरण और व्यावसायीकरण के आधुनिक युग के पहलु को ध्यान में रखते हुए शानदार जीवन शैली और एक खूबसूरत नाइटलाइफ़ का समावेश देखने को मिलता हैं। गुवाहाटी में एक चिड़ियाघर हैं जिसे असम राज्य चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता हैं और यह उत्तर-पूर्व भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। इस चिड़ियाघर में अधिक संख्या में विभिन्न जाति-प्रजाति के जानवर देखने को मिलते हैं।

गुवाहाटी टूरिस्ट प्लेस इन हिंदी – Guwahati Tourist Places In Hindi

  1. गुवाहाटी का दर्शनीय स्थल उमानंद मंदिर – Guwahati Ke Darshaniya Sthal Umananda Temple In Hindi
  2. गुवाहाटी का दर्शनीय स्थल कामाख्या देवी मंदिर – Guwahati Ke Darshaniya Sthal Kamakhya Devi Temple In Hindi
  3. गुवाहाटी में घूमने वाली जगह चिडियांघर – Guwahati Mein Ghumne Vali Jagah Guwahati Zoo In Hindi
  4. गुवाहटी में देखने लायक जगह असम राज्य संग्रहालय – Guwahati Me Dekhne Layak Jagah Assam State Museum In Hindi
  5. गुवाहाटी का दर्शनीय स्थल इस्कॉन मंदिर – Guwahati Ke Darshaniya Sthal ISKCON Temple In Hindi
  6. गुवाहाटी आकर्षक स्थल पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य – Guwahati Attractions Pobitora Wildlife Sanctuary In Hindi
  7. गुवाहाटी में घूमने वाली जगह उमानंद द्वीप – Guwahati Me Ghumne Vali Jagah Umananda Island In Hindi
  8. गुवाहाटी में देखने वाली जगह बसिष्ठ आश्रम – Guwahati Me Dekhne Vali Jagah Vashistha Ashram In Hindi
  9. गुवाहाटी के धार्मिक स्थल भुवनेस्वरी मंदिर – Guwahati Ke Dharmik Sthal Bhubaneswari Temple In Hindi
  10. गुवाहटी में देखने वाली जगह पांडु – Guwahati Mein Dekhne Layak Jagah Pandu In Hindi
  11. गुवाहाटी आकर्षक स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – Kaziranga National Park Guwahati Attractions In Hindi
  12. गुवाहाटी का तीर्थ स्थल हाजो – Guwahati Ke Tirth Sthal Hajo In Hindi
  13. गुवाहाटी में करने के लिए राफ्टिंग – Things To Do In Guwahati Rafting In Kameng River In Hindi
  14. गुवाहाटी पर्यटन स्थल दिसपुर –Dispur In Guwahati Tourism In Hindi
  15. गुवाहाटी टूरिस्ट प्लेस मानस नेशनल पार्क – Manas National Park Guwahati Tourist Place In Hindi
  16. गुवाहाटी का क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र – Regional Science Centre Guwahati In Hindi
  17. गुवाहाटी में घूमने के लिए फैंसी बाजार – Guwahati Me Ghumne Ke Liye Fancy Bazar In Hindi
  18. गुवाहाटी पर्यटन स्थल नवग्रह मंदिर – Guwahati Tourist Spot Navagraha Temple In Hindi
  19. गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र – Srimanta Sankardev Kala Kshetra Guwahati In Hindi
  20. गुवाहाटी का इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम – Indira Gandhi Athletic Stadium Guwahati In Hindi
  21. गुवाहाटी का प्रसिद्ध मंदिर सुकेश्वर मंदिर – Guwahati Famous Temple Sukreswar Temple In Hindi
  22. गुवाहाटी में देखने लायक जगह युद्ध स्मारक – Guwahati Me Dekhne War Memorial In Hindi
  23. गुवाहाटी का दर्शनीय जनार्दन मंदिर – Guwahati Darshaniya Sthal Janardana Mandir In Hindi
  24. गुवाहाटी पर्यटन स्थल स्ट्रैट ब्रिज – Guwahati Paryatan Sthal Saraighat Bridge In Hindi
  25. गुवाहाटी में अम्बुबाची मेला जरुर जाये – Guwahati Ka Ambubachi Mela Jarur Jaye In Hindi
  26. गुवाहाटी आकर्षक स्थल नेहरू पार्क – Guwahati Point Of Interest Nehru Park In Hindi

गुवाहाटी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Guwahati In Hindi

गुवाहाटी के प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में कहा रुके – Where To Stay In Guwahati In Hindi

गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati In Hindi

  1. फ्लाइट से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Train In Hindi
  3. बस से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Bus In Hindi

गुवाहाटी की लोकेशन का मैप – Guwahati Location

गुवाहाटी की फोटो गैलरी – Guwahati Images

1. गुवाहाटी टूरिस्ट प्लेस इन हिंदी – Guwahati Tourist Places In Hindi

गुवाहटी पर्यटक स्थल दूर-दूर से आने वाले यात्रियों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। यह स्थान विभिन्न पर्यटन स्थलो का बगीचा है जहां पर गुवाहटी में देखने लायक पर्यटन स्थल फल-फूल रहे हैं। तो आइए हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको गुवाहटी और इसके अतुलनीय स्थलों की सैर कराते हैं।

1.1 गुवाहाटी का दर्शनीय स्थल उमानंद मंदिर – Guwahati Ke Darshaniya Sthal Umananda Temple In Hindi

गुवाहाटी का दर्शनीय स्थल उमानंद मंदिर - Guwahati Ke Darshaniya Sthal Umananda Temple In Hindi
Image Credit: Sumanta Sadhu

गुवाहाटी का दर्शनीय स्थल उमानंद मंदिर मयूर दीप पर ब्रहमपुत्र नदी पर स्थित हैं। मंदिर एक छोटी पहाड़ी पर स्थित है जिसे भस्मकला या भस्मकुटा भी कहा जाता हैं। यह उमानंद मंदिर भगवान शिव शंकर को समर्पित हैं। उमानंद नाम की उत्पत्ति दो शब्दों उमा और आनंद से मिलकर हुई हैं। उमा शब्द भगवन शिव की पत्नी के नाम का प्रतिनिधित्व करता हैं।

1.2 गुवाहाटी का दर्शनीय स्थल कामाख्या देवी मंदिर – Guwahati Ke Darshaniya Sthal Kamakhya Devi Temple In Hindi

गुवाहाटी का दर्शनीय स्थल कामाख्या देवी मंदिर - Guwahati Ke Darshaniya Sthal Kamakhya Devi Temple In Hindi

गुवाहाटी के दर्शनीय स्थलों में कामाख्या देवी के मंदिर का महत्त्व बहुत अधिक है। यह मंदिर असम में गुवाहाटी के पश्चिमी भाग में नीलांचल पहाड़ी पर स्थित हैं। कामाख्या देवी का मंदिर भारत के प्रमुख मंदिरों में से एक हैं। पर्यटक इस स्थान पर आने का अवसर कदापि नही छोड़ते हैं।

और पढ़े: कामाख्या देवी मंदिर के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास

1.3 गुवाहाटी में घूमने वाली जगह चिडियांघर – Guwahati Mein Ghumne Vali Jagah Guwahati Zoo In Hindi

गुवाहाटी में घूमने वाली जगह चिडियांघर - Guwahati Mein Ghumne Vali Jagah Guwahati Zoo In Hindi

गुवाहाटी में देखने लायक जगह चिडियांघर भारत के प्रमुख चिड़ियाघरों में से एक हैं। असम राज्य चिड़ियाघर सह-वनस्पति उद्यान और गुवाहाटी चिड़ियाघर टूरिस्टो के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय स्थान हैं। यह चिड़ियाघर 430 एकड़ के भू-भाग में फैला हुआ हैं और यह गुवाहाटी के केंद्र में घने वनस्पति से भरा हुआ स्थान हैं। जिसे हेंगारी वन क्षेत्र के नाम से जाना जाता हैं। गुवाहटी आने वाले पर्यटक इस जू में आना पसंद करते हैं।

1.4 गुवाहटी में देखने लायक जगह असम राज्य संग्रहालय – Guwahati Me Dekhne Layak Jagah Assam State Museum In Hindi

गुवाहटी में देखने लायक जगह असम राज्य संग्रहालय - Guwahati Me Dekhne Layak Jagah Assam State Museum In Hindi
Image Credit: Praveen Pai

गुवाहटी में देखने की वाली जगह में असम राज्य संग्रहालय पर्यटकों के लिए एक बहुत अच्छी जगह हो सकती हैं। क्योंकि गुवाहाटी शहर के मध्य में होने की वजह से यह पर्यटको की पहुच में भी हैं और प्राचीन इतिहास से जुडी बाते, समृद्ध संस्कृति और अंतर्दृष्टि प्रदान करते हुए नजर आता हैं। यह स्थान इतिहास प्रेमियों को अपनी और आकर्षित करता हैं।

1.5 गुवाहाटी का दर्शनीय स्थल इस्कॉन मंदिर – Guwahati Ke Darshaniya Sthal ISKCON Temple In Hindi

गुवाहाटी का दर्शनीय स्थल इस्कॉन मंदिर - Guwahati Ke Darshaniya Sthal ISKCON Temple In Hindi
Image Credit: Rohit Debnath

गुवाहाटी के दर्शनीय स्थलों में शामिल इस्कॉन मंदिर को इस्कॉन इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर द कृष्णा चेतना के द्वारा स्थापित किया गया हैं। यह एक हिंदू धार्मिक समाज है और इसकी स्थापना सन 1966 में न्यूयॉर्क शहर में की गयी थी। खासतौर पर इसकी मुख्य मान्यता श्री मद भगवत गीता से सम्बंधित हैं। गुवाहाटी के संगठनों के तहत यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित हैं।

और पढ़े: इस्कॉन मंदिर वृंदावन की जानकारी 

1.6 गुवाहाटी आकर्षक स्थल पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य – Guwahati Attractions Pobitora Wildlife Sanctuary In Hindi

गुवाहाटी आकर्षक स्थल पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य - Guwahati Attractions Pobitora Wildlife Sanctuary In Hindi

गुवाहाटी के पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में दुनिया में एक सींग वाले गैंडों की संख्या बहुत अधिक देखने को मिलती हैं। यह वाइल्डलाइफ सेंचुरी मोबिगांव जिले में गुवाहाटी शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इस वन्यजीव अभ्यारण में कई प्रजाति के पक्षियों का बसेरा हैं।

1.7 गुवाहाटी में घूमने वाली जगह उमानंद द्वीप – Guwahati Me Ghumne Vali Jagah Umananda Island In Hindi

गुवाहाटी में घूमने वाली जगह उमानंद द्वीप - Guwahati Me Ghumne Vali Jagah Umananda Island In Hindi

गुवाहाटी शहर के बीच से होकर बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर बना उमानंद द्वीप दुनिया के सबसे छोटे द्वीपों में गिना जाता है। यह द्वीप ब्रिटिश उपनिवेशवादियों के बीच मयूर द्वीप के नाम से जाना जता था। ब्रिटिशों ने इसे इसके आकार के अनुसार नाम दिया हैं। माना जाता हैं कि इस स्थान पर ही भगवान शंकर की तपस्य भंग करते हुए कामदेव भस्म हो गए थे।

और पढ़े: सात बहनों के राज्य (सेवन सिस्टर्स) के बारे में जानकारी

1.8 गुवाहाटी में देखने वाली जगह बसिष्ठ आश्रम – Guwahati Me Dekhne Vali Jagah Vashistha Ashram In Hindi

गुवाहाटी में देखने वाली जगह बसिष्ठ आश्रम - Guwahati Me Dekhne Vali Jagah Vashistha Ashram In Hindi

गुवाहाटी में देखने के स्थान में गुरु वशिष्ठ के आश्रम देखने की जिज्ञासा गुवाहाटी आने वाले प्रत्येक पर्यटक की होती हैं। गुरु वशिष्ठ जिन्हें हिन्दू धर्म के महाग्रन्थ रामायण लिखने का श्रेय जाता हैं। यह माना जाता हैं कि गुरु वशिष्ठ ने इस आश्रम का निर्माण किया था और अपने जीवन की अंतिम सांस भी इसी आश्रम में ली थी।

1.9 गुवाहाटी के धार्मिक स्थल भुवनेस्वरी मंदिर – Guwahati Ke Dharmik Sthal Bhubaneswari Temple In Hindi

गुवाहाटी के धार्मिक स्थल भुवनेस्वरी मंदिर – Guwahati Ke Dharmik Sthal Bhubaneswari Temple In Hindi
Image Credit: Saurabh Kr Das

गुवाहाटी का दर्शनीय स्थल भुवनेस्वरी मंदिर गुवाहटी रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर गुवाहटी की नीलाचल पहाड़ियों के ऊपर अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं जोकि यहां के कामाख्या देवी मंदिर से थोड़ी अधिक हैं।

1.10 गुवाहटी में देखने वाली जगह पांडु – Guwahati Mein Dekhne Layak Jagah Pandu In Hindi

गुवाहटी में देखने वाली जगह पांडु - Guwahati Mein Dekhne Layak Jagah Pandu In Hindi
Image Credit: Ravi Kumar

गुवाहाटी में देखने लायक जगह पांडु नगरी का नाम महाभारत काल के दौरान के महाराज पांडु के नाम पर रखा गया हैं। महाराज पांडु पांचो पांडव के पिता थे। यह स्थान शहर के टीला हिल्स में पांडुनाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हैं। पांच पांडवो का नेतृत्व करते हुए पांच गणेश मूर्ती यहा मिलती हैं। माना जाता हैं कि निर्वासन के समय पांचो भाइयों ने गणेश के रूप में यहा शरण (छुपे ) ली थी।

1.11 गुवाहाटी आकर्षक स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – Kaziranga National Park Guwahati Attractions In Hindi

गुवाहाटी आकर्षक स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान - Kaziranga National Park Guwahati Attractions In Hindi

गुवाहाटी में पर्यटक के बीच घूमने या देखने लायक जगह में यहा का काजीरंगा नेशनल पार्क एक खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं। दुनिया में पाए जाने वाले एक सींग वाले गेंडो की आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा इस राष्ट्रीय उद्यान में देखने को मिल जाएगा। कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका हैं। यह कई जाति और प्रजाति के जानवर पाए जाते है।

और पढ़े: काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी

1.12 गुवाहाटी का तीर्थ स्थल हाजो – Guwahati Ke Tirth Sthal Hajo In Hindi

गुवाहाटी का तीर्थ स्थल हाजो - Guwahati Ke Tirth Sthal Hajo In Hindi
Image Credit: Mintu Bora

गुवाहाटी में हाजो एक प्राचीन तीर्थस्थल हैं और यह स्थान तीनो धर्म हिन्दू, मुस्लिम और बौद्ध के अनुयाईयों के लिए एक आकर्षित स्थान हैं। यह स्थान दुर्गा, विष्णु, शिव, बुद्ध के अलावा प्रमुख मुस्लिम संतो को समर्पित हैं। यह स्थान असम में गुवाहटी से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

1.13 गुवाहाटी में करने के लिए राफ्टिंग – Things To Do In Guwahati Rafting In Kameng River In Hindi

गुवाहाटी में करने के लिए राफ्टिंग – Things To Do In Guwahati Rafting In Kameng River In Hindi

गुवाहाटी की कामेंग नदी में शानदार राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता हैं। यह स्थान समृद्ध आदिवासी संस्कृति, घने जंगल, मदर नेचर की महिमा, शानदार नदी तंत्र और अद्भुत जैव विविधता के बीच आकर्षित कर देने वाला स्थान हैं। यह आने वाले पर्यटक शानदार राफ्टिंग का अनुभव लेते हुए नजर आते है। इसके अलावा भी यहा करने के लिए बहुत कुछ मिल जाता हैं।

और पढ़े: भारत में रिवर राफ्टिंग करने की 10 खास जगह

1.14 गुवाहाटी पर्यटन स्थल दिसपुर – Dispur In Guwahati Tourism In Hindi

गुवाहाटी पर्यटन स्थल दिसपुर – Dispur In Guwahati Tourism In Hindi
Image Credit: Ankur

गुवाहाटी में देखने के लिए दिसपुर शहर पर्यटकों के लिए एक शानदार गंतव्य स्थान साबित हो सकता हैं। दिसपुर में देखने वाली जगह में सुन्दर झरने और आकर्षित करने वाली ट्रेकिंग ट्रेल हैं। यहां बना हुआ शंकरदेव कलाक्षेत्र का सांस्कृतिक संग्रहालय भी अधिक लौकप्रिय है। संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्सवों को देखने का अनुभव लिया जा सकता हैं।

1.15 गुवाहाटी टूरिस्ट प्लेस मानस नेशनल पार्क – Manas National Park Guwahati Tourist Place In Hindi

गुवाहाटी टूरिस्ट प्लेस मानस नेशनल पार्क - Manas National Park Guwahati Tourist Place In Hindi

गुवाहाटी का मानस नेशनल पार्क पर्यटकों को बहुत अधिक आकर्षित करता हैं। इस पार्क को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया जा चुका है। जिसे हिमालय की गोद में बसाया गया हैं। यहां कई जाति के जानवार पाएं जाते हैं जिनमे लिस्पिड हार्स, पैगी कुत्ते आदि शामिल हैं।

और पढ़े: मानस राष्ट्रीय उद्यान घूमने की जानकारी 

1.16 गुवाहाटी का क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र – Regional Science Centre Guwahati In Hindi

गुवाहाटी का क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र - Regional Science Centre Guwahati In Hindi
Image Credit: Abhishek Sharma

गुवाहाटी का क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र गुवाहाटी शहर के बाहरी इलाके में जवाहर नगर खानापारा में स्थित है। इस क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय के 27 केंद्रों का निर्माण किया जा चुका हैं। सन 1994 में इस संग्रहालय की स्थापना की गई थी। जिसमे कई दुर्लभ उपकरण, मशीनरी, डेमो प्रयोग सेटअप, दुर्लभ विज्ञान उपकरण आदि शामिल हैं।

1.17 गुवाहाटी में घूमने के लिए फैंसी बाजार – Guwahati Me Ghumne Ke Liye Fancy Bazar In Hindi

गुवाहाटी में घूमने के लिए फैंसी बाजार – Guwahati Me Ghumne Ke Liye Fancy Bazar In Hindi

गुवाहटी में घूमने के लिए यहा का पिस्सू बाजार सर्वोपरि हैं इस बाजार को चांदनी चौक के नाम से भी जाना जाता हैं। इस फैंसी बाजार में कई छोटी बड़ी दुकाने, स्टोल, खूबसूरत चीजो का कलेक्शन आपको देखने के लिए मिल जाएगा। आकर्षक स्ट्रीट शॉपर्स, स्थानीय स्ट्रीट फूड की खुशबू के साथ ही बाजार यह बाजार कई अतरंगी दुकानों से भरा हुआ हैं।

और पढ़े: वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें

1.18 गुवाहाटी पर्यटन स्थल नवग्रह मंदिर – Guwahati Tourist Spot Navagraha Temple In Hindi

गुवाहटी में दक्षिण पूर्वी चित्रचल पहाड़ी के ऊपर स्थित यह आकर्षित नवग्रह मंदिर एक शानदार हिन्दू मंदिर हैं। जोकि नौ खगोलीय पिंडों को समर्पित है।

1.19 गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र – Srimanta Sankardev Kala Kshetra Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र - Srimanta Sankardev Kala Kshetra Guwahati In Hindi
Image Credit: Tarun Chanda

गुवाहाटी में मध्यकाल के कवि, नाटककार और सुधारक के रूप में पहचाने जाने वाले श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र गुवाहाटी में एक सांस्कृतिक संस्थान है। असम की संस्कृति, कला और परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस परिसर का निर्माण किया गया था।

1.20 गुवाहाटी का इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम – Indira Gandhi Athletic Stadium Guwahati In Hindi

गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम का उद्घाटन वर्ष 2007 में किया गया था। यह स्टेडियम लोखरा में गुवाहाटी के दक्षिणी किनारे में स्थित है। इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम को सुरसजाई स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता हैं। यह मैदान फुटबाल खेल से सम्बंधित हैं।

1.21 गुवाहाटी का प्रसिद्ध मंदिर सुकेश्वर मंदिर – Guwahati Famous Temple Sukreswar Temple In Hindi

गुवाहाटी का प्रसिद्ध मंदिर सुकेश्वर मंदिर - Guwahati Famous Temple Sukreswar Temple In Hindi

गुवाहाटी का सुक्रेस्वर मंदिर ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण में सुकेश्वर या इटखुली नामक पहाड़ी पर स्थित हैं। यह सुक्रेस्वर मंदिर भगवान भोलेनाथ को समर्पित हैं। सुक्रेस्वर मंदिर का निर्माण वर्ष 1744 में अहोम राजा प्रमत्त सिंहा द्वारा किया गया था। बाद में वर्ष 1759 में राजेश्वर सिंघा द्वारा इसमें वित्तीय परिवर्तन किए गए थे।

1.22 गुवाहाटी में देखने लायक जगह युद्ध स्मारक – Guwahati Me Dekhne War Memorial In Hindi

गुवाहाटी में देखने लायक जगह युद्ध स्मारक - Guwahati Me Dekhne War Memorial In Hindi
Image Credit: Mridul Baishya

गुवाहाटी में बना वार मेमोरियल गुवाहाटी शहर के लतासिल में दिगलीपुखुरी पार्क के पास स्थित है। यह वॉर मेमोरियल उन शहीदों को समर्पित किया गया है जिन्होंने राष्ट्र के प्रति अपना श्रधा दिखाते हुए कई लड़ियां लड़ी और वीरगति को प्राप्त किया। इस स्मारक की नीव 18 मई 2015 को रखी गई थी हालाकि साईट दिसंबर 2016 में सार्वजानिक रूप से खुली थी।

और पढ़े: भारत के वीर शहीदों को समर्पित नेशनल वॉर मेमोरियल

1.23 गुवाहाटी का दर्शनीय जनार्दन मंदिर – Guwahati Darshaniya Sthal Janardana Mandir In Hindi

गुवाहाटी का दर्शनीय जनार्दन मंदिर – Guwahati Darshaniya Sthal Janardana Mandir In Hindi
Image Credit: Vishal Sharma

गुवाहाटी का यह दर्शनीय स्थल जनार्दन मंदिर ब्रह्मपुत्र नदी के शुक्लेश्वर घाट पर शुक्लेश्वर की पहाड़ी पर स्थित हैं। जनार्दन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा सुसौभित हो रही हैं। ब्रहमपुत्र नदी का खूबसूरत नजारा और हरि-भरी भूमि मंदिर की सौभा और अधिक बढ़ा देती हैं।

1.24 गुवाहाटी पर्यटन स्थल स्ट्रैट ब्रिज – Guwahati Paryatan Sthal Saraighat Bridge In Hindi

गुवाहाटी पर्यटन स्थल स्ट्रैट ब्रिज - Guwahati Paryatan Sthal Saraighat Bridge In Hindi

गुवाहाटी शहर में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर बना स्ट्रैट ब्रिज का निर्माण कार्य वर्ष 1958 में शुरू हुआ था और 1962 में इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा किया गया था।

1.25 गुवाहाटी में अम्बुबाची मेला जरुर जाये – Guwahati Ka Ambubachi Mela Jarur Jaye In Hindi

गुवाहाटी में अम्बुबाची मेला जरुर जाये – Guwahati Ka Ambubachi Mela Jarur Jaye In Hindi

गुवाहाटी में लगने वाला भव्य अम्बुबाची मेला उत्तर-पूर्व भारतीय राज्य असम में गुवाहाटी शहर के नीलाचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या देवी मंदिर के नजदीक ही लगता हैं। इस मेले में दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और मेले का लुत्फ उठाते हैं।

1.26 गुवाहाटी आकर्षक स्थल नेहरू पार्क – Guwahati Point Of Interest Nehru Park In Hindi

गुवाहाटी आकर्षक स्थल नेहरू पार्क - Guwahati Point Of Interest Nehru Park In Hindi

गुवाहाटी नगर के केंद्र में स्थित नेहरु पार्क गुवाहाटी के पानबाजार क्षेत्र में कॉटन कॉलेज के सामने बना हुआ हैं। नेहरू पार्क को वर्ष 2000 में बनाया गया था जोकि आज यहा आने वाले पर्यटकों के लिए एक मुख स्थान के रूप में जाना जाता हैं। इस पार्क का नाम भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के नाम पर रखा गया हैं।

Read More: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की खास बातें

2. गुवाहाटी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Guwahati In Hindi

गुवाहाटी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Guwahati In Hindi

गुवाहाटी पर्यटकों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैं और पर्यटक यहा वर्ष भर आते रहते हैं। लेकिन गुवाहाटी आने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक का माना जाता हैं। इस मौसम में गुवाहाटी का तापमान भी अनुकूल रहता हैं।

3. गुवाहाटी के प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Guwahati In Hindi

गुवाहाटी के प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Guwahati In Hindi

गुवाहाटी के आने वाले पर्यटक यहा स्वादिष्ट डिस की उम्मीद करते हैं। गुवाहाटी शहर अपने यहा आने वाले महमानों को कभी निराश भी नही करता हैं और कई तरह की भोजन सामग्री के साथ पर्यटकों की सेवा करता हैं। तो आइए हम आपको गुवाहाटी के कुछ प्रसिद्ध भोजन के बारे में बताते है। न्गा-थोंगबा, मछली और अदरक की करी, इरोंगबा,  कटहल-गिरी की चटनी, लक्सा के साथ साथ भारतीय, चीनी, मुगलई और महाद्वीपीय फ़ूड की भरमार यहा देखने को मिलती हैं। इनके अलावा आप पास्ता, पिज्जा, केक और पस्ते को भी शामिल कर सकते हैं।

4. गुवाहाटी में कहा रुके – Where To Stay In Guwahati In Hindi

गुवाहाटी में कहा रुके – Where To Stay In Guwahati In Hindi

गुवाहाटी की यात्रा करने के बाद यदि आप यहा कुछ दिन और रुकना चाहते हैं। तो हम आपको बता दें कि गुवाहाटी में लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के कई होटल हैं। तो आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं।

  • नोवोटेल गुवाहाटी जीएस रोड
  • रेडिसन ब्लू होटल गुवाहाटी
  • मेफ्लावर होटल
  • विवांता गुवाहाटी
  • ब्रह्मपुत्र जंगल रिज़ॉर्ट

और पढ़े: त्रिपुरा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी 

5. गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati In Hindi

गुवाहाटी जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

5.1 फ्लाइट से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Flight In Hindi

फ्लाइट से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Flight In Hindi

यदि आपने गुवाहाटी जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दें कि गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे अच्छी पसंद होगी जोकि गुवाहाटी शहर के से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर हैं। यहां से आपको स्थानीय साधन मिल जाएंगे।

5.2 ट्रेन से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Train In Hindi

ट्रेन से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Train In Hindi

यदि आपने ट्रेन से गुवाहाटी जाने की योजना बनाई हैं तो हम आपको बता दें कि गुवाहाटी जंक्शन देश के अन्य प्रमुख नगरो से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। इसके अलावा भी गुवाहाटी में अन्य रेलवे स्टेशन कामाख्या जंक्शन, न्यू गुवाहाटी जंक्शन और अज़रा रेलवे स्टेशन मौजूद हैं।

5.3 बस से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Bus In Hindi

बस से गुवाहाटी कैसे पहुंचे - How To Reach Guwahati By Bus In Hindi

गुवाहाटी आने वाले पर्यटक यदि बस का चुनाव करते हैं। तो हम आपको बतादें कि गुवाहाटी शहर असम राज्य और भारत के सभी सभी शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से जुड़ा हुआ हैं। तो आप बस के माध्यम से भी अपनी यात्रा बहुत आसानी से कर सकते हैं।

और पढ़े: गंगटोक में घूमने की 15 खास जगह

इस आर्टिकल में आपने गुवाहाटी के प्रमुख पर्यटक स्थलो के बारे में जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. गुवाहाटी की लोकेशन का मैप – Guwahati Location

7. गुवाहाटी की फोटो गैलरी – Guwahati Images

View this post on Instagram

Kamakhya Devi Temple ??

A post shared by Gautam Subramanya (@gautham26) on

View this post on Instagram

#photographyindia #assamphotography

A post shared by Raagavi (@raagavi.d) on

https://www.instagram.com/p/BwQxKHIlUeH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment