काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी – Kaziranga National Park & Tiger Reserve Information in Hindi

4.1/5 - (36 votes)

Kaziranga National Park In Hindi : काजीरंगा नेशनल पार्क भारत के असम राज्य के गोलाघाट और नागांव जिले में स्थित एक बहुत ही फेमस नेशनल पार्क है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान दुनिया का एक ऐसा नेशनल पार्क हैं, जो एक सींग वाले गैंडों की सबसे अधिक आबादी (दो-तिहाई) के लिए प्रसिद्ध है। मार्च 2015 में जनगणना के अनुसार, काजीरंगा नेशनल पार्क में लगभग 2,401 गैंडे थे। बता दें कि इस राष्ट्रीय पार्क को 1985 में विश्व विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की संरक्षित और निरंतर जैव विवधता इसे बेहद खास बनाती है, जिसकी वजह से इस पार्क में कई तरह के जीव पाए जाते हैं। इस पार्क को भारतीय बाघों का घर भी कहा जाता है। काजीरंगा के जल निकाय और जंगल इस पार्क को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को एक अलग ही आनंद की प्राप्ति होती है।

  1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास – Kaziranga National Park History In Hindi
  2. काजीरंगा नेशनल पार्क में पाये जाने वाले जानवर- Animals In Kaziranga National Park In Hindi
  3. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले वनस्पति- Flora In Kaziranga National Park In Hindi
  4. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सफारी – Kaziranga National Park Wildlife Safari In Hindi
  5. काजीरंगा नेशनल पार्क में जीप सफारी – Jeep Safari in Kaziranga National Park In Hindi
  6. जीप सफारी से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण करने का समय – Jeep Safari Timing Kaziranga In Hindi
  7. काजीरंगा में हाथी सफारी – Elephant Safari in Kaziranga National Park In Hindi
  8. काजीरंगा में हाथी सफारी का समय – Kaziranga Elephant Safari Rides Timing In Hindi
  9. काजीरंगा नेशनल पार्क की सैर का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kaziranga National Park In Hindi
  10. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रेस्तरां और भोजन – Restaurants And Food In Kaziranga National Park In Hindi
  11. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तक कैसे पहुँचें – How To Reach Kaziranga National Park In Hindi
  12. काजीरंगा नेशनल पार्क हवाई जहाज से कैसे पहुँचें – How To Reach Kaziranga National Park By Air In Hindi
  13. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान रेल की मदद से कैसे पहुँचें – How To Reach Kaziranga National Park By Train In Hindi
  14. काजीरंगा नेशनल पार्क तक सड़क मार्ग द्वारा कैसे पहुँचें – How To Reach Kaziranga National Park By Road In Hindi
  15. काजीरंगा नेशनल पार्क का पता – Kaziranga National Park Location
  16. काजीरंगा नेशनल पार्क की फोटो – Kaziranga National Park Images

1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास – Kaziranga National Park History In Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास - Kaziranga National Park History In Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि इस यहाँ एक गांव के पास एक लड़की रहती थी जिसका नाम रंगा था जिसको काजी नाम के एक लड़के से प्यार हो गया। घर वालों के न मानने पर दोनों घर से भाग गए और जंगल में गायब हो गये। इसलिए इस पार्क का नाम उन दोनों के नाम से काजीरंगा रखा गया है।

काजीरंगा के बारे में एक कहानी और सामने आती है जिसमे बताया गया है कि 16 वीं शताब्दी के दौरान एक संत-विद्वान श्रीमंत शंकरदेव ने एक निःसंतान दंपति काज़ी और रंगाई को आशीर्वाद दिया और उनसे कहा कि वो इस जगह पर एक तालाब बनाए जिससे कि उनका नाम हमेशा जाना-जाए।

1 जून 1905 में 232 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को काजीरंगा प्रस्तावित रिजर्व फ़ॉरेस्ट बनाया गया था। इसके इस जगह को 1908 में  रिज़र्व फ़ॉरेस्ट घोषित कर दिया गया था। इसका नाम बदलकर 1916 में काज़ीरंगा गेम रिज़र्व रख दिया गया। बाद में वर्ष 1950 में इस पार्क को काजीरंगा वन्यजीव अभयारण्य बना दिया गया। 1968 में असम राष्ट्रीय उद्यान अधिनियम पारित हुआ और काजीरंगा को राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया। 11 फरवरी 1974  इस पार्क को भारतीय सरकार से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई। बता दें कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का नाम यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।

2. काजीरंगा नेशनल पार्क में पाये जाने वाले जानवर- Animals In Kaziranga National Park In Hindi

काजीरंगा नेशनल पार्क में पाये जाने वाले जानवर- Animals In Kaziranga National Park In Hindi

काजीरंगा नेशनल पार्क में एक सींग का गैंडा, जंगली पानी वाली भैंस (वाइल्ड वाटर बफेलो) और पूर्वी दलदली हिरण दुनिया में सबसे अधिक आबादी में पाएं जाने के लिए फेमस है। इस नेशनल पार्क में कुल मिलाकर 35 स्तनधारी प्रजातियां पाई जाती हैं लेकिन इनमें 15 अब खतरें में हैं। इसके अलावा काजीरंगा में पाए जाने वाले अन्य जानवरों में हाथी, गौर, सांभर, जंगली सूअर, बंगाल लोमड़ी, गोल्डन सियार, आलसी भालू, भारतीय मोंटजैक, भारतीय ग्रे नेबला, छोटा भारतीय नेबला के नाम शामिल हैं। इसके साथ एक सींग वाले गेंडे, जंगली जल भैंस, दलदल हिरण, एशियाई हाथी और शाही बंगाल बाघ सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। काजीरंगा में प्रति 5 वर्ग किमी में एक बाघ पाया जाता है। इसके अलावा पार्क में जंगली बिल्लियों की आबादी 118 है।

अगर काजीरंगा में पाए जाने वाले पक्षिओं के बारे में बात करें तो इनमे सफेद-सामने वाले हंस, फेरुगिन डक, बेयर पोचर्ड बतख, काले गर्दन वाले सारस, एशियाई ओपनबिल कॉर्क, बेलीथ के किंगफिशर, सफेद बेल वाले बगुले, डालमेशियन पेलिकन, स्पॉट-बिल्व्ड के नाम शामिल हैं। इस नेशनल पार्क में गिद्धों की तीन प्रजातियाँ पाई जाती हैं। जिनके नाम हैं भारतीय गिद्ध (इंडियन वल्चर), दुबले पतले गिद्ध (सिलेंडर बिल्ड वल्चर), इंडियन वाइट वल्चर है।

3. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले वनस्पति- Flora In Kaziranga National Park In Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले वनस्पति- Flora In Kaziranga National Park In Hindi

काजीरंगा में में पाए जाने वाले वनस्पति की समृद्ध विविधता यहाँ हर साल ने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है इसके साथ उनके मन को एक अलग शांति का अनुभव कराती है। बता दें कि राष्ट्रीय उद्यान ब्रह्मपुत्र नदी की बाढ़ से घिरा हुआ क्षेत्र है जिसकी वजह से यहाँ पाए जाने वाले पौधों, जानवरों और पक्षियों को मदद मिलती है।

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में तीन प्रमुख प्रकार की वनस्पतियां पाए जाते हैं जिनमे कई तरह की घास शामिल हैं। बड़े घास, छोटे घास के अलावा यहाँ पर उष्णकटिबंधीय आर्द्र और सदाबहार वन पाए जाते हैं। यहां पर पाए जाने वाले जलीय वनस्पति जैसे कमल, जलकुंभी और जल लिली आदि इस जगह के वातावरण को बेहद सुंदर बनाते हैं। वर्ष 1986 में किए गए वनस्पतियों के सर्वेक्षण की माने तो यहां पर 41% ऊँचे हाथी घास (टाल एलीफैंट ग्रास), 29% खुले जंगल, 11% छोटी घास, 8% नदियाँ और अन्य जल स्त्रोत, 6% रेत और 4% स्वामपलैंड पाए जाते हैं।

और पढ़े : कर्नाटक के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभयारण्य 

4. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सफारी – Kaziranga National Park Wildlife Safari In Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सफारी - Kaziranga National Park Wildlife Safari In Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले पर्यटक दो तरह की सफारी, हाथी सफारी और जीप सफारी की सुविधा मिलती हैं। इन दोनों ही सफारी की मदद से आप काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के जीवजन्तु और जंगलो के आकर्षक दृश्य को देख सकते है।

5. काजीरंगा नेशनल पार्क में जीप सफारी – Jeep Safari in Kaziranga National Park In Hindi

काजीरंगा नेशनल पार्क में जीप सफारी - Jeep Safari in Kaziranga National Park In Hindi

काजीरंगा नेशनल पार्क में सफारी यात्रा यहाँ आने वाले यात्रियों के लिए मुख्य आकर्षण केंद्र बनी हुई है। यहां आने वाले सभी पर्यटक इस पार्क में जीप सफारी यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। बता दें कि काजीरंगा नेशनल पार्क में दुनिया की सभी लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए संरक्षित वातावरण बनाया गया है। जहाँ आप कुछ लुप्तप्राय पशु, पक्षी और स्तनधारी को देख सकते हैं।

काजीरंगा नेशनल पार्क में आप जीप सफारी या आधुनिक एसयूवी सफारी से यात्रा कर सकते हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जीप सफारी में आप यहाँ पाए जाने वाले जानवर जैसे भारतीय गैंडा, जंगली भैंसा, भारतीय हाथी, काला भालू, सांभर, मैकाक, स्लोट बियर, जंगली सूअर, भारतीय तेंदुआ, और कई तरह के पक्षिओं को देख पाएंगे। कांजीरंगा में कई तरह के प्रवासी पक्षी भी पाए जाते हैं जो यहाँ का नजारा आकर्षक बनाते हैं। पक्षी और प्रकृति से प्यार करने वाले पर्यटकों के मन जो यह जगह उत्साह से भर देती है।

6. जीप सफारी से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण करने का समय – Jeep Safari Timing Kaziranga In Hindi

अगर आप काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जीप सफारी का आनंद लेना चाहते हैं तो बता दें कि इसका समय सुबह 07:00 बजे से 09:30 बजे तक या दोपहर में 1:30 बजे से 3:30 तक है।

7. काजीरंगा में हाथी सफारी – Elephant Safari in Kaziranga National Park In Hindi

काजीरंगा में हाथी सफारी - Elephant Safari in Kaziranga National Park In Hindi

यदि आप काजीरंगा में हाथी पर बैठकर जंगल की सैर करना चाहते हैं, तो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में आपको हाथी की सवारी यहाँ पाए जाने वाले गैंडों और अन्य वन्यजीवों का आकर्षक नजारा दिखाएगी। वन विभाग द्वारा काजीरंगा में हाथी सफारी दिन में दो बार (सुबह और शाम) की जाती है। जिसमे एक हाथी सफारी में 4 चार पर्यटकों और एक हाथी चालक को बठने की अनुमति होती है। इस सफारी शुल्क में सवारी शुल्क और प्रवेश शुल्क दोनों शामिल होते हैं।

8. काजीरंगा में हाथी सफारी का समय – Kaziranga Elephant Safari Rides Timing In Hindi

काजीरंगा में हाथी सफारी सुबह 05:30 बजे से 07:30 बजे तक या दोपहर में 3:00 बजे से 4:00 बजे तक की जा सकती है।

9. काजीरंगा नेशनल पार्क की सैर का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kaziranga National Park In Hindi

काजीरंगा नेशनल पार्क की सैर का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Kaziranga National Park In Hindi

अगर आप काजीरंगा नेशनल पार्क की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के महीने तक का रहता है। असम में मानसून आने पर और मानसून से पहले भारी वर्षा होती है। जिसके चलते ब्रह्मपुत्र नदी अपने उफान पर होती है। इसलिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ आ जाती है जिसकी वजह से निचले इलाकों में और मैदानों में पानी भर जाता है। ज्यादा बरसात के समय काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के जानवर एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में पलायन करते हैं। इसलिए नवंबर से अप्रैल तक काजीरंगा की यात्रा करना आपके लिए बेहद सुखद रहेगा।

और पढ़े : भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान की जानकरी

10. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रेस्टोरेंट्स और भोजन – Restaurants And Food In Kaziranga National Park In Hindi

यहां भोजन के लिए सबसे सुविधाजनक विकल्प रिसॉर्ट्स, लॉज और होटल हैं जो सभी पर्यटकों की जरूरतों का विशेष रूप से ध्यान रखते हैं। इनके अलावा स्थानीय ढाबों के संदर्भ काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सीमित विकल्प हैं।

आप विभिन्न प्रकार की स्थानीय असमिया तैयारियों में शामिल हो सकते हैं जिसमें लक्सा, खार, टेंगा के साथ-साथ कुछ अन्य मछली व्यंजनों और चावल के व्यंजन शामिल हैं। इसके साथ ही आप काजीरंगा में एक विशिष्ट भारतीय भोजनसूची की लोकप्रिय वस्तुओं का आनंद ले सकते हैं।

11. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तक कैसे पहुँचें – How To Reach Kaziranga National Park In Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तक कैसे पहुँचें - How To Reach Kaziranga National Park In Hindi

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में दुनिया भर से हर साल काफी बड़ी मात्रा में पर्यटक आते हैं, यहाँ आने वाला हर पर्यटक इस जगह की सैर करने के बाद इसे हमेशा याद रखता है। अगर आप भी काजीरंगा नेशनल पार्क जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप यहाँ सभी तरह के परिवहन साधनों से पहुँच सकते हैं।

12. काजीरंगा नेशनल पार्क हवाई जहाज से कैसे पहुँचें – How To Reach Kaziranga National Park By Air In Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाने के लिए जोरहाट शहर में सबसे निकटतम हवाई अड्डा है जिसकी दूर इस पार्क से 96 किमी है। इसके बाद काजीरंगा के सबसे पास का हवाई अड्डा गुवाहाटी में है जो इससे 225 किलोमीटर दूर है। इन हवाई अड्डो पर नियमित उड़ाने मिल जाती हैं। जो दुनिया के बड़े देशों से भारत के प्रमुख शहरों को जोड़ती है।

13. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान रेल की मदद से कैसे पहुँचें – How To Reach Kaziranga National Park By Train In Hindi

रेल से यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए काजीरंगा से सबसे पास का रेलवे स्टेशन फुरकिंग में है जो 80 किमी की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन देश के सभी बड़े और प्रमुख शहरों से रेल लाइन से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा काजीरंगा के पास गुवाहाटी रेलवे स्टेशन भी है।

14. काजीरंगा नेशनल पार्क तक सड़क मार्ग द्वारा कैसे पहुँचें – How To Reach Kaziranga National Park By Road In Hindi

काजीरंगा दुनिया के प्रमुख शहरों से नेशनल हाईवे 37 की मदद से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इस मार्ग पर कई सार्वजनिक और निजी बसें चलती हैं। जिनकी मदद से आप काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंच सकते हैं।

और पढ़े: केवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें 

15. काजीरंगा नेशनल पार्क का पता – Kaziranga National Park Location

16. काजीरंगा नेशनल पार्क की फोटो – Kaziranga National Park Images

View this post on Instagram

#kaziranga #proud_to_be_an_assamese

A post shared by pranay ? (@pranay__kalita) on

https://www.instagram.com/p/BswxG0UAjOP/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

 

Leave a Comment