वन विहार नेशनल पार्क भोपाल घूमने की जानकारी – Van Vihar National Park Bhopal In Hindi

5/5 - (1 vote)

Van Vihar Bhopal In Hindi : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मध्य भारत का एक ऐसा नेशनल पार्क है जो पर्यटकों के लिए बहुत खास जगह है। वन विहार नेशनल पार्क मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। यह नेशनल पार्क लगभग 4.45 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसे 1979 में एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। भले ही इस पार्क को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त है, लेकिन इस पार्क को आधुनिक उद्यान के रूप में विकसित किया गया है। इस पार्क में जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास के रूप में रखा गया है। यदि आप वन विहार नेशनल पार्क भोपाल घूमने का प्लान बना रहें हैं तो हम आपको भोपाल वन विहार की संपूर्ण जानकारी इस लेख में उपलब्ध करा रहें हैं।

  1. वन विहार क्यों इतना प्रसिद्ध है – Why Van Vihar National Park Is Famous In Hindi
  2. वन विहार का इतिहास – History Of Van Vihar National Park In Hindi
  3. वन विहार की वनस्पतियां और जीव – Flora And Fauna At Van Vihar National Park In Hindi
  4. वन विहार में पाए जाने वाले वनस्पतियां – Flora At Van Vihar National Park
  5. वन विहार में पाए जाने वाले जीव – Fauna At Van Vihar National Park In Hindi
  6. हरे पौधे खाने वाले जानवर – Herbivores At Van Vihar Bhopal In Hindi
  7. वन विहार में देखे जाने वाले पक्षी – Birds in Van Vihar Bhopal In Hindi
  8. वन विहार के अंदर कैसे घूम सकते है – Moving Inside Van Vihar In Hindi
  9. पार्क सफारी – Van Vihar Bhopal Safari In Hindi
  10. वन विहार नेशनल पार्क का टिकट – Ticket At Van Vihar National Park In Hindi
  11. वन विहार भोपाल टिकट प्राइस – Entry Fees Of Van Vihar Bhopal In Hindi
  12. वन विहार भोपाल टाइमिंग – Van Vihar Bhopal Timing In Hindi
  13. वन विहार कैसे पहुँचें – How To Reach Van VIhar In Hindi
  14. वन विहार हवाई जहाज द्वारा कैसे जाएँ – How To Reach Van Vihar By Airplane In Hindi
  15. ट्रेन द्वारा वन विहार कैसे पहुंचे – How Can I Go To Van Vihar Bhopal By Train In Hindi
  16. वन विहार रोड द्वारा कैसे पहुंचे – How To Reach Van Vihar By Road In Hindi
  17. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान का पता – Van Vihar National Park Location
  18. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल की फोटो – Van Vihar National Park Bhopal Images

1. वन विहार क्यों इतना प्रसिद्ध है – Why Van Vihar National Park Is Famous In Hindi

वन विहार क्यों इतना प्रसिद्ध है – Why Van Vihar National Park Is Famous In Hindi

वन विहार नेशनल पार्क की सबसे खास बात यह है कि इसमें ज्यादातर रहने वाले जानवर ऐसे हैं, जो या तो अनाथ हैं या फिर इन्हें किसी दूसरे चिड़िया घर लाया गया है। इस राष्ट्रीय उद्यान के लिए किसी भी जानवर को जानबूझकर जंगल से नहीं पकड़ा गया है। वन विहार दूसरे नेशनल पार्क से अलग इसलिए है क्योंकि इस पार्क में आने वाले पर्यटक सड़क के माध्यम से आसानी से यहां पहुँच और घूम सकते हैं। इस पार्क में जानवरों के लिए खाइयों और दीवारों, तार की बाड़ का निर्माण किया गया है जो यहां रहने वाले जानवरों की शिकारियों से सुरक्षा के साथ एक प्राकृतिक आवास प्रदान करता है।

2. वन विहार का इतिहास – History Of Van Vihar National Park In Hindi

वन विहार का इतिहास - History Of Van Vihar National Park In Hindi

वन विहार आज जिस जगह पर है वो कभी कभी अवैध पत्थर की खदानों से घिरा हुआ था। बस इतना ही नहीं बल्कि बहुत से वाणिज्यिक संगठन (Commercial Organisations) की नज़र इस जगह पर थी, वो इस खूबसूरत जगह पर अपना कब्ज़ा करना चाहते थे। लेकिन सरकार को इस प्राकृतिक जगह के खतरे में होने का एहसास हुआ तो उन्होंने 1972 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपने अंडर में ले लिया। इसके बाद 1983 में इस जगह को विशेषज्ञों की समिति द्वारा एक संरक्षित क्षेत्र और राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया। इस पार्क के पहले तकनीकी दस्तावेज़ को प्रबंधन योजना के रूप में जाना-जाता है, जिसे जगदीश चंद्र, Ifs और वन विहार के पूर्व-निदेशक द्वारा वर्ष 2000 में लिखा गया था।

3. वन विहार की वनस्पतियां और जीव – Flora And Fauna At Van Vihar National Park In Hindi

वन विहार की वनस्पतियां और जीव - Flora And Fauna At Van Vihar National Park In Hindi

बता दें कि वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में कई तरह के वनस्पतियां और जीव पाए जाते हैं। यहां पर पाए जाने वाले ज्यादातर जानवर या तो अनाथ होते हैं या फिर वो किसी दूसरी जगह से लाये जाते हैं। इसके अलावा इस वन में पाए जाने वाले पक्षी अपने प्रवास के दौरान इस क्षेत्र में आते हैं। वन विहार राष्ट्रीय पार्क यहां पाई जाने वाली सभी प्रजातियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है। यहां हम आपको उन जानवरों और पोधों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप वन विहार में देख पाएंगे।

और पढ़े : बड़ा तालाब भोपाल घूमने की जानकारी

4. वन विहार में पाए जाने वाले वनस्पतियां – Flora At Van Vihar National Park

वन विहार में पाए जाने वाले वनस्पति दक्षिणी शुष्क पर्णपाती झाड़ी जंगलों से संबंधित है। जिनमे आंवला, सागौन, डूडी, बेल, अमलतास, साजा, पलास, करधई और तेंदू जैसे वनस्पतियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही यहां कई प्रकार की घास जैसे दूब, कुसई, लापुसरी, भंजुरा, और फुलेरा पाई जाती है। इसके अलावा इस पार्क में बैंगून क्रीपर, करैच, गोमची और मल्कंगनी जैसे बेल वाली वनस्पति भी पाए जाते हैं।

5. वन विहार में पाए जाने वाले जीव – Fauna At Van Vihar National Park In Hindi

अगर आप जीव-जन्तुओं में खास रूचि रखते हैं तो वन विहार नेशनल पार्क की सैर करना आपके लिए बेहद खास हो सकता है। आप यहां बंगाल टाइगर, सफ़ेद टाइगर, इंडियन वुल्फ, वाइल्ड कैट्स, स्लॉथ बीयर, रेड फॉक्स, स्ट्राइप्ड हाइना, भारतीय सियार, वाइल्ड डॉग, मोगर, मगरमच्छ, घड़ियाल, नेवला, सांप, अजगर जैसे जानवरों को देख सकते हैं।

6. हरे पौधे खाने वाले जानवर – Herbivores At Van Vihar Bhopal In Hindi

हरे पौधे खाने वाले जानवर - Herbivores At Van Vihar Bhopal In Hindi

जंगली जानवरों के अलावा आप वन विहार नेशनल पार्क में लाल बंदर, सांभर, ब्लैकबक(कृष्णमृग), ब्लू बुल, नीलगाय, चौसिंगा, जंगली सूअर, चीतल, पोरचिनी, हरे, आम लंगूर, रीसस मकाक बंदर जैसे हरे पौधे खाने वाले जानवरों को भी देख सकते हैं। इन सभी जानवरों को वन विहार पार्क में इनके प्राकृतिक आवास के समान क्षेत्रों में सुरक्षित रखा गया है।

7. वन विहार में देखे जाने वाले पक्षी – Birds in Van Vihar Bhopal In Hindi

वन विहार में देखे जाने वाले पक्षी - Birds in Van Vihar Bhopal In Hindi

बता दें कि अपने प्रवासी काल के दौरान कई तरह के पक्षियों का झुंड वन विहार पार्क में आते हैं। इस पार्क में पक्षियों की लगभग 200 प्रजातियों को देखा व दर्ज किया गया है। इन प्रवासी पक्षियों में से एक ओरिएंटल सफेद पीठ वाला गिद्ध है, जिसकी आबादी की बहाली के लिए साल 2010 में एक गिद्ध प्रजनन केंद्र विकसित किया गया था। वन विहार में पिंटेल, स्पॉट बिल, ब्राह्मणी बत्तख, गोडवाल, रेड-क्रेस्टेड पोचर्ड, मोर, के साथ यहां 60 तरह की रंगीन तितलियाँ भी पाई जाती हैं।

और पढ़े : पन्ना नेशनल पार्क की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन

8. वन विहार के अंदर कैसे घूम सकते है – Moving Inside Van Vihar In Hindi

वन विहार के अंदर कैसे घूम सकते है - Moving Inside Van Vihar In Hindi

पार्क के भीतर आने-जाने और घूमने के विभिन्न रास्ते हैं। आप वन विहार के अंदर या तो पैदल चल सकते हैं या अपना वाहन अंदर लेकर जा सकते हैं। आपके लिए एक अन्य विकल्प साइकिल किराए पर लेना है जो एक घंटे के लिए प्रति व्यक्ति 10 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है। आपको इसके लिए 50 रूपये की सुरक्षा निधि के रूप में देनी होगी जो बाद में आपको वापस कर दी जाती है। वन विहार में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट भी हैं जो 275 रूपये में अधिकतम पांच लोगों को ले जाते हैं।

9. पार्क सफारी – Van Vihar Bhopal Safari In Hindi

पार्क सफारी - Van Vihar Bhopal Safari In Hindi

वन विहार नेशनल पार्क प्रबंधन ने सफारी सवारी भी शुरू की है जो पर्यटकों को पार्क के आंतरिक भागों में ले जाती है। यह प्रति व्यक्ति 50 रूपये का शुल्क लेता है, लेकिन इसके लिए न्यूनतम छह लोग हों अन्यथा यदि कोई व्यक्ति अकेले जाना चाहता है, तो उसे 300 रूपये का भुगतान करना होगा।

10. वन विहार नेशनल पार्क का टिकट – Ticket At Van Vihar National Park In Hindi

जो भी भारतीय पर्यटक वन विहार नेशनल पार्क की सैर करना चाहते हैं उनको यहां एंट्री के लिए 50 रूपये शुल्क के रूप में देना होंगे। अगर कोई पर्यटक विदेश से आता है, तो उन्हें यहां एंट्री के लिए 200 रूपये चुकाने होंगे।

11. वन विहार भोपाल टिकट प्राइस – Entry Fees Of Van Vihar Bhopal In Hindi

वन विहार भोपाल टिकट प्राइस - Entry Fees Of Van Vihar Bhopal In Hindi

  • भारतीय के लिए : 50 रूपये
  • विदेशियों के लिए: 200 रूपये
  • कैमरा ले जाने के लिए : 40 रूपये
  • वीडियो कैमरा ले जाने के लिए : 300 रूपये
  • पहिया वाहन ले जाने के लिए(अधिकतम 2 लोगों के साथ): 100 रूपये
  • ऑटो रिक्शा (अधिकतम 4 लोग, ड्राइवर शामिल): 120 रूपये
  • कार / एसयूवी (अधिकतम 8 लोग, ड्राइवर शामिल): 400 रूपये

12. वन विहार भोपाल टाइमिंग – Van Vihar Bhopal Timing In Hindi

खुलने का समय:

  • 16 फरवरी से अप्रैल :  सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
  • अप्रैल से जुलाई :  सुबह 6:00 से शाम 7:00 बजे तक
  • अगस्त से अक्टूबर :  सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
  • नवंबर से 15 फरवरी :  सुबह 6:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक

13. वन विहार कैसे पहुँचें – How To Reach Van VIhar In Hindi

वन विहार कैसे पहुँचें - How To Reach Van VIhar In Hindi

अगर आप वन विहार घूमने का प्लान बना रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आप वन विहार कैसे पहुँच सकते हैं, तो इसके लिए हम आपको बताना चाहेंगे कि वन विहार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलकुल केंद्र में स्थित है जिसकी वजह से आप यहां आसानी से पहुँच सकते हैं। वन विहार के दो प्रवेश द्वार हैं, जिनके नाम है चीकू द्वार और रामू द्वार।

चीकू द्वार से वन विहार जाने के लिए आपको इसके निकटतम बस स्टॉप किलोल पार्क पर उतरना होगा। इस पार्क के लिए आप लेक रोड पर भी जा सकते हैं, क्योंकि वन विहार पार्क, लेक रोड़ के आखिरी छोर पर स्थित है।

अगर आप रामू द्वार से वन विहार जाना चाहते है तो इसके सबसे करीब भदभदा ब्रिज़ स्थित है। यहां से आप निजी वाहन, ऑटो या कैब की मदद से वन विहार पंहुच सकते हैं। क्योंकि इस द्वार तक कोई सार्वजनिक परिवहन नहीं जाता। पार्क आने के बाद आप यहां घूमने के लिए साइकिल किराये पर ले सकते हैं।

14. वन विहार हवाई जहाज द्वारा कैसे जाएँ – How To Reach Van Vihar By Airplane In Hindi

अगर आप हवाई जहाज से वन विहार भोपाल के लिए जा रहे हैं, तो आपको इसके लिए राजभोज हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट लेनी होगी। यहां से वन विहार की दूरी 17 किलोमीटर है। जहाँ आप टेक्सी या कैब की मदद से जा सकते हैं।

15. ट्रेन द्वारा वन विहार कैसे पहुंचे – How Can I Go To Van Vihar Bhopal By Train In Hindi

ट्रेन द्वारा वन विहार कैसे पहुंचे – How Can I Go To Van Vihar Bhopal By Train In Hindi

अगर आप रेल द्वारा वन विहार भोपाल घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको इसके लिए हबीबगंज रेलवे स्टेशन या भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। हबीबगंज रेलवे स्टेशन से वन विहार की दूरी 6.5 किलोमीटर और भोपाल स्टेशन से 08 किलोमीटर है। इन दोनों ही रेलवे स्टेशन से आपको वन विहार आने के लिए टैक्सी अथवा कैब की सुविधा आसानी से मिल जाएगी।

16. वन विहार रोड द्वारा कैसे पहुंचे – How To Reach Van Vihar By Road In Hindi

खुद के वाहन या टेक्सी की मदद से आप वन विहार आसानी से पहुँच सकते हैं। सड़क मार्ग द्वारा भोपाल पहुँचने के लिए, नियमित बसें हैं जो भोपाल के पास के स्थानों जैसे सांची, उज्जैन, जबलपुर, विदिशा, इंदौर और अन्य स्थानों से चलती हैं। भोपाल के भीतर स्थानीय परिवहन जैसे बस और टेक्सी आपको वन विहार राष्ट्रीय उद्यान तक पंहुचा सकती है।

और पढ़े: ताज उल मस्जिद भोपाल की जानकारी 

17. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान का पता – Van Vihar National Park Location

 

18. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल की फोटो – Van Vihar National Park Bhopal Images

https://www.instagram.com/p/BsUmQ_JBTpJ/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े  :

1 thought on “वन विहार नेशनल पार्क भोपाल घूमने की जानकारी – Van Vihar National Park Bhopal In Hindi”

Leave a Comment