फरवरी में घूमने के लिए इंडिया की बेस्ट जगहें – Best Places To Visit In February In India in Hindi

5/5 - (1 vote)

Best Places To Visit In February In India in Hindi : फरवरी साल का ऐसा महिना है जब राते सर्द और दिन थोड़े – थोड़े  गर्म होते है इसीलिए फरवरी मंथ इंडिया की लगभग सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाने के लिए परफेक्ट टाइम होता है। ऐसा नही है की फरवरी महीने में सिर्फ मौसम परफेक्ट होता है इस समय पूरे भारत में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और त्योहार मनाए जाते हैं। जिसमे से वेलेंटाइन डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है जिसमे अक्सर कपल्स अपने कपल के साथ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए घूमने जाना पसंद करते है। ऐसा भी नही है की यह महिना कपल्स के लिए बस खास होता है बल्की सुखद और रोमांटिक मौसम होने के कारण यह महिना फैमली वेकशन, हनीमून और फ्रेंड्स ट्रिप के लिए भीब ड़ी संख्या में पर्यटकों को अट्रेक्ट करता है।

यदि आप भी अपनी फैमली, फ्रेंड्स या अपने कपल के साथ फरवरी में घूमने के लिए भारत की जगहें सर्च कर रहे है तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े जिसमे हमने आपके लिए फरवरी में घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट प्लेसेस की लिस्ट तैयार की है –

Table of Contents

बेस्ट प्लेसेस विजिट इन फरवरी इन इंडिया इन हिंदी – Places To Visit In February In India

गोवा – Goa in Hindi

गोवा – Goa in Hindi

गोवा फरवरी में घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट प्लेसेस (Best Places To Visit In February In India in Hindi) की लिस्ट में सबसे टॉप पर है जहाँ आप अपने कपल, लाइफ पार्टनर, फैमली और फ्रेंड्स सभी के साथ घूमने जा सकते है। फरवरी मंथ गोवा ट्रिप के लिए ऐसा टाइम होता है जब हल्की हल्की धुप में अपने फ्रेंड्स और कपल के साथ बीच पर मस्ती कर सकते है रात में यहाँ की नाइटलाइफ़ में अपने आपको मदहोश कर सकते है। गोवा अपनी रात भर मदमस्त कर देने वाली नाईटलाइफ या नाईट क्लब के लिए दुनिया भर में जाना जाता हैं, इसीलिए गोवा के ट्रान्स संगीत का अनुभव करने और न्यू इयर पार्टी एन्जॉय करने के लिए दुनिया भर से टूरिस्ट्स आते है

इनके साथ साथ गोवा में फैमली और बच्चो के साथ घूमने के लिए भी कई ऑप्शन है जहाँ आप अपनी फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है।

घूमने की बेस्ट जगहें

गोवा में करने के लिए चीजें : वाटरस्पोर्ट्स, फिशिंग, नाइटलाइफ़ एन्जॉय, और पर्यटक स्थलों की यात्रा

मुबई – Mumbai In Hindi

मुबई - Mumbai In Hindi

महाराष्ट्र का शहर मुंबई सपनों का शहर है जो अपने ग्लैमर, आकर्षक जीवन शैली और आधुनिकता के लिए जाना जाता है। प्रसिद्ध रूप से ग्लैमरस दुनिया के लिए मशहूर मुंबई को पहले बम्बई नाम से जाना जाता था। यह शहर कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य और रंगमंच के देश में मुख्य केंद्रों में से एक मुंबई गतिशील महानगरीय शहर है जो वर्षों से केवल मुंबई वालों की अदम्य भावना पर चला आ रहा है। बर्ष के अन्य महीने में मुंबई का मौसम काफी गर्म होता है इसीलिए फ़रवरी का महिना मुंबई की ट्रिप के लिए परफेक्ट समय होता है जिस दौरान देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की काफी भीड़ भी देखी जाती है। यदि आप फरवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहे (Best Places To Visit In February In India in Hindi) सर्च कर रहे है तो मुंबई आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

मुंबई में घूमने की बेस्ट जगहें

मुंबई में करने के लिए चीजें : नाइटलाइफ़, समुद्र तट, स्ट्रीट फूड, शोपिंग

आगरा उत्तर प्रदेश – Agra, Uttar Pradesh in Hindi

आगरा उत्तर प्रदेश – Agra, Uttar Pradesh in Hindi

फरवरी में घूमने के लिए आगरा भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक है। फरवरी के महीने में आगरा सबसे महत्वपूर्ण और आकर्षक ताज महोत्सव की मेजबानी करता है, जिस दौरान देश विदेश के पर्यटक यहाँ आना पसंद करते है। बताइये अपने कपल या लाइफ पार्टनर के साथ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए आगरा से अच्छी जगह और कोई भी हो सकती है। यदि आप अपने कपल या फिर अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने के लिए इंडिया के बेस्ट प्लेसेस (Best Places To Visit In February In India in Hindi) सर्च कर रहे है तो आपको आगरा को अपनी ट्रिप के लिए सिलेक्ट करना चाहिए। फरवरी के महीने में आगरा का मौसम भी काफी सुखद और अनुकूल होता है इसीलिए यह समय इतिहास और वास्तुकला में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए भी सबसे अच्छा है जहाँ आप ताज महल के साथ साथ मुगलो के कई कब्रिस्तान और मकबरे, किले, महल, उद्यान और मस्जिदो को देख सकते है।

आगरा में घूमने की बेस्ट जगहें

आगरा में करने के लिए एक्टिविटीज : बर्ड वॉचिंग, किन्नरी बाजार में शोपिंग, प्रामाणिक मुगलई व्यंजन का आनंद लें

कोडाइकनाल तमिलनाडु – Kodaikanal Tamil Nadu in Hindi

कोडाइकनाल तमिलनाडु – Kodaikanal Tamil Nadu in Hindi

तमिलनाडु राज्य में स्थित, कोडाइकनाल फरवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें (Best Places To Visit In February In India in Hindi) में से एक है। जब आप कोडाइकनाल के बारे में सोचते हैं, तो आप एक सुंदर जलवायु, धुंध में ढँकी हुई चट्टानें, बादल से ढकी पहाड़ियाँ और खूबसूरत झीलें और घाटियाँ देखते हैं, और एक बार जब आप इस हिल स्टेशन पर जाते हैं, तो आप पाएंगे कि आपने जो कुछ भी कल्पना की थी, उसका हर एक हिस्सा सही है। तमिलनाडु में पलानी हिल्स की रोलिंग ढलानों के बीच, समुद्र तल से 7200 फीट की ऊँचाई पर स्थित कोडाइकनाल अपने ट्रेकिंग ट्रेल्स, विभिन्न प्रकार के फूलों और अन्य पर्यटक आकर्षणों के साथ इंडिया की बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। जो फरवरी के महीने में हनीमून, फॅमिली वेकेशन और फ्रेंड्स ट्रिप के लिए इंडिया के अलग अलग हिस्सों से टूरिस्ट्स को अट्रेक्ट करती है।

कोडाइकनाल में घूमने की जगहें :

  • कोडाइकनाल झील
  • सिल्वर कैसकेड फॉल्स
  • ब्रायंट पार्क

कोडाइकनाल में करने के लिए चीजें : ट्रेकिंग हाइकिंग, कैंपिंग, स्टारगेज़िंग

उदयपुर राजस्थान – Udaipur Rajasthan in Hindi

उदयपुर राजस्थान - Udaipur Rajasthan in Hindi

उदयपुर राजस्थान की पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जिसे “पूर्व का वेनिस” और “झीलों के शहर” के रूप में भी जाना जाता है। यह चारों ओर से सुंदर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो इसे एक खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल बनाता है। जो भी पर्यटक अपने कपल्स, फैमली या फ्रेंड्स में साथ फरवरी में घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट प्लेसेस (Best Places To Visit In February In India in Hindi) सर्च कर रहे है उन्हें लेक ऑफ़ सिटी उदयपुर घूमने जरूर आना चाहिये। फरवरी का महिना उदयपुर की ट्रिप के लिए ऐसा टाइम होता है जब आप एक सुखद मौसम में यहाँ के महलो किलो गार्डन्स और अन्य पर्यटक स्थल की यात्रा कर सकते है। इनके अलावा उदयपुर की लोकप्रिय झीलों के किनारे अपने कपल या फैमली के साथ बैठकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है और साथ ही रोमांटिक सनसेट के नज़ारे बोट राइड को एन्जॉय कर सकते है।

उदयपुर में घूमने की बेस्ट जगहें

जैसलमेर राजस्थान – Jaisalmer Rajasthan in Hindi

जैसलमेर राजस्थान – Jaisalmer Rajasthan in Hindi

भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्य राजस्थान में स्थित “जैसलमेर” फरवरी में घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस ((Best Places To Visit In February In India in Hindi)) में से एक है। यह जगह अपने रेगिस्तान और कुछ अन्य पर्यटन आकर्षणों के लिए जानी जाती है, जो इसे फरवरी में घूमने के लिए इंडिया की परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाती हैं। गर्मियों के दौरान जैसेलमैर का तापमान में 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुच जाता है, इसीलिए इस शहर की यात्रा के लिए सर्दियों का समय बेस्ट टाइम माना जाता है। सुखद और ठंडे मौसम के साथ साथ फरवरी महीने में आयोजित होने वाला डेजर्ट फेस्टिवल भी जैसेलमैर को फरवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाता है। डेजर्ट फेस्टिवल राजस्थान राज्य के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय त्योहारों में से एक है जिसमे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऊंट दौड़, पगड़ी बांधने का खेल, पोलो मैच जैसी प्रतियोगितायें आयोजित की जाती है। जो स्थानीय लोगो के साथ साथ देश विदेश से पर्यटकों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करती है। जैसेलमैर राजस्थान के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसस में एक है जहाँ आप कई झीलों, अलंकृत जैन मंदिरों, हवेलियों और महल और अन्य पर्यटकों स्थलों की यात्रा कर सकते है।

घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

जैसेलमैर में करने के लिए चीजें : डेजर्ट सफारी, पर्यटक स्थलों की यात्रा

वाराणसी उत्तर प्रदेश – Varanasi Uttar Pradesh in Hindi

वाराणसी उत्तर प्रदेश – Varanasi Uttar Pradesh in Hindi

वाराणसी या बनारस एक छोटा शहर है जो हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है जो भारत में फरवरी 2021 में यात्रा करने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। गंगा नदी के तट पर स्थित, बनारस हिंदुओं का तीर्थस्थल है। यदि आप इस प्राचीन शहर के सच्चे सार और आकर्षण का अनुभव करना चाहते हैं, तो महा शिवरात्रि समुदाय का हिस्सा बनने और जीवन का जश्न मनाने का सबसे अच्छा समय है।

प्रमुख धार्मिक स्थल और मंदिर

वाराणसी में करने के लिए एक्टिविटीज : गंगा आरती में पार्टीस्पेट करें, आध्यात्मिक यात्रा करें, गंगा में स्नान करें, सुबह की नाव की सवारी करें और लोकल मार्किट में शोपिंग

गुलमर्ग जम्मू कश्मीर – Gulmarg Jammu Kashmir in Hindi

गुलमर्ग जम्मू कश्मीर – Gulmarg Jammu Kashmir in Hindi

गुलमर्ग समुद्र तल से लगभग 2730 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं और बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे घास के मैदान, गहरी खाई, सदाबहार वन, आकर्षित पर्वत, पहाड़िया और घाटियों से घिरा हुआ रमणीय स्थान है। पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय और प्रमुख स्कीइंग स्थलों में से एक, गुलमर्ग उन लोगों के लिए एक स्वर्ग है जो फरवरी में स्कीइंग के लिए जाना चाहते हैं। आप खैबर रिसॉर्ट में अपने ठहरने की बुकिंग कर सकते हैं, जो बर्फ से ढके हिमालय और अल्पाइन जंगलों के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। गुलमर्ग इंडिया की बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है इसीलिए यदि आप हनीमून मनाने या अपने कपल के वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए इंडिया के बेस्ट प्लेसेस सर्च कर रहे है तो आप गुलमर्ग को अपनी ट्रिप के लिए सिलेक्ट कर सकते है। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले गुलमर्ग हिल स्टेशन के आसपास कई दार्शनिक और टूरिस्ट प्लेस हैं जिन्हें आप आप अपनी ट्रिप में घूमते हुए अपनी ट्रिप को एन्जॉय कर सकगें।

गुलमर्ग में घूमने की बेस्ट जगहें

  • अल्पाथर झील
  • खिलनमर्ग
  • महारानी मंदिर
  • निंग्ली नाला
  • सेंट मैरी चर्च

गुलमर्ग में करने के लिए चीजें : स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, ट्रेकिंग, आइस स्केटिंग

कुर्ग कर्नाटक – Coorg Karnataka in Hindi

कुर्ग कर्नाटक – Coorg Karnataka in Hindi

कर्नाटक में पहाड़ों पर में स्थित कूर्ग नेचर लवर्स के लिए फरवरी में घूमने के बेस्ट प्लेसेस में से एक है। कूर्ग कर्नाटक का सबसे समृद्ध पहाड़ी स्टेशन है, जो अपने लुभावने दृश्यों और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। बता दे कूर्ग की खूबसूरती और सुरम्य वादियों के कारण इसे भारत के स्कॉटलैंड नाम से भी जाना जाता है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग के समान हैं। फरवरी के महीने में वन से ढकी पहाड़ियां, मसालों और कॉफी के बागान पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। या कहे तो फरवरी का महिना कूर्ग की ट्रिप के लिए ऐसा समय होता है, जब यह खूबसूरत जगह अपने सबसे आकर्षक रूप में होती है। यकीन माने जब भी आप फरवरी में यहाँ आयेंगे तो इस हिल स्टेशन का खूबसूरत नजारा आपको यहाँ दोबारा आने पर मजबूर कर देगा।

घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

  • एबी फॉल्स
  • नामड्रोलिंग मठ
  • इरुप्पु वाटर फॉल्स
  • होननामना केर झील
  • मदिकेरी किला

कुर्ग में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और पर्यटक स्थलों की यात्रा

अंडमान और निकोबार द्वीप – Andaman and Nicobar Islands in Hindi

अंडमान और निकोबार द्वीप - Andaman and Nicobar Islands in Hindi

अंडमान भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश और रोमांटिक आइलैंड है जो देश विदेश से पर्यटकों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता हैअंडमान और निकोबार द्वीप समूह का रोमांटिक मौसम, नीला नीला पानी, लहराते नीरियल के पेड़, रिजोर्ट्स और समुद्र समुद्र में पाई जानी वाली मछलीयां इसे फरवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें (Best Places To Visit In February In India in Hindi) में से एक बनाती है। यह खूबसूरत द्वीप फ्रेंड्स, फैमली या फिर अपने कपल के साथ के साथ फरवरी के महीने में छुट्टियों मनाने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

यदि आप समुद्री जीवन और वॉटर स्पोट्र्स में रूचि रखते है तो यकीन मानिये ये जगह आपको बहुत रास आयेगी क्योंकि स्कूबा डाइविंग से आप अंडमान के समुद्रो के नीले – नीले पानी में सुन्दर मछलीयों और अन्य समुद्री जीवो को बहुत करीब से महसूस कर सकते है। इसके अलावा आपको यहाँ घने पेड़, जीव जन्तु और समुद्री जीवन की विविधता देखने का मौका भी मिलेगा। जो आपकी ट्रिप को लाइफ टाइम के लिए मेमोरिबल बना देगी।

अंडमान और निकोबार द्वीप में घूमने की बेस्ट जगहें

अंडमान में करने के लिए चीजें : समुद्र तट, धूप सेंकना, वाटर स्पोर्ट्स, फिशिंग, स्कूबा डाइविंग

रन ऑफ कच्छ गुजरात – Rann Of Kutch, Gujarat in Hindi

रन ऑफ कच्छ गुजरात – Rann Of Kutch, Gujarat in Hindi

यदि आप फरवरी में भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कच्छ, गुजरात में हर साल आयोजित होने वाले रण उत्सव को नहीं भूलना चाहिए। रन ऑफ कच्छ दुनिया में सबसे बड़ी नमक डेसर्ट में से एक है और भव्य रण उत्सव एक घटना है जो दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध है। फरवरी में आप जब भी यहाँ आएंगे तो इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो पारंपरिक नृत्य का आनंद ले सकते हैं, स्थानीय भोजन का आनंद ले सकते हैं इनके साथ साथ अन्य दर्शनीय स्थलों की यात्रा भी कर सकते है।

कच्छ में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

  • कच्छ का सफेद रेगिस्तान
  • रेगिस्तान और महासागर का केंद्र
  • दरबारगढ
  • कच्छ संग्रहालय
  • वन्यजीव अभयारण्य
  • आइना महल

कच्छ में करने के लिए चीजें : रण उत्सव, अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव में शामिल हों, संग्रहालयों और महलों का अन्वेषण, वर्ड वाचिंग, जंगले सफारी, ऊंट सफारी और पर्यटक स्थलों की यात्रा

लुधियाना पंजाब – Ludhiana  In Hindi

लुधियाना पंजाब – Ludhiana  In Hindi

लोधी वंश द्वारा 1480 में स्थापित, लुधियाना पंजाब का एक बेहद खूबसूरत शहर है जो अपने ऊनी कपड़ों और सूती टी-शर्ट के लिए प्रसिद्ध है। लुधियाना ने फरवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें (Best Places To Visit In February In India in Hindi)में अपनी जगह काफी मजबूती से बनाई है जिसके मुख्य दो कारण है पहला सुखद और अनुकूल मौसम जबकि दूसरी सबसे महत्वपूर्ण वजह फरवरी महीने में आयोजित होने वाला माचअटो ईएक्सपीओ ग्लैडा ग्राउंड प्रोग्राम है। बता दे इस  कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों के अधिकांश व्यवसायी भाग लेते हैं। यह कार्यक्रम नवीनतम इंजीनियरिंग मशीनरी, ऑटो पार्ट्स, मशीन टूल्स, हैंड टूल्स, ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी और बहुत कुछ प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है जिसमे देश के बिभिन्न हिस्सों से पर्यटक शामिल होते है। जब भी फरवरी के महीने में लुधियाना आयेगें तो इस इवेंट में शामिल होने के साथ साथ पंजाब के पारंपरिक शहर लुधियाना के पर्यटकों स्थलों की यात्रा कर सकते है और साथ लुधियाना की संस्कृति और स्थानीय खाने को एन्जॉय कर सकते है।

लुधियाना में घूमने की बेस्ट जगहें  

  • लोधी किला
  • महाराजा रणजीत सिंह वार म्यूज़ियम
  • हार्डीज़ वर्ल्ड एम्यूजमेंट एंड वाटर पार्क
  • फिल्लौर फोर्ट
  • आलमगीर

लुधियाना में करने के लिए चीजें : शॉपिंग, माचेटो एक्सपो, दर्शनीय स्थलों की यात्रा

और पढ़े : भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहें

दिल्ली – Delhi In Hindi

दिल्ली - Delhi In Hindi

दिल्ली भारत की राजधानी और देश का प्रमुख पर्यटक स्थल है, जो हर प्रकार के पर्यटक और यात्रियों की जरूरत को पूरा करती है। यदि हम फरवरी में घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट प्लेसेस की बात करें तो भारत की राजधानी दिल्ली भला केसे पीछे रह सकती है। दिल्ली अपने पर्यटक स्थलों से लेकर नाइटलाइफ़ तक हर चीज में परफेक्ट है, जहाँ आप अपने फ्रेंड्स और पाने कपल के साथ पार्टी एन्जॉय कर सकते है और दिल्ली की फेमस जगहें घूम सकते है। दिल्ली इतिहास प्रेमियों से लेकर आर्किटेक्चर के शौकीनों, प्रकृति प्रेमियों के साथ फोटोग्राफर्सं और पिकनिक मनाने वाले यात्रियों तक हर किसी को बेहद आकर्षित करती है।

बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस       

करने के लिए एक्टिविटीज : पर्यटन स्थलों का भ्रमण, नाइटलाइफ़, स्ट्रीट फूड, और भी बहुत

बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश – Bir Billing Himachal Pradesh in Hindi

बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश – Bir Billing Himachal Pradesh in Hindi

यदि आप अपनी फरवरी की ट्रिप में कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज को एन्जॉय करना चाहते है तो आप बीर बिलिंग को अपनी ट्रिप के लिए सिलेक्ट कर सकते है। बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए भारत की टॉप डेस्टिनेशन में से एक है। बीर पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के लिए के लिए पृष्ठभूमि के रूप में सुरम्य हिमाचल इलाके प्रदान करता है जो इसे पैराग्लाइडिंग के लिए परफेक्ट बनाता है। इसके अलावा बीर बिलिंग अपनी पहाड़ियों के बीच ट्रेकिंग के लिए भी बहुत फेमस है। ऐसा नही है की बीर बिलिंग में आप सिर्फ एडवेंचर एक्टिविटीज एन्जॉय कर सकते है यहाँ आप आध्यात्मिक अध्ययन और ध्यान के लिए प्रसिद्ध बौद्ध मठों में भी जा सकते है। प्रकृति के दीवाने कुछ मानसिक विश्राम के लिए डियर पार्क और बीर चाय फैक्ट्री का दौरा कर सकते हैं।

बीर बिलिंग में घूमने की बेस्ट जगहें

  • करेरी झील
  • ब्रजेश्वरी मंदिर
  • कांगड़ा किला
  • बैजनाथ मंदिर
  • धौलाधार रेंज
  • पालमपुर
  • मैकलोडगंज

बीर बिलिंग में करने के लिए एक्टिविटीज : पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और अन्य पर्यटक स्थलों की यात्रा

सिक्किम – Sikkim in Hindi

सिक्किम - Sikkim in Hindi

सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है जो विभिन्न प्रकार के पौधों, जानवरों, नदियों, पहाड़ों, झीलों और झरनों से परिपूर्ण है। पहाड़ की चोटियाँ, पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग सिक्किम को फरवरी में घूमने के लिए एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाते हैं। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको सर्दियों के मौसम में सिक्किम की यात्रा जरुर करना चाहिए।

प्राकृतिक सुन्दरता और अन्य पर्यटकों स्थलों के साथ साथ एक लक्सर महोत्सव सिक्किम को फरवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें (Best Places To Visit In February In India in Hindi) में से एक बनाती है। लक्सर महोत्सव तिब्बती नव वर्ष का उत्सव है जो आमतौर पर फरवरी में चंद्र वर्ष के पहले महीने के पहले दिन से शुरू होता है। बता दे इस उत्सव को पूरे सिक्कम में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जिसमे तिब्बती रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों की जड़ें बौद्ध विचारों और मान्यताओं को देखा जा सकता है।

सिक्किम के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

सिक्किम में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, बाइकिंग व अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज

 खजुराहो मध्य प्रदेश – Khajuraho Madhya Pradesh in Hindi

खजुराहो मध्य प्रदेश - Khajuraho Madhya Pradesh in Hindi

मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित खजुराहो मध्ययुगीन काल की भारतीय वास्तुकला और इसकी संस्कृति का शानदार उदाहरण है जो कामुक नक्काशियों से सजी अपने आश्चर्यजनक मंदिरों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यह भारत के सबसे प्रमुख धरोहर स्थलों में से एक है जो एक पेचीदा इतिहास और वास्तुकला को अपने अन्दर समेटे हुए है जो इसे इतिहास और कला प्रेमियों के घूमने के लिए परफेक्ट जगह बनाती है। खजुराहो लगभग 90 हिंदू और जैन मंदिरों का एक उत्कृष्ट समूह है, जिसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में शामिल किया गया है। फरवरी का महिना या सर्दियों का मौसम खजुराहो की यात्रा के लिए ऐसा समय होता है जब मौसम ठंडा होता है और गर्मी की धूल और बारिश से स्वतंत्रता मिलती है। इसीलिए यह समय खुजराहों की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है, इस दौरान आपको यहाँ विदेशी पर्यटकों से मिलने का भी मिलता है।

प्रसिद्ध मंदिर और पर्यटक स्थल

पुरी ओडिशा – Puri Odisha in Hindi

पुरी ओडिशा – Puri Odisha in Hindi

हिंदुओं (चार-धाम) के चार तीर्थ स्थलों में से एक पुरी फरवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक है। यह तीर्थ स्थल पुरी जगन्नाथ मंदिर, चिल्का झील और कोणार्क सूर्य मंदिर आदि जैसे अन्य आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है जिसे ‘ओडिशा की आध्यात्मिक राजधानी’ के रूप में भी जाना जाता है। वैसे तो यहाँ साल भर श्र्धालुयों और पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है लेकिन फरवरी एक ऐसा महिना है जब यहाँ पर्यटकों और भक्तो की काफी भीड़ एकत्रित होती है जिसकी एक वजह सुखद मौसम और दूसरी मुख्य वजह प्रसिद्ध कोणार्क नृत्य महोत्सव है, जो 21 से 23 फरवरी तक होता है। यह नृत्य महोत्सव देश भर से कला प्रेमियों को आकर्षित करता है। यकीन माने जब भी आप फरवरी में यहाँ आएंगे तो पूरी शहर की अध्यात्मिक शांति और नृत्य महोत्सव की झलक आपको बेहद प्रभावित करेगी।

पुरी के तीर्थ और पर्यटक स्थल

पुरी में करने के लिए चीजें : मंदिर, तीर्थ यात्रा, दर्शनीय स्थलों की यात्रा

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – Kaziranga National Park in Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – Kaziranga National Park in Hindi

काजीरंगा नेशनल पार्क भारत के असम राज्य के गोलाघाट और नागांव जिले में स्थित एक बहुत ही फेमस नेशनल पार्क है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान दुनिया का एक ऐसा नेशनल पार्क हैं, जो एक सींग वाले गैंडों की सबसे अधिक आबादी (दो-तिहाई) के लिए प्रसिद्ध है। इस राष्ट्रीय पार्क को 1985 में विश्व विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया है। यदि आपको प्राकृतिक सुन्दरता में मध्य वन्यजीवों को नजदीक से देखना चाहते है खासकर गेंडो को तो आपको फरवरी के महीने काजीरंगा नेशनल पार्क जरूर आना चाहिये। काजीरंगा नेशनल पार्क फरवरी में घूमने के लिए एक शानदार जगह है क्योंकि इस दौरान यहाँ ना तो बहुत ठंडी होती है और ना ही गर्मी होती हैं। इस दौरान आप एक जीप सफारी से काजीरंगा नेशनल पार्क की ट्रिप को एन्जॉय कर सकते है।

काजीरंगा नेशनल पार्क में करने के लिए एक्टिविटीज : जीप सफारी, एलिफेंट राइड

वायनाड केरल – Wayanad Kerala in Hindi

वायनाड केरल – Wayanad Kerala in Hindi

केरल राज्य में स्थित वायनाड साउथ इंडिया का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जो फरवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे जगहें (Best Places To Visit In February In India in Hindi) के रूप में काफी पसंदीदा बनी हुई है। वायनाड केरल में प्रमुख रूप से अपने मसाले के बागानों और वन्य जीव अभ्यारण के लिए जाना जाता हैं। इनके अलावा वायनाड में कई पर्यटक स्थल भी मौजूद हैं, जो फरवरी के महीने में पर्यटकों की बड़ी संख्या को अट्रेक्ट करते है।

नवंबर का महिना वायनाड घूमने जाने का ऐसा समय है, जब पर्यटक यहाँ के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ साथ ट्रेकिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज को भी एन्जॉय कर सकते है। प्रकृति और वन्य जीव प्रेमियों के द्रष्टिकोण से वायनाड फरवरी में घूमने के लिए किसी स्वर्ग से कम नही हैं, जहाँ पर्यटक अपनी ट्रिप में मसाला बागानों के साथ साथ बिभिन्न वन्य जीवो जैसे हाथी, तेंदुए और भालू आदि को भी देख सकते हैं।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

  • चेम्ब्रा पीक
  • कुरुवा द्वीप,
  • पूकोड झील
  • मुथांगा वन्यजीव अभयारण्य
  • एडक्कल गुफा

वायनाड में करने के लिए चीजें : ट्रेकिंग, चाय के बागानों की सैर, और पर्यटक स्थलों की यात्रा

अल्लेप्पी केरल – Alleppey Kerala in Hindi

अल्लेप्पी केरल – Alleppey Kerala in Hindi

अपने खूबसूरत बैकवाटर्स के लिए बेहद प्रसिद्ध, केरल का अल्लेप्पी शहर फरवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक है जो अपने अपने समुद्र तटों, मंदिरों और पारंपरिक नाव दौड़ के लिए भी जाना जाता है। यदि आप अपने फैमली, कपल या फिर हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट प्लेसेस सर्च कर रहे है तो अल्लेप्पी भी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बता दे फरवरी में अल्लेप्पी का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। जब भी आप अपनी फैमली, फ्रेंड्स या अपने लाइफ पार्टनर फरवरी के महीने में यहाँ आएंगे तो हरे भरे धान के खेतों की झलक देख सकते हैं, आकर्षित एविफ़ुना और केरल राज्य के स्थानीय लोगों की जीवन शैली से अवगत हो सकते हैं। साथ ही अपने कपल या लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक बैकवाटर पर हाउसबोट की सवारी भी एन्जॉय कर सकते है जो यक़ीनन आपकी लाइफ के सबसे मेमोरिबल मुमेंट्स में से एक होगें।

अल्लेप्पी में घूमने की बेस्ट जगहें

  • अल्लेप्पी बीच
  • एलेप्पी बैकवाटर्स
  • कुमारकोम पक्षी अभयारण्य
  • कुट्टनाद
  • वेम्बानाड झील
  • अम्बालापुझा श्री कृष्ण
  • पाथिरमानल

कोलकाता – Kolkata in Hindi

कोलकाता - Kolkata in Hindi

कोलकाता हुगली के पूर्वी तट पर स्थित, भारतीय के पश्चिमी राज्य बंगाल की राजधानी है,जिसे “सिटी ऑफ़ जॉय” के नाम से भी जाना जाता है। कोलकाता भारत की पूर्व ब्रिटिश राजधानी है जो शानदार अतीत को समेटे हुए शहर की आकर्षक कला, अद्भुत वास्तुकला और अवलंबी साहित्य को दर्शाता है। कोलकाता भारत में औद्योगिक क्रांति और आधुनिक भारतीय सांस्कृतिक, काव्य का जन्मस्थान और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र बिंदु था। संस्कृतियों के विभिन्न मिश्रणों ने कोलकाता को भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बना दिया है जिसे पर्यटक फरवरी में घूमने के लिए पिक कर सकते है।

भारत के अन्य पर्यटक स्थलों की तरह कोलकाता का मौसम भी फरवरी के महीने में काफी सुखद और अनुकूल होता है जिसमे कोलकाता के दर्शनीय स्थलों की यात्रा बड़ी सुगमता के साथ की जा सकती है। यही एक वजह है की कोलकाता को फरवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें (Best Places To Visit In February In India in Hindi) की लिस्ट में शामिल किया गया है।

कोलकाता में घूमने की बेस्ट जगहें

अमृतसर पंजाब – Amritsar Punjab in Hindi

अमृतसर पंजाब – Amritsar Punjab in Hindi

अमृतसर पंजाब और इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है, जो सिख समुदाय के लोगो के प्रमुख धार्मिक स्थलों में एक है। अमृतसर सिख धर्म का मुख्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है जो सिख समुदाय के लोगो के साथ साथ टूरिस्टों के लिए भी अट्रेक्शन का सेंटर बना हुआ है। यदि आप सिख धर्म से संबंध रखते है और फरवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें के बारे में सर्च कर रहे है तो यकीन माने अमृतसर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

अमृतसर ऐसा शहर है जहां पर दिन की शुरुआत गुरुद्वारों से आध्यात्मिक प्रार्थना के साथ होती है। जब भी अमृतसर का नाम आता है तो सबसे पहले स्वर्ण मंदिर को याद किया जाता है। अमृतसर ऐसा पर्यटक स्थल जहाँ आप पर्यटक स्थलों की यात्रा करते हुए आध्यात्मिकता के मध्य अपना टाइम स्पेंड कर सकते है।

प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थल

अमृतसर में करने के लिए चीजें : प्रसिद्ध गुरूद्वारे में प्रर्थना और पर्यटक स्थलों की यात्रा

और पढ़े : दुनिया के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स

मसूरी उत्तराखंड  – Mussoorie Uttarakhand in Hindi

मसूरी उत्तराखंड  – Mussoorie Uttarakhand in Hindi

मसूरी उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जो फैमली वेकेशन और हनीमून कपल्स के घूमने लिए इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। मसूरी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 35 किमी की दूरी पर समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मसूरी शिवालिक पर्वत और दून घाटी के अद्भुत दृश्य प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है और इसके यमुनोत्री और गंगोत्री के धार्मिक केंद्रों के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी के बीच स्थित मसूरी क्वीन ऑफ हिल्स” के रूप में भी काफी फेमस है जिसे आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून या फिर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वेलेंटाइन डे मनाने के लिए पिक कर सकते है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

मसूरी में करने के लिए चीजें : पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और दर्शनीय स्थलों की यात्रा

कुल्लू मनाली – Kullu Manali in Hindi

कुल्लू मनाली – Kullu Manali in Hindi

जब फरवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें (Best Places To Visit In February In India in Hindi) की बात आती है तो कुल्लू मनाली केसे पीछे रह सकती है। कुल्लू और मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य के दो हिल स्टेशन हैं, जो हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं में बसे हैं। कुल्लू घाटियों, सुरम्य स्थलों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है जबकि मनाली नदी, पहाड़ों और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यहाँ के हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों को फैलाते हुए, झरने और नदियाँ फरवरी के मौसम में पर्यटकों को एक खास अनुभव देते हैं। जहाँ भारत के विभिन्न हिस्सों से लोग अपनी वाइफ, फ्रेंड्स और अपने कपल्स एक साथ फरवरी के महीनो में छुट्टियां मनाने, पर्वतारोहण, ट्रेकिंग, करने के लिए आते हैं। कुल्लू मनाली भारत की एक ऐसी जगह हैं जहाँ पर्यटक एक बार आने के बाद दोबारा आने की ख्वाइश रखने लगते है।

कुल्लू मनाली के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

शिलोंग मेघालय – Shillong Meghalaya in Hindi 

शिलोंग मेघालय – Shillong Meghalaya in Hindi 

फरवरी के महीने में घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस सर्च करने वाले टूरिस्टों के लिए “शिलोंग” मेघालय बेस्ट ऑप्शन है। फरवरी का महिना बर्ष का ऐसा समय होता है जब शिलोंग अपने सबसे खूबसूरत रूप में होता है, इसके साथ साथ यह महिना शिलांग की ट्रिप के लिए बेस्ट टाइम होता है जब तापमान ना तो बहुत गर्म होता है और ना ही सर्दियाँ बहुत ठंडी होती है।

शिलांग हिल्स स्टेशन समुद्र तल से ऊंचाई 1,491 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसे बादलो का निवास स्थान भी कहां जाता है साथ ही इसे अपनी रमणीय पहाड़ियों के कारण इसे “पूर्व का स्कॉटलेंड” भी कहां जाता हैं।  जो अपनी मनमोहनीय और अद्भुद सुन्दरता से प्रतिबर्ष फरवरी के महीने में हजारों कपल्स, हनीमूनर्स और पर्यटकों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

  • उमियम झील
  • शिलांग व्यू पॉइंट
  • नोहशंगथियांग फॉल्स
  • वार्ड की झील
  • डॉन बॉस्को संग्रहालय
  • लेडी हैदरी पार्क

करने के लिए एक्टिविटीज : वाटर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग

और पढ़े : विंटर हनीमून डेस्टिनेशन इन इंडिया

इस आर्टिकल में अपने फरवरी में घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट प्लेसेस के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Leave a Comment