मध्य प्रदेश के 10 प्रसिद्ध शहर – Famous Cities Of Madhya Pradesh In Hindi

3.3/5 - (3 votes)

Famous Cities Of Madhya Pradesh In Hindi : “हार्ट ऑफ़ इंडिया” के नाम से फेमस मध्य प्रदेश भारत का प्रसिद्ध पर्यटक राज्य है जो प्राकृतिक सुन्दरता, मंदिर, ऐतिहासिक स्थलों और बिभिन्न वन्यजीव प्रजातियों का खजाना है जहा आपको एक से एक बढकर एक पर्यटक स्थल, प्राकृतिक नज़ारे और वन्यजीव देखने को मिलते है। इस राज्य में कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जहां कला, संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला का सही मिश्रण देखा जा सकता है। कुल मिलाकर मध्य प्रदेश भारत का एक आदर्श प्रतिबिंब है, जो शहरी और ऐतिहासिक दोनों पहलुओं का बहुत अच्छी तरह से मिश्रण करता है।

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ घूमने के लिए मध्य प्रदेश की ट्रिप को प्लान कर रहे है लेकिन अपनी ट्रिप के लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस को सिलेक्ट नही कर पा रहे है तो इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ जिसमे हमने आपके लिए मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की लिस्ट तैयार की है –

मध्य प्रदेश के टॉप 10 टूरिस्ट प्लेसेस – Top 10 Tourist Places In Madhya Pradesh in Hindi 

वैसे तो मध्य प्रदेश में कई शहर और अनगिनत पर्यटक स्थल मौजूद है लेकिन हम यहाँ सभी के बारे में बात ना करते हुए मध्य प्रदेश के १० प्रसिद्ध शहर के बारे में जानने वाले है जो हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी और अट्रेक्ट करते है तो आइये जानते है मध्य प्रदेश के टॉप टूरिस्ट प्लेसेस –

ग्वालियर – Gwalior In Hindi

ग्वालियर - Gwalior In Hindi

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर में से एक ग्वालियर अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए पूरे देश में जाना-जाता है। ग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर है जिसकी स्थापना राजा सूरजसेन ने की थी, जो अपने गौरवशाली अतीत को बताता है। ग्वालियर को भारत के ऐतिहासिक समृद्धि में योगदान देने वाले महत्वपूर्ण शहरों में से एक माना गया है जो वैदिक युग से लेकर विद्रोह के समय तक, ग्वालियर मध्य प्रदेश का एक प्रमुख हिस्सा बना रहा। आज इस शहर में इनके द्वारा छोड़े गये प्राचीन चिह्न स्मारकों, किलों, महलों के रूप में मिल जाएंगे। यह शहर चारों तरफ से सुंदर पहाड़ियों और हरियाली से घिरा हुआ है जहाँ ग्वालियर का किला शहर का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। जबकि जय विलास महल और सूर्य मंदिर ग्वालियर के कुछ ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देखने के बाद आप इन्हें कभी नहीं भूल सकते।

ग्वालियर में पर्यटकों के लिए आकर्षण स्थल

उज्जैन – Ujjain In Hindi

उज्जैन – Ujjain In Hindi

उज्जैन मध्य प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में से एक है। उज्जैन क्षिप्रा नदी के किनारे बसा हुआ पवित्र शहर है, जिसे महाकाल की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। उज्जैन की सबसे खास बात यह है कि यहां स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान् शिव की बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है जहाँ हर रोज़ भारी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं। यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल को सर्च कर रहे हैं तो आपको उज्जैन जरूर आना चाहिये।

आध्यात्मिक शांति के लिए उज्जैन शहर निस्संदेह एक आकर्षक जगह है। हमें यहाँ के मंदिरों में बुंदेला कला और वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना देखने को मिलता है। यहाँ का इतिहास खुद अपना परिचय देता है, उज्जैन में सबसे बड़े हिंदू मेले – कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है जिस दौरान देश भर से लाखो श्रद्धालु इस मेले का हिस्सा बनते है।

उज्जैन के प्रमुख पर्यटन स्थल

इंदौर – Indore In Hindi

इंदौर – Indore In Hindi

इंदौर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर और प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है जो ना केवल भारत से बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है। इंदौर में प्राचीन स्मारक से लेकर सदियों पुराने धार्मिक मंदिरों तक, महलों से लेकर संग्रहालय तक वह सब चीज देखने को मिलती है जो इसे मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक बनाती है। इंदौर भारत के सबसे स्वचछ शहरों में सबसे टॉप पर है जो इसके आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करता है।

इंदौर के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

  • मुहदी जलप्रपात
  • पातालपानी वाटर फाल्स 
  • नेहरु पार्क
  • रजवाड़ा पैलेस
  • लालबाग पैलेस
  • कांच मंदिर
  • केंद्रीय संग्रहालय
  • टाउन हॉल
  • चोखी ढाणी

पचमढ़ी – Pachmarhi In Hindi

पचमढ़ी - Pachmarhi In Hindi

पचमढ़ी मध्य प्रदेश ही नही बल्कि भारत के सबसे लोकप्रिय व घूमे जाने वाले हिल्स स्टेशनो में से एक है। यह खूबसूरत की वादियों में खोया हुआ अद्भुद हिल्स स्टेशन है। चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के लिए पचमढ़ी मध्य प्रदेश की टॉप टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन जंगल में गुफा, चित्रों, दृश्यों, झरनों और झीलो के लिए प्रसिद्ध है। पचमढ़ी की खूबसूरती को अशोक और चक्रव्यूह जैसी बॉलीवुड फिल्मो में भी दिखाया गया है।

यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जो पर्यटकों के लिए बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप अपनी डेली लाइफ को भूलकर कुछ दिन अपने परिवार या दोस्तों के मध्य प्रदेश में कही घूमना चाहते है तो पचमढ़ी आपके लिए मध्य प्रदेश की सबसे अच्छी जगहें में से एक है।

पचमढ़ी के लोकप्रिय दर्शनीय पर्यटक स्थल

खजुराहो – Khajuraho In Hindi

खजुराहो - Khajuraho In Hindi

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक खुजराहो अपनी कामुक नक्काशी से सजे अपने आश्चर्यजनक मंदिरों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। खजुराहो मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित छोटा शहर है जो मध्ययुगीन काल में भारतीय वास्तुकला और संस्कृति का शानदार नमूना है। वास्तव में खुजराहो 22 मंदिरों का एक समूह है जो विश्व भर के यात्रियों के लिए आकर्षण के केंद्र बना हुआ है। यहाँ कि जटिल नक्काशी और बेहतरीन कामुक मूर्तिकला किसी भी इतिहास और कला प्रेमी को खजुराहो आने के लिए सम्मोहित कर सकती है। खुजराहो में मंदिरों के साथ यहाँ कि प्राकृतिक सुन्दरता और झीलें भी देखने लायक है जो इस ऐतिहासिक जगह के आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करती है। कुल मिलाकर मध्य प्रदेश का यह छोटा शहर खजुराहो इतिहास में गहरी रुचि रखने वालों के लिए मध्य प्रदेश के सबसे अच्छे शहर में से एक है।

खजुराहो के प्रमुख पर्यटन स्थल

और पढ़े : भारत के प्रमुख चौसठ योगिनी मंदिर

भोपाल – Bhopal In Hindi

भोपाल – Bhopal In Hindi

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर (famous Cities Of Madhya Pradesh In Hindi) में से एक है जिसे झीलों की नगरी या लेक ऑफ़ सिटी के नाम से भी जाना जाता है। जो भी पर्यटक घूमने के लिए मध्य प्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसस सर्च कर रहे है उनके लिए भोपाल बेस्ट ऑप्शन है जहां आप वेकेशन को फुल एन्जॉय कर सकते है।

दो सुंदर मानव निर्मित झीलों के बीच स्थित भोपाल संस्कृति, विरासत और आधुनिक जीवन के सही मिश्रण के साथ एक बड़ा शहर है। प्राकृतिक सुंदरता, समृध्दता और गौरवशाली इतिहास के कारण भोपाल बड़ी संख्या में देश- विदेश से आने वाले पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। अपनी हरियाली और सुंदरता के कारण भोपाल को ग्रीनेस्ट शहर भी कहा जाता है। मध्य प्रदेश का यह शहर किसी भी पर्यटक और इतिहास शौकीन के लिए घूमने के लिए मध्य प्रदेश की सबसे अच्छी जगहें में से एक है।

भोपाल के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

ओरछा – Orchha In Hindi

ओरछा - Orchha In Hindi

ओरछा मध्य प्रदेश के बेतवा नदी के किनारे स्थित एक सुन्दर नगर है जिसे मध्य प्रदेश का शाही शहर भी कहा जाता है। साथ ही यहाँ जगह श्री राम जी कि नगरी के रूप में प्रसिद्ध है, जो मध्य प्रदेश के आकर्षण को और बढ़ाता है। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल में लिस्टेड ओरछा भारत का अनिवार्य हिस्सा है, जो बुंदेला युग का स्मरण कराता है। ओरछा, इतिहास के शौकीनों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जब भी आप ओरछा घूमने जायेगें तो आपको यहां बिभिन्न हिस्ट्रीकल प्लेसेस, टेम्पल्स, फोर्ट और अन्य टूरिस्ट अट्रेक्शन देखने को मिलेगें, जो हर साल हजारों पर्यटकों की मेजबानी करता है।

ओरछा मध्य प्रदेश का ऐसा टूरिस्ट प्लेस है, जो फ्रेंड्स टूर, फैमली वेकेशन और यहाँ तक की न्यू मेरिड कपल्स के लिए भीं मध्य प्रदेश की बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है।

ओरछा के प्रमुख पर्यटन स्थल

  • ओरछा किला
  • जहाँगीर महल
  • चतुर्भुज मंदिर
  • रामराजा मंदिर
  • लक्ष्मी मंदिर
  • फूल बाग
  • पालकी महल
  • खाना हम्माम
  • हरदौल पैलेस
  • प्रवीण महल

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान – Panna National Park In Hindi

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान – Panna National Park In Hindi

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित पन्ना नेशनल पार्क रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान में से एक है जिसकी गिनती भारत के अच्छे राष्ट्रीय उद्यानों में की जाती है। 542.67 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह राष्ट्रीय उद्यान तेंदुआ, जंगली कुत्ता, भेड़िया, लकड़बग्घा, सुस्त भालू, चीतल और चौसिंघा जैसी प्रजातियों का घर भी है। प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण इस पार्क में पक्षियों की 200 से अधिक प्रजातियां भी निवास करतीं है जो इसे वन्यजीव व प्रकृति प्रमियों के लिए स्वर्ग के समान बना देती है। पन्ना नेशनल पार्क अपने वन्य जीवो के साथ साथ नवपाषाण युग के कई ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी फेमस है और इन्हें अट्रेक्शनो के कारण यह नेशनल पार्क हर साल हजारों टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करने में कामयाब होता है।

पन्ना नेशनल पार्क में पर्यटको के लिए आकर्षण केंद्र

  • टाइगर
  • नील गाय
  • चिंकारा
  • नोका बिहार
  • हाथी कि सवारी

साँची – Sanchi In Hindi

साँची – Sanchi In Hindi

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित साँची मध्य प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटक स्थल में से एक है। साँची अपने बौद्ध मठ, साँची स्तूप और अपनी आकर्षित कला कृतियों के लिए विश्व विख्यात है जिस वजह यूनेस्को द्वारा साँची स्तूप को 15 अक्टूबर 1982 को विश्व धरोहर स्थल में शामिल कर लिया गया है। बता दे साँची शहर के प्रमुख आकर्षण साँची स्तूप को मौर्य राजवंश के सम्राट अशोक की आज्ञानुसार तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में स्थापित किया गया था, जहाँ भगवान बुद्ध के अवशेषों को रखा गया है।

सांची नगर एक पहाड़ी के ऊपर बसा हुआ है और हरे-भरे बागानों से घिरा हुआ है। जिससे यहा आने वाले पर्यटकों को शांति और आनंद का एहसास होता है और पर्यटक इस स्थान की और आकर्षित होते है। साथ ही जब भी आप यहाँ आयेंगे तो आपको इस स्थान पर मौजूद मूर्तियों और स्मारकों में बौद्ध कला और वास्तु कला की अच्छी झलक देखने को मिलेगी।

साँची में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल

  • साँची स्तूप
  • तोरण (महिराब)
  • मठ (Monasteries)

मांडू – Mandu In Hindi

मांडू – Mandu In Hindi

एक पहाड़ी पर स्थित मांडू इतिहास में रूचि रखने वालो के लिए मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। मांडू का मध्य प्रदेश के विरासतीय पर्यटक स्थलों में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। जिसके इतिहास को किसी के परिचय के आवश्यकता नही है जो रानी रूपमती और बादशाह बाज बहादुर के अमर प्रेम का साक्षी है। इस छोटे से शहर को मध्य भारत का हम्पी भी कहा जाता है। मांडू मध्य प्रदेश के अन्य ऐतिहासिक स्थानों की तरह वास्तुशिल्प भव्यता से परिपूर्ण है जो यहां के विभिन्न शासक युगों के प्रभाव को दर्शाता है। वास्तव में यह शहर मध्य प्रदेश के दिल में छिपा एक खजाना है। यहाँ कि हरियाली, प्राकृतिक सुन्दरता यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होती है। अगर आप घूमने के लिए मध्य प्रदेश के सबसे अच्छे शहर सर्च कर रहे है तो आपको मांडू जरूर आना चाहिए।

मांडू के प्रमुख पर्यटक स्थल

  • नील कंठ महल
  • रूपमती का मंडप (Rupmati’s Pavilion)
  • बाज बहादुर का महल
  • जहाज महल
  • हिंडोला महल
  • अशरफी महल
  • जामी मस्जिद
  • चम्पा बावड़ी और हम्माम
  • होशंगशाह का मकबरा
  • इको पॉइंट
  • दारा खान का मकबरा

और पढ़े : मध्य प्रदेश में एडवेंचर एक्टिविटीज की 5 खास जगह, जहा दूर दूर से सैलानी आते है मनोरंजन के लिए

इस आर्टिकल में आपने मध्य प्रदेश के सबसे अच्छे शहर (famous Cities Of Madhya Pradesh In Hindi) और बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Leave a Comment