चित्रगुप्त मंदिर, खजुराहो का इतिहास और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी – Chitragupta Temple, Khajuraho in Hindi

5/5 - (1 vote)

Chitragupta Temple, Khajuraho in Hindi : चित्रगुप्त मंदिर खुजराहो के मंदिरों का एक अभिन्न हिस्सा है, जो सूर्य भगवान (सूर्य) को समर्पित है। यह मंदिर जगदंबी मंदिर के उत्तर की ओर लगभग 91 मीटर की दूरी पर स्थित है और चोपड़ा के नाम से प्रसिद्ध एक प्राचीन तालाब से कुछ ही दूरी पर स्थित है। स्थापत्य शैली में निर्मित इस मंदिर में सात घोड़ों वाले रथ पर सवार सूर्यदेव की मूर्ति स्थापित है। इसके अलावा भगवान् विष्णु का ग्यारह सर वाला रूप और कामुक जोड़ों की मूर्तियां और नक्काशी मंदिर के बाहरी हिस्सों को सुशोभित करती हैं। जो इसे इतिहास प्रेमियों के साथ साथ कला प्रेमियों के लिए भी महत्वपूर्ण जगह बनाती है।

चित्रगुप्त मन्दिर खजुराहो का एक महत्वपूर्ण मंदिर है जो हर साल हजारों भारतीय और विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। यदि आप भी खुजराहो के प्रसिद्ध चित्रगुप्त मन्दिर की यात्रा पर जाने वाले है या फिर इस प्राचीन मंदिर के बारे में जानने की दिलचस्पी रखते है तो आपको इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढना चाहिए जिसमे हम आपको चित्रगुप्त मन्दिर का इतिहास, वास्तुकला और मंदिर की यात्रा से जुडी अन्य सभी जानकारी बताने वाले है –

चित्रगुप्त मन्दिर का इतिहास – History of Chitragupta Temple in Hindi

भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक चित्रगुप्त मन्दिर का इतिहास लगभग 1000 साल से भी जाड्या पुराना है। मंदिर में मिले शिलालेखो और साक्ष्यों के आधार पर, चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण 1020-1025 ई.पू. के आसपास का माना जाता है। मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और प्रसिद्ध नक्काशी को देखते हुए इसे   भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में भी शामिल  किया गया है।

चित्रगुप्त मन्दिर की वास्तुकला – Architecture of Chitragupta Temple in Hindi

चित्रगुप्त मन्दिर की वास्तुकला – Architecture of Chitragupta Temple in Hindi
Image Credit : Ravi Dabas

यदि हम चित्रगुप्त मन्दिर की वास्तुकला की बात करें तो यह प्राचीन मंदिर स्थापत्य शैली से निर्मित किया गया है। यह मंदिर पास के जगदम्बी मंदिर से काफी मिलता-जुलता है। इसमें एक परिधि पथ के साथ एक गर्भगृह, एक चबूतरा, ट्रे के साथ एक महा-मंडप (बड़ा हॉल) और एक प्रवेश द्वार पोर्च है। बड़े हॉल में एक अष्टकोणीय छत है, जो जगदंबी मंदिर में संबंधित छत की तुलना में अधिक अलंकृत है। इससे पता चलता है कि चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण जगदंबी मंदिर की तुलना में थोड़ा बाद में किया गया था। मंदिर के गर्भगृह के अंदर सात घोड़ों वाले रथ पर सवार सूर्यदेव की मूर्ति स्थापित है। इसके अलावा आप जब भी यहाँ आएंगे तो दीवारों पर आप सुरा-सूंदरियों की सुंदर नक्काशी, ग्यारह सिर वाले भगवान विष्णु के चित्र और कामुक क्रियायों में लिप्त मूर्तियाँ देख सकते हैं।

चित्रगुप्त मन्दिर की टाइमिंग – Timings of Chitragupta Temple Khajuraho in Hindi

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ चित्रगुप्त मन्दिर की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे है लेकिन अपनी ट्रिप पर जाने से पहले चित्रगुप्त मन्दिर की टाइमिंग जानना चाहते है तो हम आपको यह प्रसिद्ध मंदिर सुबह 5.00 बजे से रात 7.00 बजे तक खुला रहता है इस दौरान आप कभी चित्रगुप्त मन्दिर घूमने आ सकते है। हाँ एक बात और चित्रगुप्त मन्दिर की पूर्ण यात्रा के लिए कम से 2 घंटे समय अवश्य निकालें।

और पढ़े : पचमढ़ी के प्रसिद्ध चोरागढ़ मंदिर की यात्रा और मंदिर से जुड़ी कहानी

चित्रगुप्त मन्दिर की एंट्री फीस – Entry fees of Chitragupta temple in Hindi

जो भी पर्यटक चित्रगुप्त मन्दिर की एंट्री फीस सर्च कर रहे है हम उन्हें बता दे विशेष चित्रगुप्त मन्दिर के लिए कोई एंट्री फीस नही है लेकिन चित्रगुप्त मन्दिर भी खुजराहो मंदिर समूह का हिस्सा है जिस वजह से आपको इन सभी मंदिर के लिए एंट्री फीस देनी होगी जो इस प्रकार है

  • भारतीय पर्यटकों के लिए : 30 रूपये
  • विदेशी पर्यटकों के लिए : 500 रूपये

चित्रगुप्त मन्दिर के आसपास खुजराहो में घूमने की जगहें – Places To Visit In Khujaraho Around Chitragupta Temple in Hindi

खजुराहो मध्य प्रदेश राज्य में स्थित भारत का बहुत ही खास शहर और पर्यटक स्थल है जो चित्रगुप्त मन्दिर के साथ साथ अपने अन्य प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों के लिए देश भर में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसीलिए आप जब भी चित्रगुप्त मन्दिर की यात्रा पर आयें तो नीचे दिए गये खुजराहो के इन प्रसिद्ध मंदिर और अन्य पर्यटक स्थलों की यात्रा जरूर करें –

चित्रगुप्त मन्दिर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Chitragupta Temple Khajuraho in Hindi

चित्रगुप्त मन्दिर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Chitragupta temple in Hindi

अगर आप खजुराहो के प्रसिद्ध चित्रगुप्त मन्दिर घूमने जाने का मन बना रहे हैं और खुजराहो घूमने जाने के लिए सबसे अच्छे समय को जानना चाहते है तो हम आपको बता दे वैसे तो आप यहां किसी भी मौसम में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप यहां घूमने का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा रहेगा। अक्टूबर से फरवरी के महीने दुनिया भर के लोगों की भीड़ के साथ खजुराहो घूमने का सबसे अच्छा समय है। हर साल फरवरी में आयोजित खजुराहो नृत्य महोत्सव आपकी खजुराहो यात्रा की योजना बनाने का सबसे अच्छा समय है।

और पढ़े : खजुराहो के दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह

खुजराहो में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Khujaraho in Hindi

खुजराहो में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Khujaraho in Hindi

खुजराहो मध्य भारत के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है जिस वजह से यहाँ पर्यटकों के रुकने के लिए सभी बजट की होटल्स अवेलेवल है जिनको आप अपनी चॉइस के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है।

  • होटल हार्मोनी (Hotel Harmony)
  • रेडिसन जस होटल, खजुराहो (Radisson Jass Hotel, Khajuraho)
  • होटल इसाबेल पैलेस (Hotel Isabel Palace)
  • होटल मार्बल पैलेस (Hotel Marble Palace)

चित्रगुप्त मन्दिर खुजराहो केसे पहुचें – How To Reach Chitragupta Temple Khajuraho In Hindi

एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल होने के नाते, चित्रगुप्त मन्दिर खजुराहो तक पहुंचना काफी आसान है। खजुराहो का अपना घरेलू हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन दोनों है, जो इसे भारत के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।

तो आइये जानते हैं परिवहन के विभिन्न माध्यम से खजुराहो कैसे पंहुचा जा सकता है।

फ्लाइट से खुजराहो केसे जायें – How to Reach Khajuraho by Flight in Hindi

फ्लाइट से खुजराहो केसे जायें – How to Reach Khajuraho by Flight in Hindi

यदि आपने खुजराहो घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें खुजराहो में अपना घरेलू हवाई अड्डा मौजूद है, जो कुछ घरेलू उड़ानों के माध्यम से भारत के कुछ शहरों से जुड़ा हुआ है। फ्लाइट से ट्रेवल करके एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, आप ऑटो, टेक्सी या स्थानीय परिवहन के साधनों की मदद से चित्रगुप्त मन्दिर जा सकते है।

खुजराहो ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Khajuraho by Train in Hindi

खुजराहो ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Khajuraho by Train in Hindi

ट्रेन से ट्रेवल करके खुजराहो की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे खुजराहो का अपना खुजराहो रेलवे स्टेशन है जो चित्रगुप्त मंदिर से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन भारत के कई प्रमुख शहरों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है इसीलिए ट्रेन से सफ़र करके खुजराहो की यात्रा करना काफी आसान और आरामदायक है।

सड़क मार्ग से खुजराहो केसे पहुचें – How To Reach Khajuraho By Road In Hindi

सड़क मार्ग से खुजराहो केसे पहुचें - How To Reach Khajuraho By Road In Hindi

खुजराहो मध्य प्रदेश का एक प्रमुख शहर और पर्यटक स्थल है जिस वजह से यह सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश और भारत के अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी आसान और आरामदायक है। खुजराहो के लिए मध्य प्रदेश के किसी भी प्रमुख शहर से बस ले सकते है एक टेक्सी बुक कर सकते है। इनके अलावा यदि आप आसपास के शहरों से खुजराहो घूमने आ रेह है तो अपने निजी कार से यात्रा करना भी बेस्ट ऑप्शन है।

और पढ़े : भारत के प्रमुख चौसठ योगिनी मंदिर

इस आर्टिकल में आपने खुजराहो के प्रसिद्ध चित्रगुप्त मन्दिर का इतिहास और इसकी यात्रा से जुड़ी जानकारी को विस्तार से जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

चित्रगुप्त मन्दिर खुजराहो का मेप – Map of Chitragupta Temple Khajuraho in Hindi

और पढ़े :

Featured Image Credit: Primo Cassol

Leave a Comment