ग्वालियर घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places In Gwalior In Hindi

3.3/5 - (3 votes)

Places To Visit In Gwalior In Hindi :  ग्वालियर शहर का निर्माण राजा सूरजसेन द्वारा किया गया था। इस ऐतिहासिक ग्वालियर शहर की सुन्दरता, आकर्षित कर दने वाली स्मारकों, महलो और मंदिरों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम हैं। यहां की मस्जिदों, रॉक मंदिरों और मूर्तियों की बनाबट में शानदार वास्तुकला की झलक देखने को मिलती हैं। ग्वालियर पर्यटन स्थल खूबसूरत पहाड़ियों, सुन्दर हरियाली और मदमस्त कर देने वाली जलवायु से घिरा हुआ स्थान हैं। ग्वालियर का किला शहर की भव्यता को और अधिक बड़ा देता है और इस किले से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रसिद्ध संगीतकार तानसेन का जन्म ग्वालियर में ही हुआ था और तानसेन का मकबरा भी यही बना हुआ हैं।

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ग्वालियर और इसके आकर्षित पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

ग्वालियर के आकर्षित टूरिस्ट प्लेस – Gwalior Ke Attractive Tourist Places In Hindi

  1. ग्वालियर में घूमने लायक जगह ग्वालियर का किला – Gwalior Me Ghumne Layak Jagah Gwalior Fort In Hindi
  2. ग्वालियर जिले के पर्यटन स्थल जय विलास पैलेस – Gwalior Zile Ke Paryatan Sthal Jai Vilas Palace In Hindi
  3. ग्वालियर भारत दर्शनीय स्थल तेली का मंदिर – Gwalior Bharat Darshaniya Sthal Teli Ka Mandir In Hindi
  4. ग्वालियर पर्यटन में देखने वाली जगह तानसेन का मकबरा – Gwalior Paryatan Me Dekhne Vali Jagah Tomb Of Tansen In Hindi
  5. ग्वालियर में घूमने लायक जगह मान मंदिर पैलेस – Gwalior Me Ghumne Layak Jagah Man Mandir Palace In Hindi
  6. ग्वालियर का मशहूर पर्यटन स्थल गुजरी महल – Gwalior Ka Mashur Paryatan Sthal Gujari Mahal In Hindi
  7. ग्वालियर के मंदिर सास बहू मंदिर – Gwalior Ke Mandir Sas Bahu Temple In Hindi
  8. ग्वालियर पर्यटन में फेमस सिंधिया संग्रहालय – Gwalior Paryatan Me Famous Scindia Museum In Hindi
  9. मोहम्मद गौस का मकबरा ग्वालियर मध्य प्रदेश – Tomb Of Muhammad Ghaus Gwalior Madhya Pradesh In Hindi
  10. ग्वालियर का चिड़ियाघर ग्वालियर मध्य प्रदेश – Gwalior Ka Zoo In Hindi
  11. ग्वालियर के धार्मिक स्थल सूर्य मंदिर – Gwalior Ke Dharmik Sthal Sun Temple In Hindi
  12. ग्वालियर जिले के पर्यटन स्थल पदावली और बटेश्वर – Gwalior Paryatan Sthal Padavali And Bateshwar Gwalior In Hindi
  13. ग्वालियर के आस पास में घूमने वाली जगह सूरज कुंड – Gwalior Ke Aas Pass Me Ghumne Vali Jagah Suraj Kund In Hindi
  14. ग्वालियर दर्शनीय स्थल तिघरा बांध – Gwalior Darshaniya Sthal Tighra Dam In Hindi
  15. ग्वालियर पर्यटन में घूमने जाये श्याम वाटिका – Gwalior Tourism Me Ghumne Jaye Shyam Vatika In Hindi
  16. ग्वालियर भारत दर्शनीय स्थल में सरोद घर – Gwalior Bharat Darshaniya Sthal Mein Sarod Ghar In Hindi
  17. ग्वालियर का फेमस सिटी मॉल – Gwalior Ka Famous City Mall In Hindi
  18. ग्वालियर का प्रसिद्ध रूप सिंह स्टेडियम – Gwalior Ka Prasidh Roop Singh Stadium In Hindi
  19. ग्वालियर का मशहूर मृगनयनी एम्पोरियम – Gwalior Ka Mashur Mrignayani Emporium In Hindi
  20. ग्वालियर का जियाजी चौक बाजार – Jiyaji Chowk Bazar In Gwalior In Hindi
  21. ग्वालियर का पाटनकर बाजार – Gwalior Ka Patankar Bazar In Hindi
  22. ग्वालियर का दर्शनीय डाटा बंदी छोड़ गुरुद्वारा – Gurudwara Data Bandi Chhod Gwalior In Hindi
  23. ग्वालियर पर्यटन स्थल में फेमस उषा किरण पैलेस – Gwalior Ki Popular Tourist Place Taj Usha Kiran Palace Hotel In Hindi
  24. गोपाचल पर्वत ग्वालियर दर्शनीय स्थल – Gopachal Parvat Gwalior Darshaniya Sthal In Hindi
  25. ग्वालियर में रानी लक्ष्मी बाई की समाधि – Gwalior Me Rani Lakshmi Bai Ki Samadhi In Hindi
  26. ग्वालियर में सिंधिया राजवंश की छतरियां – Chhatri Of Scindia Dynasty Gwalior In Hindi
  27. ग्वालियर में स्प्लैश द सन सिटी – Splash The Sun City Gwalior In Hindi
  28. ग्वालियर में करने के लिए ओल्ड वाटर पार्क – Old Water Park In Gwalior In Hindi
  29. ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह – Tansen Music Festival Gwalior In Hindi
  30. ग्वालियर के बाज़ार से क्या ख़रीदे – What To Shop In Gwalior In Hindi

ग्वालियर जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Gwalior In Hindi

ग्वालियर के प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Gwalior In Hindi

ग्वालियर में होटल – Hotel In Gwalior In Hindi

ग्वालियर कैसे पहुंचे – How To Reach Gwalior In Hindi

  1. ग्वालियर फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Gwalior By Flight In Hindi
  2. ग्वालियर ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Gwalior By Train In Hindi
  3. ग्वालियर बस से कैसे पहुंचे – How To Reach Gwalior By Bus In Hindi

ग्वालियर की लोकेशन का मैप – Gwalior Location

ग्वालियर की फोटो गैलरी – Gwalior Images

1. ग्वालियर के आकर्षित टूरिस्ट प्लेस – Gwalior Ke Attractive Tourist Places In Hindi

ग्वालियर के आकर्षित टूरिस्ट प्लेस - Gwalior Ke Attractive Tourist Places In Hindi

ग्वालियर कई महलो, इमारतो, खंडरो, मंदिरों और पर्यटन स्थलों से भरी हुई नगरी हैं। यह शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं अरु दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों का मैला यहां लगा रहता हैं। तो आइए हम आपको ग्वालियर शहर के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देते है।

1.1 ग्वालियर में घूमने लायक जगह ग्वालियर का किला – Gwalior Me Ghumne Layak Jagah Gwalior Fort In Hindi

ग्वालियर में घूमने लायक जगह ग्वालियर का किला - Gwalior Me Ghumne Layak Jagah Gwalior Fort In Hindi

ग्वालियर का किला पूरे दक्षिण भारत का एक अभेद किला है। इस किले का निर्माण दो भागो में किया गया था। जोकि दो अलग अलग समय अवधि के दौरान हुआ था। ग्वालियर किले की सुन्दरता और विशालता का वर्णन शब्दों में करना कठिन हैं। इस किले में मन मंदिर, गुजरी महल, पानी के टैंक, कर्ण, जहागीर आदि है। ग्वालियर आने वाले पर्यटकों को एक बार इस किले में जरूर घूमने जाना चाहिए।

और पढ़े: ग्वालियर का किला घूमने की जानकारी और इतिहास 

1.2 ग्वालियर जिले के पर्यटन स्थल जय विलास पैलेस – Gwalior Zile Ke Paryatan Sthal Jai Vilas Palace In Hindi

ग्वालियर जिले के पर्यटन स्थल जय विलास पैलेस – Gwalior Zile Ke Paryatan Sthal Jai Vilas Palace In Hindi

ग्वालियर का प्रसिद्ध जय विलास पैलेस जिसे जय विलास महल के रूप में भी जाना जाता हैं। जय विलास पैलेस आधुनिक समय में संरक्षित, सदियों पुरानी भारतीय संस्कृति और भव्यता का प्रतीक माना जाता है। सन 1874 में वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग एडवर्ड  के भव्य स्वागत के लिए इस पैलेस का निर्माण किया गया था। इस महल में 30 कमरे हैं और एक आर्ट गैलरी में 5000 से अधिक पुस्तके रखी हुई है।

1.3 ग्वालियर भारत दर्शनीय स्थल तेली का मंदिर – Gwalior Bharat Darshaniya Sthal Teli Ka Mandir In Hindi

ग्वालियर भारत दर्शनीय स्थल तेली का मंदिर - Gwalior Bharat Darshaniya Sthal Teli Ka Mandir In Hindi

ग्वालियर का दर्शनीय स्थल तेली का मंदिर ग्वालियर किले में स्थित हैं। इस मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में किया गया था और यह ग्वालियर की सबसे बड़ी ईमारत हैं। जिसकी ऊंचाई 100 फिट हैं। यह शानदार भव्य मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए पूरे भारत वर्ष में प्रसिद्ध है।

1.4 ग्वालियर पर्यटन में देखने वाली जगह तानसेन का मकबरा – Gwalior Paryatan Me Dekhne Vali Jagah Tomb Of Tansen In Hindi

ग्वालियर पर्यटन में देखने वाली जगह तानसेन का मकबरा – Gwalior Paryatan Me Dekhne Vali Jagah Tomb Of Tansen In Hindi

ग्वालियर में देखने लायक जगहों में तानसेन का मकबरा भी शामिल हैं। यह मकबरा भारत के प्रसिद्ध संगीतकार और सम्राट अकबर के दरबार के प्रमुख गायक तानसेन का हैं जोकि अकबर के दरबार के नो रत्नों में से एक हैं। माना जाता है कि ग्वालियर का यह प्रसिद्ध संगीतकार अपने संगीत के जादू से बारिश करा देता था और जानवरों को अपने संगीत से मन्त्र मुग्ध कर देता था।

1.5 ग्वालियर में घूमने लायक जगह मान मंदिर पैलेस – Gwalior Me Ghumne Layak Jagah Man Mandir Palace In Hindi

ग्वालियर में घूमने लायक जगह मान मंदिर पैलेस - Gwalior Me Ghumne Layak Jagah Man Mandir Palace In Hindi

ग्वालियर के प्रसिद्ध किले के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित मान मंदिर पैलेस का निर्माण वर्ष 1486 और 1516 के दौरान तोमर शासक मान सिंह तोमर के नेतृत्व में किया गया था। इसी महल में औरंगज़ेब ने अपने भाई मुराद को बंदी बनाया था। महल के दो खुले कोर्ट हैं जिसमे दो स्तरों पर अपार्टमेंट बने हुए हैं। इल्तुतमिश की कुरूर सेना से बचने के लिए कई राजपूत महिलाओं की आत्म-हत्या की कहानी इस महल से जुडी हैं। महल घूमने के लिए आप स्थानीय गाइड को मूल चुका कर अपने साथ कर सकते हैं।

और पढ़े: झाँसी का किला घूमने की जानकारी

1.6 ग्वालियर का मशहूर पर्यटन स्थल गुजरी महल – Gwalior Ka Mashur Paryatan Sthal Gujari Mahal In Hindi

ग्वालियर में देखने वाला स्थानो में शामिल गुजरी महल मान सिंह द्वारा अपनी सबसे प्रिय पत्नी मृगनयनी के लिए 15वीं शताब्दी के दौरान बनबाया गया था। यह महल अब खंडरों में तब्दील होता जा रहा हैं। महल में एक पुरातात्विक संग्रहालय भी बना हुआ है।

1.7 ग्वालियर के मंदिर सास बहू मंदिर – Gwalior Ke Mandir Sas Bahu Temple In Hindi

ग्वालियर के मंदिर सास बहू मंदिर - Gwalior Ke Mandir Sas Bahu Temple In Hindi

ग्वालियर के प्रसिद्ध सास बहु मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में किया गया था। ग्वालियर का सास बहु मंदिर यहा आने वाले पर्यटकों और भक्तो को बहुत अधिक आकर्षित करता हैं। मंदिर के नाम सास-बहू का अभिप्राय भगवान विष्णु के एक अन्य नाम शास्त्री बहू का संक्षिप्त रूप है।

1.8 ग्वालियर पर्यटन में फेमस सिंधिया संग्रहालय – Gwalior Paryatan Me Famous Scindia Museum In Hindi

ग्वालियर पर्यटन में फेमस सिंधिया संग्रहालय - Gwalior Paryatan Me Famous Scindia Museum In Hindi
Image Credit: Prashant Maurya

ग्वालियर का यह खूबसूरत सिंधिया संग्रहालय जीवाजी राव सिंधिया को समर्पित हैं। यह संग्रहालय मध्य-प्रदेश के सबसे प्रमुख संग्रहालयों में से एक हैं। इसका निर्माण सन 1964 में किया गया था। यह संग्रहालय पांडुलिपियों, सिक्कों, चित्रों, हथियारों, मूर्तियों आदि के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है।

1.9 मोहम्मद गौस का मकबरा ग्वालियर मध्य प्रदेश – Tomb Of Muhammad Ghaus Gwalior Madhya Pradesh In Hindi

मोहम्मद गौस का मकबरा ग्वालियर मध्य प्रदेश - Tomb Of Muhammad Ghaus Gwalior Madhya Pradesh In Hindi

ग्वालियर में स्थित 16वीं शताब्दी के दौरान का यह मकबरा राजकुमार मोहम्मद गौस सुफी की कब्र अब हजीरा शहर में स्थित है। इस मकबरे में आश्चर्यजनक मुगल वास्तुकला की झलक देखने को मिलती हैं। यह स्थान हिन्दुओं और मुसलमानों के लिए सामान रूप से पावन स्थान माना गया हैं।

1.10 ग्वालियर का चिड़ियाघर ग्वालियर मध्य प्रदेश – Gwalior Ka Zoo In Hindi

ग्वालियर का चिड़ियाघर ग्वालियर मध्य प्रदेश - Gwalior Ka Zoo In Hindi

ग्वालियर शहर समृद्ध विरासत वाला शहर  एक आकर्षित और रोमांचक गतिविधियों से भी भरा हुआ है। सन 1922 में शाही परिवार के मधाओ राव सिंधिया द्वारा स्थापित किया गया गांधी चिड़ियाघर यहां का एक खूबसूरत जू हैं। यह स्थान वास्तव में फूल बाग के नाम से भी जाना जाता हैं। इस बाग में कई प्रजातियों के सांभर, चित्तीदार हिरण, काले हिरन, बाइसन, लकड़ बग्घा  और सफेद बाघ देखने को मिल जाते है।

और पढ़े: कान्हा नेशनल पार्क जाने की पूरी जानकारी

1.11 ग्वालियर के धार्मिक स्थल सूर्य मंदिर – Gwalior Ke Dharmik Sthal Sun Temple In Hindi

ग्वालियर के धार्मिक स्थल सूर्य मंदिर - Gwalior Ke Dharmik Sthal Sun Temple In Hindi

ग्वालियर के दर्शनीय स्थलों में शामिल यहां का सूर्य मंदिर भगवान सूर्य देव को समर्पित हैं। सूर्य मंदिर ग्वालियर के सबसे शानदार मंदिरों में से एक है और साथ ही साथ इस मंदिर में शानदार वास्तुशिल्प है जो आश्चर्यचकित कर देती हैं। सूर्य मंदिर का निर्माण वर्ष 1988 के दौरान एक प्रसिद्ध उद्योगपति जीडी बिड़ला के द्वारा करबाया गया था। सूर्य मंदिर में आने वाले पर्यटकों की लम्बी कतार वर्ष भर लगी रहती हैं।

1.12 ग्वालियर जिले के पर्यटन स्थल पदावली और बटेश्वर – Gwalior Paryatan Sthal Padavali And Bateshwar Gwalior In Hindi

ग्वालियर जिले के पर्यटन स्थल पदावली और बटेश्वर - Gwalior Paryatan Sthal Padavali And Bateshwar Gwalior In Hindi
Image Credit: Barun Ghosh

ग्वालियर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर पदावली कई प्राचीन मंदिरों से युक्त एक शानदार किला है। मंदिरों में जटिल नक्काशीयां देखने को मिलती है और इसके अलावा मंदिर में कामुक नक्काशी भी देखी जा सकती है। इसलिए ग्वालियर के इस स्थान को मिनी खजुराहो के नाम से भी जाना जाता हैं।

1.13 ग्वालियर के आस पास में घूमने वाली जगह सूरज कुंड – Gwalior Ke Aas Pass Me Ghumne Vali Jagah Suraj Kund In Hindi

ग्वालियर के आस पास में घूमने वाली जगह सूरज कुंड - Gwalior Ke Aas Pass Me Ghumne Vali Jagah Suraj Kund In Hindi

ग्वालियर के आकर्षण पर्यटक स्थल सूरजकुंड का निर्माण 10वीं शताब्दी के दौरान तोमर राजवंश के शासक सूरज पाल ने किया था। सूरज पाल खुद एक सूर्य उपासक भी थे और इसलिए तटबंध के पश्चिमी क्षेत्र में सूर्य मंदिर बनबाया गया था। सूरजकुंड ग्वालियर किले में स्थित एक टैंक हैं।

1.14 ग्वालियर दर्शनीय स्थल तिघरा बांध – Gwalior Darshaniya Sthal Tighra Dam In Hindi

ग्वालियर दर्शनीय स्थल तिघरा बांध – Gwalior Darshaniya Sthal Tighra Dam In Hindi
Image Credit: Shekhoo Raja

ग्वालियर में घूमने के स्थानों में तिघरा बांध शहर से थोड़ी दूरी पर बना है। यहां के स्थानीय और दूर से आने वाले पर्यटकों के लिए यह बांध एक शानदार पिकनिक स्पार्ट हैं। बारिश के मौसम में डैम देखने के लिए यहां दूर-दूर से पर्यटक आते है।

और पढ़े: भीमबेटका की जानकारी इतिहास, पेंटिंग 

1.15 ग्वालियर पर्यटन में घूमने जाये श्याम वाटिका – Gwalior Tourism Me Ghumne Jaye Shyam Vatika In Hindi

ग्वालियर की श्याम वाटिका को गिनीज द्वारा विश्व के सबसे बड़े इनडोर म्यूरल के रूप में मान्यता प्रदान की गई हैं। श्याम वाटिका एक निजी स्वामित्व वाला बैंक्वेट हॉल है। यह लगभग 904 वर्ग के क्षेत्र में फैला हुआ हैं।

1.16 ग्वालियर भारत दर्शनीय स्थल में सरोद घर – Gwalior Bharat Darshaniya Sthal Mein Sarod Ghar In Hindi

ग्वालियर भारत दर्शनीय स्थल में सरोद घर - Gwalior Bharat Darshaniya Sthal Mein Sarod Ghar In Hindi

ग्वालियर आने वाले पर्यटकों में संगीत के शौकीन व्यक्ति अक्सर सरोद घर की ओर रुख करना पसंद करते है। सरोद घर संगीत का एक संग्रहालय है जिसे महान संगीत उस्ताद हाफिज अली खान के पैतृक घर में बनाया गया हैं। इस संग्रहालय में पुराने समय के कुछ संगीत वाद्ययंत्र रखे गए हैं।

1.17 ग्वालियर का फेमस सिटी मॉल – Gwalior Ka Famous City Mall In Hindi

ग्वालियर का फेमस सिटी मॉल - Gwalior Ka Famous City Mall In Hindi
Image Credit: Gaurav Kushwaha

ग्वालियर के लक्ष्मी बाई रोड पर दीनदयाल सिटी मॉल एक शानदार माल हैं जोकि हाई क्वालटी और लक्जरी मॉल की पेशकस करता हैं। यदि आपको उच्च क्वालटी की वस्तुए खरीदनी हैं तो आप इस माल का दौरा कर सकते है। इन मॉलो में देशी और विदेशी सभी प्रकार की वस्तुए आपको मिल जाएगी।

1.18 ग्वालियर का प्रसिद्ध रूप सिंह स्टेडियम – Gwalior Ka Prasidh Roop Singh Stadium In Hindi

ग्वालियर का प्रसिद्ध रूप सिंह स्टेडियम - Gwalior Ka Prasidh Roop Singh Stadium In Hindi
Image Credit: Vivek K

रूप सिंह स्टेडियम मध्य-प्रदेश के ग्वालियर में स्थित है और यह क्रिकेट के खेल से जुड़ा हुआ एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। रूप सिंह स्टेडियम में ही वन डे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक भारत के महान खिलाडी सचिन तेंदुलकर ने इसी क्रिकेट ग्राउंड पर मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था।

1.19 ग्वालियर का मशहूर मृगनयनी एम्पोरियम – Gwalior Ka Mashur Mrignayani Emporium In Hindi

ग्वालियर का मशहूर मृगनयनी एम्पोरियम - Gwalior Ka Mashur Mrignayani Emporium In Hindi
Image Credit: Shukla Shiv Prakash

ग्वालियर के मृगनयनी एम्पोरियम में आप प्रसिद्ध चंदेरी और माहेश्वरी सरिस सहित हस्तशिल्प और कपड़े खरीद सकते हैं। मृगनयनी एम्पोरियम का नाम रानी मृगनयनी के नाम पर दिया गया है।

1.20 ग्वालियर का जियाजी चौक बाजार – Jiyaji Chowk Bazar In Gwalior In Hindi

ग्वालियर का जियाजी चौक बाजार - Jiyaji Chowk Bazar In Gwalior In Hindi

ग्वालियर का जियाजी चौक बाजार हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों और आभूषणों के लिए एक शानदार स्थान हैं।

और पढ़े: जयपुर में शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध बाजारों की जानकारी

1.21 ग्वालियर का पाटनकर बाजार – Gwalior Ka Patankar Bazar In Hindi

ग्वालियर का पाटनकर बाजार - Gwalior Ka Patankar Bazar In Hindi

ग्वालियर के इस आकर्षित पाटनकर बाजार विभिन्न प्रकार की वस्तुओं हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, पत्थर की नक्काशी और कलाकृतियां देखने को मिल जाएगी।

1.22 ग्वालियर का दर्शनीय डाटा बंदी छोड़ गुरुद्वारा – Gurudwara Data Bandi Chhod Gwalior In Hindi

ग्वालियर का दर्शनीय डाटा बंदी छोड़ गुरुद्वारा - Gurudwara Data Bandi Chhod Gwalior In Hindi

ग्वालियर का यह दर्शनीय गुरुद्वारा डेटा बंदी छोड सिखों के गुरु हर गोविन्द साहिब के नाम के साथ जुड़ा हुआ है। जोकि उनकी कैद और 52 राजाओं की रिहाई से सम्बंधित हैं। यह गुरुद्वारा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण हैं।

1.23 ग्वालियर पर्यटन स्थल में फेमस उषा किरण पैलेस – Gwalior Ki Popular Tourist Place Taj Usha Kiran Palace Hotel In Hindi

ग्वालियर पर्यटन स्थल में फेमस उषा किरण पैलेस - Gwalior Ki Popular Tourist Place Taj Usha Kiran Palace Hotel In Hindi
Image Credit: Taj Usha Kiran Palace

ग्वालियर में बनी उषा किरण पैलेस का निर्माण सन 1880 में सिंधिया शासकों द्वारा करबाया गया था। यह संपत्ति वर्तमान में भारत में होटल के ताज समूह के अधीन हैं और 9 एकड़ से अधिक भू-भाग में फैली हुई है।

1.24 गोपाचल पर्वत ग्वालियर दर्शनीय स्थल – Gopachal Parvat Gwalior Darshaniya Sthal In Hindi

गोपाचल पर्वत ग्वालियर दर्शनीय स्थल - Gopachal Parvat Gwalior Darshaniya Sthal In Hindi

ग्वालियर का गोपाचल पर्वत 7वीं और 15वीं शताब्दी के रॉक-कट जैन स्मारकों के जाना जाता है। यह स्मारक जैन तीर्थंकरों आदिनाथ, नेमिनाथ, महावीर और ऋषभनाथ को समर्पित हैं। इनकी मूर्ती ध्यान मुद्रा में देखी जा सकती हैं यह आपको लगभग 100 स्मारकों को देखने का अनुभव मिल सकता हैं।

1.25 ग्वालियर में रानी लक्ष्मी बाई की समाधि – Gwalior Me Rani Lakshmi Bai Ki Samadhi In Hindi

ग्वालियर में रानी लक्ष्मी बाई की समाधि - Gwalior Me Rani Lakshmi Bai Ki Samadhi In Hindi

ग्वालियर में रानी लक्ष्मी बाई की समाधी बनी हुई है जोकि ग्वालियर आने वाले पर्यटकों के लिए एक शानदार पर्यटन स्थल हैं। यहां के आकर्षण में रानी लक्ष्मी बाई की 8 मीटर उंची प्रतिमा बनी हुई हैं। यह इतिहास प्रेमियों के लिए एक शानदार स्थान हैं।

और पढ़े: झाँसी की रानी स्टोरी और इतिहास

1.26 ग्वालियर में सिंधिया राजवंश की छतरियां – Chhatri Of Scindia Dynasty Gwalior In Hindi

ग्वालियर में सिंधिया राजवंश की छतरियां - Chhatri Of Scindia Dynasty Gwalior In Hindi

ग्वालियर में सिंधिया राजवंश की छतरियां यहां के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। इन छत्रियां का सबसे पहले सन 1817 में जियाजी राव सिंधिया की याद में निर्मित किया गया था।

1.27 ग्वालियर में स्प्लैश द सन सिटी – Splash The Sun City Gwalior In Hindi

ग्वालियर में स्प्लैश द सन सिटी - Splash The Sun City Gwalior In Hindi

स्प्लैश द सन सिटी ग्वालियर शहर के सबसे लोकप्रिय वाटर पार्कों में से एक है। पर्यटक यहां आपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ-साथ बच्चो को भी लेकर जा सकते है।

और पढ़े: गोवा के वाटर स्पोर्ट्स जो बनायेगें आपकी यात्रा को खास

1.28 ग्वालियर में करने के लिए ओल्ड वाटर पार्क – Old Water Park In Gwalior In Hindi

ग्वालियर में करने के लिए ओल्ड वाटर पार्क - Old Water Park In Gwalior In Hindi

ग्वालियर में कुछ स्पेशल करने के लिए हुरावली लिंक रोड पर स्थित एक ओल्ड वर्ल्ड वाटर पार्क हैं। जोकि शहर के शीर्ष वाटर पार्कों में से एक है। यह वाटर पार्क सभी उम्र के लोगो के लिए उपयुक्त स्थान हैं।

1.29 ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह – Tansen Music Festival Gwalior In Hindi

ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह - Tansen Music Festival Gwalior In Hindi

ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह का आयोजन यहा के बेहट गांव में किया जाता हैं। तानसेन संगीत सम्मेलन / तानसेन उत्सव संगीत कला का एक शानदार आकर्षण प्रस्तुत करता हैं। यह समारोह 4-5 दिन तक चलता हैं। तानसेन संगीत समरोह का आयोजन सन 2019 में 21 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक किया जायेगा।

1.30 ग्वालियर के बाज़ार से क्या ख़रीदे – What To Shop In Gwalior In Hindi

ग्वालियर के बाज़ार से क्या ख़रीदे – What To Shop In Gwalior In Hindi

ग्वालियर शहर अपने ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा अपने खूबसूरत देहाती बाजारों के लिए भी जाना जाता हैं। ग्वालियर में आधुनिक ढंग के ढेरों मॉल बने हुए हैं। यहा से पर्यटक अपने पसंद की चीजो को खरीद सकते है। माहेश्वरी और चंदेरी सिल्क साड़ियों के साथ-साथ ग्वालियर के हथकरघा उद्योग का प्रतीक हैं। सर्राफा बाजार में लगी कोठारी की दुकान साड़ियों की बिक्री के लिए फेमस है।

और पढ़े: वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें

2. ग्वालियर जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Gwalior In Hindi

ग्वालियर जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Gwalior In Hindi

ग्वालियर शहर को मध्य प्रदेश की पर्यटन राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। ग्वालियर आने वाले पर्यटकों की लाइन पूरे साल लगी रहती हैं लेकिन अक्टूबर से मार्च महीने का समय सबसे बेस्ट माना जाता हैं। पर्यटकों को गर्मी से बचने की सलाह दी जाती हैं। अक्टूबर से मार्च महीने के दौरान यहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस तक रहता हैं।

3. ग्वालियर के प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Gwalior In Hindi

ग्वालियर के प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Gwalior In Hindi

ग्वालियर एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल हैं जहां पर्यटक भरी संख्या में आते हैं। पर्यटकों की महमान नवाजी ग्वालियर शहर स्वादिष्ट भोजन सामग्री के साथ करता हैं। मध्य-प्रदेश की प्रसिद्ध भोजन सामग्री के साथ-साथ कई अन्य प्रकार की भोजन सामग्री भी परोसता हैं। ग्वालियर शुद्ध साकाहारी भोजन के लिए जाना जाता हैं। सुबह नास्ता में यहा के फेमस कचौरी, समोसा, पोहा, जलेबी और बेडई शामिल हैं। इसके अलावा स्वादिष्ट भोजन में कबाब, जलेबी, इमरती, रोगन जोश, भुट्टे की कीस, दाल बाफला, मावा-बाटी और मालपुआ आदि शामिल हैं।

4. ग्वालियर में होटल – Hotel In Gwalior In Hindi

ग्वालियर में होटल – Hotel In Gwalior In Hindi

ग्वालियर शहर की शानदार यात्रा करने के बाद यदि अब आप कुछ दिन या कुछ समय यहा और बिताना चाहते है। तो हम आपको बता दें कि यहा लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के कई होटल आपको मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं।

  • ताज उषा किरण पैलेस
  • रेडिसन ग्वालियर
  • जी डी पैलेस
  • होटल होरिजन प्लाजा
  • होटल ग्रेस

और पढ़े: साँची स्तूप घूमने की जानकारी

5. ग्वालियर कैसे पहुंचे – How To Reach Gwalior In Hindi

ग्वालियर का ट्रिप प्लान करने वाले पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

5.1 ग्वालियर फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Gwalior By Flight In Hindi

ग्वालियर फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Gwalior By Flight In Hindi

ग्वालियर जाने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि ग्वालियर का हवाई अड्डा शहर के केंद्र से 8 किलोमीटर की दूरी पर हैं जोकि देश के प्रमुख शहरो से अच्छी तरह संपर्क में हैं। हवाई अड्डे से आप स्थानीय साधन के माध्यम से शहर में घूम सकते हैं।

5.2 ग्वालियर ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Gwalior By Train In Hindi

 ग्वालियर ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Gwalior By Train In Hindi

ग्वालियर शहर रेल मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। यदि आपने ट्रेन के सफर का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि आप बहुत आसानी से ग्वालियर शहर पहुंच जाएंगे। ग्वालियर रेल्वे स्टेशन से आप स्थानीय साधन की मदद ले सकते है।

5.3 ग्वालियर बस से कैसे पहुंचे – How To Reach Gwalior By Bus In Hindi

ग्वालियर बस से कैसे पहुंचे - How To Reach Gwalior By Bus In Hindi

यदि आपने सडक मार्ग से ग्वालियर जाने की योजना बनाई हैं तो हम आपको बता दें कि आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प बस हो सकता हैं। राज्य परिवहन की बस के माध्यम से ग्वालियर राज्य के अन्य हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। ग्वालियर शहर से इंदौर (169 किमी), कानपुर (265 किमी), दिल्ली (319 किमी) और जयपुर (348 किमी) की दूरी पर स्थित हैं।

और पढ़े: खजुराहो दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह

इस आर्टिकल में आपने ग्वालियर में घूमने की जगहें के बारे में विस्तार से जाना है आपको यहाँ आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. ग्वालियर की लोकेशन का मैप – Gwalior Location

7. ग्वालियर की फोटो गैलरी – Gwalior Images

ग्वालियर की फोटो गैलरी - Gwalior Images

 

और पढ़े:

Leave a Comment