अप्सरा विहार पचमढ़ी की जानकारी- Apsara Vihar In Hindi

2/5 - (2 votes)

Apsara Waterfall In Hindi : अप्सरा विहार भारत के मध्य-प्रदेश राज्य में पचमढ़ी हिल स्टेशन पर स्थित एक बहुत आकर्षित हैं झरना हैं। अप्सरा विहार प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुंदर और छोटे झरने वाला पूल है। इस झरने को “फेयरी पूल” के नाम से भी जाना जाता है। अप्सरा विहार पांडव गुफा के पास पचमढ़ी हिल स्टेशन पर स्थित है। यह झरना 30 फीट ऊंचा हैं, जो एक उथले पूल का निर्माण करता है। अप्सरा विहार स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दूर से यहां आने वाले पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। अप्सरा विहार के पूल का पानी तैराकी और डाइविंग के लिए एकदम सही है। पचमढ़ी का प्रसिद्ध झरना रजत प्रपात भी अप्सरा विहार के पास है। हालाकि पहाड़ी पर स्थित होने के कारण आप रजत प्रपात में स्नान नही कर सकते लेकिन अप्सरा विहार के पास से देख सकते हैं।

अप्सरा विहार नाम कैसे पड़ा – Apsara Vihar Ka Naam Kaise Pada In Hindi

अप्सरा विहार पास पर्यटकों के लिए आकर्षण – Tourist Attractions Near Apsara Fall In Hindi

अप्सरा जलप्रपात कहां हैं – Where Is Apsara Vihar In Hindi

अप्सरा विहार में क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do In Apsara Fall In Hindi

अप्सरा जलप्रपात जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Apsara Vihar In Hindi

अप्सरा विहार कैसे पहुंचे – How To Reach Apsara Vihar In Hindi

  1. फ्लाइट से अप्सरा विहार कैसे पहुंचे – How To Reach Apsara Fall By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से अप्सरा विहार कैसे पहुंचे – How To Reach Apsara Vihar By Train In Hindi
  3. सड़क मार्ग से अप्सरा विहार कैसे पहुंचे – How To Reach Apsara Vihar By Bus In Hindi

अप्सरा विहार के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Apsara Vihar In Hindi

अप्सरा विहार घूमने के बाद आप अगला ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं – Apsara Vihar Near By Places To Visit In Hindi

अप्सरा विहार की लोकेशन का मैप – Apsara Vihar Location

अप्सरा विहार की फोटो गैलरी – Apsara Vihar Images

1. अप्सरा विहार नाम कैसे पड़ा – Apsara Vihar Ka Naam Kaise Pada In Hindi

अप्सरा विहार नाम कैसे पड़ा- Apsara Vihar Ka Naam Kaise Pada In Hindi

एक बयान के अनुसार भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान ब्रिटिश महिलाएं इस कुंड में स्नान करने आती थी। अंग्रेज महिलाएं स्नान के समय सफेद वस्त्र पहन कर यहां आती थी, इसलिए यहां के स्थानीय लोगो ने उन्हें सफेद वस्त्रों में देख कर परियां समझ लिया था। इसलिए इस स्थान का नाम फेयरी पूल या अप्सरा विहार रखा गया था।

अप्सरा विहार पचमढ़ी के सबसे अच्छे झरनों में से एक है। यह जंगल के अंदर स्थित हैं यहां तक जाने के लिए एक अच्छा रास्ता बना हुआ हैं औरअप्सरा विहार पहुचने के लिए ज्यादा चलाना भी नही पड़ता हैं। अप्सरा विहार पचमढ़ी बस स्टैंड से सिर्फ 13 कि.मी. की दूर स्थित हैं और अप्सरा विहार जिप्सी के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। जिप्सी पर्यटकों द्वारा किराए पर ली जा सकता है।

2. अप्सरा विहार पास पर्यटकों के लिए आकर्षण -Tourist Attractions Near Apsara Fall In Hindi

अप्सरा विहार पचमढ़ी का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। लेकिन इसके अलावा भी अप्सरा विहार के आसपास कई पर्यटक स्थल हैं जैसे बी फॉल, हांडी-खोह, धोपगढ़, इको पॉइंट, गुप्त महादेव, रीचगढ़, जटा शंकर, रजत जलप्रपात, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, प्रियदर्शनीय पॉइंट, डचेस फॉल आदि पर भी आप जा सकते हैं।

3. अप्सरा जलप्रपात कहां हैं – Where Is Apsara Vihar In Hindi

अप्सरा विहार भारत के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 220 किलोमीटर की दूरी पर होशंगाबाद जिले में पचमढ़ी हिल स्टेशन पर स्थित एक खूसूरत झरना हैं।

4. अप्सरा विहार में क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do In Apsara Fall In Hindi

अप्सरा विहार में क्या क्या कर सकते हैं- Things To Do In Apsara Fall In Hindi

अप्सरा विहार में आप स्नान कर सकते हैं, पहाड़ियों पर चड़ने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं, आसपास पक्षियों और अन्य जीव जंतु को देख सकते हैं, घने और छायादार वृक्ष के नीच बैठकर भोजन का आनंद उठा सकते हैं, पेड़ों पर चढ़ कर बात सकते हैं, घने जंगल में अलग-अलग तरह की आवाज निकल कर यहां गूंजने वाली आवाज का लुत्फ उठा सकते हैं, यहां मिलने वाले शहद को चक्ख सकते हैं। युवानों के बीच सेल्फी के लिए यह स्थान बहुत फेमस होता जा रहा हैं क्योंकि घने जंगल और पहाड़ी पर अतरंगी फोटो शूट करने को भी मिल जाएंगी।

और पढ़े: बी फॉल पचमढ़ी मध्य प्रदेश की जानकरी

5. अप्सरा जलप्रपात जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Apsara Vihar In Hindi

अप्सरा विहार घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई महीने तक का माना जाता है। मई से अक्टूबर माह के बीच यहां आने वाले पर्यटकों का तांता लगा रहता हैं। बारिश के मौसम में यह साईट पर्यटकों के लिए बंद रहती हैं।

6. अप्सरा विहार कैसे पहुंचे – How To Reach Apsara Vihar In Hindi

आप अप्सरा विहार पचमढ़ी हिल स्टेशन घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आप अप्सरा विहार फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी के माध्यम से भी जा सकते हैं तो आइये हम एक-एक करके आपको इन साधनों की पूरी और पुख्ता जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

6.1 फ्लाइट से अप्सरा विहार कैसे पहुंचे – How To Reach Apsara Fall By Flight In Hindi

फ्लाइट से अप्सरा विहार कैसे पहुंचे - How To Reach Apsara Fall By Flight In Hindiयदि आपने यात्रा के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो आपको बता दें कि मध्य-प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में स्थित राजा भोज हवाई अड्डा आपके पर्यटन स्थल से सबसे नजदीक हैं। भोपाल से अप्सरा विहार पचमढ़ी की दूरी लगभग 220 किलोमीटर हैं, जबकि जबलपुर से 260 और नागपुर से 290 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

6.2 ट्रेन से अप्सरा विहार कैसे पहुंचे – How To Reach Apsara Vihar By Train In Hindi

ट्रेन से अप्सरा विहार कैसे पहुंचे - How To Reach Apsara Vihar By Train In Hindi

यदि आपने अपनी यात्रा के लिए ट्रेन का चुनाव किया है तो हम आपको बात दें कि अप्सरा विहार पचमढ़ी के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन पिपरिया हैं। जोकि आपके पर्यटक स्थल से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर हैं। स्टेशन से आप राज्य परिवहन की बस या पर्सनल टैक्सी से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं।

6.3 सड़क मार्ग से अप्सरा विहार कैसे पहुंचे – How To Reach Apsara Vihar By Bus In Hindi

सड़क मार्ग से अप्सरा विहार कैसे पहुंचे - How To Reach Apsara Vihar By Bus In Hindi

अप्सरा विहार सडक मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अप्सरा विहार आने वाले पर्यटक पिपरिया, इटारसी, छिंदवाड़ा, भोपाल, जबलपुर, नागपुर, सिवनी आदि शहरों से सड़क मार्ग से पचमढ़ी पहुंच सकते हैं।

6.4 अप्सरा विहार के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Apsara Vihar In Hindi

अप्सरा विहार के नजदीक होटल - Nearest Hotel To Apsara Vihar In Hindi

यदि आप अप्सरा विहार घूमने के बाद यहां रुकना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि आपके पर्यटक स्थल से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर पचमढ़ी शहर हैं। जहां आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के होटल मिल जायेंगे। तो आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं।

7. अप्सरा विहार घूमने के बाद आप अगला ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं – Apsara Vihar Near By Places To Visit In Hindi

अप्सरा विहार घूमने के बाद यदि आप कही और भी घूमना चाहते हैं तो आप निम्न पर्यटक स्थल जैसे

पेंच राष्ट्रीय उद्यान,

सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान,

जबलपुर

भोपाल,

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान आदि भी घूमने जा सकते हैं।

और पढ़े: पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा और अन्य जानकारी

8. अप्सरा विहार की लोकेशन का मैप – Apsara Vihar Location

9. अप्सरा विहार की फोटो गैलरी – Apsara Vihar Images

View this post on Instagram

#apsaravihar ?

A post shared by Mayank Makwana (@the_name_is_mayank_45) on

और पढ़े:

Leave a Comment