मध्य प्रदेश में एडवेंचर एक्टिविटीज की 5 खास जगह, जहा दूर दूर से सैलानी आते है मनोरंजन के लिए

5/5 - (1 vote)

Adventure Activities In Madhya Pradesh in Hindi, मध्य प्रदेश भारत एक ऐसा राज्य है जो अपने कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के साथ यहां होने वाली कई एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। पर्यटक यहाँ के मंदिरों, स्मारकों और नेशनल पार्क की यात्रा करने के साथ साथ एडवेंचर खेलों का मजा भी ले सकते हैं। मध्य प्रदेश भारत के उन स्थानों में से एक है जहां पर बाघ को बहुत पास से देखा जा सकता है।

अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ मध्य प्रदेश की यात्रा करने जा रहें हैं तो आप यहां के कई पर्यटन स्थलों की यात्रा के साथ रिवर राफ्टिंग, जिप-लाइनिंग, जंपिंग, स्लाइडिंग जैसी ऑफबीट एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

अगर आप मध्य प्रदेश में होने वाले एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको मध्य प्रदेश की उन जगहों के बारे में बता रहें हैं जहां आप एडवेंचर खेलों का मजा ले सकते हैं –

1. मध्य प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए कर सकते है ट्रैकिंग – Adventurous Trekking In Madhya Pradesh In Hindi

मध्य प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए कर सकते है ट्रैकिंग

मध्य प्रदेश में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहाँ की यात्रा करके आप ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। यहां आप कई खस्ताहाल रास्तों और पहाड़ी के बीच रास्ता बनाते हुए ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं और आध्यामिकता की प्राप्ति कर सकते हैं। मध्य प्रदेश कई प्राकृतिक परिदृश्यों और ऐतिहासिक वास्तुशिल्प से भरा हुआ है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को यहां आने के लिए मजबूर कर सकते हैं। मध्य प्रदेश राज्य में कान्हा ट्रेक, पचमढ़ी ट्रेक और अमरकंटक ट्रेक सबसे सर्वश्रेष्ठ ट्रेक हैं जिनमें से सभी में कुछ न कुछ खास बात है। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो मध्य प्रदेश के ट्रेकिंग स्थलों में पैदल यात्रा का मजा ले सकते हैं और प्रकृति के कुछ अदभुद चमत्कारों को देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश में एडवेंचर ट्रेकिंग करने के लिए सबसे अच्छी जगह

मध्य प्रदेश में ट्रेकिंग करने का सबसे अच्छा समय

नवंबर से दिसंबर और जनवरी से मार्च का समय मध्य प्रदेश में ट्रेकिंग के लिए यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय है।

और पढ़े: अप्सरा विहार पचमढ़ी की जानकारी

2. मध्य प्रदेश में एडवेंचर एक्टिविटी रिवर राफ्टिंग – Adventurous River Rafting In Madhya Pradesh In Hindi

मध्य प्रदेश में एडवेंचर एक्टिविटी रिवर राफ्टिंग

रिवर राफ्टिंग का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मन में मनाली और ऋषिकेश जैसे पर्यटन स्थलों का नाम आता है लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि मध्य प्रदेश में भी रिवर राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है। बता दें कि अगर आपको मध्य प्रदेश में रिवर राफ्टिंग का मजा लेना चाहते हैं तो आपको राज्य के ओरछा जिले में जाना होगा जहां पर आप बेतवा नदी में रिवर राफ्टिंग का पूरा मजा ले सकते हैं। बेतवा नहीं में आप शानदार रैपिड्स पर रिवर राफ्टिंग का अच्छा अनुभव ले सकते हैं। यहां नदी में 3 किलोमीटर में रिवर राफ्टिंग की जाती है जिसको पूरा होने में करीब 40-45 मिनट का समय लगता है। यहां रिवर राफ्टिंग के लिए पर्यटकों को 800 रूपये से लेकर 2000 रूपये तक का खर्चा आता है।

मध्य प्रदेश में एडवेंचर रिवर राफ्टिंग करने का सबसे अच्छा समय

जून से अगस्त (मानसून) तक का मौसम रिवर राफ्टिंग के लिए मध्य प्रदेश में यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय है।

और पढ़े: भारत में रिवर राफ्टिंग करने की 10 खास जगह 

3. मध्य प्रदेश में साहसिक गतिविधि पैराग्लाइडिंग – Adventurous Paragliding In Madhya Pradesh In Hindi

मध्य प्रदेश में साहसिक गतिविधि पैराग्लाइडिंग

पैराग्लाइडिंग एडवेंचर के शौकीन लोगों का सबसे पसंदिदा खेल है। जो लोग अपनी जिंदगी में कुछ अलग करना चाहते हैं उनके लिए पैराग्लाइडिंग एक बहुत अच्छा खेल है। पैराग्लाइडिंग में आप एक पक्षी की तरह आसमान में उड़ सकते हैं और उपर से पेड़ों, नदियों और पहाड़ों को ऊपर से देख सकते हैं। अब आप सोच रहें होने कि मध्य प्रदेश में वो कौन सी जगह है जहां पर आप पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं तो आपको बता दें कि यहाँ राज्य में पचमढ़ी और भोपाल दो ऐसी जगह है जहां पर पैराग्लाइडिंग की सुविधा उपलब्ध हैं।

मध्य प्रदेश में साहसिक पैराग्लाइडिंग करने का सबसे अच्छा समय

मध्य प्रदेश में पैराग्लाइडिंग करने के लिए अक्टूबर से दिसंबर और जनवरी से अप्रैल का समय सबसे अच्छा है।

और पढ़े: पैराग्लाइडिंग क्या होती है भारत में  पैराग्लाइडिंग की 5 खास जगह  

4. मध्य प्रदेश में एडवेंचर के लिए रॉक क्लाइंबिंग – Adventurous Rock Climbing In Madhya Pradesh In Hindi

मध्य प्रदेश में एडवेंचर के लिए रॉक क्लाइंबिंग

जो भी लोग रॉक क्लाइंबिंग को पसंद करते हैं उनके लिए मध्य प्रदेश में स्थित पचमढ़ी एक अच्छा आप्शन हैं। पचमढ़ी मध्य प्रदेश का प्रमुख हिल स्टेशन हैं जो 1100 मीटर की उंचाई पर स्थित है। पचमढ़ी में कई ऐसे पहाड़ी स्थित हैं जहां की चोटी पर आप रॉक क्लाइंबिंग करके पहुँच सकते हैं। अगर आप पचमढ़ी में रॉक क्लाइंबिंग के लिए अच्छे सीजन के बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें कि नवंबर से लेकर अप्रैल के महीने का मौसम अच्छा रहता है। पचमढ़ी के अलावा पर्यटक रॉक क्लाइंबिंग के लिए पातालकोट भी जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश में एडवेंचर रॉक क्लाइंबिंग करने का सबसे अच्छा समय

नवंबर से दिसंबर और जनवरी से अप्रैल मध्य प्रदेश में रॉक क्लाइंबिंग के लिए यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय है।

और पढ़े: सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान घूमने पूरी जानकारी 

5. मध्य प्रदेश में एडवेंचर स्काई डाइविंग – Adventurous Sky Diving In Madhya Pradesh In Hindi

मध्य प्रदेश में एडवेंचर स्काई डाइविंग

मध्य प्रदेश में पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और रॉक क्लाइंबिंग के अलावा स्काई डाइविंग का मजा भी लिया जा सकता है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में स्थित धाना स्काई डाइविंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। धाना, भारत की ऐसी जगह है जहां पर स्काई डाइविंग के पहले भारतीय कैंप की शरुआत की गई थी। यहां पर पर्यटक टैंडेम और स्टेटिक जंप दोनों का मजा ले सकते हैं। धाना में 9000-10000 फीट की उंचाई से स्काई डाइविंग का मजा लिया जा सकता है। इतनी उंचाई पर जाकर पर्यटक प्राकृतिक नजारों को देख सकते हैं और इस साहसिक एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश में एडवेंचर स्काई डाइविंग के लिए सबसे अच्छा समय

मानसून और अत्यधिक हवा वाले मौसम को छोड़कर मध्य प्रदेश में स्काई डाइविंग के लिए यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय है।

मध्य प्रदेश में एडवेंचर स्काई डाइविंग के लिए चार्ज

25,000/- से 37,000/- रूपये तक

और पढ़े: स्काईडाइविंग क्या है? भारत में इन जगहों पर कर सकते हैं स्काईडाइविंग

6. मध्य प्रदेश की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Madhya Pradesh In Hindi

मध्य प्रदेश की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय

देश के मध्य में स्थित होने के कारण मध्य प्रदेश की यात्रा किसी भी मौसम में की जा सकती है। यह राज्य विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न मौसमों में विभिन्न तापमानों का अनुभव करता है। इसलिए कुछ क्षेत्र की यात्रा करना गर्मी में सही हैं और कुछ की यात्रा करना मानसून और सर्दियों में। पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम है।

और पढ़े: बी फॉल पचमढ़ी मध्य प्रदेश की जानकरी 

7. मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे – How To Reach Madhya Pradesh In Hindi

जब कोई भी मध्य प्रदेश घूमने के लिए जाने का प्लान बनाता है तो उसके दिमाग प्रश्न जरुर आता है कि कि वायु, सड़क और ट्रेन माध्यमों द्वारा मध्य प्रदेश आसानी से कैसे पहुंचा जा सकता है। आइये हम आपको मध्य प्रदेश की यात्रा के बारे में जानकारी देते हैं।

7.1 सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे – How To Reach Madhya Pradesh By Road In Hindi

 सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे

मध्य प्रदेश राज्य की सीमा 5 राज्यों गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से लगती है जिसकी वजह से सभी राज्य सड़क मार्गों द्वारा मध्य प्रदेश के शहरों और कस्बों से अच्छी तरह जुड़ें जुड़े हैं। एनएच 7, एनएच 12A, एनएच 25, एनएच 26, एनएच 27, एनएच 69, एनएच -3, एनएच 92, एनएच 12 आदि जैसे कुछ प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग मध्य प्रदेश से होकर गुजरते हैं। मध्य प्रदेश के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थान जैसे आगरा, जयपुर, वाराणसी, रणथंभौर, रायपुर, ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान, विशाखपट्टनम, अजंता, एलोरा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू, चंबल अभयारण्य, अहमदाबाद, लखनऊ आदि से सड़क माध्यम द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है। मध्य प्रदेश के खास पर्यटक स्थलों जैस भोपाल , इंदौर, खजुराहो, ग्वालियर, जबलपुर जाने के लिए आप टैक्सी भी किराए पर ले सकते हैं।

7.2 ट्रेन से मध्य प्रदेश केसे पहुचें – How To Reach Madhya Pradesh By Train In Hindi

मध्य प्रदेश कैसे पहुंचे रेल मार्ग से

मध्य प्रदेश राज्य भारतीय रेलवे नेटवर्क से अच्छी तरह कनेक्टेड है। भारत के मध्य में स्थित होने की वजह से देश के ज्यादातर प्रमुख रेलवे ट्रैक अपने केंद्रीय स्थान के कारण इस राज्य से गुजरते हैं। मध्य प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण शहर और पर्यटन स्थल सीधी ट्रेनों से आगरा, दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, कोलकाता, रणथंभौर, उदयपुर, अहमदाबाद, पुरी, हरिद्वार, वाराणसी, जयपुर, हैदराबाद जैसे देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं।  मध्य प्रदेश के इटारसी, बीना, कटनी, उज्जैन,  इंदौर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, देवास, खंडवा आदि के शहरों के अंदर रेल अंदर स्थित होने की वजह से देश की लगभग सभी ट्रेन मध्य प्रदेश से गुजरती हैं।

7.3 मध्य प्रदेश फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Madhya Pradesh By Airplane In Hindi

मध्य प्रदेश फ्लाइट से कैसे पहुंचे

मध्य प्रदेश राज्य भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों और शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, पुणे, श्रीनगर, नागपुर, विशाखापत्तनम, हैदराबाद, बैंगलोर, अहमदाबाद से हवाई मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। मध्य प्रदेश राज्य के प्रमुख हवाई अड्डे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और खजुराहो में स्थित हैं। मध्य प्रदेश में एयर-टैक्सी सेवा से ये सभी हवाई अड्डे अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं जो राज्य के प्रमुख शहरों के भीतर तेजी से परिवहन की अच्छी सुविधा देते हैं।

और पढ़े: ग्वालियर घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल 

इस आर्टिकल में आपने मध्य प्रदेश में एडवेंचर एक्टिविटीज की 5 खास जगहें को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

8. मध्य प्रदेश का नक्शा – Madhya Pradesh Map

9. मध्य प्रदेश की फोटो गैलरी – Madhya Pradesh Images

https://www.instagram.com/p/B1Y0GvAJdsO/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment