चंदेरी शहर घूमने की जानकारी और रोचक तथ्य – Best Tourist Spot In Chanderi Tourism In Hindi

5/5 - (1 vote)

Tourist Attraction Of Chanderi In Hindi : चंदेरी शहर भारत के मध्य प्रदेश राज्य में अशोकनगर जिले में बुंदेलखंड और मालवा की सीमा पर स्थित है। चंदेरी शहर के पर्यटन स्थलों में कई मशहूर आकर्षण स्थान शामिल है जैसे आकर्षित पहाड़ियां, मन्त्र मुग्ध कर देने वाली झीलें और हरे-भरे घने जंगल से घिरा हुए खूबसूरत दर्शनीय स्थल हैं। चंदेरी शहर देखने और घूमने के साथ – साथ, अपने कल्चर, स्थानीय भोजन और हाथ से बनी चंदेरी की फेमस साड़ी के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं।

इस आर्टिकल में हम आप को चंदेरी पर्यटन की पूरी जानकारी देंगे और यह भी बतायेगे की चंदेरी शहर इतना क्यों प्रचलित है। यदि आप चंदेरी शहर के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

चंदेरी का इतिहास – History Of Chanderi In Hindi

चंदेरी शहर से सम्बंधित रोचक तथ्य – Interesting Facts Related To Chanderi City In Hindi

चंदेरी के प्रसिद्ध त्यौहार – Famous Chanderi Festivals In Hindi

चंदेरी का कल्चर – Culture Of Chanderi In Hindi

चंदेरी के प्रमुख पर्यटन स्थल – Places To Visit In Chanderi Tourism In Hindi

चंदेरी में क्या क्या कर सकते है – Things To Do In Chanderi In Hindi

चंदेरी के बाज़ार से क्या ख़रीदे – Shopping In Chanderi In Hindi

चंदेरी का तापमान – Temperature Of Chanderi In Hindi

चंदेरी में मशहूर स्थानीय भोजन – Famous Food Of Chanderi In Hindi

चंदेरी में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Chanderi In Hindi

चंदेरी में कहां रुके – Where To Stay In Chanderi In Hindi

चंदेरी कैसे पहुंचे – How To Reach Chanderi In Hindi

  1. चंदेरी फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Chanderi By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से चंदेरी कैसे पहुंचे – How To Reach Chanderi By Train In Hindi
  3. बस से चंदेरी कैसे पहुंचे – How To Reach Chanderi By Bus In Hindi

चंदेरी का नक्शा – Chanderi Map

चंदेरी की फोटो गैलरी – Chanderi Images

1. चंदेरी का इतिहास – History Of Chanderi In Hindi

चंदेरी का इतिहास - History Of Chanderi In Hindi

चंदेरी का इतिहास देखने पर हम पाते हैं कि चंदेरी शहर पर कई शासकों ने राज्य किया हैं। चंदेरी शहर को सन 1861 में हूज रोज (1858-1861) द्वारा ग्वालियर के सिंधिया प्रान्त में स्थानांतरित कर दिया गया था। चंदेरी का इतिहास सही मायने उस समय शुरू हुआ जब ग्यासुद्दीन बलबन ने सन 1251 में दिल्ली के सुल्तान नासिर उद महमूद के लिए चंदेरी शहर पर अपना कब्जा कर लिया था। इसके कुछ वर्षों बाद चित्तौड़ के शासक राणा सांगा ने चंदेरी में अपनी राजधानी स्थापित कर दी और इस शहर को मांडू के शक्तिशाली वजीर मेदनी राय को सोप दिया था। इसके बाद खिलजियों ने इस शहर पर लम्बे समय तक शासन किया। कुछ वर्षो बाद बुंदेला के राजपूतो द्वारा सन 1586 में चंदेरी पर अपना अधिपत्य कायम कर लिया और देवी सिंह को शहर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

और पढ़े: जबलपुर पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

2. चंदेरी शहर से सम्बंधित रोचक तथ्य – Interesting Facts Related To Chanderi City In Hindi

चंदेरी शहर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य की जानकारी हम आपने नीचे देने जा रहे हैं। जोकि चंदेरी से जुडी हुई हैं।

  • चंदेरी शहर का इतिहास 11वीं शताब्दी से सम्बंधित हैं।
  • चंदेरी शहर मध्य भारत के व्यापार मार्गों को बहुत अधिक प्रभावित करता था और मालवा, गुजरात, मेवाड़, मध्य भारत और दक्कन के प्राचीन बंदरगाहों बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ था।
  • चंदेरी शहर पर मुगलों, बुंदेलों, मालवा, सुल्तानों और सिंधियों सहित कई राजवंशों ने के शासको ने शासन किया था।
  • चंदेरी शहर आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का एक समृद्ध केंद्र माना जाता था।
  • चंदेरी एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जोकि आकर्षित पहाड़ियों, खूबसूरत झीलों और हरियाली से भरपूर जंगलों से घिरा हुआ स्थान है।
  • चंदेरी अपने यहां बने बाली सुन्दर हैंड-लूम साड़ियों के अलावा अपने ब्रोकेस और मुस्लिम के लिए भी प्रसिद्ध है।
  • चंदेरी में बनाई जाने वाली सिल्क और कॉटन की साड़ियों में सुंदर बॉर्डर लगाई जाती हैं।
  • चंदेरी प्राचीन पुरातात्विक खंडहरों और समृद्ध जैन संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
  • चंदेरी शहर परवर जैन कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण केंद्र था।
  • ऐतिहासिक स्मारको की बात करे तो चंदेरी में लगभग 375 स्मारक हैं।
  • 6 मई सन 1529 में चंदेरी का युद्ध राजपूतो और मुगलों के बीच लड़ा गया था।
  • जब चंदेरी का युद्ध लड़ा गया उस समय चंदेरी का राजा राजपूत शासक ( चंदेरी का राजा कौन था ) मेदनी राय का शासन था।

3. चंदेरी के प्रसिद्ध त्यौहार – Famous Chanderi Festivals In Hindi

 

चंदेरी एक ऐतिहासिक नगरी के रूप में दुनिया भर में जानी जाती हैं। खासकर यहां लगने वाला कपड़ो का त्यौहार बहुत अधिक फेमस हैं। यदि आप सुन्दर और आकर्षित साड़ी खरीदने के शौकीन तो आपको चंदेरी की प्रसिद्ध साड़िया जरूर खरीदनी चाहिए। चंदेरी में हर साल लगने वाले चंदेरी सिल्क फेस्टिवल में आपको आकर्षित कपडे खरीदने के लिए मिल जाएंगे। पर्यटक इस त्यौहार में डिजाइनर चंदेरी साड़ी, सूट, फैंसी साड़ी, दुपट्टे और इसके बहुत सारी वस्तुए खरीद सकते हैं। यहां चंदेरी में मिलने वाली कलमकारी, रेपिट, बैगह, बाबू आदि जैसे शानदार प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं। जोकि चंदेरी की विशेषताओं को बयान करती हैं।

4. चंदेरी का कल्चर – Culture Of Chanderi In Hindi

चंदेरी का कल्चर – Culture Of Chanderi In Hindi

चंदेरी शहर में हिन्दू, मुस्लिम और आदिवासियों का निवास स्थान हैं और प्रत्येक की संस्कृति एक दूसरे से भिन्न हैं हालाकि कुछ मामलो में समानता भी देखने को मिलती हैं। 18 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले हुए चंदेरी शहर को दो व्यापक खंडों में विभाजित किया गया है। पहला अंधेर शहर और दूसरा बहार शहर। चंदेरी में बने मंदिरों, महलों, मस्जिदों  और हवेलियों की सुन्दर कलाकृतिया और वास्तुशिल्प देखते ही बनती हैं। चंदेरी नगरी बेतवा नदी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में पहाड़ियो से घिरी हुई हैं।

और पढ़े: ओंकारेश्वर पर्यटन स्थल और दर्शनीय स्थल की जानकरी

5. चंदेरी के प्रमुख पर्यटन स्थल – Places To Visit In Chanderi Tourism In Hindi

चंदेरी के प्रमुख पर्यटन स्थल – Places To Visit In Chanderi Tourism In Hindi

चंदेरी शहर पर्यटकों के लिए घूमने वाली जगहों से भरा पड़ा हैं। यदि आप चंदेरी शहर घूमने आएं है तो इन प्रमुख जगहों पर घूमने जरूर जाए जिनकी जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहे हैं।

  • भीमसेन गुफा (भियादंत)
  • चंदेरी का किला
  • शहजादी का रोजा
  • खंडगिरि मंदिर
  • जामा मस्जिद
  • बादल महल
  • कौशक महाल
  • श्री जगेश्वरी मंदिर
  • रानी महल
  • पुरातत्व संग्रहालय (ASI)
  • राजघाट डैम
  • श्री चौबीसी जैन मंदिर
  • जौहर स्मारक
  • खुनी दरवाजा
  • रामनगर पैलेस
  • कटि घटि गेटवे

6. चंदेरी में क्या क्या कर सकते है – Things To Do In Chanderi In Hindi

चंदेरी में क्या क्या कर सकते है - Things To Do In Chanderi In Hindi
Image Credit: Pirmod Kumar Prjapati

चंदेरी भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं और यहां आने वाले पर्यटकों को चंदेरी में देखने वाली कई जगह और चंदेरी में करने के लिए बहुत कुछ मिल जायेगा तो आइए हम आपको चंदेरी की कुछ ओर खास बातों से रूबरू कराते हैं।

  • यदि आप चंदेरी शहर के खूबसूरत इतिहास को जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको यहां की आकर्षित और लौकप्रिय स्मारक बाबर की मस्जिद, सिंगपुर महल, जागेश्वरी मंदिर, खुनी दरवाजा, बादल महल, कटिघाटी गेट, परमेश्वर टैंक, शहजादी का रौजा आदि को देखने के लिए जरूर जाना चाहिए।
  • चंदेरी शहर की प्राकृतिक सुंदरता को पहाड़ियों, झीलों और जंगलों का दौरा करके देखे और यहां की जलवायु का सुखद आनंद ले।
  • यदि आप यह देखना चाहते हैं कि रेशम और कपास का उपयोग करके चंदेरी की प्रसिद्ध हस्तनिर्मित साड़ी कैसे बनाई जाती है। तो हथकरघा कारखानों का दौरा जरूर करें और इस आकर्षित कला-कृति का नमूना अपनी आंखो से देखे।
  • चंदेरी के दर्शनीय  स्थलों में शामिल जैन मंदिरों का दौरा जरूर करे जोकि चंदेरी आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत खास माने जाते है। परवार जैन कम्युनिटी की समृद्ध संस्कृति रूबरू होने का स्वभाग्य जरूर ग्रहण करे जिन्होंने श्री चोबसी जैन मंदिर, श्री खंडगिरि जैन मंदिर और श्री थोबोनजी जैन मंदिर जैसे कई जैन मंदिरों का निर्माण करवाया था।
  • जैन धर्म से सम्बंधित कुछ प्रमुख स्थान जैसे बिथला, भामों, गुरिलगिरी, आमांचर, खंडगिरि, थुवणजी और भियादंत पर भी आप जा सकते हैं।
  • चंदेरी की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को चंदेरी का किला बहुत अधिक आकर्षित करता हैं। चंदेरी के किले की ऊंचाई 71 मीटर हैं और इसका निर्माण मुगलों के शासन काल में करवाया गया था।
  • चंदेरी में पर्यटकों की मेहमान नवाजी के लिए रसीले उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, पंजाबी और चीनी स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने का अवसार मिल जाएगा। इसके अलावा भी मावा-बाटी, खोपरापाक, कबाब, भुट्टे के कीस और मालपुआ आदि का लुत्फ भी चंदेरी में उठाया जा सकता हैं।
  • चंदेरी के सराफा बाजार में अपनी पसंदीदा साड़ियों और सलवार सूट खरीदारी पर्यटकों के बीच बेहद लौकप्रिय हैं।
  • सांक नदी पर बने तिघरा डैम में बोट राइडिंग का आनंद भी लिया जा सकता हैं।

7. चंदेरी के बाज़ार से क्या ख़रीदे – Shopping In Chanderi In Hindi

चंदेरी के बाज़ार से क्या ख़रीदे - Shopping In Chanderi In Hindi

चंदेरी शहर में कई शॉपिंग सेंटर बने हुए हैं जोकि अविश्वसनीय है और इन पर चंदेरी की प्रसिद्ध सिल्क साड़िया, ब्रोकेस, सलवार कुर्तियों और मलमल के कपड़े बेंचे जाते हैं। डिजाइनर, व्यापारी और चंदेरी रेशम प्रेमी अपने पसंदीदा कपड़े खरीदने के इरादे से यहां आते हैं।

और पढ़े: ग्वालियर घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

8. चंदेरी का तापमान – Temperature Of Chanderi In Hindi

चंदेरी का तापमान - Temperature Of Chanderi In Hindi
Image Credit: Vikhim

ग्रीष्मकाल के दौरान चंदेरी का तापमान  30° सेन्टीग्रेट से 45° सेन्टीग्रेट तक रहता हैं।

सर्दीयों के मौसम में चंदेरी का तापमान 5° सेन्टीग्रेट से 20° सेन्टीग्रेट तक रहता हैं।

9. चंदेरी में मशहूर स्थानीय भोजन – Famous Food Of Chanderi In Hindi

चंदेरी में मशहूर स्थानीय भोजन - Famous Food Of Chanderi In Hindi

चंदेरी शहर में आपको शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का स्वादिष्ट भोजन मिल जाएगा। लेकिन इसमें सबसे खास और लौगो में जो प्रचलित दाल – चवाल, सब्जी – रोटी, बिरयानी, सेवइयां, गोश्त – रोटी, मटन स्टू, दाल हलवा और जर्दा पुलाव आदि अधिक फेमस हैं।

10. चंदेरी में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Chanderi In Hindi

चंदेरी में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Chanderi In Hindi
Image Credit: Vikhim

यदि आप चंदेरी शहर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि चंदेरी मध्य-प्रदेश का लौकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया हैं। चंदेरी घूमने वाले पर्यटकों की सबसे अधिक संख्या अक्टूबर से अप्रैल के महीने में देखी जाती हैं। इसलिए चंदेरी घूमने के लिए सबसे उपयुक्त समय यही माना जाता हैं।

और पढ़े : मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल की जानकारी 

11. चंदेरी में कहां रुके – Where To Stay In Chanderi In Hindi

चंदेरी में कहां रुके - Where To Stay In Chanderi In Hindi

चंदेरी शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए आवास की कोई समस्या नहीं है। इस आकर्षित चंदेरी शहर में आने वाले मेहमानों के लिए रुकने की अच्छी सुविधाए उपलब्ध हैं। चंदेरी में कईगेस्ट हाउस, लॉज और होटल आपको मिल जाएंगे।

  • ताना बाना-एमपीटीडीसी
  • होटल श्री कुंज
  • अमराई गेस्ट हाउस
  • पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस
  • सर्किट हाउस के कमरे

और पढ़े: उज्जैन के आध्यात्मिक शहर की यात्रा 

12. चंदेरी कैसे पहुंचे – How To Reach Chanderi In Hindi

चंदेरी कैसे पहुंचे - How To Reach Chanderi In Hindi

चंदेरी की यात्रा पर जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

12.1 चंदेरी फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Chanderi By Flight In Hindi

चंदेरी फ्लाइट से कैसे पहुंचे - How To Reach Chanderi By Flight In Hindi

चंदेरी शहर पहुंचने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं, तो हम आपको बता दें कि चंदेरी का सबसे निकटतम हवाई अड्डा भोपाल का राजभोज हवाई अड्डा हैं जोकि लगभग 220 किलोमीटर की दूरी पर हैं। जबकि ग्वालियर हवाई अड्डा चंदेरी से 250 किलोमीटर की दूरी पर हैं। आप इनमे से किसी का भी चुनाव कर सकते है। हवाई अड्डे से राज्य-परिवाहन की बस या प्राइवेट टैक्सी की मदद से चंदेरी पहुंच सकते हैं।

12.2 ट्रेन से चंदेरी कैसे पहुंचे – How To Reach Chanderi By Train In Hindi

ट्रेन से चंदेरी कैसे पहुंचे - How To Reach Chanderi By Train In Hindi

चंदेरी पहुंचने के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं, तो हम आपको बता दें कि चंदेरी के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन ललितपुर में है। जोकि बीना-भोपाल रेल मार्ग पर चंदेरी से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर हैं। रेल्वे स्टेशन से आप टैक्सी ले सकते हैं।

12.3 बस से चंदेरी कैसे पहुंचे – How To Reach Chanderi By Bus In Hindi

बस से चंदेरी कैसे पहुंचे - How To Reach Chanderi By Bus In Hindi

चंदेरी की यात्रा के लिए यदि आपने बस का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि चंदेरी भोपाल, खजुराहो, ग्वालियर और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरो से सडक मार्ग के जरिए बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। तो आप के माध्यम से आसानी से चंदेरी पर्यटन स्थल पहुंच जायेंगे।

और पढ़े: मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल की जानकारी 

इस आर्टिकल में चंदेरी की यात्रा और इसके प्रसिद्ध पर्यटक स्थलो के बारे में जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

13. चंदेरी का नक्शा – Chanderi Map

14. चंदेरी की फोटो गैलरी – Chanderi Images

View this post on Instagram

7869835446

A post shared by chanderi saree banata Hoon (@chanderisareebanata) on

और पढ़े:

Leave a Comment