फतेह सागर झील का इतिहास और घूमने की जानकारी – Fateh Sagar Lake History In Hindi

3.1/5 - (8 votes)

Fateh Sagar Lake In Hindi : फतेह सागर झील उदयपुर के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक बहुत ही शानदार झील है जो इस शहर के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है। अरावली पहाड़ियों से घिरे शहर उदयपुर में यह दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। यह झील अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है और अपने शांत वातावरण से यहां आने वाले पर्यटकों को एक अद्भुद शांति का एहसास कराती है। यहाँ मोती मगरी रोड पर पर्यटक गाड़ी से फतेह सागर झील की परिधि में आसानी से जा सकता है और यहां से पूरी झील के आकर्षक नजारे को देख सकता है। इस खास पर्यटन स्थल में दोपहर में शांत सुंदरता का आनंद लेने के बाद आप इसके अलवा बोटिंग भी कर सकते हैं और यहां पर्यटकों के लिए उपलब्ध अन्य पानी के खेलों में भी भाग ले सकते हैं।

फतेह सागर झील शहर की शहर की चार झीलों में से एक होने की वजह से यहाँ पर पर्यटकों की काफी भीड़ आती है। इस जगह पर लोग नीले पानी में बोटिंग का मजा लेने और यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को देखने जरुर आते हैं। फतेह सागर झील की प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षण ने इसको एक खास पर्यटन स्थल बना दिया है।

अगर आप उदयपुर की यात्रा करने आ रहे हैं तो आपको इस झील की प्राकृतिक सुंदरता का मजा लेने के लिए जरुर आना चाहिए –

फतेहसागर झील का निर्माण किसने करवाया था- Fatah Sagar Jheel Ka Nirmaan Kisne Karwaya Tha In Hindi

फतेह सागर झील का इतिहास- History Of Fateh Sagar Lake In Hindi

फतेह सागर झील में नौका विहार- Boating At Fateh Sagar Lake In Hindi

फतेह सागर झील में अन्य गतिविधियाँ- Activities At The Fateh Sagar Lake In Hindi

फतेहसागर झील घूमने का सबसे अच्छा समय- Best Time To Visit Fateh Sagar Lake In Hindi

उदयपुर में प्रसिद्ध भोजन- Famous Food In Udaipur In Hindi

फतेहसागर झील कैसे पहुंचे – How To Reach Fateh Sagar Lake In Hindi

  1. हवाई जहाज से फतेहसागर झील कैसे पहुंचे- How To Reach Fateh Sagar Lake By Airplane In Hindi
  2. बस से फतेहसागर झील कैसे पहुंचे- How To Reach Fateh Sagar Lake By Bus In Hindi
  3. ट्रेन से फतेहसागर झील कैसे पहुंचे- How To Reach Fateh Sagar Lake By Train In Hindi

फतेहसागर झील की लोकेशन का मैप – Fateh Sagar Lake Location

फतेहसागर झील की फोटो गैलरी – Fateh Sagar Lake Images

1. फतेहसागर झील का निर्माण किसने करवाया था- Fatah Sagar Jheel Ka Nirmaan Kisne Karwaya Tha In Hindi

फतेहसागर झील का निर्माण किसने करवाया था- Fatah Sagar Jheel Ka Nirmaan Kisne Karwaya Tha In Hindi

महाराणा जय सिंह ने वर्ष 1687 में फतेह सागर झील का निर्माण किया था।

2. फतेह सागर झील का इतिहास- History Of Fateh Sagar Lake In Hindi

बता दें मूल रूप से फतेह सागर झील का निर्माण महाराणा जय सिंह ने वर्ष 1687 में किया था। हालांकि, लगभग 200 साल बाद 1888 में बाढ़ में नष्ट हो जाने के बाद महाराणा फतेह सिंह ने 1889 में कनॉट बांध बनाया, जिसने वर्तमान झील को आकार दिया और उन्हें सम्मानित करने के लिए इसका नाम बदलकर फतेह सागर झील रखा गया। फतेह सागर झील तीन अलग- अलग द्वीपों में विभाजित है। जिसमें से सबसे बड़ा द्वीप नेहरु पार्क कहलाता है। इस जगह पर नाव के आकार का एक रेस्टोरेंट और बच्चों के लिए एक छोटा चिड़ियाघर भी स्थित है जो एक पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी लोकप्रिय है। इस झील के दूसरे द्वीप में एक सार्वजनिक पार्क है जिसमें वाटर-जेट फव्वारे लगे हुए हैं। तीसरे द्वीप में उदयपुर सौर वेधशाला स्थित है।

3. फतेह सागर झील में नौका विहार- Boating At Fateh Sagar Lake In Hindi

फतेह सागर झील में नौका विहार- Boating At Fateh Sagar Lake In Hindi

फतेह सागर झील में बोटिंग करे बिना आपकी यहां की यात्रा पूरी नहीं हो सकती इसलिए अगर आप इस झील को घूमने के लिए आ रहे हैं तो आपको यहाँ के खास वाटरस्पोर्ट्स जैसे झील के पानी बोटिंग का मजा जरुर लेना चाहिए।

नाव की सवारी

  • भारतीय – 15-30 रूपये
  • विदेशी नागरिक- 60-125 रूपये

मोटरबोट

  • व्यस्क- 200 रूपये
  • बच्चों के लिए- 100 रूपये

स्पीडबोट

  • 200 रूपये 30 मिनट के लिए (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक)

4. फतेह सागर झील में अन्य गतिविधियाँ- Activities At The Fateh Sagar Lake In Hindi

फतेह सागर झील में अन्य गतिविधियाँ- Activities At The Fateh Sagar Lake In Hindi

शहर का खास पर्यटन स्थल होने की वजह से फतेह सागर झील की यात्रा करने के लिए हर तरह के पर्यटक आते हैं। इस प्राकृतिक जगह पर आकर आप यहाँ नाव से सैर कर सकते हैं और यहां दोपहर के समय बैठकर झील के पास स्थानीय पक्षियों को देख सकते हैं। आप यहां की फोटोग्राफी भी कर सकते हैं और अपने परिवार के लोगों के साथ सैर सपाटा भी कर सकते हैं। यहां झील के पास से सूर्यास्त को देखना काफी खास साबित हो सकता है। यहाँ कई संगीत कार्यक्रम और त्योहार भी आयोजित किये जाते हैं जिनमें शामिल होना बेहद यादगार साबित हो सकता है।

और पढ़े: सिटी पैलेस उदयपुर राजस्थान के बारे में जानकारी

5. फतेहसागर झील घूमने का सबसे अच्छा समय- Best Time To Visit Fateh Sagar Lake In Hindi

फतेहसागर झील घूमने का सबसे अच्छा समय- Best Time To Visit Fateh Sagar Lake In Hindi

गर्मियों का मौसम फतेह सागर झील की यात्रा करने के लिए अनुकूल नहीं होता क्योंकि इस मौसम में उदयपुर का तापमान  40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। इसलिए मार्च से लेकर जून के बीच यहां की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। मानसून का मौसम जलाई से शुरू होता है और सितंबर तक रहता है। इस मौसम में आप फतेह सागर झील के शानदार नजारों का मजा ले सकते हैं। मानसून के मौसम में उदयपुर का तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्यिस के बीच रहता है, इसलिए यह समय झील की यात्रा करने का एक आदर्श समय है। झील के पास जाने का सबसे अच्छा समय शाम का है क्योंकि इस दौरान आप यहां सूर्यास्त के लुभावने दृश्य को देख सकते हैं।

6. उदयपुर में प्रसिद्ध भोजन- Famous Food In Udaipur In Hindi

उदयपुर में प्रसिद्ध भोजन- Famous Food In Udaipur In Hindi

उदयपुर राजस्थान का एक आकर्षक शहर है जो अपने कई पर्यटन स्थलों की वजह से जाना जाता है। अगर आप उदयपुर के दर्शनीय स्थलों की सैर करने के लिए आये हैं तो इसके साथ आप यहाँ के खास स्वादिष्ट व्यंजनों को भी चख सकते हैं। यहां के फेमस होटल नटराज में आप दाल बाट चूरमा और गट्टे की सब्जी का स्वाद ले सकते हैं। इस होटल को राजस्थानी भोजन बनाने में महारत हासिल है। इसके अलावा शिव शक्ति चाट पर आप विभिन्न प्रकार के कचौरी चाट ले सकते हैं जो इस शहर में काफी मशहूर है। यहां का नीलम रेस्टोरेंट में एक खास राजस्थानी थाली उपलब्ध है जो मीठी, चटपटी और मसालेदार घर के खाने के भोजन से भरपूर होती है।

7. फतेहसागर झील कैसे पहुंचे – How To Reach Fateh Sagar Lake In Hindi

फतेहसागर झील राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित है। यहाँ आप ऑटो रिक्शा या टैक्सी की मदद से आसानी से झील तक पहुँच सकते हैं।

7.1 हवाई जहाज से फतेहसागर झील कैसे पहुंचे- How To Reach Fateh Sagar Lake By Airplane In Hindi

हवाई जहाज से फतेहसागर झील कैसे पहुंचे- How To Reach Fateh Sagar Lake By Airplane In Hindi

फतेहसागर झील उदयपुर की यात्रा हवाई जहाज से करना चाहते हैं तो आपको बता दें फतेहसागर झील के सबसे पास का हवाई अड्डा महाराणा प्रताप हवाई अड्डा है जो शहर के केंद्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर है और इस हवाई अड्डे से फतेहसागर झील की दूरी लगभग 24 किलोमीटर है। महाराणा प्रताप हवाई अड्डे के लिए आप दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोलकाता जैसे बड़े शहरों सहित भारत के सभी प्रमुख शहरों से उड़ान ले सकते हैं। इस हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद आप फतेहसागर झील की यात्रा करने के लिए कैब या टैक्सी किराये पर ले सकते हैं।

7.2 बस से फतेहसागर झील कैसे पहुंचे- How To Reach Fateh Sagar Lake By Bus In Hindi

बस से फतेहसागर झील कैसे पहुंचे- How To Reach Fateh Sagar Lake By Bus In Hindi

अगर आप उदयपुर की यात्रा सड़क मार्ग द्वारा करना चाहते हैं तो बता दें कि यह शहर बहुत अच्छी तरह रोड नेटवर्क द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, जयपुर, इंदौर, कोटा और अहमदाबाद से अच्छी तरह से जुड़ा है। बस से यात्रा के लिए भी आपके सामने कई विकल्प होते हैं। आप डीलक्स बसें, एसी कोच और राज्य द्वारा संचालित बसों से आप उदयपुर आसानी से पहुंच सकते हैं।

7.3 ट्रेन से फतेहसागर झील कैसे पहुंचे- How To Reach Fateh Sagar Lake By Train In Hindi

उदयपुर रेलवे स्टेशन से फतेहसागर झील की दूरी लगभग 5.9 किलोमीटर है। उदयपुर रेल के विशाल नेटवर्क पर स्थित है जो इसे भारत के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, इंदौर, मुंबई और कोटा से जोड़ता है। उदयपुर के लिए कई ट्रेन प्रतिदिन चलती हैं। जब आप रेलवे स्टेशन पहुंच जाते है यहां से टैक्सी या एक ऑटो-रिक्शा किराए पर ले सकते हैं और फतेहसागर झील के लिए जा सकते हैं।

और पढ़े: जगदीश मंदिर का इतिहास और घूमने की जानकारी

इस लेख में आपने उदयपुर की प्रसिद्ध फतेहसागर झील की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को जाना है आपको हमारा ये लेख केसा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

8. फतेहसागर झील की लोकेशन का मैप – Fateh Sagar Lake Location

9. फतेहसागर झील की फोटो गैलरी – Fateh Sagar Lake Images

https://www.instagram.com/p/Brz1gBjnCQG/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

View this post on Instagram

?

A post shared by Y ? S H H ツ (@yashparik_) on

और पढ़े:

Leave a Comment