जयसमंद झील का इतिहास और घूमने की जानकारी- Jaisamand lake History In Hindi

3.3/5 - (3 votes)

Jaisamand Lake In Hindi:  जयसमंद झील 100 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली गोविंद बल्लभ पंत सागर के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। यह झील जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य (Jaisamand Wildlife Sanctuary) से घिरी हुई है जो कई तरह के दुर्लभ जानवरों और प्रवासी पक्षियों का आवास स्थान है। उदयपुर की रानी के ग्रीष्मकालीन महल इस झील के आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करते है। बता दें कि इस झील के बांध पर छह सेनेटाफ और शिव को समर्पित एक मंदिर है। यह मंदिर इस बात को बताता है कि मेवाड़ के लोग दैवीय शक्ति के प्रति अत्यधिक प्रतिबद्ध थे।

कई स्थानीय लोग इस झील को धेबर झील (Dhebar Lake) के नाम से भी जानते हैं। जयसमंद झील उदयपुर शहर के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है जो स्वच्छ और सुंदर होने के साथ ही प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है। जो भी इंसान शहर की उथल-पुथल से दूर शांति में समय बिताना चाहता है उसके लिए इस झील की यात्रा करना बेहद यादगार साबित हो सकता है। अगर आप जयसमंद झील घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस लेख को पूरा पढ़े जिसमे हम आपको जयसमंद झील के इतिहास और घूमने की जानकारी देने जा रहे हैं –

जयसमन्द लेक हिस्ट्री इन हिंदी – Jaisamand Lake History In Hindi

जयसमंद झील की वास्तुकला – Architecture Of Jaisamand Lake In Hindi

जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य – Jaisamand Wildlife Sanctuary In Hindi

जयसमंद झील के घूमने के लिए टिप्स – Tips For Visiting Jaisamand Lake In Hindi

जयसमंद झील उदयपुर प्रवेश शुल्क – Jaisamand Lake Udaipur Entry Fee In Hindi

जयसमंद झील उदयपुर समय – Jaisamand Lake Udaipur Timings In Hindi

जयसमंद झील घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Jaisamand Lake In Hindi

उदयपुर में प्रसिद्ध भोजन- Famous Food In Udaipur In Hindi

जयसमंद झील कैसे पहुंचे – How To Reach Jaisamand Lake In Hindi

  1. हवाई जहाज से जयसमंद झील कैसे पहुंचे- How To Reach Jaisamand Lake By Airplane In Hindi
  2. बस से जयसमंद झील कैसे पहुंचे- How To Reach Jaisamand Lake By Bus In Hindi
  3. ट्रेन से जयसमंद झील कैसे पहुंचे- How To Reach Jaisamand Lake By Train In Hindi

जयसमंद झील की लोकेशन का मैप – Jaisamand Lake Location

जयसमंद झील की फोटो गैलरी – Jaisamand Lake Images

1. जयसमन्द लेक हिस्ट्री इन हिंदी – Jaisamand Lake History In Hindi

जयसमन्द लेक हिस्ट्री इन हिंदी - Jaisamand Lake History In Hindi

महाराणा जय सिंह ने खुद 1685 में ढेबर झील या जयसमंद झील का निर्माण करवाया था। 36 वर्ग मील के क्षेत्र को कवर करते हुई यह झील तब तक एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील बनी रही जब तक कि 1902 में अंग्रेजों ने मिस्र में असवान बांध का गठन नहीं किया था। पानी की कमी की वजह से जय सिंह के शासनकाल के समय इस झील का निर्माण हुआ था। अपनी पिता (जिन्होंने राजसमंद झील का निर्माण किया था) के नक्शेकदम पर चलते हुए महाराणा ने गोमती नदी पर एक विशाल तटबंध बनाने का निर्णय लिया, यह डेम 36.6 मीटर ऊँचा है। इस झील का नाम उन्होंने अपने खुद के नाम पर रखा और इसे ‘विजय का महासागर’ या जयसमंद कहा जाने लगा। बता दें कि 2 जून 1691 को बाँध के उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने अपने वजन बराबर सोना वितरित किया था।

2. जयसमंद झील की वास्तुकला – Architecture Of Jaisamand Lake In Hindi

जयसमंद झील मुख्य रूप से तीन द्वीप शामिल हैं जो भील मिनस के जनजातियों द्वारा बसे हुए हैं। बता दें कि दो बड़े द्वीपों को बाबा का मगरा (Baba Ka Magra) के नाम से जाना जाता है और छोटे द्वीप को पियरी (Piari) नाम दिया गया है। जयसमंद झील 9 मील (14 किमी) चौड़ी, 30 मील (48 किमी) परिधि में, 102 फीट (31 मीटर) गहराई में है। इस झील में संगमरमर की सीढ़ियां हैं जो पानी की ओर जाती हैं। आपको बता दें कि संगमरमर के बांध में केंद्र में एक शिव मंदिर के साथ छह उत्तम सेनेटाफ (Cenotaphs) हैं। यह शिव मंदिर और छत्रियां इस झील की सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ाते हैं। झील के उत्तरी छोर पर एक मंदिर है और दक्षिणी में 12 स्तंभों वाला एक विशाल मंडप है। इस झील के शेष 11 द्वीपों में से कुछ प्रवासी पक्षियों और अन्य जानवरों को घर प्रदान करते हैं।

3. जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य – Jaisamand Wildlife Sanctuary In Hindi

जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य - Jaisamand Wildlife Sanctuary In Hindi

जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य 160 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है जिसको 1957 में पेश किया गया था। यहां पर आप झील की यात्रा के दौरान कुछ समय बिता सकते हैं। यहां विभिन्न प्रजातियों के जानवर पाए जाते हैं जिनमे जंगली सूअर, पैंथर, चार सींग वाले मृग, हिरण, आम और विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षी पाए जाते हैं।

  • भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क- 10 रूपये
  • विदेशियों के लिए प्रवेश शुल्क- 80 रूपये
  • कैमरा चार्ज- 200 रूपये

और पढ़े:  जंतर मंतर का इतिहास और घूमने की जानकारी

4. जयसमंद झील के घूमने के लिए टिप्स – Tips For Visiting Jaisamand Lake In Hindi

  • जयसमंद झील की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के दौरान है।
  • अगर झील की सैर करने के लिए जा रहे हैं तो जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य को भी अपनी यात्रा में शामिल जरुर करें।
  • झील के पास पहाड़ी पर स्थित महल को वन विभाग द्वारा कभी-कभी खोला जाता है इसलिए अगर आप महल की यात्रा करने की योजना भी बना रहे हैं तो इससे पहले इसके खुलने के बारे में पूछताछ अवश्य कर लें।

5. जयसमंद झील उदयपुर प्रवेश शुल्क – Jaisamand Lake Udaipur Entry Fee In Hindi

जयसमंद झील उदयपुर प्रवेश शुल्क - Jaisamand Lake Udaipur Entry Fee In Hindi

जयसमंद झील के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता लेकिन नाव की सवारी 30 – 80 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाता है।

6. जयसमंद झील उदयपुर समय – Jaisamand Lake Udaipur Timings In Hindi

सोमवार से रविवार दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक

7. जयसमंद झील घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Jaisamand Lake In Hindi

जयसमंद झील घूमने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Jaisamand Lake In Hindi

अगर आप जयसमंद झील की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो बता दें कि यहाँ की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मानसून का मौसम होता है जो जलाई से शुरू होता है और सितंबर तक रहता है। इस मौसम में आप झील के कई आकर्षक नजारों को देख सकते हैं। इस मौसम में उदयपुर का तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्यिस के बीच रहता है, इसलिए यह समय झील की यात्रा करने का एक आदर्श समय है। गर्मियों का मौसम जयसमंद झील की यात्रा करने के लिए अनुकूल नहीं होता क्योंकि इस समय उदयपुर में 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। मार्च से लेकर जून के महीनों में यहाँ गर्मी पड़ती है इसलिए आपको इस मौसम में उदयपुर की यात्रा करने से बचना चाहिए।

और पढ़े: नाहरगढ़ किले का इतिहास और घूमने की जानकारी 

8. उदयपुर में प्रसिद्ध भोजन- Famous Food In Udaipur In Hindi

उदयपुर में प्रसिद्ध भोजन- Famous Food In Udaipur In Hindi

उदयपुर में स्थित जयसमंद झील राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपने कई पर्यटन स्थलों की वजह से जाना जाता है। अगर आप उदयपुर के इस खास पर्यटन स्थल की सैर करने आये हैं तो इसके साथ आप यहाँ के खास स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। बता दें कि उदयपुर के फेमस होटल नटराज में आप दाल बाट चूरमा और गट्टे की सब्जी काफी प्रसिद्ध है। इस होटल को राजस्थानी भोजन बनाने में महारत हासिल है। इसके अलावा शिव शक्ति चाट पर आप विभिन्न प्रकार के कचौरी चाट ले सकते हैं जो इस शहर में काफी मशहूर है। यहां के नीलम रेस्टोरेंट में एक खास राजस्थानी थाली भी ले सकते हैं जो मीठी, चटपटी और मसालेदार घर के खाने के भोजन से भरपूर होती है।

9. जयसमंद झील कैसे पहुंचे – How To Reach Jaisamand Lake In Hindi

जयसमंद झील उदयपुर शहर से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर से आपको इस झील तक पहुंचने में करीब 1 घंटे का समय लगता है, जिसमें आप स्थनीय बस, टैक्सियों, ऑटो-रिक्शा और बसों की मदद ले सकते हैं। बता दें कि उदयपुर के जिला मुख्यालय झील के लिए नियमित बसें चलती हैं।

9.1 हवाई जहाज से जयसमंद झील कैसे पहुंचे- How To Reach Jaisamand Lake By Airplane In Hindi

हवाई जहाज से जयसमंद झील कैसे पहुंचे- How To Reach Jaisamand Lake By Airplane In Hindi

अगर आप जयसमंद झील उदयपुर की यात्रा हवाई जहाज से करना चाहते हैं तो बता दें कि इस पर्यटन स्थल के सबसे पास का हवाई अड्डा महाराणा प्रताप हवाई अड्डा है जो शहर के केंद्र से करीब 20 किलोमीटर दूर है और इस हवाई अड्डे से जयसमंद झील की दूरी लगभग 74 किलोमीटर है। महाराणा प्रताप हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोलकाता से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इस हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद आप जयसमंद झील के लिए बस, टैक्सी या कैब की मदद से जा सकते हैं।

9.2 बस से जयसमंद झील कैसे पहुंचे- How To Reach Jaisamand Lake By Bus In Hindi

बस से जयसमंद झील कैसे पहुंचे- How To Reach Jaisamand Lake By Bus In Hindi

अगर आप उदयपुर की यात्रा सड़क मार्ग द्वारा करना चाहते हैं तो बता दें कि यह शहर भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, जयपुर, इंदौर, कोटा और अहमदाबाद से रोड नेटवर्क की मदद से अच्छी तरह से जुड़ा है। आप डीलक्स बसें, एसी कोच और राज्य द्वारा संचालित बसों की मदद से उदयपुर की यात्रा कर सकते हैं।

9.3 ट्रेन से जयसमंद झील कैसे पहुंचे- How To Reach Jaisamand Lake By Train In Hindi

ट्रेन से जयसमंद झील कैसे पहुंचे- How To Reach Jaisamand Lake By Train In Hindi

जयसमंद झील उदयपुर रेलवे स्टेशन से करीब 76 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उदयपुर भारतीय रेलवे के विशाल नेटवर्क पर स्थित है जो इसे भारत के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, इंदौर, मुंबई और कोटा रेल मार्ग से जोड़ता है। भारत के कई प्रमुख शहरों से उदयपुर के कई ट्रेन उपलब्ध हैं। जब आप स्टेशन पहुंच जाते है तो एक टैक्सी या बस की मदद जयसमंद झील की यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े: राम निवास बाग जयपुर का इतिहास और घूमने की जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने जयसमंद झील उदयपुर का इतिहास और इसकी यात्रा से जुडी पूरी जानकारी को विस्तार से जाना है आपको ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

10. जयसमंद झील की लोकेशन का मैप – Jaisamand Lake Location

11. जयसमंद झील की फोटो गैलरी – Jaisamand Lake Images

https://www.instagram.com/p/BXiX5HZB0Xu/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

https://www.instagram.com/p/BXfHCCDgGdA/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment