कोडाइकनाल के पर्यटन स्थलों को घूमने की जानकारी – Kodaikanal Tourism Information In Hindi

3.5/5 - (4 votes)

Best Places To Visit In Kodaikanal In Hindi : कोडाइकनाल भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित हैं और यह भारत के सबसे लौकप्रिय हनीमून हिल स्टेशनों में से एक हैं। कोडाइकनाल की जलवायु इस स्थान को पर्यटकों के लिए खास बना देती हैं। कोडाइकनाल पर्यटन स्थल के बारे में सोचने पर यहां की मन्त्र-मुग्ध कर देने वाली जलवायु, कोहरे में ढंकी खूबसूरत पर्वत श्रंख्लाए, घाटियां और सुंदर झीले कोडाइकनाल की ओर पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। 7200  फिट की ऊंचाई पर स्थित ‘कोडाईकनाल ईथर सौंदर्य के आकर्षण का शानदार उदहारण हैं।

दक्षिण भारत के इस पर्यटन स्थल को “प्रिंसेस हिल स्टेशन” के रूप बदला गया है। कोडाइकनाल हिल स्टेशन हनीमूनर्स और भावुक बाइकर्स मध्य बहुत अधिक फेमस हैं। यदि आप भी कोडाइकनाल हिल स्टेशन की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को एक बार पूरा जरूर पढ़े –

1. कोडाईकनाल किस पहाड़ी में स्थित है – Kodaikanal Kis Pahadi Me Hai In Hindi

कोडाईकनाल तमिलनाडु राज्य में पलानी पहाड़ी में स्थित दक्षिण भारत का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं।

2. कोडाइकनाल का इतिहास – Kodaikanal History In Hindi

कोडाइकनाल का इतिहास

कोडाइकनाल के इतिहास के पन्ने पलटने पर हम पाते हैं कि वर्तमान में स्थित कोडाइकनाल को ब्रिटिश नौकरशाहों और अमेरिकी ईसाई मठों के द्वारा निर्माण किया गया था। कोडाइकनाल हिल स्टेशन के शुरुआती तथ्य तमिल संगम साहित्य में पाए गए थे। यहां निवास करने वाली प्रमुख जनजाति को पलैयार जनजाति कहा जाता था। इसके बाद कोयम्बटूर पठार के कन्नुवर वेल्लांस ने इस जनजाति के साथ मिलकर खेती का व्यवसाय किया और बाद में कोडाइकनाल चले गए। हालाकि इन्होने कुछ समय के लिए मुसलमानों और मराठों पर शासन किया। वर्ष 1853 में निर्मित किया गया सेंट पीटर का एंग्लिकन चर्च यहां बनने वाला प्रथम चर्च था। कोडाइकनाल टूरिस्ट प्लेस को 20 वीं शताब्दी के दौरान से ‘हनीमून डेस्टिनेशन’ के रूप में जाना जाता है।

और पढ़े: ऊटी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

3. कोडाइकनाल के प्रमुख दर्शनीय स्थल और आकर्षण स्थल – Best Places To Visit In Kodaikanal In Hindi

कोडाइकनाल पर्यटन स्थल के नजदीक कई प्रमुख आकर्षण हैं जिनकी यात्रा पर आप जा सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

3.1 कोडाइकनाल पर्यटन में मशहूर कोडाइकनाल झील – Kodaikanal Tourism Me Famous Kodaikanal Lake In Hindi

कोडाइकनाल पर्यटन में मशहूर कोडाइकनाल झील -

कोडाइकनाल झील का दृश्य ऊपर से देखने पर मन को आकर्षित करने वाला लगता हैं। यह झील पर्यटकों के लिए शानदार डेस्टिनेशन हैं जोकि कोडाइकनाल की यात्रा का एक अधभुत आकर्षण हैं। पैलानी हिल्स पर्वतमाला पर स्थित कोडाइकनाल झील सलानियो के लिए बिल्कुल फ्री हैं। कोडाइकनाल झील का सबसे बड़ा आकर्षण यहां खिलने वाले कुरिनजी फूल हैं जो वर्ष में केवल एक बार खिलते हैं लेकिन जब ये पुष्प खिलते हैं तो झील के आसपस का दृश्य देखने लायक होता हैं। कोडाई बस स्टैंड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह झील सुबह 6 बजे से शाम के 5 बजे तक खुली रहती हैं।

 3.2 कोडाइकनाल का दर्शनीय स्थल कोकर्स वॉक – Kodaikanal Ke Darshaniya Sthal Coakers Walk In Hindi

कोडाइकनाल का दर्शनीय स्थल कोकर्स वॉक

कोकर्स वॉक की यात्रा पर जाना शहर के लोगो के लिए सबसे सुखद अनुभव हैं। पर्वत क्षेत्र में ड्राइविंग करने का मजा यहां आने वाले टूरिस्ट जमकर लेते हैं। यदि आप पृथ्वी की सुन्दरता से रूवरू होना चाहते हैं तो कोकर्स वॉक की यात्रा पर आप एक बार जरूर जाए। हालाकि सर्दियों के मौसम में यह धुंधला और डरावना जरूर हो जाता हैं लेकिन इसकी सुन्दरता का कोई दूसरा विकल्प नही हैं। कोडाइकनाल झील से कोकर्स वॉक की दूरी लगभग 1 किलोमीटर से भी कम हैं। कोकर्स वॉक पर्यटकों के लिए सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक खुला रहता है। यहां लगने वाला शुल्क 10 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि कैमरे के लिए 30 रूपये शुल्क निर्धारित हैं।

3.3 कोडाइकनाल में देखने लायक जगह ब्रायंट पार्क – Kodaikanal Me Dekhne Layak Jagah Bryant Park In Hindi

कोडाइकनाल में देखने लायक जगह ब्रायंट पार्क

ब्रायंट पार्क घूमने के लिए बागवानी के शौकीन पर्यटक बहुत अधिक आते हैं। शिक्षा, पिकनिक और बागवानी से सम्बंधित यह स्थान एक आकर्षित टूरिस्ट पैलेस के रूप में जाना जाता हैं। विभिन्न प्रकार के पौधे और झाड़ियों की प्रजातियाँ यहां देखने को मिलती हैं। ब्रायंट पार्क ग्रीन रोस को संरक्षित करने वाली चुनिन्दा साइटों में से एक है। मई के महीने में आयोजित होने वाला वागवानी उत्सव यहां का आकर्षण हैं। पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से शाम के 6 तक यहां घूमने की अनुमति रहती हैं। ब्रायंट पार्क में लगने वाली एंट्री फीस प्रति व्यक्ति 30 रूपये, प्रति बच्चा 15 रूपये, प्रति कैमरा 50-100 रूपये हैं।

3.4 कोडाइकनाल में घूमने वाली जगह सिल्वर कैसकेड फॉल्स – Kodaikanal Me Ghumne Wali Jagha Silver Cascade Falls In Hindi

कोडाइकनाल में घूमने वाली जगह सिल्वर कैसकेड फॉल्स

कोडाइकनाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सिल्वर कैसकेड फॉल्स एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस हैं।  यह झरना लगभग 180 फीट ऊंचाई से नीचे गिरता हैं और इसमें आने वाला जल कोडाई झील का होता हैं। यहां के स्थानीय व्यंजनों, फलो और झील के किनारे बैठना पर्यटकों को बहुत अधिक पसंद हैं।

3.5 कोडाइकनाल के आकर्षण स्थल डॉलफिन नोज पॉइंट – Kodaikanal Tourist Attraction Dolphin’s Nose Point In Hindi

कोडाइकनाल के आकर्षण स्थल डॉलफिन नोज पॉइंट

कोडाइकनाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में डॉलफिन नोज पॉइंट एक अहम पर्यटन स्थल हैं। डॉलफिन नोज एक चट्टान हैं जिसका आकार नाक की तरह है। यह पर्यटन स्थल ट्रेकिंग के लिहाज से बहुत अधिक लौकप्रिय हैं। कैथरीन फॉल्स का आकर्षित नजारा यहां देखने को मिलता हैं। हालाकि यह एक डेंजरस मार्ग हैं क्योंकि इसी मार्ग से वापिस ऊपर जाना होता हैं जो कुछ लोगो के लिए परेशानी का सबक भी बन जाता है। डॉलफिन नोज पॉइंट पर घूमने के लिए पर्यटकों को सुबह 6 बजे से शाम के 5:30 बजे तक की अनुमति दी जाती हैं। डॉलफिन नोज पर कोई एंट्री फीस नही लगती हैं।

और पढ़े: कुमारी अम्मन मंदिर या कन्याकुमारी मंदिर

3.6 कोडाइकनाल के पर्यटन स्थल सोलर ऑबसर्वेट्री – Kodaikanal Ke Paryatan Sthal Solar Observatory In Hindi

कोडाइकनाल के पर्यटन स्थल सोलर ऑबसर्वेट्री
Image Credit: Ebenezer Chellasamy

कोडाइकनाल के आकर्षण में शामिल कोडाइकनाल सोलर ऑबसर्वेट्री पलानी हिल्स में रोज गार्डन के पास स्थित हैं। कोडाइकनाल सोलर ऑब्जर्वेटरी का निर्माण इस प्रकार से किया गया हैं कि इसका उपयोग सौर क्रियाओं के अध्यन में किया जा सके। यह केवल दिन के समय ही खुला रहता हैं और बहुत सारे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन यहां किया जाता हैं। कोडाइकनाल सोलर ऑबसर्वेट्री में कोई प्रवेश शुल्क नही लगता हैं।

3.7 कोडाइकनाल में देखने वाली जगह ग्रीन वैली व्यू – Kodaikanal Mein Dekhne Wali Jagah Green Valley View In Hindi

कोडाइकनाल में देखने वाली जगह ग्रीन वैली व्यू

कोडाइकनाल में देखने लायक स्थान में ग्रीन वैली व्यू एक शानदार पर्यटन स्थल हैं। ग्रीन वैली व्यू वैगई बांध के मनमोहक पक्षियों का दृश्य प्रस्तुत करता हैं। मोहित कर देने वाली हरियाली, पहाड़ों का आकर्षित दृश्य, हर-भरे घास के मैदान और बादलो से ढंकी हुयी घाटीयां शानदार नजारा बनाती हैं। ग्रीन वैली से कोडाइकनाल झील की दूरी लगभग 6 किलोमीटर हैं। पर्यटकों के लिए यह स्थान बिल्कुल फ्री हैं।

3.8 कोडाइकनाल का आकर्षण स्थल थलियार फॉल्स – Kodaikanal Ke Aakarshan Sthal Thalaiyar Falls In Hindi

कोडाइकनाल का आकर्षण स्थल थलियार फॉल्स

कोडाइकनाल में घूमने वाली जगहों में थलियार फॉल्स एक आकर्षित जलप्रपात हैं। जोकि लगभग 297 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता हैं और पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत नजारा प्रस्तुत करता हैं। तमिलनाडु का यह प्रसिद्ध झरना कुछ चुनिन्दा झरनों में से एक हैं। थलियार फॉल्स रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से रात के 6 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता हैं। यहां किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क चुकाने की जरूरत नही है।

3.9 कोडाइकनाल का ऐतिहासिक स्थान शेमबागानुर संग्रहालय – Kodaikanal Shembaganur Museum Of Natural History In Hindi

कोडाइकनाल का ऐतिहासिक स्थान शेमबागानुर संग्रहालय

कोडाइकनाल का पर्यटन स्थल शेमबागानुर संग्रहालय यहां घूमने वाली जगहों में से एक हैं। यहां स्तनधारियों, तितलियों और पेड़-पौधो आदि की 300 से अधिक प्रजातीयां देखने को मिल जाती हैं।  वनस्पतियों, जीवों, हस्तशिल्प और नृविज्ञान इसके व्यापक इतिहास का हिस्सा है। इसमें एक विशाल उद्यान भी हैं जिसमे कई प्रकार के फूल देखने को मिल जाते हैं। कोडाइकनाल झील से इस पर्यटन स्थल की दूरी लगभग 6 किलोमीटर हैं। गुरुवार के अलावा यह प्रतिदिन सुबह 10 से 11:30 और 3 से 5 बजे के बीच खुला रहता हैं।

3.10 कोडाइकनाल में मस्ती करने के लिए बेरिजम झील – Places To Visit In Kodaikanal Tourism Berijam Lake In Hindi

कोडाइकनाल में मस्ती करने के लिए बेरिजम झील

कोडाइकनाल हिल स्टेशन की  यात्रा के दौरान आपको बेरिजम झील की यात्रा भी जरूर करना चाहिए। आकर्षित घने जंगल के बीच में छिपी यह झील फोटोग्राफी, बर्ड-वाचिंग और चिलिंग के लिए जानी जाती हैं। मछलियाँ नदी के किनार पर आपका मनोरंजन करते हुए नजर आएंगी। यह सुबह 9 से दोपहर के 3 बजे तक खुला रहता हैं और प्रति व्यक्ति 100 रूपये यहां शुल्क देना होता हैं।

3.11 कोडाइकनाल का दर्शनीय स्थल पाइन फॉरेस्ट – Kodaikanal Ka Darshaniya Sthal Pine Forest In Hindi

कोडाइकनाल का दर्शनीय स्थल पाइन फॉरेस्ट

कोडाइकनाल में घूमने के लिए यहां का कोडाइकनाल पाइन फ़ॉरेस्ट एक खूबसूरत जगह जोकि एक पेंटिंग की तरह प्रतीत होती हैं। इसके आकर्षित रंगों के साथ पूरा परिवेश दर्शनीय लगता हैं। यहां आने के बाद ऐसा लगता हैं मानो आप किसी ओर ग्रह पर आए हो। कोडाइकनाल पाइन फॉरेस्ट सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक प्रति दिन खुला रहता हैं और यहां किसी तरह का प्रवेश शुल्क भी अदा करने की जरूरत नही हैं।

और पढ़े: जोग जलप्रपात शिमोगा कर्नाटक

3.12 कोडाइकनाल का आकर्षण स्थल लेक व्यू पॉइंट – Kodaikanal Ka Aakarshan Sthal Lake View Point In Hindi

कोडाइकनाल का आकर्षण स्थल लेक व्यू पॉइंट

कोडाइकनाल की मशहूर जगहों में लेक व्यू पॉइंट एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। पर्यटक इस स्थान पर फोटोग्राफी का लुत्फ उठाते हैं। यहां से आप कोडाइकनाल झील का हवाई दृश्य देख सकते हैं। यहां कि स्वादिष्ट चाय पीना लौगो को बहुत अधिक पसंद हैं। कई आकर्षित पर्यटक स्थलों के बीच में होने के कारण पर्यटक यहां रुख कर कुछ समय बिताना पसंद करते हैं। आप भी एक बार इस रमणीय स्थान का दौरा जरूर करे।

3.13 कोडाइकनाल में देखने लायक जगह वट्टाकनल फॉल्स – Kodaikanal Me Dekhne Layak Jagha Vattakanal Falls In Hindi

कोडाइकनाल में देखने लायक जगह वट्टाकनल फॉल्स

वट्टाकनल फॉल्स कोडाइकनाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं और इसकी व्यापक सफेद सुंदरता कोडाइकनाल में कुछ समय बिताने के लिए पर्यटकों को मजबूर कर देती हैं। इस झरने में नहाने का आनंद आप ले सकते हैं और नजदीक के पहाड़ो पर भी घूमने जा सकते हैं। कोडाइकनाल झील से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह झरना बिल्कुल फ्री हैं और 24 घंटे पर्यटकों के लिए तैयार रहता हैं।

3.14 कोडाइकनाल घूमने लायक जगह पेरुमल पीक – Kodaikanal Ghumne Wali Jagah Perumal Peak In Hindi

कोडाइकनाल घूमने लायक जगह पेरुमल पीक

कोडाइकनाल के पर्यटन स्थलों में पेरुमल चोटी का एक अनकहा इतिहास है। यहां के स्थानीय निवासियों का मानना हैं कि पहले यह चोटी एक सक्रिय ज्वालामुखी के रूप में थी लेकिन पिछले 1,000 वर्षों से यह निष्क्रिय बना हुआ है। पर्यटक इस चोटी पर जाना इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि यह इस पर्वत की सबसे ऊँची चोटी हैं। साहसिक लोग इस स्थान पर आते हैं और बाइकिंग करना पसंद करते हैं।

3.15 कोडाइकनाल का पर्यटन स्थल कुक्कल गुफाएं – Kodaikanal Ka Paryatan Sthal Kukkal Caves In Hindi

कोडाइकनाल का पर्यटन स्थल कुक्कल गुफाएं

कोडाइकनाल में देखने के लिए कुक्कल गुफाएं पलियार जनजातियों के आश्रय स्थान के रूप में जानी जाती हैं। गुफा के अंदर बनी दीवारे कई चित्रों से भरी पडी हैं जो आदिवादियों की उपस्थित का प्रमाण हैं। यह स्थान पर्वत श्रंख्ला की सबसे उंची चोटी पर स्थित हैं। सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता हैं।

इसके अलावा भी आप यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घूमने जा सकते हैं जिनके नाम हम आपको नीचे देने जा रहे है।

  • बीयर शोला जलप्रपात – Bear Shola Falls
  • गुना गुफाएं – Guna Caves
  • कुरिन्जी अंदावर मंदिर – Kurinji Andavar Temple
  • साइलेंट वैली व्यू प्वाइंट – Silent Valley View Point
  • पिल्लर रॉक्स – Pillar Rocks

4. कोडाइकनाल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kodaikanal Tourism In Hindi

कोडाइकनाल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

कोडाइकनाल घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च महीने का माना जाता हैं। हालाकि अप्रैल से जून के दौरान का समय भी कोडाइकनाल घूमने के लिए उपयुक्त रहता रहता हैं।

और पढ़े: मदुरई का मीनाक्षी मंदिर के दर्शन की जानकारी

5. कोडाइकनाल का स्थानीय भोजन – Best Local Street Food In Kodaikanal In Hindi

कोडाइकनाल का स्थानीय भोजन

कोडाइकनाल हिल स्टेशन अपने यहां आने पर्यटकों के लिए शानदार स्वादिष्ट भोजन की पेशकश करता हैं। यहां के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन को आप एक बार जरूर चखे। कोडाइकनाल के स्थानीय भोजन में सैंडविच, चॉकलेट, ब्राउनी, गर्म ‘चाय’ सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। इसके अलावा यहां बिरयानी, गुजराती थाली, उपमा, परोता, सांभर, डोसा, इडली, केसरी, मीठा पोंगल, रसम, पेसम आदि शामिल हैं।

6. कोडाइकनाल में कहाँ रुके – Where To Stay In Kodaikanal In Hindi

कोडाइकनाल में कहाँ रुके

कोडाइकनाल और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने के बाद यदि आप यहां रुकना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि कोडाइकनाल में लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के कई होटल आपको मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं। कुछ होटलों के नाम हम आपको नीचे दें रहे है।

  • स्टर्लिंग कोडाई लेक
  • स्टर्लिंग कोडाई झील
  • द कार्लटन
  • होटल कोडाई इंटरनेशनल
  • हिल कंट्री कोडाइकनाल

और पढ़े: कोयम्बटूर पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी 

7. कोडाइकनाल कैसे जाये – How To Reach Kodaikanal In Hindi

कोडाइकनाल की यात्रा करने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव करके बड़े आसानी से पहुंच सकते हैं।

7.1 कोडाइकनाल फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Kodaikanal By Flight In Hindi

कोडाइकनाल फ्लाइट से कैसे पहुंचे

कोडाइकनाल की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बात दें कि कोडाइकनाल के सबसे निकटतम हवाई अड्डा मदुरै हवाई अड्डा है। जोकि लगभग 79 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। हवाई अड्डे से आप यहां के स्थानीय साधनों से  कोडाइकनाल पहुँच जाएंगे।

7.2 ट्रेन से कोडाइकनाल कैसे जाये – How To Reach Kodaikanal By Train In Hindi

ट्रेन से कोडाइकनाल कैसे जाये

कोडाइकनाल जाने के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं, तो हम आपको बता दें कि कोडाइकनाल के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कोडाई रोड हैं। जोकि लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। स्टेशन से आप बस या टैक्सी के माध्यम से सफ़र तय कर सकते हैं।

7.3 बस से कोडाइकनाल कैसे पहुंचे – How To Reach Kodaikanal By Bus In Hindi

कोडाइकनाल कैसे पहुंचे बस से

कोडाइकनाल जाने के लिए यदि आपने सडक मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें की आप बस के माध्यम से कोडाइकनाल की यात्रा पर आसानी से जा सकते हैं।

और पढ़े: मदुरई के दर्शनीय स्थल की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने कोडाइकनाल हिल्स स्टेशन की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

8. कोडाइकनाल का नक्शा – Kodaikanal Map

9.कोडाइकनाल की फोटो गैलरी – Kodaikanal Images

और पढ़े:

1 thought on “कोडाइकनाल के पर्यटन स्थलों को घूमने की जानकारी – Kodaikanal Tourism Information In Hindi”

Leave a Comment