Gurudongmar Lake Information in Hindi, सिक्किम में समुद्र तल से 17,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंगमार झील, दुनिया की पंद्रह सबसे ऊँची झीलों में से एक है। 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित चोलमू झील के बाद यह सिक्किम की दूसरी सबसे ऊंची झील भी है। यह प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करती है इसी वजह से यह झील सिक्किम के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से मानी जाती है।
बर्फ से ढके पहाड़ों और क्रिस्टल के बर्फीले पानी से घिरे, गुरुडोंगमार झील को एक बहुत ही पवित्र झील माना जाता है। यह झील तीस्ता नदी के स्रोतों में से एक है, जो सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से होकर बहती हुई अंत में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। पास में ही एक ‘सर्व धर्म स्थली’ है, जो सभी धर्मों के लिए बहुत ही लोकप्रिय पूजा स्थल है। इसके अलावा माना जाता है कि गुरुडोंगमार झील के पानी में हीलिंग पॉवर है, और कई पर्यटक पानी को अपने साथ वापस ले जाते हैं।
यदि आप भी गुरुडोंगमार झील घूमने जाने का प्लान बना रहे है और इस झील की अद्भुद सुन्दरता को जानने और महूसस करने के लिए उत्सुक है तो आप हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े-
गुरुडोंगमार झील के लिए इनर लाइन परमिट – Inner Line Permit for Gurudongmar Lake in Hindi
चीन और तिब्बत सीमा से निकटता के कारण सिक्किम के इस हिस्से की यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है। जबकि विदेशियों को केवल युमथांग और चोपता घाटी तक ही जाने की अनुमति दी जाती है, सिर्फ भारतीय पर्यटक ही भव्य गुरुडोंगमार झील की यात्रा कर सकते हैं। झील की यात्रा शुरू करने से एक दिन पहले गंगटोक में परमिट प्राप्त किया जा सकता है। गुरुडोंगमार झील के इनर लाइन परमिट के लिए आपको पर्यटन कार्यालय में दो फोटो के साथ फोटो आईडी की प्रतियां जमा करनी होंगी। यदि आपने अपनी यात्रा के लिए ट्रेवल एजेंट बुक किया है तो उसे भी परमिट प्राप्त करने के लिए भी कह सकते हैं।
गुरुडोंगमार झील की यात्रा में क्या क्या कर सकते है ? – Things to Do at Gurudongmar Lake in Hindi
सिक्किम की लोकप्रिय झील गुरुडोंगमार झील का नजारा आंखों के लिए एक दृश्य उपचार है और यह झील देखने वाले सभी लोगों को खुश करने का दावा करती है। लेकिन पर्यटक गुरुडोंगमार झील की यात्रा इस झील घूमने के अलावा भी बहुत सी गतिविधियां है जिन्हें पर्यटक अपनी गुरुडोंगमार झील की यात्रा में एन्जॉय कर सकते है-
- गुरुडोंगमार झील की यात्रा में बहुत सारे पर्यटक झील से ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं, क्योंकि यहाँ ट्रेक के लिए कई बेस स्टेशन है।
- ट्रेकिंग के साथ साथ आप अपनी यात्रा में झील के काफी करीब स्थित सर्व धर्म स्थल का दौरा कर सकते है जो शांति चाहने वालों के लिए एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक आकर्षण है।
- गुरुडोंगमार झील की यात्रा में आप तीस्ता नदी के लिए पानी के स्रोत के रूप में जाने जानी वाली त्सो लामू झील भी घूमने जा सकते है जो लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- इसके अलावा इस झील की यात्रा में आप गुरुडोंगमार झील से केवल 3-4 घंटे की दूरी पर स्थित लाचेन और थंगु गांव भी घूमने जा सकते है और गाँव की प्राकृतिक सुन्दरता को महसूस कर सकते है।
- यदि आप ग्रीष्मकाल गुरुडोंगमार झील घूमने जा रहे है तो आप लाचेन में प्रतिबर्ष आयोजित होने वाली याक रेस में शामिल हो सकते है और इस अद्भुत त्योहार का आनंद ले सकते है।
गुरुडोंगमार झील का यात्रा कार्यक्रम – Gurudongmar Lake Itinerary in Hindi
यदि आप अपनी फैमली या दोस्तों के साथ सिक्किम की जान के रूप में जाने जानी वाली गुरुडोंगमार झील घूमने जा रहे है तो आइये हम गुरुडोंगमार झील की यात्रा कार्यक्रम को संझेप में जानने का प्रयास करते है-
- गुरुडोंगमार झील जाने के लिए सबसे पहले आपको परिवहन के किसी भी वाहन से लाचेन पहुचना होगा। लाचेन पहुचने से पहले आप रास्ते में पड़ने वाले ताशी व्यू पॉइंट, ऐतिहासिक काबी लुंग्त्सोक, फोडोंग मठ जैसे आकर्षक स्थल भी घूम सकते है।
- यदि आप रात के समय लाचेन पहुचे तो आपको यहाँ किसी होटल या अथितिगृह में रात रुकना होगा और सुबह होते ही नाश्ते करने के बाद हम अपने सफ़र को आगे बढ़ाते है और थंगु के लिए यात्रा शुरू करते है।
- लाचेन से थंगू पहुचने के बाद आप यहाँ की सैर करें और वहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें।
- उसके बाद हम चोपता घाटी के माध्यम से ड्राइव करके गुरुडोंगमार झील पहुच जायेंगे।
गुरुडोंगमार झील की पौराणिक कथा – Legend of Gurudongmar Lake Gurudongmar in Hindi
स्थानीय लोगों का मानना है कि जब गुरु पद्मसम्भवा तिब्बत की यात्रा में थे तब उन्होंने इस झील को ही अपनी उपासना के लिए सबसे सही जगह के रूप में चुना था। जैसा कि यह झील साल के ज़्यादातर समय जमा रहता है, लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। इसीलिए गुरु पद्मसम्भवा ने उनकी मदद के लिए झील के एक हिस्से में अपने हाथों को रखा जिसके बाद उस हिस्से का पानी कभी नहीं जमता चाहे कितनी भी ठंड हो। इसी घटना के बाद से गुरुडोंगमार झील को पवित्र झील माना जाता है, और अक्सर पर्यटक और तीर्थ यात्री गुरुडोंगमार झील के पानी को अपने साथ ले जाते हैं क्योंकि माना जाता है इस पानी में रोग व कष्टों को दूर करने के गुण होते हैं।
और पढ़े : भारत की खुबसूरत झीलें
गुरुडोंगमार झील की यात्रा के लिए टिप्स – Tips While Visiting Gurudongmar Lake in Hindi

- बता दे गुरुडोंगमार झील की यात्रा में सूरज की तेज किरणों और सफेद अंधापन से बचने के लिए पोलरॉइड फिल्म कोटिंग और यूवी लेंस के साथ धूप का चश्मा लें कर चलें।
- गुरुडोंगमार झील की यात्रा में लाचेन में एक रात अवश्य रुकें क्योंकि गंगटोक से लाचेन की यात्रा काफी थका देने वाली हो सकती है। इसीलिए लाचेन में एक रात का विश्राम करें और सुबह अपनी यात्रा को आगे बढ़ाये।
- गुरुडोंगमार झील की यात्रा पर जाने से पहले हम आपको बता दे यहाँ का मौसम काफी ठंडा होता है इसीलिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े साथ ले कर चलें।
- यदि आप सिक्किम की लोकप्रिय जगह गुरुडोंगमार झील घूमने जाने वाले है तो याद रखें इस झील पर जाने के लिए इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है इसीलिए यात्रा पर जाने से पहले इनर लाइन परमिट अवश्य प्राप्त कर लें।
- यदि आपको अधिक ऊंचाई पर सांस लेने में परेशानी होती है तो यात्रा पर जाने से पहले डॉक्टर का परामर्श और दबाईयां अवश्य साथ ले कर चलें।
गुरुडोंगमार झील के आसपास घूमने लायक पर्यटक स्थल – Famous Tourist Places Around Gurudongmar Lake in Hindi
अक्सर हम किसी पर्यटक स्थल घूमने जाने से पहले उस स्थान के आसपास भी घूमने के लिए अच्छी जगहों की तलाश करते है, यदि आप भी इसी तलाश में है ? तो हम आपको बता दे नार्थ सिक्किम में गुरुडोंगमार झील के आसपास भी एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है जिन्हें आप अपनी गुरुडोंगमार झील की यात्रा में घूम सकते है जो वास्तव में देखने लायक है-
- लाचुंग
- युमथांग घाटी
- लाचेन
- चोलमु झील
- थंगु वैली
- क्रो लेक
- चोपता वैली
- चुंगथांग
- माउंटेन कटाओ
गुरुडोंगमार झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Gurudongmar Lake in Hindi

यदि आप सिक्किम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक गुरुडोंगमार झील घूमने जाने के लिए सबसे अच्छे समय की तलाश में है। तो हम आपको बता दे अप्रैल से जून के महीनों को इस जगह की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय मौसम काफी सुहावना होता है और इस दौरान आसानी इस झील की यात्रा की जा सकती है। जबकि सर्दियों में नवंबर से जनवरी के बीच अत्यधिक ठण्ड का सामना करना पड़ता है और इस दौरान झील भी पूरी तरह बर्फ से जमी होती है जो एक बर्फ की चादर की तरह प्रतीत होती है।
और पढ़े : भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन
गुरुडोंगमार झील केसे पहुंचे – How to Reach Gurudongmar Lake in Hindi
यदि आप अपने दोस्तों के साथ गुरुडोंगमार झील घूमने जाने का प्लान बना रहे है और सोच रहे है की हम गुरुडोंगमार झील केसे पहुंचे ? तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग में से किसी का भी चुनाव करके गुरुडोंगमार झील पहुंच सकते है। तो आइये विस्तार से जानते की हम ट्रेन, फ्लाइट और सड़क मार्ग से गुरुडोंगमार झील केसे जा सकते है-
फ्लाइट से गुरुडोंगमार झील केसे जाएँ – How to Reach Gurudongmar Lake By Flight in Hindi
गुरुडोंगमार झील के लिए कोई सीधी हवाई कनेक्टविटी नही है इस झील का निकटतम घरेलू हवाई अड्डा बागडोगरा हवाई अड्डा है जो लाचेन से लगभग साढ़े चार घंटे की ड्राइव पर है। हवाई अड्डे पहुचने के बाद एयरपोर्ट से लाचेन जाने के लिए आपको टैक्सी किराए पर लेनी होगी और लाचेन पहुचने के बाद आप यहाँ से भी जीप या टेक्सी की मदद से गुरुडोंगमार झील पहुच जायेगें।
ट्रेन से गुरुडोंगमार झील केसे पहुंचे – How to Reach Gurudongmar Lake By Train in Hindi
यदि आपने गुरुडोंगमार झील घूमने जाने के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दे गुरुडोंगमार झील का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन है जो लाचेन से 171 किलोमीटर की दूरी पर है। यह रेलवे स्टेशन रेल मार्ग द्वारा सिक्किम के प्रमुख शहरों सिलीगुड़ी, सुकना, तिंदारिया, महानदी, दिलाराम, सोनादा, जोरेबंगलौ और घुम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आप एक टेक्सी किराये पर लेकर अपने गंतव्य स्थल तक पहुच जायेंगे।
सड़क मार्ग से गुरुडोंगमार झील केसे पहुंचे – How to Reach Gurudongmar Lake By Road in Hindi
लाचेन सिक्किम राज्य सड़क परिवहन निगम (SSRTC) और कुछ निजी यात्रा सेवाओं के माध्यम से सिक्किम के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। लाचेन से इन राज्यों के लिए नियमित बसें चलती हैं। सड़क मार्ग से लाचेन से पहुचने के बाद आप यहाँ से गुरुडोंगमार झील जाने के लिए जीप या टैक्सी प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़े : लो बजट में करें भारत के इन खुबसूरत 15 पर्यटक स्थलों की यात्रा
गुरुडोंगमार झील का मेप – Map of Gurudongmar Lake in Hindi
और पढ़े :
- क्या आप जानते है चोका देने वाले इन 5 हिमालयी रहस्यों? अगर नही जानते है तो एक बार अवश्य जान ले
- भारत में 17 सर्वश्रेष्ठ और रोमांचक ट्रेक्स
- इंदिरा सागर बांध घूमने की पूरी जानकारी
- सिक्किम यात्रा की जानकारी
- माउंट एवरेस्ट के बारे में जानकारी
- दार्जिलिंग टूरिज्म के बारे में संपूर्ण जानकारी